LATEST NEWS

उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया गया

भोपाल  मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है। दरअसल, रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर गंभीर आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में कहा था​ कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते है। नेता प्रतिपक्ष ने लगाया था आरोप कांग्रेस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिकरवार पर बीजेपी नेताओं से संबंध होने की शिकायत चुनाव आयोग में की थी. साथ ही, विजयपुर उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है और विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया है. बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उदयवीर सिंह को विजयपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी उन्हें 2017 में अटेर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया जा चुका है।

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। परिणीति ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल… तैयारी शुरू। परिणीति अंतिम बार ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।  

कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि पर भी निर्णय लिया

भोपाल  प्रदेश की मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। सिविल सेवाओं में महिलाओं के लिए अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इसके साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को दस साल बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अब 40 के बजाय 50 साल तक उम्र के अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर         – प्रदेश में खाद आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 254 नकद विक्रय केंद्र खोलने की दी गई स्वीकृति। 7 दिसंबर को होगी नर्मदापुरम में इन्वेस्टर्स समिट। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित उधर, सिंहस्थ वर्ष-2028 की तैयारियों के लिए मप्र शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित कर दी गई है। पर्यवेक्षण समिति सिंहस्थ के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करेगी। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।

खजुराहो पत्रकार संघ के नेतृत्व में होगा बुंदेल खंड स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए रखी गई बैठक

खजुराहो खजुराहो पत्रकार संघ के द्वारा सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पर आधारित संगोष्ठी के तहत बुंदेलखंड स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 15 नवंबर को टूरिस्ट विलेज खजुराहो में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी शामिल होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे  कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे जिसमें संयोजक राजीव शुक्ला और सहसंयोजक सुनील पांडे रहेंगे इसका निर्णय आज खजुराहो ब्राउन पोल्स रेस्टोरेंट में खजुराहो पत्रकार संघ अध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन करके लिया गया,जिसमें खजुराहो पत्रकार संघ समस्त साथी मौजूद रहे  कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए समितियां बनाई गई और सभी पत्रकार साथियों को जिम्मेदारी को सौंपी गई जिससे कार्यक्रम 15 नवंबर को भव्यता के साथ संपन्न हो बैठक में आज डॉक्टर मुराद अली, आनंद अग्रवाल , राजीव शुक्ला, सुनील पांडे,जाहिर सिंह राठौड़, राजकुमार मिश्रा ,आदित्य तिवारी, रवींद्र मिश्रा ,तुलसीदास सोनी ,मनीष खटीक ,अनुज दिक्षित, रिंकू नामदेव ,अशोक नामदेव, राजेश रैकवार, राकेश रिकी सिंह ,भरत यादव लक्ष्मण सेन, सहित बड़ी संख्या में खजुराहो पत्रकार संघ के साथी मौजूद रहे.

मोबाइल गैजेट में हैं करियर की उभरती हुई संभावनाएं

मोबाइल फोन को के जरिए टेक वर्ड में आई क्रांति के बारे में तो आज हर किसी को पता है। मोबाइल फोन के प्रति बच्चों और युवाओं में ही नहीं बल्कि हर पीढी के लोगों में तेजी से बढता हुआ क्रेज देखा जा सकता है। ऐसे में मोबाइल गैजेट में इवॉल्शन की आवश्यकताएं बढ़ी हैं और साथ ही बढ़े हैं इस क्षेत्र में करियर ऑप्शन भी। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी वर्षों में इस क्षेत्र के कम से कम 1 से 1.5 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ेगी। यहां जानिए किस तरह इस क्षेत्र में आप बन सकते हैं प्रोफेशनल। मोबाइल पर महज कॉल नहीं होती, इसके अलावा गेमिंग, एम-कॉमर्स, इंटरनेट सफिंग, चेटिंग, वीडियो उपयोग, एसएमएस, एमएमएस आदि का खासतौर से जिक्र किया जा सकता है। इनका विकास एम-वी, एटी प्रोफेशनल ही करते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए ऐसी लें ट्रेनिंग: विभिन्न मोबाइल सेवाओं जीएसएम, सीडीएमए, डब्ल्यूसीबीएमए की जानकारी, नेटवर्क के विभिन्न अवयवों वॉयस, डेटा और ब्रॉडबेंड की समझ, मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस की डिजाइनिंग करने की ट्रेनिंग, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट तथा यूनिक्स एडमिंस्ट्रेशन का अनुभव, सी, सी़़ और जावा की नॉलेज, गेमिंग सॉफ्टवेयर से अवगत होना जरूरी, एनिमेशन और ग्राफिक्स में ट्रेंड। ये हैं संभावनाएं:- टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर:ये टेलीकॉम कंपनियों और मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच सेतु का काम करते हैं। सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलेशन और नेटवकिंग के अनुरूप उपयोग संबंधित समस्त काम इनके जिम्मे होता है। कंटेंट डेवलपर:इनका काम नई सृजनात्मक परिकल्पनाओं को मूर्त रूप देना और सॉफ्टवेयर के तौर पर विकसित करना है ताकि उनकी कंपनी इनका कॉपीराइट अधिकार सुरक्षित करवा सके। सॉफ्टवेयर डेवलपर: ये विभिन्न उपयोगों के अनुसार अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का विकास करते हैं। इनकी नियुक्तियां सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल गेम्स एप्लिकेशन टेस्टर्स/डेवलपर आईफोन, एंड्रॉयड एप्लिकेशन प्रोग्रामर आदि के रूप में होती है।  

कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग पर MP हाईकोर्ट की रोक, सरकारों, यूट्यूब, X को जारी किया नोटिस

 भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग यानी सीधा प्रसारण वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अवैध रूप से साझा करने, एडिट करने, इस्तेमाल करने और बदलाव करने पर सोमवार को रोक लगा दी। अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से ऐसे वीडियो हटाने के अनुरोध वाली एक याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी नोटिस जारी किया। क्या दी दलील? दमोह के एक कारोबारी डॉ. विजय बजाज ने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अवैध रूप से साझा करने, एडिट करने और उसे प्रसारित करने के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। विजय बजाज की पैरवी करने वाले वकील उत्कर्ष अग्रवाल ने कहा कि यह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की कार्यवाही के सीधा प्रसारण से संबंधी नियमों का उल्लंघन है। कमाई करने वालों से वसूली जाए रकम याचिका में अदालत से यह भी अनुरोध किया गया है कि अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अवैध रूप से साझा करके इन वीडियो पर मिली व्यूवरशिप (देखने वाले लोगों की संख्या) के जरिये धन कमाने वालों से उक्त धन की वसूली के लिए भी निर्देश जारी किया जाए। कॉपीराइट का उल्लंघन करके अवैध रूप से अपलोड किए गए कुछ वीडियो विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए। यूट्यूब और एक्स को नोटिस मुख्य न्यायाधीश एसके कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की। वकील उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि याचिका की सुनवाई के दौरान यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि याचिका की सुनवाई के दौरान इसने मेटा प्लेटफॉर्म इंक, यूट्यूब और ट्विटर को नोटिस जारी किए। विस्तृत आदेश के अपलोड होने का इंतजार है। हाई कोर्ट के पास लाइव स्ट्रीमिंग की कॉपीराइट इन नियमों में स्पष्ट प्रविधान है कि लाइव स्ट्रीमिंग के सभी कापीराइट हाई कोर्ट के पास हैं। इन नियमों के अंतर्गत किसी भी प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग का मनमाना उपयोग, शेयर, ट्रांसमिट या अपलोड करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिपिंग को एडिट करके अपलोड करके आर्थिक लाभ उठाया जा रहा है। हाई कोर्ट के सुनवाइयों की मीम्स, शार्ट्स यही नहीं हाई कोर्ट के आदेशों के मीम्स, शार्ट बनाए जाते हैं और न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व शासकीय अधिकारियों पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं। अब तक जिन भी लोगों ने हाई कोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग का दुरुपयाेग कर सोशल मीडिया के माध्यम से धनार्जन किया है, उनसे वसूली की जाए। अभी तक जितनी भी क्लिपिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गई हैं, उन्हें डिलीट करने का भी आदेश पारित किया जाए।

शहडोल में पिज्जा में रेंग रहे थे कीड़े, खाद्य विभाग में शिकायत, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

 शहडोल शहर में एक युवक को पिज्जा में जिंदा कीड़े मिले। घटना का वीडियो बाहर आने के बाद हड़कंप मच गया। इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन ने स्टेडियम रोड स्थित डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से पिज्जा खरीदा था। घर जाकर डिब्बा खोलते ही उसे पिज्जा में कीड़े रेंगते दिखाई दिए। रोहन ने तुरंत घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की बात कही है। पिज्जा का शौकीन है पीड़ित रोहन ने बताया कि वह पिज्जा प्रेमी है और अक्सर डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से पिज्जा मंगवाता है। इस बार भी उसने बड़े चाव से पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन डिब्बा खोलते ही उसकी हालत खराब हो गई। पिज्जा में एक नहीं, बल्कि कई कीड़े घूम रहे थे। दुकान के कर्मचारी क्या बोले इस घटना से घबराए रोहन ने रेस्टोरेंट जाकर शिकायत की। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने उसे सिर्फ़ सॉरी, गलती हो गई कहकर टरका दिया। रोहन ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर का खाना खाने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। संचालक ने कहा- फंसाने की साजिश घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट के संचालक राज कुमार यादव ने मामले को फंसाने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पिज्जा में कीड़े निकलना संभव ही नहीं है। अधिकारी ने दिए जांच के आदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।      

उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन, महापौर बंगले का घेराव

Congress workers protest against water shortage in Ujjain, siege of Mayor’s bungalow उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भरपूर बारिश और डैम के फूल होने के बाद भी शहर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही महापौर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए महापौर बंगले के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर बंगले के सामने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे, तो उनके हाथ में खाली बाल्टी थमा कर पानी मांगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में डैम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी शहर की जनता पीने के पानी के त्राहिमाम कर रही है। प्रथम नागरिक महापौर को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। महापौर और नगर निगम के भाजपा बोर्ड को गहरी नींद से जगाने के लिए और जनता की पीड़ा बताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन, सेवादल, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, सहित सभी कार्यकर्ता महापौर ने बंगले पर धरना प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार भी 10 हाथियों की मौत पर सख्त, मांगी रिपोर्ट

उमरिया उमरिया जिले में आने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सब यह जानना चाहते हैं कि अचानक से इतने हाथियों की मौत कैसे हुई। राज्य सरकार ने भी इस मामले में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। जबकि केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर सख्त नजर आ रहा है। पीएमओ ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है, क्योंकि अब तक 10 हाथियों की मौत का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल, लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उमरिया में अचानक से 10 हाथियों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि सभी हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जबकि हाथियों की निगरानी के लिए टीम भी रहती है। फिलहाल, इस घटना के बाद हाथियों की निगरानी के लिए छह विशेष दल गठित किए गए हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। जहां लापरवाही मिलने पर फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और पनपथा एसडीओ फतेह सिंह निनामा को मामले में सस्पेंड भी किया गया है। सीएम ने इस मामले में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं, जबकि केंद्र सरकार ने भी रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि हाथियों की मौत के मामले में अगर कुछ और अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी एक्शन हो सकता है। क्योंकि हाथियों ने मौत से पहले बड़ी मात्रा में कोदो खाया था। फिलहाल, जंगली हाथियों पर निगरानी रखने के लिए वन विभाग की टीम को भी अलर्ट किया गया है। सीएम मोहन यादव ने हाथियों की मौत के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, पिछले कुछ समय में हाथियों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की बात भी सामने आई है। क्योंकि हाथी स्थानीय रहवासी इलाके में भी घुसे हैं, जिससे कई बार स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोग भी हाथियों को भगाते हैं, जिससे यहां डर बना रहता है। यही वजह है कि स्पेशल फोर्स गठित करने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

नीमच शहर में इस खतरनाक लंपी वायरस का प्रकोप दिखना शुरू हो गया

नीमच  एमपी के नीमच शहर में इस खतरनाक लंपी वायरस का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। अब तक इस वायरस की चपेट में आने से सैकड़ों पशुधन की मौत हो गई है। वहीं इसके केस भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लंपी वायरस को विज्ञान की भाषा में माइरसवायरस कहते हैं। लंपी वायरस एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से गायों और भैंसों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मच्छरों और अन्य कीटों के काटने से फैलती है। हालांकि यह बीमारी इंसानों को नहीं होती है, लेकिन यह पशुधन के लिए काफी हानिकारक हो सकती है। अब तक इतने जानवरों ने तोड़ा दम नीमच में अब तक इस खतरनाक बीमारी से कई जानवर चपेट में आए हैं। लंपी से 200 पशुओं की मौत हो चुकी है। आंकड़े ठीक से बचाव न करने पर और भी भयावह हो सकते हैं। इसलिए नीचे दिए गए तरीकों का इस्तेमाल करने आप अपने पशुधन को इस वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं। लंपी वायरस से बचाव के उपाय सबसे प्रभावी उपाय है सावधानी बरतना और अपने पशुओं के आस पास साफ सफाई रखना। साथ ही टीकाकरण करने से आपके पशुओं में बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अपने पशुओं के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखें। रुके हुए पानी को हटाएं और मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का उपयोग करें। संक्रमित पशुओं को बाकियों से अलग रखें यदि आपके किसी पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत अन्य पशुओं से अलग कर दें। इसके बाद बिना देरी किए पशु चिकित्सक से संपर्क करें। ताकि समय पर पशु को इलाज मिल सके।

कलेक्टर जनसुनवाई में संयुक्त किसान संगठन ने बीमा राशि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, सरकार को दी चक्काजाम की चेतावनी

In the collector’s public hearing, the United Farmers Organization submitted a memorandum regarding the demand for insurance amount, warned the government of traffic jams. खंडवा। कलेक्टर जनसुनवाई में संयुक्त किसान संगठन ने बीमा राशि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना था कि खरीब सीजन 2024 में फसलों को नुकसान हुआ और उत्पादन भी कम आया है। बीमा कंपनी सेटेलाइट सर्वे के द्वारा फसलों की नुकसानी गणना कर रही है, जबकि सेटेलाइट से नुकसान और उत्पादन की गणना संभव नहीं है। इसलिए सेटेलाइट सर्वे बंद कर पटवारी को भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाए। किसानों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर फल, सब्जी और दूध जैसी चीज रोककर शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर उतार कर चक्काजाम करेंगे। संयुक्त किसान संघ ने कहा कि खरीब सीजन 2024 में लगातार बरसात के कारण सोयाबीन, कपास, मक्का और प्याज फसल को नुक्सान हुआ है। लगभग 60% से ज्यादा नुकसान और उत्पादन भी कम आया है। पटवारी हल्का अनुसार क्राप कटिंग प्लांट में आमदनी 20 से 30 पैसे हो रही है। जिसे जिले के किसानों को कृषि की लागत भी नहीं निकल पा रही है। सरकार को चाहिए कि बीमा कंपनी से राशि दिलाई जाए। फसलों के औसतन उत्पादन का सही आंकलन पटवारी हल्का से ही सम्भव है। साल 2023 और 2024 दोनों सीजन की फसलों को बारिश से नुकसान हुआ था, किसानों को उसकी भी क्षतिपूर्ति दी जाए।

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्य सगे भाई, दोनो राज्यों की साझा संस्कृति है, साथ ही साझा विचार और साझा राष्ट्रवादी भाव है: CM यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्य सगे भाई है। दोनो राज्यों की साझा संस्कृति है, साथ ही साझा विचार और साझा राष्ट्रवादी भाव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह राज्योत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की असीम संभावनाओं का आंकलन कर निर्णय लिया। आज वनांचल और माइनिंग के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम रचे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब डबल इंजन की सरकार तेजगति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि का संबंध भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से रहा है। मां कौशल्या और माँ शबरी ने भी इस भूमि का उद्धार किया है। माता शबरी के झूठे बेर भगवान श्रीराम के द्वारा खाने का गौरवशाली प्रसंग जनजातीय संस्कृति को गौरवान्वित करता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान और गुजरात ये सभी राज्य भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक प्रसंगों को अपने में समेटे हुए है। इस गौरवशाली अतीत को भावी पीढ़ी के सामने लाने के लिए हमारी सरकार मिलकर काम करेगी। भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर बनने वाले श्रीराम वन-गमन पथ के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंग स्थलों को चिन्हित करते हुए धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का दीप प्रज्ज्वलित और देव नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, कलाकार और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  

हाथियों के मूवमेंट क्षेत्रों से लगे गाँव में मुनादी की जा रही है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सभी पहलुओं के मद्देनजर सतत् आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि टाइगर रिजर्व में 6 विशेष दल बनाकर स्वस्थ हाथियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। खितौली रेंज के बगदरा बीट में रेस्क्यू किये गये हाथी की वन्य-प्राणी चिकित्सकों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव कृष्णमूर्ति ने बताया कि मानव-हाथी द्वंद एवं वन्य-प्राणी प्रबंधन के लिये हाथियों के मूवमेंट क्षेत्रों से लगे गाँवों में मुनादी करायी जा रही है। साथ ही प्रबंधन को मजबूत करने के लिये बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मुख्य वन संरक्षक शहडोल द्वारा 35 स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव कृष्णमूर्ति ने बताया कि सोमवार तक सभी मृत हाथियों के बिसरा एवं पानी के नमूने आईबीआरआई जबलपुर, एसडब्ल्यूएफएच जबलपुर और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर भेजे जा चुके हैं। मिट्टी और हाथियों द्वारा खाई गई फसल के नमूने भी लिये गये हैं, जो विश्लेषण के लिये जेएनकेवीवी जबलपुर भेजे गये हैं। विस्तृत लैब परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हाथियों की मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा। शासन के निर्णय अनुसार एसआईटी और एसटीएसएफ की टीमें हाथियों की मृत्यु के मामले के सभी संभावित पहलुओं पर लगातार जाँच कर रही है।  

भोपाल: साइबर ठगों ने पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

Bhopal: Cyber ​​​​thugs tried to cheat by creating a fake account in the name of Police Commissioner, investigation handed over to Crime Branch. भोपाल: राजधानी में साइबर ठगों ने हद ही पार कर दी। भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की। ठग फर्जी अकाउंट से लोगों को रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और एक्सेप्ट होने पर पैसे मांगने लगते हैं। खुद पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा मामलामामला अब खुद पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस कमिश्नर मिश्रा को निशाना बनाया गया है। जब वह इंदौर के पुलिस कमिश्नर थे, तब भी उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया था। तब इंदौर क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस अकाउंट को बंद करवा दिया था। क्या करते हैं ठगठग लोगों से उनका मोबाइल नंबर मांगते हैं और कहते हैं कि उनका कोई परिचित उन्हें कॉल करेगा। फिर वो व्हाट्सएप पर सस्ते फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं। क्राइम ब्रांच देख रही मामलापुलिस कमिश्नर मिश्रा ने कहा, ‘यह मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। क्राइम ब्रांच आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।’ लोगों की बढ़ी चिंतासाइबर ठग अब पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते। पहले जहां आम लोगों के फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की जाती थी, वहीं अब ये अपराधी पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना निजी नंबर या कोई भी जानकारी न दें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी सावधानी बरतें और किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर न करें।

कैलाश विजयवर्गीय : हाथ लग गए तो उल्टा लटका कर शहर में घुमाऊंगा… इंदौर में दंगा फैलाने वालों को मंत्री विजयवर्गीय की चेतावनी

Kailash Vijayvargiya: If I get hold of him, I will hang him upside down and roam around the city… Minister Vijayvargiya’s warning to those who spread riots in Indore. इंदौर: शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुए विवाद और पथराव को लेकर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे सोमवार को छत्रीपुरा में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। क्या बोले मंत्री विजयवर्गीयइस दौरान विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा की ‘छत्रीपुरा मामले में सही चेहरों की पहचान नहीं हुई तो फिर मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैलाता है। ऐसे लोग मेरे हाथ लग गए तो मैं उन्हें उल्टा लटकाकर शहर में घुमाऊंगा। इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता। इंदौर का किसी भी तरह से कोई नुकसान करेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। इस शहर के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। मेरा खुला संदेश है…इंदौर में जो दंगा फैलाएगा, वो इंदौर में नहीं रह पाएगा।’ अब तक 8 आरोपी हो चुके है गिरफ्तारइंदौर में दिवाली के दूसरे दिन दो पक्षों में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव, तोड़फोड और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पूरे मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। महिला समेत कई अभी भी फरारसोमवार को फरार आरोपी अनीस, नानू, राजा उर्फ अमान को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें इंदौर के अलग-अलग स्थान से पकड़ा गया है। यह घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे। अभी भी महिला सहित कई आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet