LATEST NEWS

गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में शुरू हुआ नवरात्रि अनुष्ठान, दैनिक नवदुर्गा गायत्री महायज्ञ ।

Navratri rituals started in Gayatri Pragya Peeth Amla, daily Navadurga Gayatri Mahayagya. हरिप्रसाद गोहेआमला । आज नवरात्रि के पावन अवसर पर 24000 गायत्री मंत्र लघु अनुष्‍ठान , गायत्री चालीसा पाठ , 2400 गायत्री मंत्र लेखन व दुर्गा सप्तशती पारायण आदि साधनात्‍मक अनुष्‍ठान के संकल्‍प के साथ गायत्री महायज्ञ गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में सम्‍पन्‍न हुआ । इस पावन अवसर पर सैकड़ो परिजनों द्वारा अनुष्‍ठान प्रारम्‍भ किया गया।गायत्री परिवार के मुख्‍य ट्रस्‍टी बी पी धामोड़े ने बताया कि वंदनीय माता भगवती शर्मा जी और अखण्‍ड दीप के सताब्‍दी वर्ष में अखिल विश्‍व गायत्री परिवार लगातार बृम्‍हास्‍त्र साधना के साथ अनेकों साधनात्‍मक संकल्‍पों के साथ नियमित यज्ञ का क्रम संचालित कर रहा है। इस हेतु गायत्री प्रज्ञापीठ सुबह 04 बजें से निरन्‍तर रात्रि 09 बजें तक साधना हेतु खुला रहेंगा परिजन यहां आकर या अपने घर पर रहकर साधनाएं कर सकतें है। वहीं सहायक मुख्‍य ट्रस्‍टी वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि गायत्री मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन यज्ञ एवं विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवायें जा रहें है जिस हेतु कोई भी परिजन गायत्री मंदिर प्रात: 07:30 से आकर विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवा सकतें है। विकासखण्‍ड समन्‍वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 06 अक्‍टूबर, 2024 दिन रविवार को प्रात: 11:00 बजें से तहसील स्‍तरीय संगठन एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में आयोजित किया जाना है इस हेतु सम्‍पूर्ण विकासखण्‍ड से 100 परिजनों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आमंत्रण विवाद में उलझा प्रसूति प्रतिक्षालय भवन लोकार्पण कार्यक्रम ।

विधायक ने किया प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आमंत्रित करना भूले बीएमओ साहब ? नगर के प्रथम नागरिक की उपेक्षा की शहर में हो रही आम चर्चा । Inauguration program of maternity ward building embroiled in invitation controversy. हरिप्रसाद गोहेआमला । हमेशा ही चर्चाओ में रहने वाले सिविल अस्पताल एवं वहा पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरते जाने का बुधवार एक और मामला प्रकाश में आया है । यह लापरवाही जानबूझकर की गई या किसी के इसारे पर यह बात एक गंभीर प्रश्न के रूप में उभर कर सामने आई है । मामला बुधवार सिविल अस्पताल में नवनिर्मित प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित न कर उनकी उपेक्षा किए जाने का । जागरूक नागरिकों ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया सिविल अस्पताल में प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम पूर्णतः सरकारी था जिसमे सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एवं विपक्ष के चुनें हुए जन प्रतिनिधि को आमंत्रण दे आमंत्रित किया जाना होता लेकिन बीएमओ ने सत्ता के जनप्रतिनिधि एवं उनके कार्यकर्ताओ को आमंत्रित कर भवन का लोकार्पण संपन्न करा दिया गया वहीं नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष को आमंत्रित न कर उनके पद की गरिमा एवं उनको अपमानित कर उनकी उपेक्षा की गई जो बीएमओकी घोर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर करता है । गोरतलब हो की प्रदेश सरकार जन प्रतिनिधियों के सम्मान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वही सरकार के नुमाइंदे सरकार की मंशा को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्या है पूरा मामला बुधवार सिविल अस्पताल आमला में नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ था।लोकार्पण कार्यक्रम डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला के हस्ते संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिविल अस्पताल आमला के बी एम ओ अशोक नरवरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बी एम ओ द्वारा इस लोकार्पण कार्यक्रम में आमला नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे सहित नगर पालिका के उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित नही किया गया था।यह स्थानीय जन प्रतिनिधि का अपमान है । बतादे लोकार्पण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष से जुड़े छोटे से लेकर बड़े नेताओं को बुलाकर सम्मान दिया गया किंतु नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को न बुलाकर उनका अपमान किया गया। जन चर्चा यह भी है की आमला बी एम ओ की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है।अपनी हठधर्मिता के कारण ये कई बार विवादो मे आए।लोगो का कहना है की बीएमओ अपने आपको को अस्पताल का सुप्रीमो समझते है।सत्ता पक्ष के नेताओं से मधुर संबंध और कृपा पात्र होने के कारण आए दिन विवादो में रहने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती।आज सिविल अस्पताल साधन सम्पन्न होने के बाद भी बीएमओ की कार्यप्रणाली के कारण सुविधा विहीन है।आमला के नागरिकों और वरिष्ठ जनों ने इसे बीएमओ की घोर लापरवाही और जानबूझकर कर अपमानित करने की कारगुजारी करार दिया है । इस संबंध में जब खंड चिकित्सा अधिकारी आमला डॉक्टर अशोक नरवरे से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका । Read more : https://saharasamachaar.com/childrens-cleanliness-campaign-small-hands-big-message/ इन्होंने क्या कहा मुझे कोई आमंत्रण नहीं मिला और न ही मुझे इस संबंध में कोई जानकारी है” इस तरह की दूजे भाव वाली कार्यप्रणाली बीएमओ की घोर लापरवाही को उजागर करता है ।नितिन गाडरेअध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला । शहर में सरकारी कार्यालय में आयोजन हो रहा हो उसमे नगर के प्रथम नागरिक को न बुलाए जाना शर्म की बात है अधिकारी की इस तरह की लापरवाही सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों में कार्य करने वाली कार्यप्रणाली को उजागर करता है जो गलत हैं । किशोर माथनकर उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् आमला ।।

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी लोगों को आना चाहिये। गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें। गांव के विकास में जो पैसा लगाया गया है, उसका सुनियोजित तरीके से प्रबंधन हो। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली विकासखंड के ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्राम सभा में कही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ से लाभान्वित भी किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा अपने क्षेत्र में अपने सदस्यों के हितों, पर्यावरण में सुधार और स्थानीय रोज़गार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बनाती है। लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज प्राप्त करना है। ग्राम सभाएं केवल अतीत पर चिंतन करने का समय नहीं हैं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन करने का एक अवसर भी है। बुजुर्गों के ज्ञान का सम्मान करके और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ये सभाएं जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और शासन की जड़ों को मजबूत करेंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अंधाधुंध अतिक्रमण नहीं हो। खाली पड़े शासकीय भूमि पर स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी भवन बनाकर लोगों को सुविधायें मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए आपस में बैठक यह निर्णय करें कि हमारे लिये ही इन जगहों का उपयोग होगा।आज पूरे प्रदेश में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने गांव की भलाई और विकास के लिए आपको फैसले लेना होगा। हम सभी मिलकर स्वच्छता में अपनी पंचायत को नम्बर वन बना सकते हैं। समय पर स्वच्छता कर, सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करें। इन सभी कार्यों से पंचायत को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पौधरोपण किया, उसकी सुरक्षा और हमें मिलने वाले जल के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें और नशे से उन्हें बचायें। आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई। इस वर्ष इसकी थीम स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने वैयक्तिक एवं आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। अपनी आदतों में सुधार करना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलंबन का पाठ सिखाया है। आप सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।  

संजा माता के विसर्जन में तीन बालिकाएं नदी में डूब गई, पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला, डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया

खरगोन/बलवाड़ा बलवाड़ा में आने वाले ग्राम कुंडिया में संजा माता का विसर्जन करने के दौरान तीन बालिकाएं चोरल नदी में डूब गई, जिसमें दो सगी बहनें हैं। तीनों बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने तीनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। तीनों बालिकाओं के शव को बडवाह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे ग्राम कुंडिया की बालिकाएं श्राद्ध पर्व समापन के बाद संझा माता की फुल-पाती का विसर्जन करने समीप चोरल नदी पर गई थी। इस दौरान एक बालिका का पैर फिसला, जिसके बाद एक दूसरे को बचाने में चार बालिकाएं नदी में डूबने लगी।   दो सगी बहनों की मौत एक बालिका को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो सगी बहन मीनाक्षी पुत्री मनोज (12) व अंशिका पुत्री मनोज (10) के साथ करिश्मा पुत्री विनोद (14) डूब गई। तीनों करोदिया गांव की रहने वाली थी। बालिकाओं के शव को बाहर निकालकर उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्राम कुंडिया व बलवाडा में मातम पसर गया।

वन मंत्री श्री रावत ने 9 करोड़ 60 लाख रुपये लागत की 4 सड़कों का किया भूमि-पूजन

भोपाल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 9 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये लागत से बनने वाली 4 सड़कों का भूमि-पूजन किया। इनमें नितनवास से बरोठा लागत 2 करोड़ 79 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, दूबावली से रिझेठा व्हाया कुम्हारपुरा लागत 2 करोड़ 83 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, ग्राम नीमच से अर्रोदरी लागत 2 करोड़ 85 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर और दूबावली-जमूदी रोड से माता मंदिर तक लागत एक करोड़ 12 लाख लम्बाई एक किलोमीटर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री रावत की पहल पर विजयपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्त समिति द्वारा 15 सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी क्रम में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणजनों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणजनों द्वारा मंत्री श्री रावत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम नितनवास, जमूदी, बरोली और ग्राम नीमच के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

रीवा में 15 एकड़ में बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय अब आकार ले रहा है। इसमें 80 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि कक्षाएं संचालित करने के लिए दो दिन में 5 कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर दें। विद्यार्थियों के रहने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो गई है। जब तक स्थाई रूप से प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक शहर के 20 संस्कृत विद्वानों ने विद्यार्थियों को संस्कृत ज्ञान देने का संकल्प लिया है। लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर के समीप नदी के उस पार स्थित 32 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ भूमि में संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर बनाया जाएगा। यह परिसर रीवा के संस्कृत ज्ञान की परंपरा को पुन: स्थापित करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर रीवा में आयोजित बैठक में संस्कृत विश्वविद्यालय के रीवा परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कक्षाएं संचालित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विद्यार्थियों के आवास तथा भोजन की व्यवस्था के लिए परिसर प्रभारी एवं भोजन बनाने वालों की नियुक्ति कर दी गई है। अटल पार्क का 3 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सिविल लाइन रीवा में 3 अक्टूबर को रीवा में नव-निर्मित अटल पार्क का लोकार्पण करेंगे। अटल पार्क का निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कराया गया है। लोकार्पण समारोह में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर एवं उनके साथी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।  

व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है – महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि “स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा’’ के समापन अवसर पर स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में स्वच्छता क्रांति का रूप ले चुकी है। मनुष्य के स्वभाव में स्वच्छता को बनाये रखने एवं जागरूकता की भावना आत्मसात होना आवश्यक है और इसी वैचारिक परिवर्तन को निरन्तर बनाये रखने का कार्य आने वाली पीढ़ी का है। व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है। स्वच्छता ही सेवा के लक्ष्य को प्राप्त करता है। सुश्री भूरिया झाबुआ में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े’ के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जमीनी अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले की टीम के प्रयासों से ही “मन की बात’’ कार्यक्रम में जिले का उल्लेख किया गया एवं झाबुआ नगर परिषद की टीम को भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिले की टीम के द्वारा किये गये प्रयासों से ही जिले को विभिन्न स्तरों पर मान्यता प्राप्त होती है। इसी तरह भविष्य में भी विभिन्न प्रयासों के माध्यम से नित नई ऊंचाईयो को छूना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनो, सफाई मित्रों, टीम सुपर-8 और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और टीबी मुक्त जिले की 68 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उनके प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को संस्कार और संस्कृति बनाया – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता आन्दोलन को देश की आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता की अलख पूरे देश में जगाई। समग्र स्वच्छता अभियान से देश में साफ-सफाई बढ़ने, स्वास्थ्य में सुधार, रोगों पर नियंत्रण के साथ-साथ हमारी मानसिकता में भी सुधार हुआ है। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहरों और प्रदेशों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा करा दी है। इसमें हमारे प्रदेश का इंदौर नगर लगातार 7वीं बार चैम्पियन बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से स्वच्छता केवल आदत ही नहीं संस्कार और संस्कृति बन गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नगर निगम रीवा के टाउन हाल में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नगर निगम रीवा स्वच्छता के लिए अच्छे प्रयास कर रहा है। रीवा को सुंदर और विकसित बनाने के लिए सड़कें, फ्लाई ओवर तथा अन्य बड़े निर्माण कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इनके साथ-साथ स्वच्छता का रहना भी आवश्यक है। शहर को हरा-भरा और साफ-सुथरा रखना हर शहरवासी की जिम्मेदारी है। नगर के सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों को साफ-सुथरा रखने के लिए जन सहयोग से प्रयास करें। स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को विधायक निधि से प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 लाख रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 लाख रुपए का दिया जाएगा। हर व्यक्ति मिलकर रीवा को विकसित और व्यवस्थित बनाएं।  

उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर तथा नवीन ओपीडी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसका निर्माण कार्य जिस तेजी से शुरू किया गया है उसी तेजी से इसे पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के संबंध में मौके पर उपस्थित इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर भ्रमण के दौरान कोठी कंपाउंड में शिव मंदिर के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला अस्पताल परिसर रीवा में निर्माणाधीन नवीन ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य 15 दिवस में पूरा कराएं। नया ओपीडी भवन जिले के रोगियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसके लिए पलंग, चिकित्सा उपकरण तथा अन्य सामग्री क्रय कर ली गई हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही यह आमजनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जन औषधि केन्द्र का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय में संचालित जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्र में अन्य दुकानों की तुलना में काफी कम दामों में अच्छी गुणवत्ता की दवायें दी जा रही हैं। जन औषधि केंद्र संचालक ने बताया कि केन्द्र में ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 60 से 80 प्रतिशत तक कम दाम में दवायें दी जा रही हैं। आसपास की बस्ती के बड़ी संख्या में मरीज इन केन्द्रों में दवा लेने आ रहे हैं। रीवा शहर में चार स्थानों पर जन औषधि केन्द्र संचालित हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा है कि इससे गर्भवती माताओं को मदद मिलेगी। गर्भवती महिलाएं प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रहेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व ठहरने, जाँच और देखभाल की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में गर्भवती माताओं को फलों की टोकरी भी भेंट की।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की गतिविधियों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी मे स्वच्छ भारत अभियान के प्रारम्भ से अब तक जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को परिलक्षित किया गया। मंत्री श्री चौहान ने कहा की इस पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों को एक जन भागीदारी का रूप देकर सतत किया जाए। कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि जिले मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में 500 स्वच्छता लक्षित इकाईयों का निर्धारण कर उनके आस पास सफाई कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। जनपद सीईओ श्रीमती माया बारिया ने प्रदर्शनी के उद्देश्य को उल्लेखित करते हुए जिले मे ठोस अपशिष्ट निवारण एवं प्रबंधन के लिए किये गये प्रयासो को बताया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शक्ति अभिनंदन अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक

भोपाल राज्य शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 2 से 11 अक्टूबर तक “शक्ति अभिनंदन अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। अभियान के प्रथम दिन भोपाल में “महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर महात्मा गाँधी के विचार’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से आये विषय-विशेषज्ञों ने गाँधी जी के महिला सशक्तिकरण के प्रति दृष्टिकोण को अत्यंत प्रगतिशील और सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर गाँधी जी की समानता की अवधारणा, स्वतंत्रता और आत्म-निर्भरता, अहिंसा और शक्ति तथा महिलाओं की शिक्षा का महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता, महिलाओं से संबंधित एक्ट/अधिनियम एवं नवीन कानूनों पर चर्चा, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली, बुजुर्ग महिलाओं (दादी-नानी) सम्मान, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक, सकारात्मक पुरुष भागीदारी पर चर्चा तथा सायबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालय/महाविद्यालय में प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  

पांचवे दिन “निरंतर-धारा दिवस पर सुजल शक्ति अभियान का समापन

भोपाल   सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्री पी. नरहरी ने भोपाल जिले के ग्राम बिलखिरिया में अभियान के समापन दिवस पर जल सैनिक नंबर 1 का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अभियान के दौरान हुई गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से चर्चा भी की। सृजल शक्ति इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में सतत जल आपूर्ति और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करना था। सचिव श्री नरहरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया और पौधरोपण भी किया। 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर ‘निरंतर-धारा दिवस’ पर कई गतिविधियों के साथ सुजल शक्ति अभियान का समापन हुआ। अभियान के समापन अवसर पर चिन्हित ग्रामों में सुजल अभियान की उपलब्धियों की प्रस्तुति और जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल और स्वच्छता समिति, पंप ऑपरेटरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण समुदाय के प्रमुख सदस्यों की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण जन-सहभागिता मंच बनाया। अभियान के लिए प्रमुख योगदान देने वालों को जल सैनिक नंबर 1 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, “हम जल साथी” के रूप में चयनित परिवारों की भी सराहना की गई, जिन्होंने जल प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीण स्तर पर 24×7 जल आपूर्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हर घर जल प्रमाणीकरण के तहत गांवों को प्रमाणित किया गया, जिसमें समर्पित समुदायों ने अपनी जल आपूर्ति योजनाओं का संचालन और रख-रखाव सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजनों और जल संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण समुदाय ने जल पूजा का आयोजन कर जल स्रोतों के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रदर्शित किया। जल स्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान, स्वच्छता सर्वेक्षण और जलापूर्ति की समीक्षा गतिविधियों ने जल प्रबंधन के प्रति गांव की जागरूकता और सहयोग को दर्शाया। अभियान के समापन पर स्थायी जल आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार की गई, जिसका क्रियान्वयन स्थानीय समितियों द्वारा निगरानी के साथ किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर जल स्रोतों की सुरक्षा और जल गुणवत्ता में सुधार के लिए गठित युवा कार्यबल भी इस कार्य योजना का अहम हिस्सा है। समारोह के अंत में, ग्रामीणों ने इस अभियान की सफलता और भविष्य की जल योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी, जिससे यह अभियान स्थायी जल आपूर्ति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर सफाई मित्रों का सम्मान कर उन्हें वितरित की किट

भोपाल स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अलीराजपुर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं अन्य ने सुना। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश से संबंधित 685 करोड़ की परियोजनाओ का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल पर वर्चुअल माध्‍यम से किया। इसके बाद मंत्री श्री चौहान कलेक्‍टर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी के अंतर्गत सफाई मित्र एवं स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र, सफाई किट का वितरण किया। श्री सुनिल गोजे, श्री रतु सकरा, श्री अशोक कमाल, श्री बादल, श्री सनवर, श्रीमती कोकिला बामनिया, श्रीमती काजल, श्रीमती मंजुला, श्री सोहन, श्री बाबू सिंह, श्री राजु टोकरीया, श्री हीरालाल रावत, श्री रविराज, श्रीमती अनुराधा, श्री कृष्‍ण डुडवे को सम्मानित किया गया। मंत्री श्री चौहान ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर से मद्य निषेध सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस अभियान द्वारा जिले मे नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित युवाओं एवं अन्‍य अधिकारी कर्मचारियों को नशा मुक्त अलीराजपुर करने के लिए शपथ दिलाई।  

जिले को टीबी मुक्त बनाने में आप सभी की सहभागिता होनी जरूरी:मंत्री श्री पटेल

भोपाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिले के 6 ब्लॉक के कुल 56 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो जाने पर इन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच को सम्मानित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि टीबी को समाप्त करने के लिए एक जन आंदोलन बनाने के लिए समुदायों को सशक्त बनाना है, हमें इसे यथार्थवादी दृष्टिकोण से देखना चाहिए। टीबी महामारी को समाप्त करना अकेले स्वास्थ्य क्षेत्र के संघर्ष के बजाय पूरे समाज का संघर्ष है। इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में न केवल सरकारी प्रयासों की बल्कि जनभागीदारी की भी आवश्यकता है। टीबी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में बेहतर प्रयास हो रहे हैं जिन्हें निरंतर जारी रखना होगा। सभी के सम्मिलित प्रयासों से टीबी हारेगा। इसका समय पर पता चल जाए और इसका पूरा उपचार हो जाए तो यह पूरी तरह से रोकथाम योग्य और उपचार योग्य रोग है। यह अब घबराने की वाली बात नहीं है। इसमें कोई भी व्यक्ति संकोच नहीं करें। अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करवाते रहें। सामुदायिक जुड़ाव से बीमारी और इसे रोकने और इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के तरीकों के बारे में अधिक जागरूकता आएगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर वह जिला है, जो सबसे पहले साक्षर हुआ है, मैं इस पर गर्व करता हूं। टीबी महामारी से जिले को मुक्त करने के लिए 2 लाख से अधिक लोगों को टीबी की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए वैक्सीनेशन कैलेंडर बनाकर टीम को पहुंचाया जाये। नरसिंहपुर विधानसभा एवं जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लक्ष्य बनाकर शतप्रतिशत व्यक्तियों को वैक्सीनेशन करने का कार्य किया जाये। स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन को लेकर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सबको जागरूक होना होगा। स्वच्छता अभियान में सच्चे मन से जुड़ गये तो, इसका व्यापक स्तर पर बदलाव देखा जा सकता है। हम सभी स्वयं स्वच्छता के ब्रांड हैं। यह स्वच्छता की अलख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जगाई। गांधी जी द्वारा देखा गया स्वच्छ आदत का सपना अब साकार होने लगा है। गांधी मात्र शब्द नहीं है, बल्कि वह आचरण है। उनके किसी भी एक आचरण को अपने जीवन में अपना लें तो हम सभी अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले के 6 ब्लॉक की कुल 56 ग्राम पंचायतें वर्ष 2023 में टीबी मुक्त हो गयी हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, पंचायतों के सरपंच व सचिव और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet