LATEST NEWS

एमपी वालों सावधान: कड़ाके की सर्दी के बीच ओले-बारिश का कहर अगले 4 दिन , भोपाल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP people beware: Hailstorm and rain will wreak havoc in the next 4 days amid severe cold, Orange alert in many districts including Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इससे पहले सोमवार को भी मौसम बदला रहा। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी रहेगी। जिससे बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, खरगोन, विदिशा, गुना और अशोकनगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इनमें से अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। 25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अशोकनगर और गुना में कोहरा रहेगा। 26 दिसंबर: इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी। 27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इस बार सीजन का पहला मावठा पड़ेगा मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है। शनिवार को छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई थी। वहीं, सोमवार को बादल छा गए हैं।

भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। और अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अविनाश अरुण धवरे के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन और यूनोइया फिल्म्स एलएलपी के सहयोग से तैयार की गई है। इसे सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है। ‘पाताल लोक सीजन 2’ में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग जैसे चर्चित कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज 17 जनवरी, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसका प्रीमियर देश के 240 से ज्यादा देशों में होगा। इस क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब वह खत्म हो गया है। ‘पाताल लोक सीजन 1’ की कहानी किस पर आधारित थी? ‘पाताल लोक सीजन 1’ साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आई थी और इसने हर किसी को अपना दिवाना बना दिया था। इसकी कहानी ने हर किसी को अंदर तक झंकझोर दिया था। सीरीज की कहानी तरुण तेजपाल की किताब ‘द स्टोरी ऑफ माई असासन्स’ पर आधारित थी। अब सीजन 2 में क्या नया देखने को मिलता है, ये जानना दिलचस्प होगा। ‘पाताल लोक 2’ की कहानी? कुछ दिन पहले इसका एक सस्पेंस से भरा टीजर जारी किया गया था। जिसमें खून से लथपथ जयदीप गुंडो से लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे थे। एक शॉट में उनकी कलाई पर तारीख XV.XII.XCVII यानी (दिसंबर 15, 1997) लिखा था, जो अलग ही क्रेज पैदा कर रहा था। इसकी कहानी हाथीराम और इमरान अंसारी के आसपास फिर से बुनी जाएगी। जिसमें वह एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करेंगे। इस सीरीज में तिलोत्तमा शोम और अनुराग अरोड़ा जैसे नए कलाकार भी शामिल होंगे।

‘बिग बॉस 18’ : शालिनी पासी ने घर के अंदर का अपना अनुभव किया शेयर

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ की गेस्ट कंटेस्टेंट बनने के बाद ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 3’ फेम शालिनी पासी ‘वीकेंड के वार’ पर नजर आईं। सलमान खान ने इस शो को लेकर उनका अनुभव पूछा। शालिनी ने बताया कि उन्होंने घर के कंटेस्टेंट के साथ बहुत अच्छा समय बिताया था। वहीं इस मौके पर शालिनी ने ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर करण वीर मेहरा के खर्राटे को लेकर भी बातें कीं। सलमान ने शालिनी से पूछा, ‘कैसा रहा घर का सफर आपका?’ जवाब में उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैं जब गई तो एक टास्क दिया था। टास्क ये था कि उन्हें मेरा ध्यान रखना था। उन्होंमे मेरा काफी अच्छी तरह से ध्यान रखा, मुझे एंटरटेन भी किया। मुझे घर की लड़कियां बहुत अच्छी लगीं सारी।’ शालिनी ने कहा- मैंने देखा कि वो करण थे तो मुझे बुरा नहीं लगा शालिनी पासी की बातें सुनकर चुटकी लेते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों का अनुभव शो में अच्छा नहीं रहता है। इसके अलावा, उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें करण वीर मेहरा के खर्राटों से कोई दिक्कत हुई? शालिनी ने कहा- पहले मुझे थोड़ा इरीटेशन हुआ था कि खर्राटे कौन मार रहे हैं, पर जब बाद में मैंने देखा कि वो करण थे तो वो बहुत अच्छे थे तो मुझे बुरा नहीं लगा। मुझे लगा कि जैसे वो मेरे बेटे की उम्र के हैं तो चलो कोई बात नहीं।’ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर 46 साल के है ये सुनते ही सलमान ने कहा- क्या? सलमान खान ने उनके बयान पर हैरानी जताई और कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर 46 साल के हैं। इसके अलावा, सलमान ने पूछा- शालिनी जी, इस बार आपका गेस्ट अपीयरेंस था, लेकिन क्या बिग बॉस वाले ये उम्मीद कर सकते हैं कि आप वहां साढ़े 3 महीने के लिए शो में आएं? शालिनी ने कहा- टीम के साथ आ सकती हैं शो में शालिनी ने सलमान की बातों का जवाब देते हुए कहा कि वो शो में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं लेकिन अपनी टीम के साथ जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट भी शामिल हैं। शालिनी हल्के-फुल्के अंदाज में कहती हैं- मेरे लोगों के साथ ही अच्छा लगता है। वैसे चर्चा ये भी है कि शालिनी पासी ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी शामिल हो सकती हैं।

‘महाभारत’ की कुंती, शफक नाज की हुई घुटने की सर्जरी

मुंबई ‘महाभारत’ में कुंती माता के रूप में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर शफक नाज ने फैंस के साथ एक बड़ा हेल्थ अपडेट शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को घुटने की सर्जरी कराने की जानकारी दी और अस्पताल से तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ ठीक होने की उम्मीद जताई। शफक ने सर्जरी को सफल बनाने वाले डॉक्टरों और नर्सों का आभार जताया। एक फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर अपने बाएं पैर को पट्टियों से ढके हुए और घुटने पर ब्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सफल सर्जरी के बाद उनके चेहरे की मुस्कान और राहत देखने को मिल रही है। हम उनके हाथ से जुड़ी ड्रिप को भी देख सकते हैं। शफक नाज की हुई सर्जरी कैप्शन में शफक नाज ने लिखा, ‘जीवन ने मुझे हाल ही में एक कर्वबॉल दिया, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मेरे घुटने में चोट लग गई और मुझे एसीएल सर्जरी करानी पड़ी। यह एक कठिन यात्रा रही है लेकिन मैं ताकत, दृढ़ संकल्प के साथ रिकवरी से निपटने के लिए तैयार हूं। एक समय में एक कदम उठाते हुए। यह कहते हुए आभारी हूं कि अब मैं ठीक होने की राह पर हूं, मुझे मिली अविश्वसनीय देखभाल के लिए धन्यवाद।’ फैंस ने मांगी दुआ अंत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरी यात्रा लंबी है लेकिन यहां उपचार, धैर्य और पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का रास्ता चुनना है।’ उनके हालिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शफक नाज को उनके फैंस ने बहुत प्यार दिया। फेमस शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की उनकी को-एक्टर ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा- ध्यान रखें (लाल दिल वाला इमोजी)। एक्ट्रेस वीभा आनंद ने भी कमेंट किया। इसके अलावा, एक फैन ने लिखा- यह थोड़ा दर्दनाक होगा लेकिन आप कर सकते हैं। इन शोज में दिखी हैं शफक नाज कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दुआओं की बाढ़ ला दी। सभी शफक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। काम की बात करें तो शफक नाज को ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ और ‘महाभारत’ जैसे शो के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘अदालत’, ‘फियर फाइल्स’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ जैसे शो में भी काम किया है।

एंजेलिना जोली के हाथों पर उभरी नसें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

न्यूयॉर्क हॉलीवुड की खूबसूरत और अमीर एक्ट्रेसेस में शुमार एंजेलिना जोली के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। वो एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब रहते हैं। पर हाल ही जब वह एक इवेंट में नजर आईं, तो उन्हें देख फैंस टेंशन में आ गए। एंजेलिना जोली इस वक्त अपनी बायोपिक ‘मारिया’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह रेड कार्पेट पर नजर आईं। लेकिन इस दौरान एंजेलिना जोली के हाथों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके हाथों पर नसें उभरी हुई थीं। इसकी वजह से उनके हाथ अजीब लग रहे थे। यह देख फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता में पड़ गए और पूछने लगे कि एंजेलिना को हुआ क्या है? एक तरफ ब्रैट पिट से तलाक का केस और दूसरी ओर फिल्म प्रमोशन एंजेलिना जोली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और उनके हाथ की उभरी नसों की चर्चा हो रही है। फैंस एंजेलिना के बेहद स्लिम लुक और नसों को लेकर परेशान हैं। इस वक्त एक्ट्रेस पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ तलाक के केस को लेकर सुर्खियों में हैं। पर इसका स्ट्रेस होने के बावजूद वह लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। उभरी नसें देख ये कयास लगा रहे फैंस कई फैंस का मानना है कि एंजेलिना जोली पति संग तलाक के केस के कारण स्ट्रेस में हैं और इसी का असर उनकी हेल्थ पर पड़ रहा है। पर कुछ फैंस का कहना है कि एंजेलिना बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट ले रही हैं, ताकि वह अल्ट्रा स्लिम रह सकें और इसी वजह से उनके हाथों की नसें दिख रही हैं। एंजेलिना जोली की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने साल 2016 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। पर तभी से यह कपल आपसी समझौते की कोशिश कर रहा था और मामला अभी कोर्ट में ही है।

विद्यालय के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है,  “प्राचार्य अनुराग मालवीय”

The students of the school are continuously representing at the national level, “Principal Anurag Malviya” हरिप्रसाद गोहे  आमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल आमला के छात्र मोहित ठाकरे ने व्हालीबालल खेल में विद्यालय का नाम रोशन किया । गौरतलब हो की राष्ट्रीय वॉलीबॉल विद्यालय प्रतियोगिता हेतु छात्र मोहित अपने अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ तेलगाना के लिए रवाना हुए। छात्र के साथ नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, इंदौर, भोपाल संभाग के छात्र अपने कोच फिरोज लोधी, सहायक कोच अजय बड़ोनिया को राजगढ़ से ट्रेनिंग के पश्चात लेकर रवाना हुए। उल्लेखनीय है की विद्यालयीन राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता तेलंगाना राज्य के कोशडी में 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित हो रही है । जिसमें बैतूल जिले से दो छात्रों का चयन हुआ है । जिसमें  पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल के कक्षा  बारहवीं के छात्र मोहित ठाकरे पिता श्री साहेबराव ठाकरे भी सम्मिलित है । छात्र की सफलता पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल, महेश देशमुख, संतोष पांसे, राजेश नागले, प्रवीण दिग्गडे, सुनील करारे, अभिकेश सतानकर अमन खान, रोहन चौहान ने बधाई दी है, व छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । साथ ही सभी ने विद्यालय के खेल शिक्षक श्री संदीप देवडे एवं आशीष मकोड़े की सराहना की है । पैराडाइज स्कूल के प्राचार्य ने बताया की विगत वर्ष भी गगन  रहड़वे पिता श्री प्रहलाद रहड़वे ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था । विद्यालय के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है ।

बाबा अली ने लगाया फाइनल मुकाबले में दहला ।

Baba Ali created a stir in the final match. हरिप्रसाद गोहे  आमला। नगर के रेलवे खेल मैदान पर 13 दिसंबर 2024 से आयोजित टैनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज दोपहर बाद मुख्य अतिथि सतीश मीना के हस्ते सिक्का उछाल शुरू हुआ । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बैतूल जिले की शानदार टीम रेड रोज सारणी एवं रेड डायमंड बैतूल आमने सामने है। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश मीना, गोल्डी ठाकुर के द्वारा सिक्का उछालकर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया । फाइनल मुकाबले का टास रेडरोज सारणी ने जीतकर रेड डायमंड बैतूल को क्षेत्ररक्षण करने आमंत्रित किया। मुकाबले की शुरुआत काफी धीमी रही रेड रोज सारणी के दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन पहुंच गए। वहीं रेड डायमंड बैतूल के गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक रेडरोज सारणी के वन डाउन बेस्टमैन बाबा अली एवं आलोक की जोड़ी ने धुंआधार बल्लेबाजी कर फाइनल मुकाबले का रोमांच बढ़ाया। वहीं बाबा अली ने गगनचुंबी दहला लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मैच में पांच ओवर की समाप्ति पर रेड रोज सारणी ने दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण देर शाम को होंगा ।

शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम

Celebration of annual festival at Shiv Shakti International School जितेंद्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज कुचिया, एस.ई., एम.पी.ई.बी., और मोहम्मद सहजीब, ए.जी.एम., बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत गायन, एकल नृत्य, और सामूहिक लोक नृत्य जैसे विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की कला और उत्साह ने समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक सचिन यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और उपस्थित मेहमानों, शिक्षकों, और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल का यह वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बना।

किसान दिवस 2024: अन्नदाता के सम्मान और स्वाभिमान का पर्व

Farmer’s Day 2024: Honoring food providers and Farmer’s Day भोपाल। हर वर्ष 23 दिसंबर को पूरे देश में किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किसानों के योगदान को सम्मानित करने और उनके संघर्षों को याद करने के लिए समर्पित है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हक और उनकी उन्नति के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण नीतियां बनाई, बल्कि अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा उनके हितों के लिए समर्पित कर दिया। किसान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की अर्थव्यवस्था और प्रगति का आधार हमारे अन्नदाता हैं। उनका अथक परिश्रम और त्याग ही हमें रोज भोजन की सुरक्षा प्रदान करता है। खेतों में सूरज की पहली किरण से लेकर देर रात तक उनका श्रम न सिर्फ उनकी जीविका का साधन है, बल्कि यह पूरी मानवता के जीवन का आधार है। चुनौतियों के बावजूद उम्मीद कायम आज के समय में किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन, बेमौसम बारिश, कर्ज़ का बोझ और बाजार में फसल के सही मूल्य का न मिल पाना उनकी स्थिति को और कठिन बना देता है। बावजूद इसके, भारतीय किसान अपनी मेहनत से हर बाधा को पार करते हुए देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। समर्पण और समाधान की दिशा में कदम इस किसान दिवस पर हमें न केवल किसानों का आभार व्यक्त करना चाहिए, बल्कि उनके सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी विचार करना चाहिए। सरकार और समाज दोनों को मिलकर उनकी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, जैसे कि नई तकनीकों का प्रसार, सिंचाई सुविधाओं का विकास, कर्ज़ माफी, और बाजार में फसलों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना। आइए, इस किसान दिवस पर हम सभी अन्नदाता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करें और यह संकल्प लें कि हम उनके स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। किसान खुशहाल होगा, तो देश भी खुशहाल होगा। “जय जवान, जय किसान।”सहारा समाचार टीम भोपाल की ओर से आप सभी को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मध्यप्रदेश में सीजन का पहल मावठ, ओले भी गिरेंगे: 23 से 28 दिसंबर के बीच बदला रहेगा मौसम; भोपाल सहित कई जिलें भी भीगेंगे ।

Madhya Pradesh will witness the first drizzle of the season, hail will also fall: Weather will remain changed between 23 and 28 December; Many districts including Bhopal will also get wet. बदले मौसम का असर भोपाल में भी होगा। भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। बदले मौसम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिखाई देगा। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर हो सकता है। इस कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी, जो अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम 23 दिसंबर: मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कोहरा रहेगा। 24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा। 26 दिसंबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

आरती सिंह ने अपनी शादी से ‘ची ची मामा’ के साथ तस्वीरें की पोस्ट

मुंबई   ‘बिग बॉस 13’ के लिए जानी जाने वाली आरती सिंह हमेशा अपने मामा गोविंदा की तारीफ करती रही हैं। जब कृष्णा अभिषेक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बॉलीवुड एक्टर के साथ आएं तो वह सबसे ज्यादा खुश थीं। 21 दिसंबर को गोविंदा ने अपना जन्मदिन मनाया और 61 साल के हो गए। इस खास मौके पर जहां हर किसी ने उन्हें विश किया, वहीं भांजी आरती ने उनके लिए एक नोट लिखा और अपनी शादी से ‘ची ची मामा’ के साथ खुशहाल तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की फैमिली फोटो पोस्ट की, जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और गोविंदा नजर आ रहे हैं। दूसरा फ्रेम केवल गोविंदा का था। वो आरती और उनके पति दीपक चौहान के साथ खड़े थे। आरती ने मामा गोविंदा को किया विश जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आरती ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो ची ची मामा, भगवान आपको आशीर्वाद दें और हमेशा आपकी रक्षा करें। आप अगले साल बेहतरीन फिल्में करें। आपको हमेशा प्यार @govinda_herono1।’ फैंस ने तारीफों के पूल बांधे जैसे ही आरती ने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने तुरंत कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- बेस्ट एक्टर @govinda_herono1। एक यूजर ने कहा- प्यारे मामा और प्यारी भांजी, आप दोनों को प्यार। इसके अलावा, कई लोगों ने तारीफ करते हुए दिल के इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट पर रिएक्ट किया। कृष्णा और गोविंदा का सात साल पुराना झगड़ा बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एपिसोड में आरती सिंह भी मेहमानों में से एक थीं। सात साल के झगड़े के बाद गोविंदा और कृष्णा फाइनली एक साथ आए थे। उन्हें एक साथ मंच शेयर करते देख आरती काफी भावुक नजर आईं। इसके अलावा, यह एपिसोड इसलिए भी खास था क्योंकि पैर में दुर्घटनावश गोली लगने से उबरने के बाद गोविंदा पहली बार स्क्रीन पर दिखे। इसके अलावा शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी गोविंदा के साथ मंच पर आए।  

‘पुष्पा 2’ OTT रिलीज: इतने दिन बाद घर में देखें मूवी, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ किया पार

मुंबई ‘पुष्पा 2: द रूल’ की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अफवाहों पर फिल्म के मेकर्स ने विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों में 56 दिन पूरे करने से पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू नहीं करेगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अटकलों पर बात करते हुए कहा, ‘#Pushpa2TheRule की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें चल रही हैं। इस हॉलिडे सीज़न में केवल बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म #Pushpa2 का आनंद लें। ऐसा नहीं होगा। 56 दिन से पहले किसी भी ओटीटी पर न आएं।’ इससे पहले, फिल्म के अगले साल फरवरी में ओटीटी रिलीज होने की अफवाहें थीं और कुछ ने अनुमान लगाया था कि इसका प्रीमियर 9 जनवरी को ओटीटी पर होगा। हालांकि, मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट जवाब दिया है। ‘पुष्पा 2’ ने देश में 1004.90 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और हालिया हिट फिल्म स्त्री 2 के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘पुष्पा 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई विश्व स्तर पर, फिल्म ने 1435.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सुकुमार की निर्देशित ‘पुष्पा 2: द रूल’ एक लाल चंदन तस्कर पुष्पा राज की कहानी को आगे बढ़ाती है। ‘पुष्पा 2’ की कास्ट फिल्म में अर्जुन लीड रोल में हैं, जिसमें पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना और विलन भंवर सिंह शेखावत के रोल में फहाद फासिल हैं। तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हुई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है। केरल में फैंस लेकिन नहीं मिला प्यार ‘पुष्पा 2’ केरल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारोबार नहीं कर रही है, जहां अल्लू अर्जुन के बड़ी संख्या में फैंस हैं। Sacnilk वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने KBO पर 16वें दिन केवल 2 लाख रुपये की कमाई की है। ये सोचने वाली बात है कि बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स क्यों नहीं मिला। वहीं नॉर्थ में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने ‘वनवास’ को दी पटखनी

मुंबई दिसंबर महीने में थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के बाद अनिल शर्मा की ‘वनवास’ और एनिमेशन फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ रिलीज हुई। बीते शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। हालांकि नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, ‘मुफासा’ उससे आगे निकल गई। अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म ‘वनवास’ में कास्ट किया। इनके अलावा ‘गदर 2’ एक्ट्रेस सिमरत कौर को भी उनके अपोजिट लिया। पिता के किरदार में नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बहुत ही खराब शुरुआत की थी और 6 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 95 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में इसने अब तक 1.55 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। जो कि बहुत कम है। वहीं, ‘मुफासा: द लायन किंग’, जिसके हिंदी वर्जन को शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों ने आवाज दी है। उसने पहले दिन अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में कुल 8.8 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी नेट कमाई 22.80 करोड़ रुपये हो गई है। ‘मुफासा’ और ‘वनवास’ की हो सकती है छुट्टी! ‘मुफासा’ ने ‘वनवास’ को बहुत बुरी धोबी पछाड़ दी है, जिससे ये तो तय है कि ‘बेबी जॉन’ के आने के बाद इसकी सांसें फूलने लग जाएंगी। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश स्टारर ये मूवी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी और इससे न सिर्फ अनिल शर्मा और ‘मुसाफा’ को बल्कि ‘पुष्पा 2’ को भी नुकसान हो सकता है।

गौहर खान ने खरीदी Mercedes-Benz C-Coupe खरीदी

मुंबई पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने एक लग्जरी कार खरीद ली है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। गौहर को कारों का काफी शौक है और इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने सफेद रंग की Mercedes-Benz C-Coupe खरीद ली है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गौहर खान पति जैद दरबार और बेटे के साथ कार संग पोज दे रही हैं। कार खरीदने के बाद गौहर खान ने केक भी काटा। साथ में घरवाले भी थे। कार ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान की कार के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। गौहर खान का कार कलेक्शन और नेट वर्थ गौहर खान के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास लेटेस्ट एडिशन के अलावा Mercedes-Benz E-Class, ऑडी Q7 और ए-लिमोजीन जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है। गौहर खान की कहां से होती है कमाई गौहर खान कई सोर्सेस से कमाई करती हैं। इनमें ब्रांड प्रमोशन से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर से कमाई शामिल है। वह इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं और इसके लिए 15 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। यही नहीं, गौहर खान ने साल 2018 में क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया था। गौहर खान का करियर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो गौहर खान ‘बिग बॉस 7’ की विनर रहीं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वह अब टीवी शो ‘फौजी 2’ में नजर आएंगी। इसमें वह लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में होंगी।

मध्यप्रदेश में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट: भोपाल, इंदौर-जबलपुर संभाग भीगेंगे; उज्जैन-ग्वालियर में भी पानी गिरेगा

Rain alert amid cold in Madhya Pradesh: Bhopal, Indore-Jabalpur divisions will get wet; Ujjain-Gwalior will also receive rain भोपाल में दिन-रात के तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं, बालाघाट के लांजी में शनिवार शाम को बारिश हुई। भोपाल । कड़ाके की ठंड का दौर खत्म होने के बाद अब मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो 23 दिसंबर से प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इससे भोपाल, इंदौर-जबलपुर के साथ उज्जैन और ग्वालियर संभाग भी भींगेंगे। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से होगा। प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 23 दिसंबर से बारिश का दौर रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। आज यहां कोहरा रविवार सुबह ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सागर, दमोह, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहा। भोपाल में धुंध देखने को मिल रही है। 23 से 25 दिसंबर तक इन जिलों में बारिश 23 दिसंबर : भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 24 दिसंबर : ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, पन्ना, कटनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी हल्की बारिश होने का अनुमान। 25 दिसंबर : इंदौर, उज्जैन, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर जिले में बूंदाबांदी हो सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet