LATEST NEWS

आमला पुलिस ने कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध में मेडिकल दुकानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, की दुकानों की जाँच पड़ताल

Amla police conducted intensive checking campaign at medical shops regarding coldrif syrup, inspected the shops. हरिप्रसाद गोहेआमला। विकास खंड आमला अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुन बिछवा निवासी बालक गर्भित पिता निखिलेश उम्र ढाई साल एवं ग्राम कलमेश्वरा निवासी बालक कबीर पिता कैलाश की कोल्ड्रिफ सिरप सेवन से हुई मौत को दृष्टिगत रख आमला पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्ष महोदय बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं नगर निरीक्षक आमला के मार्गदर्शन में रविवार आमला नगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न मेडिकल स्टोरों में पहुंच कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध मे मेडीकल दुकानो पर चैकिंग की गई तथा मेडीकल दुकानदारो को स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईन का गंभीरता से पालन करने और कोल्ड्रिफ सिरप दुकानों में नहीं रखने व किसी भी व्यक्ति को नहीं बेचने हेतु समझाईस दी गई । उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आमला राजेश सातनकर, उनि. अमित पवार , प्रआर. 292 बसंत उईके , प्रआर. 139 कमल पासें द्वारा आमला एवं बोडखी क्षेत्र की मेडीकल दुकानो पर चैक किया व समझाईस दी गई ।

71 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर बिटिया मिशिका के जन्मदिन को बनाया खास

71 blood donors made daughter Mishika’s birthday special by donating blood enthusiastically. भोर भजन की पंक्ति तो साँझ आरती गीत…गायत्री मंत्र के जाप सी बेटी परम् पुनीत… हरिप्रसाद गोहेआमला । किसी कवि की ये पंक्तियां बेटियों से जुड़ी शुभता को इंगित करती है, और पिता के लिए तो बेटी से जुड़े ये भाव कई गुना बढ़ जाते है, आमला के व्यवसायी व समाजसेवी राजा राठौर भी अपनी बेटी के प्रति स्नेहिल भाव से परिपूर्ण हो प्रतिवर्ष उसके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है, इसी क्रम में आज 5 अक्टूबर,दिन रविवार को उनके द्वारा बिटिया मिशिका के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजा राठौर एवं जनसेवा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 71 रक्तदाताओं ने बढ़, चढ़कर रक्तदान किया। राजा राठौर बताते है कि रक्तदान महादान ही नही बल्कि जीवनदान भी है, इसलिए मेरी इच्छा रहती है कि मेरी बेटी के जन्म वाले दिन रक्तदान शिविर आयोजित हो,ताकि इस शुभ दिन कुछ लोगो को जीवनदान मिल सके। विगत कुछ वर्षों से मैं इस दिन शिविर आयोजित कर रहा हूँ,और जनसेवा कल्याण समिति व अन्य संस्थाये व शहर के जिंदादिल रक्तदाता मेरे इस प्रयास को निरन्तर सफल बनाते जा रहे है। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व सागर चौहान बताते है कि थैलीसीमिया, सिकलसेल जैसी बीमारियों एव घायल रोगियों के लिये रक्त की निरन्तर आवश्कयता पड़ती रहती है, और रक्त की पूर्ति का एकमात्र जरिया रक्तदान है, और इस तरह अपने परिजनों के जन्मदिन या अन्य विशेष दिन रक्तदान शिविर आयोजित करना अपने आप मे अनूठा प्रयास है, परोपकार का परोपकार एवं दुआएं अलग से। समिति के अमित यादव व नितिन ठाकुर का कहना है आमला अब रक्तदान के गढ़ के रूप में पहचाना जाने लगा है, इसके लिए सभी रक्तदाता संस्थाए एवं रक्तदाता बधाई के पात्र है, हम देखते है कि पहले शहर में इक्का-दुक्का रक्तदान शिविर ही आयोजित होते थे और उसमें भी लोगो का समर्थन नही मिलता था, पर अब इसके बिल्कुल विपरीत शहर में रक्तदान की अलख जग रही है, युवा, महिलाएं व हर वर्ग में रक्तदान के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। समिति के शुभम खातरकर और अनिल सोनपुरे बताते है हाल ही में नवरात्रि के उपवास निकले है,परन्तु इसके बावजूद भी रक्तदाताओं के उत्साह में कोई कमी दिखाई नही दी। सिविल हॉस्पिटल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष नितिन गाडरे , मनोज मालवे, व अन्य राजनेता, व्यापारिक संगठनो,धार्मिक संस्थाओ व सामाजिक समितियों के सदस्य रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये पहुँचे। ब्लड बैंक अधिकारी अंकिता सीते,बैतूल ब्लड बैंक टीम से राजेश बोड़कड़े,मूरतलाल उइके, निलेश जावलकर व आमला हॉस्पिटल से लखन सिंह, राजू मानकर भी विशेष सहयोगियों के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सभी अथितियों व रक्तदाताओं ने इस अवसर पर मिशिका राठौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की और उज्ज्वल भविष्य की कामना ईश्वर से की। आयोजन को सफल बनाने में राजू मदान,अभिषेक टिकारे वैभव देशमुख, गोल्डी भाटिया, शौर्य सोनी, वंश सोनी, बंटी प्रजापति अजय नायडू, नीरज बारसकर व डॉ शिशिरकांत गुगनानी का सहयोग मिला।

जबलपुर : रानी दुर्गावती मित्र मंडल द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन

Jabalpur: Grand immersion of the idol of Goddess Durga by Rani Durgavati Mitra Mandal जितेंद्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)जबलपुर। नवरात्रि उत्सव के समापन अवसर पर रानी दुर्गावती मित्र मंडल, गुलौआ चौक गढ़ा जबलपुर द्वारा विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य विसर्जन किया गया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंडल परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं, वहीं बच्चे उत्साहपूर्वक माता की झांकी देखने पहुंचे। जैसे ही विसर्जन यात्रा का आरंभ हुआ, वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा में शामिल बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। मंडल अध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि इस बार का आयोजन पूरी तरह सामूहिक प्रयास से सम्पन्न हुआ। इसमें पप्पू महाराज, मनोज पाटकर, दिनेश तिवारी, शीलू, संजू बड्ढा, गुड्डू कोरी, नितिन सिंह सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। यात्रा में क्षेत्रीय नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। विसर्जन से पहले स्वस्ति वाचन और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंडल द्वारा महाआरती कर माता की विदाई का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रतिमा को पारंपरिक ढंग से विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम भी सक्रिय रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विसर्जन ने उत्सव को पूर्णता प्रदान की। इस अवसर पर मंडल और स्थानीय नागरिकों ने अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन का संकल्प लिया।

किसानों की चिंता या राजनीति की फसल? सत्ता और विपक्ष में ‘समानता’ का दुर्लभ संगम!

किसानों की चिंता या राजनीति की फसल? सत्ता और विपक्ष में ‘समानता’ का दुर्लभ संगम! Concern for farmers or a political harvest? A rare confluence of “equality” between the ruling party and the opposition! चंदा कुशवाह (संवाददाता) आगर-मालवा। मालवा की धरती पर इस बार सिर्फ सोयाबीन ही नहीं, बल्कि नेताओं का “किसान प्रेम” भी खूब फल-फूल रहा है। असमय वर्षा और येलो मोज़ेक वायरस से बर्बाद हुई फसल ने जहाँ किसानों की कमर तोड़ दी है, वहीं राजनीति के गलियारों में अचानक एक जैसी चिंता उभर आई है — और वो भी दोनों खेमों में एक साथ! 3 अक्टूबर को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि “किसानों की फसलें भारी नुकसान में हैं, सरकार तुरंत राहत राशि दे।” यानी अपनी ही पार्टी की सरकार को अब अपनी पार्टी के नेता ही “स्मरण पत्र” भेजकर याद दिला रहे हैं कि खेत में दर्द है, ध्यान दीजिए साहब। लेकिन अगले ही दिन 4 अक्टूबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने भी वही मुद्दा उठाया — बस अंदाज़ थोड़ा बदल गया। उन्होंने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग की कि “किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और नुकसान का सर्वे कराया जाए।” अब जनता के बीच चर्चा गर्म है — “भाई, अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही बात कह रहे हैं, तो फर्क आखिर बचा कहाँ है?” लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब दोनों दलों के सुर इतने मधुर सुनाई दिए — मुद्दा किसान का था, तो सुर अपने आप मिल गए। गाँव के एक बुजुर्ग किसान ने हँसते हुए कहा — “जिस खेत की मिट्टी में किसान का पसीना है, वहीं नेताओं का बयान भी अंकुरित हो जाता है।”  कुल मिलाकर मालवा में किसान दुखी हैं, लेकिन नेताओं के बयान खिल-खिला रहे हैं — फसल चौपट सही, पर राजनीति की खेती खूब लहलहा रही है!

घायल का जनसेवा कल्याण समिति सदस्यों ने कराया उपचार, ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था युवक यात्रा

The injured was treated by the members of the Janseva Kalyan Samiti; the young man was travelling sitting on the gate of the train. हरिप्रसाद गोहेआमला। जरूरतमंदों की सहायतार्थ नगर की अग्रणी जनसेवा कल्याण समिति पूर्णतः मुस्तैद है। समिति का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की त्वरित मदद करना है वह भी निस्वार्थ । बीती रात ट्रेन में गेट पर बैठ यात्रा करने की लापरवाही कितनी घातक हो सकती है,इसका उदाहरण आमला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजेश विजयवाड़ा जा रहे थे, सन्तुलन बिगड़ने से ट्रेन से गिर गए, लहूलुहान घायल यात्री की सूचना शहर की सेवाभावी समिति जनसेवा कल्याण समिति को मिली, समिति सदस्य अविलंब घटना स्थल पर पहुँचे और बिना समय व्यर्थ किये घायल को सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहां प्राथमिक उपचार उसे दिया गया, और घावों की गम्भीरता को देखते हुए उसे बैतूल रेफर किया गया। जनसेवा कल्याण समिति के कमल डांगे,पंकज पाटनकर, अंकित,तनिष्क अटकारे ,राहुल ढ़ेंडे, अमित यादव और अंकुश पटवारी इस पूरे पुण्य प्रयास के कर्णधार बने, जिनकी तत्परता और सजगता से घायल को समय पर उचित उपचार मिल सका, वहीं शहर के समाजसेवी मनोज प्रजापति द्वारा घायल यात्री को अपने वाहन से बैतूल हॉस्पिटल पहुचाने में मुख्य भूमिका निभाई।जनसेवा कल्याण समिति के सागर चौहान ने लोगो से निवेदन किया कि वे इस तरह लापरवाही से गेट पर बैठ यात्रा न करें, जरा सी चूक जीवन के लिए बहुत भारी पड़ सकती है। ज्ञात हो कि समिति द्वारा हाल ही में चार दिन पहले एक महिला को भी रेलवे ट्रेक से उठाकर हॉस्पिटल पहुँचाया था।जनसेवा कल्याण समिति इन त्वरित कोशिशो से कई सारे लोगो को जीवनदान मिल चुका है, कल भी घायल को अविलंब हॉस्पिटल पहुँचाकर उपचार दिलवाने के सफल प्रयास की शहर भर में प्रसंशा हो रही है।

तालाब में नहाते वक्त डूबा युवक, मौत एस डी आर एफ ने रेस्क्यू कर निकाला शव।

A young man drowned while bathing in a pond, died and the body was recovered by SDRF. हरिप्रसाद गोहेआमला/ससुंदरा। थाना आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले ससुंदरा गांव में गुरुवार पूरा गांव दशहरा पर्व मना रहा था। वहीग्रामीण मूर्ति विसर्जन करने भी सामूहिक रूप में विसर्जन घाटों पर भी मूर्तिया लेकर पहुंचे थे । इस दौरान तालाब में नहाते वक्त एक युवक के डूब जाने से मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।स्थानीय प्रशासन को गुरुवार सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया था। बाद एस डी आर एफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक के शव को शनिवार बाहर निकाला। थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के पिता माधोराव पिता बापू घोटे निवासी समुद्रा ने सूचना दी कि मेरा बेटा कैलाश घोटे तालाब में नहाते वक्त डूब गया। सूचनाकर्ता की सूचना पर थाना आमला में मर्ग क्रमांक 57/25/194 बी एन एस एस कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने बताया घटना दिनांक 03/10/25 मृतक कैलाश पिता बापुराव घोटे उम्र 28 वर्ष तालाब के पानी में नहाते वक्त डूबने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर जांच कर रही है।

आगर-मालवा में सोयाबीन की चौपट फसल : भावांतर योजना बेअसर, MSP व मुआवजा बने जरूरी

Soybean crop failure in Agar-Malwa: Bhavantar Yojana ineffective, MSP and compensation essential आगर-मालवा । मुख्य फसल सोयाबीन पर येलो मोज़ेक वायरस और अन्य रोगों के असर से खेतों में पौधे पीले पड़ गए, फलियाँ अधूरी रह गईं और उत्पादन बुरी तरह घट गया। कई खेतों में उपज शून्य रही, जिससे किसानों की लागत और मेहनत डूब गई। भावांतर योजना पंजीयन जिले में 3 अक्टूबर से भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन शुरू हुआ है। कलेक्टर प्रीति यादव ने विभिन्न पंजीयन केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि कोई भी किसान वंचित न रहे और पंजीयन प्रक्रिया पारदर्शी व तेज़ हो। किसानों की हकीकत किसानों का कहना है कि जब फसल ही चौपट हो गई तो भावांतर योजना से क्या फायदा? नलखेड़ा के किसान कैलाश चौधरी बोले – “मंडी में ले जाने को कुछ बचा ही नहीं।” ग्राम गोयल के हीरालाल यादव ने कहा – “बीज-खाद पर कर्ज चढ़ गया, अब हमें सीधे मुआवजा चाहिए।” विशेषज्ञों की राय कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वायरस और रोगों से उत्पादन में 30–70% तक गिरावट आई है। उनका मानना है कि सरकार को मालवा को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर किसानों को तत्काल मुआवजा देना चाहिए। कलेक्टर ने पंजीयन को प्राथमिकता दी है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसानों की असली मांग है – MSP पर खरीदी और फसल नुकसान का मुआवजा। यही कदम उन्हें राहत और अगली फसल के लिए सहारा दे सकते हैं।

आमला : रावण दहन के साथ शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का दौर , आज भी रहेगा जारी

Amla: The process of idol immersion began with the burning of Ravana and will continue today. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में गुरुवार धूमधाम से दशहरा उत्सव की तरह मनाया गया। साथ ही प्रतिमा विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया जो आज भी जारी रहेगा। शांति प्रिय प्रतिमा विसर्जन करवाने स्थानीय प्रशासन सहित आमला पुलिस नगर निरीक्षक राजेश सातनकर के मार्ग दर्शन में पूर्णतः मुस्तैद है। मिली जानकारी अनुसार दशहरा उत्सव के दौरान शहर में मुख्य रूप से गांधी नव युवक संगठन बोड़खी, दशहरा उत्सव समिति बस्ती, रेल्वे कालोनी में लोको हनुमान मंदिर के अलावा बराकवाटर में साईं स्पोर्ट्स क्लब एंड कल्चरल समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रावण का दहन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वही बस्ती क्षेत्र स्थित खेल मैदान पर दशहरा उत्सव समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर राम रावण युद्ध उपरांत रावण के पुतले का दहन किया गया। बतादे आज सुबह से देवी प्रतिमा विसर्जन करने विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली जा रही है इस दौरान नगर की मुख्य सड़कों पर जुलूस की शक्ल में नाचते गाते माता के जयकारे भी श्रद्धालु भक्त लगा रहे हैं ।

गढ़ा शक्तिपीठ में नवरात्र महोत्सव का भव्य समापन,जवारा जुलूस, भक्त भोज और गरबा ने बढ़ाई रौनक

The grand finale of the Navratri festival at Garha Shaktipeeth, with Jawara procession, devotee feast and Garba adding to the gaiety. जितेंद्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)जबलपुर। गढ़ा स्थित श्री मातेश्वरी शक्तिपीठ में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन भक्ति और उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर भव्य जवारा जुलूस और विशाल भक्त भोज का आयोजन किया गया। दुर्गा सप्तशती यज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबआचार्य पंडित तुलाराम शास्त्री के सानिध्य में आयोजित दुर्गा सप्तशती यज्ञ में क्षेत्रभर से हजारों भक्तों ने भाग लिया और श्री राज राजेश्वरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महिलाओं का गरबा कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्रनवरात्र के अंतिम दिनों में क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा दो दिवसीय रंगारंग गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को खास बना दिया। संस्थान ने जताया आभारश्री श्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश खम्परिया और सचिव एडवोकेट नवीन शुक्ल ने नवरात्र महोत्सव की सफलता पर सभी भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

75 करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं शिवराज सिंह के चाहते सीहोर विधायक सुदेश राय

Shivraj Singh Chouhan’s favourite Sehore MLA Sudesh Rai owns property worth crores भोपाल। Sehore MLA Sudesh Rai साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 230 विधायकों में 205 करोड़पति हैं। विधायकों की संपत्ति साल दर साल बड़ी है। मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों की सीरीज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर के विधायकों की सम्पत्ति कई गुना बड़ी है। Sehore MLA Sudesh Rai 74.71 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जो सीहोर सीट से 3 बार चुनाव जीत चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में सुदेश राय ने अपनी संपत्ति 74 करोड़ 71 लाख 38 हजार 89 रुपये बताई थी, जबकि उनकी देनदारी 2 करोड़ 75 लाख 7 हजार 785 रुपये थी। राय की संपत्ति 5 साल में 7.20 करोड़ रुपये बढ़ गई है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 67 करोड़ 51 लाख 29 हजार 525 रुपये बताई थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार, सुदेश राय के नाम पर 24.17 करोड़ रुपये की 59.125 एकड़ खेतीहर जमीन है, जबकि उनकी पत्नी के नाम भी 4.04 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। इसके अलावा उनके पास 21.33 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम पर 96.42 लाख की नॉन-एग्रीकल्चर जमीन है। सुदेश राय के नाम पर सीहोर में 1.09 करोड़ रुपये का एक घर है, जो 3472 स्क्वायर फीट में बना है। उनके पास सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है, जिसकी कीमत उन्होंने एफिडेविट में 10.51 करोड़ रुपये बताई थी। सुदेश राय को महंगी कार का भी शौक है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने 2 कारों का जिक्र किया था। इसमें 21.74 लाख रुपये की कीमत की फोर्ड एंडेवर और 1.29 करोड़ रुपये की मर्सडीज शामिल है। सुदेश राय के पास 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 2023 में उन्होंने 11 लाख रुपये बताई थी। उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 27.5 लाख रुपये बताई थी। उनकी पत्नी के पास 2 किलो 70 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत साल 2023 में 1.5 लाख रुपये थी। Sehore MLA Sudesh Rai ने 2013 में पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2018 और 2023 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

जरूरत मंदो की सेवा करने जन सेवा कल्याण समिति सतत प्रयासरत ।

Jan Seva Kalyan Samiti is continuously striving to serve the needy हरिप्रसाद गोहेआमला। कपट और स्वार्थ के इस दौर में जब गरीबी देख अपने सगे भी साथ छोड़ दे रहे है, ऐसे में जनसेवा कल्याण समिति के रूप में हम सब प्रयासरत है कि कोई भी जरूरतमंद खुद को अकेला न समझे।कल त्यौहारों की धूमधाम के बीच जनसेवा कल्याण समिति को सूचना मिली कि खुशबू बाई वासनिक(सररो) जी की मृत्यु हो गई है, इस दुख के साथ बड़ी पीड़ा ये कि परिवार आर्थिक रूप से बेहद अक्षम था, ऐसे में उनका दुख बांटने और भार कम करने रात में ही समिति सदस्य राहुल धेण्डे, नितिन ठाकुर व छोटू राने उनके घर पहुँचे, परिजनों को सांत्वना के साथ भरोसा दिलाया कि अंतिम संस्कार के लिए परेशान न होना, सब व्यवस्था हो जाएगी।सुबह होते-होते सहयोग का सूरज और फैला, एवं रंजीत सिंह, सुभाष सिंह, आशीष नायडू अन्ना,अम्मू गौहर,संदीप नरवरे,मोना कनोजे,सागर चौहान,अभिषेक टिकारे,शुभम खातरकर,महेश अडलक, रहीम खान शम्मी व अन्य लोगो का सहयोग अंतिम संस्कार हेतू प्राप्त हुआ।मौन के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्दांजलि प्रदान की गई, एव परिजनों को आगे भी सहयोग का भरोसा भी दिया गया।सेवाभावी संस्था के रूप में जनसेवा कल्याण समिति पिछले डेढ़ दशक से लगातार इसी तरह जरूरतमन्दों की सेवा व सहायता के लिए तत्पर है, एवं न केवल मनुष्यो अपितु गौवंशो, व अन्य पशु-पक्षियों के संरक्षण व अंतिम संस्कार के लिए भी जिम्मेदारी से जुटी हुई है

मां दुर्गा की वेशभूषा में नृत्य करती नन्हीं बालिका आकर्षण का केंद्र लग रही थी।

The little girl dancing in the costume of Goddess Durga was the centre of attraction. हरिप्रसाद गोहेआमला। मां शारदा समिति मेहरा मोहल्ला रोड गांव बोड़खी आमला द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान समिति द्वारा प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में भक्त गण पहुंचे थे। समिति से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे ने बताया दुर्गा पंडाल में इस बार नन्हीं बालिका ने मां दुर्गा का रूप धारणा किया था। मां दुर्गा की वेशभूषा में मां काली के रूप में जीभ दिखाती नृत्य करती बालिका लोगों के आकर्षण का केंद्र लग रही थी जिसे देखने अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी।

प्रेरणादाई है सामाजिक, समरसता का संदेश देती झांकी, मित्र मंडल आमला द्वारा सजाई झाकी की तहसीलदार ऋचा कौरव ने की सराहना

The tableau is inspiring and gives the message of social harmony. Tehsildar Richa Kaurav praised the tableau decorated by Mitra Mandal Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। शारदेय नवरात्रि एवं पावन दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति आमला द्वारा इस बार भी भव्य सुंदर आकर्षक झांकी का निर्माण किया गया था। जो नगर में आकर्षण का केंद्र रही मनमोहक झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।आपको बतादे झांकी का भव्य शुभारंभ आमला तहसीलदार ऋचा जी कौरव के हस्ते किया गया था।इस मौके पर मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समितिआमला द्वारा सामाजिक, समरसता,सद्भाव का संदेश देते हुए यह झांकी लोगो के लिए प्रेरणादाई है,मित्र मंडल समिति ने बताया हमारे ईश्वर ने स्वयं हर युग मे अपनेपन की अनुभूति के ताने को प्रेमभाव के बाने के साथ कितनी प्रगाढ़ता से बुना है, इसी भाव को समझाते हुए आमला की मित्रमंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य व सामाजिक झांकी का निर्माण किया है। झांकी लोगो को आकर्षित कर रही है।झांकी को देखने डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला एवं श्रीमती मंजू पंडाग्रे भी पहुंची और उन्होंने इसकी प्रशंसा की। आयोजन समिति के देवेंद्र बंटी सागरे एवं पल्लव परसाई ने बताया कि झांकी के माध्यम से समिति ने सन्देश दिया है कि चाहे युग कोई भी हो लेकिन हमारे ईश्वर ने हमेशा कर्मो को प्रधानता दी है,ये जातियां तो हम इंसानों की बनाई हुई है। वार्ड क्रमांक 3 की मित्रमंडल समिति प्रतिवर्ष सामाजिक व समसामयिक मुद्दों पर झांकी निर्माण करती है, इसी क्रम में सनातन संस्कृति में कर्म के महत्व को इस वर्ष दर्शाया गया है। इस झांकी में समिति ने नरसिंह व प्रह्लाद, राम-शबरी, कृष्ण विदुर, रविदास महाराज जी व मठारदेव बाबा की मूर्तियां स्थापित कर “कर्म प्रधान विश्व करि राखा” का सन्देश दिया है। समिति द्वारा पूर्व में महंगाई डायन, सर्जिकल स्ट्राइक, वीरपन्न-चन्दन तस्करी, रामसेतू, कोरोनाकाल में कोरोनावीरो के गुणगान पर झांकी निर्माण किया जा चुका है। देवी प्रतिमा के पास भी भव्य सजावट करते हुए समिति ने सतपुड़ा के घने जंगलों में माताजी को विराजमान किया है, जहां सतत जलधार से वनराज माताजी के चरण प्रक्षालित कर रहे है।आयोजन समिति के युवा तनिष्क सागरे, भानू खरे, राज बघेले, आदित्य वर्मा, विजेश राठौर, अभिजीत चौहान, बाबू सागरे, चन्द्रशेखर सागरे, भुवन खरे, हर्षित खरे,अशोक वर्मा आदि की मेहनत से यह सार्थक झांकी बन सकी है।

जबलपुर में रानी दुर्गावती मित्र मंडल का भव्य आयोजन, देवी प्रतिमा स्थापना और गरबे में उमड़ा जनसैलाब

Rani Durgavati Mitra Mandal organised a grand event in Jabalpur, with a huge crowd gathering for the installation of the goddess’s idol and Garba. जितेंद्र श्रीवास्तवजबलपुर। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर शहर का माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। रानी दुर्गावती मित्र मंडल, गुलौआ चौक गढ़ा जबलपुर में भव्य देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई। समिति अध्यक्ष संजय राठौर और मित्र मंडल के सदस्यों ने प्रतिमा स्थापना कर नगरवासियों को धार्मिक आस्था से जोड़ने का संदेश दिया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही भव्य गरबा का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने देवी गीतों पर देर रात तक गरबे की प्रस्तुतियां दीं। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय संगीत से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ धार्मिक उत्सव का हिस्सा हैं बल्कि समाज में आपसी एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।

जबलपुर : दुर्गा अष्टमी पर न्यू दुर्गा उत्सव समिति गोरखपुर ने किया विशाल भंडारा

Jabalpur: New Durga Utsav Samiti Gorakhpur organised a huge feast on the occasion of Durga Ashtami. जितेंद्र श्रीवास्तवजबलपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर न्यू दुर्गा उत्सव समिति गोरखपुर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष रतन यादव एवं सभी सदस्यों की अगुवाई में आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और लोग माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर होकर प्रसाद वितरण का आनंद उठाते रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करते हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet