LATEST NEWS

सीएम मोहन यादव का लंदन पहुँचने पर जोरदार हुआ स्वागत, 30 नवंबर तक रहेगा विदेश दौरा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को लंदन पहुंचे।  होटल पहुंचने पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है सीएम डॉ. यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के छह दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें दोनों देशों के उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह विशेष दौरा कार्यक्रम मध्य प्रदेश में निवेश के विशाल अवसरों को प्रदर्शित करेगा, जिसमें अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह उद्योग जगत के नेताओं से जुड़ने, प्रवासी भारतीयों से जुड़ने और यह जानने का एक विशेष अवसर है कि मध्य प्रदेश किस तरह विकास और नवाचार को आगे बढ़ा रहा है। ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव   यूके दौरे के पहले चरण में सीएम डॉ. यादव ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे और सोमवार को संसद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का भी दौरा करेंगे। सीएम मोहन यादव  यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के छह दिवसीय यात्रा के दौरान और यूके और जर्मनी दोनों में उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।   लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंदन में एनआरआई समूह “फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश” द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें 400 से अधिक भारतीय प्रवासी शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम यादव 26 नवंबर को नाश्ते पर उद्योगपतियों और यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से बातचीत करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए एक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। लंच ब्रेक के बाद गोलमेज बैठकों में इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।   मंगलवार को सीएम यादव बीआर अंबेडकर हाउस जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 27 नवंबर को सीएम यादव वारविक विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वे डीन, संकाय सदस्यों और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के शोधकर्ताओं से बातचीत करेंगे। बाद में वे बर्मिंघम एयरपोर्ट से जर्मनी के म्यूनिख जाएंगे। ब्रिटेन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के बाद सीएम यादव 28 और 29 नवंबर को जर्मनी में रहेंगे और म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जर्मनी में सीएम यादव 28 नवंबर की सुबह म्यूनिख में बवेरियन राज्य सरकार के नेताओं और भारत के महावाणिज्यदूत से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे एसएफसी एनर्जी जाएंगे और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर एक संवादात्मक सत्र में भाग लेंगे। भारतीय महावाणिज्यदूतावास, सीआईआई, इन्वेस्ट इंडिया और इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सत्र में लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसके बाद निवेश मामलों पर चर्चा करने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने की बैठकें होंगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री स्टटगार्ट में प्राकृतिक इतिहास के राज्य संग्रहालय का दौरा करेंगे। 1791 में स्थापित इस संग्रहालय में प्राचीन जीवाश्मों और डायनासोर के अवशेषों का एक महत्वपूर्ण संग्रह है, जिसके अभिलेखागार में 11 मिलियन से अधिक वस्तुएँ हैं। इस यात्रा के बाद, सीएम यादव नई दिल्ली लौटने से पहले फ्रैंकफर्ट की यात्रा करेंगे। इस विदेशी दौरे का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करना है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चार सफल संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, साथ ही उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

कर्नल एकेडमी ऑफ रेडियंट एजुकेशन का वार्षिक समारोह संपन्न

बिलासपुर  कर्नल एकेडमी में 22 नवंबर 2024 को वार्षिक दिवस मनाया गया। वार्षिक दिवस के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर एवं सशस्त्र बलों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव की थीम “विकास का शिखर पथ” थी । कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अतिथियों तथा विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. गीता त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. त्रिपाठी, सेक्रेटरी आशीष राज एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार साव के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले भाग में किंडर गार्डन से कक्षा पांचवी तक के छात्रों ने अपने सुंदर नृत्य और नाटक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया । प्रधानाचार्य संजय साव के द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के दूसरे भाग में शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, समर्पित माताओं को उनके बच्चे के जीवन में प्रभाव के लिए “मातृ महिमा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, उत्कृष्ट छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों को मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल के साथ ही विशिष्ट अतिथियों डॉ. आर. ए. शर्मा, विधिवेत्ता श्री नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। श्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों द्वारा विद्यालय में खुले अटल टिंकरिंग लैब का भी जायजा लिया गया जो केन्द्रीय सरकार द्वारा बच्चों को एक माध्यम दिया गया है जिसमें आधुनिक तकनीक द्वारा उपकरण का निर्माण किया जाता है। विद्यालय के इस कार्यक्रम में मिडिया, के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी उपस्थित थे। वार्षिक कार्यक्रम में नारी शक्ति, रामायण, महाभारत, कलयुग, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के नुकसान, लोक नृत्य, इंग्लिश, हिंदी नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बच्चों, शिक्षकों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के समापन में उप प्रधानाचार्य आराधना सिंह द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ हुई।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ये विश्व हमारा परिवार है, हम वसुधैव कुटुंबकम की राह पर चलते हैं

इंदौर इंदौर में आज से पांच दिनी यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग हो रही है। इसके लिए सुबह से ही डेलिगेट्स के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मीटिंग शुरू हो गयी है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए हैं।  यूरेशियन ग्रुप (ईएजी) की 41वीं बैठक की शुरुआत सोमवार से ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में शुरू हुई। स्वागत सत्र में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भारत एक सनातन परंपरा वाला देश है, हमारे वेदों की ऋचाओ में लिखा है ‘वसुधैव कुटुंबकम’ विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा- जब हम विश्व की बात करते हैं, तो हमारे मित्र देश हो या अन्य कोई भी देश हम हमेशा सहायता के लिए खड़ा रहते हैं। कोविड के दौरान पूरा विश्व संकट में था। उसे समय भारत एक ऐसा देश था, जिसमें सबसे पहले वैक्सीन बनाई। भारत ने अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के साथ 100 देशों को वैक्सीन भेज कर सहायता भी की। भारत धीरे-धीरे ताकतवर बन रहा है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हम विश्व में शांति के समर्थक हैं और विश्व शांति के प्रयास करेंगे। विश्व की समस्याओं में आतंकवाद प्रमुख है आज विश्व में जिस तरह की समस्याएं है, उसमें आतंकवाद प्रमुख है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के हर मंच से एक बात कहते हैं कि आतंकवाद किसी भी तरह का स्वीकार नहीं किया सकता। मंत्री विजयवर्गीय ने साइबर क्राइम को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि इस समय साइबर क्राइम की समस्या बढ़ रही है। दूर देश में बैठकर लोगों को लूटा जा रहा है। इस समस्या पर इस बैठक में बड़ा निष्कर्ष निकलेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने इएजी बैठक की मेजबानी का अवसर इंदौर को देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने ईएजी के चेयरमैन का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे युवा हुआ करते थे राजकपूर, चेयरमैन उनकी तरह दिखते हैं और यह राजकपूर के प्रसंशक भी है। इएजी के चेयरमैन यूरी चिंग ने ग्रुप की बैठक और एजेंडे की जानकारी दी। टेरर फंडिंग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण बैठक सांसद शंकर लालवानी भारत सरकार की तरफ से सभी डेलीगेट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक मनी लांड्रिंग और टेरर फंडिंग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बॉर्डर पार से होने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने सहित अन्य कई निष्कर्ष इस बैठक में निकलेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहां की यूरेशियन ग्रुप के सभी सदस्यों का देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वागत हैं। इंदौरियन इस आयोजन को लेकर बड़े उत्साहित है। इंदौर हार्टबीट ऑफ इंडिया ही नहीं स्वच्छ सिटी और स्मार्ट सिटी भी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी सभी का इंदौर में स्वागत किया। पांच दिन होंगे अलग-अलग स्तर सत्र ईएजी की 41वीं बैठक का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है। पांच दिवसीय बैठक में प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र में टेरर फंडिंग और मनी लांड्रिंग के साथ साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 16 देश और 13 संगठन के प्रतिनिधि और एचओडी शामिल हो रहे हैं। भारत की तरफ से एचओडी के रूप में एडिशनल सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल शामिल होंगे। सभी देशों में भारत के रिपोर्ट सबसे बेहतर भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल ने बताया कि इएजी की बैठक से पहले सभी बड़े देशों का एफटीए ओर ईएजी द्रारा वेल्यूशन किया गया था। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, जर्मनी, कनाडा जैसे देश शामिल रहे। इनमें भारत की रिपोर्ट सबसे अच्छी आई है। भारत की इस रिपोर्ट पर पहले सत्र में आज चर्चा की जाएगी। इस रिपोर्ट को ईएजी में अपडेशन कराया जाएगा।

निर्मला सप्रे की सदस्यता पर फैसला अगले हफ्ते

Decision on Nirmala Sapre’s membership next week भोपाल। रामनिवास रावत के साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाली बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर निर्णय अगले सप्ताह होगा। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है। वहीं, सप्रे ने कहा है कि वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगी। उधर, कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से मांग की है कि 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र है। इसलिए आवेदन का निराकरण शीघ्र करें। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल होने की घोषणा करके पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने वाली बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने का आवेदन दिया है। सदस्यता त्यागने का निर्णय नहीं कर पा रहीं सप्रे आवेदन में सप्रे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा करने के साथ भाजपा का हाथ थामने की घोषणा करते हुए वीडियो, विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर आदि दस्तावेज लगाए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उनके शामिल होने के फोटो भी फिर से दिए आवेदन के साथ लगाए हैं। उधर, सप्रे सदस्यता त्यागने को लेकर निर्णय नहीं कर पा रही हैं। यही कारण है कि उन्होंने पहले दो बार के नोटिस पर विभिन्न कारण बताते हुए समय मांगा और फिर कहा कि वे अध्यक्ष के समक्ष प्रत्यक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगी। अनाश्यक खींचा जा रहा मामला- उपनेता प्रतिपक्ष सूत्रों का कहना है कि इस मामले में निर्णय अध्यक्ष को ही करना है, इसलिए अगले सप्ताह सप्रे की बात सुनकर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का कहना है कि इस मामले को अनाश्यक खींचा जा रहा है। दस्तावेज गुम होने की बात कहते हुए दोबारा आवेदन मांगा गया, जबकि स्थितियां बिलकुल स्पष्ट हैं। सभी प्रमाण विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यदि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले सप्रे की सदस्यता पर निर्णय नहीं लिया गया, तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उधर, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि सप्रे ने अध्यक्ष से भेंट करके अपनी बात रखने का कहा है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। टल सकता है निर्मला का मामला सूत्रों का कहना है कि रामनिवास रावत के उपचुनाव हारने के बाद अब निर्मला सप्रे का मामला टल भी सकता है। दरअसल, सप्रे बीना को जिला बनाने की मांग कर रही थीं। सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी भी हो गई थी, पर खुरई में विरोध होने के कारण मामला टल गया। खुरई से विधायक पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कह चुके हैं कि भले ही पार्टी कांग्रेस से आए लोगों को स्वीकार कर ले, पर वे नहीं करेंगे। सागर जिले में पार्टी के अधिकतर नेता व कार्यकर्ताओं के बीच सप्रे को लेने पर एकराय नहीं है।

पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त

 पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी कंचनपुर के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट के 4 अपराध पूर्व से दर्ज छतरपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। थाना चंदला पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान चंदला सरवई रोड ग्वालभाटा के पास एक ई रिक्शा में अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ई रिक्शा चालक के बगल में बैठा व्यक्ति भाग गया। घेराबंदी कर ई रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। ई रिक्शा में 2 प्लास्टिक की केन जिसमें अवैध मादक पदार्थ महुआ की कच्ची शराब भरी हुई थी। अवैध मादक पदार्थ एवं ई रिक्शा कीमत करीब 2 लाख रुपए जप्त कर आरोपी ई रिक्शा चालक शोभालाल पाल को अभिरक्षा में लिया गया। थाना चंदला में अवैध शराब परिवहन के दोनों आरोपी 1. शोभालाल पाल पिता नत्थू पाल निवासी ग्राम बल्दूपुरवा थाना बंसिया 2. फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी ग्राम कंचनपुर थाना चंदला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट जैसे 4 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी शोभालाल को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपी मुकेश की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बद्री अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुरविंद्र सिंह, आरक्षक परशुराम, प्रवीण एवं छोटेलाल की भूमिका रही।

एक जिला एक उत्पाद और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए

भोपाल नई दिल्ली में 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के मध्यप्रदेश मंडप में प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों और कला का विक्रय प्रदर्शन किया जा रहा है, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मंडप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के मंडप में 25 से अधिक एमएसएमई उद्यमी, स्व-सहायता समूह और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मंडप में प्रदेश के विख्यात हैंडलूम और हस्तकला के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित धार जिले के बाघ प्रिंट्स के शिल्पगुरु मोहम्मद यूसुफ खत्री का स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। धार के रेवा स्व-सहायता समूह बाघ प्रिंट्स, उज्जैन के मुस्कान स्व-सहायता समूह बटिक प्रिंट्स, अशोकनगर के पाकीजा बुनकर अजरख प्रिंट्स के उत्पाद और सुरभि हैंडलूम चंदेरी साड़ी और सूट लेकर आए हैं। भारतीय बुनकर सहकारी समिति ने सीधी की प्रसिद्ध दरी, रग्स और रनर्स का स्टाल लगाया है। इन दरियों की विशेषता बताई जा रही है कि वे 20 साल या अधिक तक चलेंगी। राजगढ़ की सनशाइन बुनकर सहकारी समिति बेडशीट, बेडकवर, सोफा कवर और पर्दों का विक्रय कर रही है। शिवपुरी के जैकेट्स, देवास के लैदर बैग्स, ग्वालियर के रेडीमेड वस्त्र और रीवा के एलोवेरा जैल भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में राजगढ़ के अनन्या स्व-सहायता समूह और कटनी के ओमशांति स्व-सहायता समूह ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। मंडप में गुना के वरुणदेव स्व-सहायता समूह के रिसाइकल्ड फूलों से निर्मित सुगंधित धूप और अगरबत्ती तथा देवास के दशमेश आयुर्हर्ब सॉफ्टेक के कुकू, अष्टगंधा, उपले, धूपस्टिक और हवन सामग्री की भी मांग हो रही है। कृष्णगोपाल हैंडीक्राफ्ट्स ने टीकमगढ़ की सुप्रसिद्ध बैलमेटल से निर्मित कलात्मक मूर्तियों, दियों और शो-पीसेज के स्टाल लगाए है। मंडप में भोपाल की श्रीमती निर्मला उसरे और श्रीमती हुमेरा खान द्वारा जरी-जरदोजी के पर्स, बटुए और पोटली तथा श्रीमती नीतू यादव द्वारा जूटशिल्प के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। उज्जैन के संत रविदास स्व-सहायता समूह ने बांस के कलात्मक खिलौनों के स्टाल लगाये है। बैतूल के राहुल जाधव के बांस के बने लैंप, डब्बे, गुलदान, कोस्टर और घड़ियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में विनायक दर्शकों को मंदसौर में बने मीनाकारी जेवर और सजावटी उत्पादों की बारीकियां सिखा रहे हैं। मुरैना के राजेंद्र सिंह गुड़, काजू, बादाम और इलायची की गजक और चिक्की बेच रहे हैं, जिनकी मंडप में सर्वाधिक मांग हो रही है। मुरैना के आयुष आजीविका स्व-सहायता समूह, रतलाम के गुनगुन स्वसहायता समूह और महक कसेरा फूड द्वारा लहसुन सेव, मसाला सेव, गाठिया और बेसन पापड़ी के स्टाल लगाए गए हैं। डिंडोरी का दक्षिणा स्व-सहायता समूह मिलेट्स से बने नमकीन और कप केक्स लेकर आया है, समूह के सदस्यों की पारंपरिक वेशभूषा के कारण यह स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। मध्यप्रदेश मंडप ने एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों के लिए एक अनोखा मंच प्रदान किया है, जिसके माध्यम से इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने और अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। मंडप में उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के साथ आगंतुकों को मध्यप्रदेश की संस्कृति और शिल्पकला के बारे में जानने का अवसर भी मिल रहा है।  

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन देश भर के प्रबुद्ध विद्वान हुए शामिल सनातन एकता यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिला विद्वानों का दल खजुराहो  24 नवंबर खजुराहो के होटल पायल में देश भर के 20 प्रमुख विद्वानो का दल एकत्रित हुआ, दल के एकत्र होने का प्रमुख उद्देश्य NCERT सहित देश भर के शिक्षा संस्थाओं के पाठ्यक्रम में मौजूद पाठ्यसामग्री की बारीकी से पड़ताल करना रहा, जिससे देश की सनातनी संतति को लव जिहाद सहित धर्म विमुख करने वाले सिलेबस से समुचित सुरक्षा तय की जा सके। उक्त मंथन शिविर का आयोजन खजुराहो की संस्था श्री योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया। ज्ञात हो खजुराहो के अभिभावक डॉ राघव पाठक ने अपनी कक्षा दो की बच्ची के सिलेबस की पड़ताल के दौरान पर्यावरण पुस्तक के अध्याय 17 में शामिल चिट्ठी आई है अध्याय में मौजूद अहमद को लिखी गई रीना की चिट्ठी पर सख्त एतराज और नाराजगी जताते हुए शिकायत पुलिस सहित Ncert को की थी, किंतु उक्त मामले में जब किसी भी प्रकार से समुचित उत्तर उन्हें नहीं मिला तो, उन्होंने देश भर के खास विद्वानों के दल को खजुराहो आमंत्रित किया, जिसमें सहयोग सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन सहित श्री योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया, उक्त मंथन शिविर में बच्चों के सिलेबस को किस तरह जेहादी मानसिकता से मुक्त रखा जा सके पर सकारात्मक चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक रूपरेखा तैयार की गई, जिसे व्यावहारिक रूप देने के लिए निरन्तर आयोजन करने की बात सामने रखी गई, और बच्चों से माता पिता का सतत संवाद होता रहे इस दिशा में किस प्रकार कार्य करना जरूरी है, जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए भूमिका बनाई गई है। उक्त मंथन दल के सदस्यों ने सनातन एकता के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट की, जिसमें शास्त्री जी ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए दल के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अशोक सिंह जी, आरएसएस के जयपुर महानगर संघचालक पूर्व परमाणु वैज्ञानिक श्री सूर्य नारायण सैनी जी, कर्नल जगदीप सिंह जी, अनीता धनखड़ जी, सुनील बिजली जी, बिहार राज्यपाल के निजी सलाहकार एड सुधाकर द्विवेदी जी, सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन के अशोक पांडे, सीनियर पत्रकार डॉ रमेश ठाकुर जी, अध्यापक पवन कंसाना जी, हरियाणा के समाजसेवी विजेंद्र सिंह जी, अहमदाबाद से ब्रजेश सिंह एवं राहुल सिंह जी, जयपुर राजस्थान से गजेंद्र सिंह जी, एड रेणु सिंह जी, उषा रानी जी, धर्मेंद्र पाठक जी  मौजूद रहे। मंथन शिविर के सफल आयोजन के सीहो संस्था के संस्थापक सदस्य बुंदेली चुगली के संस्थापक श्री नीरज सोनी जी, डॉ संदीप सोनी जी, अमित अवस्थी जी, समीर अवस्थी जी ने  प्रमुख भूमिका निभाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से देश की जड़ें मजबूत हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया है। उनकी विचारधारा देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जा रही है। देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है। वर्ष 2047 में जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर खड़ा होगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सेमरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जीवन में अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विरोधी ताकतों को अपनी विचारधारा का लोहा मनवाया। उनकी विचारधारा पर ही चलकर सरकार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल ने जो सपना देखा था उन्हें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना लागू की। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी अच्छे से अच्छे अस्पतालों में पाँच लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार कराने में सक्षम हो गया है। इस योजना का और विस्तार किया गया है जिसमें अब 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो लोगों अपना पक्का मकान मिला है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने भी लाड़ली बहना योजना लागू कर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान की है। हर तरफ पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्राम बहुरीबांध में स्थित जागृति इंटरनेशनल हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जागृति इंटरनेशनल स्कूल के संचालन का यह पाँचवा वर्ष है। यह स्कूल इस क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा की कमी को पूरा कर रहा है। इस तरह के विद्यालय का संचालन होना इस क्षेत्र के लिए नितांत आवश्यक था। छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। यह बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों का केवल पढ़ाई में अच्छा होना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आता है। बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार दोनो आवश्यक है। यह उनके लिए वरदान साबित होता है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार परिसर में बन रहे नवीन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दौरा प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश पटल पर स्थापित करने के अपने अभियान को नई ऊंचाई देते हुए आज अपने बहुप्रतीक्षित यूके दौरे की शुरुआत की। इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करना, वैश्विक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को सुबह 10 (GMT) बजे ब्रिटिश संसद के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां उनका स्वागत ब्रिटिश सांसद बैरोनेस (संदीप के वर्मा) करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। संसद भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्लियामेंट्री स्क्वायर, वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंच कर उन्हें आदरांजलि समर्पित करेंगे। दोहपर में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सेंट जेम्स कोर्ट, ताज होटल, एडवर्डियन में आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। दोपहर भोज में ब्रिटिश सांसद सुश्री बैरोनेस वर्मा, श्री अशोक वर्मा, लॉर्ड कुलवीर सिंह, श्री बॉब ब्लैकमैन और श्री वीरेंद्र शर्मा के साथ ही ब्रिटिश प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेबल स्ट्रीट, लंदन स्थित किंग्स क्रॉस साइट का दौरा करेंगे। यहां प्रदेश के प्रशासनिक एवं व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉ. परम शाह और किंग्स क्रॉस प्रबंधनके सीईओ श्री टॉम गुडॉल के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम को टेम्स नदी में क्रूज से नौका विहार करेंगे। शाम 6 बजे बेडफोर्ड-वे, लंदन स्थित रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।  

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन देश भर के प्रबुद्ध विद्वान हुए शामिल सनातन एकता यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिला विद्वानों का दल खजुराहो  24 नवंबर खजुराहो के होटल पायल में देश भर के 20 प्रमुख विद्वानो का दल एकत्रित हुआ, दल के एकत्र होने का प्रमुख उद्देश्य NCERT सहित देश भर के शिक्षा संस्थाओं के पाठ्यक्रम में मौजूद पाठ्यसामग्री की बारीकी से पड़ताल करना रहा, जिससे देश की सनातनी संतति को लव जिहाद सहित धर्म विमुख करने वाले सिलेबस से समुचित सुरक्षा तय की जा सके। उक्त मंथन शिविर का आयोजन खजुराहो की संस्था योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया। ज्ञात हो खजुराहो के अभिभावक डॉ राघव पाठक ने अपनी कक्षा दो की बच्ची के सिलेबस की पड़ताल के दौरान पर्यावरण पुस्तक के अध्याय 17 में शामिल चिट्ठी आई है अध्याय में मौजूद अहमद को लिखी गई रीना की चिट्ठी पर सख्त एतराज और नाराजगी जताते हुए शिकायत पुलिस सहित Ncert को की थी, किंतु उक्त मामले में जब किसी भी प्रकार से समुचित उत्तर उन्हें नहीं मिला तो, उन्होंने देश भर के खास विद्वानों के दल को खजुराहो आमंत्रित किया, जिसमें सहयोग सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन सहित योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया, उक्त मंथन शिविर में बच्चों के सिलेबस को किस तरह जेहादी मानसिकता से मुक्त रखा जा सके पर सकारात्मक चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक रूपरेखा तैयार की गई, जिसे व्यावहारिक रूप देने के लिए निरन्तर आयोजन करने की बात सामने रखी गई, और बच्चों से माता पिता का सतत संवाद होता रहे इस दिशा में किस प्रकार कार्य करना जरूरी है, जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए भूमिका बनाई गई है। उक्त मंथन दल के सदस्यों ने सनातन एकता के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट की, जिसमें शास्त्री जी ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए दल के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अशोक सिंह जी, आरएसएस के जयपुर महानगर संघचालक पूर्व परमाणु वैज्ञानिक सूर्य नारायण सैनी जी, कर्नल जगदीप सिंह जी, अनीता धनखड़ जी, सुनील बिजली जी, बिहार राज्यपाल के निजी सलाहकार एड सुधाकर द्विवेदी जी, सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन के अशोक पांडे, सीनियर पत्रकार डॉ रमेश ठाकुर जी, अध्यापक पवन कंसाना जी, हरियाणा के समाजसेवी विजेंद्र सिंह जी, अहमदाबाद से ब्रजेश सिंह एवं राहुल सिंह जी, जयपुर राजस्थान से गजेंद्र सिंह जी, एड रेणु सिंह जी, उषा रानी जी, धर्मेंद्र पाठक जी  मौजूद रहे। मंथन शिविर के सफल आयोजन के सीहो संस्था के संस्थापक सदस्य बुंदेली चुगली के संस्थापक नीरज सोनी जी, डॉ संदीप सोनी जी, अमित अवस्थी जी, समीर अवस्थी जी ने  प्रमुख भूमिका निभाई।

जिले भर में खाद का सुचारू वितरण जारी – कलेक्टर

जिले भर में खाद का सुचारू वितरण जारी – कलेक्टर खाद वितरण केन्द्र की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात – कलेक्टर करहिया मण्डी में खाद का वितरण 27 नवम्बर को  रीवा रीवा जिले में 7 डबल लाक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। जिले को 21 नवम्बर को 750 टन डीएपी खाद मिली है। किसानों की मांग को देखते हुए शनिवार और रविवार के अवकाश के दिनों में भी खाद का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि करहिया मण्डी में खाद का वितरण 27 नवम्बर से किया जाएगा। यहाँ चार काउन्टर्स से खाद की बिक्री की जाएगी। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार द्वारा खाद बिक्री केन्द्रों में खाद वितरण की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कृषि, सहकारिता, विपणन संघ एवं पुलिस विभाग के भी अधिकारियों की ड¬ूटी लगाई गई है।     कलेक्टर ने बताया कि सेमरिया, गुढ़, जवा और चाकघाट में एसडीएम की निगरानी में खाद का वितरण किया गया है। करहिया मण्डी के चार काउन्टर्स से सुबह 10 बजे से खाद का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 18966.27 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। अब तक किसानों को 9175.06 टन यूरिया तथा 3955.96 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को 5001.95 टन एनपीके, 24.35 टन पोटाश खाद तथा 808.95 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद का वितरण किया जा चुका है। किसान भाईयों के लिए डीएपी के स्थान पर यूरिया और एनपीके अथवा यूरिया और एसएसपी खाद का उपयोग अधिक लाभकारी है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। जिस केन्द्र में अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं वहां अधिकारियों की निगरानी में टोकन देकर खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है।

घूरा विद्यालय में विधायक श्री अरविन्द्र पटैरिया ने छात्र छात्राओं कक साइकिल वितरण की

बमीठा राजनगर विधायक श्री अरविन्द्र पटैरिया ने शा उ मा विद्यालय में छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की शा उ मा विद्यालय घूरा में साईकिल वितरण समारोह के मुख्यातिथि श्री अरविन्द्र पटेरिया विधायक राजनगर, अध्यक्षता श्री पुष्पेन्द्र अवस्थी उपा जनपद पंचायत राजनगर ने 243 साईकिलें छात्र छात्राओं को वितरित की इस मौके पर विधायक अरविन्द्र पटैरिया ने कहा घूरा स्कूल में विद्यार्थियों को कमरों की कमी नहीं पड़गी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द होगा आने वाले समय में घूरा बमीठा में सी एम राइस स्कुल खोला जायेगा भाजपा सरकार विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए कई योजनाएं लाई है गरीब का बच्चा होसियार है तो उसकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाती है बच्चे देश का भविष्य हैं मन लगा कर पढ़ो और आगे बढ़ो कार्यक्रम में कु अकांक्षा रावत बी ई ओ राजनगर, प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र सिंह बुन्देला, सोनू नगरिया, मंजू जैन सरपंच प्रतिनिधि बमीठा , सुनील शिवहरे सरपंच घूरा, जनपद रिंकू महाराज, मौजूद रहे  

भाजपा की महाराष्ट्र व उ प्र उपचुनाव में हुई शानदार जीत का मनाया गया जश्न

 टीकमगढ़  आज नवीन भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर शानदार जीत पर नवीन भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की व सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खड़ा उतरती है अपने जनता के बीच में काम के द्वारा पहचानी जाती है और जनता का आशीर्वाद स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की 225 के ऊपर सीटें आ रही है व वहीं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में पार्टी को शानदार जीत मिली, हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत व भाजपा सरकार की रीति नीति से जनता खुश हैं , जिसका परिणाम है भाजपा की शानदार जीत। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, अनीश खान, मंडल अध्यक्ष रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, रविंद्र श्रीवास्तव, संजू यादव, अरविंद खटीक, अंकित पाराशर, आकाश अवस्थी ,स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की

उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में छत्तीसगढ़ के एक शख्स ने रजत पालकी भेंट की। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे दान करने वाले भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है। 100 दिन में बनकर तैयार हुई पालकी जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की। धर्मास्त्र पुजारी भावेश व्यास, लोकेंद्र व्यास की प्रेरणा से लगभग 100 दिनों में यह पालकी लगभग 20 किलो 600 ग्राम तैयार हुई है। पालकी पूजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, राम जी पुजारी समिति सदस्य रामनाथ जी महाराज भरतरीगुफा, प्रशांत त्रिपाठी विशेष सबसे उपस्थित थे।   सुंदर तरीके से तैयारी की गई पालकी पुजारी भावेश व्यास ने बताया कि आज मार्गशीष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए जजमान ने महाकालेश्वर मंदिर समिति को रजत पालकी दान की है। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि बाबा महाकाल को कुछ भेंट की जाए। भगवान महाकाल की पालकी बहुत सुंदर तरीके से तैयार की गई है। रजत पालकी में क्या है खास? पुजारी ने आगे बताया कि पालकी में भगवान को सूर्य मंडित किया गया है। स्वस्तिक अर्पित किया गया है। आगे के भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल पुष्प से पालकी को सजाया गया है। इसे उज्जैन में बनवाया गया है।

MP में इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में, इस बार भी प्लास्टिक-फ्री भी होगा आयोजन

भोपाल भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में शुक्रवार 29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रदेश सहित देशभर से आने वाली जमातों को ठहराया जाएगा। इधर, भारी तादाद में आने वाले वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने और ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए दो हजार वालेंटियर्स तैयार किए गए हैं। इन वालेंटियर्स की अलग-अलग जगहों पर तैनाती की जाएगी। यह वालेंटियर्स रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का संचालन करेंगे। इधर, इज्तिमा स्थल पर अलग-अलग कामों के लिए 25 हजार वालेंटियर्स को तैनात किया जा रहा है। इज्तिमा में शिरकत के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, तुर्की सहित 100 से अधिक देशों की जमातों के शामिल होने की उम्मीद है। दो महीने से चल रही तैयारियां 29 नवंबर से शुरू होने वाले इज्तिमा की तैयारियां दो महीने पहले शुरू हो गई थीं। पिछले साल हुए इज्तिमा को क्लीन, ग्रीन और डस्ट मुक्त इज्तिमा का नाम दिया गया था। इस बार इसे प्लास्टिक मुक्त इज्तिमा के नाम से जाना जाएगा। इंतेजामिया कमेटी के प्रवक्ता उमर हफीज खान ने बताया कि इस बार इज्तिमागाह पर धूल वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस बार भी फूड जोन में पॉलीथिन और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी। प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पानी की बोतलों को एकत्रित कर डिस्पोज किया जाएगा। शनिवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने इज्तिमा के इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम, बिजली, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों को समन्वय से काम करने की हिदायत दी। 100 एकड़ में पंडाल, 65 पार्किंग इज्तिमा में आने वाले बंदों की तादाद को देखते हुए इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है। जमातियों की तादाद को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इधर, अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले जमातियों के वाहनों के लिए 65 पार्किंग बनाई गई हैं। चालीस फूड और 25 नाश्ते के जोन रहेंगे, जहां रियायती दरों में खाद्य सामग्री बेची जा सकेगी। इमरजेंसी कॉरिडोर रहेगा आरक्षित चार दिनी इज्तिमा के आयोजन को लेकर इस बार भी इमरजेंसी कॉरिडोर बनाया गया है, जहां फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आसानी से पहुंच सकेगी। इस रास्ते पर किसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं रहेगी। यहां पानी लाने वाले टैंकर भी आसानी से जा सकेंगे। अलर्ट रहेंगी बुलेट स्ट्रेचर एंबुलेंस इज्तिमा में सात से दस लाख तक बंदों की तादाद को देखते हुए इंतेजामिया कमेटी ने बुलेट स्ट्रेचर एंबुलेंस तैयार की है, जिससे अचानक से किसी की भी तबीयत बिगड़ने पर बुलेट एंबुलेंस से उसे बाहर तक आसानी से लाया जा सकेगा। यहां से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक भेजा जाएगा। हालांकि, प्राथमिक उपचार के लिए 20 से अधिक निजी अस्पताल और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet