भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का रखती है हर समय ख्याल
BJP takes care of every worker all the time
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय मंत्री ने कार्यकर्ता को सौंपा चेक
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता का पूरा ख्याल रखती है। पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एक-एक कार्यकर्ता के सुख-दुख में हर समय उसके साथ खड़े रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण भोपाल में विधानसभा चुनाव के बाद भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के समर्थक बदमाशों के चुनावी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ता पर किए गए हमले के मामले में देखने को मिला है, जब प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के निर्देश एवं सरकार के सहयोग से एकत्रित की गई 4 लाख रुपए का चेक पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने घायल कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर व उसके परिजनों को सौंपा है। पार्टी पूरे समय कार्यकर्ता के साथ खड़ी रही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उक्त कार्यकर्ता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि पार्टी पीडि़त परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के अरेरा मंडल के कार्यकर्ता और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर 5 दिसंबर को चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस समर्थित बदमाश फारुख राइन उर्फ मिन्नी ने अपने चार साथियों शाहरुख, समीर उर्फ बिल्लू, असलम और बिलाल के साथ मिलकर साईं बाबा नगर में धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बदमाशों के हमले में भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर के बाएं हाथ का पंजा कट गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी फारूख राईन सहित पांचों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। फारूख राईन के खिलाफ रासुका भी लगाई गई है और अवैध मकान भी ढहा दिया गया था।