LATEST NEWS

अनन्या पांडे यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली  अभिनेत्री अनन्या पांडे को  इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान अनन्या ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की।अनन्या पांडे से पूछा गया कि एक के बाद एक सक्सेस देख उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने इस तरह की फिल्में की जिससे लोग कनेक्ट कर पाएं।मैंने भी खुद को दर्शकों से जुड़ा हुआ महसूस किया।काफी लोगों ने कहा कि उन्हें मेरा काम अच्छा लगा। वहीं अनन्या ने अपनी फेवरेट फिल्म और रोल के बारे में भी बताया।अनन्या ने कहा कि उन्हें करीना कपूर की जब वी मेट बहुत पसंद है और गीत कैरक्टर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अनन्या ने कहा कि सीक्वल में काम करने का मौका मिला तो वे इस फिल्म के सीक्वल में जरूर काम करना चाहेंगी। अनन्या ने बताया कि उन्हें आशा पारेख को देख कर कैसा महसूस होता है।अनन्या ने कहा, “मैं आशा जी की बहुत बड़ी फैन हूं. आज उन्हें मिल पाई, ये मेरे लिए फैन गर्ल मोमेंट है। मेरी नानी आशा जी की बहुत बड़ी फैन थीं. मेरी मम्मी को भी आशा मैम बहुत पसंद थीं। आशा पारेख ने बताया कि आज के युवा एक्टर्स को स्टारडम कैसे हैंडल करना चाहिए।आशा पारेख ने कहा कि सिंसेरिटी और हार्ड वर्क आपको दूर तक लेकर जाता है, जबकि अनन्या ने यूथ को एडवाइस दिया कि हमेशा काइंडनेस चूज करें।

हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।

A program was organized in Anganwadi under ‘We will be successful’ campaign. हरिप्रसाद गोहेआमला । 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित पखवाड़ा हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस मौके पर नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारा आगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के अधिकारों से संबंधित हेल्पलाइन एवं साइबर अपराधो से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार गुरुनानक वार्ड क्र 15 बोड़खी के आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला एवं बाल विकास विभाग आमला की पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने अपने व्यक्तित्व में महिलाओं को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम,साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्र 15 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना रावत,कला विजयकर,वार्ड 17 की कार्यकर्ता सुनीला घोरसे,वंदना पंडौले,नीतू बनकड़े, सहायिका सहित स्थानीय महिलाए एवं किशोरी बालिका, आशा, शौर्य दल की महिला उपस्थित रही ।

अब बिना संपत्ति गिरवी रखे किसानों को आसानी से मिलेगा लाखों का लोन

Now farmers will easily get loan worth lakhs without mortgaging their property. केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढ़ा दी है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के किसानों को नए साल से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट बढ़ा दी है। अब जिन किसानों को लोन की जरूरत होगी वे बिना कुछ गिरवी रखे 2 लाख रुपए तक का लोन आसानी से ले सकेंगे। छोटे और सीमांत किसानों को क्रेडिट लाइन में लाने के लिए ये फैसला लिया गया है। 40 हजार रुपए बढ़े शुक्रवार को आरबीआई(RBI) ने कहा कि, कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा। इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि पहले किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट सिर्फ 1 लाख 60 हजार रुपए ही थे, जिसे आरबीआई ने 2019 में तय किया था। अब कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढा़कर 2 लाख कर दिया गया है। किसान बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे ये लोन ले सकते है। इसके लिए कई जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे ले सकते हैं ये लोन कोलैटरल फ्री लोन किसान किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से ले सकते हैं। इसके लिए तय ब्याज दर 10.50 फीसदी से अधिक होती है। इसकी खास बात ये है कि इसका फायदा बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे उठाया जा सकता है।

भविष्य की अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु होगी सोलर एनर्जी’, नीमच निविदा में बोले CM मोहन यादव

‘Solar energy will be the center point of future economy’, CM Mohan Yadav said in Neemuch tender भोपाल ! मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन नीमच सोलर प्रोजेक्ट की यूनिट 3 के लिए हुई निविदा में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने सोलर एनर्जी की मांग और जरुरत को भविष्य की अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोलर और ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज के जरिए से औद्योगिक विकास को देखें तो, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सोलर एनर्जी ही भविष्य में अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु होगा। 14 गुना बढ़ी रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार बेहतर काम कर रहे है। पिछवले 12 सालों में रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता में 14 गुना से ज्यादा की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि नीमच सौर प्रोजेक्ट से ग्रीन बिजली के साथ-साथ निर्माण और संचालन अवधि के दौरान राज्य के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रोजेक्ट के विकास राज्य में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा। साथ ही समतुल्य तापीय विद्युत् की तुलना में हर साल 3.34 लाख टन CO₂ का उत्सर्जन कम होगा। वर्तमान में राज्य की कुल रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बढ़कर 7000 मेगावाट हो गई है। इनोवेशन में सबसे आगे मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन करने में भी सबसे आगे है। इसका बेस्ट उदाहरण रीवा के सोलर प्रोजेक्ट और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्टर है। रीवा सोलर प्रोजेक्ट से देश में पहली बार कोयले से बनने वाली बिजली से कम कीमत पर सोलर एनर्जी मिली है। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रदेश के अलावा दिल्ली मेट्रो को भी बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के आगर-शाजापुर-नीमच सोलर प्रोजेक्ट से प्रोड्यूस होने वाली बिजली भारतीय रेलवे को दी जा रही है।

प्रदेश में खोले जाएंगे 11 केन्द्रीय विद्यालय; CM मोहन यादव ने जताया PM मोदी का आभार

11 Kendriya Vidyalayas will be opened in the state; CM Mohan Yadav expressed gratitude to PM Modi भोपाल ! मध्य प्रदेश की केंद्र सरकार की तरफ से 11 केन्द्रीय विद्यालयों की बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति ने बीते दिन एक बैठक में देश भर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (KV) स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इन 85 नए केन्द्रीय विद्यालय में से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मिली इस सौगात के साथ मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी। यहां स्थापित होंगे 11 केन्द्रीय विद्यालय केंद्र सरकार से मिले 11 केन्द्रीय विद्यालयों को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अशोक नगर, उज्जैन के नागदा जिला, सतना के मैहर, बालाघाट के तिरोड़ी, सिवनी के बरघाट, निवाड़ी जिले के निवाड़ी क्षेत्र, छतरपुर के खजुराहो, कटनी के झिनझारी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल के सेन्ट्रल अकादमी पुलिस अकादमी कान्हासैया क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से होगी पढ़ाई इन सभी केन्द्रीय विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अनुसार पीएमश्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है। ये स्कूल एनईपी-2020 के इम्प्लीमेंटेशन को अंडरलाइन करता है। साथ ही बाकी के लिए आदर्श स्कूल के रूप में काम करता है। केन्द्रीय विद्यालय अपने क्वालिटी टीचिंग, इनोवेटिव टीचिंग मेथेड और अपडेट इंफ्रास्ट्रक्चर की उन स्कूलों में से एक है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। हर साल केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाए वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। CBSE की तरफ से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन हमेशा अच्छी रहता है।

प्रदेश में चिकनगुनिया का खौफ बरकरार, 142 मरीज हो चुके शिकार

Fear of chikungunya continues in the state, 142 patients fell victim to it in a day शहर में चिकनगुनिया बेकाबू हो रहा है। मरीजों की संया लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में एक साथ चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने के बाद इसके वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीआरएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग द्वारा 20 सैंपल पुणे भेजे हैं। इन वैरिएंट के माध्यम से पता चलेगा कि आखिर यह कैसे एक साथ बढ़े। ग्वालियर ! चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) के मरीजों की भरमार के चलते यह संया 142 तक पहुंच गई है। चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा मरीज वार्ड 19 के पुष्कर कॉलोनी में सामने आए हैं। इसमें छह दिनों में ही 55 तक मरीज पहुंच गए हैं। इसके बावजूद भी आसपास के क्षेत्रों में भी मरीजों को चिकनगुनिया की समस्या बनी हुई है। पिछले चार दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर मरीजों की जांच कर रही है, जिससे ज्यादातर मरीजों को समय पर उपचार भी मिलने लगा है। वहीं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए पुष्कर कॉलोनी के पार्क में शनिवार को निशुल्क होयोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविार दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक लगेगा। हर पांचवां सैंपल निकल रहा पॉजिटिव शुक्रवार को 74 सैंपल की जांच में 17 लोगों को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इसमें वार्ड 55 में रहने वाले 4 वर्षीय बच्चे के साथ वार्ड 19 के नाना नगर में रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति को भी चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही तारागंज, साईं कॉलोनी, मामा का बाजार, लोहा मंडी, आपागंज, गोले का मंदिर, ज्योति नगर, काशीपुरा मुरार, धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास , सुरेश नगर, कोटेश्वर आदि क्षेत्र में मरीज सामने आए। डेंगू के मरीज होने लगे कम दिसंबर के महीने में डेंगू के मरीजों की संया न के बराबर आ गई है। वहीं चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) ने पैर पसार रखे हैं। हालात यह हो गए कि दिसंबर के छह दिन में डेंगू के मरीज घटकर सिर्फ 15 आए हैं।डॉ अजयपाल सिंह, मेडिसिन विभाग जीआरएमसी, इन दिनों डेंगू के मरीज काफी कम हो गए है। वहीं चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। इसमें बुखार के साथ दर्द काफी परेशान कर रहा है। हालात यह हैं कि बच्चे 15 दिन में तो बुजुर्ग को दो से तीन महीने तक का समय लग रहा है। इस समय चिकनगुनिया से पीड़ित ओपीडी में भी ज्यादा पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में नए कॉलेज नहीं खुलेंगे, सरकार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कही ये बात

New colleges will not be opened in the state, the government told this to the court during the hearing. जबलपुर ! मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की सुनवाई चल रही है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि सत्र 2024-25 में एक भी नया नर्सिंग कॉलेज नहीं खोला जाएगा, सिर्फ पुराने और सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी. जस्टिस संजय द्विवेदी व जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए अगली अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है. क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जाने का मामला उठाया गया था. याचिका की सुनवाई के दौरान द विजन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी छतरपुर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मध्यप्रदेश सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी, जिसमें इस सत्र में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए सिर्फ पुराने कॉलेजों के रिन्यूल के लिए पोर्टल खोला गया. याचिका में कहा गया कि नियम अनुसार मान्यता प्राप्त करने नए व पुराने संचालित सभी कॉलेजों को बराबर अवसर मिलना चाहिए. सरकार ने दिया ये जवाब सरकार की ओर से कहा गया, ” क्योंकि नर्सिंग कॉलेजों का मामला दो साल से हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच में है, इस कारण इस साल केवल मान्यता नवीनीकरण हेतु पोर्टल खोला गया है. सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कालेजों को नवीनीकरण की मान्यता दी जाएगी. वहीं याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने शासन के उस निर्णय को चुनौती दी जिसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में लिप्त एक इंस्पेक्टर अनीता चांद को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बना दिया गया. हाईकोर्ट ने प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. अगल सुनवाई 12 दिसंबर को होगी.

एचडीएफसी बैंक का 16वां वार्षिक रक्तदान अभियान 6 दिसंबर 2024 को विजयनगर शाखा जबलपुर में मनाया गया 

HDFC Bank’s 16th Annual Blood Donation Drive was celebrated on 6th December 2024 at Vijayanagar Branch Jabalpur भारत का अग्रणी निजी क्षेत्र का बैंक एच डी एफ सी ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, परिवर्तन के तहत अपने राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान के 16वें संस्करण का आयोजन विजयनगर शाखा जबलपुर में किया l जबलपुर । यह अभियान भारत भर के 1100 से अधिक शहरों में चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के युवा विधायक माननीय अभिलाष पांडे जी के कर कमलों द्वारा किया गया। एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड श्री अनूप शर्मा ने बताया की बैंक विगत 15 वर्षों से इस सामाजिक कार्य में लगी हुई है और यह हमारे बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री भावेश ज़वेरी जी की दूरदर्शिता है जिस ने युवाओं को इस अभियान से जोड़ा और बैंक को समाज में एक नई पहचान दिलवाई है। जबलपुर सर्कल द्वारा कुल   यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्षेत्र के विधायक  अभिलाष पांडे ने एच डी एफ सी बैंक और अथ  यथार्थ फाउंडेशन के संस्थापक योगाचार्य श्री रमाकांत पल्हा को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया।  पांडे ने रक्त दान

आईएमडीबी की रैंकिंग में तृप्ति डिमरी पहले स्थान पर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पछाड़ा

मुंबई,  फिल्मों, टीवी और मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी का दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और विश्वसनीय स्रोत आईएमडीबी ने 2024 के सबसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेताओं की सूची घोषित कर दी है। टॉप 10 सेलिब्रिटीज की इस लिस्ट में फिल्म ‘एनिमल’ से सुर्खियों मंु आईं तृप्ति डिमरी पहले स्थान पर हैं। तृप्ति ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पछाड़ दिया है। आईएमडीबी रैंकिंग के लिए दुनिया भर से 25 मिलियन से अधिक दर्शकों को शामिल किया गया था। इसमें तृप्ति डिमरी 2024 में भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में नंबर वन बन गई हैं। इस साल उन्होंने तीन फिल्मों बैड न्यूज, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल भुलैया-3 में अभिनय किया और दुनिया भर में प्रशंसकों ने उनकी सराहना की। दीपिका पादुकोण दूसरे और आलिया भट्ट नौवें स्थान पर हैं। 2024 में आईएमडीबी के शीर्ष 10 में भारतीय अभिनेता और अभिनेत्रियां 1. तृप्ति डिमरी 2. दीपिका पादुकोण 3. ईशान खट्टर 4. शाहरुख खान 5. शोभिता धूलिपाला 6. शारवारी वाघ 7. ऐश्वर्या राय बच्चन 8. सामंथा 9. आलिया भट्ट 10. प्रभास आईएमडीबी इंडिया की प्रमुख यामिनी पटोदिया ने कहा कि 2024 के सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेताओं की आईएमडीबी सूची भारतीय मनोरंजन जगत की विविधता को दर्शाती है, जिसमें स्थापित दिग्गज और उभरती प्रतिभाएं दोनों शामिल हैं। हमारी वार्षिक सूची वैश्विक दर्शकों की बदलती रुचियों को दर्शाती है और दिखाती है कि कैसे शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे दिग्गज आज भी तृप्ति डिमरी और शारवरी जैसे नए कलाकारों के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस साल की सूची यह भी दिखाती है कि भारतीय फिल्मों और उनके कलाकारों की अंतरराष्ट्रीय पहचान कैसे बढ़ रही है। तृप्ति डिमरी ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेताओं की सूची में नंबर 1 स्थान पर आना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह मेरे प्रशंसकों के अविश्वसनीय समर्थन और उन सभी की कड़ी मेहनत की स्वीकृति है, जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने इस साल कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और 2024 भूल भुलैया-3 के साथ खत्म हो रहा है और यह मेरे लिए एक यादगार साल रहा है। मैं इन प्रेरक परियोजनाओं का हिस्सा बनने और भविष्य में नई सामग्री पर काम करने के लिए उत्सुक हूं।  

द डायरी ऑफ मणिपुर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगे अमित राव

मुंबई, मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर बनने जा रही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर से अमित राव हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के मेकर सनोज मिश्रा अब मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अमित राय हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के लेखक निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए मणिपुर हिंसा की सच्चाई दिखाने जा रहा हूं। सनोज मिश्र ने कहा, मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के ऐसे ज्वलंत मुद्दों दिखता रहूंगा। डायरेक्टर होने के नाते मेरा यह कर्तव्य भी हैं कि अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज की सच्ची तस्वीर पेश करूं। मैं किसी की धमकियों से नहीं डरता हूं। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के जरिए अमित राव इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। रंग मंच की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। अमित राव ने कहा, मुझे काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैने कभी फिल्मों में एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस फिल्म के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्र ने मुझसे संपर्क किया और फिल्म की कहानी सुनाई तो इस फिल्म में काम करने से खुद को नहीं रोक पाया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत का यह अच्छा समय है। सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के सह -निर्माता यामीन खान, जावेद देवरियावाले ,धीरेंद्र ठाकुर, और संजय कुमार हैं। अमित राव के अलावा इस फिल्म में देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जारी है।

‘देवा’ की रिलीज से पहले रोशन एंड्रूज़ को अमिताभ बच्चन से मिला आशीर्वाद

मुंबई, मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रूज़, ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की जो उनके लिए बेहद खास और इमोशन से भरी थी। रोशन, जो हमेशा से अमिताभ बच्चन के काम के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने अमिताभ से मुलाकत के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। रोशन एंड्रूज़ ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए इस मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, “मैंने बचपन से इस इंसान को स्क्रीन पर देखा है… मेरे लिए ये इंसान ही भारतीय सिनेमा था… कई बार उनसे मिलने के करीब पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई… और मैंने उस सबसे बड़े स्टार से हाथ मिलाया, जिसे ये देश जानता है। मैंने उन्हें बताया कि मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। चार दिसंबर मेरे लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा… जिस दिन मैंने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की!” रोशन एंड्रूज़ के निर्देशन में बनी फिल्म देवा को ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से शाहिद कपूर लगभग एक साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम रोल में नजर आएंगे।फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

सचिन-जिगर का गाना आज की रात फिर से ऑरमैक्स हार्टबीट्स पर छाया

मुंबई, संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर का गाना आज की रात फिर से ऑरमैक्स हार्टबीट्स पर छा गया है। सचिन-जिगर ने चार्ट-टॉपिंग हिट्स के साथ 2024 पर अपना दबदबा कायम किया है। स्त्री 2 से उनका नवीनतम ट्रैक, आज की रात, एक बार फिर ऑरमैक्स हार्टबीट्स पर #1 स्थान पर पहुंच गया है, जो सप्ताह के शीर्ष 5 गानों में हावी रहा है। इस गाने की लगातार सफलता ने साल के सबसे बड़े गानों में से एक के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत किया है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ गहराई से जुड़ता है। स्त्री 2 के अलावा, इस जोड़ी ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, मुंज्या, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, और सिटाडेल हनी बनी जैसी फिल्मों के लिए एल्बम के माध्यम से अपनी अविश्वसनीय बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अपनी लगातार सफलताओं पर विचार करते हुए, सचिन-जिगर ने कहा, “हम ऐसा संगीत बनाने का प्रयास करते हैं जिससे लोग जुड़ सकें – कुछ ऐसा जो प्रामाणिक लगे और उनकी भावनाओं से जुड़ जाए। ‘आज की रात’ को मिले प्यार को देखकर हमें सीमाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। यह साल हमारे लिए वरदान साबित हुआ है और हमें उम्मीद है कि हम इस गति को 2025 तक जारी रखेंगे।” जैसे-जैसे 2025 करीब आ रहा है, प्रशंसक बेसब्री से सचिन-जिगर द्वारा बनाए जाने वाले जादू का इंतजार कर रहे हैं, उनके पास पहले से ही कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें मैडॉक फिल्म्स की फिल्म थामा भी शामिल है।  

एमपी गजब: प्रतिपक्ष विधायकों के हाल : सरकारी डॉक्टर कर रहे विधायक से बदसलूकी , व दे रहे अभद्र गालियां

Doctor ‘Do you know who I am’… Government doctor misbehaved with the MLA, abused the MLA indecently डॉक्टर‘तू जानता है मैं कौन हूं’… रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में विधायक के साथ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की बदसलूकी का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का आरोप है कि जब वे कुछ लोगों के लिए इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल गए, तो वहां मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर ने बदसलूकी की। खुद विधायक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले झोपड़ी में रहने के कारण ‘झोपड़ी वाले विधायक’ के नाम से चर्चित डोडियार का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती उनके कुछ लोगों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। इसी विषय पर बात करने और अपने लोगों से मिलने वे जिला अस्पताल गए थे। यहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर से बात की। इस पर डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। डोडियार ने अपना परिचय सैलाना विधायक के रूप में दिया तो डॉक्टर ने कहा कि तू जानता है मैं कौन हूं। इसके दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में विधायक ने स्टेशन रोड थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी डॉक्टर की सफाई नहीं आई है।

MP में टेंडर लेने की शर्तें होगी कठिन, 80 प्रतिशत से कम दर भरी तो देना होगी दो गुनी परफार्मेंस सिक्योरिटी की एफडी

Conditions for taking tender in MP will be difficult, if less than 80 percent rate is paid then double the performance security FD will have to be paid. भोपाल। अव्यावहारिक दरें डालकर टेंडर प्राप्त करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए 80 प्रतिशत से कम दरें डालने वाले निविदाकर्ताओ से अंतर की दोगुनी परफार्मेंस गारंटी ली जाएगी। इसके साथ ही बैंक गारंटी के स्थान पर फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट के माध्यम से परफार्मेंस सिक्योरिटी लिए जाने पर भी लोक निर्माण विभाग विचार कर रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने प्रशासनिक अकादमी में निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भेज कर तीन अध्ययन दल से निविदा शर्तों का अध्ययन कराया गया। इन दलों से प्राप्त सुझावों को इस कार्यशाला में सम्मिलित करते हुए इन पर विस्तार से चर्चा की गई। अब इसी आधार पर निविदा शर्तों को ऐसा बनाया जाएगा कि सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी न हो। इससे निर्माण कार्यों को और अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। ठेके लेने की प्रवृत्ति पर लगेगा अंकुश सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नई निविदा नीति से क्षमता से अधिक कार्यों के ठेके लेने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बिड कैपेसिटी संबंधी शर्तों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। निविदाकर्ता के पास बैच मिक्स प्लांट, डब्लू एम एम मिक्स प्लांट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता संबंधी शर्त जोड़ने का सुझाव मिला है। दस्तावेज में सुधारों की गुंजाइश उल्लेखनीय है कि सभी निर्माण विभागों के लिए एक मानक निविदा दस्तावेज वर्ष 2014 में तैयार किया गया था। कालांतर में हुए तकनीकी विकास और नियमों में परिवर्तन के कारण इस दस्तावेज में अनेक सुधारों की गुंजाइश है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लावनिया,एमडी एमपीबीडीसी डॉ पंकज जैन,ईएनसी पीडब्ल्यूडी केपीएस राणा, ईएनसी (भवन) एसआर बघेल एवं ईएनसी भवन विकास निगम अनिल श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य सभी मुख्य अभियंता, वरिष्ठ अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे। क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव दो करोड़ से अधिक लागत वाली सभी निविदाओं में प्री क्वालिफिकेशन शर्तें लागू की जाएं पूर्व में यह सीमा पांच करोड़ थी।अनुमानित लागत के 20 प्रतिशत के बराबर के तीन कार्यों के अनुभव के स्थान पर 40 प्रतिशत के तीन कार्यों को रखा जाए।निविदाकर्ता के पास उपलब्ध मानव संसाधन और उपकरणों के लिए न्यूनतम शर्तें जोड़ी जाएं।दो करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों के लिए निर्माण स्थल पर गुणवत्ता परीक्षण लेब की स्थापना अनिवार्य की जाए।गुणवत्ता नियंत्रण के लिए समय-समय पर किए जाने वाले परीक्षणों, डामर की गुणवत्ता आदि से संबंधित शर्तें भी जोड़ी जाए।

अब पुलिस थानों पर होगी जनसुनवाई, DGP कैलाश मकवाना ने दिए आदेश

Now public hearing will be held at police stations, DGP Kailash Makwana gave orders मध्य प्रदेश में अब पुलिस थानों पर ही लोगों की जनसुनवाई हो जाएगी. उन्हें पुलिस अधीक्षक के दफ्तर तक नहीं जाना पड़ेगा. प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने यह निर्देश दिया है. उनका मानना है कि इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा छोटी-छोटी शिकायतों का निराकरण पुलिस थाने पर ही हो जाएगा. मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, अब लोगों को जन सुनवाई के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पुलिस थाने में ही हर मंगलवार जनसुनवाई हो जाएगी. पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण किया जाएगा, यदि पुलिस थानों पर शिकायत का निराकरण नहीं होता तो फिर पीड़ित आगे शिकायत कर सकता है. अभी तक यहा होती थी जनसुनवाईअभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का सिलसिला मंगलवार को चलता था. इसके अलावा डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारी भी जनसुनवाई करते थे. नए आदेश से काफी बदलाव आने की संभावना है. जनसुनवाई के नए आदेश के बाद अब पुलिस थानों पर अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण करने की जिम्मेदारी रहेगी. इसके अलावा शिकायतकर्ता को न्याय मिलने में होने वाली देरी भी कम होगी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शिकायतों का पुलिस थाने पर जल्द ही निराकरण करने पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. नई व्यवस्था को लेकर फिलहाल तारीख नहीं सामने आई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि अगले मंगलवार से ही नई व्यवस्था लागू हो सकती है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet