Congress to adopt the Vijaypur formula for victory in Datia; assembly constituency divided into five clusters.
भोपाल। दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव का फार्मूला अपनाएगी। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को इसी फार्मूले से हराया था।
दतिया विधानसभा क्षेत्र को पांच क्लस्टर में बांटा गया है। इनकी कमान पूर्व मंत्री लाखन सिंह, सचिन यादव, विधायक दिनेश गुर्जर, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार और प्रभु सिंह ठाकुर को दी है। प्रत्येक क्लस्टर को 8 से 10 सेक्टर में बांटकर नेताओं को तीन से छह बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें न तो सभा करनी है और न ही रैली निकालनी है। इनका काम निर्धारित बूथों पर मतदाता संपर्क अभियान चलाना है। इसमें बूथ कमेटियां सहयोगी की भूमिका में रहेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस
- प्रदेश कांग्रेस ने जो क्लस्टर बनाए हैं, उनमें फोकस ग्रामीण क्षेत्र पर किया गया है। पूर्व विधायक मदन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, यादवेंद्र सिंह, अवनीश भार्गव, सुनील शर्मा, मुकेश मल्होत्रा आदि का अलग क्षेत्र सौंपे गए हैं। ये बूथ प्रबंधन को काम करेंगे।
- घर-घर संपर्क अभियान चलाकर भाजपा की युवा, किसान, महिला से वादाखिलाफी, एससी-एसटी पर बढ़ रहे अत्याचार, ओबीसी आरक्षण का लाभ न देना और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने का काम क्लस्टर प्रभारी करेंगे।










