LATEST NEWS

मालदीव में छुट्टियां मना रही रकुल प्रीत

मुंबई, बालीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहां से एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। रकुल ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कपल एक-दूसरे को हग करते दिख रहा है। वीडियो में रकुल, जैकी से पूछती हैं, ‘सनसेट पसंद है?’ जैकी रकुल की ओर देखते हैं और जवाब देते हैं, ‘बहुत प्यारा है’। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फिल्म, पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले रकुल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि पति जैकी भगनानी ने उन्हें गुलाबी लिली का गुलदस्ता भेंट किया, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया, जिसमें वह गुलाबी लिली थामे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती नजर आईं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘जब पति फूल लेकर आते हैं। जैकी भगनानी, आई लव यू’। पिछले साल शादी के बंधन में बंधे रकुल और जैकी ने अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर 21 फरवरी को जश्न मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने साथ बिताए अपने अनमोल पलों को कैद किया।  क्लिप में रकुल और जैकी के साथ बिताए समय की मनमोहक झलकियां भी दिखाई दी। रकुल और जैकी कोविड लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे। कई मौकों पर हुई मुलाकात के बाद उनका रिश्ते और भी मजबूत हुआ। साल 2021 में रकुल के जन्मदिन के मौके पर कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत अपनी हालिया रिलीज ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं। रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ में अपने ‘आयशा खुराना’ की अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी।  

रणबीर कपूर ने बताया, क्यों बचते थे वो रंगों के त्योहार से

मुंबई, होली और रंगपंचमी का उत्साह इस समय अपने चरम पर है। देशभर में आम लोगों से लेकर राजनेता और सेलिब्रिटी तक सभी लोग उत्साह के साथ होली मनाएंगे। ऐसे ही बॉलीवुड में होली का विशेष महत्व है। कई सेलिब्रिटी अपने घरों पर ही होली मनाते हैं। हर साल कपूर परिवार की होली चर्चा का विषय रहती है। इस मौके पर रणबीर कपूर दादा राज कपूर को होली के त्यौहार की एक विशेष याद है। रणबीर ने खुलासा किया है कि होली के दौरान उन्हें डर क्यों लगता था। रणबीर ने बताया, मेरे दादाजी होली पार्टियों का आयोजन बहुत शानदार तरीके से करते थे। मैं बहुत छोटा था, इसलिए अपने आस-पास होली के माहौल से डरता था। हर कोई अपने चेहरे पर काला या कोई दूसरा रंग पोत लेता था। कोई कही भी गिरा मिलता है। हर कोई काले-नीले-पीले रंगों में नहलाया जाता था। मैं इस पूरे माहौल को देखकर डर जाता था। कपूर परिवार की होली पार्टी में न केवल अभिनेता बल्कि कैमरामैन, प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू के सदस्य भी शामिल होते थे। सभी लोग एक साथ मिलकर होली मनाते थे। इसमें कोई भेदभाव नहीं था। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन और नरगिस जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ कैमरे के पीछे काम करने वाले तकनीशियन भी शामिल होते थे। रणबीर ने कपूर परिवार में होली कैसे मनाई जाती थी, इसका खुलासा किया है।  

रमजान के मौके पर आमिर खान के घर पहुंचे शाहरुख और सलमान

मुंबई, बॉलीवुड के तीनों दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक साथ देखना दुर्लभ होता है, लेकिन रमजान के मौके पर यह नजारा देखने को मिला। हाल ही में सलमान और शाहरुख, आमिर खान के घर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर खान के घर के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है, जहां सलमान खान भी मौजूद दिख रहे हैं। आमिर खान ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान और शाहरुख ने भी शिरकत की। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तीनों सितारों को एक साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसके लिए एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। हालांकि, ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद से आमिर बड़े पर्दे से दूर हैं और उनके बॉलीवुड से संन्यास लेने की खबरें भी चर्चा में हैं।  

CM सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंचा सोना तस्करी का मामला, YouTube से सीखा Gold छुपाना…’, रान्या राव ने खोले ये राज

बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. अपने स्टेटमेंट में रान्या राव ने कहा है कि वह फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करती थी. दुबई की यात्रा के बारे में पूछताछ पर रान्या राव ने कहा,’मैंने यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का कई बार दौरा किया है. मुझे पिछले 2 सप्ताह से अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे. 1 मार्च को एक विदेशी फोन नंबर से कॉल आया.’ शख्स की पहचान बताने से रान्या का इनकार रान्या राव ने आगे बताया,’मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट-A पर जाने का निर्देश दिया गया था. वहां से सोना लेने और उसे बेंगलुरु में डिलीवर करने के लिए कहा गया था. यह पहली बार था, जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की. मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा.’ हालांकि, रान्या ने उस शख्स की पहचान बताने से इनकार कर दिया, जिसने उसे निर्देश दिया था. रान्या ने यह भी बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube से सोना छिपाना सीखा. एयरपोर्ट पर सोने की छड़ें देकर चला गया DRI की पूछताछ में खुलासा करते हुए रान्या ने कहा,’कॉल करने वाले का लहजा अफ्रीकी-अमेरिकी था. उसने मुझे बताया कि वह दुबई सफेद गाउन में एयरपोर्ट पर मिलेगा. हम दुबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 के गेट-A पर मिले. सुरक्षा जांच के बाद उसने मुझे सोने की छड़ें दीं. डिलीवरी के तुरंत बाद वह चला गया. वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था. मैं उससे फिर कभी नहीं मिली और न ही उसे देखा.’ टॉयलेट में जाकर छुपाईं सोने की छड़ें रान्या राव ने आगे बताया,’सोना प्लास्टिक से ढके दो पैकेट में था. मैंने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और एयरपोर्ट के टॉयलेट में सोने की छड़ें अपने शरीर से चिपका लीं. मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया था. मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर यह सब सीखा.’ पति के क्रेडिट कार्ड से बुक की थी फ्लाइट DRI ने रान्या से उसकी फ्लाइट बुकिंग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि टिकट बुक करने के लिए उसने अपने पति जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया. जब रान्या से पूछा गया कि बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे दिया जाना था तो उसने बताया,’मुझे सोने की छड़ें किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के निर्देश दिए गए थे. मुझे एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था. मुझे सिग्नल के पास एक ऑटो-रिक्शा में सोना रखना था. ऑटो-रिक्शा का नंबर नहीं दिया गया था.’ रन्या राव का कैसे हुआ पर्दाफाश? एक्ट्रेस रन्या राव 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. रन्या ने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उस पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी. DRI ने रन्या को सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके जैकेट में छिपा विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है. BJP ने कर्नाटक सीएम के साथ रान्या राव की तस्वीरें की शेयर सोना तस्करी के मामले में कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव की संलिप्तता को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बुधवार (12 मार्च 2025) को रान्या राव की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ एक तस्वीर शेयर की है. अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा कि कर्नाटक में रान्या राव सोना तस्करी का मामला अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंच गया है. सीएम सिद्धारमैया और जी परमेश्वर पर बीजेपी का निशाना बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, “इस तस्वीर में रान्या राव के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जी परमेश्वर भी हैं. विडंबना यह है कि किसी भी राजनीतिक संबंध को खारिज करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के सीएम-इन-वेटिंग डीके शिवकुमार हैं.” हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को करीब एक सप्ताह पहले दुबई से 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी कर भारत लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार रान्या राव ने DRI को सोना मिलने और उसे छुपा कर लाने की कहानी बताई है। रान्या राव ने कहा, “मुझे 1 मार्च को एक विदेशी नंबर से कॉल आया। इसके पहले पिछले दो हफ़्तों से मुझे विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे। मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A पर जाने को कहा गया था। मुझे दुबई एयरपोर्ट पर सोना लेने और बेंगलुरु में उसे डिलीवर करने के लिए कहा गया।” रान्य राव ने आगे बताया, “यह पहली बार था जब मैंने दुबई से बेंगलुरु सोना लाकर तस्करी की। इससे पहले कभी दुबई से सोना मैंने नहीं खरीदा था… सोना दो प्लास्टिक के पैकेट में था। मैंने एयरपोर्ट के एक कमरे में सोना शरीर से चिपकाया। मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपाया था। ऐसा करना मैंने यूट्यूब से सीखा था।” रान्या राव ने बताया है कि जिस आदमी ने उनको फ़ोन किया या दुबई एयरपोर्ट पर सोना दिया, उसे वह नहीं जानती। उन्होंने बताया है कि वह एक लम्बा सा आदमी था जो सोना देने के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट से बाहर चला गया। यह सोना रान्या राव को सिक्युरिटी चेक पूरा होने के बाद दिया गया था। DRI पूछताछ में रान्या राव ने बताया है कि उन्हें एयरपोर्ट के बाहर एक जगह ऑटो में सोना रखना था। रान्या के अनुसार, यहाँ एक अनजान आदमी सोना लेने आता। रान्या ने बताया है कि उन्हें आदमी के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। रान्या ने यह भी दावा किया है कि सोना तस्करी का यह पहला मौक़ा था और इससे पहले उन्होंने कभी तस्करी नहीं की। रान्या ने बताया है कि इससे पहले वह अमेरिका, यूरोप और बाकी के खाड़ी देशों में … Read more

समीरा रेड्डी ने की वेट ट्रेनिंग के बारे में अपनी ‘गलतफहमी’ पर बात

मुंबई,  समीरा रेड्डी ने वेट ट्रेनिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज को लेकर अपनी गलतफहमी के बारे में बताया। समीरा रेड्डी ने “मैंने दिल तुझको दिया”, “रेस” और “मुसाफिर” जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिटनेस के लिए कई बार वेट ट्रेनिंग की है। समीरा इन दिनों भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में लैंडमाइन सुमो स्क्वाट्स करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या मैंने आज वर्कआउट किया? अब जब सवाल आया तो मुझे सबूत भी दिखाना पड़ा।” समीरा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि वजन उठाने से शरीर भारी और मोटा हो जाता है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक भ्रम है। हकीकत में, वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिजम तेज होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है, और मोटापा नहीं बढ़ता है। उन्होंने कहा – “मुझे लगता था कि वेट ट्रेनिंग से शरीर भारी हो जाता है, लेकिन अब समझ आया कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है।” समीर उन चुनिंदा भारतीय अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छह से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो “और आहिस्ता” में काम किया था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई और 2002 में “मैंने दिल तुझको दिया” में अहम भूमिका निभाई। 2004 में वे “मुसाफिर” में अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और कोएना मित्रा के साथ नजर आईं। दक्षिण भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। वहां उन्होंने “वारणम आयिरम” से डेब्यू किया और “डरना मना है”, “जय चिरंजीवा”, “टैक्सी नंबर 9211”, “अशोक”, “रेस”, “दे दना दन”, “आक्रोश”, “वेट्टई” और “तेज” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म “वरधानायक” थी, जो 2013 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी। इसे अयप्पा पी. शर्मा ने निर्देशित किया था और इसमें सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी थे। 2014 में समीर ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।  

स्‍कारलेट जोहानसन ने ब्‍लैक विडो की नहीं होगी वापसी

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में लगातार क्रॉसओवर हो रहे हैं। कहानी में टाइमलाइन श‍िफ्ट के कारण पुराने किरदार वापस आ रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से कयास लग रहे हैं कि क्‍या ब्‍लैक विडो की भी वापसी होगी? साल 2019 में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस स्‍कारलेट जोहानसन के इस किरदार की मौत हो गई थी। हालांकि, इसके बाद 2021 में स्‍कारलेट ने प्रीक्‍वल फिल्‍म ‘ब्‍लैक विडो’ में यह किरदार निभाया था। अब एक्‍ट्रेस ने MCU में फिर से नताशा रोमनॉफ उर्फ ब्‍लैक विडो की वापसी पर चुप्‍पी तोड़ी है। मंगलवार को 40 साल की स्‍कारलेट जोहानसन ने ‘इनस्टाइल’ को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘नताशा मर चुकी है। हां, वो मर चुकी है। ठीक है?’ एक्‍ट्रेस ने साफ शब्‍दों में कहा है वह फैंस से यही कहना चाहेंगी कि अब नताशा की वापसी नहीं होगी। स्‍कारलेट बोलीं- उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें स्‍कारलेट ने कहा, ‘देखिए, मुझे लगता है कि पूरे ब्रह्मांड का संतुलन उसके हाथ में है। हमें उसे जाने देना होगा। उसने दुनिया को बचाया। उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें।’ हालांकि, मार्वल के फैंस को अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर स्‍कारलेट का बयान वायरल हो रहा है। लोग इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘बस इसी बात पर हम विश्वास नहीं करना चाहते हैं।’ 2023 में एक्‍ट्रेस ने MCU में कमबैक पर कही थी ये बात हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब स्‍कारलेट पर इस पर बात की हो। 2023 में भी एक्‍ट्रेस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। लेकिन तब वह खुद इसको लेकर संशय में दिखी थीं। स्‍कारलेट जोहानसन ने तब ‘टुडे शो’ में कहा था, ‘मुझे लगता है कि यह अंत था, है ना? यह एक चमत्‍कार होगा, अगर वह लौटती है तो। यह वाकई में मार्वल का चमत्‍कार होगा। लेकिन कौन जानता है?’ ‘द फोनीशियन स्कीम’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ में आएंगी नजर दो बच्चों की मां स्‍कारलेट ने MCU से बाहर निकलने के बाद अपने दूसरे नए प्रोजेक्‍ट्स पर भी बात की है। उनकी ‘द फोनीशियन स्कीम’ इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जबकि वह आगे ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ भी नजर आएंगी, जो 2 जुलाई 2025 को थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह अपनी पहली फीचर-लेंथ फिल्‍म भी डायरेक्‍ट कर रही हैं। जून स्क्विब स्टारर इस फिल्‍म का नाम ‘एलेनोर द ग्रेट’ है।

कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

मुंबई   बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सिंगर के ख‍िलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए कि उन्‍होंने भगवान श‍िव पर ‘बबम बम’ गाना बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह गाना कैलाश खेर के ‘कैलासा झूमो रे’ एल्‍बम से है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए खरी-खरी टिप्‍पणी की है। जस्‍ट‍िस भारती डांगरे और जस्‍ट‍िस श्‍याम चांडक की पीठ ने लेखक एजी नूरानी के हवाले से कहा कि असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति भारतीय समाज के लिए अभिशाप रही है। कैलाश खेर के इस गाने के ख‍िलाफ पंजाब में श‍िकायत दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि इसके म्यूजिक वीडियो में एक किसिंग सीन है और झंडे को जलते हुए दिखाया गया है। सिंगर के ख‍िलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए और 298 के तहत धार्मिक भावनाओं का अपमान मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने कहा- कैलाश खेर ने सिर्फ ‘बबम बम’ गाना गाया जस्‍ट‍िस डांगरे और जस्‍ट‍िस चांडक की बेंच ने मामले में फैसला सुनाते कहा, ‘कैलाश खेर की ओर से किसी तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, उन्‍होंने केवल ‘बबम बम’ गीत गाया था।’ यह फैसला 4 मार्च को दिया गया, जिसकी कॉपी गुरुवार को उपलब्‍ध करवाई गई है। लुध‍ियाना की अदालत में दर्ज हुआ था केस कैलाश खेर के ख‍िलाफ यह शिकायत लुधियाना की एक स्थानीय अदालत में नरिंदर मक्कड़ नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने खुद को भगवान शिव का भक्‍त होने का दावा किया और कहा कि भगवान शिव पर खेर के गीत ‘बबम बम’ में एक अश्लील वीडियो दिखाया गया है, जिसमें कम कपड़े पहने महिलाओं और लोगों को चूमते दिखाया गया है। यह याचिका लुधियाना में इलाका न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर की गई थी। ‘हर वो चीज जो एक वर्ग को नहीं पसंद, वो धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं’ हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कैलाश खेर के गाए गीत के बोल भगवान शिव की स्तुति और उनके शक्तिशाली चरित्र के गुणों के अलावा और कुछ नहीं हैं। न्यायालय ने कहा, ‘हर वह काम जो लोगों के एक वर्ग को नापसंद हो सकता है, जरूरी नहीं कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए।’ असहिष्‍णुता और रूढ़‍िवादिता पर कोर्ट ने कही ये बात इसी कड़ी में हाई कोर्ट की बेंच ने लेखक एजी नूरानी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति को बर्दाश्त न करना सदियों से भारतीय समाज का अभिशाप रहा है। लेकिन असहमति के अधिकार को उसकी सहिष्णुता मात्र से अलग स्वीकार करने में ही स्वतंत्र समाज अपनी पहचान बनाता है।’ HC ने IPC की धारा 295A को किया स्‍पष्‍ट पीठ ने आदेश में कहा कि IPC की धारा 295A के तहत अपराध के लिए, व्यक्ति द्वारा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर किया गया प्रयास होना चाहिए। कैलाश खेर के खिलाफ एकमात्र आरोप ये है कि वह वीडियो में कुछ कम कपड़े पहने लड़कियों के साथ नाच रहे हैं, जो शिकायतकर्ता के अनुसार अश्लील है और इसलिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। यह कैलाश खेर के खिलाफ अपराध नहीं बनता है, क्योंकि उनकी ओर से कोई जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है, वह सिर्फ गाना गा रहे हैं। 2014 में दर्ज हुआ था केस, उसी साल HC पहुंचे थे कैलाश खेर जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश खेर ने 2014 में इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था। उसी साल पंजाब के लुधियाना कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उस समय, हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि सिंगर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। वकील ने कहा- वीडियो सेंसर बोर्ड से मंजूरी के बाद रिलीज हुआ वकील अशोक सरोगी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कैलाश खेर ने कहा कि वह केवल गाने के सिंगर हैं। वीडियो को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के माध्यम से एक अन्य कंपनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। कोर्ट में सरोगी ने तर्क दिया था कि गाने का वीडियो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड)द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद ही जारी किया गया था।

KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के 8वें बसंत में हैं। इसके बावजूद वो सेट पर आते हैं, काम करते हैं, सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। वो इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे थे, जहां पर वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किया करते थे। पर अब इस शो के 16वें सीजन को बंद किया जा रहा है। ऐसे मौके पर बिग बी इमोशनल हो गए और कहा ‘अब अगले दौर में मिलूंगा।’ अमिताभ बच्चन ने तब एक ट्वीट करके फैंस को डरा दिया था, जब उन्होंने ‘जाने का वक्त आ गया है’ कहा था। वो अलग बात है कि उन्होंने बाद में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में ही बताया कि वो काम पर जाने के समय की बात कर रहे थे! खैर। अब KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हो गए। मेकर्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बिग बी पुष्टि करते हैं कि वो अगले सीजन में होस्ट के रूप में फिर आएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि वो इस शो के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। अमिताभ बच्चन ने कही ये बात बिग बी ने वीडियो में कहा, ‘हर चरण की शुरुआत में एक विचार मन में आता है, इतने सालों के बाद, क्या मैं अभी भी वो प्यार, वो साथ, वो गर्मजोशी सबकी आंखों में देख पाऊंगा या नहीं? और हर चरण के अंत तक, सच्चाई ये हो जाती है कि ये सफर, ये पड़ाव, और जो कुछ भी मुझे मिला है, वो मेरी चाहत से कहीं ज्यादा है और वो मुझे मिलता ही रहता है। हमारी उम्मीद है कि ये चाहत ऐसी ही बनी रहे और कभी फीकी न पड़े।’ ‘जब मैं विदा ले रहा हूं…’ 82 साल के एक्टर ने कहा, ‘जब मैं विदा ले रहा हूं तो मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर हमारे प्रयासों ने किसी के जीवन को थोड़ा भी छुआ है या अगर यहां बोले गए शब्दों ने किसी भी तरह से आशा जगाई है, तो मैं हमारी 25 साल की यात्रा को वास्तव में सफल मानूंगा। तो, देवियों और सज्जनों, मैं आपको अगले सीजन में देखूंगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, अपने सपनों को जीवित रखें। रुकें नहीं, झुकें नहीं। आप जैसे हैं वैसे ही मूल्यवान हैं, मेरे लिए प्रिय हैं, और मेरे अपने हैं। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मैं अमिताभ बच्चन हूं, अपने अंतिम शब्दों- शुभ रात्रि के साथ इस सीजन को समाप्त कर रहा हूं।’ साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं शो बता दें कि अमिताभ बच्चन साल 2000 से ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बस तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। फिल्मों की बात करें तो बिग बी को पिछली बार रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था।

क्रूरता प्रमाणित नहीं एक पक्षीय तलाक का निर्णय निरस्त ।

Cruelty not proved unilateral divorce decision cancelled. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अपर जिला न्यायाधीश आमला कोर्ट ने एक अनूठा फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी के बीच हुए तलाक को निरस्त कर दिया है । मामला 2013 का है, जब एक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था । दंपति 6 महीने तक बड़े शहर में रहे और बाद में अपने गांव में बस गए । पत्नी ने तलाक की याचिका पेश करते समय याचिका में आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से पति शराब पीने का आदी हो गया और पत्नी पर परिवार में कर्तव्य और दायित्व का  निर्वहन नहीं करने और कुछ व्यक्तिगत आरोप लगाने लगा । दूसरी तरफ,पति  ने भी पत्नी को साथ रखने की याचिका दायर कर पत्नी पर झूठे व्यक्तिगत आरोप लगाने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने का झूठा आरोप लगाया । साथ ही दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी की विचारण  सुनवाई के दौरान पति बीमार होने के कारण निर्धारित पेशी पर अदालत नहीं पहुंच पाया कोर्ट ने एकपक्षीय तलाक दे दिया था । पति के वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पति ने इस फैसले के खिलाफ एक पक्षीय तलाक को चुनौती दी और कहा कि वह पत्नी के साथ दांपत्य जीवन बिताना चाहता है । दंपति का एक बच्चा है जो पिता के साथ रहता है। कोर्ट ने पुनः दोनों पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया । मामले में निर्णायक मोड़ तब आया जब बच्चे ने अदालत में कहा कि वह अपनी मां और पिता दोनों के साथ रहना चाहता है । बच्चे ने यह भी कहा कि मां ने काफी लंबे समय से मुलाकात नहीं की कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि प्रेम विवाह के तीन साल तक पत्नी ने दहेज का कोई आरोप नहीं लगाया था । सोशल मीडिया के तथ्यों को भी कोर्ट में साबित नहीं किया यहां तक कि पुत्र किस कक्षा में पढ़ता है, उसका जीवन कैसा चल रहा है , इस पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जबकि बच्चे ने कहा कि वह जब भी अपनी मां से मिलने जाता है तो उसे मिलने नहीं दिया जाता  । पति किसान है और पत्नी गृहिणी है। कोर्ट ने पाया कि मामला क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता। बच्चे की भावनाओं को देखते हुए और पत्नी के  द्वारा आरोप साबित नहीं करने और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कोर्ट ने  एक पक्षीय तलाक को निरस्त कर दिया ।

1 साल में नहीं हुआ कोई भी विकास का कार्य ,पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाई सरकार : पंकज उपाध्याय 

No development work was done in 1 year, government could not even provide drinking water: Pankaj Upadhyay जौरा | विधानसभा में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने राज्यपाल की अभिभाषण में कहा कि , कल राज्यपाल जी का भाषण सुना आज बड़े ही दुखी मन से यहां अपनी बात रख रहा हूं . मैं पहली बार का विधायक हूं और बड़ी उम्मीद लेकर आया था . आपको देखा , प्रहलाद जी को देखा , कैलाश जी को देखा और बरिष्ठ लोगों को देखा तो लगा कि बिजली , पानी , सड़क सभी काम बड़ी आसानी से हो जाएंगे , मैं जो यहाँ पर बोलूंगा वह होगा , लेकिन मैं जहां एक साल पहले खड़ा था आज भी वहीं पर खड़ा हूं . पानी की समस्या की बात करें तो हमने लगातार नलजल योजना की यहां बात की है कैलाश विजयवर्गीय जी ने पिछली बार आश्वासन दिया कि जिले की एक समिति बनाएंगे जिन विधायकों को रखेंगे और वह गांव – गांव जाकर देखेंगे कि क्या स्थिति है . एक साल में कोई भी ऐसी कार्यवाही नहीं हुई ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करे जा रहे हैं . पूरे विभाग का हर कर्मचारी अपनी मर्जी से काम किये जा रहा है . एक भी नल की टोंटी में से पानी नहीं निकल रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है . एक साल से हम प्रत्येक विधान सभा में इस प्रश्न को लगाते हैं और उत्तर मिल जाता है कार्यवाही जारी है , हो रहा है , होगा लेकिन काम कब होगा यह आज तक पता नहीं चल पाया है . ऐसे ही विकलांग हैं जिनके दोनों पैर खराब होते हैं उनको साठ प्रतिशत का प्रमाणपत्र पकड़ा दिया है और जो विकलांग नही थे , बहरे , अंधे नहीं थे उन लोगो को आपने फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरियां दे दी हैं . आपने 100-100 प्रतिशत के प्रमाण पत्र दे दिये हैं लेकिन जिनके दोनों पैर नहीं हैं आज तक हम उन लोगों को सायकिल नहीं दे पाए . बहुत ही शर्म आती है जब वह लोग हमारे पास में आते हैं कि आप विधायक हो हमको सायिकल तो दिला दो . इस पर मेरा सदन से अनुरोध है कि यह बड़ी ही संवेदनशील बात है कि जिन लोगों के दोनों पैर नहीं हैं और हमें आंखों से दिख रहा है लेकिन हम उन्हें सायकिल नहीं दिला पा रहे हैं . इस पर आप कुछ कार्यवाही करें . खाद मांगने जाते हैं तो डंडे पड़ रहे हैं . किसान अपनी फसल बेचने जाता है तो वह लाईन में लगा रहता है . मेरा आपसे अनुरोध है कि जो खरीदी केन्द्र हैं उनकी संख्या बढ़ाई जाए .अध्यक्ष महोदय , राज्यपाल जी ने जो भाषण दिया पेज नम्बर 9 पर हमने अस्पतालों की बातें सुनीं हमारे जौरा में अस्पताल बने हैं लेकिन उनमें डॉक्टर नहीं हैं . स्टॉफ नहीं है , दवाईयां नहीं है . अभी आपने नये अस्पताल का उद्घाटन किया लेकिन 50 प्रतिशत डॉक्टर भी वहां पर उपलब्ध नहीं हैं . वहां पर तीन माह से महिलाओं की डॉक्टर नहीं हैं . जब डिलेवरी होने आती है तो वह पहले वहां पर आती हैं और फिर मुरैना पहुंचाई जाती हैं . आप समझ सकते हैं कि यह कितनी गंभीर बात है . अगर तीन माह से वहां पर डॉक्टर नहीं हैं तो कैसे क्या व्यवस्था हो रही होगी यह बहुत ही गंभीर विषय है , लेकिन सरकार लगातार अपनी पीठ थपथपा रही थी और मैं सोच रहा था कि मेरे क्षेत्र का तो कुछ काम ही नहीं हुआ भवन बन गए हैं लेकिन डॉक्टर नहीं हैं . यहां पर अटल एक्सप्रेस वे की घोषणा हुई माननीय अध्यक्ष जी पहले आपने घोषणा की थी कि आप बीहड़ में से इस सड़क को निकालेंगे हमने बहुत स्वागत किया कई उत्साह मने कि बहुत ही बढ़िया काम हो रहा है लेकिन आप उपजाऊ भूमि में से अगर सड़क को निकालेंगे तो यह किसान कहां जाएंगे , जो सीमान्त किसान हैं वह कहां जाएंगे . मेरा आपने अनुरोध है कि हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा यदि हमने इन लोगों को आज बेरोजगार कर दिया तो आने वाले समय में हमें कोई माफ नहीं करेगा . वह जो हजारों एकड़ का बिहड़ पड़ा है आप उस बिहड़ पर सड़क निकालिए आपका स्वागत है . ऐसे ही आपने सोलर प्लांट की योजना ला दी सबने तारीफ की कि बहुत बड़ा सोलर प्लांट बन रहा है . प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बन रहा है . जो पशुवन यहां वहां घूम रहा है वह कहां जाएगा , आपने यदि हमारी पच्चीस हजार बीघा जमीन ले ली और जहां जमीन पर सोलर प्लांट लग जाएगा तो जमीन में से पानी कम जो जाएगा . वहां के किसान कहां जाएंगे इस बारे में किसी ने कोई चर्चा नहीं की है . मैं फिर कहना चाहता हूं कि जो हमारा बिहड़ का इलाका है । चंबल के पास का वहां लाखों एकड़ भूमि खाली पड़ी हुई है वह आप इन उद्योगपतियों को दीजिए , अडानी , अम्बानी को हमारी उपजाऊ जमीन देने की पंकज उपाध्याय ने कहा कि लोगों को बिजली नहीं मिल रही हैं , लोग घंटों – दिनों तक खड़े रहते हैं . डीपी जल जाती है तो दो – दो माह तक बिजली नहीं आती है , जब तक रिश्वत नहीं दी जाती है , तब तक डीपी नहीं बदली जाती है , मेरा अनुरोध है कि ये बहुत ही गंभीर विषय है इस पर आपको चिंतन करना होगा .  यहां से सबसे ज्यादा लोग सेना में जाते हैं . इतने लोग शहीद हो जाते हैं . उसके बाद भी हम मुरैना जिले एक ट्रेनिंग सेंटर आज तक नहीं बना पाये कि जहां हमारे नए युवा ट्रेनिंग कर सकें , मैं , विगत एक वर्ष में 5 बार इस सदन में , इसकी मांग कर चुका हूं लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है . शहीदों की केवल एक बार तारीफ कर दो , फिर उन्हें भूल जाओ . वहां स्कूल नहीं हैं । हमारे युवाओं के साथ भेदभाव हो रहा है , वे सेना में भर्ती होने के … Read more

शहरों में बदलता परिदृश्य: कॉर्पोरेट में सक्रिय महिलाएँ, संघर्षरत पुरुष, क्या खड़ी होने वाली बड़ी समस्या?

Changing scenario in cities: Women active in corporate, men struggling, is a big problem arising? शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती रोजगार भागीदारी और पुरुषों में बेरोजगारी की बढ़ती दर, दोनों ही समाज के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत हैं. जहां एक तरफ महिलाओं ने पारंपरिक सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कदम मजबूत किए हैं, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों के लिए रोजगार के अवसरों की कमी बढ़ती जा रही है. यह असंतुलन न सिर्फ परिवारों के भीतर आर्थिक संरचना को प्रभावित कर रहा है, बल्कि समाज में नए सामाजिक और मानसिक दबावों को भी जन्म दे रहा है. ऐसे में इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कि आखिर शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के रोजगार में बढ़ रही भागेदारी का क्या कारण है और इस असंतुलन का भविष्य में हमारे समाज और अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? क्या यह स्थिति समाज में नई समस्याओं को जन्म दे सकती है? क्या कहता है आंकड़ा हाल ही में ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (GLIM) के शोधकर्ताओं ने एक रिपोर्ट जारी की है. जिसके अनुसार साल 2023-24 में 20 से लेकर 24 साल की उम्र के बीच पुरुषों में बेरोजगारी की दर 10% देखी गई, जबकि महिलाओं में यही दर पुरुषों से कम यानी 7.5% देखा गया है. इसी तरह, 25-29 साल की उम्र में भी पुरुषों की बेरोजगारी दर 7.2% है, जो महिलाओं से ज्यादा है. बेरोजगारी का ये आंकड़ा दर्शाता है कि शहरी इलाकों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, लेकिन पुरुषों के लिए यह अवसर घटते जा रहे हैं. ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (GLIM) के शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि पिछले कुछ सालों में शहरी भारत में महिलाओं का रोजगार 10% बढ़ा है. जबकि साल 2017-18 से लेकर 2023-24 तक, शहरी महिलाओं में रोजगार की दर 28% तक पहुंच गई है. दिलचस्प बात ये है कि इसी साल 40 साल और उससे ऊपर की उम्र वाली शहरी महिलाओं में रोजगार दर सबसे ज्यादा 38.3% दर्ज की गई. जिससे यह संकेत मिलता है कि महिलाएं अब बच्चों के बड़े होने के बाद अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं. महिलाओं को नहीं है नौकरी की तलाश इसी रिपोर्ट के अनुसार भले ही देश में महिलाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके भारत की 89 मिलियन से ज्यादा शहरी महिलाएं अभी भी नौकरी की तलाश में नहीं हैं. यह संख्या जर्मनी, फ्रांस या यूनाइटेड किंगडम की पूरी जनसंख्या से भी ज्यादा है. इसका मतलब है कि अभी भी लाखों महिलाएं कामकाजी जीवन में शामिल नहीं हो पाई हैं. इस स्थिति में सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर पुरुषों को पर्याप्त नौकरी के मौके नहीं मिलेंगे और महिलाएं बेहतर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएंगी, तो आने वाले समय में समाज में असंतुलन बढ़ सकता है. एक ओर जहां महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुरुषों की बेरोजगारी बढ़ने से समाज में तनाव और असंतोष का माहौल बन सकता है. महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई कंपनियां महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है, जैसे स्कूल और ऑफिस के घंटों को मिलाना और बच्चों के लिए चाइल्डकेयर की सुविधा देना. इसके अलावा ज्यादातर कंपनियां महिलाओं को घर से काम करने का विकल्प दे रही है, जिससे वे अधिक आराम से काम कर पा रही हैं, लेकिन घर से काम करने के दौरान नेटवर्किंग की समस्या भी खड़ी हो रही है, जिससे उनकी करियर ग्रोथ में रुकावट आ सकती है. इस शोध में यह भी बताया गया है कि अगर हम सिर्फ महिलाओं के रोजगार पर ध्यान देंगे और पुरुषों के रोजगार की चिंता नहीं करेंगे, तो भविष्य में इसे लेकर समाज में समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए, महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए समान रूप से रोजगार के मौके बढ़ाने की जरूरत है, ताकि कोई भी समुदाय इससे प्रभावित न हो. पुरुषों में क्यों बढ़ रही है बेरोजगारी आजकल शहरी इलाकों में महिलाओं का रोजगार बढ़ रहा है, लेकिन पुरुषों के लिए बेरोजगारी एक बड़ी चिंता बन चुकी है. खासकर, जो पारंपरिक काम जैसे निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और कम कौशल वाला काम करते है. इसका मतलब है कि पहले जो काम पुरुषों के लिए आम थे, अब उनमें नौकरी के मौके कम हो गए हैं. इसके अलावा, नई तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल ने पुरुषों के लिए और भी मुश्किलें पैदा की हैं. पहले जो लोग मैन्युअल (हाथ से काम करने वाले) या कम कौशल वाले काम करते थे, उनके लिए अब इन कामों की जगह मशीनों और रोबोट्स ने ले ली है. अब ये लोग अपनी नौकरी छूट जाने के खतरे से जूझ रहे हैं. शहरी इलाकों में यह समस्या और भी गंभीर हो रही है क्योंकि यहां रोजगार के मौके कम हो गए हैं और युवा पुरुषों को नौकरी ढूंढने में कठिनाई हो रही है. इसे एक बड़ी समस्या के रूप में देखा जा सकता है, जिसका समाधान समय रहते करना जरूरी है. असंतुलन का क्या होगा समाज पर असर? अगर यह असंतुलन जारी रहता है तो इसका समाज और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. पहले तो, यह पारिवारिक संरचनाओं को प्रभावित करेगा. पारंपरिक समाज में पुरुषों को कमाने वाले के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन अब महिलाएं भी कमाने वाली बन रही हैं. इससे परिवारों के भीतर भूमिकाओं में बदलाव आएगा और कई पुरुष इस बदलाव को स्वीकार करने में मुश्किल महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा, बेरोजगारी की बढ़ती दर से पुरुषों के बीच निराशा और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण अपराधों में वृद्धि हो सकती है और समाज में अस्थिरता पैदा हो सकती है. महिलाओं के बढ़ते रोजगार का प्रभाव पुरुषों पर महिलाओं के बढ़ते रोजगार का प्रभाव पुरुषों पर सीधा और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ रहा है. कुछ पुरुषों को यह बदलाव चुनौतीपूर्ण लग रहा है, क्योंकि पहले वे ही परिवार के मुख्य कमाने वाले होते थे. अब जब महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, तो पारंपरिक भूमिका … Read more

रान्या राव ने 138 करोड़ का घालमेल किया, किसने लीक की एक्ट्रेस की इंफॉर्मेशन, एयरपोर्ट पर कैसे बचती थीं?

बेंगलुरु वही गोल्ड, वही स्मगलिंग और वही दुबई से कनेक्शन. पांच साल पहले केरल में जो गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ा विवाद हुआ, वही अब कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है. उस समय नेताओं की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठे थे और आज फिर नेताओं की भूमिका कठघरे में खड़ी की जा रही है. दरअसल, कर्नाटक में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव स्मगलिंग केस चर्चा में है. रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तारी किया गया. उनके कब्जे से 15 किलो सोना बरामद हुआ. इसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये आंकी गई. जांच में रान्या के राजनीतिक कनेक्शन सामने आए हैं. रान्या के फोन में कई नेताओं और पुलिस अफसरों के कॉन्टेक्ट नंबर मिले हैं, इनमें वर्तमान और पूर्व मंत्री के नाम भी शामिल हैं. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इन प्रभावशाली लोगों को रान्या की गतिविधियों के बारे में पता था. अब संगठित नेटवर्क से संभावित कनेक्शन खंगाला जा रहा है. कर्नाटक मामले में बीजेपी ने क्या दावा किया है? बीजेपी ने मांग की है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तस्करी रैकेट से जुड़े उस मंत्री के नाम का खुलासा करे. प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तस्करी रैकेट में कथित रूप से शामिल मंत्रियों के नामों का खुलासा करें. उन्होंने दावा किया कि रान्या ने हाल के महीनों में 30 से ज्यादा बार विदेश यात्रा की और लौटने पर उसे पूरा प्रोटोकॉल दिया गया. विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी होने के नाते रान्या के प्रभाव ने उसे एयरपोर्ट पर पुलिस एस्कॉर्ट समेत स्पेशल ट्रीटमेंट दिलाया. रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. रामचंद्र, वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं. बीवाई विजयेंद्र ने आगे कहा कि अगर रान्या को सुरक्षा जांच से छूट दी गई थी तो यह मंत्रियों समेत शक्तिशाली व्यक्तियों की संलिप्तता को दर्शाता है. हवाला ऑपरेटरों, सोने की तस्करी करने वाले माफिया और राजनेताओं में विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं, जिन्होंने ऐसी गतिविधियों का सपोर्ट किया, उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए. ‘रान्या ने कांग्रेसी मंत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की’ बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों ने हस्तक्षेप किया और रान्या को कानूनी झमेले से बचाने में मदद करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, अपनी गिरफ्तारी के दौरान रान्या ने कई कांग्रेसी मंत्रियों से संपर्क करने का प्रयास किया. अब यह लगभग सार्वजनिक हो चुका है कि उनमें से दो ने हस्तक्षेप किया था. सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी. बीजेपी ने इसे केरल जैसा मामला बताया बीजेपी नेता सीटी रवि ने मामले से जुड़े सभी पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच की मांग की और रान्या के तस्करी कारोबार से जुड़े 50 लाख रुपये के गिफ्ट की खबरों पर सवाल उठाए. उन्होंने इस घोटाले की तुलना केरल में हुए एक ऐसे ही मामले से की और पूछा कि क्या कर्नाटक में भी अब ऐसा ही मामला सामने आ रहा है. कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल के दौरान रान्या की फर्म को स्टील प्लांट के लिए जमीन आवंटित की थी. मंत्री एमबी पाटिल ने स्पष्ट किया कि रान्या से जुड़ी कंपनी क्षिरोडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 12 एकड़ भूमि स्वीकृत की गई थी, लेकिन भूमि कभी आधिकारिक रूप से आवंटित नहीं की गई क्योंकि फर्म जरूरी भुगतान करने में विफल रही. कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और पूछा कि कंपनी को ट्रैक रिकॉर्ड ना होने के बावजूद जमीन क्यों दी गई. उन्होंने कहा, वो उद्योगपति है या तस्कर? इससे साबित होता है कि बीजेपी की उससे गहरी सांठगांठ है. कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नन्ना ने भी कहा, जमीन का आवंटन बीजेपी के शासन में हुआ था. अगर विजयेंद्र कांग्रेस के मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें पहले बीजेपी के उस मंत्री का नाम बताना चाहिए, जिसने इस सौदे को मंजूरी दी थी. रान्या के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रहीं एजेंसी फिलहाल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. रान्या के कॉल रिकॉर्ड और अन्य डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है. रान्या ने अदालत में दावा किया कि अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया और उनकी सहमति के बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन पर अनुपालन करने के लिए दबाव डाला. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि रान्या ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया. केरल का क्या मामला है? तारीख- 5 जुलाई, 2020. केरल का तिरुवनंतपुरम. यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 30 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाले सोने से भरे बैग को जब्त किया. इस गोल्ड की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये थी. सोना राजनयिक बैगेज के अंदर था और यूएई वाणिज्य दूतावास को भेजा गया था. आरोप था कि यूएई वाणिज्य दूतावास के एडमिन अताशे को सोने से भरी खेप दुबई से भेजी गई थी. मामले में एनआईए ने स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. सीमा शुल्क ने पकड़ा था सोने से भरा बैग जांच में सामने आया कि ये गोल्ड एक तस्करी गिरोह का हिस्सा है जो राजनयिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहा है. सोने की जब्ती ने बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया और केरल की सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार की नींव हिला दी. खासकर तब जब शीर्ष नौकरशाह एम. शिवशंकर का नाम चर्चा में आया. सीमा शुल्क विभाग और एनआईए ने एम. शिवशंकर से लंबी पूछताछ की. 23 नवंबर को कस्टम ने शिवशंकर को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले उन्हें सेवा से सस्पेंड किया गया. बाद में उन्हें जमानत मिल गई. केरल सीएम के करीबी अफसर पर गिरी थी गाज एम शिवशंकर, केरल के मुख्यमंत्री विजयन के करीबी अफसर रहे. उन्होंने सीएम के प्रधान सचिव और आईटी सचिव के तौर पर सेवाएं दीं. उनका मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ कनेक्शन … Read more

गोल्ड स्मगलिंग: रान्या राव की जमानत पर कोर्ट आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित

बेंगलुरु बेंगलुरु हवाई अड्डे पर करीब 14 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रन्या राव ने बुधवार को अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि उन्हें “नींद के अधिकार” से वंचित रखा गया। रन्या की गिरफ्तारी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा की गई थी, जब वह दुबई से बेंगलुरु लौट रही थीं। इस मामले ने कर्नाटक में खासी सुर्खियां बटोरी हैं, खासकर इसलिए क्योंकि रन्या एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सौतेली बेटी हैं।रान्या राव की जमानत पर कोर्ट आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित . “महिला होने के बावजूद आराम नहीं दिया गया” रान्या राव की वकील किरण जावली ने अदालत में कहा कि 3 मार्च की शाम से 4 मार्च की सुबह 7 बजे तक तीन बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राव को “महिला होने के बावजूद” आराम करने या सोने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले, सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान राव ने दावा किया था कि हिरासत में उनसे दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाया गया। सोशल मीडिया पर उनकी सूजी हुई आंखों और चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया। हालांकि, गिरफ्तारी मेमो में पहले से ही उनकी आंखों के नीचे चोट के निशान दर्ज थे। रन्या के वकील ने विशेष अदालत में तर्क दिया कि उनकी मुवक्किल को गिरफ्तारी के बाद उनके अधिकारों की जानकारी नहीं दी गई और पूछताछ के दौरान उन्हें नींद से वंचित रखा गया। वकील ने यह भी दावा किया कि रन्या का बयान “स्वैच्छिक नहीं” था और डीआरआई द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। गिरफ्तारी घोषणा का दस्तावेज गायब है। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 102 के तहत तुरंत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि रन्या के बयान को सबूत के तौर पर स्वीकार न किया जाए। इसके अलावा, यह तर्क भी दिया गया कि “महिलाओं को हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी जमानत मिल रही है,” तो रन्या को भी राहत दी जानी चाहिए। “फंसाई गई हैं” रन्या ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह “फंसाई गई हैं” और उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। हालांकि, उनके आधिकारिक बयान में उन्होंने सोने की छड़ों की मौजूदगी को स्वीकार किया था, जिससे जांच में विरोधाभास पैदा हुआ है। डीआरआई ने उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है और उनकी संचार रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अदालत ने रन्या की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है और डीआरआई को जांच के लिए और समय दिया गया है। इस बीच, रन्या के दोस्त तरुण राजू को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो बेंगलुरु के एक बड़े होटल मालिक के पोते हैं। यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है, जिसमें विपक्षी दल बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर “प्रभावशाली लोगों को बचाने” का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? 3 मार्च को दुबई से लौटने पर रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से 14.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिन्हें कमर और पैरों के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया था। छापेमारी में उनके घर से 2 करोड़ रुपये मूल्य का अतिरिक्त सोना और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या राव ने पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा की थी, और पिछले एक साल में 27 बार विदेश गई थीं। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं और प्रति किलोग्राम सोने की तस्करी के लिए 5 लाख रुपये तक कमीशन लेती थीं। सौतेले पिता ने किया किनारा रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी रामचंद्र राव ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, “मैं इस खबर से स्तब्ध और निराश हूं। मेरी रान्या से शादी के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई, और मुझे उसके पति जतिन हुक्कर के व्यवसाय की कोई जानकारी नहीं है।” हालांकि, कर्नाटक सरकार ने उनके खिलाफ अलग से जांच के आदेश दे दिए हैं।

चहल संग ‘अफेयर’ ने बनाया पॉपुलर, स्टार बनीं RJ महवश, इंस्टा पर बढ़े फॉलोअर्स

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरों ने हलचल मचा दिया है. इन तस्वीरों में चहल आरजे महवाश के साथ नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनकी एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर लाइफलाइट बटोरी है. गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा कुछ ही समय पहले अलग हुए हैं और इसके बाद से ही दोनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘महिलाओं को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है.’ ये पोस्ट जल्द ही वायरल होने लगा और लोग इसे चहल के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखने लगे. धनाश्री इसके पहले भी इमोशनल पोस्ट कर चुकी हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मैं इतनी आसानी से टूटने वाली नहीं हूं. इसे भी चहल से जोड़कर देखा गया था. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, बावजूद इसके ये शादी टिक नहीं पाई और महज चार सालों में टूट गई. इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरों ने हलचल मचा दिया है. इन तस्वीरों में चहल आरजे महवाश के साथ नजर आ रहे हैं.  

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने डिलीवरी रूम की तस्वीरें की शेयर

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने हाल ही में अपनी डिलीवरी रूम की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिहाना अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रही हैं। रिहाना इन तस्वीरों में डिलीवरी रूम में बेटों के साथ जूलरी और सनग्लास में नजर आ रही हैं। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर रिहाना ने अपने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अपने दोनों बेटों को उन्होंने सीने से लगा रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिहाना ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने जूलरी और सनग्लास में बेटों को जन्म दिया है। ‘हर किसी को लग रहा है कि आपने फिर से बच्चे को जन्म दिया है’ रिहाना ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक महिला के तौर पर मैंने अब तक जो सबसे पावरफुल काम किया है, मेरे छोटे-छोटे चमत्कार! RZA और रायट रोज़। और हां मैंने मोतियों और धूप के चश्मे में बच्चे को जन्म दिया, मत पूछिए, बहुत कुछ हो रहा था।’ इस तस्वीर पर लोगों ने लिखा- केवल आप ही इस तरह से अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक और ने कहा- आपने तो डरा दिया हमें। एक और ने कहा- हर किसी को लग रहा है कि आपने फिर से बच्चे को जन्म दिया है। रिहाना दो बच्चों की हैं मां रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने अपने और बॉयफ्रेंड के पहले बच्चे को साल 2022 मई में जन्म दिया थ। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर बता दें कि रिहाना एक अमीर हॉलीवुड पॉप सिंगर हैं। बारबाडोस की रहने वाली रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर है। रिहाना सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा अपने कॉस्मेटिक और लॉन्जरी के बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet