LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहर का कहर, पीथमपुर में लोग कर रहे आत्मदाह

Union Carbide poison wreaks havoc in Madhya Pradesh, people are committing suicide in Pithampur धार ! पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापक बंद का ऐलान किया गया था. बंद के दौरान विरोध कर रहे दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसमें दोनों के सिर पर आग लग गई. इस दौरान आग से कई लोग झुलस गए और भगदड़ मच गई. इस घटना में दो प्रदर्शनकारी राजकुमार और राज पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. विरोध प्रदर्शन के दौरान किया आत्मदाहदरअसल विगत कई दिनों से पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर रैली और धरने का आयोजन था. तो वहीं आज नगरवासियों ने बंद का आह्वान किया था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचे जहां यूनियन कार्बाइड के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई. इस दौरान जब मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने लोगों को रोकने की कोशिश तो इसी बीच प्रदर्शन स्थल पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे राजकुमार और राज पटेल ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया. इस दौरान अचानक आग भड़क गई. 60 फीसदी जले, दोनों प्रदर्शनकारियों की हालत गंभीरकुछ ही सेकंड में दो प्रदर्शनकारियों के सिर और ऊपरी हिस्सों में आग लग गई. ये देखते ही भगदड़ मच गई. हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने दोनों की आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों करीब 60 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे. आनन-फानन में दोनों को चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इंदौर से भेजा गया अतिरिक्त पुलिस बलइस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल है और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. वहीं स्थिति और ना बिगड़े इसे लेकर इंदौर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शी वीर सिंह ने बताया, ” घटना में दो लोग जल गए हैं. राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल दोनों को आग लेग देखा मैंने. दोनों के चेहरे जले हैं. राज पटेल की जलती शर्ट मैंने खींचकर उतारी इसमें मेरा हाथ भी जला है.” क्यों हुआ पीथमपुर में हिंसक विरोध? दरअसल, 3 दिसंबर 1984 को हुए भोपाल गैस कांड में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव होने से हजारों लोग काल के गाल में समा गए थे. इस गैस कांड के बाद से भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में ये जहरीला कचरा सालों से बंद पड़ा था, जिसे पीथमपुर प्लांट में जलाया जा रहा है. इसी के विरोध में पीथमपुर में बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें हिंसा भड़क गई.

ग्वालियर में भाजपा की बड़ी मुश्किल ,सिंधिया और तोमर में तूफानी घमासान

Big trouble for BJP in Gwalior, stormy fight between Scindia and Tomar ग्वालियर ! भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब गले की फांस बनती जा रही है. क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए अब नेता समर्थकों में खींचतान मची हुई है. वहीं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में हुए फेरबदल के बाद अब सबकी निगाहें जिलाध्यक्ष के पद पर टिकी हुई हैं. ग्वालियर में मुकाबला सीधे तौर पर सिंधिया समर्थकों और नरेंद्र सिंह तोमर गुट के बीच देखा जा रहा है. बड़े स्तर पर नेता भले ही कुछ ना कह रहे हों पर अंदरूनी तौर पर खींचतान जारी है. अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के दो गुट सामने? मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है. सभी जिलों के ऑब्जर्वर जिला अध्यक्ष के दावेदारों के नाम कुछ बंद लिफाफों में लेकर भोपाल पहुंच चुके हैं. वहीं प्रदेश स्तरीय बैठक में मंथन किया जा रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला अध्यक्ष के तौर पर घमासान मचा हुआ है. वजह है, सिंधिया गुट और नरेंद्र सिंह तोमर गुट के समर्थकों का आमने-सामने होना. कैसे तय होगा जिला अध्यक्ष का नाम? BJP के पास बंद लिफाफों में नाम पहुंच चुके हैं, जिन्हें अब भोपाल में फाइनल किया जाएगा. इन नामों को आगे बढ़ाने का काम पार्टी के बड़े नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा और सांसद भारत सिंह कुशवाहा की सहमति से किया जाएगा. बीजेपी की क्या है राय? बीजेपी में जिला अध्यक्ष के पद के लिए मचे घमासान में बीजेपी-कांग्रेस अपनी-अपनी राय दे रही है. पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा, “सभी कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित टाइम लाइन के हिसाब से चल रहे हैं. कहीं भी खींचतान जैसी कोई स्थिति नहीं है. मैं खुद चुनावी प्रक्रिया की बॉडी मैं हूं और मुझे अब तक ऐसी कहीं भी स्थिति दिखाई नहीं दी है.” कांग्रेस का क्या है कहना? इधर कांग्रेस भी बीजेपी के हालातों पर तंज कसने में पीछे नहीं है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा, ” भारतीय जनता पार्टी में पहले से ही श्रेय लेने के लिए प्रतिस्पर्धा और होड़ जैसी स्थिति हम सभी ने देखी है. वहीं दूसरी ओर जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी में एंट्री की है तभी से वर्तमान की भाजपा और पूर्व से स्थापित भाजपा में संघर्ष देखने को मिल रहा है. ऐसे में जो भारतीय जनता पार्टी खुद को सुचिता और अनुशासन का प्रतीक बताती है वहां ऐसी स्थिति आने के बातें दिल्ली तक पहुंच रही हैं. ये भारतीय जनता पार्टी में चिंगारी लग चुकी है और इसी तरह की स्थितियां बीजेपी और संगठन को समाप्त करने का काम करेगी.” किसके पाले में आएगी गेंद? जिला अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में कितना भी घमासान मचा हो लेकिन अंतिम मुहर दिल्ली हाई कमान से ही लगेगी, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि जिला अध्यक्ष पद पर होने वाली नियुक्ति पर नाम किसका होगा. इसमें तोमर गुट को तवज्जो मिलेगी या सिंधिया समर्थक भारी पड़ेंगे, ये तो वक्त ही बताएगा.

मध्यप्रदेश वासियों को अगले 3 दिन शीतलहर से राहत , भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में कोहरा छाया रहेगा 

Madhya Pradesh residents will get relief from cold wave for next 3 days, fog will prevail in 40 districts including Bhopal, Indore-Ujjain मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में यह इतना घना था कि विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। भोपाल में ओस के चलते शहरभर की सड़कें भीगी नजर आईं। जबलपुर में बीते कुछ दिन से पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा है। यहां सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। वहीं, सभी शहरों में पारा 13 डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान शीतलहर का अलर्ट नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी कोहरे का असर बना रहेगा। तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसलिए बढ़ रही ठंड फिलहाल, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। बारिश थमते ही ठंड का असर बढ़ा बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के चलते दिसंबर के आखिरी दिनों में बारिश और ओले का दौर रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 45 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं, 20 जिले ऐसे रहे, जहां ओले भी गिरे। बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड का असर बढ़ गया। साल 2024 की आखिरी रात भी ठंडी रही। वहीं, नए साल 2025 के पहले और दूसरे दिन सर्दी का असर बना रहा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 3 जनवरी: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, कटनी, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, देवास, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 4 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा रहेगा। 5 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा छाया रहेगा।

किम कार्दाशियां के पास है रोल्स रॉयस और रेंज रोवर से लेकर मर्सिडीज मेबैक तक

न्यूयॉर्क अमेरिकी सिलेब्रिटी किम कार्दाशियां के पास रोल्स-रॉयस फैंटम, रोल्स-रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास, फेरारी एफ430 और टेस्ला साइबरट्रक जैसी लग्जरी कारें हैं। इन कारों में रोल्स-रॉयस फैंटम सबसे महंगी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इन कारों को वे खास तरीके से कस्टमाइज्ड करती हैं। अमेरिका की पॉपुलर मीडिया पर्सनैलिटी और सोशलाइट किम कार्दाशियन की लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उनके पास रोल्स-रॉयस से लेकर फेरारी तक और टेस्ला साइबरट्रक जैसी गाड़ियां भी हैं। किम के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत लगभग 400,000 डॉलर है। यह कार खासतौर पर उनके लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा उनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट भी है। किम की गैराज में लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भी है। किम कार्दाशियां के पास लैम्बोर्गिनी उरुस भी है, जिसे उन्होंने अपने SKIMS ब्रैंड के कपड़ों जैसे सफेद रंग में रैप करवाया है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा है। किम को स्पोर्ट्स कार भी पसंद है और उनकी गैराज में फेरारी एफ430 भी है। किम के पास एक खास टेस्ला साइबरट्रक भी है। इस ट्रक का पिछला हिस्सा चौड़ा है और इसे पेंट किया गया है, रैप नहीं। यह उनके कार कलेक्शन को और भी खास बनाता है। किम कार्दाशियां के कार कलेक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें लग्जरी और स्टाइल पसंद है। उनके पास हर तरह की गाड़ियां हैं, साधारण से लेकर स्पोर्ट्स कार तक।  

ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रुबीना दिलैक का

मुंबई,  मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीरों की सीरीज़ साझा की। इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। शेयर की गई इन तस्वीरों में रुबीना ने ग्रीन कलर का फिशकट गाउन पहना है, जो न केवल आकर्षक बल्कि बेहद स्टाइलिश भी है। गाउन के फ्रंट हिस्से में नेट डिजाइन है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इस लुक में रुबीना किसी मोरनी की तरह नजर आ रही हैं, और उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रुबीना ने इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए अपने बालों को मैसी बन में बांधा है और ग्लोसी मेकअप के साथ रेड कलर की ज्वैलरी पहनी है। उनका यह ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन चुका है और उनके फॉलोअर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने जीवन के बारे में अपनी सोच भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, हम चाहे जितना भी पीछा करें, पीछे भागें या उसे कसकर पकड़ने की कोशिश करें, भगवान के पास हमेशा हमारे लिए बड़ी योजनाएं होती हैं। यह शाम मेरे लिए उनकी योजनाओं में से एक थी। प्रक्रिया पर भरोसा रखें और जाने दें। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने फैंस को आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश दिया है। रुबीना दिलैक की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। पिछले साल, वह जुड़वा बेटियों की मां बनीं और अपनी मातृत्व की खुशियों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका करियर टीवी शो छोटी बहू से शुरू हुआ था, जो उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने में मददगार साबित हुआ। इसके बाद उनका शो शक्ति भी सुपरहिट रहा। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी तस्वीरें एवं पोस्ट्स उनके फैंस को नई प्रेरणा देती हैं।  

सोनू सूद की फिल्म फतेह 10 को होगी रिलीज

मुंबई, बालीवुड की फिल्म फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें सोनू सूद एक्शन मोड में नजर आए थे। फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की जो चीज़ सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है फतेह का हाईटेक विलेन। हालांकि, अब तक इस विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम रहस्य बना हुआ था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि फिल्म में सोनू सूद के सामने जो विलेन खड़ा है, उसका नाम सूरज जुमानी है।  सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद, सूरज जुमानी को हथौड़ी से घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्टर दर्शकों को फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन और विलेन की ताकत का संकेत दे रहा है। सूरज जुमानी इस फिल्म में एक साइबर फ्रॉड के किरदार में नजर आएंगे, जो सोनू सूद के खुफिया एजेंट वाले किरदार को जबरदस्त चुनौती देगा। सूरज जुमानी चेन्नई के रहने वाले हैं और एमबीए करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले वह आई लव दुबई, आई लव दुबई 2.0 और काली तेरी जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब, फतेह में वह एक हाईटेक क्रिमिनल के रूप में दर्शकों को दहशत में डालने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सोनू सूद के साथ विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैकलीन फर्नांडीस सोनू सूद के अपोजिट फिल्म में नजर आएंगी, और सोनू सूद इस फिल्म में एक खुफिया एजेंट का रोल निभा रहे हैं। कहानी एक पंजाब के गांव की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साइबर क्राइम सिंडिकेट का शिकार हो जाती है, और फिर सोनू सूद, खुशी (जैकलीन फर्नांडीस) के साथ मिलकर इन विलेन से मुकाबला करते हैं।  

फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का धांसू लुक

मुंबई, अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वालेआदित्य धर अब ‘धुरंधर’ के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभाएंगे, खासकर जब उनके पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके। रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से लीक हुआ लुक वाकई में काफी दिलचस्प और अलग नजर आ रहा है। पगड़ी, सूट, और चेहरे पर चोट के निशान उनके किरदार की गहराई और गंभीरता को बयां करते हैं। साथ ही, लंबे बाल और दाढ़ी-मूंछ उनके लुक को और प्रभावशाली बना रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह फिल्म उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकती है। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है और रणवीर और उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक समय होगा। फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अभिनेताओं की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है। इन शानदार कलाकारों का संगम स्क्रीन पर देखने लायक होगा।  

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

मुंबई, ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने फिल्म ‘देवा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है। ऐसे में अब इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया जबरदस्त लुक पोस्टर रिलीज करके मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी दमदार और रॉ लग रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है, जिसमें पावर और रफनेस साफ झलक रही है। पोस्टर को और दमदार बनाता है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आयेंगी।  

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

मुंबई, अभिनेता वरुण धवन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हाे चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता ‘बेबी जॉन’ थलापति विजय की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करती है। इसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा है लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म ने 8वें दिन के कलेक्शन सामने आ गए है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बेबी जॉन’ ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 2.75 करोड़ कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35.40 करोड़ रुपये हो गया है। वही फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसका बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म के सीक्वल बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।  

हेमा मालिनी ने नवी मुंबई के इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें साझा कर कहा, ‘कुछ खूबसूरत होने वाला है’

मुंबई, हिन्दी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी हाल ही में नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर गईं। गुरुवार को हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से इस्कॉन मंदिर परिसर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा और बताया कि मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को होगा। उन्होंने लिखा, “नवी मुंबई के खारघर में कुछ खूबसूरत होने वाला है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। इस्कॉन ने एक बेहद खूबसूरत मंदिर बनाया है, जहां मुख्य देवता राधा मदनमोहन हैं।” उन्होंने आगे बताया, “यह सब सूरदास प्रभु जी और इतने सारे भक्तों और कारीगरों की अथक मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने इस मंदिर को हकीकत बनाने के लिए 10 साल तक कड़ी मेहनत की है। मैं नए साल के दिन खारघर में प्रणाम करने गई और मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हुई। मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।” इससे पहले हेमा मालिनी ने स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली में हिस्सा लिया था। सोमवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रैली की कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा आयोजित रैली में 200 बच्चों ने भाग लिया।” हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में अभिनेत्री ने आसानी से जीत हासिल की थी। अभिनेत्री ने वेम्पति चिन्ना सत्यम के साथ कुचिपुड़ी और कलामंडलम गुरु गोपालकृष्णन के साथ मोहिनीअट्टम का अध्ययन किया। उन्होंने तुलसीदास के ‘रामचरितमानस’ में नरसिंह और राम सहित कई नृत्य भूमिकाएं निभाई हैं। दिग्गज अभिनेत्री को 2000 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।  

प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी इंडियन आइडल 15 के मांच पर बताया है कि उन्होंने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 एक विशेष उत्सव के साथ नए साल का स्वागत करेगा, जिसमें संगीत उद्योग की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी। इनमे ललित पंडित, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना सरगम, साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य की पत्नी सुमति भट्टाचार्य और सदाबहार अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, जो ‘मोहब्बतें’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं, शामिल हैं।इस एपिसोड में ऑल टाइम ग्रेट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतियोगी रोमांटिक माहौल बनाएंगे और जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ महान प्रेम गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण ललित जी की यह घोषणा होगी कि वह इंडियन आइडल के प्रतियोगियों के आगामी गीत के लिए एक नई महिला आवाज़ खोजना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही सुंदर गीत है; मैं आज एक नई आवाज़ खोजना पसंद करूँगा,” जिसने महिला प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया। एक और खास पल तब आया जब रंजिनी उर्फ आइडल के मल्टीवर्स की रानी को “आंखें खुली” गाने के लिए सराहा गया। ललित जी ने उन्हें “छोटा पैकेट, बड़ा धमाका” कहा। रंजिनी ने खुलासा किया कि उन्हें मोहब्बतें के सभी गाने बहुत पसंद हैं और फिल्म की 25वीं सालगिरह के मौके पर रंजिनी ने अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से पूछा कि क्या यह सच है कि उन्होंने शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। प्रीति ने जवाब दिया, “वास्तव में, यह सच है क्योंकि हमने बहुत अच्छी तरह से रिहर्सल की थी। शाहरुख सर को वास्तव में बहुत रिहर्सल की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन उन्हें सेट पर स्टेप्स दिखाए गए थे, इसलिए वे हमसे पूछते थे कि आगे क्या करना है। फिर हम उन्हें बताते थे कि अगले स्टेप्स क्या होंगे।” यह रात अनिरुद्ध के लिए भी खास होगी, जिन्हें आइडल के ‘सुर-स्वरम’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने बताया कि वे साधना सरगम के प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा, “मैम, यह एक फैनबॉय मोमेंट है! चूंकि मैं साउथ से हूं, इसलिए मैंने हैरी सर के साथ आपके कई गाने सुने हैं, और ‘उदया उदया’ मेरा पसंदीदा है।’ अनिरुद्ध ने फिर गाने की दो लाइनें गाईं, और इस गाने के लिए अपने प्यार का इजहार किया। आइडल की ज़िद्दी गर्ल – मिस्मी के मेरे हाथ में गाने को सुनने के बाद ललित जी ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा, “बहुत अच्छा गाया आपने”। उन्होंने जतिन जी से अलग होने से पहले के आखिरी एल्बम फना पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह जतिन-ललित का आखिरी एल्बम है। इसी फ़िल्म के दौरान हमारा अलगाव हुआ था। जतिन और मैं बहुत परेशान थे। जब से यह ब्रांड टूट रहा था, मेरे दिल में एक ही विचार था – कि हमें ऐसा संगीत बनाना चाहिए जिससे लोग हमें याद रखें। मैंने ‘चाँद सिफ़ारिश’ और ‘देखो ना’ गाने बनाए, और जतिन थोड़ा अलग-थलग हो गया था। लेकिन मैंने उन्हें मिक्स करने में महीनों बिताए। हम जिस दर्द से गुज़र रहे थे, वह इस गाने में झलकता है।” आइडल की क्लासिकल क्वीन – मयूरी की दीवानी मस्तानी की अविश्वसनीय प्रस्तुति ने भी ललित जी को संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा, “मुझे संजय जी के साथ काम करने का भी अवसर मिला। यह बहुत मजेदार था। लेकिन उस समय, वह कुछ बना नहीं रहे थे; वह निर्देशन कर रहे थे, इसलिए हमारी बातचीत थोड़ी अलग थी। वह नए थे; यह उनकी पहली फिल्म थी और जब संजय जी आए, तो हमें लगा कि वह एक नए निर्देशक हैं, लेकिन उनमें कुछ खास था। वह हमारे अंदर विचारों को जगाते थे।” इंडियन आइडल 15 का यह एपिसोड इस वीकेंड रात 8:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।  

विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद ‘दीवानियत’ सीरियल से किया कमबैक

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद ‘दीवानियत’ सीरियल से कमबैक किया था। लेकिन एक महीने के बाद ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी हेल्थ का हवाला दिया है। ‘दीवानियत’ सीरियल में अब विवियन डीसेना की जगह एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने उनकी जगह ली है। अपने शो से बाहर निकलने के बारे में वाहबिज ने कहा कि ये एक मुश्किल फैसला था। मेकर्स और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। हेल्थ इश्यूज के कारण छोड़ा सीरियल उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी हेल्थ समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ा। मुझे डायबिटीज है और मुझे एक संतुलित लाइफस्टाइल की जरूरत है। ये शो मेरी हेल्थ पर भारी पड़ रहा था। इस समय चल रहे ट्रैक के लिए मुझे लंबे समय तक शूटिंग करनी थी। मैं एक्साइटेड थी, क्योंकि मैं इस शो से 7 साल बाद वापसी कर रही थी, लेकिन ठीक है… लाइ आगे बढ़ती रहती है।’ तन्वी ठक्कर ने ली जगह अब इस शो में तन्वी ठक्कर नजर आएंगी, जोकि असल जिंदगी में वाहबिज की दोस्त हैं। इस पर वाहबिज ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि तन्वी मेरी जगह ले रही है।’ दिलचस्प बात ये है कि तन्वी को पहले वाहबिज की बहन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने 18 महीने के बेटे के कारण मना कर दिया था। अब उन्होंने कहा, ‘दोस्त होने के नाते हमने इस पर चर्चा की और उन्होंने मुझे इसे करने के लिए प्रेरित किया।’ॉ बबीता चौधरी के रोल में तन्वी तन्वी को ‘दीवानियत’ सीरियल में बबीता चौधरी के रोल में देखा जाएगा। वहीं वाहबिज अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।  

मध्यप्रदेश बीजेपी जिलाध्यक्षों को लेकर खींचतान, इंदौर,सहित डेढ़ दर्जन जिलों में नहीं बनी सहमति

Madhya Pradesh BJP tussle over district heads, no consensus reached in one and a half dozen districts including Indore भोपाल ! मध्यप्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। फीडबैक और रायशुमारी के बाद अब जिलाध्यक्षों के चयन के लिए भोपाल में बीजेपी दफ्तर में मंथन चल रहा है। बीजेपी निर्वाचन पदाधिकारी नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। खबरें हैं कि इंदौर ग्रामीण और सागर सहित करीब डेढ़ दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर जमकर खींचतान मची हुई है और कोई सहमति नहीं बन पाई है। मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रदेश कार्यालय में से वन टू बन चर्चा शुरू हो गई। कई जिलों में सहमति नहीं बन पाने की खबरों के बीच प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह पार्टी दफ्तर में इन जिलों का मसला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विवाद इंदौर ग्रामीण, सागर में हैं। इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा हैं, कुछ नेता प्रयास कर रहे हैं कि वे एक बार फिर अध्यक्ष बनें, जबकि कुछ नेता प्रयास कर रहे हैं कि उनकी जगह दूसरे नेता को इंदौर ग्रामीण की कमान दी जाए। चिंटू वर्मा का कार्यकाल सिर्फ एक साल का ही हुआ है। इंदौर ग्रामीण के लिए भाजपा के एक विधायक दिल्‍ली तक सक्रिय हो गए हैं, वे अपनी पसंद का जिला अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। सागर जिले के अध्यक्ष को लेकर भी गहमा गहमी बनी हुईं है। यहां पर मंत्री गोंविद राजपूत अपनी पसंद से अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं, जबकि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह अपनी पसंद का अध्यक्ष चाहते हैं। इसके चलते यहां पर जमकर पेंच फंस गया है। इसके अलावा सतना में भी पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इन जिलों के अलावा करीब डेढ़ दर्जन और ऐसे जिले हैं, जहां पर रायशुमारी में नाम निकल कर सामने नहीं आए। यदि इन जिलों पर सहमति नहीं बनी तो यहां पर जिला अध्यक्ष के चयन को होल्ड किया जा सकता है और बाकी बचे जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान 5 जनवरी को किया जा सकता है।

यूनियन कार्बाइड कचरे पर सुमित्रा महाजन से मिले पटवारी, जताई चिंता

Patwari met Sumitra Mahajan on Union Carbide waste, expressed concern प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को इंदौर की पूर्व सांसद, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) से मुलाकात कर पीथमपुर के रामकी कंपनी में डंप लिए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे इंदौर, धार, पीथमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर गहन चर्चा की। पटवारी ने कहा कि कचरा जलाने को लेकर कोर्ट के आदेश है, सरकार ने पीतमपुर की एक रामकी कंपनी में जो कचरा भेजा है जो रात में डंप हो चुका है, इसका इंदौर शहर पर क्या असर पड़ेगा बहुत ही गंभीर और चिंताजनक है। पटवारी ने कहा कि इस मुद्दों को राजनीतिक रूप देने से वाजिब नहीं है, इससे इंदौर सहित अन्य क्षेत्रों की जनता के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। नहीं बनना चाहिए राजनीतिक मुद्दा उन्होंने कहा कि ताई से इस संबंध में बात हुई इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए। कुछ साल पहले रामकी में 10 टन कचरा जलाया गया था, जिसका असर लंबे क्षेत्रफल पर पढ़ा था। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण करेंगे तो पता चलेगा कि जो फसल 5 कुंटल होती थी वह घटकर एक कुंटल ही रह गई है। सवाल यह है कि इतना कचरा जलेगा या डिस्पोजल होगा या वैज्ञानिक विधि से इसका डिस्पोजल होगा तो स्वाभाविक है यशवंत सागर तालाब जो वहां से 27 किलोमीटर दूर है, जब तालाब के पानी का रिसाव होगा तो उसका असर कितना पड़ेगा, यशवंत सागर का पानी दूषित होगा। कचरा जलाने की योजना को अभी थोड़ा रोका जाए पटवारी ने कहा कि कचरा जलाने के लिए जो एक्सपर्ट है, उनसे बात करके जब तक है क्लियर नहीं होगा, तब तक कचरा नहीं जलाना चाहिए, मेरा सभी से आग्रह किया है कि कचरा जलाने की योजना को थोड़ा अभी रोका जाए, विपक्ष के नाते हमारा दायित्व है कि हम जनता के प्रति अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि एक एक्सपर्ट की टीम बनानी चाहिए, कचरा जलाने से इसका क्या असर होगा इस पर चर्चा होना चाहिए। कोर्ट का आदेश है लेकिन यह आदेश नहीं है कि यही जलाया जाए पटवारी ने कहा कि 2020 में कोरोना आया था किसी को पता नहीं चला, लेकिन इसका कितना असर हुआ, हजारों, लाखों लोग हमारे परिवार के बीच से चले गए। फिर हम कचरा जलाने का रिस्क क्यों लें, प्रीतमपुर और धार में इसका विरोध हो रहा है। मीडिया जगत के साथियों से आग्रह है कि आप लोग बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा ले, यह राजनीतिक हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि इस कचरे के निष्पादन का निर्धारण करके लोगों को समझाना आपका दायित्व है। जब तक यह कचरा डिस्पोजल की प्रक्रिया चालू नहीं हो आपने जो कचरा दम किया है, वह प्रक्रिया गलत है। कचरा डिस्पोजल हो गया तो आने वाली जनरेशन उससे प्रभावित होगी, उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। कैंसर का खतरा बढ़ेगा। प्रदेष के नगरीय प्रषासन मंत्री भी इंदौर के ही है, उन्हें भी इस बात की चिंता व्यक्त करते हुये लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोर्ट के आदेश हैं लेकिन यह आदेश नहीं है कि कचरा यहीं डंप होना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet