LATEST NEWS

पुलिस व परिवहन विभाग की कार्रवाई

Action of police and transport department बस चालक का लाइसेंस निलंबित, एक बस जब्त, कार्रवाई के दौरान के चेकिंग पॉइंट पर मौजूद अमला मुरैना ! परिवहन विभाग, यातायात पुलिस ने बुधवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार, ट्रैफिक सूबेदार गजेंद्र सिंह परिहार, ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित यादव, टीएसआई शंकर पचौरी, प्रशांत सहित चेकपोस्ट अमले ने जिले में संचालित यात्री बसों, स्कूल बसों की सघन जांच की। जिसमें प्रमुखः धौलपुर मार्ग, बागचीनी, जौरा में पर चैकिंग प्वाइंट लगाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत यात्री वाहनों की जांच की गई। जांच में यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, अग्निशमन यंत्र, चिकित्सा बॉक्स चेक किए। आरटीओ परिहार ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में जांच कर कार्रवाई की गई। दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान 1 बस धौलपुर मार्ग पर बिना दस्तावेज जब्त कर ट्रैफिक थाने में रखवाई गई। एक बस चालक का लापरवाही पूर्वक बस संचालन करने पर लायसेंस सस्पेंड किया गया। वही 37 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही 9 ट्रकों पर चालान किए गए। इस दौरान 57 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया।

जम्बो नहीं, छोटी होगी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी, 15 जनवरी के बाद घोषणा

Not jumbo, Congress state executive will be small, announcement after January 15 भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी टीम को लेकर गुरुवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर चर्चा की। पार्टी आलाकमान चाहता है कि प्रदेश कांग्रेस की जड़ता खत्म हो और हार से उबर कर वह मैदान में दिखाई पड़े। इसके लिए ही युवा जीतू पटवारी के हाथों प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गई है। उनकी मदद के लिए नेता प्रतिपक्ष भी युवा आदिवासी चेहरे उमंग सिंघार को बनाया गया है। अब प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कसरत हो रही है। तय किया है कि यह जम्बों नहीं छोटी होगी और इसमें जमीन से जुड़े सक्रिय नेताओं को ही जगह दी जाएगी। पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी नेताओं से बात कर कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की हरी झंडी के बाद यह माहे के दूसरे पखवाड़े अर्थात 15 जनवरी के बाद कभी भी घोषित की जा सकती है। जितेंद्र सिंह ने भोपाल के अपने पहले दौरे के दौरान ही कांग्रेस की भारी भरकम प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी थी। युवा होंगे ज्यादा, वरिष्ठों को भी मिलेगी जगहजानकारी के अनुसार नेतृत्व के पीढ़ीगत बदलाव के दौर में कांग्रेस की कार्यकािरणी में भी युवा नेताओं को ज्यादा जगह मिलने की संभावना है। इसका मतलब यह कतई नहीं कि इसमें वरिष्ठ नहीं होंगे, कार्यकारिणी में कुछ अनुभवी वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण जवाबदारी दी जाएगी। दरअसल, कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठों और युवाओं के बीच उसी तरह संतुलन बनाने की कोशिश हो रही है जिस तरह भाजपा ने मंत्रिमंडल के गठन में किया है। जितेंद्र सिंह के पास पहुंचने लगे नामकांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के पास कार्यकारिणी मे शामिल होने वाले दावेदारेां के नाम पहुंचने लगे हैं। खबर है कि प्रदश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा संभावित पदािधकारियों की सूची जितेंद्र के पास ही भेजी जा रही है। इसके अलावा जितेंद्र द्वारा कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी कैम्प सहित अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, डॉ गोविंद आदि नेताओं से भी कहा है कि वे ऐसे नेताओं के नाम भेजें जो सक्रिय होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की क्षमता रखते हों। इन नेताओं द्वारा सुझाए नामों में से कुछ को जगह दी जाएगी। तीन पदों में होंगे जीतू के भरोसे के नेताकार्यकारिणी में सभी नेताओं के समर्थकों को जगह दी जाएगी ताकि असंतोष पैदा न हो लेकिन तीन महत्वपूर्ण पदों पर जीतू पटवारी अपने भरोसे के नेताओं को ही रखेंगे। यह पद संगठन प्रभारी महामंत्री, कोषाध्यक्ष और प्रभारी प्रशासन के हैं। कुणाल चौधरी सहित इन पदों पर रखे जाने वाले नेता लगभग तय बताए जा रहे हैं। अनुशासन समिति का प्रमुख भी जीतू की ही पसंद का हाे सकता है। बहरहाल, कार्यकारिणी के लिए नेताओं के नाम छांटने का काम जारी है। यह जनवरी के दूसरे पखवाड़े तक घोषित कर दी जाएगी।

हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर 65 लाख की ठगी

Fraud of Rs 65 lakh in the name of herbal product भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी, आशाराम नगर में रहने वाली एक महिला को महिला जालसाज ने 65 लाख रुपए का चूना लगा दिया। दरअसल, आरोपी महिला जालसाज के माध्यम से उन्होंने 65 लाख रुपए का हर्बल प्रोडक्ट खरीदा था। कुछ प्रोडक्ट पसंद नहीं आया और उसे लौटा दिया, लेकिन हर्बल कंपनी ने उन्हें 65 लाख रुपए की रकम नहीं लौटाई। पीड़ित महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रियदर्शिनी कॉलोनी, आशाराम नगर फेस टू निवासी स्रेहा बागड़े ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था कि कविता शर्मा के माध्यम से उन्होंने सीलांग की मथुरा शर्मा हर्बल कंपनी का प्रोडक्ट खरीदा था। कंपनी ने उन्हें भोपाल का डिस्टीब्युटर बनाया था। स्नेहा को कुछ प्रोडक्ट पसंद नहीं आए और उन्होंने कंपनी में बात की। कंपनी ने प्रोडक्ट लौटाने की बात कही और रकम लौटाने का भी कहा था। इस पूरी डीलिंग में कविता का मुख्य किरदार था। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर प्रकरण दर्ज नहीं किया था। लिहाजा स्नेहा ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश के बाद बागसेवनिया पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

53 विभाग की वेबसाइट और पोर्टल का ऑडिट

Audit of 53 department’s website and portal भोपाल। सुशासन और डिजिटलाइजेशन के दावे की हकीकत है कि मध्य प्रदेश के 53 विभागों की वेबसाइट और पोर्टल अपडेट नहीं है। सरकारी बेवसाइट और पोर्टल के आडिट में यह अहम जानकारी सामने आई है। हैरत की बात है कि कुछ दिनों पहले गृह विभाग के तीन एडीजी अफसरों के साथ बैठक की थी। यह बैठक मुख्य रूप से सायबर सिक्योरिटी और आडिट के लिए बुलाई गई थी। सरकारी पोर्टल और बेवसाइड का सिक्योरिटी आडिट करना फैसला किया गया है। पड़ताल में जानकारी सामने आई है कि खुद गृह विभाग की बेवसाइट में कोई भी नई जनहित की जानकारी या सूचना अपलोड नहीं की गई है। गृह विभाग ने साल 2018 के बाद से कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव की तस्वीर नहीं है। सिर्फ एसीएस, पीएस और सचिव की तस्वीरें ही हैं। समान्य प्रशासन विभाग की बेवसाइट अटैकर्स के चलते बंद पड़ी हुई है। जबकि आम जन से ज्यादा अधिकारियों के जानकारी देने के लिए सरकार ने जीएडी की साइट को बनाया था। इधर, खनिज साधन विभाग की बेवसाइट खुली ही नहीं। जबकि इसी विभाग के कई पोर्टल चालू हैं लेकिन आधिकारिक बेवसाइट बंद है। वहीं सहकारिता विभाग की बेवसाइट पर सीएम और मंत्री की तस्वीर जरूर लगी है। साल जनवरी 2023 के बाद कोई भी सूचना नहीं अपलोड की गई है। नगरीय विकास और आवास विभाग की बेवसाइट काम फिलहाल जारी है। इसलिए कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। हेल्थ में अभी भी सीएम शिवराज और मंत्री प्रभुराम मत्स्य विभाग में तुलसी बरकरार टेक्निकल टीम पर लाखों खर्च, मेंटेनेंस पर सालाना करोड़ों

जांच एजेंसियां की सुस्त रफ्तार के चलते दागी अफसरों की पदोन्नत

Promotion of tainted officers due to slow pace of investigation agencies भोपाल ! भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार की नीति को प्रदेश की जांच एजेंसियां लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू गंभीरता से नहीं ले रही है। जांच एजेंसियां की सुस्त रफ्तार के चलते दागी अफसरों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है, वहीं वे प्रमोशन और प्राइम पोस्टिंग से उपकृत किए जा रहें हैं। हाल ही में वन विभाग में जिस आईएफएस के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में दो प्रकरण दर्ज है, उसे डीएफओ से वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दे दी गई। जबकि उनकी सुनवाई के दौरान लोकायुक्त विभाग द्वारा कोई कारवाई नहीं किए जाने पर अफसरों को फटकार लगा चुका है। इस मामले में अब नए वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रकरण की फाइल तलब की है।पिछले दिनों वन विभाग में ने 2010 बैच के आईएफएस अफसरों को डीएफओ से सीएफ के पद पर प्रमोट किया गया। प्रमोशन पाने वालों में शहडोल उत्तर में कार्यरत आईएफएस गौरव चौधरी भी है. अधिकृत जानकारी के अनुसार चौधरी के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में आर-क्रमांक 216/16 और आर -क्रमांक 218/18 प्रकरण की सुनवाई चल रही है। लंबित प्रकरण होते हुए भी वन संरक्षक के पद पदोन्नत कर दिया गया। पदोन्नति करने के पहले विभागीय विजिलेंस शाखा ने गौरव चौधरी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी एवं कदाचरण से समन्धित पूरी कुंडली बनाकर विभागीय पदोन्नति कमेटी के भेजा। बावजूद इसके, सीनियर अफसरों ने कमेटी को गुमराह करते हुए गौरव चौधरी को पदोन्नत करने की सिफारिश कर दी। इस आधार पर दाग़दार होने के बाद उन्हें प्रमोट कर दिया गया।लघु वनोपज में भी लंबित हैं मामलासीधी में पदस्थापना के दौरान लोकायुक्त की जांच झेल रहे उत्तर शहडोल के डीएफओ गौरव चौधरी एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। डीएफओ चौधरी ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना सीधे फर्म को भुगतान कर दिया गया। प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह का गठन किया गया था। इस योजना के अंतर्गत कोई भी भुगतान इसी समूह के माध्यम से किया जाना था किंतु गौरव चौधरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बाबू सतीश त्रिपाठी और रेंजर के जरिए मैकल ट्रेडिशनल ऑर्गेनिक फार्मर शहडोल और केके मेमोरियल समिति शाहपुरा को सीधे भुगतान कर दिया गया। इसी प्रकार डीएफओ द्वारा तेंदूपत्ता लाभांश राशि से कराए गए वृक्षारोपण का भुगतान भी समितियों के माध्यम से न कराकर रेंजर के माध्यम से कराया गया।

जर्जर आवास में मेंटेनेंस की कमी से रहवासी परेशान  अधीक्षक यंत्री को जांच के निर्देश

Residents upset due to lack of maintenance in dilapidated house, instructions to superintendent engineer for investigation भोपाल। मप्र मानव अधिकार आयेाग ने भोपाल जिले के 3 मामलों में संज्ञान लिया है। पहला मामला जर्जर आवास में मेंटेनेंस की कमी से रहवासियों के परेशान होने का है। आयोग के संज्ञान में आया है कि तुलसी नगर स्थित सरकारी आवास तीन दशक पुराने होने एवं जर्जर घोषित होने के बाद भी लोग वहां रहने पर मजबूर है। सरकारी आवास में मेंटेनेंस की कमी से रहवासियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने आवास की सुधार के लिये कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।  मामले में आयोग ने अधीक्षक यंत्री, लोक निर्माण विभाग (भवन सुधारण) को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने यह भी पूछा है कि संधारण के लिए कितनी शिकायत प्राप्त हुई, कितनों का निराकरण किया गया और कितनी लम्बित और कितने समय से लम्बित है, यह स्थिति भी प्रतिवेदन मे दें। इन मामलों में भी जवाब-तलब: आयोग ने रातीबढ़ थानाक्षेत्र स्थित केरवा डैम की नहर में बीते बुधवार को एक युवक की डूबने से मौत होने की घटना पर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर में कई जगह बने अलाव के पाॅइंट पर लकड़ियों की कमी से लोगों को कड़ाके की ठंड में परेशान होने के मामले में कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त से जवाब मांगा है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं हो कोई समझौता -उप मुख्यमंत्री अरूण साव

There should be no compromise with the quality of construction works, all works should be completed within the time limit – Deputy Chief Minister Arun Sao उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने बुधवार को अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने सभी कार्यों को अनिवार्यत: समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, सचिव  आलोक कटियार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तंबोली भी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री साव ने तीनों विभागों की दक्षता बढ़ाने, तेजी से काम पूरा करने, कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों को अच्छा काम करना है और जनमानस में इन विभागों की अच्छी छवि बनाना है। उन्होंने काम का पुराना तौर-तरीका बदलते हुए निर्माण और मरम्मत के कार्यों में नई तकनीकों का उपयोग करने को कहा। श्री साव ने खाली पदों पर भर्ती के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने तीनों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तीनों विभागों के लिए आगामी बजट की तैयारियों की भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री  साव ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में कहा कि गड्ढों वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं। अगले एक से दो महीनों में सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और वाहनों के लोड के हिसाब से सड़कों का निर्माण कराएं। सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें। अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कें बनवाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के सुझाव पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था तैयार करने को कहा। उप मुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण होते ही सड़कों की यथास्थिति बहाल करने को कहा, ताकि नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो। उन्होंने विभाग के डिवीजन स्तर के कार्यालयों को और अधिक सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने काम के अनुरूप संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता को देखते हुए नए हैंडपंप की स्थापना और मरम्मत के लिए आगामी जून माह तक की जरूरत के मुताबिक स्पेयर-पार्ट्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री  साव ने नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की बैठक में अधोसंरचना संबंधी कार्यों और नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की जानकारी दी। श्री साव ने विभाग में प्रशासनिक सुधार के साथ ही शहरों के लिए योजना बनाकर चरणबद्ध ढंग से काम करने को कहा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के समन्वित विकास पर जोर दिया।

एक बंधक मजदूर की तमिलनाडु से हुई सकुशल घर वापसी।

A bonded laborer returns home safely from Tamil Nadu. कलेक्टर की पहल पर श्रम विभाग ने की कार्यवाही। विशेष संवाददाता रायपुर  कांकेर।  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा जिले के एक बंधक श्रमिक को नामक्कल तमिलनाडु से वापस लाया गया। कलेक्टर डॉ. शुक्ला द्वारा जिले के दुर्गूकोन्दल विकासखण्ड के ग्राम कराकी निवासी  अजय कुमार जाड़े पिता  धर्मेन्द्र कुमार जाड़े को बंधक बनाने के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा बंधक श्रमिक को मुक्त कराने हेतु एस.एस.बी. पोल्ट्री फार्म जिला नाकक्कल तमिलनाडु के लिए रवाना किया गया था। जिसमें पाया गया कि पिछले  6 महीनों से 14 श्रमिकों को बिना मजदूरी दिये काम कराया जा रहा था। उक्त संबंध में जिला गठित टीम द्वारा व स्थानीय प्रशासन तमिलनाडु के माध्यम से 14 श्रमिकों को मुक्त कराने की कार्यवाही की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के 06 मजदूर-कांकेर जिले के 01, बीजापुर-01, दंतेवाड़ा-04 व अन्य राज्य झारखंड, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को बंधक बनाकर रखे थे। उक्त श्रमिकों को एस.एस.बी. पोल्ट्री फार्म जिला नामक्कल तमिलनाडु से कुल मजदूरी राशि 05 लाख 18 हजार 314 रूपये का नगद भुगतान कराया गया तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा 30 हजार के मान से सभी श्रमिकों को तत्कालिक सहायता राशि व विमुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। उक्त टीम में शामिल श्रम विभाग के उप निरीक्षक  विवेक साव दल प्रभारी, चाईल्ड लाईन महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के सुपरवाईजर  महेश साहू, सहायक उप निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर  जयकरन शोरी व आरक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर  ईश्वर साहू द्वारा कलेक्टर के समक्ष जिले के 01 अवमुक्त श्रमिक अजय कुमार जाड़े को उनके पिता  धमेन्द्र कुमार जाड़े को सकुशल सौंपा गया।

काँलोनी मे लूट करने वाले शातिर लुटेरो को पुलिया ने किया गिरफ्तार 

The vicious robbers who looted the colony were arrested by Puliya. भोपाल । पुलिस थाना हबीबगंज द्वारा E-4 अरेरा काँलोनी मे लूट करने वाले शातिर लुटेरो को त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार। आरोपी द्वारा घटना मे उपयोग किया गया मोबाईल फोन, फरियादिया के मकान से लूटी गई राशि रूपये 33.60 लाख, सोने के सिक्के, मोबाईल फोन कुल कीमती लगभग 35.00 लाख रूपये व घटना मे प्रयुक्त चाकु व मोटरसायकल को किया बरामद । दिनांक 03/01/2024 को शाम लगभग 7.30 बजे फरियादिया कीर्ति धनवानी पति सुशील धनवानी नि0 E-04/237, अरेरा काँलोनी, भोपाल के मकान मे अज्ञात 03 व्यक्तियो द्वारा घुसकर फऱियादिया को चाकु अड़ाकर नगदी, सोने के जेवरात व मोबाईल फोन लूट ले जाने की घटना कारित की गई। घटना के दौरान फरियादिया द्वारा चिल्लाने से फरियादिया के घर के सामने वाले मकान के सुरक्षा गार्ड द्वारा एक संदेही देवानंद को पकड़ लिया गया व शेष दो आरोपी मौके से भाग गये। घटना की रिपोर्ट पर संदेही देवानंद व दो अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अप.क्रं. 04/2024 धारा 394 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।  घटना की गंभीरता देखते हुये पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री शशांक के नेतृत्व मे सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री वीरेन्द्र मिश्रा के अधीन थाना प्रभारी हबीबगंज, थाना प्रभारी शाहपुरा, थाना प्रभारी रातीबड़, थाना प्रभारी अशोका गार्डन एवं अन्य थानो की अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर पकड़े गये संदेही से पुछताछ करने व फरार आरोपियो को गिरफ्तार कर लूटा गया मसरूका बरामद करने हेतू निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा गठित अलग-अलग टीम द्वारा पकड़े गये संदेही देवानंद से पुछताछ की गई, जिसके द्वारा पुछताछ मे पुलिस टीम को गुमराह किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने पर लुटेरो के संबध मे महत्वपुर्ण सुराग हाथ लगने पर उक्त संदेही से पुछताछ की जाने पर संदेही द्वारा अपराध धारा सदर मे अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये बताया गया कि फरियादी के मकान से थोड़ी दुरी पर ही उसकी साढे दस नंबर पर पान की गुमटी है जिस कारण उसका फरियादी के घर के सामने से आना-जाना होने से उसे पता था कि फरियादी की ज्वेलर्स की दुकान है जिस कारण संदेही को फरियादी के मकान मे बड़ी मात्रा मे नगदी व सोने के जेवरात रखे होने का शक होने पर संदेही द्वारा अपने जीजा बाबू सिंह व अपने मौसेरे भाई धीरज को फरियादी के मकान मे लुटने की योजना मे शामिल कर 5-7 दिन तक फरियादी के घर की रेकी की जाकर कल दिनांक 03/04/2023 को फरियादिया के घर मे अकेले होने से लूट की घटना घटित की गई।  संदेही देवानंद की घटना मे संलिप्तता पाये जाने से अपराध धारा सदर मे गिरफ्तार किया गया व उक्त आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर फरार आरोपी बाबूसिंह व धीरज को गिरफ्तार कर उक्त दोनो आरोपियो की निशानदेही पर फरियादिया के घर से लूटी गई राशि रूपये 33.60 लाख रूपये, 05 सोने के सिक्के, एक वीवो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती लगभग 35.00 लाख रूपये व आरोपियो द्वारा घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल, एक मोबाईल फोन व चाकु को बरामद किया गया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर मसरूका बरामद करने मे पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। आरोपी, देवानंद जाधव उर्फ देवा पिता भीखा जाधव उम्र 34 वर्ष ,नि0 झुग्गी नं. 101, गौतम नगर, E-6 अरेरा काँलोनी भोपाल , बाबूलाल मेवाड़ा उर्फ बाबू सिंह उम्र 44 वर्ष नि0 ग्राम नंदिनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर ,धीरज गवई पिता प्रकाश गवई उम्र 30 वर्ष नि0 दरियापुर, अमरावती(महाराष्ट्र)

अवधपुरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्यवाही

Action by Food Safety Administration in Avadhpuri area भोपाल । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एम.पी. नगर श्री एल.के. खरे के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा अवधपुरी क्षेत्र स्थित श्री बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार, कानुपर स्वीट्स, श्री बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार तथा विजयश्री सुपर बाजार का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये गये।   इस दौरान श्री बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से बादाम बर्फी, समोसे का मसाला, आलू की सब्जी, कचौड़ी का मसाला कानुपर स्वीट्स् से समोसा मसाला, पिस्ता बर्फी, बेसन लड्डू, सोयाबीन तेल तथा मैदा, श्री बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से नमकीन, पेड़ा, मलाई बर्फी, चिक्की, तिल के लड्डू एवं अचार तथा विजयश्री सुपर बाजार से मूंगफली, पोहा, दलिया एवं बाजरा आटा के नमूने लिये गये । कानुपर स्वीट्स् के किचिन में अव्यवस्था पाये जाने पर एस.डी.एम. श्री एल. के. खरे द्वारा पांच दिवस के भीतर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये गये। श्री बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार में विक्रय के लिए संग्रहित खाद्य पदार्थों के लेबल संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन होना पाये जाने पर लगभग 40 किलोग्राम नमकीन, 15 किलोग्राम ड्राई फ्रूट, 15 किलोग्राम चिक्की तथा 20 किलोग्राम मठरी जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री सुनील वर्मा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर और एक जिले के पुलिस अधीक्षक को बदला

दीपक सक्सेना जबलपुर, शीतला पटले नरसिंहपुर की कलेक्टर बनी।आईपीएस अखिल पटेल पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी बनाए गए। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मप्र की मोहन सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर बदले हैं। जबकि एक जिले में नए पुलिस अधीक्षक की भी नियुक्ति की है। 2010 बैच के आईएएस दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2014 बैच की आईएएस शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2011 बैच के आईएएस हैं सौरव कुमार सुमन जो कि वर्तमान में जबलपुर कलेक्टर थे। इनको अपर सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मोहन यादव सरकार ने आईपीएस‌ अखिल पटेल को डिंडोरी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले अखिल पटेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे 2015 बैच के आईपीएस‌ हैं। यहां गौरतलब है कि तकरीबन सवा साल पहले अनूपपुर कलेक्टर से विवाद के चलते सरकार ने उन्हें एसपी पद से हटा दिया था। प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को इनके तबादला आदेश जारी कर दिए गये हैं।

भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर

India won the second test, series level 1-1 भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर, केपटाउन में टीम इंडिया की पहली जीत पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 153 रन बनाए थे। एजेंसी, केपटाउन ! भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम की पहली जीत है। इसी के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारतीय टीम को दूसरी पारी में 79 रन का लक्ष्य मिला था। जिससे 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टूटा 27 साल पुराना रिकॉर्डदक्षिण अफ्रीका टीम 55 रनों पर सिमट गई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे कम स्कोर 66 रन था, जो टीम इंडिया ने 1996 में डर्बन में बनाया था। अफ्रीका का सबसे कम स्कोर 79 था, जो नागपुर में 2015 में बनाया था। केप टाउन में 55 रनों की पारी अब टेस्ट की सबसे कम स्कोर की पारी बन गई। बता दें सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है।

मध्य प्रदेश में 9 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra will pass through 9 districts in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में 9 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सात दिन में 698 KM कवर करेंगे राहुल गांधीकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में आज पार्टी के महासचिवों प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों और सीएलपी नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि मध्य प्रदेश में 698 किलोमीटर की यात्रा होगी। राज्य में यात्रा 7 दिन तक रहेगी और 9 जिले कवर होंगे। यात्रा ग्वालियर जिले से प्रदेश में प्रवेश करेगी और गुना, उज्जैन होते हुए राजस्थान में एंटर करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय में तीन घंटे तक चली बैठक में 2024 के चुनावों की तैयारी को लेकर भी सुझाव आए हैं और उस पर भी बातचीत हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आप लोग पार्टी के आंख-कान हैं। अब हमारे पास सिर्फ तीन महीने हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें एक टीम की तरह पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को आपसी मतभेद मीडिया में उठाने से बचने की सलाह दी। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। भारत न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। इसी यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई थी।

जन आभार यात्रा में रथ में सवार होकर लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया , मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

Chief Minister Dr. Mohan Yadav expressed his gratitude to the people by riding in a chariot during the Jan Abhar Yatra ग्वालियर ! जन अभार यात्रा में लोगों का आभार व्‍यक्‍त करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव लाल टिपारा गौशाला पहुंच गए हैं। वे गौशाला का उद्घाटन करेंगे और यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं।ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने निकले। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का किया आत्मीय अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,राज्य सरकार के मंत्री गण प्रद्युम्न सिंह तोमर व नारायण सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण भी भी खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जता रहे थे। गोला का मंदिर से शुरू हुई है जन आभार यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन सिंह यादव ग्वालियर पहुंच गए हैं। उनका एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रथ में सवार होकर वे लोगों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए गोला का मंदिर क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। अभार व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री लाल टिपारा गौशाला में जाएंगे और वहां पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। रथ यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हैं।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक

Important party meeting held at Congress headquarters in Delhi दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक, हुड्डा और उदयभान को मिली खास जिम्मेदारियां दिल्ली ! कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में AICC महासचिवों प्रभारियों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में विधानसबा दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई हैं। इस बैठक के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी से मिली जिम्मेदारियों को लेकर बात की। कांग्रेस मुख्यालय में हुई AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना रहा। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव और भारत न्याय यात्रा को बनाना है सफल: खरगेहरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान इस बैठक में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना, दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet