LATEST NEWS

शिक्षा विभाग की लापरवाही से बिना मापदंड चल रहे निजी स्कूल

Private schools running without standards due to negligence of education department मुरैना ! सरकार के नियम कानून तोड़ते निजी स्कूल संचालक अंबाह शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की साठगांठ से निजी स्कूल वालो को नहीं है प्रशासन के नियमो का भय अंबाह तहसील मे माध्यमिक विद्यालय सभी मापदंडों को दरकिनार करके चला रहे है निजी स्कूल प्राथमिक विद्यालय प्रशासन के द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों के संचालन के लिए कुछ जरूरी शर्ते है लेकिन निजी स्कूलों के संचालको को अधिकारियों की मिलीभगत से सभी नियमो की अवेलना की जा रही है निजी स्कूलों के संचालन के लिए बीस जरूरी शर्तें प्राइवेट स्कूल खोलने 20 शर्तों का पालन करना होता है। इसमें सोसाइटी का पंजीकरण प्रमाण-पत्र, सोसाइटी सदस्यों की प्रतिलिपि, सोसाइटी का संविधान, ततीमा-जमाबंदी की प्रति, स्कूल भवन की फोटो, रेंट एवं लीज डीड संबंधी प्रमाण-पत्र, पेयजल-बिजली उपलब्धता प्रमाण, शौचालय से संबंधी फोटो, शैक्षणिक योग्यता सहित शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ की जानकारी, आय के साधन, सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी शपथ पत्र, फीस की जानकारी, पुस्तकालय व प्रयोगशाला जानकारी और खेल मैदान की उपलब्धता सहित अन्य दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने होते हैं। निरीक्षण में नहीं जाते अफसर, इसलिए पंजी में खुद करा लेते हैं हस्ताक्षर मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था का जायजा जिला और ब्लाक शिक्षा कार्यालयों के अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार लेना है। अफसर स्कूल पहुंचकर निरीक्षण पंजी में अपनी टीम लिखते हैं, लेकिन यहां किसी भी अफसर को फुर्सत नहीं है कि वे इन स्कूलों की व्यवस्था देखें। लिहाजा निरीक्षण पंजी में टीप लिखवाने के लिए निजी स्कूल के संचालक ही पंजी लेकर जिला और ब्लाॅक दफ्तर पहुंच जाते हैं।

हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम हड़ताल

Chakka jam strike by drivers in protest against hit and run law केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानून के बाद हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम हड़ताल दिनेश राज शर्मा जबलपुर ! केंद्र सरकार ने तीन कृषि काले कानून के बाद हिट एंड रन कानून के विरोध में गाड़ी चलाको, ड्राइवरों ने चक्का जाम कर हड़ताल पर बाघ्य हुए सरकार ने बिना सोचे समझे मोटर कानून में बदलाव करके चालक से एक्सीडेंट होने पर 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना का प्रावधान किया जाना पूर्णतःगलत है कोई भी ड्राइवर या गाड़ी चालक जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं करता जब गाड़ी का मालिक गाड़ी का इंश्योरेंस कराकर हर साल 25 से ₹30000 इसलिए चुकता है, कि रिस्क कवर हो गाड़ी का इंश्योरेंस है तो ड्राइवर से 5 लाख का जुर्माना लेने का प्रावधान क्यों किया गया?कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने जो इंश्योरेंस कंपनियों का प्राइवेटीकरण किया है उसको फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से एक तरफा कानून में बदलाव कर गाड़ी मालिक और ड्राइवर का गाड़ी का चक्का जाम के लिए मजबूर किया।कांग्रेस नेता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रक ड्राइवर एवं बस चालक सोशल मीडिया पर हड़ताल पर जाने की विगत कई दिनों से चेतावनी दे रहे थे उसके बावजूद शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। और आम जनता को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कमी से जूझने के लिए मजबूर कर दिया। अभी तो शुरुआत है शासन प्रशासन से मांग है कि ड्राइवर की मांगों पर तत्काल ध्यान दें । और आम जनता को राहत पहुचाने आवश्यक कदम शीघ्र उठाये।

सैकड़ा से ज्यादा ट्रैकों को रास्ते पर खड़ा करके रोड को किया जाम।

The road was blocked by parking more than a hundred tracks on the road कैमोर में आधे सैकड़ा से ज्यादा ट्रैकों को रास्ते पर खड़ा करके रोड को किया जाम। किया 3 दिनों के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन।मध्यप्रदेश के कई राज्यों में हिट एंड रन मामले के नए कानून में तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में बसों और ट्रैकों के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। आलम यह है, कि आम जनता को इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कि अगर हड़ताल लंबी चली तो पेट्रोल डीजल की क़िल्लत हो सकती है। तो वहीं कटनी जिले के कैमोर नगर में भी ट्रक ड्राइवरों ने ट्रकों को रास्ते में खड़ा कर रोड को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। आपको पूरा मामला समझाते हैं, कि आखिर नए कानून क्या है? और इनका विरोध क्यों हो रहा है? 11 अगस्त 2023 को सरकार ने लोकसभा में नए भारतीय न्याय संहिता विधेयक को पेश किया जिसे 20 दिसंबर 2023 को लोकसभा और 21 दिसंबर 2023 को राज्यसभा में पास कर लिया गया। यह नया कानून 164 साल पुराने भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की जगह लेकर इस भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन की धाराओं को बदल गया है।पहले जहां हिट एंड रन केस में सिर्फ दो साल की सजा का प्रावधान था, वहीं अब नए भारतीय नई संहिता में सजा 10 साल और 7 लाख का जुर्माना कर दिया गया है। अब इस बदलाव के चलते ड्राइवरों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं किए जाते और अगर ऐसे में कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए 10 साल की सज़ा और 7 लाख का जुर्माना वह कैसे सहन कर पाएंगे। कैमोर नगर में भी आधे सैकड़ा से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों ने ट्रकों को रास्ते में खड़ा कर रोड पर जाम लगाते हुए संबंधित विषय में थाना प्रभारी कैमोर ,एसडीओपी विजयराघवगढ़, तहसीलदार विजयराघवगढ़ को ज्ञापन सौंप कर तीन दिन का सांकेतिक धरना किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि इस फैसले में बदलाव नहीं किया गया तो यह धरना अनिश्चितकालीन भी किया जाएगा ।

वाहन चालकों की तीन दिन की हड़ताल राहगीर परेशान

Three-day strike by drivers upsets pedestrians सरकार के खिलाफ आज से नैनपुर में सभी बस टेंपो ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल होने से सारा आवागम रुक गया है ! आने जाने वाले लोगो को काफी परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है ड्राइवरों का कहना है कि जो सरकार ने काला कानून पास किया उसे तत्काल वापस ले नही तो हम पूरे प्रदेश में वाहन चालक धरना प्रदर्शन कर सभी वाहन को खड़े कर देंगे केंद्र सरकार ने जो वाहन चालकों के लिए कानून पास किया है की किसी ड्राइवर से एक्सीडेंट होता है तो उसे उस मरीज को हॉपीटल लेजाना होगा बल्कि वह भागे गा नही अन्यथा उस पर 10लाख का जुर्माना वा उस ड्राइवर को 10साल की सजा हो सकती इस के विरोध में आज नैनपुर में सभी वाहन चालक वाहन खड़े कर हड़ताल पर चले गए नैनपुर sdm जे.पी.यादव को सभी वाहन चालकों ने सामूहिक तौर पर ग्रह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपाएवम इस कानून को वापस लेने की मांग की ।इस रेली में नगर के पाण्डेय, मनोज ठाकुर, तुलसी राम सेन , मनोज नायडू , सुभाष कार्तिके ,भानू यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा,सोनू यादव उपस्थित रहे बाइट- कृष्ण कुमार पांडेय ड्राइवर

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

Corona infection once again gained momentum in the country देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 636 नए मामले, जेएन.1 के मरीज 200 पार स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में केरल में दो और तमिलनाडु में एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी। देश में कोरोना संक्रमण के 636 नए मामले सामने आए हैं, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,394 हो गई है। साथ ही नए उपस्वरूप जेएन.1 के 37 नए मामले मिलने के बाद इसके मरीजों की संख्या 200 पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में केरल में दो और तमिलनाडु में एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। किस राज्य में कितने जेएन.1 वैरिएंट के मामलेजेएन.1 वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बताने के लिए INSACOG ने राज्यवार आंकड़े भी जारी किए। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक केरल (83), गोवा (51), गुजरात (34), कर्नाटक (आठ), महाराष्ट्र (सात), राजस्थान (पांच), तमिलनाडु (चार), तेलंगाना (दो) ओडिशा (एक) और दिल्ली में एक मामला रिपोर्ट किया गया है। राज्यों को निगरानी बढ़ाने का निर्देशWHO के मुताबिक कोरोना वायरस के जेएन.1 सब-वैरिएंट को पहले बीए.2.86 का प्रकार माना गया। हालांकि, बीते कुछ हफ्तों में 40 से अधिक देशों में JN.1 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है।

घरों और होटल में शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

Police action against those having liquor parties in homes and hotels ग्वालियर ! नए साल पर घरों और होटल में बिना लाइसेंस शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है इस बीच पुलिस ने एक होटल पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब का सेवन करा रहे मैनेजर व पीने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए होटल से अंग्रेजी शराब बरामद की है. दरअसल सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित होटल नीलश्री में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। उक्त सूचना पर टीम बनाकर मुखबिर के बताये होटल शिवपुरी लिंक रोड पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित नीलश्री होटल पर 15-20 लोग शराब का सेवन करते हुए पाये गये। पुलिस द्वारा सभी पर धारा 36 आबकारी एक्ट एवं अवैध रूप से शराब का सेवन कराने वाले होटल मैनेजर पर 34 आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है. बाईट,,, निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

पुलिसकर्मी को धमकी देते भाजपा के पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर

Former BJP councilor Guddu Ratnakar threatening policeman ग्वालियर ! उपनगर ग्वालियर में अवैध शराब बिकने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। एक वीडियो सामने आया है,जिसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दे रहे हैं। उपनगर ग्वालियर में अवैध शराब बिकने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। एक वीडियो सामने आया है,जिसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दे रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों को दो कौड़ी का बोलकर जूते मारने की धमकी दे रहे हैं। एक युवती को आगे कर बोल रहे है- जो मैं बोलूं, वहीं बताना। बोलना इस सिपाही ने सीने पर हाथ मारा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिसकर्मी खुलकर अपना दर्द बता रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है- यहां एक नाबालिग को शराब बेचते पकड़ लिया था, धरपकड़ में वह गिर गया था। इसी दौरान पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ उसे छुड़ाने आ गए और यहां उन्हें धमकाया। एक सिपाही का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पूर्व पार्षद भाजपा से जुड़े हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- पूरी घटना की जांच चल रही है। वीडियो के अंश: इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पुलिसकर्मियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व पार्षद पहले एक युवती से कहते हैं- मैं जैसा बोलूंगा तू वैसा कहेगी। बोल सीने पर हाथ रखा, फिर सिपाही की तरफ इशारा कर कहते हैं- इसने सीने पर हाथ रखा। पुलिसकर्मी से कहते हैं- दौ कौड़ी के पुलिस वाले, फिर पुलिसकर्मी को जूते मारने की बात कहते हैं। जब सिपाही रोकता है तो पीछे से वीडियो बना रहे दूसरे सिपाही का पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर मोबाइल छीन लेते हैं। गुड्डू रत्नाकर, पूर्व पार्षद मुझे वीडियो और पुलिसकर्मी को जूते मारने वाली बात के बारे में कुछ नहीं पता है। मुझे तो ऐसा बताया गया था, वहां पुलिसकर्मी किसी को पीट रहे थे। तब गुड्डू वहां बीचबचाव करने गए थे। मैं वीडियो के बारे में पता लगाता हूं। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कह सकूंगा।

पुलिस ने फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पकड़ा

Police caught two vicious thieves who were absconding ग्वालियर ! बहोड़ापुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से लाखों रुपए का चोरी का माल बरामद किया है दोनों चोर टीपी नगर की पार्किग नम्बर-5 हनुमान मंदिर के पास बैठे हुये थे ! और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम यहां पहुंचाई गई थी इस दौरान पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास भी किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उन्हेे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनो बदमाश इमाम बाडा शंकरपुर एवं नौगांव कम्पू का रहने वाला था । पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उनके द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर किशनबाग कॉलोनी स्थित गोदाम से जनरेटर व डीजे की पेटियां चोरी की थी । पकडे गये दोनों चोरों की निशादेही पर उनके घर से चोरी का 1 जनरेटर, 1 डीजे और अन्य सामान बरामद किया गया है. यह माल 21.10.2023 को फरियादी साहब मोहम्मद के किशनबाग कॉलोनी स्थित मकान से चोरी हुआ था. ” निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण किया जाये, सीएम

The boundaries of divisions and districts should be redrawn as per the need in the state. इसके लिये कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जाये। इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जाये।  भोपाल ! मुख्यमंत्री ने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने कहा उक्त प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाये। मुख्यमंत्री ने बैठक में संभाग में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग स्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद अब जिला स्तर पर भी इस तरह की समीक्षा बैठकें आयोजित की जायेंगी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।  बैठक में मंत्रीगण श्री तुलसीराम सिलावट, श्री विजय शाह, सुश्री निर्मला भूरिया तथा श्री नागर सिंह चौहान सहित संभाग के सांसदगण, विधायकगण, स्थानीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारीगण मौजूद थे।  बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस का अपना बैंड होना चाहिये। इसके लिये प्रदेश में कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस बैंड में पर्याप्त संख्या में सदस्य रहें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके लिये सहमति के आधार पर होमगार्ड के जवानों को भी पुलिस बैंड में शामिल किया जाये। पर्याप्त संख्या में सहमति नहीं मिलने पर होमगार्ड में बैंड वादकों को भर्ती किया जाये।  डॉ. यादव ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी निगरानी एवं अपराधों की ट्रेसिंग के लिये अब गॉवों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पंचायतों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें। उन्होंने शहरों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनसहयोग से किया जाये। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर ओंकारेश्वर में नये घाट निर्माण और दर्शन की सुलभ व्यवस्था के लिये कार्ययोजना बनायी जाये।  उन्होंने दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के भी निर्देश दिये। बैठक में प्रत्येक जिलों में साइबर थानों की स्थापना पर भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डीजे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग के प्रतिबंध को प्रभावी रूप से पालन कराने के लिये की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस संबंध में लिये गये निर्णयों की सराहना की। उन्होंने इस कार्य को आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये बेहतर कदम बताया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विकास कार्यों के लिये प्रस्ताव बनाकर अपने जिलों के कलेक्टरों के माध्यमों से शीघ्र भिजवाएं।

डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक

DGP ranks promoted officers of Indian Police Service –कहा, आपका कार्य व्यवहार बनेगा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत  भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में साेमवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई। इस दौरान डीजीपी श्री सक्सेना ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।   डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में इन्हें लगाई रैंक :- डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में एडीजी श्रीमती दीपिका सूरी, आईजी श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, आईजी श्री विनीत खन्ना, आईजी श्री अनुराग शर्मा, डीआईजी श्री तुषारकांत वि‌‌द्यार्थी, डीआईजी श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, डीआईजी श्री प्रशांत खरे, डीआईजी श्री अतुल सिंह, डीआईजी डॉ. विनीत कपूर और डीआईजी श्री हेमंत सिंह चौहान को रैंक लगाई।  इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत  :- उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 29 दिसंबर 2023 को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2024 से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 33 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें श्री राकेश गुप्ता और श्रीमती दीपिका सूरी को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, श्री चंद्रशेखर सोलंकी, श्री चैत्रा एन., श्री अनिल सिंह कुशवाहा, श्री आर.आर. एस. परिहार, श्री आर. के. हिंगणकर, श्री अंशुमन सिंह, श्री मनीष कपूरिया, श्री अरविंद कुमार सक्सेना, श्री विनीत खन्ना, श्रीमती हिमानी खन्ना, श्री मिथिलेश शुक्ला और श्री अनुराग शर्मा को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार श्री साकेत प्रसाद पाण्डे, श्री अमित सांघी, श्री तुषारकांत विद्यार्थी, श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, श्री बीरेंद्र कुमार सिंह, श्री प्रशांत खरे, श्री अतुल सिंह, श्री मनीष कुमार अग्रवाल, श्री आबिद खान, श्री आशुतोष प्रताप सिंह, श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, श्री निमिष अग्रवाल, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री राजेश कुमार सिंह, डॉ. विनीत कपूर, श्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और श्री हेमंत चौहान डीआईजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

चौराहों पर खड़े ई रिक्शा चालकों पर पुलिस ने लगाया जुर्माना

Police imposed fine on e rickshaw drivers standing at intersections नगर पालिका चौराहे पर जाम लगने के कारण हुई कार्रवाई अम्बाह ! अम्बाह नगर पालिका चौराहे पर बिना किसी अनुमति के घंटों तक खड़े रहकर जाम लगा रहे 11 ई-रिक्शा शनिवार को न केवल जब्त किए गए, बल्कि इनके चालकों से 500-500 रुपए का जुर्माना भी लिया गया। यह कार्रवाई नगर निरीक्षक अलोक परिहार के नेतृत्व में की गई। यहां बता दें कि नगर में बिना अनुमति के चल रहे ई-रिक्शा आमजन के लिए मुसीबत बने हुए हैं। क्योंकि इनके खड़े होने का स्थान निर्धारित नहीं होने के कारण यह लाइन लगाकर सड़क पर खड़े रहते हैं। जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं जाम लगने से नगर की ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। इसी ध्यान में रखते हुए शनिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस कप्तान द्वारा किया गया नवाचार

Innovation made by police captainपुलिस बल में आपसी सौहार्द, समन्वय व एकता की भावना एवं मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के बीच हुआ आयोजन मनमोहन नायककटनी । जिले की सुरक्षा के दायित्वों का निवर्हन करने वाले पुलिस जवानों के ऊपर कार्य के बढ़ते दवाब और मानसिक व शारीरिक शिथलता को दूर करने एवं पुलिस बल में आपसी सौहार्द, समन्वय व एकता की भावना एवं मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के बीच खेलकूद, गायन एवं बड़े भोज का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नवाचार किया गया है। इसमें अनुविभाग स्तर पर टीम गठित कर विभिन्न खेलकूद कुर्सी दौ़ड, रस्साकस्सी, मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलों का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड में किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव को दूर करने खेलकूद प्रतियोगिता, अनुविभाग स्तर पर भिड़ी टीमें – रस्साकस्सी प्रतियोगिता में शहर, विजयराघवगढ, स्लीमनाबाद अनुभाग की टीमो के बीच खेला गया, जिसमें शहर की टीम द्वारा विजय प्राप्त की गई । मटकी फोड में कोतवाली टीआई आशीष शर्मा, कुठला टीआई अभिषेक चौबे, सूबेदार मोनिका खडसे, म.आर. दीक्षा जैन, आरक्षक अमित सिंह द्वारा मटकी फोडकर विजेता बने । कुर्सी दौड प्रतियोगिता में उनि. प्रतीक्षा चंदेल विजेता एवं थाना प्रभारी यातायात रनि. राहुल पाण्डेय उपविजेता रहे।एसपी श्री रंजन द्वारा बीते दिनो संपन्न हुये चुनाव एवं त्यौहारो में अथक परिश्रम व लगन से ड्यूटीरत रहकर सकुशलता से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की एवं कहा कि इस तरह के सामूहिक भोज के आयोजन से पुलिस में एक परिवार की भावना विकसित होती है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन पर प्रशंसा की गई। आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, सीएसपी श्रीमति ख्याति मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर, एसडीओपी विगढ केपी पटेल, डीएसपी अजाक प्रभात शुक्ला, शहर एवं देहात के थाना चौकी प्रभारी अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहें।

धान खरीदी केंद्रों का विधायक विवेक विक्की पटेल ने किया निरिक्षण

MLA Vivek Vicky Patel inspected Singodi and Kharkhari paddy procurement centres. अधिकारियो से कहा नही होनी चाहिए किसानो को कोई परेशानी बालाघाट। जिले सहित वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जोर-शोर से हो रही हैँ लेकिन धान के परिवहन का मामला गहरा गया हैँ खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन नही हो पा रहा हैँ जिसके चलते खरीदी केंद्रों पर धान के भंडारण की समस्या बनी हुई हैँ जिसकी शिकायत किसानो द्वारा लगातार विधायक विवेक विक्की को मिल रही थीं जिसके बाद वारासिवनी-खैरलाँजी क्षेत्र जे विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और खरख़डी में बने धान खरीदी केंद्र का औचक निरिक्षण किया उन्होंने निर्धारित लक्ष्य और अब तक हुई खरीदी की जानकारी लिया साथ भी स्टाक रजिस्टर भी देखा केंद्र प्रभारी से बोरे आदि उपलब्धता की जानकारी ली उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया की किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानिया का सामना ना करने पड़े किसानो की धान को इमानदारी से तौलेविधायक विवेक विक्की ने खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की इस समय मौसम में बदलाव हो रहा हैँ जिसके चलते बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा हैँ मौसम खराब होने के पहले ही धान सुरक्षित रखवा ले वही किसानो को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नही आनी चाहिए वही किसानो की धान को सही तरिके से तौल कर बोरे में भर कर रखे वही पटेल ने बोरे के बारे में जानकारी पूछने पर अधिकारियो ने कहा की कोई कमी नही हैँ सरकार किसानो से 3100 रूपये क्विंटल खरीदे धानविधायक पटेल ने कहा चुनाव के पूर्व सरकार ने किसानो से वादा किया था को हम किसानो की धान को 3100 रूपये प्रतिकीवीटल खरीदेंगे मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद भी अपने वादे को पूरा नही कर रही हैँ सरकार 3100 रूपये प्रति क्विटल धान किसानो से खरीदे अच्छी फ़सल होने के बाद भी सरकार किसानो के बारे में नही सोच रही हैँ सरकार ना ही किसानो का कर्ज खत्म कर रही हैँ और ना ही अपने वादे को पूरा कर रही हैँ

नगर में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, ड्राइवरों के हड़ताल से पंप ड्राई

Shortage of petrol and diesel increases in the city, pumps dry due to drivers’ strike नैनपुर ! पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आंशिक किल्लत शुरू हो गई है. ऐसे में नगर में संचालित कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवरों के हड़ताल की वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई है. पेट्रोल पंप संचालकों का मानना है कि यदि हड़ताल ने और जोर पकड़ा तो आने वाले दिनों में कई और पेट्रोल पंप ड्राई हो सकते हैं मध्य प्रदेश के पेट्रोल-डीजल डिपो पर आम दिनों में टैंकरों की लंबी कतार लगी रहती है, मगर पेट्रोल पंप ड्राइवर की हड़ताल की वजह से डिपो खाली पड़े हुए हैं. वाहन चालकों की हड़ताल का असर पेट्रोल पंप पर भी पड़ रहा है. पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं. पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि कई और व्यापार वाहन चालकों पर ही निर्भर है.‘हड़लात बढ़ा तो हो सकती दिक्कतयदि वाहन चालक हड़ताल करते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पेट्रोल पंप पर भी पड़ेगा. अभी ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही है. हड़ताल जितनी लंबी चलेगी उतनी ही दिक्कत हो सकती है ड्राइवर इस कानून का कर रहे हैं विरोध दरअसल, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून को पास कर दिया है. इसी का ड्राइवर संगठन और अन्य संगठन भी विरोध कर रहे हैं. इस नए कानून के जरिए हिट एंड मामले में वाहन चालक को 10 साल तक की सजा और सात लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. इस कानून को वाहन चालक काला कानून बता रहे हैं और संशोधन की मांग उठा रहे हैं।

क्षेत्र की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा नवीन स्वास्थ्य केंद्र- मलैया

New health center will prove to be a milestone for the progress of the area – Malaiya 306 लाख की लागत से बन रहे नवीन स्वास्थ केंद्र का हुआ भूमि पूजन चंद्रपाल सिंह दमोह ! क्षेत्र के लोगों की तरक्की के लिए उनकी उन्नति के लिए बांसा तारखेडा का यह है नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। यह बात पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने बांसा तारखेडा में बन रहे नवीन स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन के दौरान कही। उन्होंने कहा इस मार्च तक इसका कार्य पूरा होना था परंतु किसी कारणवश इसका कार्य लेट प्रारंभ हुआ है, लेकिन जल्दी ही यह बनकर तैयार होगा और इसका लाभ सभी क्षेत्र वासियों को मिलेगा। दमोह का जिला अस्पताल कुछ वर्षों पहले कैसे हुआ करता था, आज आप जाकर देखिए प्रदेश के कुछ बड़े अस्पतालों को छोड़ दें, तो दमोह का अस्पताल शानदार है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में जो आशीर्वाद क्षेत्र की जनता ने मुझे दिया है, इस उम्र में पार्टी ने मुझे टिकट दी, पार्टी का आदेश हुआ और मैं चुनाव लड़ा और आप सभी ने इतने प्रचंड मतों से मुझे जिताया।ज्ञात हो कि बांसा तारखेडा में 306 लाख रुपए की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास गृहों का निर्माण किया जाना है, जिसका भूमि पूजन आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर रश्मि/दीपक शेरू परिहार, नंदकिशोर तिवारी, राकेश नायक, डॉ जगत सिंह, नीरज राय, रोहन पाठक, शैलेन्द्र तिवारी, राम सिंह, अखिलेश हजारी, संतोष आठ्या, गुड्डा यादव, राजकुमार जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet