LATEST NEWS

श्री महाकाल सेवा समिति छावल द्वारा माँ रेणुका धाम मे किया विशाल भंडारे का आयोजन ।

Shri Mahakal Seva Samiti Chhawal organized a huge bhandara at Maa Renuka Dham. हरिप्रसाद गोहेआमला। श्री महाकाल सेवा समिति छावल द्वारा प्रति वर्षआनुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर छावल स्थित माँ रेणुका धाम मे भंडारे का आयोजन किया गया । गौरतलब हो कीआमला समेत क्षेत्र के लोगो की आस्था एवं श्रृद्धा के केंद्र छावल स्थिति माँ रेणुका धाम मे हर वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर दूर-दूर से हजारों की संख्या मे माता के भक्त माँ रेणुका के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने आते है । Read More : https://saharasamachaar.com/25-feet-ravana-will-be-burnt-in-bodkhi-with-colorful-fireworks/ शारदीय नवरात्र में मां रेणुका के दर्शन का विशेष महत्व है जन आस्था है की माता क्षेत्र वासियों की किसी भी आपदा से रक्षा करती है और द्वार पर आए भक्तों की सभी मनोकामना पुरी करती है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां रेणुका की विषेश भव्य आरती होती है। इस दौरान नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनो एवं समितियो के द्वारा भंडारा प्रसादी वितरण किया जाता है नवरात्र के अंतिम दिवस, नवमी तिथि पर श्री महाकाल सेवा समिति के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मां रेणुका के भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है की समिति के द्वारा विगत तीन वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य सरपंच राजू कापसे , धर्मेन्द्र गोचरे, अजय पुंडे ,हेमंत देशमुख, राजा ढाबाके, भीम ढबाके, राजेश रावत धनाराज ढबाके समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के 15 अखाड़ों को प्रोत्साहन स्वरूप 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा

प्रदेश में कुश्ती सहित अन्य सभी खेलों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में मलखंभ अकादमी शीघ्र चालू होगी  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के 15 अखाड़ों को प्रोत्साहन स्वरूप 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के क्षीरसागर सागर स्टेडियम ऑडिटोरियम में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम में पहुंचे उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कुश्ती सहित अन्य सभी खेलों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। उज्जैन में मलखंभ अकादमी शीघ्र चालू होगी। मलखंभ के साथ जिम्नास्टिक की भी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के ऑडोटोरियम में सॉवरियाँ ग्रुप द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के प्रतिस्पर्धियों को संबोधित किया1 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान उज्जैन के सभी 15 अखाड़ों को आवश्यक उपकरण और सामग्री के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री उज्जैन के विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाष्टमी के पर्व पर आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने देवी माँ की पूजा-अर्चना कर सभी के लिये मंगल-कामनाएँ कीं।  

राजधानी के अस्पताल में नवजात की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर और दो महिलाएं गिरफ्तार

भोपाल  राजधानी भोपाल में सड़क पर लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची की मौत के बाद एक झोलाछाप डॉक्टर और एक अप्रशिक्षित नर्स को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. महिला ने अपनी 17 साल की पोती के समय से पहले प्रसव कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर और अप्रशिक्षित नर्स की मदद ली थी. महिला की पोती ने ही बच्ची को जन्म दिया था. सहायक पुलिस आयुक्त सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि बीते बुधवार शाम को सड़क किनारे एक बोरे में मिली बच्ची की गुरुवार सुबह सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. ऐशबाग थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र गढ़वाल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, हमने झोलाछाप डॉक्टर सुरेंद्र नाहर (45), अप्रशिक्षित नर्स फिरदौस (40) और बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की की दादी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि तीनों पर 12 साल से कम उम्र की बच्ची को छोड़ने और भारतीय न्याय संहिता की धारा 93 और 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग ने जब बच्ची को जन्म दिया, तब वह गर्भावस्था के सातवें महीने में थी. इंस्पेक्टर गढ़वाल ने कहा कि प्रसूता का इलाज चल रहा है और उसका बयान उचित समय पर दर्ज किया जाएगा. एसीपी श्रीवास्तव ने कहा कि सभी तथ्य सामने आने के बाद आरोपियों पर और आरोप लगाए जा सकते हैं. 40 कैमरों को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान के लिए रोड मैप तैयार किया। बाग उमराव दूल्हा से नवीन नगर तक 40 CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए गए। जिससे आरोपी महिला के घर तक पुलिस पहुंचने में कामयाब हो गई। सबसे पहले आसमां को गिरफ्तार किया गया। उसने सहयोगी डॉक्टर सुरेंद्र नाहर का नाम बताया। दोनों की निशानदेही पर नाबालिग मां के घर तक पुलिस पहुंची। दो महीने से नजर नहीं आई पीड़िता नाबालिग पीड़िता के पड़ोसियों ने बताया कि वह दो महीने से दिखाई नहीं दे रही थी। पूछने पर उसकी तबीयत खराब होने की बात बताई जाती थी। पीड़ित किशोरी की मां ने किसी को भी घटना के संबंध में बताने के लिए मना किया था। नानी ने ही नर्स आसमां से संपर्क किया था। उन्हें उम्मीद थी कि प्रीमैच्योर डिलीवरी होने पर बच्चा मृत पैदा होगा। जिसे आसानी से ठिकाने लगा दिया जाएगा, लेकिन बच्चा स्वस्थ्य पैदा हुआ तो पीड़िता की मां ने उसे बोरी में डालकर आसमां को ही ठिकाने लगाने के लिए दे दिया। 60 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए। काउंसिलिंग के बाद होगी नाबालिग की गिरफ्तारी डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि नाबालिग से संबंध बनाने वाला भी बाल अपचारी है। केस में इन दोनों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि दोनों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। नाबालिग अपनी मां के साथ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पिता दस साल पहले मां को छोड़ चुके हैं, वह अलग रहते हैं। आरोपी डॉक्टर ने खुद को भाजपा नेता बताया आरोपी डॉक्टर अशोका गार्डन में प्राइवेट क्लीनिक का संचालन करता है। जो पुलिस हिरासत में खुद को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बता रहा है। उसने घर और क्लीनिक पर भी बीजेपी के पद के साथ नेम प्लेट लगा रखी है।

21वां दिव्य-कला मेला 17 से 27 अक्टूबर तक जबलपुर में होगा आयोजित

भोपाल दिव्यांगजन द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों तथा उनकी शिल्प कौशल का प्रदर्शन करने केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 21वें दिव्य-कला मेला का आयोजन 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जबलपुर में किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के दिव्यांग उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों और शिल्प-कला का प्रदर्शन किया जायेगा। दिव्य-कला मेला एमएलबी स्कूल जबलपुर के सामने स्थित मैदान में लगाया जायेगा। दिव्यांगजन की क्षमताओं और शिल्प कौशल को आमलोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे इस मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। आयुक्त, निःशक्तजन संदीप रजक ने कलेक्ट्रेट जबलपुर में मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिव्य-कला मेले को भव्य स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिये गए। आयुक्त, नि:शक्तजन रजक ने बताया कि दिव्य-कला मेला में स्वयं का व्यवसाय या उद्यम स्थापित करने के इच्छुक दिव्यांगजन को राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम द्वारा बैंकों से संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और प्रकरण भी तैयार किये जायेंगे। दिव्यांगजन के जॉब फेयर का आयोजन भी दिव्य-कला मेले के दौरान किया जायेगा।  दिव्यांगजन को रियायती दर पर सहायक उपकरण भी इस मेले में उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्य-कला मेले में देश के विभिन्न राज्यों के दिव्यांग उद्यमियों के उत्पादों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी दिव्यांगजन द्वारा तैयार किये गये उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये स्टॉल आरक्षित किये जायेंगे। दिव्य-कला मेले में खान-पान के स्टॉल भी लगाये जा रहे हैं। इसमें भी स्थानीय दिव्यांगजन को प्राथमिकता दी जायेगी। रजक ने बताया कि मेले के आयोजन को भव्य स्वरूप देने केंद्र एवं राज्य शासन के विभागों, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, उद्योग संघों, व्यावसायिक संगठनों तथा रोटरी क्लब एवं लॉयंस क्लब का सहयोग देंगे।  

