LATEST NEWS

तीसरी एनिवर्सरी पर राजस्थान में कटरीना ने जंगल में बिताए 48 घंटे

पाली/मुंबई, शादी की तीसरी सालगिरह पर फिल्म एक्ट्रेस कटरीना कैफ अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ राजस्थान आई हुई हैं। उन्होंने पाली के सुजान जवाई होटल में वक्त बिताया। कटरीना ने पाली के जवाई इलाके की 12 खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा- जंगल में 48 घंटे। कटरीना कैफ ने जंगल, लेपर्ड, नील गाय, स्विमिंग पूल और होटल इंटीरियर के फोटो शेयर किए। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की तीसरी एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान को चुना। वे रविवार और सोमवार को पाली स्थित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया के पास स्थित सुजान होटल में रुके थे। सोमवार को उन्होंने शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। होटल की ओर से सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए। दोनों ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। शाम को लालटेन की रोशनी में दोनों ने डिनर किया। इस दौरान उन्हें राजस्थानी भोजन सर्व किया गया। डिनर के बाद संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। इसके लिए लोक कलाकारों को बुलाया गया। कटरीना यलो टी-शर्ट और विक्की कौशल ब्लैक टी-शर्ट, कैप में घनी मूछों में नजर आए। सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना ने इस फोटो के साथ इमोशनल भरा मैसेज भी लिखा दिल तू, जान तू। मंगलवार सुबह कटरीना कैफ और विक्की कौशल सुजान जवाई होटल से कार से उदयपुर के लिए रवाना हो गए। विक्की और कटरीना ने नौ दिसम्बर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी।। इसके बाद अगले साल 2022 उन्होंने पाली के सुजान जवाई में क्रिसमस की छुट्‌टियां बिताई थीं। खुले जंगल में स्थित सुजान जवाई होटल की प्राइवेसी और जंगल से नजदीकी विक्की और कटरीना को बहुत पसंद आई। यही वजह है कि वे राजस्थान में छुटि्टयां मनाने आती हैं। पाली का जवाई लेपर्ड एरिया कटरीना की खास पसंद है। यहां खुले में घूम रहे लेपर्ड को निहारना और शांत वातावरण उन्हें खासा रास आता है। शादी की तीसरी सालगिरह मनाने दोनों पाली में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिए के पास सुजान जवाई होटल में रुके। यह दुनिया की 50 अनोखे होटल में शामिल है। कुछ माह पहले ही लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह का आयोजन कर रैंकिंग की घोषणा की गई थी। पूरी दुनिया से अनोखे बेहतरीन होटल को चुनने में 600 एक्सपर्ट होटल बिजनेसमैन, ट्रैवल जर्नलिस्ट, टीचर और वर्ल्ड ट्रैवलर्स ने एक साल का समय लिया। उन्होंने दुनिया के सभी महाद्वीपों में होटल्स को अलग-अलग विशेषताओं के आधार पर परखा और फिर 50 होटलों का चयन किया। जवाई बांध एरिया (पाली) में स्थित सुजान जवाई होटल दुनिका के 50 अनोखे होटलों में से एक है। सुजान जवाई की कुछ ऐसी खासियत हैं, जो इसे भारत और दुनिया के अन्य होटलों से अलग करती हैं। यह होटल शहर में नहीं बल्कि घने जंगल के बीच है। पाली जिले में जवाई नदी पर बने जवाई बांध के उत्तर-पूर्व में अरावली की पहाड़ियों के बीच यह होटल 10 अलग-अलग कैंप में बंटा हुआ है। यह लेपर्ड सफारी से 10 किमी और जवाई डैम से 12 किमी की दूरी पर है। होटल ने जंगल को या वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। स्थानीय समुदायों को भी विस्थापित नहीं किया है। जंगल में जंगल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रयास किया गया है कि होटल के कारण जंगल को किसी भी तरह का शोर-शराबा या गंदगी न झेलनी पड़े। यहां जंगल और होटल एक नजर आते हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया के 50 बेहतरीन और अनूठे होटलों में शामिल किया गया है। यहां का शांत वातावरण और खुले में घूमते लेपर्ड सैलानियों का मनमोह लेते है। इसलिए फिल्म स्टार, क्रिकेटर, राजनेता सहित कई सेलिब्रेटी हर साल यहां जवाई होटल में आते है। इन्हीं खासियत के चलते इस होटल सुइट का रेंट सवा लाख रुपए से शुरू होता है। जवाई कंजर्वेशन एरिए में 50 के करीब लेपर्ड हैं। जो सेणा, बेड़ा, जीवदा, पैरवा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार जैसे गांवों के आस-पास पहाड़ियों पर अठखेलियां करते नजर आते हैं। लेपर्ड जहां अपना डेरा जमाए हुए हैं वह भूमि अधिकतर राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है। विभाग के अनुसार इन गांवों की पूरी जमीन लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में फैली हुई है।  

बच्चों संग मशगूल दिखीं शर्मिला तो खूब हुई गपशप, सोहा अली ने दिखाई झलक

मुंबई, अभिनेत्री सोहा अली खान ने परिवार के साथ शानदार और खुशनुमा वीकेंड मनाया। सोहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां शर्मिला टैगोर, पति कुणाल खेमू, भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर खान और बच्चों संग यादगार वीकेंड मनाती नजर आईं। सोहा अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा वीकेंड जिसकी हम सबको ख्वाहिश थी।” अभिनेत्री ने प्यारे फैमिली वीडियो में गायक लकी अली का गाना ‘कितनी हसीन जिंदगी’ को जोड़ा। साझा किए गए वीडियो में पटौदी खानदान का हर सदस्य खूबसूरत और आनंद से भरा पल बिताता नजर आया। शर्मिला टैगोर पोतों तैमूर, जहांगीर, नातिन इनाया के साथ खेलती और बातों में मशगूल नजर आईं। क्लिप में कुणाल खेमू स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते तो वहीं, पूरा परिवार एक साथ बैठकर गपशप करता नजर आया। डायनिंग टेबल पर सभी इत्मीनान से बैठ खाना खाते भी दिखे। शर्मिला टैगोर की लाडली सोहा अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हॉरर-थ्रिलर ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी। नुसरत भरुचा स्टारर साल 2021 की फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल में अभिनेत्री अहम रोल में हैं। ‘छोरी 2’ मराठी फिल्म ‘लापाछपी’ की रीमेक है। हाल ही में पूरा परिवार शर्मिला टैगोर का जन्मदिन मनाने में बिजी दिखा था। पटौदी परिवार ने 8 दिसंबर को शर्मिला टैगोर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। जिससे संबंधित कई पोस्ट करीना और सोहा ने पहले भी शेयर किया था। करीना ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। बेबो ने इंस्टाग्राम पर दिग्गज अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में करीना और शर्मिला मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आई थीं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, “अब तक का सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे बताने की जरूरत है? मेरी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप सबसे बढ़िया और बेस्ट हो।”

कपूर खानदान ने की पीएम मोदी से मुलाकात, करीना ने टिम और जेह के लिए लिया ऑटोग्राफ

नई दिल्ली, भारतीय सिनेमा जगत के ‘ग्रेट शो मैन’ राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न जबरदस्त होगा। कपूर फैमिली पूरी आन बान शान से उत्सव की तैयारी में जुटी है। परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है। खुशी का इजहार पूरे परिवार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया है। करीना कपूर ने तो तस्वीरों की श्रृंखला के साथ वो क्लिप भी शेयर किया जिसमें पीएम मोदी उनके बच्चों टिम और जेह को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पीएम के साथ मुलाकात करने पहुंची कपूर फैमिली की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, “हम अपने दादा और ग्रेट अभिनेता राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत के जश्न को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस खास दोपहर के लिए मोदी जी का धन्यवाद।” “इस मील के पत्थर को मनाने में आपकी गर्मजोशी, अटेंशन और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जैसा कि हम दादाजी की कलात्मकता और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के शानदार 100 वर्षों का जश्न मनाने जा रहे हैं। हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं, जो हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हमें उनकी शानदार फिल्मों और ‘राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल’ के साथ भारतीय सिनेमा पर उनके प्रभाव पर गर्व है।” इसके साथ अभिनेत्री ने 13-15 दिसंबर, 2024, 10 फिल्में, 40 शहर, 135 सिनेमाघर के साथ ‘राज कपूर के 100 साल लिखा। करीना ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ पोज देते हुए कपूर परिवार की तस्वीर साझा की। पीएम मोदी के साथ साझा की गई तस्वीर में करीना के साथ करिश्मा कपूर, नीतू सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, सैफ अली खान के साथ अन्य सदस्य नजर आए। एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर पीएम से ऑटोग्राफ लेती नजर आईं। अन्य तस्वीरों में पीएम मोदी, सैफ अली, रणबीर, नीतू, आलिया और करीना से बात करते दिखाई दे दिए। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और करिश्मा कपूर ने भी पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट की। राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर उनकी सफल और शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों में ‘आग’ (1948), ‘बरसात’ (1949), ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956), ‘जिस देश में गंगा बहती है’ (1960), ‘संगम’ (1964), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970), ‘बॉबी’ (1973) ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) शामिल हैं। इन फिल्मों को 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। सिनेमाघरों में मूवी टिकट की कीमत 100 रुपये होगी।  

किलियन मर्फी का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, ’28 ईयर्स लेटर’ का ट्रेलर रिलीज़

न्यूयॉर्क हॉलीवुड एक्टर किलियन मर्फी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो फिल्म के किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। फिर चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। ‘ओपेनहाइमर’ जैसी फिल्म में दमदार एक्टिंग करने के बाद अब वो ’28 ईयर्स लेटर’ लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी जरा सी झलक दिखी है, लेकिन झलक इतनी दमदार कि हलचल मच गई है। उनका तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। वो कंकाल के जैसे दिख रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो एक लेजेंड हैं। 28 Years Later के ट्रेलर में एक झलक देखकर फैंस को यकीन हो गया कि ये कोई और नहीं बल्कि Cillian Murphy ही हैं। इसका डायरेक्शन ऑस्कर विनर डायरेक्टर डैनी बॉयल ने किया है। किलियन मर्फी की हो रही है तारीफ ट्रेलर देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘किलियन मर्फी की एक और उपलब्धि, जिन्होंने केवल थंबनेल के लिए एक जॉम्बी की छोटी भूमिका में आने के लिए खुद को भूखा रखा। क्या लेजेंड हैं।’ 10 दिसंबर को रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस को चौंका दिया। इसमें जॉडी कॉमर, एरन टेलर-जॉनसन और राल्फ फिएनेस ने अहम भूमिका निभाई है। ये साल 2002 में आई ’28 डेज लेटर’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। इसमें किलियन ने जिम नाम के एक शख्स का किरदार निभाया था, जो अब सीक्वल में जॉम्बी बन जाता है। 28 Days Later फिल्म सीरीज की चार किश्त Irish एक्टर किलियन मर्फी 1990 से फिल्मों और थिएटर में काम कर रहे हैं। साल 2002 में ’28 डेज लेटर’ आई। फिर 2007 में इसका सीक्वल बना, जिसका नाम ’28 वीक्स लेटर’ था। अब 28 Years Later आ रही है, जो 20 जून 2025 को रिलीज होगी। इसके साथ-साथ 28 Years Later Part II: The Bone Temple की भी शूटिंग हुई है, जिसका डायरेक्शन Nia DaCosta ने किया है। ये 28 Days Later फिल्म सीरीज की चौथी किश्त होगी।

वेब सीरीज ‘पंचायत’ से सीएम यादव को मिली लौकी

मुंबई भारत की मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीन सीजन आ चुके हैं। अब इसके चौथे सीजन की शुटिंग भी शुरु हो चुकी है। अब इसी दौरान एक वीडियो सामने आया। जहां सीरीज की पूरी स्टार कास्ट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। साथ ही रघुबीर यादव और नीना गुप्ता ने उन्हें आखिरी में लौकी भी भेंट की। सभी ने चाय पर चर्चा भी की और मौसम का लुफ्त उठाया। ‘पंचायत’ की शुरुआत 3 अप्रैल 2020 को हुई थी। इस सीजन में प्रधान जी, सचिव जी, प्रह्लाद चा, विकास, विनोद और वनराकस को लोगों ने पसंद किया। इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए लोगों ने इसका दूसरा सीजन ‘पंचायत 2’ लाया गया 20 मई, 2022 को। फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द बुनी कहानी ने एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज किया लेकिन अंत ने सबको रुला भी दिया। फिर तीसरा सीजन 28 मई, 2024 को आया और दर्शकों को दीवाना बना दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से ‘पंचायत’ के कलाकारों ने की मुलाकात अब भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से ‘पंचायत’ की कास्ट ने मुलाकात की। खुले मैदान में खाट पर आग जलाए सभी बैठे हुए थे। और चाय का लुफ्त उठा रहे थे। इस दौरान काफी लंबी बातचीत भी हुई। पेड़ के नीचे सभी ठाठ-बाट से गुफ्तगू कर रहे थे। पीछे एक बैल भी बंधा हुआ था। और अंत में बातचीत के बाद नीना गुप्ता और रघुबीर यादव ने सीएम को लौकी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शेयर की फोटो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मध्यप्रदेश के सीहोर में शूट हो रही भारत की सुप्रसिद्ध वेब सीरीज “पंचायत” के प्रमुख कलाकार रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सांविका सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य से अत्यधिक समृद्ध है।’ CM मोहन यादव ने दी ‘पंचायत’ के कलाकारों को शुभकामनाएं उन्होंने आगे लिखा, ‘फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं हैं, साथ ही हमारी सरकार कलाकारों को फिल्म निर्माण में सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिए निर्माताओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है। मैं पंचायत के सभी कलाकारों और पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

फिल्म वनवास की पहली स्क्रीनिंग देख भावुक हुए विजयपत सिंघानिया

मुंबई, बिजनेसमैन विजयपत सिंघानिया फिल्म वनवास की पहली स्क्रीनिंग देख भावुक हो गए। विजयपत सिंघानिया ने सालों बाद सार्वजनिक तौर पर शिरकत की। उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म वनवास की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। यह फिल्म, जो पारिवारिक धोखे और व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी है, सिंघानिया को बहुत प्रभावित कर गई। 84 साल के सिंघानिया, जो कभी भारत के सबसे बड़े और मशहूर टेक्सटाइल ब्रांड के टॉप बिजनेसमैन थे, अब बहुत कम ही किसी इवेंट में नजर आते हैं। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास को 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।

सिर पर जमी डैंड्रफ की परत को एक हफ्ते में साफ कर देंगे ये नुस्खे

These remedies will clear the layer of dandruff on the head in a week एक हफ्ते में डैंड्रफ पूरी तरह से हटाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप इसे काफी हद तक कम करने के लिए कुछ प्रभावी उपाय अपना सकते हैं। भोपाल ! डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से बहुत से लोग तो काले रंग के कपड़े पहनना तक बंद कर देते हैं, क्योंकि रूसी उन कपड़ों पर झड़कर लोगों को शर्मिंदा करती है। खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तो हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। वैसे तो डैंड्रफ हटाने के लिए कई तरह के हेयर केयर ट्रीटमेंट आते हैं, लेकिन ये जेब पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से एक हफ्ते में सिर पर जमी डैंड्रफ की परत कम हो जाएगी। अगर आपके सिर पर रूसी काफी ज्यादा है तब एक हफ्ते में इसका कम होना मुश्किल है, लेकिन हां आपको इसका अच्छा असर ही देखने को मिलेगा। नींबू और नारियल तेल का उपयोग यदि आपको नींबू सूट करता है तो आप 2-3 चम्मच नारियल तेल में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। नींबू का रस फंगस को खत्म करने में मदद करता है और नारियल तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है। टी ट्री ऑयल का उपयोग टी ट्री ऑयल को कभी भी सीधा बालों में न लगाएं। इस्तेमाल के लिए इसकी 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल शैम्पू में मिलाकर बाल धोएं। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को तेजी से कम करते हैं। एप्पल साइडर विनेगर विनेगर यानी कि सिरके के इस्तेमाल से भी आप सिर पर जमी रूसी को कम कर सकते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में पानी और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को धो लें। मेथी का पेस्ट और दही मेथी के पेस्ट और दही दोनों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सिर को साफ करते हैं और सिर पर जमी रूसी की परत को हटाने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर भिगोकर पीस लें। इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। इससे भी रूसी की परत हटने लगेगी। एलोवेरा जेल यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो उससे बेहतर कोई विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। सिर से रूसी हटाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। ” सहारा समाचार ” इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

नेशनल हाइवे पर मिला नर तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Dead body of male leopard found on National Highway, fear of death due to collision with unknown vehicle सागर के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत नेशनल हाइवे-44 पर मंगलवार की रात्रि एक नर तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हाइवे पर तेंदुए के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जबलपुर वेटरनरी कॉलेज भिजवाया है। वन विभाग द्वारा तेंदुआ की मौत प्रारंभिक कारण अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बता रहा है। मामले में विभाग की टीम जांच कर रही है। ढाना फॉरेस्ट रेंज के ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाइवे-44 पर स्थित गुरु चौपड़ा के पास सड़क पर मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू की। मृत नर तेंदुआ करीब 3 से 4 साल का था। मौका स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा होगा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी होगी। मृत अवस्था में मिले तेंदुए के मुंह, खोपड़ी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। बता दें करीब छह साल पहले भी गुरु चौपड़ा के पास में नेशनल हाइवे पर एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। घटना स्थल के चारों ओर जंगल लगा हुआ है। बिजौरा, रानगिर बरकोटी, नाहरमऊ और केसली से सिलवानी के जंगल लगे हैं, जिनमें तेंदुआ का विचरण होना आम बात है। इस स्थान के पास नेशनल हाइवे पर तेज ढलान होने के चलते वाहन तीव्र गति से निकलते हैं।

ठंड के कारण स्कूलों का समय बदला: सुबह 9 बजे से लगेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल

School timings changed due to cold: All government and private schools will start from 9 am Bhopal News: भोपाल में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। भोपाल में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असरउत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में रात्रि का सबसे कम तापमान है। पचमढ़ी ने सर्द रात का रिकॉर्ड बनायाराजधानी में 48 घंटे में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट हुई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी ने सबसे सर्द रात का रिकॉर्ड बनाया। यहां पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, पचमढ़ी देश का दसवां सबसे ठंडा शहर रहा। तीन साल बाद भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ी है। इससे पहले 2021 में दिसंबर में पारा 3.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद दो साल दिसंबर में तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं रहा। अगले तीन से चार दिन कड़ाके की ठंड की संभावना है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।

रतलाम विधायक कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, प्रशासन की कार्रवाई

Ratlam MLA Kamleshwar Dodiyar arrested, administration action रतलाम शहर में बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के आह्वान पर होने वाले आंदोलन को लेकर टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने प्रदर्शन करने की अनुमति रद्द कर दी थी, जिसके बाद विधायक डोडियार ने ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों के पहुंचने की अपील की। इसके बाद मामला गर्मा गया। मंगलवार को एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और एसडीएम अनिल भाना ने स्टेडियम को बंद कर दिया। विधायक कमलेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंजली हवाई पट्टी पर प्रदर्शन करने का फैसला किया। पुलिस ने विधायक को बंजली हवाई पट्टी से हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी एडीएम शालिमी श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर आंदोलन की अनुमति नहीं दी थी। इस आदेश में एडीएम ने कहा था कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्रवाई की जाएगी। पांच कंपनियां बुलाई गई मामले को लेकर एसपी अमित कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है। प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। सभी जगह चैकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, कमलेश्वर डोडियार ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि प्रशासन से पहले अनुमति मांगी नहीं तो उनके परमिशन नहीं देने का आदेश का मतलब नहीं है। चार प्रदेशों से समर्थक आए हैं। एक लाख लोग आंदोलन में शामिल होंगे।

ये 5 संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का कारण, जानें इसका इलाज

These 5 signs can be the cause of serious illness, know its treatment Skin Disease: सोरायसिस इम्यून सिस्टम खराब होने की वजह से होती है, जो स्किन सेल्स को प्रभावित करता है। इसके कारण त्वचा लाल हो जाती है और अक्सर खुजली, दर्द और सूजन रहती है। सोरायसिस के कई कारण हो सकते हैं। दुनिया भर में लगभग 105 मिलियन लोग सोरायसिस से पीड़ित हैं, जो एक पुरानी ऑटोइम्यून त्वचा की समस्या है। एक्सपर्ट कहते हैं कि सोरायसिस के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन नेटिक फैक्टर्स, एनवायर्नमेंटल ट्रिगर्स और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी इसका मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके इलाज के लिए सिस्टमिक ट्रीटमेंट , फोटोथेरपी, टोपिकल ट्रीटमेंट और कॉर्टिकोस्टेरॉइड उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या इलाज हो सकते हैं? सोरायसिस के लक्षण सोरायसिस का इलाजरेगेन रेटिवे मेडिसिन- रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें स्टेम सेल उपचार, प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी और ऊतक इंजीनियरिंग जैसे इलाज शामिल हैं, जिनका उद्देश्य शरीर को नेचुरली हेल्दी रखना होता है। रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस के मूल कारण को संबोधित करने की संभावना प्रदान करती है। स्टेम सेल्स- स्टेम सेल सोरायसिस के इलाज में सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। वे दागदार या डैमेज स्किन को हेल्दी बनाता हैं। साथ ही सोरायसिस से प्रभावित वाली त्वचा कोशिकाओं के तेजी से होने वाले बदलाव को धीमा करने के लिए इम्युन को बढ़ावा देता है। पीआरपी थेरेपी- पीआरपी थेरेपी भी सोरायसिस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये स्किन से निकालना औक प्लेटलेट्स को कम करने में मदद करता है। ये थेरेपी घाव भरने में तेजी लाती है और सोरायसिस प्रभावित हिस्सों को अधिक प्रभावी ढंग से ठीक करके इसकी की गंभीरता को कम करती है।

‘मेरा नाम चलता है, ऐसी जगह फेंकवाऊंगा की पता नहीं चलेगा,’ भाजपा नेता की ट्रैफिक सूबेदार को धमकी, एफआईआर दर्ज

‘My name is famous, I will get it thrown at such a place that it will not be known’, BJP leader’s threat to traffic subedar, FIR registered विदिशा ! जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगातार मामला दर्ज होने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार भाजपा नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष पर पुलिसकर्मी को धमकाने व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला आठ दिसंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधवगंज में अपना दायित्व निभा रहे यातायात थाने के सूबेदार हृदय सिंह का है। जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वे अपनी ड्यूटी निभाते हुए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एक स्पलेंडर वाहन को रोका, जिस पर तीन लोग सवार थे और उसका चालक नशे की हालत में था। कार्रवाई करने के लिए जैसे ही हम उसे थाने ले जाने लगे, उसी दौरान भाजपा नेता छत्रपाल शर्मा दो से तीन लोगों के साथ वहां आए और मेरे साथ अभद्रता करते हुए मुझे धमकी देने लगे। मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मुझे जातिसूचक शब्द कहते हुए अपशब्द भी कहे गए। इस दौरान बाइक चालक मौका देखकर मौके से ही फरार हो गया। आपको बता दें कि उक्त घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता छत्रपाल यातयात पुलिस के सूबेदार और अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। सूबेदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छत्रपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, आठ दिसंबर को ट्रैफिक पुलिस के सूबेदार से कुछ लोगों के द्वारा अभद्रता की गई थी, जिस मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामला पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आगे सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अभिनेत्री अलीशा बोस ‘साझा सिंदूर’ के अहम किरदार में नजर आएगी

मुंबई सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में अब धरा का किरदार एक नई पहचान के साथ नजर आएगा, क्योंकि अभिनेत्री अलीशा बोस ने इस भूमिका में कृतिका देसाई की जगह ली है. राजस्थानी शाही पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अपने भव्य दृश्य और जोड़ने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को बांधे रखता है. धरा का किरदार अपने ग्रे शेड्स और जटिल व्यक्तित्व के कारण शो की कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है. अलीशा बोस अपनी चुलबुली और जीवंत प्रकृति के लिए जानी जाती हैं, इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अलीशा बोस ने कहा, “यह भूमिका मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि पता ही नहीं चला. एक दिन मुझे कॉल आया, मैंने मॉक शूट दिया और तुरंत फाइनल हो गई. यह सब किसी सपने जैसा लगा! धरा का शांत और गंभीर स्वभाव मुझसे काफी अलग है, लेकिन उसके व्यक्तित्व को समझना और उसे अपनाना मेरे लिए बहुत रोचक रहा है. यह अब तक का एक अद्भुत सफर रहा है.” अलीशा बोस के जुड़ने से ‘साझा सिंदूर’ के सेट पर एक नई ऊर्जा का माहौल बना हुआ है. यह शो एक राजस्थानी शाही परिवार की परंपराओं, रिश्तों और भावनात्मक टकरावों को गहराई से दिखाता है. शो की शानदार कहानी और अनुभवी कलाकारों की सूचि में संगीता घोष, साहिल उप्पल, नीलू वाघेला, अलीशा बोस और नासिर खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं ऐसे में ‘साझा सिंदूर’ शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है.

हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का हुआ समापन

Our toilet, our respect campaign concluded. हरिप्रसाद गोहेआमला । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मनसा अनुसार स्वक्ष भारत मिशन अभियान को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने हेतु 19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक कार्यालय जनपद पंचायत आमला के बैनरतले क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान चलाया गया। उक्त अभियान अंतर्गत विभिन्न तरह की गतिविधियों की गई जिसमें ग्रामों में स्वच्छ सुंदर शौचालय निर्माण की प्रतियोगिता एवं अन्य संस्थागत शौचायलयों की साफ सफाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य हाथ धुलाई स्वच्छता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कराए गए। आयोजित अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना साथ ही इस अभियान में जिन हितग्राहियों द्वारा स्वयं के खर्चे से अच्छे शौचालय ,सुंदर शौचालय का निर्माण कराया गया उनको जिला स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु कार्य योजना में शामिल किया गया । अभियान का समापन मंगलवार मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 2024 कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें जनपद स्तर पर प्रेस वार्ता कर उक्त अभियान की गतिविधियों से जन समुदाय को अवगत कराया गया। इस मौके पर खंड पंचायत अधिकारी संजय सावरकर, ब्लाक समनवयक स्वक्ष भारत मिशन विमल बचले द्वारा उपस्थित जनों को स्वक्षता की सपथ दिलाई गई ।

‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सुनाई देगी देवरकोंडा की आवाज

मुंबई, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने बताया कि फिल्म का टीजर 9 दिसंबर को आउट होगा। खास बात है कि फिल्म के टीजर में रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने आवाज दी है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “विजय देवरकोंडा दुनिया को ‘द गर्लफ्रेंड’ से परिचित करवाएंगे। ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर 9 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज होगा।” जानकारी के अनुसार फिल्म के टीजर के लिए रश्मिका मंदाना के खास दोस्त अपनी आवाज देंगे। फिल्म मेकर राहुल रविंद्रन की ‘द गर्लफ्रेंड’ का एक टीजर हाल ही में मलयालम सहित पांच भाषाओं में जारी किया गया था। फैंस से ‘नेशनल क्रश’ का टैग पाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। रश्मिका ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें किताबों का शौक है और उन्हें पढ़ना पसंद है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर बेस्ट सेलिंग लेखिका एना हुआंग की किताब ‘किंग ऑफ रॉथ’ की फोटो शेयर की। उन्होंने बताया था कि वह सातवीं किताब पढ़ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अपनी हालिया फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज को लेकर छाई हुई हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका और अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं। रश्मिका की झोली में लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ भी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में रश्मिका के साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। रश्मिका के पास साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी है। फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet