LATEST NEWS

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा आज खत्म होगी, ओरछा आखिरी पड़ाव

ओरछा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है. पदयात्रा आज अपने तय समय से 2 घंटे पहले सुबह करीब 7 बजे हजारों भक्तों के साथ ओरछाधाम की ओर प्रस्थान करेगी. जानकारी के अनुसार, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ओरछा पहुंचेगी. यात्रा के ओरछा पहुंचने पर सबसे पहले साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होंगे. इसके बाद हजारों सनातन भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हनुमान चालीसा के पाठ के बाद धीरेंद्र शास्त्री सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान राम के दर्शन करेंगे और इसके बाद बागेश्वर धाम के लिए निकल जाएंगे. जहां एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री यात्रा में शामिल होने को लेकर हिंदूओं से अपील कर रहे थे. वहीं, अब आज यात्रा में शामिल ना होने की गुहार लगा रहे हैं. आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अब क्यों रोक रहें हैं? जानिए क्या है पूरा मामला बताते चले कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 21 नवंबर को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी. इस यात्रा में उन्होंने जात-पात से हटकर सभी हिंदुओं को साथ आने की अपील की थी. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा जिस रास्ते से होकर गुजर रही है, वहां बड़ी संख्या में हिंदू शामिल हो रहे हैं. यही नहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इस पदयात्रा बड़े-बड़े नेता-राजनेता भी शामिल होने पहुंच रहे हैं. आज यानी 29 नवंबर को यात्रा का आखिरी दिन है. पदयात्रा का आखिरी दिन होने के चलते भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रामराजा सरकार की नगरी ओरछा जहां यात्रा का समापन होना है, वहां एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में हिंदू एकत्रित हो गए हैं. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब लोगों को इस यात्रा में शामिल ना होने की अपील की है. जानिए क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यात्रा में पहले से ही लाखों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं, यात्रा में अब और जो लोग यात्रा में आना चाहते है, जो जहां हैं वहीं, रुक जाएं. यात्रा में शामिल ना हों… आप सभी लाइव के माध्यम से इस यात्रा में शामिल हो जाएं. बढ़ते भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने से रोकने की अपील की है.  ‘यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है’ अपनी इस यात्रा का शुरू करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है. ये बजरंगबली के भक्तों की भक्ति का उबाल है, यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है. हमें बजरंगबली की कृपा पर भरोसा है. आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ़ रहा है जब एक आवाज में हिंदू एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे तो उसी दिन इस देश में हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा. ऐसा है यात्रा का रूट बागेश्वरधाम से शुरू हुई ये यात्रा पहले दिन 15 किलोमीटर का सफर पूरा कर कदारी पहुंची. इसके बाद दूसरे दिन 17 किलोमीटर का सफर पूरा  कर छतरपुर के पेप्टेक टाउन पहुंची थी. तीसरे दिन यात्रा 21 किलोमीटर का सफर पूरा कर नौगांव पहुंची. चौथे दिन यात्रा 22 किलोमीटर की दूरी तय कर देवरी रेस्ट हाउस पहुंची. पांचवें दिन यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय कर मऊरानीपुर पहुंची. यहां से पदयात्रा 17 किलोमीटर का सफर तय कर घुघसी पहुंचेगी. सातवें दिन यात्रा 17 किलोमीटर का सफर पूरा कर निवाड़ी पहुंची थी. यहां से ये यात्रा 15.5 किलोमीटर की दूरी तय कर ओरछा तिगैछा पहुंची. यहां रात में विश्राम करने के बाद पदयात्रा ओरछाधाम पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु राजाराम मंदिर में दर्शन करेंगे. जिसके बाद ये पदयात्रा संपन्न होगी. 9 दिन में 160 किसी की यात्रा धीरेंद्र शास्त्री ‘हिंदू एकता’ के लिए 21 नवंबर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की थी जो कि 29 नवंबर यानी शुक्रवार को पूरी होगी. वह 9 दिनों में बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की दूरी तय करेंगे. इस यात्रा के लिए कुल आठ पड़ाव बनाए गए थे. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वो ये पदयात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ हजारों भक्त भी चलेंगे. इस दौरान वह रोजाना 20 किमी पैदल चलेंगे. कई हस्तियों ने पदयात्रा में लिया भाग 21 नवंबर से शुरू हुई बाबा की इस यात्रा में अभिनेता संजय दत्त और द ग्रेट खली भी शामिल हो चुके हैं. इसके अलावा कई नेताओं ने भी उनकी इस यात्रा को समर्थन दिया है, जिनमें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी विधायक राजेश्वर शर्मा और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हैं. वहीं, यात्रा के दूसरे दिन छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने एक सभा को भी संबोधित किया था. जिसमें हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी राजा ने भी भाग लिया था.  

विधायक की बेटी से घर में घुसकर मारपीट, सागर में पीड़ित बोलीं-गला दबाया, जान से मारने की धमकी दी

सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है। विधायक के भतीजे पर मारपीट का आरोप है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक बेटी को साथ लेकर शिकायत दर्ज करवाने एसडीओपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर मारपीट विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया के साथ गुरुवार को मारपीट की गई। प्रियंका ने बताया कि उनका घर बिजौरा गांव में है। जब सुबह वह अपने घर पर थीं तब उनके चचेरे भाई और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया एवं उनके बेटे कुशाल पटेरिया घर में दाखिल हुए। दोनों ने उनपर जान से मारने की नीयत से हमला किया। विधायक की बेटी ने बताया कि आधे घंटे तक उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वह किसी तरह घर से बाहर निकलीं तो आरोपियों ने उनका गला पकड़ लिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उन्हें धमकी दी कि क्षेत्र में घूमना बंद कर दो। अगर अब दिखाई दी तो जान से मार देंगे। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। लोगों से मिलने पर विपक्षियों के निशाने पर टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्टके अनुसार, विधायक की बेटी प्रियंका ने कहा कि पिता काम के सिलसिले में अक्सर भोपाल आया-जाया करते हैं। जब पिता घर पर नहीं रहते तब वह क्षेत्र के लोगों से मिलती हैं। उनके सुख-दुख में शामिल होती है। क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेती हैं। यही वजह है कि वह शायद विपक्षियों के निशाने पर आ गई हैं। मामला दर्ज बेटी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर विधायक बृजबिहारी पटेरिया घर पहुंचे। इसके बाद बेटी प्रियंका को लेकर सीधे एसडीओपी ऑफिस पहुंचे। जहां बेटी ने चचेरे भाई विनीत और उनके बेटे कुशाल पटेरिया पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

नाजिया इलाही ने कहा सैकड़ों साल पुराने मंदिर वक्फ बोर्ड कैसे हो गए, विधायक टी राजा भी खंडवा में जमकर गरजे

खंडवा  खंडवा में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील नाजिया इलाही ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे मुस्लिम समाज के लोग आगबबूला हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लैंड माफिया कह दिया है। साथ ही कह दिया है कि जिन्ना को मानने वाले लोग पाकिस्तान का टिकट कटवा लें। इसी बात को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी है। यह है मामला दरअसल, एमपी के खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ और वीर शहीदों की याद में एक मशाल मार्च निकाला गया था। मशाल मार्च में बड़े-बड़े हिंदू नेताओं को बुलाया गया था। 28 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील नाजिया इलाही और तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह ने भी शिरकत की। मंदिर इनके अब्बा कैसे हो गए नाजिया इलाही ने कहा कि मुसलमान के मंदिर 1400 साल पुराने हैं। इतने सौ साल पुराने मंदिर इनके अब्बा का कैसे हो गए। इतना ही नहीं नाजिया इलाही ने आगे कहा की वक्फ बोर्ड एक लैंड माफिया है। वक्फ बोर्ड का नाम न ही कुरान में लिखा है और न ही संविधान में वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से मिटा देना चाहिए। साथ ही पूरे भारत में जिस हिसाब से थूक जिहाद , लव जिहाद , लैंड जिहाद का जो सारा कार्यक्रम चल रहा है, उससे भी पर्दा उठाना जरूरी है । साथ ही अगर मुसलमान जिन्ना को मानता है तो उनका टिकट भी पाकिस्तान के लिए करना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर इस मशाल मार्च में शामिल होने आए टी राजा ने भी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ी बात कह दी। टी राजा ने कहा कि बांग्लादेश से हिंदुओं को सीखने की जरूरत है , भारत में भी ऐसे कई राज्य है, जहां हिंदुओं की हालत बांग्लादेश से भी ज्यादा बदतर है । फिलहाल नाजिया इलाही और टी राजा के बयानों ने खंडवा में सुस्त पड़ा सियासी माहौल गर्म कर दिया है । गौरतलब है कि इन नेताओं के बयान से खंडवा के मुस्लिम समाज में आक्रोश है। साथ ही उनका कहना है कि इससे सामाजिक समरसता बिगड़ सकता है।

एयरलाइन फ्लाइट को शाम 5:20 बजे दिल्ली से इंदौर लाने और 5:50 बजे बेंगलुरु भेजने की तैयारी

भोपाल इंदौर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के समय में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, यह फ्लाइट शुरू होने के बाद से लगातार अपने शेड्यूल से देरी से उड़ान भर रही है। फ्लाइट के रोजाना लेट होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए एयरलाइन ने समय बदलने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अब इस फ्लाइट का संचालन दोपहर के बजाय शाम को किया जाएगा। ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक, इंदौर से शारजाह के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 अक्टूबर से इंदौर से दो नई घरेलू उड़ानें शुरू की थीं। इनमें से एक, IX2513, दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 3:50 बजे बेंगलुरु जाती है। लेकिन यह फ्लाइट शुरुआत से ही 2-3 घंटे की देरी से उड़ान भर रही है। गुरुवार को यह फ्लाइट 6:05 बजे रवाना हुई, जबकि मंगलवार और बुधवार को भी 1 से 1.5 घंटे की देरी हुई। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयरलाइन ने इस फ्लाइट को शाम 5:20 बजे दिल्ली से इंदौर लाने और 5:50 बजे बेंगलुरु भेजने की तैयारी की है। हालांकि, यह बदलाव कब से लागू होगा, इसकी अभी जानकारी नहीं है। समर शेड्यूल में बदल पाएगा फ्लाइट का समय एयरपोर्ट अधिकारियों कहना है कि विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट का समय बदलना मुश्किल है। यह बदलाव समर शेड्यूल में ही संभव हो पाएगा। बता दें इस फ्लाइट की देरी से सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिनकी बेंगलुरु से आगे कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं। गुरुवार को 5 फ्लाइट्स लेट हुईं     गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। इनमें खराब मौसम को कारण बताया गया।     एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX2511): दिल्ली के लिए 7:50 बजे की फ्लाइट 8:52 पर रवाना हुई।     इंडिगो (6E7154): नाशिक के लिए 1:10 बजे की फ्लाइट 2:04 पर रवाना हुई।     एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX2513): बेंगलुरु के लिए 2 घंटे की देरी से रवाना हुई।     इंडिगो (6E7109): जयपुर के लिए 4:10 बजे की फ्लाइट 5:42 पर रवाना हुई।     एयर इंडिया (AI2912): दिल्ली के लिए 8:50 बजे की फ्लाइट 10:00 बजे रवाना हुई।  

निवेशक हमारे लिये मेहमान नहीं, हमारा परिवार हैं, प्रक्रियात्मक कठिनाइयां नहीं आने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पुरुषार्थ और परमार्थ का संगम है जर्मनी, इससे जुड़कर उद्योग के नये मार्ग होंगे प्रशस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध करायेंगे हर सुविधा प्रक्रियात्मक कठिनाइयां नहीं आने देंगे निवेशक हमारे लिये मेहमान नहीं, हमारा परिवार हैं मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये उपलब्ध है स्वर्णिम अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस : 2025 के लिए किया जर्मनी के निवेशकों को आमंत्रित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत और जर्मनी के आपसी संबंध हमेशा से बेहतर रहे हैं। पुरुषार्थ और परमार्थ से परिपूर्ण जर्मनी ने भारत के साथ हमेशा उद्योग मैत्री का रवैया रखा है। उन्होंने जर्मनी के निवेशकों को उन्नत तकनीकी के साथ मध्यप्रदेश में आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आये निवेशकों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हमनें निवेशकों के हित में जटिलताओं को समाप्त/सरलीकृत कर प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को दूर करने का काम किया है। निवेशकों को प्रदेश में उद्योग लगाने पर बिजली और पानी की कमी नहीं आने दी जायेगी। निवेशक हमारे लिये मेहमान नहीं, हमारे परिवार का एक अंग हैं। हम उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देंगे। प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिये भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को म्यूनिख (जर्मनी) में अपनी 3 दिवसीय यात्रा के प्रथम दिन इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में फरवरी माह में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में आने के लिए जर्मनी के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और जर्मनी के अतीतकाल से बहुत गहरे संबंध है। विशेष रूप से उद्योग और व्यवसाय जगत में भी हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं। हमने इन संबंधों को निभाया भी है। यूरोप के सभी देशों से तुलना की जाए तो जर्मनी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। मेरी यात्रा इन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां मैं एक स्पष्ट उद्देश्य से आया हूँ। हम जर्मनी के साथ एक नई तरह की साझेदारी चाहते हैं। साझेदारी केवल व्यापार तक ही सीमित न हो। हम चाहते हैं कि जर्मनी की कम्पनियां अपनी उन्नत तकनीक के साथ मध्यप्रदेश में निवेश करें। मध्यप्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक और मानव संसाधनों के साथ जर्मनी की तकनीक का संगम हो। मध्यप्रदेश एक सम्पूर्ण इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन है। मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर भी उपल्बध हैं। जब मध्यप्रदेश की क्षमताओं की बात की जाती है, तो आंकड़े स्वयं बोलते हैं। मध्यप्रदेश आज भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारी अर्थव्यवस्था पिछले एक दशक में तीन गुना बढ़ी है। हमारी विकास दर दोहरे अंक में है। लेकिन यह तो शुरूआत है। हम एक पॉवर सरप्लस स्टेट हैं। सिर्फ यही नहीं, प्रदेश में बिजली देने के लिए वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ग्रीन एनर्जी की दिशा में मध्यप्रदेश काफी आगे बढ़ा है। इसके साथ ही पर्याप्त जल और भूमि की उपलब्धता भी मध्यप्रदेश की विशेषता है। हमारी यूएसपी है मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जर्मनी के उद्योगपति जर्मनी ही नहीं, विश्व के कई देशों में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मन विद्वान मैक्स मूलर का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय ग्रंथों और वेदों का जर्मनी सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद किया। वे संस्कृत के भी विद्वान थे। स्वामी विवेकानंद भी उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते थे। जर्मनी ने विश्व युद्ध सहित अनेक कठिनाईयों का सामना किया है। लेकिन जर्मनी के नागरिकों की जीवटता सराहनीय है। उद्योग स्थापना की महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ 30 दिन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग स्थापना में आने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने विशेष प्रयास किये हैं। मध्यप्रदेश को देश का इकलौता प्रदेश कहा जा सकता है, जहाँ उद्योग संबंधी सभी प्रकार की अनुमतियाँ और स्वीकृतियाँ मात्र 30 दिन में दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विभाग की मॉनीटरिंग उत्साही, जिज्ञासु और कर्मठ अधिकारियों के हाथों में है। इसके अतिरिक्त वे स्वयं निरंतर इस विभाग की मॉनीटरिंग करते हैं। मेहमान नहीं, परिवार बनकर आयें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मनी के निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर मेहमान की बजाये परिवार बनकर आये हैं। सभी को सुखद औद्योगिक माहौल मिलेगा। भारत के भावी आर्थिक लक्ष्यों का भी हृदय प्रदेश है मध्यप्रदेश ‘इन्वेस्ट अपोर्चुनिटीज इन एमपी’ के लिए गुरुवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन को जर्मनी में भारत के कौंसुलेट जनरल शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का भौगोलिक हृदय प्रदेश तो है ही, साथ ही यह भारत के आर्थिक विकास का भी प्रमुख गंतव्य बन रहा है। सिन्हा ने जर्मनी के निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश का आव्हान कर उन्हें आश्वस्त करते हुए बताया कि यहां 5 पूर्ण विकसित हवाई अड्डे, 4 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग और विस्तृत रेलवे नेटवर्क है। मध्यप्रदेश के शहरों से देश के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक किसी भी स्थान पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से देश भर के पोर्ट्रस तक सुगम पहुंच इसे देश की सप्लाई चेन के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र बनाती है। सिन्हा ने मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए मध्यप्रदेश सरकार की इंडस्ट्री फ्रैंडली नीतियों की तारीफ की। उन्होंने जर्मन निवेशकों को बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि, नवकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि निवेशकों के लिए भी विकास के नए द्वार खोल सकता है। जर्मन निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश आइडियल डेस्टिनेशन डॉ. टोबियास रोसेन्थाल, चेयरमेन, बेयरलोशर ने कहा कि जर्मन निवेशकों के लिये मध्यप्रदेश आइडियल डेस्टिनेशन है। मध्यप्रदेश में एडिटिव प्लास्टिक उत्पादक कंपनी बेयरलोशर के चेयरमेन डॉ. रोसेन्थाल ने मध्यप्रदेश में उद्यमिता के अपने 25 वर्ष के अनुभव साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में उनका इतना अच्छा अनुभव रहा कि उनकी कंपनी ने दुनिया भर के 15 प्लांट्स में सबसे बड़ा प्लांट मध्यप्रदेश में स्थापित किया। डॉ. रोसेन्थाल ने जर्मन निवेशकों को बताया मध्यप्रदेश निवेश के लिये आइडियल डेस्टिनेशन है, क्योंकि यहाँ अच्छे व कुशल मानव संसाधन, उपयुक्त इन्फ्रॉस्ट्रक्चर असिस्टेंस और प्रदेश सरकार की ओर … Read more

राजेश आर रावत एवं टीम का परिजनों ने किया भव्य स्वागत ।

The family members gave a grand welcome to Rajesh R Rawat and the team. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन मान्यता चुनाव नार्थ साईड प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत को बनाए जाने पर सामाजिक, ग्रामिणजनो एवं ईस्ट मित्रो में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो की कामरेड राजेश आर रावत मूलतः आमला विकास खंड के ग्राम खापा ग्राम के स्थाई निवासी है । कामरेड राजेश आर रावत ,महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर,मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मंडल सचिव कामरेड एस के झा के मान्यता चुनाव प्रचार प्रसार पर प्रथम बार आमला नगर आगमन पर परिजनों एवं ईस्ट मित्रो ने ग्राम कजली जोड़ पर एकत्रित होकर कामरेड राजेश आर रावत एवं उनकी टीम का फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामपाल मोड़क भाजपा किसान मोर्चा आमला मंडल अध्यक्ष ,रामदास कापसे,मनोज रहड़वे ग्राम खापा खतेड़ा सरपंच संघ उपाध्यक्ष आमला राजू कापसे ग्राम छावल सरपंच,रामदास तुलसीराम माथानकर ग्राम काजली, मनोज नावंगे जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ राजेश रावत ग्राम छावल राजू पोटफोड़े , मारोति खवादे,मुकेश मोड़क, बंटी कापसे, राजेश रहड़वे,सुखदेव पटवारी, मुकेश रहदवे,प्रेम शंकर बेदरे,टीकाराम रहदेवे आदि मौजूद रहे।सभी ग्राम वासियों ने नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के चुनाव चिन्ह लेंप पर ही वोट देने अपील की ।

शावकों के शव क्षत-विक्षत कैसे हुए, 36 घंटे बाद भी फारेस्ट नहीं ढूंढ पा रहें है जवाब

How did the bodies of the cubs get mutilated, the forest is not able to find the answer even after 36 hours उदित नारायणभोपाल। कूनो नेशनल पार्क से जन्मे दोनों शावकों की मौत पर प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि शावकों के शव क्षत-विक्षत कैसे हुए..? क्या बाड़े में कोई और वन्य प्राणी पहुंचे थे या फिर मां स्वयं ही अपने शावकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया..? मौत के चार दिन बाद भी वन विभाग द्वारा अधिकृत जवाब नहीं आया है। सबसे बड़ा सवाल लिया है कि प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट में इतनी बड़ी लापरवाही के लिए कौन अफसर जवाबदेह है।श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के वंश वृद्धि की कड़ी में 22 नवंबर को चीता निर्वा ने शावकों को जन्म दिया था। जन्म के 2 दिन बाद यानि 25 को दोनों शावकों की मौत हो गई। डीएफओ कुनो के अधिकृत प्रेस नोट में दोनों मृत शावकों के शव को क्षति-विक्षिप्त बताया। अर्थात शावकों की मौत किन जानवरों के हमले से हुई? इस सवाल का उत्तर खोजा जा रहा है। हालांकि सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने आशंका व्यक्त की है कि निर्वा पहली बार मां बनी है, इसलिए वहीं हमले कर सकती है। बिल्ली प्रजाति के एनिमल का यह स्वभाव भी होता है। इसके बावजूद भी आखिरकार कुनो पार्क के प्रबंधन पर सवाल उठना लाजमी है। 24 घंटे की मॉनिटरिंग कैसे की जा रही थी? सभी चीता को कॉलर आईडी से मीनिंग हो रही है तो फिर निर्वा के मूवमेंट पर नजर क्यों नहीं रखी गई..? यदि निर्वाह पर नजर रखी जाती तो उसके हमले से शावकों को बचाया जा सकता था।

मध्यप्रदेश में जर्मन निवेश का नया अध्याय प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जर्मनी यात्रा ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। गुरूवार को डॉ. यादव ने निवेशकों से मिलने के बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटित की। यह निर्णय मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। भोपाल को मिलेगा वैश्विक औद्योगिक केंद्र का दर्जा भोपाल के अचारपुरा में जर्मन कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड को 27,200 वर्गमीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है। इस समझौते के तहत कंपनी ने भोपाल में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। इस कम्पनी की स्थापना से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस उद्योग की स्थापना से एक्स-रे मशीन निर्माण एवं अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट सहित नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस यात्रा ने प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए अब ऐसा माहौल तैयार हो चुका है, जहां व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच और निवेशकों के प्रति सकारात्मक रवैया ने ही जर्मन कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार की प्रेरणा दी है। भोपाल में जर्मन कंपनी एसीईडीएस को भूमि आवंटन मात्र एक शुरुआत है। यह साझेदारी न केवल औद्योगिक विकास की एक नई लहर लाएगी, बल्कि इसे प्रदेश के समग्र विकास के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस ऐतिहासिक यात्रा ने यह भी प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश न केवल भारत बल्कि वैश्विक निवेश का अगला प्रमुख केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है।  

जन सेवा और विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल जनता की सेवा और जनहित में जरूरी विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-53 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने दानिश नगर में 27 लाख 53 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का लोकार्पण किया। हनुमान नगर में 12 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और 5 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। गगन विहार कॉलोनी सेंट राफेल स्कूल के पास 14 लाख से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। शिवनगर जाटखेड़ी में नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। बाबा साहेब अंबेडकर पार्क जाटखेड़ी में 18 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। संजय नगर जाटखेड़ी के संत शिरोमणि रविदास महाराज परिसर में बाउंड्री वॉल का भूमि-पूजन किया। पार्क एवेन्यू में 9 लाख रुपये से बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। शंकराचार्य नगर में 6 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य का भूमि-पूजन किया। गायत्री विहार फेज-1 बागमुगलिया में पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान पार्षद प्रताप वारे, शीला पाटीदार, जितेन्द्र शुक्ला, रामबाबू पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, रमाकांत मालवीय सहित स्थानीय जन मौजूद रहे।  

आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायम

 डिंडौरी कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु 27 नवंबर 2024 को आबकारी विभाग वृत्त शहपुरा और वृत डिंडोरी में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमे आरोपी चैती बाई पति जहांगीर ग्राम अमेरा से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, चूरामन पिता समनू लाल ग्राम कोहानी देवरी से 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, तीतो बाई पति स्व.  बालाराम ग्राम कोहानी देवरी  से 06 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और समनी बाई पति वीर सिंह ग्राम विक्रमपुर से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद किया गया।     इस प्रकार पंजीबद्ध कुल 4 प्रकरण में जप्त कुल 23 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4600/- रुपए है। उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ” क” तहत पंजीबद्ध किए गए।

मध्यप्रदेश में जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता, नए साल पर कर्मचारियों को तोहफा!

भोपाल प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार नए साल में फिर बढ़ाएगी। यह जनवरी 2024 से 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया है। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।  जनवरी 2025 में केंद्र सरकार महंगाई भत्ता और राहत में फिर वृद्धि करेगी। इसे देखते हुए वित्त विभाग भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने में की देरी मध्य प्रदेश में 2024 के पहले तक जब-जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते व राहत में वृद्धि करती थी, तब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता और राहत बढ़ा देती थी। अब इसमें विलंब हो रहा है। अभी भी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत का अंतर है। राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को नहीं मिला लाभ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि सरकार नए साल में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार फिर इसमें वृद्धि कर सकती है। उल्लेखनीय है कि बजट में 56 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ते का प्राविधान है। विभागों का स्थापना व्यय भी इसके अनुसार ही तैयार हुआ है, यानी बजट प्राविधान की कोई समस्या नहीं है। दिसंबर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से की है, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी नवंबर से किया गया। जनवरी से सितंबर के महंगाई भत्ते के अंतर की राशि का भुगतान चार समान किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी। दूसरी जनवरी, तीसरी फरवरी और चौथी किस्त की राशि खातों में मार्च 2025 में आएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जर्मनी के दौरे का दूसरा दिन

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान, प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए संभावनाओं की तलाश करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री 29 नवंबर की शाम म्यूनिख से सड़क मार्ग द्वारा स्टटगार्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री यहां लैप ग्रुप फैसिलिटी के आंद्रियास लैप, मैथियास लैप, हुबर्टस ब्रेयर के साथ लैप स्टटगार्ट फैक्ट्री का दौरा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर राउंड टेबल बैठक में चुनिंदा उद्योग समूहों के सीईओ से चर्चा करेंगे। दोपहर के भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टटगार्ट के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्टटगार्ट का प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय जर्मनी के सबसे बड़े प्राकृतिक इतिहास संग्रहालयों में से एक है, जिसमें जीवाश्म, विशेष रूप से डायनासोर और क्षेत्र में पाए गए प्राचीन जीवों के अवशेष संरक्षित हैं। संग्रहलाय के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव फ्रैंकफर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. यादव एयर इंडिया की फ्लाइट से फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होगे।  

मालवा की गंगा शिप्रा में दूषित पानी मिलने से बचाने अब 919 करोड़ रुपये की दूसरी योजना पर काम

उज्जैन  प्रदूषित कान्ह नदी का पानी उज्जैन आकर मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में मिल रहा है। फिलहाल ये मिलन रोकने को कोई प्रबंध नहीं है। वर्ष 2016 में 95 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रबंध किया था मगर वो सफल न हो सका। नतीजतन, अब 919 करोड़ रुपये की दूसरी योजना पर काम चल रहा है जो 2027 में पूरी होगी। यानी तब तक शिप्रा में गंदा पानी मिलता रहेगा। मालूम हो कि देश के सबसे स्वच्छ पड़ोसी शहर इंदौर का सीवेज युक्त पानी कान्ह नदी के रूप में उज्जैन आकर शिप्रा नदी में मिलता है। 95 करोड़ रुपये हुए थे खर्च इससे शिप्रा का स्वच्छ जल भी प्रदूषित होता है। ये मिलन रोकने को प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में 95 करोड़ रुपये खर्च कर कान्ह का रास्ता पाइपलाइन के माध्यम से बदलने का काम किया था। योजना स्वरूप नहान क्षेत्र (त्रिवेणी घाट से कालियादेह महल तक) को स्वच्छ रखने के लिए पिपल्याराघौ से कालियादेह महल के आगे तक भूमिगत पाइपलाइन बिछाई थी। योजना को बनाते समय दूरदर्शी दृष्टिकोण न अपनाया और नतीजा ये निकला कि परियोजना पूरी होने के बाद भी शिप्रा के नहान क्षेत्र में भी प्रदूषित पानी नहीं मिलता रहा और अब भी मिल रहा है। इधर, उज्जैन शहर में 438 करोड़ रुपये की भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का काम भी समय-सीमा गुजरने के पांच साल बाद भी अधूरा है। जन भावनाओं और स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर इन सब स्थितियों का असर जन भावना और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बहरहाल, अब 919 करोड़ रुपये की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का काम शुरू कराया है। योजना अंतर्गत त्रिवेणी घाट के समीप जमालपुरा गांव में स्टापडैम बनाकर कान्ह का पानी रोका जाएगा। यहां से कान्ह का पानी 30.15 किलोमीटर दूर गंभीर नदी पर बने बांध के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र के सिंगवाड़ा गांव में प्रवाहित गंभीर नदी में छोड़ा जाएगा। इसके लिए 12 किलोमीटर हिस्से में 5.30 मीटर व्यास की टनल बनाई जाएगी। योजना पूरी होने पर गंभीर में मिलेगा कान्ह का पानी 18.5 मीटर लंबी डी आकर की आरसीसी बाक्सनुमा पाइपलाइन बिछाई जाएगी। प्रारंभिक और अंतिम छोर पर 140-140 मीटर की ओपन चैनल बनाई जाएगी। योजना के पूरा होने पर कान्ह का पानी गंभीर नदी में आकर मिलेगा। यह पानी सिंगवाड़ा से असलोदा, तुम्बावड़ा, सुर्जखेड़ी, गुधा, रूपाखेड़ी, कनार्वद, सर्वाना उन्हेल होकर बरखेड़ा मदन गांव में मेलेश्वर महादेव मंदिर के समीप शिप्रा नदी में जाकर मिलेगा। परियोजना, का निर्माण वर्ष 2052 के समय की इंदौर, सांवेर की आबादी और 40 क्यूमेक जल उद्वदित क्षमता को ध्यान में रखकर किया है। ये महाकुंभ सिंहस्थ 2028 और उसके बाद के सिंहस्थ में बहुत उपयोगी साबित होगी। शिप्रा नदी शुद्ध नहीं हो सकी शिप्रा नदी को स्वच्छ एवं प्रवाहमान बनाने के लिए बीते एक दशक में प्रदेश सरकार एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, बावजूद शिप्रा नदी शुद्ध न हो सकी है। अगले तीन वर्ष में दो हजार करोड़ रुपये और खर्च करने की तैयारी है। दावा है कि ये काम होने पर शिप्रा में सीधे नालों का पानी मिलना बंद हो जाएगा और शिप्रा में वर्षभर शिप्रा का ही जल भरा रहा।

मध्य प्रदेश के विद्यालयों से रिलीव होंगे अतिरिक्त गेस्ट टीचर्स? DEO को आदेश जारी, जान लें गाइडलाइंस

भोपाल मध्य प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षक अब रिलीव होंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि एक शाला में एक से अधिक अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया जाए. लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक की ओर से पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों पर शैक्षणिक समस्या का समाधान करने के लिए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है. वर्तमान में नवीन भर्ती से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा उच्च पद प्रभार से भी शिक्षक पदस्थ किए गए हैं. ऐसी स्थिति में एक ही विषय में एक से अधिक शिक्षक की शालाओं में पदस्थी हो तो उन्हें तुरंत रिलीव किया जाए. रिलीव करने के लिए तीन नियम भी बनाए गए हैं. एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें किस आधार पर किसी शिक्षक को रिलीव किया जाएगा. विद्यालय में एक ही विषय के दो शिक्षक कार्यरत हों तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिस शिक्षक के अंक कम होंगे, उसे हटाया जाएगा. इसके अलावा जूनियर शिक्षक को भी रिलीव किया जाएगा. इन दो नियमों के अलावा एक और तरीके से अतिरिक्त अतिथि शिक्षक को हटाया जायेगा. ऐसे हटाये जायेंगे अतिरिक्त अतिथि शिक्षक 1. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों विगत वर्ष भी कार्यरत थे तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिसके स्कोर कार्ड में कम अंक है, उसे हटाया जाए. 2. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और एक विगत वर्ष से एवं एक इस वर्ष में कार्यरत हैं, तो इस वर्ष से कार्यरत को हटाया जाए. 3. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों इसी वर्ष से कार्यरत हैं तो स्कोड कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में कम अंक वाले अतिथि को हटाया जाए.

प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजेगा संघ, महाकुंभ में कम से कम कचरा इक्कठा हो

 खंडवा महाकुंभ प्रयागराज में 2025 में खंडवा से 5000 थाली और 5 हजार थैले जाएगी. संघ द्वारा चलाए जा रहे है. एकत्रीकरण एक थाली और थैला अभियान पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए. यह कदम उठाए जा रहा है. जिसके लिए खंडवा वासी आगे आ रहे. विमल खंडेलवाल ने बताया कि एक थाली एक थैला की शुरुवात 8 तारीख से शुरू की गई थी. इसके तहत प्रति व्यक्ति से एक थाली और थैला संग्रहित करने का अनुरोध कर रहे हैं. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. ऐसे में वहां 40 टन कचरा इकठ्ठा होने का अनुमान है. इसी को देखते हुए अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान में धार्मिक संस्था समाजिक संस्था स्वयंसेवी संस्था से अनुरोध किया गया है. वह इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान इसी को दृष्टिगत रखते हुए. हम प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजने वाले है. वहां कम से कम कचरा इक्कठा हो. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. 10 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। देश के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर हर मंत्री इस महाकुंभ में शामिल होंगे. यहां 13 अखाड़ों के प्रमुख धर्मगुरु दो महीने तक मौजूद रहेंगे. दुनियाभर की मीडिया की इस पर नजर होगी. देशभर में हर जिले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ ने कहा है कि इसे हरित कुंभ बनाना है. इसलिए यह गतिविधि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चलाई जा रही है. हमारा यह प्रयास है. यह महाकुंभ पर्यावरण अनुकूल बने.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet