LATEST NEWS

पूर्व सीएम शिवराज ने अपने आवास का नाम,मामा का घर, रखा

Former CM Shivraj named his residence as maternal uncle’s house. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पता बदल गया है, लेकिन मामा का घर तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूंगा। भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक हफ्ता पूर्व श्यामला हिल्स पर बने मुख्यमंत्री आवास को छोड़कर शहर में लिंक रोड क्रमांक एक पर स्थित B-8, 74 बंगला में परिवार के साथ शिफ्ट हो चुके हैं। अब यही उनका नया पता है।यहां आने के बाद भी शिवराज की सक्रियता लगातार बरकरार है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेशवासियों के मन में अपनी ‘मामा’ की जो छवि बनाई है, उसे वह बरकरार रखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने नए आवास को नाम दिया है- ‘मामा का घर’। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखते हुए खुद इस बात की सूचना दी। मेरे प्यारे बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, आप सबसे मेरा रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व का है।पता बदल गया है, लेकिन “मामा का घर” तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूँगा। मेरे घर के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले रहेंगे। मेरी जिंदगी बेटा-बेटियों, बहनों के लिएगौरतलब है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद शिवराज जनता और खासकर लाड़ली बहनों व भांजी-भांजियों के बीच जाकर कह रहे हैं कि पद तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन आप लोगों ने जो मुझे ‘भैया’ और ‘मामा’ का पद दिया है, उसे कोई नहीं छीन सकता। मैं हमेशा आपके बीच रहूंगा। मेरी जिंदगी आपके लिए है, जनता-जनार्दन के लिए है, बेटा-बेटियों के लिए है, मेरी बहनों के लिए है।

रामलला की वास्तविक मूर्ति कहां है, दिग्विजय सिंह

रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इंदौर प्रवास के दौरान कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नई मूर्तियां बनवाने की क्या जरूरत आ पड़ी। रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। सरकार को इस पर सवाल खड़ा करना चाहिए था।

गुना में एक और बड़ी कार्रवाई

परिवहन उपायुक्त मधु सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज गुना ! कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के गुना में एक हादसा हो गया था। दरअसल, इस हादसे में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद ट्रक आग की लपेट में आ गया था। इस वजह से कई यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे और इस मामले को बेहद गंभीरता से ले लिया था। शिकायतें CM तक पहुंची जनता ने इन गंभीर मधु सिंह के खिलाफ शिकायतें की थी और इस मामले में मुख्यमंत्री तक अपनी आपत्तियां पहुंचाई थी। जिसके बाद गुना के स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की है और आरोपी मधु सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी: इस मामले को लेकर एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया था। यह कमेटी हादसे की निगरानी कर रही थी जिसके बाद आज मधु सिंह पर कार्रवाई की गई है। ग्वालियर में पदस्थ ट्रांसपोर्ट विभाग की डिप्टी कमिश्नर मधु सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 471, 197,198, 463,465 के तहत केस दर्ज किया गया है। मधु सिंह वर्तमान में परिवहन उपायुक्त हैं और उन पर रिश्वतखोरी, अवैध रजिस्ट्रेशन सहित गंभीर आरोप लगे हैं।

अनुपयोगी बोरवलों को मजबूत ढक्कनों से बंद किया जाये-जिला मजिस्ट्रेट

अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों , बोरवेलों के सबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी चंद्रपाल सिंहदमोह ! अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों/बोरवेलों में छोटे बच्चों के गिरने से रोके जाने के संबंध में अनुपयोगी व खुले नलकूपों ,बोरवेलों में छोटे बच्चे गिरने संबंधी तथ्य यदा कदा संज्ञान में आते रहते है। उक्त घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में पारित निर्णय के परिपालन में जिला मजिस्ट्रेट दमोह मयंक अग्रवाल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत् दमोह जिले की सीमा क्षेत्रान्तर्गत जिन बोरवेल का उपयोग नहीं किया जाता हैं या जिन बोरवेल में मोटर नहीं डाली हैं तथा जिसमें बोर केप नहीं लगा हुआ हैं, उक्त खुले बोरो में बोर केप संबधित मकान मालिक ,किसान ,संस्था को लगवाये जाने हेतु आदेशित किया हैं। जारी आदेश में कहा गया कि अनुपयोगी अथवा खुले पड़े हुए बोरवेल को लोहे के मजबूत ढक्कन ,केप से नट बोल्टों की सहायता से मजबूती के साथ बंद किया जाये। संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण कर उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।चूंकि यह आदेश जन साधारण की सुविधा हेतु तत्काल प्रभावशील किया जाना आवश्यक हो गया है। इसलिए इतना समय उपलब्ध नहीं है कि, जन सामान्य व सभी पक्षों को उक्त सूचना की तामीली की जा सके। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के अन्तर्गत एक पक्षीय पारित किया गया हैं। संबंधित थाना प्रभारी इस आदेश की तामीली दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 134 (2) में उल्लेखित रीति अनुसार तथा ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करt प्रकाशित करायेंगें, जो आम जनता को इत्तिला पहुंचाने के लिये सर्वाधिक उपर्युक्त है।आदेश से व्यथित व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(5) के अन्तर्गत अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरकर्ता संतुष्ट होने पर आवेदक को किसी भी लागू शर्तों में छूट दे सकेगा। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत् अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी।यह आदेश 29 फरवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा तथा उक्त प्रभावशील अवधि में उक्त आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अन्तर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा।

गजब हो गया -गुना हादसे के बाद खुली अधिकारियों की नींद

गजब हो गया -गुना हादसे के बाद खुली अधिकारियों की नींद, एक दिन में ही 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त। नर्मदापुरम् – गुना हादसे के बाद जिम्मेदारों ने मैदान में उतरकर कार्रवाई की। इस दौरान 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त। गुना बस हादसे में जिंदा जले यात्रियों की हृदय विदारक मौत के बाद अधिकारी की नींद टूटी है। जो बसें नियम तोड़कर यात्रियों व सड़कों पर चलने वाले लोगों के लिए खतरा बनकर दौड़ रहीं थीं, उनकी जमकर धरपकड़ की गई। नियम तोड़ने वाली यात्री बसों की ओर मुड़कर भी न देखने वाले जिम्मेदार आरटीओ अफसर को सीएम की सख्त रुख के चलते ही एक ही दिन में ही अपनी डियूटी समझ आ गई और एक दिन में ही 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त की जांच कर डाली। लोगो का कहना है कि परिवहन का मुख्यालय होने के बाद भी मैदानी स्तर पर कितनी कार्रवाई होती है ? यह सबको पता है। अब हादसा हो गया तो आरटीओ एक साथ एक ही दिन में 80 बसों को जांच कर लिये और अपने कर्तव्यो का इतिश्री कर ली,लोगो ने बताया कि अधिकारी दफ्तर से निकलते ही नहीं हैं। सिर्फ एक सूत्री कार्यक्रम

कलेक्टर, एसपी ने ली प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक

Collector, SP took meeting of managers of private schools वाहन चालकों की हड़ताल के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करें कि वाहन चालकों की हड़ताल के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस संबंध में शाला स्तर पर पालक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर आवश्यक योजना तैयार करें। बच्चों को लाने ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा संचालित बसों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को सभी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस तथा परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित जिला मुख्यालय में संचालित प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

कल से चलेंगी स्कूल एवं सिटी बसें

School and city buses will run from tomorrow Decision in the meeting with school bus operators and city bus operators सीटी , स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो की जाएगी रासुका की कार्यवाही निर्देश का पालन न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही के साथ ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा भोपाल। आयुक्त भोपाल संभाग डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ चर्चा कर संभाग आयुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि कल से स्कूल एवं सिटी बसें चलाई जाये। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में ऑपरेटर्स से कहा कि आप निश्चिंत होकर बसें चलायें।प्रशासन एवं पुलिस का आपको संपूर्ण सहयोह रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटी, स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो उस पर रासुका की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह बात भी कही कि निर्देश का पालन न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी एवं ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियो का सम्मान।

Honoring the winning contestants of Yogasana competition कोलकाता में आयोजित 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शहर के अनेक खिलाड़ियो ने लिया था भाग। ग्वालियर। 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सिंधु कान्हु इंडोर स्टेडियम, दुर्गापुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न आयु वर्ग के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से 30 दलो ने भाग लिया जिसमें से जिसमें मप्र के खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप 15 में जगह बनाई तथा साथ ही 4 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ मेड़ल भी हासिल किए। इनमें पुरूष वर्ग में विवेक गुप्ता 6वां स्थान, 7वां स्थान अभिषेक शिंदे, 8वां स्थान वंश तिवारी, 9वां स्थान राजेश कुशवाह व हिमांशु दुबे को 11वां स्थान प्राप्त हुआ। वही 8 से 18 वर्ष सब जूनियर व जूनियर महिला वर्ग में क्रमशः 12वा स्थान एंजल शर्मा, 13वां भूमि गुप्ता, 11वां स्थान तनुष्का बड़े, 12वां स्थान तनिष्का प्रजापति व मान्या जैन को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ।इन प्रतिभागियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए आईकॉम मीडिया सेंटर, पडाव पर मध्यप्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर मप्र अमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश सचिव भूपेन्द्रकांत, अरूण शर्मा, बरखा नामदेव, सुनीलदत्त, राजेश कुशवाह, राजेन्द्र मुदगल, मनीष शर्मा, श्याम कुमार एवं गौरव शर्मा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।

Deputy Chief Minister Vijay Sharma reached the hospital to meet the injured soldiers. विशेष संवाददाता रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवं मणिकांदन का इलाज चल रहा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते है, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर चर्चा किया। इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

भाजपा पूर्व पार्षद पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Police filed FIR against former BJP councilor ग्वालियर । ग्वालियर थाने के पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर पर आखिर पुलिस को एफआईआर करना ही पड़ी। पूर्व पार्षद ने पुलिसकर्मियों को जूते मारने जैसे अपशब्द कहे थे। पिछले 48 घंटे से जिस घटना के प्रति पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक में गुस्सा था, लेकिन सख्त कार्रवाई का निर्णय नहीं कर पा रहे थे। अंतत: वह हुआ और 48 घंटे बाद इस मामले में सोमवार रात को ग्वालियर थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर, उसके चचेरे भाई दिनेश खटीक और जिस किशोर से अवैध शराब पकड़ी थी उस पर एफआइआर दर्ज की।सिपाही विवेक तोमर की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बदसलूकी करने और धमकाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आप को बता दें कि 30 दिसंबर को ग्वालियर थाने में पदस्थ सिपाही विवेक तोमर, राहुल भदौरिया, बृज भदौरिया गोसपुरा नंबर-एक में अवैध शराब बिकने और हंगामे की सूचना पर पहुंचे थे। यहां अनुज खटीक को पकड़ा, वह पुलिस से बचने भागा। उसके पास से अवैध शराब के क्वार्टर मिले। उसने शोर मचाया और स्वजन को बुला लिया। फिर गुड्डू का भाई दिनेश आया। भीड़ इकट्ठी हो गई, पुलिसकर्मियों का विरोध किया। युवती, महिलाएं भी आ गईं, तभी गुड़्डू रत्नाकर आ गया। उसने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

ट्रक हड़ताल के बीच सीएम मोहन यादव ने की अधिकारियों से बैठक

CM Mohan Yadav held a meeting with officials amid truck strike मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी के साथ वीसी के माध्यम से ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक उपायों की जानकारी प्राप्त की एवं जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

सवा दो लाख से अधिक मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी

More than 2.25 lakh metric tons of paddy purchased 150 करोड़ का हुआ भुगतान 73 फीसदी उपार्जित धान का हुआ परिवहन सवा दो लाख से अधिक मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी मनमोहन नायककटनी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से अब तक 25हजार 675 कृषकों से 2 लाख 31 हजार 470 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही अभी तक कृषकों को 150 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला

Police Captain calls for stars on promotion to be done with devotion and honesty कटनी ! कटनी पुलिस के पांच अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गुरुवार को एसपी अभिजीत रंजन ने एस आई (उपनिरीक्षक) पद से कार्यवाहक निरीक्षक हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी अभिजीत रंजन ने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी पीड़ित को न्याय दिलाये। अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक पद के स्टार लगाए। मौके पर एएसपी मनोज केडिया मौजूद रहे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नितिन कमल, रेणू त्रिपाठी, हरबचन कुडापे, गायत्री गुप्ता, अनिल काकडे को कार्यवाहक निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।

कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक

Collector took meeting of petrol pump and gas agency operators कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक, पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस की सतत् आपूर्ति के दिए निर्देश दूरभाष नंबर 07622-220071 और 220072 पर बताई जा सकेगी समस्याकटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार को आज पेट्रोल और डीजल प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों, पेट्रोल पंप एवं रसोई गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देशित किया कि जिले में डीजल-पेट्रोल को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके मद्देनजर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होनें कहा है कि आयल डिपो से डीजल-पेट्रोल प्रोवाईडर अपने वाहनों से पेट्रोल पम्‍पों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति करने की व्यवस्था करें। इस पर पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि हड़ताली ड्राइवरों द्वारा जगह -जगह वाहन को रोक कर वाहन चालकों को जबरन उतार लिया जाता है।इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले की राजस्व सीमा के भीतर जबरदस्ती ट्रकों को रोकने और जबरन ड्राइवरों को उतारने वाले स्थानों की जानकारी संचालकों से ली। संचालकों ने बस स्टैंड चौकी, पन्ना मोड़, पीर बाबा सहित कई अन्य स्थानों की जानकारी दी।इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक से ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से दूरभाष पर चर्चा कर ऐसे स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही। ताकि आमजन को ईंधन को लेकर किल्‍लत न हो। कलेक्टर श्री प्रसाद ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एजेंसियों के संचालकों की ट्रांसपोर्टेशन में आ रही समस्या के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। सातों दिन 24 घंटे चलने वाले इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0 7622-220071 और 07622-220072 है। भिटौनी आयल डिपो से समन्वय करेंगे जेएसओ ट्रक ड्राइवरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर एवं डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र पटेल को भिटौनी डिपो जबलपुर में उपस्थित रहकर ऑयल कंपनी से समन्वय स्थापित करते हुये जिले में एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर एवं डीजल-पेट्रोल की उपलव्धता सुनिश्चित कराने का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला को भी लगातार निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये की पेट्रोल पम्‍पों में समुचित डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बनीं रहे।

रेत उत्खनन में पर्यावरण बचाव के लिए विधायक व अधिकारी एक मत

पंचायतों को 10 घनमीटर रेत के उपयोग का अधिकार रहेगा एसडीएम की निगरानी में होगा खदानों/ घाटों का सीमांकन रेत उत्खनन में पर्यावरण बचाव के लिए विधायक एक मत बालाघाट। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विधायकों व अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई हुई। बैठक में रेत उत्खनन, भंडारण, परिवहन और रेत उत्खनन से होने वाले नुकसानों को रोकने जैसे गंभीर विषयों पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान ऐसे जनहितैषी मसलों पर मौजूद सभी विधायकों में अपनी सहमति जताई गई। विस्तृत चर्चा के बाद कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सम्बंधित विभागों जैसे- पंचायत,खनिज, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभागों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगातार पीएम आवास, स्कूल निर्माण, पुल पुलिया, सीसी रोड जैसे आने कार्य प्रचलित है। इन निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण कराने के लिए पंचायतों को ही 10 घनमीटर तक रेत का उपयोग करने के निर्देश दिए है। इस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति भी जताई थी। वहीं रेत का उत्खनन उचित स्थानों से ही निर्धारित समय सीमा में ही हो इसके लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि खदानों व घाटों का सीमांकन किया जाए। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय सीमा एक सप्ताह निर्धारित की गई है। साथ ही टॉस्क फोर्स में अब वह विभाग को भी शामिल किया जाएगा। रेत या अन्य संसाधन परिवहन के करते समय सावधानी बरतनी होगी। कोई भी डंपर या वाहन अत्यधिक स्पीड या मोटर अधिनियम का उल्लंघन करते पाया गया तो कठोर वैधानिक कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। साथ ही परिवहन व पुलिस व राजस्व अधिकारियों से कहा कि कही भी चक्का जाम न हो और अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बंद न हो। जिससे लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन न हो ऐसा अगर किसी के द्वारा होता है तो कड़ी कार्यवाही करने को भी कहा गया है। एसपी श्री समीर सौरभ ने सीमांकन मामले में कहा कि घाटों व खदानों के सीमांकन के दौरान सम्बंधित थाना प्रभारी बल के साथ उपस्थित रहेंगे। विधायकों ने रखे अपने अपने बिंदु कलेक्टर सभागृह में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, कटंगी विधायक गौरव पारधी, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, परसवाड़ा विधायक मधुभगत सभी ने अपने अपने विचार प्रशासन के समक्ष रेत के अवैध उत्खनन को लेकर एक रायसुमारी के लिए अपना पक्ष रखते हुये सभी अधिकारियों के बीच अपनी बात कहीं। सभी विधायकों ने इसमें मिट्टी, मुरुम की अवैध ट्रेक्टयर व घाटों की जानकारी मांगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भंडारण भी टाइम लिमिट करवाये। जिले के बाहर रेत न जाये। विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुये रायल्टी में 500 रुपये कम किये जाये। खदानों का सीमांकन कराये जाने के लिए मत रखें। भंडारण की जगह चिन्हांनकित करके मापदंडो के आधार पर भंडारण किया जाये जिलों में जो सभी खदानों का भौतिक सत्यांपन कराया जाये। वहीं प्रशासन को सख्ती बरतते हुये अवैध उत्खनन को रोकने का प्रयास करना जरूरी है। ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से निकाली गई रेत पाये जाने पर कार्यवाही वहीं ठेकेदारों के अंडर में काम करने वाले लोगो का वेरिफिकेशन करवाकर आईडेंडी प्रोवाइड करवाने का विचार रखें। जिले की उन नदियों को चिन्हित किया जाये जहां पर रेत के टीले के कारण नदियॉ अपनी दिशा बदल रही हो उन्हें चिन्हित कर वहां से रेत निकाला जाये ताकि नदियॉ अपनी दिशा न बदले। बैठक में एडीएम श्री ओपी सनोडिया, एएसपी विजय डावर, खनिज अधिकारी श्री आरके खातरकर, परिवहन अधिकारी अनिमेष गढपाले व एसडीएम राहुल नायक सहित अन्य एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet