Monsoon Update: राजधानी समेत कई शहरों में तूफानी बारिश का अलर्ट
Monsoon Update: Alert of stormy rain in many cities including the capital
Monsoon Update: Alert of stormy rain in many cities including the capital
‘Fish was served in Tilak, why was it not made in the wedding
These 6 dishes are famous as breakfast, what if you have not tasted these dishes?
Indi alliance ahead on 9 out of 13 seats, winning on two
Amarwada: In the 12th round, Congress candidate Dhiren Shah is leading by 6 thousand votes.
Why is there lack of employment in the country despite urbanization and economic development?
Forest gives clean chit in case of IFS officers trapped in Rs 7 crore scam
Rahul Gandhi’s post regarding Smriti Irani creates stir in political circles
बाराबंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इस कारण तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है। ऐेसे में शादी करने दूल्हा बारात लेकर गाजे बाजे के साथ नाव से पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नाव से शादी करने पहुंचा दूल्हा चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है। तटबंध के अंदर बने मकानों में पानी घुस गया है। यहां के लोगों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी के घर में शादी है तो किसी के घर में कोई दूसरा आयोजन है। लेकिन बाढ़ के चलते लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं। अनोखी शादी का यह मामला बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लोपुर द्वितीय में माधव पुरवा के रहने वाले राम आसरे की बेटी की शादी होनी थी। सूरतगंज ब्लॉक के सैलक गांव से राघवराम की बारात आनी थी। लेकिन गांव को जाने के लिए रास्ता नहीं था। सड़क मार्ग न होने पर दूल्हा राघवराम दुल्हनिया लेने के लिए डीजे, बाजा और बराती लेकर नाव से निकल पड़ा। वह नाव से बारात लेकर शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गया। नाव सवार दूल्हे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में नाव सवार बारातियों की खूब चर्चा हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.70 से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, मंगलवार रात से जलस्तर घट रहा है। नेपाल के गिरजा व शारदा बैराज से मंगलवार को चार लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सरयू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे नदी के किनारे बसे गांव में पानी भर गया है। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर अपना ठिकाना बनाया है।
Mahatma Gandhi’s statue uprooted, political uproar in Assam; Congress condemned
Will Rahul Gandhi become the new face of farmer strategy? Such is the preparation to bring private bill on MSP
भोपाल मध्य प्रदेश में त्योहारों का मौसम करीब आते ही हर साल छोटे शहरों से बड़े शहरों में दूषित मावे की आपूर्ति बढ़ जाती है। इस बार भी ऐसा होगा, इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी चौकस हो गए हैं, मगर इसे रोकना एक बड़ी चुनौती है। राज्य का ग्वालियर-चंबल अंचल वह इलाका है जहां से प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं देश के कई इलाकों में मावा की आपूर्ति होती है। शादी समारोहों का सिलसिला शुरू हो चुका है, वहीं स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व कुछ दूर है, इसके साथ ही मावे की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में यह क्रम और तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाइयां भी बढ़ने लगी हैं। दूषित मावे की आपूर्ति की मिल रही सूचनाओं के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को ग्वालियर से भोपाल मावा आने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर भोपाल रेलवे स्टेशन पर आए मावा को जब्त कर लिया गया, मगर जो दो लोग मावा लेकर आए थे, वे रफूचक्कर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 36 क्विंटल मावा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत आठ लाख रुपए आंकी गई है। इस मावे के सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा। उसके बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि यह मावा ठीक था अथवा दूषित। जानकारों का कहना है कि राज्य में दूषित मावा की आपूर्ति को रोकना सरकारी अमले के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से यह मावा ट्रेन के जरिए या सड़क मार्ग के जरिए पहुंचता है। विभाग को या पुलिस अमले को जब किसी मुखबिर से सूचना मिलती है तभी कार्रवाई हो पाती है। इस बार देखना होगा कि प्रशासन दूषित मावे की आपूर्ति को कैसे रोकता है।
Timings of many trains including Sampark Kranti, Dayodaya Express changed, read
Arvind Kejriwal gets interim bail from Supreme Court, but will have to remain in jail
मुंबई, बालीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों महंगाई बढ़ रही है। हिंदी सिनेमा में करीब 10 एक्टर्स हैं और वो सभी सूरज, चांद और धरती मांग रहे हैं। इसलिए आप उन्हें पैसा देते हैं। फिर फिल्म के लिए पैसा देते हैं और फिर दूसरे खर्चे भी आते हैं। लेकिन आपकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाती। करण जौहर ने आगे कहा- जो फिल्म स्टार्स 35 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। वो 3.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर रहे हैं। यह गणित कैसे काम कर रहा है? मालूम नहीं। फिर भी आपको फिल्में बनाते रहना चाहिए और कंटेंट तैयार करना चाहिए क्योंकि आपको पेट भी पालना है। अगर जवान-पठान जैसी फिल्में सफल रहीं तो क्या हमें सिर्फ एक्शन फिल्में ही बनाना चाहिए? हर कोई उसी तरफ भाग रहा है। लेकिन अचानक से अगर लव स्टोरी काम कर जाती है तो ऐसा लगता है कि हम बिना सिर वाली मुर्गियों की तरह इधर-उधर भाग रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर ने कहा कि दर्शकों की पसंद बहुत निश्चित हो गई है। वह एक खास तरह का सिनेमा चाहते हैं और अगर आप एक निर्माता के तौर पर एक खास नंबर चाहते हैं तो आपकी फिल्म को ए, बी और सी सेंटर पर भी परफॉर्म करना होगा। सिर्फ मल्टीप्लेक्स ही काफी नहीं होंगे। बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर ने बहुत सारी फिल्में बनाई है, जिनमें से कुछ फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हाल ही में करण ने मोटी फीस मांगने वाले स्टार्स को लेकर बात की है, जिनकी फिल्में आधा भी नहीं कमा पाती हैं।