No compromise on quality: Municipal Council President Nitin Gadre conducts a surprise inspection and issues an ultimatum to the contractor.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे सख्त नजर आए। गुरुवार को उन्होंने शहर के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नपा अध्यक्ष गाडरे ने शहरी विकास योजना के अंतर्गत जनपद चौक से पीर मंजिल तक बन रही सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में उपयोग हो रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रुद्र कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को अध्यक्ष ने कार्य की गति बढ़ाने, समय-सीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अध्यक्ष ने ठेकेदार को वन परिक्षेत्र कार्यालय गेट के सामने लगे डोल पाइप को हटाकर एस्टीमेट के अनुसार ही नाली निर्माण कार्य करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर नपा अध्यक्ष ने मार्ग में स्थित व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से निर्माण कार्य में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन कार्य जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।










