मलहरा, विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम (2023)
Malhara, Assembly Seat, Madhya Pradesh Election Result (2023). मलहरा, विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम (2023). बहन रामसिया भारती (INC) 6742 वोट से प्रद्युमन सिंह लोधी (भाजपा) से आगे हैं।
Malhara, Assembly Seat, Madhya Pradesh Election Result (2023). मलहरा, विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम (2023). बहन रामसिया भारती (INC) 6742 वोट से प्रद्युमन सिंह लोधी (भाजपा) से आगे हैं।
Datia Assembly Seat, Madhya Pradesh Election Result (2023). Sahara Samachaar दतिया विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम (2023). राजेंद्र भारती (INC) 1181 वोट से नारोत्तम मिश्र (भाजपा) से आगे हैं।
M.P Election Result (2023) Ganj Basoda Assembly Seat. Sahara Samachaar विधानसभा क्षेत्र 145 – बासोदा (मध्य प्रदेश) के सामान्य निर्वाचन: प्रवृत्तियाँ और परिणाम दिसंबर-20233/19 के राउंड के रूप में स्थिति। M.P Election Result (2023) गंज बासोदा विधानसभा सीट का ताजा रुझान। बीजेपी :आगे 5419कांग्रेस : पीछे 5419
In the trend of seats in Chhattisgarh, the Bharatiya Janata Party (BJP) is leading on 24 seats, while the Congress is leading on 22 seats. बीजेपी : 24 आगे, कांग्रेस : 22 आगे
आज भी भयंकर सपने की तरह याद आती है गैस त्रासदी गैस कांड की 3 दिसंबर को 39 वीं बरसी उदित नारायण भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में दो दिसंबर 1984 की सर्द रात को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस के रिसाव ने न केवल यहां हजारों लोगों की जान ले ली थी, बल्कि त्रासदी के 39 साल बाद भी यह जीवित बचे लोगों को एक भयंकर सपने की तरह याद है। इस हादसे के बाद यह कारखाना बंद किया जा चुका है। दो और तीन दिसंबर, 1984 की मध्यरात्रि को कीटनाशक कारखाने से जहरीली गैस के रिसाव के बाद कम से कम 3,787 लोग मारे गए और पांच लाख से अधिक लोग शारीरिक रूप से प्रभावित हुए। रेलवे कॉलोनी में लोगों की चीख-पुकार ने हमें जगाया गैस पीड़ित और रेलवे के सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षण अधीक्षक महेंद्रजीत सिंह 79 ने बताया कि हादसे वाली दो दिसंबर की रात को मैं डर से कांप उठा। मैंने उस ठंडी रात में लोगों को मरते हुए देखा था। उस भयावह रात को याद करते हुए सिंह ने कहा कि उस रात लगभग दो बजे मेरा परिवार सो रहा था, जब यूनियन कार्बाइड कारखाने से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे कॉलोनी में लोगों की चीख-पुकार ने हमें जगाया। हम घर से बाहर भागे और कारखाने से निकलने वाली गैस से बचने के लिए स्कूटर से और पैदल भागे। चार किमी दूर एक होटल में बिताई थी रात ऑल इंडिया रिटायर रेलवेमेन फेडरेशन वेस्टर्न ज़ोन के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि उनके परिवार ने उनके घर से चार किमी दूर एक होटल में रात बिताई। कुछ साल बाद उन्होंने ने अपनी मां और छोटे भाई को खो दिया जो जहरीली गैस के संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के तीन दिन बाद, मैंने देखा कि हमारे घर के पास एक पीपल के पेड़ की पत्तियां गिर गई थीं और वह मृत और बेजान दिखाई दे रहा था। होशंगाबाद में ली शरण महेंद्र जीत सिंह ने बताया कि कि शहर के अन्य हिस्सों में भी पेड़-पौधों पर जहरीली गैस का असर देखा गया। उन्होंने बताया कि त्रासदी के बाद, ऐसी अफवाहें थीं कि फैक्ट्री से बची हुई जहरीली गैस निकलेगी। ऐसी अपुष्ट खबरों को देखते हुए हमने पड़ोसी होशंगाबाद जिले में शरण ली। महेंद्र जीत सिंह ने कहा कि उन्होंने इस त्रासदी में अपने कई सहयोगियों को खो दिया है और जो बच गए, वे बीमारियों, विशेषकर सांस लेने की समस्याओं के साथ जी रहे हैं। भाग्यशाली थे कि आपदा से बच गए थे वहीं, सेवानिवृत्त सहायक स्टेशन मास्टर रामबली प्रसाद वर्मा बताया कि वह भाग्यशाली थे कि आपदा से बच गये। उन्होंने बताया कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की चारदीवारी के पास स्थित रेलवे केबिन में मेरी ड्यूटी 2 दिसंबर की रात 10 बजे खत्म हो गई। आधी रात के आसपास, जब फैक्ट्री से गैस लीक हुई, तब वर्मा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में अपने घर पर थे। उन्होंने कहा कि जहरीली गैस से बचने के लिए हम इधर-उधर भागे और कुछ दूर स्थित सेना के वाहन में शरण मिली। रामबली वर्मा और उनका परिवार दिन निकलने पर घर लौट आए, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से अपना घर छोड़ना पड़ा क्योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि बची हुई जहरीली गैस तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे के आसपास फिर निकाली जाएगी। इसके बाद वर्मा का परिवार इंदौर चला गया और चीजें ठीक होने पर वापस लौटा था। उन्होंने कहा कि जब मैं उस ठंडी रात के बारे में सोचता हूं, तो मैं कांपने लगता हूं। गैस के संपर्क में आने के कारण मुझे सांस लेने में दिक्कत आती है और दमा हो गया है।
घर के सामने खड़ी बाइक को बनाया निशाना, रातभर में हुई वारदात, एक पुरानी बाइक बगली में छोड़कर गया गिरोह भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बगली गांव से छह बाइक और बर्रई गांव से दो बाइक चोरी हो गई। एक ही रात में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लगा है। फुटेज में चार आरोपी बाइक चुराकर धकेलते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं। इससे अनुमान है कि वारदात को गिरोह ने अंजाम दिया है। गिरोह ने एक बाइक बगली गांव में लावारिस छोड़ी है। उक्त बाइक झागरिया गांव से चोरी की गई थी। बाइक पुराने होने के कारण आरोपियों ने उसे सड़क पर ही छोड़ दिया। अब पुलिस सेज यूनिवर्सिटी और मिसरोद से बगली में अंदर पहुंच मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार शाहिद खान (40) ग्राम कटारा में रहते हैं किसान हैं। शुक्रवार रात शाहिद खान और उनके भतीजे सरवर खान ने अपनी 2 बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे घर के बाहर निकले तो दोनों बाइक नियत स्थान पर नहीं खड़ी थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो शाहिद खान सरवर के साथ कटारा हिल्स थाने पहुंचे और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच शाहिद खान को थाने में अन्य लोग नजर आए। उनसे बातचीत करने पर पता चला उनकी बाइक भी घर के सामने से चोरी हुई है। पुलिस ने ग्राम बगली निवासी मोहित परिहार (35) की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। चोरी हुई सभी बाइक अलग अलग लोगों की है, लेकिन एक ही इलाके की होने के कारण पुलिस ने एक व्यक्ति को फरियादी बनाया है। झागरिया से चोरी हुई थी पहली बाइक अनुमान है कि पहली बाइक झागरिया गांव से चोरी की थी। इसके बाद बाइक लेकर बदमाश बर्रई गांव पहुंचे यहां से दो बाइक चोरी की फिर बदमाश बगली गांव की तरफ बढ़े और वहां से एक साथ छह बाइक चोरी कर ली। कटारा हिल्स की तरफ ही आए हैं बदमाश पुलिस ने ग्राम बगली स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किया तो रात के समय चार बदमाश बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिए। अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक होगी। फुटेज में आरोपी बाइक धकेलकर ले जाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बाइक स्टार्ट इसलिए नहीं की ताकि किसी को चोरी की भनक न लग सकें।
पांच सौ करोड़ से बने हमीदिया अस्पताल में हुई पानी की किल्लत तीन मोटर में से एक खराब, लिफ्ट भी लंबे समय से पड़ी बंद *उदित नारायण* भोपाल। हमीदिया अस्पताल में लगभग पांच सौ करोड़ से तैयार हुए दोनों नए भवन में एक के बाद एक नई अव्यवस्था सामने आ रही हैं। एक सप्ताह पहले ब्लॉक वन में आधी रात को बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद इस 13 मंजिला भवन की लिफ्ट खराब हो गइ। अब अस्पताल में पानी की किल्लत होने लगी है। अस्पताल में ब्लॉक 2 में पानी की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं। इसकी वजह खराब पड़ी मोटर बताई जा रही है। मालूम हो कि पानी की जरूरत के हिसाब से तीनों मोटर का उपयोग किया जाता है। तीनो मोटर से 8-8 घंटे की शिफट से 24 घंटे सप्लाई होती है। इनमें से एक मोटर खराब होने से आठ घंटे पानी की किल्लत रहती है। जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।प्रबंधन का तर्क आचार संहिता है कारणमामले में अस्पताल प्रबंधन का तर्क भी अजग गजब है। प्रबंधन का कहना है कि इस परेशानी की असल वजह आचार संहिता है। दरअसल आचार संहिता के चलते मोटर को ठीक करने वाली कंपनी का चयन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अब आचार संहिता के हटने तक मोटर ठीक होने का इंतजार करना होगा। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशीष गोहिया का कहना है कि मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए स्टाफ लिफ्ट उनके लिए खोल दी गई है। पानी की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है। मोटर के मेंटेनेंस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Madhya Pradesh, The countdown for the vote counting has begun, and 5,061 tables have been set up for the counting. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए है. तीन दिसंबर को सुबह 8 बजे से सभी 52 जिला मुख्यालयों पर एक साथ होगी. सबसे पहले मतपत्रों की गिनती होगी. वोटिंग की गिनती जल्दी पूरी हो, इसके लिए 5,061 मतगणना टेबल लगाई गई हैं. वहीं डाक मत पत्रों की गिनती 692 टेबलों पर होगी. बता दें कि प्रदेश में झाबुआ विधानसभा में सबसे अधिक 26 राउंड में मतगणना होगी, जबकि सबसे कम 12 राउंड में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में गणना होगी. पूरे प्रदेश के परिणाम आने में 5 से 10 घंटे का वक्त लगेगा.जहां गणना की टेबल सबसे ज्यादा होगी, वहां जल्दी परिणाम आएगा. जानिए मतगणना के मुख्य बिंदु – सुबह 8:00 बजे शुरू होगी मतों की गणना– प्रदेश की 52 जिलों में एक साथ सुबह 8:00 बजे शुरू होगी जिला मुख्यालय पर मतों की गणना.– सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी एवं में दर्ज मतों की गिनती– वोटिंग मशीन में दर्ज वोटों की गिनती के लिए 5 हजार 61 मतगणना टेबल लगाई गई है.– डाक मत पत्रों की गिनती 692 टेबलों पर होगी.– डाक मत पत्रों की गिनती पूरी होते ही परिणाम होंगे घोषित..– 3.90 लाख डाक मत पत्रों की होगी गिनती अनुमति लेकर निकालेंगे जुलूस वहीं मतगणना के बाद जीतने वाली पार्टी के प्रत्याशी विजय जुलूस अनुमति को लेकर निकाल सकेंगे. इसका रूट कैसा होगा, और किस जगह से जुलूस निकलेगा ये जिला प्रशासन निर्धारित करेगा.वहीं मतगणना के दिन ड्राय डे घोषित रहेगा. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के आरोप पर राजन ने कहा कि- बालाघाट मामले में किसी भी डाक मतपत्र नहीं खोला गया है. लापरवाही जिनकी थी कार्रवाई की गई है.
Stay vigilant against the dishonesty of party workers and ensure efficiency in the electoral process. भोपाल की सभी 6 विधानसभा के पोलिंग एजेंट का प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश कार्यालय में संपन्न भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की जिले की इकाई ने भोपाल जिले के मतगणना पोलिंग एजेंटों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता आदि को लेकर मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षित किया। यह प्रशिक्षण शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा, पार्टी प्रदेश महामंत्री व दक्षिण पश्चिम के प्रत्याशी भगवानदास सबनानी, कैबिनेट मंत्री नरेला विधानसभा के प्रत्याशी विश्वास सारंग, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, एसएस उप्पल एवं महापौर श्रीमती मालती राय ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष पचौरी ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा हमें मतगणना की टेबल पर विशेष तौर पर ध्यान रखना है। खासतौर पर बैलेट पेपर सरकारी कर्मचारियों की ओर से दिया गया वोट उसको अच्छी तरह देखना है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने चुनाव में जो निरंतर परिश्रम किया है। उसका प्रतिफल प्राप्त करने का समय आ गया है। आप सभी मतगणना अभिकर्ता तय समय और मानकों के साथ मतगणना स्थल पर अपनी निर्धारित टेबल पर उपस्थित रहें। हम सभी को मतगणना की प्रक्रिया में सूक्षमता से नजर रखेंगे तथा मतगणना समाप्त होने की प्रक्रिया के बाद ही अपनी नियत जगह से उठेंगे। विधानसभा चुनाव में भारी विजय के रास्ते पर चल पड़ेनेताओं ने कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम, हमारी सरकारों के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता के कारण विधानसभा चुनाव में भारी विजय के रास्ते पर चल पड़े हैं। मतगणना के दौरान की आवश्यक कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव अभियान में काफी परिश्रम किया है। हमारी सरकारों के काम को भी व्यापक समर्थन मिला है। इसी कारण से कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं। वे मतगणना के दौरान बेईमानी करने के भी प्रयास करेंगे, लेकिन हमारा कार्यकर्ता सक्षम, निर्भय और सतर्क है। हम कांग्रेसियों की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों के बावजूद हम मतगणना की पारदर्शिता को प्रभावित नहीं होने देंगे। हमारे कार्यकर्ता कुछ भी गड़बड़ होने पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि हर बात को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे।
We have a shortage of doctors. In India, there is one doctor per 1000 population, and it is crucial to increase the number of specialist doctors – says NITI Aayog member Vinod K. Paul. Manish Trivedi – Sahara Samachaar नई दिल्ली: नीति आयोग के सदस्य विनोद के. पॉल ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के स्थापना दिवस समारोह को बीते गुरुवार (30 नवंबर) को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल के लिए देश में एमबीबीएस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना सबसे जरूरी है. पॉल ने कहा, ‘हमारे पास डॉक्टरों की कमी है. भारत में प्रति 1000 जनसंख्या पर एक डॉक्टर है, अगर हम आयुष चिकित्सकों को जोड़ दें तो 1.3 डॉक्टर हैं, जबकि विकसित देशों में समान जनसंख्या के लिए तीन डॉक्टर हैं.’ ‘विशेषज्ञों की आवश्यकता और भी अधिक है.’ देश में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के लिए डीएनबी (डिप्लोमैट ऑफ नेशनल बोर्ड) पाठ्यक्रम और जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) का उपयोग किया जाना चाहिए. डीआरपी के तहत एक-चौथाई उम्मीदवारों को बेहतर शिक्षा और मरीजों की सेवा के लिए जिला अस्पतालों में तैनात किया जाता है. उत्तर प्रदेश में डीआरपी इस साल की शुरुआत में शुरू की गई है और सभी मेडिकल कॉलेजों के 768 उम्मीदवारों को तीन महीने की अवधि के लिए जिला अस्पतालों में तैनात किया गया है. एमबीबीएस छात्रों को पीजी पाठ्यक्रमों में सीट पाने के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि पीजी सीटों की संख्या बढ़ गई है और अधिक सीटें जोड़ने पर काम चल रहा है. अगर डीपीआर ठीक से लागू किया गया तो प्रत्येक जिला अस्पताल में 5 से 10 पीजी छात्र होंगे.’ ‘देश में 68,000 से अधिक पीजी मेडिकल सीटें हैं और अगर एक-चौथाई अस्पतालों में हैं तो इससे मरीजों की सेवा में सुधार करने में मदद मिलेगी और उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ेगी, क्योंकि कॉलेज अतिरिक्त छात्रों को ले सकते हैं.’ ‘देश में पीजी सीटें 32,000 से बढ़कर 63,000 से अधिक हो गई हैं और यूजी मेडिकल सीटें 52,000 से बढ़कर 1.8 लाख हो गई हैं. चुनौती देश में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की है.’ कार्यक्रम में शामिल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल ने कहा, ‘अनुसंधान केवल कुछ संस्थानों तक सीमित नहीं होना चाहिए. सभी संस्थानों को इसमें भाग लेना चाहिए.’ डॉ. बहल ने कहा, ‘इस साल आईसीएमआर ने 203 विभिन्न संस्थानों को 600 अनुदान दिए और उनमें से कई को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के रूप में नहीं जाना जाता था.’ समारोह में प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य, पार्थ सारथी सेन शर्मा और आरएमएलआईएमएस निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद भी उपस्थित थे.
There is no plan to constitute the Eighth Pay Commission by the Central Government,” said Finance Secretary T.V. Somanathan. Manish Trivedi, Sahara Samachaar नई दिल्ली: केंद्र सरकार की 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 67.95 लाख पेंशनभोगियों के लिए आठवां वेतन आयोग गठित करने की कोई योजना नहीं है. यह बयान वित्तसचिव टी.वी. सोमनाथन ने दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने आठवां वेतन आयोग की जगह नई पेंशन योजना की समीक्षा पर फोकस किया है… वित्तसचिव ने गुरुवार को कहा, “आठवां वेतन आयोग गठित करने के संबंध में कोई योजना नहीं है… फिलहाल ऐसा कुछ लंबित नहीं है…” वर्तमान पेंशन योजना के अंतर्गत कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 फ़ीसदी योगदान दिया करते हैं, जबकि सरकार उसी खाते में कर्मचारी के मूल वेतन का 14 फ़ीसदी जमा किया करती है. यह योजना राजनीतिक रूप से विवादों को जन्म दे चुकी है, और विपक्ष-शासित कई राज्य सरकारें पुरानी पेंशन योजना की तरफ़ जा रही हैं, जिनके अंतर्गत पेंशनभोगी को उसके अंतिम मासिक वेतन के 50 फ़ीसदी की गारंटी मिलती है, और वह भी कर्मचारी की ओऱ से किसी भी योगदान के बिना. माना जा रहा है कि सरकार कुछ बदलाव कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर सकती है कि प्रत्येक कर्मचारी को उनके अंतिम वेतन का कम से कम 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा पेंशन के तौर पर हासिल हो.
Police achieved a major success by apprehending five accused involved in the illegal trafficking of explosive materials from Kemor Salyya to Chandiya. Special Correspondent, Sahara Samachaar Katni कटनी पुलिस थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा भारी मात्रा में अवैध विष्फोठक पदार्थ के विरूद्ध की गई कार्यवाही 05 आरोपी गिरफ्तार अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 120 नग विष्फोठक पदार्थ जप्त कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। कार्यवाही का विवरण – कार्यवाही का विवरण – पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार टू व्हीलर चालकों के बिना हेलमेट एवम् कार चालकों द्धारा बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों द्धारा उलंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 30/11/2023 को आई.टी.आई. कालेज विजयराघवगढ़ के पास चेकिंग अभियान शुरू की गई थी उसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो पहिया वाहन में दो व्यक्ति भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ कैमोर सलैया तरफ से टीकर होते हुए उमरिया तरफ जा रहे हैं। उक्त सूचना पाते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवम् वाहन के पतासाजी में जुट गए और जैसे ही उक्त हुलिया के दो व्यक्ति मोटर साइकिल के बीच एक बोरी रखे हुए दिखाई दिए जिसे रोकने का प्रयास करते ही मोटर साइकिल चालक गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए कुछ ही दूर भागे पुलिस भी इस अन्देशे को भांप चुकी थी और पुलिस भी भागते हुए दोनों आरोपियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का परिवहन करते हुए मय मोटर साइकिल के पकड़ा, दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई जिन्होंने अपना नाम याशीन शाह उर्फ बबलू पिता मुसाफिर शाह उम्र 46 साल एवम् रामदयाल वर्मा पिता स्व. बिहारीलाल वर्मा उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी चंदिया जिला उमरिया (म.प्र.) के होना बताया, जिनके बोरी को चेक करने पर 120 नग विस्फोटक पदार्थ करीब 13000 रूपए कीमत होना बताया। उक्त विस्फोटक पदार्थ के संबंध में वैद्य लायसेंस नहीं होना बताये। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, गिरफ्तार सुदा आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई। जिन्होंने तीसरे आरोपी के रूप में सतीष कुमार पयासी पिता सीताराम पयासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमेहटा थाना कैमोर जिला कटनी (म.प्र.), अमित कुमार पयासी उर्फ चंदू पयासी पिता रामलाल पयासी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम भटूरा, रामकरण पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट मझगवा तहसील अमरपाटन जिला सतना (मैहर) का नाम खुलासा हुआ है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में भी साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही में – अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि योगेश मिश्रा, सउनि जयराम साकेत, प्रआर. शोभनाथ शर्मा, अरविंद गर्ग, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
After 7 years, the cadre-related issues will be resolved in the Madhya Pradesh Police. नए साल में 13 अफसर होंगे प्रमोट, 26 आईजी में से 3 अफसरों का रिटायरमेंट प्रदेश में एडीजी रेंक के अफसरों की संख्या 33, रेंज और जोन में भेज जाएंगे आईजी, एडीजी फिर पीएचक्यू लौटेंगे उदित नारायण भोपाल। प्रदेश में लगभग 7 साल बाद आईजी के पद की कमी दूर होने जा रही है। प्रदेश में एक साथ 13 आईपीएस अफसर आईजी के पद को एक जनवरी को मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आईजी रैंक के अफसरों की संख्या दो दर्जन पार हो जाएगी। इससे पहले करीब 2016 तक इतने पद भरे हुए थे। इसके बाद धीरे-धीरे इन पदों पर अफसरों की संख्या कम होती गई। एक जनवरी को वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी से पदोन्नत होकर आईजी के पद पदोन्नत होने जा रहे हैं। इन अफसरों की संख्या 13 होगी। प्रदेश में अभी 15 अफसर आईजी के पद पर पदस्थ हैं। इनमें से दो अफसर अब एडीजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। वर्ष 2000 से 2005 बैच के 13 अफसर जहां आईजी के पद पर पदस्थ रहेंगे। वहीं वर्ष 2006 बैच के अफसर आईजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। इनकी भी संख्या 13 होगी। ऐसे में प्रदेश में लंबे अरसे बाद इस पद पर 26 अफसर पदस्थ होंगे। आईजी के पद पर 26 अफसरों की संख्या सिर्फ जनवरी के महीने में ही रहेगी। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे तो यह संख्या घटकर एक कम हो जाएगी। कपूरिया के बाद जून 2024 में आरआरएस परिहार रिटायर होंगे और इसी साल के अक्टूबर में राजेश हिंगणकर भी रिटायर हो जाएंगे। यानि यह संख्या नवम्बर में घटकर 23 पर पहुंच जाएगी। हालांकि इसके बाद भी इनती संख्या में आईजी के पद प्रदेश पुलिस में अरसे बाद पदस्थ रहेंगे। कम संख्या के कारण एडीजी को दिया था रेंज का प्रभार प्रदेश में जब आईजी रेंक के अफसरों की संख्या कम होना शुरू हुई तो उनकी जगह का काम एडीजी रेंक के अफसरों से करवाने का क्रम शुरू हुआ। इसके चलते एडीजी रेंक के अफसरों को रेंज में पदस्थ किया गया। हालात यह बने ही भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर का पद कॉडर में आईजी रेंक का मिला, लेकिन यहां भी एडीजी रेंक के अफसर ही पदस्थ हुए। भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर एडीजी मकरंद देउस्कर बने थे। अब देउस्कर इंदौर पुलिस कमिश्नर हैं। 90 बैच तक के अफसर एडीजी आईजी के पद पर अफसरों की कमी होने के चलते एडीजी के पद पर अफसरों की संख्या बढ़ गई थी। प्रदेश में अभी वर्ष 1990 से वर्ष 1999 तक के 34 अफसर एडीजी के पद पर पदस्थ हैं। हालांकि इसमें से अब वर्ष 1999 बैच के दो अफसर एडीजी हो जाएंगे। प्रदेश में एडीजी रेंक के अफसरों की संख्या 33 है। अस्थाई तौर पर डीजी के बढ़े थे दो पद- एडीजी रेंक पर अफसरों की संख्या ज्यादा होने के चलते डीजी के दो पद अस्थाई तौर से राज्य शासन को बढ़ाने पड़े थे। प्रदेश में तत्कालीन डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला थे, उस वक्त दो साल के लिए डीजी के दो अस्थाई पद बढाए गए थे। बाद में फिर से दो पद बढ़ाए गए। प्रदेश में डीजी के पांच पद कॉडर के हैं, जबकि पांच पद एक्स कॉडर के हैं। इनके अलावा दो अस्थाई पद हैं। इस तरह से प्रदेश में डीजी रेंक के 12 अफसर पदस्थ हैं।
JP Nadda deliberated for hours with Shivraj Singh Chouhan and Jyotiraditya Scindia on the election results. राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं मतगणना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष के मप्र पहुंचने पर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज ग्वालियर। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मतगणना से पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ होटल में घंटों चर्चा की। बताया गया है कि राज्य के चुनाव नतीजों को लेकर मंत्रणा की गई है। राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों के तीन दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा अध्यक्ष की ग्वालियर में मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हैं। यहां सिंध विहार स्थित होटल उषा किरण पैलेस में तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में बड़े नेताओं की लंबी चर्चा हुई। सिंधिया के आमंत्रण पर शाही महल जयविलास पैलेस पहुंचे नड्डा नड्डा ने सिंधिया के आमंत्रण पर उनके शाही महल जयविलास पैलेस में पहुंचकर भोज भी किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सिंधिया के साथ दतिया जाकर पीतांबरा पीठ के दर्शन भी किए। नड्डा रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे। पार्टी की ओर से उनके अगले दिन के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है।भाजपा जिंदाबादः सीएम शिवराजमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में एक्जिट पोल को लेकर किए सवाल पर कहा- भाजपा जिंदाबाद। एयरपोर्ट पर शिवराज ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है, मोदीजी जन-जन के मन में हैं, उनका स्नेह सदैव प्रदेश को मिलता रहा है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में प्रगति और विकास किया है। वहीं, सिंधिया ने कहा कि 48 घंटे का इंतजार है, जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।