LATEST NEWS

रेत का बैखौप उत्खनन नदियां हो रही बर्बाद पर्यावरण को भी भारी नुकसान

बड़वारा क्षेत्र के संगम घाट में रेत का बैखौप उत्खनन नदियां हो रही बर्बाद पर्यावरण को भी भारी नुकसान नियमों की उड़ रही धज्जियां जिम्मेदारों ने शादी चुप्पी कटनी । रेत के अवैध उत्खनन को लेकर जिला वैसे भी विख्यात है नदियों को उजाड़ कर ऐसो आराम की जिंदगी जीने वाले किस तरह प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह सभी जानते हैं मजे की बात तो यह है कि इनके रखवाले जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र के महानदी के संगम घाट,नया नौआ , पुराना नौआ घाट और बंदर कूदनी घाट में धनलक्ष्मी कंपनी के कर्मचारी बंदूक की दम पर अवैध रेत उत्खनन कर रहे है। रात्रि में संगम घाट से लाई जा रही अवैध रेत के वाहनों को ग्रामीणों ने रोक लिया। कंपनी के हथियारों से लैस कर्मचारी ग्रामीणों से विवाद करने लगे। ग्रामीणों का कहना है की बंदूक की नोक पर प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। खनिज विभाग और पुलिस के संरक्षण में राजस्व का चूना सरकार को जमकर लगाए जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन रोकने पर हथियारों से लैस कर्मचारी मारपीट करने लगते हैं। नदियों का सीना चीर के रेत को इस तरह निकाला जा रहा है नदियां खून के आंसू रो रही हैं आसपास के जंगली जानवर पशु पक्षियों पर भी भारी खतरा मंडरा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंगती है

स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ा रहा शिक्षा विभाग.. जिम्मेदार मौन

सफाई के नाम से लाखो रुपए कि हो रही खर्च.. शासन के पैसा का दुरूपयोग.. स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ा रहा शिक्षा विभाग.. जिम्मेदार मौन कार्यालय मे चल रही है बाबुगिरी, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का हो रहा है खुला अवहेलना.. अब कार्यालय संचालित हो रहे हैं बाबू के भरोसे… सारंगढ़ ! केंद्र सरकार के महत्त्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सरकार काफ़ी सजग है जहाँ जगह जगह स्वच्छता का सन्देश देने सफाई अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है,तो वही शिक्षा विभाग सारंगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ा रहे हैं,बहरहाल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे इन दिनों गन्दगी का आलम पसरा हुआ है,डीइओ कार्यालय के शौचालय इन दिनों अपने दुर्दशा पर आंसू बहाते नजर आ रहा है, जिसमे आप कार्यालय कि तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे शौचालय के दयनीय हालत अनदेखी के चलते ऐसे नहीं हो रहे हैं बल्कि अपने आप को शिक्षा का देवता कहे जाने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे पदस्थ लोगो ने ही गन्दगी फैला रहे हैं, इस कार्यालय मे अगर आप आएँगे तो आपको आसानी से पान के छींटे जगह जगह दीवालों पर बेसिन, एवं शौचालयों मे दिख जाएंगे इस कार्यालय पर जैसे ही कदम रखेंगे आपको गन्दगी का आभास हो जाएगा, जिससे जिम्मेदारो के लापरवाही के चलते फ़ैल सकती है बड़ी संक्रमण लोग भी पड़ सकते हैं बीमार, स्वच्छता को लेकर शासन के पैसा को साफ सफाई के नाम से लाखो रुपए व्यय करने कि बात कह रहे हैं परन्तु यहाँ पर साफ सफाई सिर्फ कागजो मे ही रह गया है, अगर कार्यालय मे व्यय करने कि राशि का जाँच किया जाए तो बड़ी भ्रष्टाचार उजागर हो सकती है, अब देखना ये होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारो पर क्या कार्यवाही होता है या इसे ठन्डे बस्ते मे डाल दिया जाता है

कलेक्टर ने आदतन अपराधी योगेश दीक्षित के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही

Collector took action against habitual criminal Yogesh Dixit in District Badar कटनी । जिला दण्डाशिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम हरदी थाना उमरिया पान निवासी योगेश दीक्षित उम्र 40 वर्ष को 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से 7 माह की अवधि के लिए निष्काशित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गय प्रतिवेदन के आधार पर किया है। योगेश वर्ष 2013 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। उसके द्वारा आम जनता को बका जराही लेकर धमकाना, गुंडा गर्दी करना एवं मारपीट कर आम जनता के बीच दहशत फैलाना, चोरी करने एवं अवैध शराब विक्रय करने, कानून व्यवस्था भंग करने के कारण योगेश मोहल्ले तथा आस पास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन चुका है। योगेश के विरूद्ध गलियां देकर जान से मारने,धारदार हथियार रखनें, जुंआ एक्ट, मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने, जनरेटर की बैटरी एवं तांबे की पट्टियां चोरी करने, तेल चोरी करने सहित कई आपराधिक प्रकरण अब तक पंजीबद्ध हुए है। इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई लेकिन कोई सुधार परिलक्षित नहीं होने पर इसके कृत्य को रोकने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था के मद्देनजर योगेश के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। योेगेश को न्यायालय में चल रहे मामलों में नियत पेशी पर उपस्थित होने की सशर्त अनुमति दी गई है लेकिन थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा पेशी होने के तुरंत पश्चात न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा।

विधायिका महोदय ने मानवता की मिसाल पेश की गरीबों को वितरित किए कम्बल

MLA set an example of humanity by distributing blankets to the poor शरद धानेश्वरलालबर्रा– क्षेत्र में बढ़ती ठण्ड से गरीबों के बचाव हेतु समाजसेवियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं, ऐसे में भला नवनिर्वाचित बालाघाट क्षेत्र की विधायिका कैसे भला पीछे रह जाती। इसी कड़ी में 2 जनवरी को मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर ग्राम पंचायत रानीकुठार अंतर्गत ग्राम बीजाटोला, गनखेड़ा, साहिरटोला, गणेशटोला एवं पंढरापानी पहुंच क्षेत्रिय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा लगभग दो सौ कम्बल वितरण किये गये। यह कार्यक्रम विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ट कांग्रेसी मनोहर अग्रवाल, पांढरवानी अनीस खान, रूपलाल एड़े, नितिन साखला, जनपद सदस्य मो. जाहिद खान, रानीकुठार पूर्व सरपंच टुंडीलाल ठाकरे, शैलेष केकती, विनय हरिद्वाज,पन्नालाल गौतम, सुंदर लिल्हारे सहित अन्य की गरीमाई उपस्थिति में प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्वप्रथम ग्रामीणजनों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे का स्वागत/अभिनन्दन किया गया। उक्त ग्रामो में विधायक श्रीमती मुंजारे द्वारा लगभग दो सौ लोगो को कंबल वितरण किया गया। जनता का राज स्थापित हो गया-अनुभा अपने अल्प समय के कार्यक्रम में पहंची नवनिर्वाचित विधायिका श्रीमती अनुभा मुंजारे ने ग्रामीणो को नववर्ष की शुभ कामनाये देते हुए कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम एक बहाना था, हमें आपके बेशकिमती मत का आभार चुकाना था, क्योकि देने वाला बड़ा होता है, आपने मुझे अपना अमूल्य वोट देकर इस मकाम तक पहुचाया है, जिससे आप बड़े हो क्योकि देने वाला हमेशा बड़ा होता है। श्रीमती मुंजारे ने कहा कि इससे पहले इस क्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष का राज हुआ करता था, लेकिन अब जनता का राज स्थापित हो चुका है, अब जनता जो चाहेगी वही होगा। इस दौरान रूपसिंह उइके, मथुरा बिसेन, सादिक खान, सुखराम, कन्हैय्या लाल उइके, पप्पू चावला, रामसिंह वरकड़े, मकसूद भुरू अली, अतहरसिंह मड़ावी, पप्पू महेरबान, भूपेंद्र अप्पू कुम्मरे, नन्दकिशोर राणा, विनय हरिद्वाज, कमलेश मेश्राम, अहमद अली खान, श्रीमती नेवारे, छबिन्द्र पन्दे, रमेश भलावी, राजेश गौतम, इंजनसिंह धुर्वे, रंजन उइके, श्रीमती अनीसा खां, श्रीमती आयशा खां, श्रीमती सुनिता/विनोद मड़ावी, कन्हैया हरिनखेड़े, दिलीप गौतम, दिनेश पन्द्रे, फागुलाल पन्द्रे, श्यामलाल वरकड़े, राजा पन्द्रे, प्रफुल गौतम, कन्हैया उइके, जितेन्द्र सहारे, महेन्द्र सहारे, रिहाना शेख, रिया कोकोटे सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं को स्व सहायता समूहों के द्वारा प्रदाय किए जाएंगे निःशुल्क गणवेश

Free uniforms will be provided to students by 118 self-help groups. कटनी । चयनित पात्र समूहों के संबंध में शुक्रवार 5 जनवरी, शाम पांच बजे तक सुसंगत दस्तावेजों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत की जा सकेंगी दावा आपत्तियां कटनी जिले के शासकीय विद्यालयों (सी एम राइज स्कूलों को छोड़कर) में कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को चयनित स्व सहायता समूहों के माध्यम से सिलाई उपरांत गणवेश प्रदाय किए जाएंगे। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि वर्ष 2023- 24 में गणवेश सिलाई कार्य हेतु राज्य शासन के पोर्टल पर विकासखंड बड़वारा के 30, बहोरीबंद के 22, ढीमरखेड़ा के 19, कटनी के 29, रीठी के 23 और विजयराघवगढ़ के 20 अर्थात कुल 143 इच्छुक स्व सहायता समूहों के द्वारा इस कार्य हेतु पंजीयन किया गया था। सीईओ श्री गेमावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजीकृत समूह का शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार परीक्षण कराए जाने के उप रांत बड़वारा के 25, बहोरीबंद के 21, ढीमरखेड़ा के 17, कटनी के 15, रीठी के 21 एवं विजयराघवगढ़ के 19 इस प्रकार कुल 118 पुराने और नए समूह पात्र पाए गए है। उन्होंने कहा कि पात्र स्व सहायता समूहों के संबंध में यदि किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है तो शुक्रवार,5 जनवरी की शाम 5 बजे तक जिला पंचायत कटनी कार्यालय में उपस्थित होकर सुसंगत, आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया उनको मिलेगा नोटिस आयुक्त ने लोकनिर्माण विभाग-जलप्रदाय विभाग की बैठक में दिये निर्देश

Contractors who have not started the construction work will get notice. Commissioner gave instructions in the meeting of Public Works Department-Water Supply Department. कटनी। नगर पालिक निगम में आज 3 जनवरी को निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने आयुक्त कक्ष में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निगम के इंजीनियरों को स्वीकृत कार्यो की प्रक्रिया पूर्ण कराकर ठेकेदार से कार्य पूर्ण कराने ठेकेदारों द्धारा कार्य समयावधि में पूर्ण कराने एवं जिन ठेकेदारों को कार्यादेश जारी हो चुके है उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने व निर्माण कार्य प्रारंभ न करने वाले ठेकेदार मेसर्स अमेन आई टी एण्ड प्रोजेक्ट साल्यूशन कटनी एवं मेसर्स ग्रेविटी कंस्ट्रक्शन करौदी खुर्द पोस्ट बरही जिला कटनी को नियमानुसार नगर निगम कटनी के कार्यो में सहभागी न बनने के कारण 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिन वार्डो में सीवर लाइन का कार्य होना शेष है उन वार्डो में सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा सीवर लाइन कार्य पूर्ण होने के उपरांत रोड/नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने शहर के प्रत्येक शाला भवनों में महिला एवं पुरूष प्रसाधन का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा सुनील सिंह अनिल जायसवाल कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल स्टेनो आलोक तिवारी उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय जेपी बघेल संजय मिश्रा पवन श्रीवास्तव शैलेन्द्र पयासी एवं विभाग के लिपिकों की उपस्थिति रही। ग्रीष्म ऋतु के लिये पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने निर्देश आयुक्त ने जल प्रदाय विभाग की बैठक में स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की जिसमें निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये पेयजल संकट संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर नवीन नलकूप खनन कराकर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था बनाने की कार्यवाही मार्च 2024 तक पूर्ण कराने प्रत्येक वार्ड में फायर हाईड्रेन्ट बनाने नलकूपों को चिन्हित कर उन्हें सौर ऊर्जा से संचालित कराये जाने का प्रस्ताव बनाने अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाकर दल गठित करने एवं पैनाल्टी अधिरोपित करते हुये उन्हें नियमित किया जाकर शत-प्रतिशत जलकर वसूल किये जाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये गये। समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री/विभाग प्रमुख सुधीर मिश्रा उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव प्रभारी जलकर शाखा विनोद सिंह चैाहान एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं

अभियान के तहत यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने हेतु मंडला पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्यवाही

Under the campaign, Mandla Police’s awareness program and challan action to ensure 100 percent compliance with traffic rules मंडला ! पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में अभियान चलाया जा रहा हैं। मंडला पुलिस के समस्त थानों द्वारा पिलियन राइडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार व चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन कराने एवं आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में मंडला पुलिस के समस्त स्थान द्वारा अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम तथा चालानी कार्रवाई की जा रही है। जागरूकता संबंधित पंपलेट/बैनर के माध्यम से लगातार लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की प्रयास कर रही हैं। थाना की पुलिस टीम द्वारा जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बेल्ट के सवारी चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। मंडला पुलिस द्वारा आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कर स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने हेतु बताया जा रहा है।

सुपोषित भारत-साक्षर भारत की थीम पर 2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्‍ट्रीय पोषण अभियान

सुपोषित भारत-साक्षर भारत की थीम पर ,2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्‍ट्रीय पोषण अभियान बालाघाट। महिला एवं बाल विकास विभाग म.प्र. शासन जिला-बालाघाट द्वारा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत जिले की समस्त 2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्टीय पोषण अभियान अंतर्गत “सुपोषित भारत-साक्षर भारत” की थीम से अत्यंत उत्साह एवं हर्ष उल्हास के साथ गतिविधियों संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कमला नेहरू सभा ग्रह आम्बेडकर चौक बालाघाट में किया गया। उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्धेश्य जीवन के प्रथम 1000 दिवस के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण आवश्यकता के प्रति जागरूकता, शीघ्र स्तनपान एवं केवल स्तनपान, एनीमिया मुक्त भारत, बच्चों की शारीरिक एवं मासिंक वृद्धि, पोषण हेतु पोषण पंचायतो से जन आदोलन एवं सफाई, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता लाना है। कार्यशाला के दौरन मख्य रूप से सतत स्थनपान एवं उपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी. मोटे अनाज (श्रीअन्न) पोषण वाटिका, योगा, एनीमिया निवारण आदि अनेको गतिविधियों के महत्व के बारे मे समझाया गया। जिला राष्टीय पोषण अभियान कार्यशाला में नवाचार के रूप में पोषण देवी का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को इसके लाभ से अवगत कराया गया। स्वास्थ विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यकम (RBSK) अंतर्गत उपस्थित प्रतिभागीयो का स्वास्थ परिक्षण किया गया। साथ ही स्वस्थ बालक, बालिका प्रतियोगिता के तहत 5 बच्चों को एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यकम अधिकारी श्री प्रशांतदीप सिंग ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। ये रहे उपस्थित जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर, बाल कल्यान समिति अध्यक्ष श्रीमति अनिता खरे, सहायक संचालक श्रीमति दिपमाला सोलंकी, परियोजना अधिकारी श्री लकेश उईके, परियोजना अधिकरी श्री शैलेन्द्र चौकसे, प्रशासक कु. रचना चैधरी जिला समन्वयक श्री मनीष पटले, उपस्थित रहे कार्यशाला को संपन्न कराने में परियोजना बालाघाट ग्रामीण व शहरी में कार्यरत सेक्ट पर्यवेक्षक एवं आगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा महत्वपुर्ण भुमिका निभाई गई।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बदलेगी पुलिस थानों की सीमा।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बदलेगी पुलिस थानों की सीमा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले के बाद जारी हुआ आदेश। संतोष सिंह तोमर  भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी जिलों की थानों की सीमाएं बदलने जा रही है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इसके लिए किये गए फैसले के पालन में राज्य सरकार ने इस मामले के आदेश जारी कर दिए। इसके लिए कलेक्टर और एसपी सहित कुछ अधिकारीयों की एक कमेटी बनाई गई है जो सीमा निर्धारण को लेकर 31  जनवरी तक अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी।  बदल जयगा प्रदेश के थानों का नक्शा। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के थानों और पुलिस चौकियों का नए सिरे से निर्धारण करने की मंशा जाहिर की थी जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसको लेकर विगत दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे इसके चलते आज गृह विभाग ने इसको लेकर सभी जिला कलेक्टर और एसपी को आदेश जारी कर दिए।  इस आदेश के अनुसार सभी जिला कलेक्टरों को इस बात के लिए अधिकृत किया गया है कि वे अपने जिले के थानों और चौकियों की सीमाओं का निर्धारण करें। इसमें वे  एसपी और जिला अभियोजन अधिकारी के साथ भी सलाह करेंगे और सुझाव लेंगे। उन्हें इसकी रिपोर्ट 31 जनवरी 2024 तक भोपाल गृहमंत्रालय तक भेजने को कहा गया है।  फरवरी अंत में बदलेगी सीमा  बताया गया है कि कलेक्टरों की रिपोर्ट मिलते ही  इस पर विचार विमर्श के   बाद फरवरी 2024  में गृह विभाग राज्य पत्र में अधिसूचना जारी करेगा,अधिसूचना के साथ ही नई सीमाएं प्रभावी हो जाएंगी। गृह विभाग ने यह भी कहा है कि सीमा का पुनर्निधारण करते समय थानों की पारस्परिक अपराध संख्या और स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए।  पुलिस थानों और चौकी क्षेत्रों की सीमा का ठीक तरह से निर्धारण ना होने से कई बार स्थानीय स्तर पर अपराध की संख्या जुटाने और अपराध पंजीबद्ध करने में परेशानी आती है।

जीतू की टीम में भर्ती होंगे नए चेहरे- फ्रंट में खड़े नजर आएंगे गोर्की, गौरव और कुणाल

जीतू की टीम में भर्ती होंगे नए चेहरे- फ्रंट में खड़े नजर आएंगे गोर्की, गौरव और कुणाल – लोकसभा चुनाव के पहले जनवरी में ही टीम बनाने की चुनौती, बुजुर्गों से सिर्फ पटवारी लेंगे मार्गदर्शन भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश नेतृत्व की कमान जीतू पटवारी को मिलने के बाद अब उनकी टीम को लेकर कई तरह की चचार्एं हैं। उनकी टीम में बिलकुल नए चेहरों के सामने आने की संभावना है और इनमें वे चेहरे होने की संभावना जताई जा रही है जो युवा के साथ तकनीकी रूप से समृद्ध होंगे।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद बुजुर्ग नेताओं को मुख्य धारा से अलग करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष जहां युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को कमान सौंपी तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी बुआ से विधानसभा में सरकार को घेरने के गुर सीखने वाले पूर्व मंत्री उमंग सिंगार को कमान दी है। उनके साथ विधानसभा में उप नेता की जिम्मेदारी भी अपने पिता से सरकार को सदन के भीतर घेरने की बारीकियां सीख चुके दो बार के विधायक हेमंत कटारे को हाईकमान ने आगे बढ़ाया है। अब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी नई टीम बनाने के लिए कवायद कर रहे हैं और उनका कहना है कि जल्द ही पूरी पीसीसी बदली हुई नजर आएगी। पटवारी की टीम में तकनीक, हुनरमंद युवा नजर आएंगे – बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी अपने जैसे ऊजार्वान युवाओं की टीम को लेकर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करेंगे और इसके बाद प्रदेश में टीम के साथ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसके लिए उनकी टीम में तकनीक के जानकारों के साथ संगठन को चलाने वाले हुनरमंद युवाओं की टीम नजर आएगी। कहा जा रहा है कि पूर्व सांसद स्व. बालकवि बैरागी के पुत्र गोर्की बैरागी की पटवारी की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देगी। वे कंप्यूटर की तकनीक में पारंगत हैं और उनके इस अनुभव को पटवारी लोकसभा चुनाव में विशेष तौर पर लाभ लेंगे। उन्हें संगठन प्रभारी जैसे किसी महत्वपूर्ण पद पर पीसीसी में लाया जा सकता है। इसी तरह अरुण यादव की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके गौरव रघुवंशी को भी पटवारी की टीम में अहम भूमिका में देखा जा सका है। पटवारी के विश्वस्थ साथियों में शामिल पूर्व विधायक और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी भी पीसीसी की नई टीम में प्रमुख भूमिका में दिखाई।

मुरैना जिला अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप।

There was a stir due to fire in Morena District Hospital संतोष सिंह तोमर मुरैना। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई जिसके चलते पूरे वार्ड में अफरा तफरी फैल गई और अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। बताया गया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते हुए लगी है । फटाफट इस वार्ड से नवजात बच्चों को और प्रसूति महिलाओं को दूसरे वार्ड में तत्काल प्रभाव से शिफ्ट किया गया । जैसे ही घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली तो मुरैना के अपर कलेक्टर और पुलिसअफसर मौके पर पहुंचे । अस्पताल के अग्नि शमक यंत्र से कर्मचारियों के द्वारा आज पर काबू पाया गया मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हमारा बच्चा भर्ती था यहां न तो कोई सायरन बजा न कुछ प्रशासन की लापरवाही इतनी है कि आग लग गई हमारा बच्चा दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। वहीं सीएमएचओ का कहना है कि बिजली का जो फॉल्ट हुआ है उसकी हम जांच करवा रहे है और उसे दिखवा रहे है। उन्होंने बताया कि वार्ड में 47 बच्चे थे अब उनको दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है । सारे बच्चे सुरक्षित है जिनको ऑक्सीजन की जरूरत है उनको प्रदाय की जा रही है और जिनको उपचार की जरूरत है उनको भी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ और ग़रीब का घर भी – रामेश्वर शर्मा 

Under the leadership of Modi ji, Shri Ram’s temple was built and also the house of the poor – Rameshwar Sharma विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए विधायक रामेश्वर शर्मा  भोपाल। 500 वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्षों एवं बलिदान के बाद अयोध्या जी में प्रभु श्रीराम का भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हुआ प्रधानमंत्री जी ने श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ साथ काशी और बाबा महाकाल की नगरी को तो संवारा ही साथ ही उन्होंने भारत के करोड़ों ग़रीब परिवारों के पीएम आवास बनाकर उनका भी कल्याण किया। यह बात विधायक रामेश्वर शर्मा ने कही ज्ञात हो विधायक रामेश्वर शर्मा बुधवार को बंगरसिया, झागरिया एवं कोलार के वार्ड 80 व 81 में पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार नागरिक के द्वार द्वार जाकर शासन की योजनाओं का लाभ दे रही है। नहीं तो पहले की सरकारों के द्वार पर नागरिकों को जाना पड़ता था। श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा नागरिकों के जीवन में ख़ुशहाली लाने की नागरिकों के जीवन को बदलने की यात्रा है। इस यात्रा से जुडकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ लें।श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास के पथ पर अग्रसर है। विकास और सुशासन के साथ मोहन सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।   विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भारी उत्साह मोदी जी के साथ सेल्फ़ी ड्रोन बना आकर्षण का केंद्र  विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुजूर विधानसभा में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । यात्रा में लोग विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवेदन देकर योजना का लाभ ले रहें है तो दूसरी ओर युवा और बच्चे मोदी जी के साथ सेल्फ़ी बूथ पर उनके साथ सेल्फ़ी ले रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन के माध्यम से दबाई छिड़काव के लिए ड्रोन का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिसके प्रति विशेषकर युवाओं में उत्साह, उमंग एवं उत्सुकता को साफ़ देखा जा रहा है।

जैविक खेती से किसानों का मोह हो रहा है भंग, फर्टिलाइजर की मांग बढ़ी

Farmers’ fascination with organic farming is waning, demand for fertilizer increased  उदित नारायण  भोपाल। सरकार भले ही पांच साल में खेती से दोगुनी आय करने का दावा कर रही है, लेकिन जागरुकता व संसाधनों की कमी से किसानों का जैविक खेती से मोह भंग हो रहा है। जैविक खाद तैयार करने में मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम होने से किसान रासायनिक खाद की ओर रुख कर रहे हैं। सरकारी रिकार्ड के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जैविक खेती करने वाले किसानों की संख्या शून्य है, जबकि सरकार इसके प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों खर्च कर चुकी है। प्रदेश में जैविक खेती के मामले में आदिवासी बाहुल्य जिले आगे हैं। पिछले दस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो डिंडोरी, मंडला, खरगौन, सिंगरौली और अनूपपुर के किसानों ने ज्यादा जैविक खेती को अपनाया है। वहीं बड़े शहरों से लगे जिलों के किसानों ने इसमें कम ही रुचि दिखाई है। जिलों में न तो जैविक उत्पादों के खरीददार हैं और ना ही बड़े शहरों से जोड़ने के लिए पर्याप्त और सुगम परिवहन व्यवस्था। यह है समस्या :  जैविक खेती करने के लिए किसानों के पास पर्याप्त तकनीकी ज्ञान नहीं है। जैविक कम्पोस्ट तैयार करने किसानों को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पाता। जैविक फसलों को बेचने की समस्या ज्यादा रहती है। बाजार (मंडी) व्यवस्था ठीक न होने से जैविक गेहूं को रासायनिक खाद से उत्पन्न गेहूं की तुलना में कम कीमत मिलती है। जैविक उत्पादों के खरीदार शहरों में मिलते हैं। इससे किसान स्थानीय बाजार में कम दामों पर बेच देते हैं। एजेंसियों का दावा– हर साल की तरह रबी सीजन में 5.40 लाख टन यूरिया बांटा जा चुका। रबी के मौसम में कुछ दिनों पहले तक किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लगना पड़ रहा था। हालांकि सरकारी एजेंसियों का कि अब तक रबी सीजन में 5.40 लाख टन यूरिया जा चुका बीते 5 सालों के आंकड़ें देखें तो फर्टिलाइजर  सप्लाई एमपी में दोगुनी हुई है फिर भी हर साल किल्लत होती है। साल 2017-18 में जहां रबी के फर्टिलाइजर की सप्लाई 10.08 लाख टन थी, वहीं 23 में ये बढ़कर 19.89 एलटी हो गई, यानी लगभग दोगुनी हो गई। साल 2023-24 में ताजे के मुताबिक 5.40 लाख टन यूरिया की सप्लाई । है। जो मौसम के अंत तक 13.5 एलटी होने की स है। फिर भी नवम्बर के महीनों में प्रदेश भर में सोसाइटियों के बाहर किसानों को लंबी लंबी ब लगना पड़ा। हाल के दिनों में भी छतरपुर, मुरैना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, सतना, भोपाल के कई हिस्स कई जिलों में यूरिया डीएपी की कमी देखी गई है।

बालाघाट जिले में 1 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर 2590207.07 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है।

 बालाघाट प्रदेश के सर्वाधिक धान उत्पादक एवं धान का कटोरा कहे जाने वाले बालाघाट जिले में 1 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर 2590207.07 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। खरीदी गई धान का मूल्य 565 करोड़ 44 लाख रुपये आका गया है। आनंद ताम्रकार  बालाघाट । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्री आर सी पटले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष धान उपार्जन किये जाने हेतु 117596 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। जिसके तारतम्य में 86501 स्लॉट बुक किये जा चुके है।  इस प्रकार अब तक 51994 किसानों ने अपनी धान की उपज बिक्री की है। धान खरीदी का क्रम निरंतर जारी है। खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन भी त्वरित गति से किया जा रहा है। इस वर्ष की गई व्यवस्था के अनुसार खरीदी केंद्र से ही कस्टम मिलिंग किये जाने हेतु अनुबंधित राईस मिलर्स को सीधे धान का परिवहन किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली धान जिले के अनुबंधित राईस मिलर्स को दी जा रही है साथ ही प्रदेश के हरदा सीहोर धार भोपाल सहित अनेक जिलों से अनुबंधित राईस मिलर्स को बालाघाट जिले से धान कस्टम मिंलिग के लिये प्रदाय की जा रही है इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्री हिरेन्द्र रघुवंशी ने अवगत कराया की अब तक 1 लाख 15 हजार मैट्रिक टन धान का अनुबंध बालाघाट जिले के बाहर अन्य जिलों के राईस मिलों ने करवाया है जिन्हे धान प्रदाय की जायेगी। बालाघाट जिला राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र भगत ने बालाघाट जिले नवनिर्वाचित विधायकों सहित विपणन संघ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर बालाघाट जिले से बाहर अन्य जिलों के राईस मिलर्स को धान प्रदाय किये जाने के निर्णय को असंगत बताते हुये कहा है की इसके कारण जिले के राईस मिलर्स के सामने जिविका का संकट उत्पन्न हो जायेगा। उन्होने अवगत कराया के जिले के लगभग 110 राईस मिलर्स शासकीय धान मिलिंग पर निर्भर है वर्तमान में विपणन संघ द्वारा खरीदी केन्द्रों से खरीदी गई धान सीधे रायसेन धार एवं अन्य जिलों के मिलर्स को भेजी जा रही है। जबकी बालाघाट जिले में स्थित केप और गोदाम अभी भी खाली है और जिले के राईस मिलर्स उपार्जन केंद्र से  धान को उठाव कर त्वरित गति से चावल मिलिंग कर रहे है  धान की मिलिंग कर चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 नियत की गई है इन परिस्थितियों के आधार पर बालाघाट जिले के राईस मिलर्स से खरीदी गई धान की मिलिंग उनकी क्षमता के अनुरूप करवाया जाये ताकी राईस मिलर्स और उनके उद्योग से जुड़े श्रमिकों को रोजगार सुलभ हो सके। उन्होने पत्र में यह भी उल्लेख किया है की शासन की मिलिंग नीति के अनुसार जिस जिले में धान का उत्पादन नहीं होता उस जिले से करीबी जिले के धान उत्पादक जिलों से धान की आपूर्ति की जायेगी। बालाघाट जिले से 700 किलोमीटर दूर स्थित जिलों में धान भेजने पर परिवहन व्यय का अतिरिक्त भार शासकीय खजाने पर पड़ेगा अतएव बालाघाट जिले के राईस मिलर्स के हित में उचित निर्णय लिया जाये और जिले के बाहर धान भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाये।

विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ने मनोज वाधवा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा

World renowned university confers honorary doctorate on Manoj Wadhwa अभिनेत्री महिमा चौधरी के हस्ते मिला सम्मान। हरिप्रसाद गोहे आमला।। सफलता पाने के लिए परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति लगती है। जो व्यक्ति परिश्रम व इच्छाशक्ति को साध लेता है,सफलता उसकी मित्र बन जाती है । परिश्रम व इच्छाशक्ति के साथ समर्पण व जुनून को साधने वाले मनोज वाधवा  को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलना इसी बात का उदाहरण है । गौरतलब हो की बैंक ऑफ इंडिया आमला शाखा में पदस्थ मनोज वाधवा को जयपुर में हुए एक गरिमामय कार्यक्रम में जर्मनी की हेसन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा डाइटिटिक्स एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के चलते डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई । उन्हें ये उपाधि व सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों दिया गया। मनोज वाधवा वर्तमान में बैंक कर्मी के साथ-साथ डायटीशियन, न्यूट्रिशियन व फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके वाधवा पूर्व में भारतीय वायुसेना में भी कार्य कर चुके है, 20 वर्षों तक वायुसेना में सार्जेंट के रूप में सेवा  देने के बाद अपने जुनून और परोपकारी स्वभाव के चलते उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी विशेष ख्याति प्राप्त कर ली है । कहते है न कि सम्मान व साधन मिलने के लिए प्रयासो का विशेष महत्व होता है, मनोज वाधवा को डाइटिशियन व न्यूट्रिशियन के कार्य में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि उनके सतत प्रयासो से मिली है, जिसके लिए कई सारे प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्होंने डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त की है। समाजसेवा को बना लिया है दिनचर्या मनोज वाधवा के अलावा शायद ही कोई अधिकारी या कर्मचारी हो जो समाजसेवी कार्यो में खुद को इतना नियमित रखता हो, यही वजह है कि आज उनका नाम बैतूल जिले के उन चुनिंदा समाजसेवियों में लिया जाता है जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। फिर चाहे वो निराश्रित गौवंश को आश्रय देने हेतू गौशाला निर्माण की पहल हो, या दिव्यांग बंधुओ के वाहनों को मोडिफाइड करवाना, बारिश में गरीब परिवारों की छत सुधरवाने का कार्य हो या ग्रामीण व दूरस्थ रहने वाले गरीब बच्चो को कपड़े,स्टेशनरी व अन्य सामग्री प्रदान करना हो, हर क्षेत्र में उन्होंने समाजसेवा की नई परिभाषा गढ़ी है। आज विश्वप्रसिद्ध हेसन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी,जर्मनी से मुझे डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई, इसके लिए मैं अपने माता-पिता, परिवार, मित्रो व शुभचिंतको का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे सदा बेहतर बनने की प्रेरणा दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet