LATEST NEWS

बिजली कंपनी ने कंरट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने किया आगाह

भोपाल  मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आम जनता तथा हाथ ठेले पर सामान बेचने वालों को आगाह किया है कि वे अपने हाथ ठेले तथा फुटकर सामान की दुकानें हाईटेंशन लाइनों से दूर लगाएं। कंपनी ने कहा है कि जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए आमजन भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करें एवं बिजली लाइनों तथा ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बना कर ही अपना सामान बेचने के लिए रखें। कईं जग‍ह चाय की गुमठियां भी विद्युत लाइनों के समीप तथा ट्रांसफार्मरों से सटाकर चलाई जा रही है, जिनके कारण करंट लगने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कंपनी ने उपभोक्‍ताओं से अपील में कहा है कि विद्युत लाइनों/ट्रांसफार्मरों एवं उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें तथा सुरक्षित दूरी बनायें रखें। यदि आँधी तूफान में खंबे/तार टूटे हों तो इसकी सूचना तत्काल शिकायत कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर/उपाय ऐप एवं समीप के वितरण केन्द्र कार्यालय में दें। जमीन पर पड़े तारों को छूने या स्पर्श करने की गलती न करें साथ ही पार करने का प्रयास न करें। पान टपरों तथा ऐसी दुकानों जिनमें लोहे की चादर का इस्तेमाल होता है, में वायरिंग को सुरक्षित ढंग से पी.वी.सी. पाईप के द्वारा ही कराई जाए। किसी प्रकार की कटी-फटी लूज वायरिंग से जान-माल का खतरा हो सकता है। बारिश के दौरान विद्युत खम्बे/स्टे के पास पानी भराव वाले स्थान से निकलने की जल्दी न करें। सावधानी अवश्‍य बरतें क्योंकि बारिश के दौरान करंट लीकेज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखें। अपने मवेशी को बिजली के खम्बे, स्टे वायर इत्यादि से न बांधें। कपड़े सुखाने के लिये जी.आई. तार अथवा रस्सी, सर्विस लाईन के पाईप या बिजली के खम्बों से कभी न बांधें। इसमें करंट आने की संभावना बनी रहती है। घर की दीवार, उपकरण, नल आदि में लीकेज करंट आने पर प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से तत्काल ठीक कराएं।       मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू विद्युत उपकरणों, वायरिंग, स्विच इत्यादि को स्वयं सुधारने के बजाय किसी प्रशिक्षित एवं अनुभवी इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं लें। मानव जीवन अमूल्य है। बिजली के स्विच /सॉकिट/बिजली उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रखें। विद्युत पोल से ही कनेक्शन लें, बीच तारों में कटिया डालकर विद्युत का उपयोग न करें, यह दण्डनीय अपराध है। शादी, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त भार के लिये अस्थायी कनेक्शन लें तथा उचित क्षमता की उच्च गुणवत्ता की केबिल का ही उपयोग करें। कटे फटे तारों का उपयोग कतई ना करें। स्वीकृत भार से अधिक लोड का उपयोग न करें। उचित क्षमता के एम.सी.सी.बी/कट-आउट लगाने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग का ही उपयोग करें। वर्ष में 1 बार अपने परिसर की वायरिंग, फिटिंग, अर्थिंग अनुभवी एवं दक्ष इलेक्ट्रीशियन से अवश्य चैक कराएं। विद्युत लाईन के नीचे एवं ट्रांसफार्मरों के नजदीक भवन निर्माण/दुकान/बैनर/ईट भट्टा न लगाएँ। विद्युत लाईन के नीचे कोई स्थाई-अस्थाई निर्माण न करें। फसल इत्यादि का संग्रहण न करें। विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर ही निर्माण करें। किसान भाई खेतों में कटाई एवं गहाई की जा रही फसलों को बिजली के तारों के नीचे, बिजली के खम्बों एवं स्थापित ट्रांसफार्मरों/स्टे तारों के पास एकत्रित न करें। खेतों में विद्युत उपयोग के लिये कटी-फटी डोरी का उपयोग न करें।  

योग विषय पर होगा शक्ति योग समागम कार्यक्रम 18 जून को

भोपाल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल के तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती के केंद्रीय कार्यालय में 18 जून 2025 को शक्ति योग समागम कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली प्रभा आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. जूही गुप्ता एवं डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं आनंद के लिए योग विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सायं 5 बजे से 6:30 तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं के जीवन में स्वास्थ्य एवं आनंद को संचारित कर उनके जीवन सुखमय बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सा अधिष्ठाता, वकील, पुलिसकर्मी एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना सहयोग देने वाली महिलाएं उपस्थित रहेंगी। डॉ. जूही ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय सलाहकार केंद्रीय आयुष मंत्रालय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम, आगामी वर्षों में होने वाले अनेक कार्यक्रमों की आधारशिला के रूप में स्थापित होगा। स्त्री जीवन के विभिन्न पड़ाव में सहजता के साथ प्रसन्न एवं स्वस्थ रहकर स्वयं की और समाज की चिंता करने के लिए मातृशक्ति को इस कार्यक्रम के एवं आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इससे मातृशक्ति का एक ऐसा समूह तैयार होगा, जो पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य से सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का नवीन अध्याय लिखेगा। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 9202663862 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल को पत्र लिखा, तीन बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का किया आग्रह

जयपुर  राजस्थान को बड़ी राहत मिल सकती है । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को एक अहम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने चिनाब नदी बेसिन से जुड़ी तीन बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का आग्रह किया है। इन प्रस्तावों से चिनाब जैसी हिमालय से निकलने वाली नदियों का अतिरिक्त पानी अब ब्यास, रावी और उझ जैसी पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में लाया जा सकेगा। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ-साथ राजस्थान को भी बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने लिखा- राजस्थान को करीब 1.0 MAF (मिलियन एकड़ फीट) पीने के पानी के लिए, 1.0 MAF सिंचाई के लिए और 0.2 MAF औद्योगिक जरूरतों के लिए पानी की जरूरत है। साथ ही, राजस्थान के पास पहले से मौजूद प्राकृतिक झीलों और जलाशयों में 1.0 MAF पानी जमा करने की भी क्षमता है। इन तीन मुख्य योजनाओं से राजस्थान को यह फायदा होगा ।1. ब्यास और सतलुज नदी में अतिरिक्त पानी पहुंचेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान को भी फायदा मिलेगा। 2. इंदिरा गांधी नहर को और ज्यादा पानी मिल सकेगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान की बड़ी आबादी को सिंचाई और पीने के लिए राहत मिलेगी। 3. औद्योगिक क्षेत्रों को जल आपूर्ति आसान होगी, जिससे नए निवेश और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इन योजनाओं को जल्द लागू करने का आग्रह किया और कहा कि यह कदम राजस्थान के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा

वैश्विक दक्षता की दिशा में अभिनव पहल: सुभाष इनीशिएटिव के अंतर्गत जर्मन भाषा कोर्स की हुई शुरुआत

भोपाल  संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआरजीएसपी) में सुभाष इनीशिएटिव के तहत जर्मन भाषा प्रशिक्षण प्रारंभ कर अभिनव पहल की गई है। यह पहल मेटएक्स स्ट्रक्चर्स, जर्मनी के सहयोग से प्रारंभ हुई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक कार्य संस्कृति से परिचित कराना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है। मेटएक्स स्ट्रक्चर्स के प्रबंध निदेशक श्री ओंकार काकवडे ने जर्मन भाषा की उपयोगिता, औद्योगिक मांग और प्रशिक्षण के संभावित वैश्विक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि नई संस्कृतियों और अवसरों का द्वार भी है। इस अवसर पर एसएसआरजीएसपी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीश शर्मा ने छात्रों से संवाद करते हुए जर्मन भाषा की कुछ मूलभूत अवधारणाएं साझा की। उन्होंने बताया कि एसएसआरजीएसपी का प्रयास केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करने की दिशा में भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नीशियन, मेक्ट्रॉनिक्स टेक्नीशियन, कंक्रीटर, मेटल वर्कर, सड़क निर्माण श्रमिक और राजमिस्त्री जैसे कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषा प्रशिक्षण के इस समावेशन ने तकनीकी कौशल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवाद और समावेशन की समझ को भी बल दिया है। यह आयोजन एसएसआरजीएसपी की उस व्यापक सोच का उदाहरण है, जो युवाओं को बहुआयामी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुभाष इनीशिएटिव के तहत जर्मन भाषा की यह शुरुआत भारत और जर्मनी के कौशल सहयोग की दिशा में एक सार्थक कदम है।  

महाराष्ट्र में बिगड़ा मौसम का मिजाज: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग

मुंबई  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों (17 जून की सुबह तक) में मुंबई उपनगरीय जिले में 83.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि ठाणे जिले में 73.7 मिमी, मुंबई शहर में 62.9 मिमी, रायगढ़ में 54.1 मिमी और पालघर जिले में 49.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार से 17 जून की सुबह तक राज्य में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। ठाणे में 73.7, रायगढ़ में 54.1, रत्नागिरी में 47.7, सिंधुदुर्ग में 12.7, पालघर में 49.7, नासिक में 7.7, धुले में 7.1, नंदुरबार में 4, जलगांव में 6.7, अहिल्यानगर में 1.1, पुणे में 11.9, सोलापुर में 0.9, सतारा में 19.7, सांगली में 6, कोल्हापुर में 17.8, छत्रपति संभाजीनगर में 0.6, जालना में 0.1, बीड में 0.7, लातूर में 0.1, धाराशिव में 1.6, नांदेड़ में 3.6, परभणी में 1.7, हिंगोली में 3.6, बुलढाणा में 3.5, अकोला में 8.7, वाशिम में 8.5, अमरावती में 9.4, यवतमाल में 8.7, वर्धा में 7.6, नागपुर में 0.9, गोंदिया में 0.2, चंद्रपुर में 11.9 और गढ़चिरौली जिले में 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रत्नागिरी जिले में जगबूड़ी नदी चेतावनी स्तर पर है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा, रत्नागिरी में खेड़ तालुका के वलंजवाड़ी में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर आई 100 मीटर की दरार के कारण यातायात एक लेन के जरिए हो रहा है। सतारा जिले में पाटन-चिपलून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के कारण वैकल्पिक मार्ग बंद कर दिया गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों को कोयनानगर के रास्ते नेरले-मानगांव-मनेरी-चाफर-संगमनगर ढक की ओर मोड़ दिया गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मुंबई उपनगरीय जिले में एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति की मिट्टी के ढेर में दबने से जान चली गई। इसके साथ ही तीन लोग पेड़ गिरने से घायल हुए हैं, जबकि दो लोग स्लैब गिरने से घायल हुए हैं। इसके अलावा, दीवार ढहने से दो लोग घायल हुए हैं। साथ ही, यवतमाल जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है और धुले जिले में दीवार ढहने से चार पशुओं की मौत हुई है।

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पुनरूद्धार कार्य की सराहना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुरानी जल-संरचनाओं को फिर से उसी स्वरूप में लाने के लिए चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान ने उज्जैन की रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को नवजीवन के साथ पुरानी वैभव भी लौटाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस शानदार कार्य की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने उज्जैन प्रवास के दौरान चिंतामण स्थित लक्ष्मी बावड़ी पहुंचे थे और बावड़ी उत्सव में शामिल होकर जीर्णोद्धार कार्य की शुरूआत पूजन करके की थी। उज्जैन में चिंतामण मंदिर स्थित लक्ष्मण बावड़ी का भी साफ-सफाई, रंगरोगन और पुनरुद्धार कार्य किया गया। प्राचीन लक्ष्मण बावड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पौराणिक स्थल है। इस बावड़ी का उल्लेख कई प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है। जन आस्था के अनुसार इसके जल को पवित्र और चमत्कारी माना जाता रहा है। यह बावड़ी रामायण काल से आज तक उज्जैन की धरती पर स्थित है और स्थानीय जनआस्था का केन्द्र बनी रही है। लेकिन समय के साथ रखरखाव की कमी के चलते यह अपना मूल स्वरूप खो चुकी थी।   जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण बावड़ी में किए गए कार्य के बाद बावड़ी को पुनर्जीवन मिला। भागीरथी प्रयासों से आज यह प्राचीन बावड़ी फिर से अपने पौराणिक स्वरूप में लौट आई है और आस्था के केन्द्र के रूप में पुनः स्थापित हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं “बावड़ी उत्सव” के दौरान इसी स्थान पर पहुंचे, उन्होंने बावड़ी का निरीक्षण, पूजन किया और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लाखों जल संरचनाओं को जीर्णोद्धार कर पुनर्जीवन प्रदान किया गया है। यह अभियान 30 जून तक संचालित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत अनेक स्थानों पर प्राचीन बावड़ी मिली है। जिला प्रशासन ने इनके संरक्षण के लिये जनभागीदारी से साफ-सफाई कार्य को प्राथमिकता से किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में 30 मार्च गुड़ी पड़वा नववर्ष प्रतिपदा पर जल गंगा संवर्द्धन अभियान की शुरूआत की गई थी। 

साकार हो रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प, जरवाही में अब जल है, संघर्ष नहीं: जल जीवन मिशन से हुआ स्थायी समाधान

भोपाल  मध्यप्रदेश के जनजातीय अंचलों में अब विकास की धारा स्थायी रूप ले रही है। एक समय जहां पीने के पानी के लिए लंबा इंतज़ार और कई किलोमीटर की दूरी तय करना ग्रामीण जीवन की सच्चाई थी, वहां अब शहडोल जिले के जनजातीय बहुल ग्राम जरवाही हर घर नल से जल की सुविधा से समृद्ध हो चुका है। यह परिवर्तन सिर्फ भौतिक सुविधा नहीं, बल्कि जनजातीय समुदाय के सम्मान, सशक्तिकरण और समग्र विकास से जुड़ा अहम पहलू है। ‘जल जीवन मिशन’ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम जरवाही के 162 घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस मिशन के अंतर्गत न केवल पेयजल की सुविधा बढ़ाई गई, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे पहलुओं को भी मजबूत किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय अंचलों को प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पृथक दृष्टिकोण अपनाते हुए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनका उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करना है। ग्राम जरवाही इस दृष्टिकोण का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, यहाँ की महिलाओं और बच्चों को अब पानी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता। नल से मिलने वाला स्वच्छ जल अब उनके जीवन में सुविधा ही नहीं, बल्कि संभावनाओं का द्वार खोल रहा है। जल पहुंचा तो बढ़ा आत्मविश्वास गांव की महिलाओं का कहना है कि पहले दिनभर का समय पानी लाने में बीत जाता था। अब घर पर ही नल से जल उपलब्ध होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों में संतुलन बनाना आसान हुआ है। स्वच्छ जल से स्वास्थ्य में भी सुधार आया है, और बीमारियों की रोकथाम हुई है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और गरिमामय जीवन की ओर बढ़ा कदम है। जनजातीय गरिमा को मिला आधार जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए सरकार योजनाएं बनाकर प्रभावी रूप से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन और उत्कर्ष अभियान जैसे प्रयास, इन क्षेत्रों में न्यायपूर्ण विकास और सामाजिक समरसता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।  

भुवनेश्वर में 20 जून को आयोजित होने वाले बीजेपी के कार्यक्रम की फिलहाल तैयारियां जोरों पर, पीएम मोदी कर सकते हैं शिरकत

भुवनेश्वर  ओडिशा में बीजेपी सरकार का 20 जून को एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने जश्न की तैयारी की है। इसको लेकर 20 जून को जनता मैदान में भव्य कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं। जानकारी की मानें तो पीएम मोदी 20 जून को भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और जनता मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर में 20 जून को आयोजित होने वाले बीजेपी के कार्यक्रम की फिलहाल तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के साथ परिवहन, इस्पात और खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने कार्यक्रम स्थल पर अंतिम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुष्टि की कि ये स्थल इस मेगा इवेंट के लिए एक लाख से अधिक लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। समीक्षा के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, “जनता मैदान प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एक लाख से अधिक लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएम मोदी दोपहर बाद पहुंचेंगे और रोड शो के बाद कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में वीडियो और ग्राफिक्स के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। हम पूरे कार्यक्रम के बारे में पीएमओ से अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।” ओडिशा के विकास में पीएम मोदी की गहरी दिलचस्पी की बात करते हुए मंत्री ने कहा, “ये प्रधानमंत्री मोदी की एक साल में ओडिशा की छठी यात्रा होगी, जो संभवतः किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक होगी। ये ओडिशा की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम 20 जून को गर्मजोशी और सम्मान के साथ उनका स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- धरती आबा अभियान को सफल बनाना हम सभी का दायित्व है

भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुरू किया गया जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के नागरिकों का कल्याण, सशक्तिकरण और विकास करना है। सरकार का यह प्रयास है कि जनजातीय समुदाय के जो नागरिक अभी तक सरकार की सेवाओं, सुविधाओं और योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें लाभान्वित किया जाएं। उनकी देश के विकास में सहभागिता को सशक्त नागरिक के रूप में सुनिश्चित किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल धरती आबा अभियान के तहत सीहोर जिले के ग्राम झोलियापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के 18 मंत्रालय समन्वित रूप से अभियान का संचालन कर रहे हैं। सभी जरूरतमंद नागरिकों के लिए पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, एनआरएलएम सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान तभी सार्थक होगा, जब हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। हम सभी का यह दायित्व है कि हम उन सभी जनजातीय समुदाय के नागरिकों को अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में जाकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें और उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के नागरिकों को दिए गए लाभ की मॉनिटरिंग भी की जा रही है और जल्द ही वे इसका अवलोकन करने पुन: सीहोर आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने राज्य स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। धरती आबा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रारंभ में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने धरती आबा अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों एवं क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने आभार व्यक्त किया।            

भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का अश्विनी वैष्णव उद्घाटन किया

नई दिल्ली रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को हरियाणा के मानेसर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड प्लांट में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया। मारुति सुजुकी के प्लांट में नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल ऑटोमोबाइल परिवहन की लॉजिस्टिक्स दक्षता को काफी हद तक बढ़ाता है। मानेसर प्लांट 10 किलोमीटर के रेल लिंक के माध्यम से पाटली रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है, जो हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) द्वारा विकसित किए जा रहे 121.7 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का हिस्सा है। इस 10 किलोमीटर के लिंक के निर्माण के लिए 800 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जिसमें एचआरआईडीसी ने 684 करोड़ रुपए का योगदान दिया और शेष राशि मारुति सुजुकी द्वारा दी गई। इस गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की लोडिंग क्षमता 4.5 लाख ऑटोमोबाइल प्रति वर्ष के साथ भारत में सबसे अधिक है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव आया है। 2014 से पहले भारतीय रेलवे का वार्षिक बजट 24,000 से 25,000 करोड़ रुपए था, जो कि बढ़कर अब 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने आगे कहा, “पिछले ढाई वर्षों में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाने के लिए एक केंद्रित अभियान शुरू किया गया है। पिछले वर्ष ही 1,200 से अधिक जनरल कोच जोड़े गए हैं।” केंद्रीय मंत्री ने बताया, “वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे ने लगभग 720 करोड़ यात्रियों और 1,617 मिलियन टन माल का परिवहन किया। इस आंकड़े ने भारतीय रेलवे को वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे अधिक माल ढुलाई वाली रेल सेवा बनने में मदद की, जिससे 2023-24 एक ऐतिहासिक वर्ष बन गया।” वैष्णव ने कहा कि सोनीपत स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह एडवांस रेलवे फैक्ट्री जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी और हमारी कोच उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और मारुति सुजुकी के सीईओ और प्रबंध निदेशक हिसाशी टेकाउची मौजूद थे।

केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया, सियासत तेज, विपक्षी दल भाजपा पर हुए हमलावर

नई दिल्‍ली केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद से सियासत तेज हो गई है, विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि नोटिफिकेशन में जाति जनगणना का कोई जिक्र नहीं किया गया है। उन्‍होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “जनगणना तो होगी, लेकिन इसमें जाति जनगणना का कोई जिक्र नहीं है। अगर इसकी तुलना तेलंगाना सरकार के आदेश से करें तो उस आधिकारिक आदेश में तीन बार ‘जाति जनगणना’ शब्द का स्पष्ट उल्लेख है, यहां तक ​​कि इसे ‘जाति सर्वेक्षण’ भी कहा गया है। इसलिए इस सरकार की मंशा पर संदेह या आशंका होना स्वाभाविक है। क्योंकि सत्ताधारी पार्टी ने हमेशा इसका विरोध किया है। वहीं पीएम मोदी के जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने पर उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के दौरान कई बैठकों में हिस्‍सा ले चुके हैं, देश को कोई लाभ होता तो दिखता नहीं है। अपनी वाहवाही के लिए विदेश नीति नहीं होती है, यह देश को लाभ पहुंचाने के लिए होती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, 20 जून तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

महासमुन्द ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महासमुन्द जिले में आगामी 21 जून 2025 को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा संगम” एवं “हरित योग” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य योग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनसामान्य के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इस बार योग दिवस का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक नगरी ‘सिरपुर’ में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के विकासखंड, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इन सभी आयोजनों की जानकारी एवं सहभागिता का विवरण  http://yoga.ayush.gov.in/yoga&sangam पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाना है। जिले के सभी नागरिक, शासकीय एवं निजी संस्थान, विद्यालय तथा महाविद्यालय 20 जून 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह सरल, त्वरित एवं डिजिटल है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों, नगर एवं जनपद मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे योग संगम पंजीकरण पोर्टल पर नागरिकों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने विभाग प्रमुखों, ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों, जनपद सीईओ, स्कूल प्राचार्यों एवं महाविद्यालय प्रशासन से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन को जन आंदोलन का रूप दें। कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक कोने से एवं प्रत्येक वर्ग से जन सहभागिता सुनिश्चित करने अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का योग दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आओ जुड़ें योग से – स्वस्थ तन, सुखी मन और सशक्त समाज के लिए!

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है

नई दिल्ली  भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि आज की तारीख में भारत कांग्रेस पर निर्भर नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कब तक एक्सपायर हो चुकी चीजों को देश के सामने नए ब्रांड के रूप में पेश करते रहेंगे। आखिर कब तक यह लोग कहते रहेंगे कि इस रोड और पोर्ट का शिलान्यास नेहरू जी ने किया था। अब यह कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता से बेदखल हुई है, तब से वो लगातार पुराने गाने ही गा रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस को अब यह स्वीकार करना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर तरफ उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है। लेकिन, अफसोस कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले यही लोग कह रहे थे कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना नहीं करा रही है और जब सरकार जातिगत जनगणना कराने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है, तो इन लोगों को मिर्ची लग रही है। ये लोग अब इस पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके कांग्रेस देश के लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने पोस्ट में तेलंगाना सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना के संबंध में जारी अधिसूचना भी साझा की। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा कि जब तेलंगाना सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना के संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी, तो उसमें ‘जाति’ शब्द का जिक्र तीन बार किया गया था। लेकिन, केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में एक बार भी जाति शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं, उन्होंने इजरायल और ईरान के बीच बनी युद्ध की स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारत किसी भी सूरत में युद्ध का पक्षधर नहीं रहा है। भारत हमेशा से विस्तारवादी नीतियों का विरोधी रहा है और आगे भी रहेगा।

ईरान से किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर रहे हैं और फैलाए जा रहे शांति वार्ता के दावों को पूरी तरह बताया फर्जी: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों  और अमेरिकी मीडिया पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर)  पर दो पोस्ट करते हुए कहा कि वे ईरान और इज़राइल के बीच संघर्ष को लेकर किसी भी तरह की शांति वार्ता में शामिल नहीं हैं और इससे जुड़ी खबरें पूरी तरह “फर्जी” हैं। ट्रंप का पहला पोस्ट: “मैक्रों को कुछ भी पता नहीं” ट्रंप ने अपने पहले पोस्ट में लिखा: “पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गलती से कहा कि मैं G7 समिट (कनाडा) से वापस वॉशिंगटन इसलिए जा रहा हूं ताकि मैं ईरान और इज़राइल के बीच ‘सीज़फायर’ पर काम कर सकूं। यह पूरी तरह गलत है! उन्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं कि मैं क्यों वॉशिंगटन लौट रहा हूं,लेकिन यह सीज़फायर से कहीं बड़ा मामला है।” ट्रंप ने आगे लिखा, “जानबूझकर या अनजाने में, मैक्रों हमेशा गलत साबित होते हैं। देखते रहिए!” दूसरा पोस्ट: “ईरान से कोई संपर्क नहीं किया, सब फेक न्यूज है” 23 मिनट पहले किए गए दूसरे पोस्ट में ट्रंप ने लिखा: “मैंने ईरान से ‘शांति वार्ता’ के लिए किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं किया है, न तो सीधे, न ही किसी रूप में। यह पूरी तरह से गढ़ी हुई, झूठी खबर है! अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उसे पता है मुझे कहां और कैसे संपर्क करना है।” “उन्हें पहले ही टेबल पर रखा गया प्रस्ताव मान लेना चाहिए था, इससे बहुत सी ज़िंदगियां बच जातीं!”   ट्रंप के बयान सुर्खियों में ट्रंप के यह बयान ऐसे समय में आए हैं जब  इज़राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर  है। हाल ही में ईरान ने इज़राइली शहरों पर मिसाइलें दागी थीं, वहीं इज़राइल ने तेहरान में कई सैन्य ठिकानों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया है। G7 समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने संकेत दिया था  कि ट्रंप इस संघर्ष को शांत कराने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ट्रंप ने इन दावों को न केवल झूठा बताया, बल्कि कहा कि  उनकी वॉशिंगटन वापसी का कारण “सीज़फायर से भी बड़ा मुद्दा” है हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया।ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ईरान से किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर रहे हैं  और मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे “शांति वार्ता” के दावों को पूरी तरह फर्जी खबर करार दिया है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले समय में ट्रंप किसी बड़े राजनीतिक ऐलान या योजना को सामने ला सकते हैं।

पीएम मोदी कनाडा यात्रा के दौरान कैलगरी शहर में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया

कनाडा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा के दौरान कैलगरी  शहर में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भीड़  PM मोदी के काफिले पर ‘हमलावर’ रणनीति अपनाने के इरादे से एकत्रित हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे भारतीय समुदाय खासकर सिखों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  कैलगरी की सड़कों पर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी गो बैक’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का स्वरूप इतना उग्र था कि कई सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए  अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी।  कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारत में सिख संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की कट्टरपंथी गतिविधियां न केवल भारत-विरोधी हैं, बल्कि सिख धर्म की मूल भावनाओं के भी विरुद्ध हैं।  भारतीयों ने कनाडा सरकार से सवाल  किया है कि आखिर क्यों बार-बार खालिस्तानी तत्वों को भारत विरोधी गतिविधियों के लिए मंच और सुरक्षा दी जा रही है । सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे तत्वों पर  कड़ी कार्रवाई  की जाए और पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet