Birth anniversaries of immortal martyr Chandrashekhar Azad and Bal Gangadhar Tilak celebrated in Lalawadi; pledge taken for tree plantation.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ग्राम लालावाड़ी में गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर हुआ। सर्वप्रथम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जितेंद्र शर्मा और अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि आजाद देश की आजादी के लिए जीए और शहीद हुए। वहीं सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र धोटे ने कहा कि ग्राम में आजाद की प्रतिमा होना गर्व की बात है। जयंती पर ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने आजाद और सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थल को सुंदर बगीचे के रूप में विकसित करने की मांग प्रशासन से की। कार्यक्रम में सरपंच नीतू रविन्द्र धोटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