महिला अत्याचारों को दर्शाते झांकी का किया निर्माण।

Created a tableau depicting atrocities against women. मित्रमंडल दुर्गाउत्सव आमला की प्रेरक झांकी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र । हरिप्रसाद गोहेआमला । प्रेरणादायक झांकी निर्माण के लिए जिले में प्रसिद्ध मित्रमंडल दुर्गाउत्सव समिति कसारी मोहल्ला आमला द्वारा प्रति वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर आकर्षक झांकी का निर्माण करता है। इनकी बनाई झांकी में हमेशा से ही प्रेरक संदेश होता है।कभी आमला के विकास को आधार मानकर तो कभी शिक्षा को बढ़ावा देना,बेटी बचाओ का संदेश देना आदि के माध्यम से झांकी का निर्माण किया जाता रहा है। इस झांकी को देखने जिले भर से लोग पहुंचते है। आज इस महत्वपूर्ण झांकी का शुभारंभ प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला, एवं टी आई आमला के हस्ते फीता काटकर हुआ इस अवसर पर संजय साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ आमला उपस्थित थे।साथ ही अन्य अतिथियों में कंचन कटियार,जितेंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, मनोज विश्वकर्मा सचिव लायंस क्लब आमला सहित भोजराज सिंह चौहान,नितिन जैन टेंट एसोशियेसन आमला,सीतेश सोनी सहित समिति के अन्य लोग उपस्थित थे। समिति के देवेंद्र बंटी सागरे एवं पल्लव परसाई ने बताया की प्रतिवर्ष सम सामयिक विषयों में झांकी बनाई जाती है इस वर्ष भी महिला अत्याचार को दर्शाते हुए झांकी बनाई गई है।इस वर्ष की झांकी में देश में बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता को प्रदर्शित करते हुए चित्रण किया गया है।बालिकाओं पर हो रहे अपराधो को दर्शाते हुए झांकी बनाई है।इस ध्यान आकर्षण की झांकी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वही साथ ही दुर्गा माता जी की मनोहारी प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । दुर्गा माता जी की अलौकिक झांकी सभी को प्रभावित कर रही है।उल्लेखनीय है की मित्रमंडल दुर्गा उत्सव समिति कसारी मोहल्ला समिति बहुत पुराना दुर्गा उत्सव मंडल है लगभग 4 दशक पहले से यह आयोजन सतत रूप से चला आ रहा है।ओर आज भी इसकी भव्यता और दिव्यता बरकरार है ।

मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता क्विज प्रतियोगिता-2024

मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता क्विज प्रतियोगिता-2024 जिला एवं राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव राज्य जैव-विविधता बोर्ड सुदीप सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन राज्य एवं जिला स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड, वन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में जिला स्तरीय एवं द्वितीय चरण में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिंह ने बताया कि समस्त जिलों में विद्यालयीन टीम का पंजीयन ऑफलाइन के माध्यम से वन मण्डल में जिला क्विज मास्टर एवं उप वन मण्डलाधिकारी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक विद्यालय की टीम में 3 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2024 निर्धारित है। सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिला स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को क्रमश: स्वर्ण पदक, रजत पदक, काँस्य पदक एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में जिला स्तर पर विजयी प्रथम टीम के चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 11 नवम्बर, 2024 को ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की जायेगी। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3 विजेता टीम को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय राज्य स्तरीय विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया जायेगा। सिंह ने बताया कि प्रथम विजेता टीम को 30 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार एवं तृतीय को 15 हजार के साथ ही ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर राज्य स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा प्रतिभागियों के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, जिसे समस्त क्षेत्रीय वन मण्डल एवं जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।  

प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर सजग, उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं : वन मंत्री रावत

हर समुदाय में शिक्षा के प्रति चेतना बढ़ी है, फलीभूत हो रहे हैं सरकार के प्रयास : वन मंत्री रावत मंत्री रामनिवास रावत ने कहा है कि हर समुदाय में शिक्षा के प्रति चेतना बढ़ी प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर सजग, उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं : वन मंत्री रावत कराहल में स्कूली बच्चों को बैग वितरित भोपाल वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कहा है कि हर समुदाय में शिक्षा के प्रति चेतना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्कूली बच्चों के बैग वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर सजग है। प्रदेश में उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, आईटीआई, डिग्री कॉलेज और सीएम राइज स्कूल भी बनाये गये हैं। वन मंत्री रावत ने कहा कि शिक्षित समाज से ही देश का भविष्य उज्जवल होता है, शिक्षा हर सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के लिये बेहतर वातावरण, बुनियादी सुविधाएँ राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसका लाभ लेकर बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ें। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय और मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को वन विकास निगम द्वारा स्कूल बैग का वितरण किया गया। वन विकास निगम द्वारा सामाजिक दायित्व गतिविधि के अंतर्गत कक्षा-6वीं से 12वीं तक के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण लालजी राम मीणा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कन्या स्कूल प्राचार्य बी.एल. धाकड़, बीआरसी अजय रावत, प्राचार्य एम.पी. मौर्य, वन विभाग के अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नवरात्रि का महोत्सव माँ अम्बे की नौ दिवस की आराधना से प्राप्त शक्ति से अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त करने का पर्व -राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भगवान राम दानवों का वध कर विजयादशमी पर आए थे। उसी तरह नवरात्रि का महोत्सव माँ अम्बे की नौ दिवस की आराधना से प्राप्त शक्ति से अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि गुजराती समाज खूब प्रगति करे क्योंकि समाज की उन्नति से प्रदेश की और प्रदेश की उन्नति से देश की प्रगति होती है। राज्यपाल पटेल गुरूवार को गुजराती समाज भोपाल के द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत छोटे बच्चों को पौधे वितरित किए। सरदार पटेल भवन के भूतल हॉल का उद्घाटन किया। माँ अम्बे के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले गरबे का अवलोकन किया। इस अवसर पर गुजराती समाज के सदस्य और नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने इंदौर के गरबा उत्सव में शामिल होने और वहां पर 1100 गरबा आयोजनों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने भोपाल में भी माँ अम्बे की झाकियां, गरबे देखे है। पटेल ने कहा कि पिछले 3 साल से वह गुजराती समाज के गरबा महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजराती समुदाय को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर राजभवन में गरबे के लिए आमंत्रित करते है। समुदाय के अष्टमी के आयोजन में आकर शामिल होते है। उन्होंने समाज की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बच्चों और युवाओं को माँ अम्बे की आराधना और जीवन के नैतिक मूल्यों के संस्कारों से संस्कारित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल पटेल ने माँ अम्बे की आरती की गुजराती समाज भोपाल के अध्यक्ष संजय पटेल सहित समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।                   

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माँ अंबे की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उज्जैन के जयसिंहपुरा में देवी पंडाल पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार दशहरे पर्व पर भी आनंद बरसे। सभी त्यौहारों पर माँ अंबे का आशीर्वाद बना रहे। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

BJP विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने भावनाओं में आकर दिया इस्तीफा वापस लिया

BJP MLA Brijbihari Pateria withdrew his resignation out of emotion MP News: बृजबिहारी पटेरिया ने अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद कहा कि वह गुस्से में लिया गया कदम था. एफआईआर दर्ज हो गई है, अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है. संगठन और सरकार मेरे साथ है. सागर जिले के देवरी से BJP MLA Brijbihari Pateria ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. विधायक एक डॉक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए थे, लेकिन शिकायत न लिखे जाने पर उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया और धरने पर बैठ गए. देर रात तक चले धरने के बाद डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद विधायक ने अपना इस्तीफा वापस लिया. दरअसल, सागर के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़की में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत लिखने की एवज जगह में 40 हजार रुपये मांगे. सबूत होने के बाद भी पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की. इसके बाद विधायक थाने पहुंचे, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई. इसके बाद BJP MLA Brijbihari Pateria ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और केसली पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए. इस दौरान उन्होंने कहा, “सबूत और सत्ता पक्ष के होने के बाद भी अगर एफआईआर नहीं हो रही है तो इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा, जब तक डॉक्टर दीपक दूबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या बोले BJP विधायक?उन्होंने यह भी बताया कि “ऐसी जानकारी लग रही है कि शायद डॉक्टर की पत्नी भी पुलिस में है इसलिए पुलिस मामला दर्ज करने से बच रही है.” वहीं देर रात जब केसली पुलिस ने डॉक्टर दीपक दूबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, तो बृजबिहारी पटेरिया ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. उन्होंने कहा, “वह आक्रोश में लिया गया कदम था. एफआईआर दर्ज हो गई है, अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है. संगठन और सरकार मेरे साथ है, मुख्यमंत्री जी के आदेश का मैं पालन करूंगा.” वहीं अब इस मामले ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, “मैंने विधायक बृजबिहारी पटेरिया से बात की और पूरा मामला जाना. प्रदेश की बीजेपी सरकार आमजन के प्रति बेहद संवेदनशील है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

रंगीन आतिशबाजी के साथ बोडखी में होंगा 25 फिट रावण का दहन ।

25 feet Ravana will be burnt in Bodkhi with colorful fireworks. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला नगर के उपनगरीय बोड़खी क्षेत्र में दुर्गा उत्सव की धूम है वहीं विजयदशमी को लेकर भी यहां तैयारिया जोरो पर चल रही है। मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष बोडखी राम राज्य उत्सव समिति के तत्वावधान में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इस बार राम लक्ष्मण सीता की भव्य झांकी निकली जायगी साथ ही 25 फिट ऊँचाई वाले दशानंद का दहन रंगीन आतिशबाजी के साथ किया जाएगा । आयोजन के लिए बोडखी बाजार में विशेष साज सजा रोशनी व्यवस्था की गई है। साथ ही राम लक्ष्मण सीता वानर सेना की भी झांकी निकाली जाएगी इस विषय में जानकारी देते हुए राम राज्य उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद हरोड़े ने बताया कि राम राज्य उत्सव समिति के द्वारा दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश पन्डग्रे, शैलेंद्र बडोनिया एसडीएम आमला तहसीलदार पूनम साहू,थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे,नपाउपाध्यक्ष किशोर माथनकर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, उन्होंने बताया कि,राम राज्य उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष दशहरा कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें राम लक्ष्मण सीता की भव्य झांकी दुर्गा पंडाल से दशहरा मैदान तक निकली जाएगी जहा राम रावण का युद्ध होगा राम के द्वारा रावण के वद करने के बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस वर्ष दशहरा मैदान में बहारी लोगो का प्रेवश निषेध होगा दशहरा मैदान में व्यापारीगण,वरिष्ठ नागरिकों के एव समिति के लोगो के लिए एक केम्पस बनाया जा रहा है उस केम्पस में ही सभी व्यवस्था की जायगी। प्रमोद हरोड़े ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम शाम 6.30 से प्रारंभ किया जाएगा जो कि शाम 8 बजे तक होगा समिति ने सभी भक्तों से दशहरा कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है ।

इंडिगो फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़, चेन्नई एयरपोर्ट पर आरोपी की गिरफ्तारी

Woman molested in Indigo flight, accused arrested at Chennai airport Woman molested in Indigo flight दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 9 अक्टूबर की है। आरोपी उड़ान के दौरान महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। नई दिल्ली : दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आरोपी पेशे से संगमरमर और टाइल बिछाने का काम करता है। यह घटना 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि 45 वर्षीय राजेश शर्मा उसके साथ इंडिगो एयरलाइंस में साथ ही ट्रेवल कर रहा था। बुधवार को उड़ान के दौरान, राजेश एक महिला के बगल में बैठा था। महिला ने आरोप लगाया कि उस आदमी ने उसे गंदे तरीके से छूने की कोशिश की। जब महिला ने सभी को बताया कि लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने गंदी हरकत करना जारी रखा। इसके बाद पायलट ने खुद उस शख्स की शिकायत की जिसके बाद आरोपी को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।जैसे ही फ्लाइट ने लैंड किया, सुरक्षाकर्मी, पहले से ही विमान के उतरने का इंतजार कर रहे थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, महिला को भी हवाई अड्डे पर इंडिगो कार्यालय ले जाया गया, जहां से उसने लिखित में शिकायत दी। इस बीच, आदमी को हवाई अड्डे की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है। Read more : https://saharasamachaar.com/manager-of-livelihood-mission/ महिला जयपुर और दिल्ली की यात्रा के बाद घर लौट रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि आरोपी, जो उसके पीछे बैठा था, ने उड़ान के दौरान कथित तौर पर महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश की थी। स्थानीय पुलिस ने महिला को लिखित शिकायत दर्ज कराने में मदद करने के बाद, जांच चल रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

हाई कोर्ट ने पटवारी अनीता श्रीवास्तव का निलंबन रद्द किया, गलत आदेश पर सरकार को फटकार

High Court cancels suspension of Patwari Anita Srivastava, reprimands government on wrong order ग्वालियर – 23 सितंबर 2024 को मध्यप्रदेश High Court cancels suspension ने पटवारी अनीता श्रीवास्तव के निलंबन को अवैध ठहराते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। न्यायमूर्ति अनिल वर्मा की पीठ ने न केवल अनीता के पक्ष में फैसला सुनाया, बल्कि सरकार को आदेशों का गलत इस्तेमाल करने पर सख्त चेतावनी भी दी। क्या है मामला? अनीता श्रीवास्तव, जो कि 2006 से पटवारी पद पर कार्यरत हैं, को भितरवार के एसडीओ ने 29 अगस्त 2024 को निलंबित कर दिया था। अनीता ने इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए दलील दी कि एसडीओ को उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है। मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 104(2) के अनुसार, केवल कलेक्टर ही पटवारी को निलंबित कर सकता है। कोर्ट ने क्या कहा? High Court cancels suspension कोर्ट ने इस मामले में सरकार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि बिना अधिकार क्षेत्र के एसडीओ द्वारा जारी निलंबन आदेश न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग भी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में, जहां आदेश बिना कानूनी आधार के जारी किए जाते हैं, हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना जरूरी है। न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने स्पष्ट किया कि “पटवारी का निलंबन या नियुक्ति का अधिकार केवल कलेक्टर के पास है, न कि एसडीओ के पास।” कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई मामलों का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी अधिकारी के पास आदेश जारी करने का अधिकार नहीं होता, तो ऐसे आदेशों को अवैध घोषित करना जरूरी है। पटवारी अनीता श्रीवास्तव के पक्ष में फैसला: कोर्ट ने अनीता श्रीवास्तव का निलंबन आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया और राज्य सरकार को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार कानून के तहत कोई कार्रवाई करना चाहती है, तो वह सही प्रक्रिया का पालन करते हुए कर सकती है। अनीता का बयान: फैसले के बाद अनीता ने खुशी जताई और कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि उन सभी सरकारी कर्मचारियों की है जो अनुचित तरीके से निलंबित किए जाते हैं। कोर्ट ने मेरे साथ न्याय किया है और मैं इसके लिए आभारी हूं।” सरकार के लिए सख्त संदेश: इस फैसले ने न केवल अनीता श्रीवास्तव को न्याय दिलाया, बल्कि राज्य सरकार और उसके अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि बिना अधिकार और कानूनी आधार के आदेश जारी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्कर्ष: यह फैसला पटवारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से बाहर जाकर आदेश जारी करना प्रशासन के लिए महंगा साबित हो सकता है

मुख्यमंत्री के बयान पर पटवारी संवर्ग की प्रतिक्रिया: प्रदेश अध्यक्ष सोहन साहू ने की सम्मानजनक शब्दों की मांग

Patwari cadre’s reaction on Chief Minister’s statement: State President Sohan Sahu demanded respectful words भोपाल: reaction on Chief Minister’s statement मध्य प्रदेश पटवारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन साहू ने मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर और पटवारियों की तुलना करते हुए दिए गए हालिया बयान पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। 10 अक्टूबर को मुरैना में एक सार्वजनिक सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, उससे प्रदेशभर के पटवारी संवर्ग में असंतोष और आक्रोश उत्पन्न हो गया है। सोहन साहू ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, “माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के पालक हैं, और हम सब उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी हमेशा सभी को मर्यादित और सम्मानजनक भाषा के उपयोग की प्रेरणा देते हैं, परंतु बार-बार मंचों से पटवारी वर्ग के संदर्भ में की जाने वाली टिप्पणियां हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।” Read More : https://saharasamachaar.com/manager-of-livelihood-mission/ साहू ने स्पष्ट किया कि पटवारी का पद अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। “हम प्रदेश के किसानों के हित में कार्य करते हैं और सरकार के विभिन्न कार्यों में अभिन्न भूमिका निभाते हैं। किसान और ग्रामीण जनजीवन से जुड़े मामलों में पटवारियों का योगदान सर्वविदित है। हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं का सम्मान करते हैं, और यही सम्मान की अपेक्षा हमें भी सरकार से है,” उन्होंने कहा। पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि भविष्य में पटवारियों के प्रति आदरयुक्त और सम्मानजनक शब्दों का उपयोग किया जाए। “हमारा संवर्ग निरंतर सरकार के विकास कार्यों में सहभागी रहा है और हम पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। किंतु इस प्रकार के बयान हमारी मनोबल को गिराने का काम करते हैं,” साहू ने कहा। पटवारी संघ ने यह भी रेखांकित किया कि पटवारियों का कार्यभार अत्यंत जटिल और जिम्मेदारियों से भरा हुआ है। वे न केवल राजस्व से संबंधित कार्यों का संचालन करते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री से अपील करते हुए सोहन साहू ने कहा, “हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी भविष्य में ऐसे कदम उठाएंगे जिससे पटवारी संवर्ग का आत्मसम्मान और मनोबल बना रहेगा, ताकि हम किसान और समाज के हित में और भी बेहतर काम कर सकें।”

महिला सशक्तिकरण में वन स्टॉप सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका

   उज्जैन  महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जिससे निपटने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये प्रदेश में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति की संबल उपयोजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर की स्थापना महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित और संकटग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराना है। महिला सशक्तिकरण में वन स्टॉप सेंटर की भूमिका ·  सुरक्षित आश्रय एवं तात्कालिक सहायता – वन स्टॉप सेंटर उन महिलाओं को तत्काल आश्रय और सुरक्षा प्रदान करता है जो घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होती है। सेंटर में महिलाओं को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाती है और उन्हें सुरक्षित वातावरण में आश्रय दिया जाता है। ·  कानूनी सहायता और परामर्श – वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करता है ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सके और आवश्यक कानूनी कदम उठा सकें। कानूनी परामर्श और न्यायिक प्रक्रियाओं में सहायता मिलने से महिलाएँ अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय पाने की दिशा में सशक्त हो सकें। ·  चिकित्सा सहायता – वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलती है। हिंसा या प्रताड़ना से घायल महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य सेवाएँ के साथ समन्वय कर चिकित्सा सेवाएँ दी जाती है। ·  मनोवैज्ञानिक परामर्श – हिंसा की शिकार महिलाएँ अक्सर मानसिक आघात से गुजरती है, वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षित परामर्शदाता महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान करते है जिससे उनका आत्म-विश्वास मजबूत होता है। ·  पुनर्वास सेवाएँ एवं समाज में पुनर्स्थापना – वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को पुनर्वास सेवाएँ भी प्रदान करते है। जरूरत पड़ने पर महिलाओं को उनके परिवार के साथ पुनर्स्थापित करने अथवा उन्हें स्वतंत्र जीवन जीने, अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान करता है। ·  आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्रशिक्षण और रोजगार – वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये प्रशिक्षण देने का भी प्रयास करते है। महिलाओं को विभिन्न कौशल में प्रशिक्षित किया जाता है। इससे वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें।        प्रदेश के 52 जिलों में 57 वन स्टॉप सेंटर संचालित किये जा रहे है। प्रारंभ से अगस्त 2024 तक 98 हजार 636 महिलाओं को पंजीकृत कर विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की गई, जिसमें लगभग 78 प्रतिशत महिलाएँ (76,499) को घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दहेज उत्पीड़न, बलात्कार, यौन अपराध, बाल विवाह, गुमशुदा, अपहरण, निराश्रित आदि से संबंधित प्रकरणों में यथोचित मदद की गई। वर्ष 2019-20 में कुल 6 हजार 352 महिलाओं को सहायता दी गई थी। वर्ष 2023-24 में 21 हजार 490 महिलाओं को मदद प्रदान की गई। अब सभी वन स्टॉप सेंटर में वाहनों का प्रावधान भी किया गया है, जिससे दूरस्थ महिलाओं को भी त्वरित सहायता मिल सकेगी। क्रमांक 1881         

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet