LATEST NEWS

छिंदवाड़ा वन मंडल में चहेतों के लिए टेंडर में गड़बड़झाला

Tender irregularities for favourites in Chhindwara forest division भोपाल। ऑनलाइन टेंडर के नाम पर वन विभाग में बड़ा खेल खेला गया है। चहेते ठेकेदार को करोड़ो की सप्लाई देने के लिए दस्तावेजों का गोलमाल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया का यह मामला अब तक भले ही कम्पयुटरों में कैद था लेकिन बाहर आने के बाद दस्तावेज मुहैया कराने में अफसरों की सांसे फूल रही है। खास बात यह कि इस मामले में शिकवा शिकायतों का दौर शुरू होने के बाद भी अफसरों ने टेंडर निरस्त करने के स्थान पर बिना सप्लाई के ही सप्लायर को एक बड़ी राशि का भुगतान भी कर दिया है। दरअसल यह पूरा मामला पूर्व वनमंडल और दक्षिण वनमंडल से जुड़ा है जिसमें चार निविदाकारों में उस फर्म को ठेका दिया गया है जिसने निविदा के नियम और शर्तों का पालन तक नहीं किया है। सूत्रों की माने तो मंडला जिले की इस फर्म को केवल इस बिना पर टेंडर दिया गया है कि वह एक विभागीय अधिकारी से करीबी रखता है जिसके कारण टेंडर प्रक्रिया में उपयोगी दस्तावेजों की कमी को भी नजर अंदाज किया गया और उसे संबंधित फर्म को टेंडर दे दिया गया।  लैब टेस्ट कराने फीस ली कैश निविदा शर्तों के तहत टेंडर भरने वाले निविदाकार को सप्लाई की जाने वाली सामग्री का पहले सेम्पल देना होता है। सेम्पल की गुणवत्ता को परखने केलिए इंदौर की लैब में भेजा जाता है। इसके लिए निविदाकार से ऑन लाइन ही राशि जमा कराई जाती है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल का चक्रव्यूह रचने वालों ने राशि कैश में जमा करा ली। जबकि यह बात अन्य किसी भी निविदा कार को पता नहीं हैकि किस लैब में जांच की गई और उसकी रिपोर्ट वया है। 6 टेंडरों में एक ही शपथ पत्र अलग-अलग तिथि और माह में एक ही फर्म को दिए गए टेंडरों में ऑनलाइन अपलोड होने वाले शपथ फत्र में एक ही शपथ पत्र को सभी टेंडरों में अपलोड किया गया है। इसे भी दबाए रखने का काफी प्रयास किया गया लेकिन जब आरटीआई के माध्यम से दस्तावेजों की मांग की गई तो विभागीय अधिकारियों द्वारा टेंडर से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आरटीआईकर्ता को समय सीमा के बाद भी जानकारी नहीं दी प्रदान की गई जिसके बाद जानकारी के लिए प्रथम अपील लगाई गई है।

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, चुम दरांग पर कमेंट करना पड़ा भारी

मुंबई चुम दरांग पर कमेंट करने के बाद से ही यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एल्विश को नेशनल कमिशन फॉर वुमन ने चुम दरांग के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी के लिए तलब किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। एनसीडब्ल्यू ने एल्विश द्वारा अपने पॉडकास्ट पर चुम पर अपमानजनक कमेंट करने के बाद संज्ञान लिया। उन्होंने चुम के नाम और जातीयता का मज़ाक उड़ाया, जिसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने चुम का मज़ाक उड़ाते हुए ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके काम करने का भी मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना स्वाद किसका ख़राब होता है! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।’ एल्विश ने चुम पर किया था कमेंट उनके कमेंट को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्ल्यू) ने ‘अपमानजनक और नस्लवादी’ कमेंट की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को संबोधित एक लेटर में एपीएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने कहा कि यह कमेंट न केवल चुम का बल्कि पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं का भी अपमान है। आयोग ने एल्विश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से कानून के अनुसार इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा। चुम ने नोट में लिखा ये सब चुम ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने एल्विश के कमेंट की निंदा करते हुए एक नोट पोस्ट किया। उनका नाम लिए बिना, उन्होंने बताया कि एल्विश ने मजाक और नफरत के बीच की रेखा को पार कर लिया है। चुम ने लिखा, ‘किसी की पहचान और नाम का अनादर करना ‘मजेदार’ नहीं है। किसी की उपलब्धियों का मज़ाक उड़ाना ‘मज़ाक’ नहीं है। अब समय आ गया है कि हम हास्य और घृणा के बीच की रेखा खींचें। इससे भी ज़्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ़ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था, मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे फ़िल्ममेकर का भी अनादर किया गया।’

‘कैप्टन अमेरिका’ फेम एंथनी मैकी ने रख दी दिल की बात, बोले- अगले एवेंजर के रूप में शाहरुख खान बेस्ट हैं

लॉस एंजिल्स मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने वाल हॉलीवुड स्टार एंथनी मैकी ने शाहरुख के प्रति अपना प्यार दिखाया है। उन्होंने ‘बॉलीवुड के बादशाह’ यानी शाहरुख खान को अगले एवेंजर के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है। हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर केविन ज़िंगखाई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मैकी से पूछा गया कि वह अगले एवेंजर के रूप में किस बॉलीवुड एक्टर को चुनना पसंद करेंगे? इसपर मैकी ने तुरंत कहा, ‘मुझे लगता है कि शाहरुख खान, वो सबसे अच्छे हैं!’ मैकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इंटरव्यू में कहा, ‘वह (शाहरुख) डैम बेस्ट हैं।’ अब इस इंटरव्यू का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान को कास्ट करना कई फिल्ममेकर्स का लक्ष्य यूं तो शाहरुख खान को कास्ट करना कई फिल्ममेकर्स का लक्ष्य रहा है और ‘डेडपूल 2’ में उनकी पॉप्युलैरिटी तब और उजागर हुई जब ‘डेडपूल 2’ के निर्देशक डेविड लीच ने फिल्म के हिंदी वर्जन को पूरी तरह से इंडियन स्टाइल देने की कोशिश की। ‘डेडपूल 2’ को पूरी तरह से हिंदी दर्शकों से जोड़ने के लिए फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म का गाना भी डाला गया । ‘डेडपूल 2’ में भोपेंद्र नाम के एक टेक्सी ड्राइवर का किरदार है जो रयान रेनॉल्ड्स का दोस्त बना है। फिल्म के एक सीन में भोपेंद्र शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ का ‘यूं ही चला चल’ गाने को इंजॉय करता दिखा है और फैन्स को शाहरुख का ये कनेक्शन काफी पसंद आया था। ‘तो हमें इसमें शाहरुख खान को रखना होगा’ साल 2018 में वापस, मार्वल के क्रिएटिव डेवलपमेंट के फॉर्मर वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन वॉकर ने मार्वल प्रोजेक्ट में SRK को शामिल करने को लेकर अपनी इच्छा जताते हुए कहा था, ‘अगर हम भारतीय कॉन्टेंट बनाते हैं तो हमें इसमें शाहरुख खान को रखना होगा। उन्हें इसमें होना ही चाहिए।’ ‘शाहरुख खान एक तरह से लीजेंड हैं, है न?” साल 2023 में, द मार्वल्स की निर्देशक निया दाकोस्टा ने शाहरुख खान के लिए अपनी चाहत और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘शाहरुख खान एक तरह से लीजेंड हैं, है न? इस लिहाज से यह कोई बड़ी बात नहीं है।’ कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में क्रिस इवांस की जगह एंथनी मैकी एंथनी मैकी के किरदार सैम विल्सन ने फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में क्रिस इवांस के कैरेक्टर स्टीव रोज़र्स की जगह ली है। सैम विल्सन, कॉमिक्स में भी साल 2014 से कैप्टन अमेरिका हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ होगी , जिसका निर्देशन उनके पठान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो ‘The Ba***ds of Bollywood’ का टीज़र जारी किया है जिसपर खूब सारे रिएक्शंस आ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अल्लाहबादिया को झटका, दो समन के बाद लगाई थी गुहार

मुंबई पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के कारण बुरी तरह फंसे रणवीर अल्लाहबादिया शुक्रवार, 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कोर्ट में न सिर्फ अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, बल्कि यह भी अपील की कि उनके खिलाफ जितनी भी FIR हैं, उन्हें एक साथ जोड़ दिया जाए। साथ ही यह भी मांग की कि उनके मामले में जल्द सुनवाई की जाए। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ देशभर में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। NCW ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पेश होने के लिए कहा। खार पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं दूसरा समन असम पुलिस ने भेजा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। और अब रणवीर अल्लाहबादिया अपने खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने के सिलसिले में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। लेकिन उन्हें तगड़ा झटका मिला है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया। मालूम हो कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पैरेंट्स को लेकर एक भद्दा और अश्लील जोक मारा था। इसे लेकर देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। रणवीर के अलावा समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि, रणवीर अल्लाहबादिया ने पब्लिकली माफी भी मांग ली थी, पर बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस का जिक्र करते हुए कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज पेश होने के लिए बुलाया है। ऐसे में उनकी कोर्ट से दरख्वास्त है कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और शिकायतों की सुनवाई एक जगह करने का आदेश दे, ताकि अलग-अलग राज्यों में जाने के लिए ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया के वकील ने कोर्ट से अपील की कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि पहले रजिस्ट्री से संपर्क करें। CJI संजीव खन्ना ने तारीख देने से भी इनकार कर दिया। रणवीर की आज पुलिस के सामने पेशी है। उन्हें दो बार समन भेजा गया था। उन्हें गुरुवार, 13 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाना था। पर रणवीर अल्लाहबादिया हाजिर नहीं हुए और गुजारिश की कि उनके घर पर ही बयान लिया जाए। लेकिन इसे मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिया। अब रणवीर को थाने जाकर ही बयान दर्ज करवाना होगा। उधर समय रैना को भी NCW और मुंबई पुलिस ने समन भेजकर पांच दिन के अंदर पेश होने को कहा है।

मनोरंजन जगत से दुखद खबर, शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का हुआ निधन, 80 की उम्र में तोड़ा दम

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित प्रभाकर कारेकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके दादर स्थित आवास में रखा जाएगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- “हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एंट्रुज़ महल गोवा में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। दुनिया भर में विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया।”   सीएम सावंत ने आगे लिखा- ‘परिवार, अनुयायियों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति।’ बता दें, पंडित प्रभाकर कारेकर को “बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे गायन के लिए जाना जाता था। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वार्ड पार्षद ने विधायक के नाम लिखा पत्र , वार्ड विकास कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए राशि देने की मांग ।

Ward councilor wrote a letter to the MLA हरिप्रसाद गोहे  आमला । भगत सिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को पत्र लिखकर वार्ड विकास के कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की मांग की गई । पार्षद खुशबू अतुलकर ने सौपे पत्र के माध्यम से बताया  नगर पालिका द्वारा पत्र के माध्यम से सभी पार्षदों को अवगत कराया गया है कि माननीय विधायक महोदय द्वारा सभी वार्डों में 3, 50 की राशि प्रत्येक वार्डो के विकास कार्य के लिए दी जा रही है और समस्त पार्षदों से विकास कार्यों की सूची बना के सात दिन में नगर पालिका कार्यालय में जमा करने को कहा गया है । पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से विधायक महोदय को पत्र लिखकर समस्त वार्डों में 10-10 लाख देने की मांग की गई है क्योंकि वार्डों में नालिया सड़के विद्युत पोल और  सौंदर्यकरण जैसे बहुत सारे कार्य करवाने हैं जो की इतनी कम राशि में नहीं हो सकता है । पार्षद ने बताया कि फंड के अभाव में इतने समय में सभी पार्षद गण अपने-अपने वार्डों में कुछ ज्यादा कार्य नहीं कर पाए बहुत दिनों से समस्त सम्माननीय पार्षद गण विधायक निधि से अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य करने की राह देख रहे हैं जिसमें विधायक जी द्वारा साढे तीन लाख रूपए देना ऊंट के मुंह में जीरे जैसी कहावत हो जाएगी इसीलिए मेरे द्वारा विधायक महोदय को पत्र देकर राशि बढ़ाने की मांग की गई है । पार्षद ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधायक महोदय वार्डों के विकास कार्य की ओर ध्यान देते हुए आवश्यक राशि बढ़ाने की कोशिश करेंगे आगे पार्षद ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि विधायक महोदय जी द्वारा नगर वासियों को नगर पालिका के लिए जगह और करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई है जो कि बहुत बड़ा सहरानिय कार्य है इसके लिए मैं नगर पालिका परिषद और अमला नगर वासियों की ओर से विधायक महोदय जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूं ।

वनग्राम क्षेत्र के निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को स्थाई पट्टा दिए जाने एवं पट्टा नवीनीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

Scheduled Castes and Tribes residing in forest village areas हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले ने बैतूल कलेक्टर के नाम तहसीलदार आमला के माध्यम से सौपे जापान में बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वनग्राम भूमि में निवासरत लोगों को स्थाई पट्टा देकर वनग्राम में कृषि योग्य भूमि आदिवासी परिवार को दो से ढाई एकड़ तक दिए जाने के आदेश शासन द्वारा कई वर्षों पूर्व जारी किए गए हैं लेकिन आज दिनांक तक कई अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोग हैं जिन्हें वर्षों से निवास करने के बाद भी वनग्राम में भूमि का पट्टा नहीं दिया गया है । और जिन लोगों को पूर्व में पट्टे दिए गए थे उनके पट्टे आज तक वन विभाग एवं आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है । बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होने के कारण आज भी आदिवासी वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे है शासन स्तर पर कई उच्च पद आरक्षित वर्ग के लिए रिक्त होने के बाद भी शासन उन्हें अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को पदों पर नियुक्त नहीं कर रही है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ग्राम के लोगों में आक्रोश है पट्टे के लिए वन विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर वनों को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि वन ग्राम के क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को रोजगार न मिलने के कारण अपने परिवार के लालन-पालन के लिए वनों से जलाऊ लकड़ी काटकर बेचने का कार्य किया जा रहा है बैतूल जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां पर अधिकांश वन ग्राम क्षेत्र में आदिवासी वर्ग निवास करता है जो आज भी अपनी सुविधाओं से वंचित है। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल धुर्वे खुन्नु धुर्वे रतनसिंह धुर्वे बलवंत धुर्वे बिसन धुर्वे रघुनाथ दरसिमा उदल भादू सीरजलाल सदाराम रतन सोनी रूपलाल सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे बेले द्वारा बताया गया कि मांग पूरी न होने पर संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है ।

Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस वक्त भारत में हैं। ‘शेप ऑफ यू’ और ‘परफेक्ट’ जैसे गानों के लिए फेमस सिंगर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वो बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर अचानक एक जैमिंग सेशन में शामिल हुए। उन्होंने गान शुरू किया, पर तुरंत ही वहां पुलिस आ गई और माइक बंद कर दिया, प्रोग्राम रोक दिया। ये वीडियो देख सिंगर के फैंस भड़क रहे हैं और पुलिस के इस रवैये को गलत बता रहे हैं। एड शीरन की बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में लाइव कॉन्सर्ट था। इससे पहले उन्होंने चर्च स्ट्रीट पर आम जनता के सामने परफॉर्म करना शुरू किया। इस तरह के आयोजन के लिए उनके पास अनुमति नहीं थी। इसलिए लोकल पुलिस ने फौरन आकर इसे बंद कर दिया। फैंस हुए अपसेट इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस पर निराशा व्यक्त की है। एक ने लिखा, ‘इस तरह के उत्साह को कम होते देखना निराशाजनक है।’ एक और फैन ने कॉमेंट किया, ‘फैंस के लिए एड शीरन संग एक सामने से एक पल था, जिसे छीन लिया गया।’ पुलिस ने कहा- सुरक्षा है जरूरी बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कलाकारों और उनके योगदान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन, खासकर बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारी प्राथमिक चिंता कलाकार और जनता दोनों की सुरक्षा है। बिना अनुमति के सभाएं, भीड़ और सुरक्षा में बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।’ 15 फरवरी को होगा फाइनल कॉन्सर्ट एड शीरन अपने ट+-=÷x टूर’ (मैथमेटिक्स टूर) के लिए बेंगलुरु में हैं। 8 और 9 फरवरी को NICE ग्राउंड्स में परफॉर्मेंस रही। 15 फरवरी को दिल्ली में उनका भारत में फाइनल परफॉर्मेंस होगा।

मैं कपिल शर्मा जितना मशहूर हो गया तो पागल हो जाऊंगा : राजीव ठाकुर

मुंबई कपिल शर्मा के  व्यवहार पर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्हें घमंडी और रूड बताया जाता रहा है। खासकर सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से तो कपिल पर घमंडी हो जाने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन राजीव ठाकुर ऐसा नहीं मानते। वह हाल ही कपिल के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा काफी दबाव से जूझ रहे हैं। राजीव ठाकुर, जो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा हैं, उन्होंने राजीव के घमंडी होने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर संग उनके झगड़े के बारे में भी बात की। राजीव ने कहा कि अगर वह उनके जितने सफल हो गए तो पागल ही हो जाएंगे। राजीव ठाकुर ने कहा कि शो पिछले 10-12 साल से कपिल की मेहनत की वजह से चल रहा है ना कि उनके घमंड के कारण। राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। दो से ढाई घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? वह कभी भी लड़खड़ाए नहीं। कभी फंबल नहीं किया, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में पंच जोड़ते हैं।’ राजीव ठाकुर ने आगे कहा, ‘परफॉर्म करने के अलावा उन्हें (कपिल शर्मा) को मेहमानों का स्वागत करना होता है, उन्हें कंफर्टेबल महसूस करवाना होता है। यही नहीं, शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। अगर यह शो 10-12 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है तो यह उनकी कोशिश और कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह अहंकार की वजह से नहीं चल रहा। अगर मैं उनके जितना प्रसिद्ध हो गया, तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।’ राजीव ठाकुर ने फिर कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह शोहरत को हैंडल करते हैं, वैसे कोई और नहीं कर सकता। राजीव बोले, ‘मेरे पास कपिल शर्मा की सक्सेस का 5% भी नहीं है, फिर भी मैं कई बार फैंस से इरिटेट हो जाता हूं। आपको देखना चाहिए कि कपिल शर्मा फैंस से कितनी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।’

महाकुंभ में शिवांगी जोशी, संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में सितारों का भी मेला लगा है। राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी तक संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वो फैमिली संग नजर आ रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में डांस भी किया और घाट पर बैठकर आरती भी देखी। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महाकुंभ 2025। उनके पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘नायरा की याद आ गई।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘हर हर महादेव।’ शिवांगी ने महाकुंभ में दी परफॉर्मेंस एक फोटो में शिवांगी संगम में डुबकी लगा रही हैं। दूसरे में वो स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद ले रही हैं। अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी पूरी फैमिली संग पोज दिया। उन्होंने घाट पर आरती देखी और महाकुंभ में डांस परफॉर्म भी किया। सेलेब्स ने संगम में लगाई डुबकी हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी पूरी फैमिली के साथ संगम में स्नान किया। इनके अलावा राजकुमार राव अपनी वाइफ पत्रलेखा संग प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कोई कहानी मिलती है तो वो फिल्म भी जरूर बनाएंगे। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी संगम में डुबकी लगाई। इनके अलावा हेमा मालिनी, साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी, भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, नीना गुप्ता,संजय मिश्रा, अनुपम खेर भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हॉलीवुड के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन भी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे थे।

वन विभाग के दागी अफसरों पर मेहरबान है शीर्ष अफसर

The top officers are kind to the tainted officers of the forest department उदिता नारायण  भोपाल। जंगल महकमे के शीर्ष अधिकारी कुछ चहेते अत- फसरों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाते आ रहें है। शीर्ष अधिकारी गंभीर वित्तीय मामले में घिरे आईएफएस अधिकारियों को बचाने के लिए आरोप पत्र  जारी करने के बजाय शो कॉज थमा कर उन्हें बचाया जा रहा हैं। विभाग के रसूखदार आईएफएस अजय पाण्डेय, गौरव चौधरी, अनुराग कुमार, प्रशांत कुमार, अमित निकम समेत एक दर्जन के खिलाफ आरोप पत्र जारी भी कर दिए गए हैं, किन्तु उनके विरुद्ध आगे की कार्यवाही पेंडिंग कर दी गई है। विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ढुलमुल रवैया के कारण आरोपित अधिकारी प्राइम पोस्टिंग पार्टी जा रहे हैं और इनमें से कुछ अधिकारी धीरे-धीरे रिटायर भी होते जा रहें है। इसी कड़ी में पीसीसीएफ संरक्षण डॉक्टर दिलीप कुमार के खिलाफ 22 लाख रुपए की रिकवरी है और वह रिटायर हो गए हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि विभाग सेवानिवृत्त अधिकारियों पर सद्भावना दिखाते हुए पेंशन भी स्वीकृत कर रहा है। मसलन, एम काली दुर्रई, देवेंद्र कुमार पालीवाल, प्रभात कुमार वर्मा जांच कार्यवाही के लंबित रहते हुए सेवानिवृत्त हो गए और अब उनके समस्त देयकों के भुगतान करने पर उदारता बरती गई । दागी अफसरों को बचाने के लिए शीर्ष अधिकारियों ने क्यों उदारता बरती, शोध का विषय है। इन अफसरों को अभयदान देने के प्रयास एपीएस सेंगर: बालाघाट सर्किल में पदस्थ सीएफ एपीएस सेंगर के खिलाफ 24 अगस्त 2022 को आरोप पत्र जारी हुआ। मामला तब का है, जब वे टीकमगढ़ के डीएफओ हुआ करते थे। इन पर आरोप है कि भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। खरीदी में गड़बड़ी हुई। इनके खिलाफ आरोपपत्र भी बन गया परंतु  प्रशासन-1 शाखा ने उदारता दिखाते हुए शो कॉज नोटिस जारी कर उन्हें न केवल बालाघाट सर्किल में प्राइम पोस्टिंग दे दी, बल्कि क्लीनचिट भी दे दी। दुर्भाग्यजनक पहलू यह है कि विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अद्यतन स्थिति से शासन को अवगत नहीं कराया है। बृजेंद्र श्रीवास्तव: छिंदवाड़ा पूर्व में पदस्थ डीएफओ बृजेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ 21 जुलाई 2022 को नियम दस के तहत आरोप पत्र जारी किया गया था। इन पर आरोप है कि स्थानांतरण नीति के विरुद्ध जाकर कर्मचारियों के तबादले किए। आरोप पत्र का जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।  भारत सिंह बघेल: भोपाल मुख्यालय में पदस्थ भारत सिंह बघेल को आरोप पत्र 22 मई 2006 को जारी किया गया था। बघेल ने अपने प्रभाव अवधि के दौरान पूर्व लांजी क्षेत्र में प्रभार अवधि में राहत कार्य अंतर्गत कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी। इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर मामला संघ लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। शासन को संघ लोक सेवा आयोग के उत्तर की अपेक्षा है। नवीन गर्ग: बहुउद्देशीय परियोजना के डूब क्षेत्र में आई वन भूमि के बदले में गैर वनभूमि और बिगड़े वन में पौधारोपण कराने में करोड़ों के वनीकरण क्षतिपूर्ति घोटाले में शामिल आईएफएस नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर (सामान्य) वनमंडल से मप्र ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। यही नहीं, ट्रांसफर के बाद भी उन्हें दक्षिण सागर वन मंडल से कई महीनों तक हटाया नहीं गया था। दिलचस्प पहलू यह है कि वन मंत्री विजय शाह ने बीते विधानसभा सत्र में दक्षिण सागर डीएफओ रहे नवीन गर्ग को निलंबित करके ईओडब्ल्यू से जांच कराने की घोषणा की थी। सदन में की गई घोषणा हवा हो गई. उनकी पोस्टिंग इको पर्यटन बोर्ड में है किंतु वह वन्य प्राणी शाखा में काम कर रहे हैं। प्रशांत कुमार: खंडवा में डीएफओ के पद पर पदस्थ प्रशांत कुमार को आरोप पत्र 4 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। प्रशांत कुमार डीएफओ पश्चिम बैतूल वन मंडल में अनियमितता के मामले में जांच हुई थी जिसमें उन्हें दोषी पाया गया। विभाग ने एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने का दंड आरोपित कर अंतिम निर्णय के लिए संघ लोक सेवा आयोग भेजा है। आयोग से अभी तक अभिमत नहीं आ पाया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस गड़बड़ी में तत्कालीन उप वन मंडल अधिकारी आईएस गडरिया संलिप्त रहे हैं। आरपी राय: खंडवा सर्किल में पदस्थ सीसीएफ आर पी राय के खिलाफ 10 जून 2019 को आरोप पत्र जारी हुआ था। आरोप था कि वन मंडल इंदौर के अंतर्गत वन परीक्षेत्र चोरल में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई हुई थी। जांच के दौरान राय अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे। इसके कारण 6 लाख 93 हजार 361 रुपए की राजस्व हानि हुई थी। अभी इनसे वसूली नहीं हुई है। मामला विभाग में ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। राय अगले मई महीने सेवानिवृत्त हो गए। यही नहीं, विभागीय मंत्री की विशेष कृपा होने के कारण इनसे छह लाख 93 हजार की वसूली नहीं हो पाई। एम काली दुर्रई:  1996 बैच के आईएफएस अधिकारी एम काली दुर्रई प्रतिनियुक्ति पर हॉर्टिकल्चर में पदस्थ रहे। यहां पदस्थ रहते हुए दुर्रई ने किसानों की सब्सिडी देने के मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की। इसके चलते उन्हें कमिश्नर हॉर्टिकल्चर पद से हटाया गया। मूल विभाग वन विभाग में लौटते ही उनके खिलाफ  विभागीय जांच शुरू की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के जांच अफसर सीके पाटिल को जांच के लिए 2 साल का पर्याप्त समय मिलने के बाद भी विभागीय जांच कंप्लीट नहीं कर पाए और वे रिटायर हो गए। राजनीतिक दबाव के चलते विभाग के अफसर उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही नहीं कर पाए। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देयकों का भुगतान भी उदारता से किया जा रहा है।  डीके पालीवाल: सीसीएफ शिवपुरी के पद से रिटायर हुए हैं। इनके पेंशन के भुगतान पर आपत्ति की गई है, क्योंकि धार और फिर गुना डीएफओ पद रहते हुए आर्थिक गड़बड़ी कर शासन को नुकसान पहुंचाया है। धार में पदस्थ रहते हुए पालीवाल ने एक रेंजर का समयमान वेतनमान का फिक्सेशन अधिक कर दिया। जब मामला संज्ञान में आया, तब तक पालीवाल वहां से स्थानांतरित हो गए थे। विभाग ने अतिरिक्त भुगतान के गए राशि वसूलने के नोटिस सेवानिवृत्त रेंजर को भेजा तो कोर्ट ने उस के पक्ष में फैसला देते हुए फिक्सेशन करने वाले अफसर पालीवाल से ₹300000 की वसूली करने … Read more

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाया है कि डायनासोर का अंत होने वाला है

लॉस एंजेलिस ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रैंचाइज की नई फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह इस फ्रैंचाइज की सातवीं फिल्म है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रैंचाइज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसकी अब तक की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन्होंने भी बंपर कमाई की। जो लोग डायनासोर की दुनिया के फैन हैं, वो ‘जुरासिक वर्ल्ड’ की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसका ट्रेलर आ गया है। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के ट्रेलर में झलक दिखाई गई है कि डायनासोर की दुनिया में अब आगे क्या होने वाला है। 2 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में स्कारलेट जॉनसन, जोनाथन बैले और महेरशला अली जैसे सितारे हैं। क्या है ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के ट्रेलर में? ट्रेलर में दिखाया गया है कि डायनासोर का धरती से अंत होने वाला है और जंगल में हर तरफ खतरा मंडरा रहा है। अब डायनासोर का डीएनए और जेनेटिक सैंपल लेने का आखिरी मौका है। इस मिशन की कमान स्कारलेट जॉनसन को सौंपी जाती है, जो एक गुप्त रूप से ऑपरेशन संभाल रही हैं। इस मिशन में बहुत खतरा है क्योंकि जिंदा डायनासोर का डीएनए लिया जाना है। इस डीएनए से ही इंसानों का जीवन बचाया जा सकता है। क्या है ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कहानी: साल 2022 में ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ में हुई घटनाओं के पांच साल बाद की कहानी ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ में दिखाई गई है। यह एक ऐसे ग्रह की खोज करता है, जहां डायनासोर तेजी से दुर्लभ हो गए हैं। वो सिर्फ उसी वातावरण तक सीमित हो गए हैं, जहां कभी उनकी प्रजातियां पनपती थीं। यह वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम की कहानी है जिसे जमीन, समुद्र और आकाश के तीन सबसे बड़े और सबसे खतरनाक प्राणियों से जेनेटिक सैंपल प्राप्त करने का काम सौंपा गया है।

टीवी की दुनिया के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ पर बनेगी फिल्म

मुंबई ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी की दुनिया का पॉप्युलर शो है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाद एक यही एक कॉमिक फैमिली शो है, जो लंबे समय से चला रहा है और दर्शकों का इसे भरपूर प्यार भी मिल रहा है। मगर अब ये शो एक फिल्म के रूप में भी आने वाला है। जिसकी पुष्टि खुद आसिफ शेख ने की है, जो इस शो में विभूती नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर आसिफ शेख ने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से बातचीत में बताया, ‘हम लोग अब फिल्म के साथ आ रहे हैं। भाभी जी घर पर हैं फिल्म आ रही है हमारी। हम इसकी 8 फरवरी से शूटिंग शुरू कर रहे हैं। लोगों ने इन 10 सालों में इतना प्यार दिया हमें और दूसरी बात ये है कि हमने भी बड़ी कोशिश रखी कि हम उनको कुछ नया देते रहें।’ ‘भाभी जी घर पर हैं’ फिल्म की कहानी क्या होगी? वहीं, अनीता भाभीजी के रोल में नजर आ रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘ये 70mm में दिखाई जाएगी तो ये वाकई बहुत बड़ा धमाका है। और अभी तक आप जितना देखते आए हैं, उस हिसाब से ये फिल्म विजुअली और स्क्रिप्ट के हिसाब से भी बहुत अलग रहेगा। हालांकि कॉन्सेप्ट वही रहेगा कि एक-दूसरे की बीवियों को लाइन मारेंगे। लेकिन ये बहुत ग्रैंड होगा।’ रोहिताश गौर ने फिल्म आने पर जताई खुशी वहीं, रोहिताश गौर ने भी कहा, ‘मेरे लिए भी बड़ी बात है। क्योंकि जिस सीरियल को हम कम आंक रहे थे। आज वो 10वें साल में चल रहा है और 2500 एपिसोड हमारे पूरे हो चुके हैं। और उस पर फिल्म बन रही है तो इससे बड़ी बात तो कोई हो ही नहीं सकती।’ अब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। हालांकि कुछ ने शिल्पा शिंदे को लाने की मांग की है। लोगों ने फिल्म में शिल्पा शिंदे और सौम्या टंडन की मांग की एक ने लिखा, ‘बिना शिल्पा शिंदे के नहीं, प्लीज।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा शो है, मूवी में खर्चा मत करो।’ एक ने लिखा, ‘आधी जनता फिल्म देखने तो सौम्या के कारण आएगी। वह बेस्ट हैं इस रोल के लिए। उनके एक्सप्रेशन्स, उनकी आवाज और लुक्स कमाल के हैं।’ एक ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसकी फिल्म अच्छी होगी। ये टीवी पर ही सही है।’ एक ने लिखा, ‘पुरानी अनीता जी को कास्ट करो तो ये सुपर डुपर हिट होगा।’ वहीं कुछ ने हप्पू सिंह की भी मांग की। कहा कोई नहीं चाहिए सिर्फ हप्पू सिंह होने चाहिए। एक ने लिखा, ‘गोरी मैम पुरानी ही चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘बिना शिल्पा शिंदे के फिल्म बकवास है। सीरियल भी जबरन खींच रहे।’

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में खूब नाचीं

मुंबई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शुक्रवार को मुंबई में नीलम उपाध्याय से शादी हो गई। शादी से पहले कई गानों पर नाचते हुए बारात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं। एक क्लिप में प्रियंका 2008 की फिल्म ‘दोस्ताना’ के अपने हिट गाने ‘देसी गर्ल’ पर डांस करती नजर आईं। उनके साथ उनके पति-सिंगर निक जोनस भी आ गए। उन्होंने प्रियंका के बगल में खड़े होकर कुछ स्टेप्स किए। डांस में उनके परिवार और दोस्त भी शामिल हुए। शादी में प्रियंका और निक के अलावा उनके माता-पिता केविन जोनास सीनियर और डेनिस मिलर-जोनस भी शामिल हुए। नीता अंबानी, प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा भी शादी में शामिल हुए। शादी के एक वीडियो में प्रियंका दुल्हन नीलम को स्टेज तक ले जाने में मदद करती नजर आ रही हैं। शादी से पहले उन्हें सिद्धार्थ के साथ मंडप की ओर जाते हुए भी देखा गया था। शादी की रस्में निभा रहे निक जोनस एक वीडियो में प्रियंका और निक शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। शादी के लिए, परिणीति ने एक एथनिक स्कर्ट चुनी, जिसे उन्होंने ब्लड-रेड ब्लाउज और जैकेट के साथ पेयर किया। राघव ने ब्राउन जैकेट के साथ ऑफ-व्हाइट रंग का कुर्ता पहना था। प्रियंका नीले रंग के लहंगे में नजर आईं और उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था। निक को क्रीम बंदगला और मैचिंग पैंट में देखा गया। क्या करती हैं प्रियंका चोपड़ा की भाभी? प्रियंका अपनी तीन साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पिछले महीने भारत आईं। निक गुरुवार को मुंबई पहुंचे। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सिद्धार्थ चोपड़ा ने खुद को प्रोड्यूसर लिखा है। नीलम एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मिस्टर 7, एक्शन 3डी, उन्नोडु ओरु नाल और ओम शांति ओम जैसी तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पहुंचीं प्रयागराज, लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में पहुंची हैं। उन्होंने वहां की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। वो एक आलीशान टेंट में ठहरीं और फिर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके फैंस के बीच उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। मालूम हो कि महाकुंभ में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं और संगम में स्नान कर चुके हैं। इनमें हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर, राजकुमार राव सहित कई सितारे शामिल हैं। फैंस ने लुटाया प्यार आम्रपाली के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आपक जवाब नहीं आप लाजवाब हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘हर हर महादेव।’ कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और वो उनकी एक्टिंग के कायल हैं। 38 की उम्र में कुवांरी हैं आम्रपाली 38 साल की आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में हुआ है। वो अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं और वहीं पर अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। फिर निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet