LATEST NEWS

बजरंग दल कर रहा भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध, दिखाएगा काले झंडे

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता बांग्लादेश क्रिकेट टीम को काले झंडे दिखाएगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से लिखे फोटो तख्तियां भी दिखाएंगे। दोपहर 2 बजे सूर्य नमस्कार चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध करेंगे। धरना प्रदर्शन प्रतिबंध आज रविवार को ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच T20 मैच होना है। 11 हिंदूवादी संगठन बीते एक सप्ताह से मैच को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि किसी भी जाति समुदाय प्रदर्शन के खिलाफ पोस्ट पर कार्रवाई होगी। विरोध और प्रदर्शन से जुड़े विषय को लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन भी 6 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंध आदेश जारी किया है। प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद विरोध का ऐलान कलेक्टर के जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी होने के बावजूद बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने प्रेस वार्ता में मैच को लेकर विरोध का ऐलान किया। नीरज दौनेरिया ने कहा कि वह मैच के दौरान किस तरह विरोध दर्ज कराएंगे इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे, लेकिन बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद विरोध जरूर करेगी। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता नीरज दौनेरिया ने विरोध के कारण को लेकर कहा कि भारत और बांग्लादेश का मैच इस समय होना ही नहीं चाहिए था। बीसीसीआई ने यह मैच गलत समय पर आयोजित कराया है, इस समय बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई है। हमारी कई बहनों के साथ बलात्कार किए गए, हिंदुओं को वहां के पेड़ों और खंभों से बांधकर लटका कर मारा गया, इतनी बर्बरता कभी भी इतिहास के पन्नों में हमने सुनी नहीं। जितनी बर्बरता बांग्लादेश में हिंदुओं की हुई है, ऐसी बर्बरता के बावजूद भी बांग्लादेश के साथ मैच कराना यह करोड़ों हिंदुओं की भावना पर ठेस पहुंचाने का विषय है, करोड़ों हिंदू इससे आहत हैं।

एनसीसी कैडेट द्वारा सिकल सेल जागरूकता अभियान रैली निकाला गया

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-संचालित एनसीसी कैडेट द्वारा सिकल सेल जागरूकता अभियान रैली निकाला गया। सिकल सेल थैलेसिमिया रोग से बचने के उपाय एवं बचाव कैसे करें, इसका नारा लगाते हुए लोगों को प्रेरित किया गया, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां का उपयोग करें, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें, घबराना नहीं है एवं डॉक्टर के निर्देश पर इलाज कराना है यह नारा लगा रहे थे। इस जागरूकता रैली शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय के मैदान से शहर के प्रमुख नगर भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार, उप प्राचार्य डॉ रश्मि जैन, व्याख्याता डीपी रउतिया, मुकेश सिंह चौहान, दिलीप किस्पोट्टा, नीलम दुबे एवं एनसीसी कैडेट्स सी.एच.एम. मोहम्मद तौफीक, विपिन सेन, विकास साहू, साहिल, प्रिंस सभी का सहरानीय सहयोग रहा।  

जंगली जानवरों के आतंक के बीच भालू को देखने के लिए रात को घरों से बाहर घूम रहें लोग

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-मनेन्द्रगढ जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं तथा जंगल में गयें हुए लोगो को शिकार कर भालू आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में औरत,मर्द एवं बच्चों सहित अन्य पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर व जान से मार दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्रामों में एक साथ कई भालू नजर आने के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही दूसरी ओर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर वार्ड नम्बर 4. ईसाई कब्रिस्तान के पास कचरा घर बगल से कुछ वहां के स्थानीय लोग रात के वक्त मनोरंजन समझ जंगली खूंखार भालू देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहें हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए, इसलिए रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही हैं। ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।  

शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लायंस क्लब, आमला सार्थक के मधुमेह जांच शिविर में 85 लोगों की मुफ्त जांच हुई

85 people got free checkup in the diabetes checkup camp of Lions Club, Amla Sarthak हरिप्रसाद गोहेआमला। व्यसनों को छोड़ने और व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने के संकल्प के साथ 85से अधिक लोगों ने मधुमेह और रक्तचाप की मुफ्त जांच करा कर स्वास्थ्य संबधी जरूरी परामर्श और दवाइयां प्राप्त की! डा.दिनेश रूपलाल सोनी नेउपस्थित लोगों को शुगर और बीपी के बारे सचेत करते हुए नियंत्रित खान पान और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया!लायंस क्लब सार्थक आमला के सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा ने लायंस क्लब आमला सार्थक की सेवा सप्ताह की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण के तहत कूडमुड़ नदी की सफाई, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैलों के इस्तेमाल पर जागरूकता,रक्तदान, अंगदान और देहदान पर लोगों के दिलों से डर एवं भ्रांति दूर करने चर्चा संगोष्ठी का आयोजन, सिविल अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं और मरीजों को फल वितरण के साथ स्वच्छता के महत्व को रेखांकित कर उन्हें स्वस्थ जीवन के महत्व समझाना! इसके बाद पांचवी सेवा गतिविधि में मधुमेह एवं रक्तचाप शिविर के माध्यम से लगभग 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाओं का वितरण किया गया!लायंस सार्थक अध्यक्ष किशोर गुगनानी ने शिविर में उपस्थित लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करने और प्रकृति के सानिध्य के लाभों के बारे में बताया!कोषाध्यक्ष लायन चन्द्रशेखर सोनी ने कहा कि सबसे बड़ा तीर्थ आपका स्वस्थ शरीर है,अतः अपने शरीर का ख्याल रखें!लायंस सार्थक समन्वयक लायन जयंत सोनी ने शिविर में भाग लेने के लिए लोगों को धन्यवाद कर कहा कि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच और उचित मार्गदर्शन लेना बहुत जरूरी है! शिविर के आयोजन के लिए स्थान ,सुविधा और सहयोग के लिए उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार,पी आर ओ लायन विनय साहू,लायन अनिल सोनी पटेल ,लायन मुस्तफा एवम एडवोकेट सुरेंद्र बारंगे आदि उपस्थित थे।मुस्तु ने रुद्र मंडल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया! रुद्र युवा मंडल के सुशील सोनी,अंकित सोनी,सागर राठौर,अंकित राठौर,बंटी बामने,आशीष सोनी, हितू साहू एवं मंडल के समस्त युवाओं के साथ जितेंद्र कुमार का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ!

महिला पुलिस बल द्वारा वाहन रैली निकाल कर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

डिण्डौरी महिलाओं व बालिकाओं के विरूद्ध घटित हो रहे, अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिण्डौरी पुलिस द्वारा 03.10.2024 से 12.10.2024 तक जागरूकता कार्यक्रम “अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत  05.10.2024 को महिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा वाहन रैली निकाल कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया । रैली के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी द्वारा डिण्डौरी शहर में स्थापित प्रतिमा स्थलों , सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलो एवं गरबा स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थों का जायजा लेते हुये। महिलाओं की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये, साथ ही पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गयी । पुलिस द्वारा उक्त स्थलों में महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी हेल्प लाईन नंबरो के बैनर लगवाये गये, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो की जानकारी हो सकें ।  रैली में पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  जगन्नाथ  मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक ( महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ ) डिण्डौरी पुरूषोत्तम मरावी , थाना प्रभारी कोतवाली  गिरवर सिंह उइके, थाना प्रभारी यातायात   सुभाष उइके, प्रभारी रक्षित केन्द्र अभिनव राय के साथ–साथ थाना-कोतवाली, थाना-यातायात, महिला थाना एवं पुलिस लाईन में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें ।

असीरगढ़ किले के पास खेतों में मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह से लोग जुटे खुदाई में

बुरहानपुर मुगल शासकों की पसंदीदा जगह रहे बुरहानपुर जिले में इन दिनों सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैली हुई है। बताया जा रहा है कि इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के लिए की गई खोदाई के दौरान एक खेत से सोने के सिक्के निकले थे। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर और असीरगढ़ किले के पास है। यह अफवाह तेजी से असीरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीण रात में वहां पहुंच कर खोदाई कर रहे हैं। सिक्कों पर उर्दू और अरबी भाषा में कुछ लिखे होने की बात हालांकि, अब तक एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी ग्रामीण को सोने के सिक्के मिलने की पुष्टि हुई हो अथवा प्रशासन के पास उन्हें जमा कराया गया हो। क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के मुताबिक ये सोने के सिक्के मुगलकाल के हैं। इनमें उर्दू अथवा अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पुरात्तवविदों और कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। पहले भी मिले हैं सोने के सिक्के पुरातत्वविद और डीएटीसी के सदस्य कमरुद्दीन फलक के अनुसार एतिहासिक असीरगढ़ के किले में मुगल बादशाह के डर से तत्कालीन कई अमीरों ने शरण ली थी। उन्होंने अपना खजाना असीरगढ़ किले के पास ही जमीन में दबा दिया था। बाद में उनकी मृत्यु हो गई और खजाना वहीं गड़ा रह गया। पहले भी आसपास के क्षेत्र में मुगलकालीन सिक्के लोगों को मिल चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने भी जिला प्रशासन से पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि यह अफवाह है तो इसे फैलाने वाले षड़यंत्र रच रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सराफा बाजार में सिक्के खपाए असीरगढ़ क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई खेत मालिकों और ग्रामीणों को सोने के सिक्के मिले हैं। उन्होंने इन सिक्कों को स्थानीय सराफा व्यापारियों के यहां खपा दिया है। हालांकि कैमरे के सामने कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन जिस तरह से खेतों और पहाड़ियों में खोदे गए ताजा गड्ढे मिल रहे हैं, उससे यह तो साफ है कि ग्रामीण रात में वहां खोदाई कर सोने के सिक्कों की तलाश कर रहे हैं।

बिग बॉस 18: आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को भगवद गीता भेंट की

सलमान खान ‘बिग बॉस’ के एक और सीजन की होस्टिंग के लिए तैयार हैं और 6 अक्टूबर को इसका प्रीमियर लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट कर रहे हैं और ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड पहले ही शूट किया जा चुका है। पता चला कि प्रीमियर नाइट के अनुयायियों में एक आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य भी थे, एक फोटो पहले से ही वायरल हो रही है। इसमें सलमान वो सलमान को भगवत गीता देते नजर आ रहे हैं। सेट से वायरल एक फोटो में आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य अभिनेता सलमान खान को भगवत गीता की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेताओं ने इस पवित्र ग्रंथ को सम्मान के साथ लिया। सलमान ने हाथ में किताब ली हुई है और अनिरुद्धाचार्य के साथ हंसते हुए पैर दे रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर सबसे पहले वायरल हो गई है। अनिरुद्धाचार्य ने सलमान को दी भगवत गीता के अनुयायी कि अनिरुद्धाचार्य ‘बॉस बिग 18’ में भाग नहीं ले रहे हैं। आध्यात्मिक गुरु केवल देवताओं को आशीर्वाद देने के लिए सेट पर मौजूद थे। इस वायरल फोटो के स्टूडियो में लिखा था, ‘अनिरुचार्यवर्धन जी महाराज शो और स्टार्स को अपना आशीर्वाद देने के लिए #BiggBoss18 के सेट पर आएं। महाराज जी ने सलमान खान को भगवद गीता भगवान में दी थी।’ ‘बिग बॉस 18’ का घर है खास इस साल बिग बॉस के घर की थीम भी दिलचस्प लग रही है। सेट से ऑनलाइन सामने आए वीडियो और स्टेटस में ऐसा लग रहा है कि क्रेक गुफा की थीम पर काम कर रहे हैं। पुराने पुरावशेष, मोती की साड़ियां और एक डार्क थीम्स में बना हुआ घर पुरानी दुनिया की तरफ ले जा रहा है। हालाँकि, असल बात तो प्रीमियर की रात ही पता चलती है। संकटग्रस्त घर के डिजाइन में 45 दिन लगे और करीब 200 लोगों को रोजगार मिला, जैसा कि आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने बताया। उन्होंने भारतीय कला को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया। ओमंग ने कहा, ‘इस साल हमने कुछ भारतीय तरीके से करने का फैसला किया है क्योंकि लंबे समय से ऐसा नहीं किया गया है। क्रिएटिव टीम घर में कुछ अलग करना चाहती थी। भारत बहुत सुंदर है और हमें उसका लाभ कभी नहीं मिला, इसलिए इस बार हमने ऐसा किया।’ उन्होंने कहा कि घर में कई गुप्त दरवाजे हैं जिनसे राक्षस डर सकते हैं।

सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित श्री राधा रानी गरबा महोत्सव एवं कवि सम्मेलन कस्तूरी बाग इटारसी रोड बैतूल में सम्पन्न हुआ।

Shri Radha Rani Garba Mahotsav and Kavi Sammelan organized by Sarva Yadav Samaj was concluded at Kasturi Bagh, Itarsi Road, Betul. हरिप्रसाद गोहेआमला । बैतूल / कार्यक्रम में जुन्नारदेव के कवि रामनाथ यदुवंशी ने काव्यपाठ किया एवं आमला के कवि और मंच संचालक कवि दीपक यदुवंशी ने देशप्रेम की कविता सुनाकर जोश भरा । कार्यक्रम की संयोजिका अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमति ज्योति यदुवंशी ने बताया कि ये गरबा निशुल्क था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल जी, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी, आर डी पब्लिक स्कूल की संचालिका ऋतु खंडेलवाल, समाज सेविका श्री मति मंजू पंडाग्रे,समाज सेवी राजेश आहूजा,अधिवक्ता संजय पप्पी शुक्ला, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा सोशल मिडिया मनीष मिसर ,समाज सेवी मनीष ठाकुर ,समाज सेवी संतोष यादव,हरि यादव , किसान मोर्चा जिला उपा,आमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री यशवंत यादव, राजकुमार दीवान पार्षद, सुभाष यादव निवारी, कीर्ति यादव मुलताई, बद्री प्रसाद यादव राष्ट्रीय महासचिव भीमपुर, सुरजलाल यादव, भर्रु यादव, पवन यादव, सुनील यादव, राजु पटेल, श्री संतोष पटेल,कमलेश यादव, मंजू यादव सीमा यादव कुसुम यादव,कुणाल शर्मा खुशी यादव विद्या यादव,आशीष यादव,प्रतिम यादव, पुरुषोत्तम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम का आभार श्रीमति ज्योति यदुवंशी ने किया, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल,समाज सेवी मनीष ठाकुर, समाज सेवी संतोष यादव ,मनीष मिसर कमलेश यादव, किराड़ समाज,यादव समाज मौजूद रहे ।

ग्राम पटनाकला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

अनूपपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार शनिवार 05 अक्टूबर को जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय पटनाकला में नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं पाक्सो अधिनियम, 2012, मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर कानूनी जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राम कृष्ण सोनी, विद्यालय के प्राचार्य श्री विपिन कुमार एक्का, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।   इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिनियम अंतर्गत अपराध, अपराध की शिकायत, विशेष न्यायालय की स्थापना आदि से बच्चों को अवगत कराया। शिविर में कैरियर काउंसलिंग और नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।

मेहरा समाज संगठन मुलताई की ब्लाक स्तरीय समिति का हुआ गठन ।

प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष का किया सामाजिक सम्मान । Block level committee of Mehra community organization Multai was formed. हरिप्रसाद गोहेआमला । मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल की जिला, बैतूल की ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन मुलताई में किया गया। बैठक का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेहरा समाज संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के प्रथम बार नगर आगमन पर सामाजिक बंधुओ के द्वारा उनका सामाजिक सम्मान भव्य रूप से किया गया। तत्पश्चात मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल इकाई का विस्तार करते हुए ब्लाक कार्यकारिणी मुलताई के ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरेंद्र उपराले, एवं प्रभातपट्टन ब्लॉक अअध्यक्ष श्री दौलत बिहारे, जी को नियुक्त किया गया। वहीं महीला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई श्रीमती संगीता पीपरदे को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओ के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री संतु सूर्यवंशी जी प्रदेश प्रवक्ता श्री छन्नू बेले प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष श्री जी सी पूर्वे प्रदेश संरक्षक श्री आई पी पारदे उपाध्यक्ष श्री भुतासिंह बड़ोदिया जी, सचिव श्री जगदीश कोगे जी कोषाध्यक्ष श्री गोपाल बिहारे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता बिसोने, ब्लॉक अध्यक्ष भेसदेही श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, प्रदेश कार्यकारिणी महासचिव श्री रंजीत बेले युवा प्रकोष्ठ सचिव श्री गंगाराम घुडाले शिक्षा प्रकोष्ठ श्री चंद्रभान बदौड़े किसान प्रकोष्ठ श्री रामलाल पंडोले ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही श्री चौलाराम अठोले सहसचिव विनोद बिसौने बृजेश दीपक नागले कैलाश बेले चंद्रकला बेलकर कमला कर चले सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

सर्राफा व्यापारी की हुई मौत, हत्या है या आत्महत्या

सीधी सर्राफा व्यापारी की उसके ही कुएं में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस  रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव पुलिस चौकी के रैदुअरिया कला गांव निवासी सराफा व्यवसाई नेहा ज्वेलर के संचालक राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष शुक्रवार की सुबह टहलने निकले तो फिर लौट कर नहीं आए आज शनिवार को दोपहर 12बजे उनके के घर के इंदारा यानि बड़े कुएं में शव औंधे मुंह तैरते हुए मिला है। घटना की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक लौट कर नहीं आए तो उनकी तलाश परिवार जन करने लगे। इस दौरान परिवार जनों को उनका मोबाइल और सोने की चैन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी। परिजन व इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने  रीवा, मैहर,शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिस्तेदार खेत वाले घर गये और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरती हुई मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दो रस्सियों से बांधा मिला हाथ पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो राजेश के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर किए हैं। परिजनों के अनुसार हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाश मिलने की जैसी ही सूचना मिली तत्काल मेरे साथ एसडीओपी और चौकी प्रभारी पिपराव भी पहुंच गए। लाश मिलने के बाद हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है।

अधिवक्ता संघ राजनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

खजुराहो अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.के. उपाध्याय सचिव जय तिवारी एवं उनकी कार्यकारिणी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता हाशिम अंसारी जी के द्वारा दिलवाई गई । अधिवक्ता संघ राजनगर के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के द्वारा उठाई गई कुछ मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त की , इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर से पधारे आर.के सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सामूहिक निर्णय के साथ कार्य करने हेतु सुझाव दिया, वहीं डीजे रविंद्र सिंह रैना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी बधाई देते हुए राजनगर बार संघ की प्रगति हेतु शुभकामनाएं देते हुए राजनगर बार संघ के द्वारा मांगी गई विभिन्न मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं उसे पूर्ण करने हेतु आश्वस्त भी किया । राजनगर अधिवक्ता संघ के इस कार्यक्रम में आज राजेश पांडे (सदस्य) वा विनोद दीक्षित के अलावा आमोद अग्रवाल एवं विष्णु द्विवेदी राजनगर कोर्ट के जज तथा राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम के अतिरिक्त राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी, पूर्व राजनगर बार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं के.पी चौरसिया फाउंडेशन के भंवर सिंह को मंच के माध्यम से उनके सराहनीय कार्यों हेतु सॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता माधव पाठक के द्वारा किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

डीजीपी की बेटी सोनाक्षी सक्सेना बनीं भोपाल की डीसीपी इंटेलिजेंस

DGP’s daughter Sonakshi Saxena becomes DCP Intelligence of Bhopal राजीव रंजन झा: भोपाल : 2020 बैच की युवा और चर्चित आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे जबलपुर में एएसपी के पद पर तैनात थीं। सोनाक्षी की यह तीसरी पोस्टिंग है और पहली बार भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस के रूप में सबसे युवा आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति हुई है। सोनाक्षी, मध्य प्रदेश पुलिस के प्रमुख डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी हैं। डीजीपी सक्सेना अगले महीने नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, और माना जा रहा है कि इस संबंध में उनकी बेटी की भोपाल में पोस्टिंग को प्राथमिकता दी गई है। इससे पहले सोनाक्षी इंदौर में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं।

भोपाल में चार नई तहसीलें गठित होंगी, गोविंदपुरा सर्किल होगा समाप्त

Four new tehsils will be formed in Bhopal, Govindpura circle will be abolished. भोपाल | राजीव रंजन झा। भोपाल जिले में प्रशासनिक सुधार के तहत चार नई तहसीलें बनाई जाएंगी, जिससे लोगों को नामांतरण, प्रमाण पत्र, और अन्य राजस्व संबंधी कामों में अधिक सुविधा होगी। गोविंदपुरा सर्किल को समाप्त कर इसका क्षेत्र एमपी नगर सर्किल में शामिल किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य तहसीलों में काम का बोझ कम करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। नई तहसीलों का गठन भोपाल जिले में सात तहसीलों का पुनर्गठन प्रस्तावित है। इनमें बैरागढ़, एमपी नगर, टीटी नगर, और शहर तहसील शामिल होंगी। इस नए प्रस्ताव पर 6 अक्टूबर को संभागायुक्त संजीव सिंह से चर्चा की जाएगी। गोविंदपुरा सर्किल के राजस्व क्षेत्र को एमपी नगर सर्किल में मर्ज किया जाएगा और मुख्यालय नरेला क्षेत्र में स्थापित होगा। प्रमुख बदलाव हुजूर तहसील के 29 गांवों को एमपी नगर तहसील में शामिल किया जाएगा। इसी तरह, टीटी नगर तहसील में रातीबड़ और कोटरा सुल्तानाबाद जैसे इलाकों को जोड़ा जाएगा। संत हिरदाराम नगर तहसील, शहर तहसील, और एमपी नगर तहसील का पुनर्गठन किया जाएगा ताकि राजस्व मामलों का बोझ समान रूप से विभाजित हो सके और नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिल सकें। भोपाल शहर की 60% आबादी अब सीधे भोपाल शहर तहसील से जुड़ेगी, जो शहर के सबसे बड़े हिस्से को कवर करेगी। इस परिवर्तन से राजस्व मामलों की पेंडेंसी को कम करने और कार्यभार को बेहतर ढंग से बांटने में मदद मिलेगी। लोगों को होगा फायदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह प्रस्ताव जनसुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे न केवल तहसीलों में काम का बोझ कम होगा, बल्कि लोगों को भी अपने काम करवाने में सहूलियत मिलेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet