Congress paid tribute on Maharana Pratap Jayanti and took a pledge of self-respect and sacrifice.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बुधवार को नगर कांग्रेस ने गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह ‘दादा ठाकुर’ ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है।

विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने मुगलों के सामने नहीं झुके और संघर्ष का रास्ता चुना। आज की युवा पीढ़ी को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से सीख लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह ठाकुर, नीरज सोनी, नासिर खान, छन्नू बेले, विजय अतुलकर, सीमा अतुलकर, विजय पारधी, विजय सोनू बछेले, यशपाल ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, नितिन सातनकर, राजेश सूरे, वीरेंद्र बर्थ, रमजान खान, राकेश सोने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।









