Nitin Khatarkar became the district media in-charge of BJP Aaja Morcha.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में आमला के युवा पत्रकार नितिन खातरकर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के निर्देश पर अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता व जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे ने आदेश क्रमांक 01/भाजपा/बैतूल/2026 दिनांक 02/09/2026 जारी कर नवीन कार्यकारिणी घोषित की है।संगठन में लगातार सक्रियता के चलते खातरकर को यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं व पत्रकार साथियों ने बधाई दी।

recent visitors 8








