LATEST NEWS

MP : भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित को थमाया नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित शेजवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर ये कार्रवाई उपचुनाव के लिए हुए मतदान के अगले ही दिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते की गई है। उन्हें सात दिन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना स्पष्टीकरण देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि ‘सांची उपचुनाव के अधिकृत प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों की गईं, जिसकी शिकायतें प्रदेश संगठन को मिलती रहीं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई। ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष 7 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें, वरना अनुशासात्मक कार्रवाई की जाएगी।’ इसके साथ ही भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के पिता व पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे सत्यपाल सिकरवार को को भी दिया कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्हें भाजपा की तरफ से ग्वालियर पूर्व सीट पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी, वह दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले थे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है।

MP : चाइनीज पटाखे बेचे तो दो साल की सजा, लव जिहाद के लिए बनेगा सख्त कानून

भोपाल. मध्य प्रदेश में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखे नहीं बिक पाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। बुधवार को शिवराज सरकार ने गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण सहित कई निर्णय लिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लव जिहाद और शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में मान्य नहीं होगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने चाइनीज पटाखों पर बैन लगा दिया है। अगर बाजार में चाइनीज पटाखे बिकते मिले तो एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके अलावा बेटियों से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सीएम शिवराज ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नियमित रूप से फॉलोअप किया जाएगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर चाइना का सामान न खरीदें। उन्होंने लोगों से मिट्‌टी के दीये खरीदने की अपील की है, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) के अंतर्गत अवैध पटाखों के भंडारण,‍ वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर 2 साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए कोई भी चीनी पटाखों का भंडारण, वितरण, विक्रय अथवा उपयोग न किया जाए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में रेत आदि खनिजों का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए। इसी के साथ जो लाइसेंसधारी ठेकेदार हैं, उन्हें संरक्षण दिया जाए। साथ ही, फर्जी चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो, जिससे कोई जनता को ठग ना सके। इस संबंध में केवल इन कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

अमेरिका में राजनैतिक संकट : राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पर विवाद, ट्रम्प राष्ट्रपति रहेंगे या होगी विदाई ?

वाशिंगटन। अमेरिका के लोगों ने तीन नवंबर को मतदान किया है और मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू हो गई है. अभी इलेक्टोरल वोट के नतीजे आने शुरू हुए हैं और जो बाइडेन-डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर चल रही है. अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल के जवाब का इंतजार हर कोई कर रहा है, ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया की नजरें भी इस ओर हैं. लेकिन अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं उससे साफ हो गया है कि अमेरिका में चुनावी नतीजे इतने आसानी से घोषित होने नहीं जा रहे हैं. जिसकी उम्मीद पहले से ही थी. शुरुआती रुझानों में जो बाइडेन आगे चल रहे हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि वो चुनाव जीत चुके हैं. ऐसे में अब ये लड़ाई अदालत और सीनेट के हवाले होती दिख रही है. क्योंकि अगर किसी भी उम्मीदवार ने मौजूदा नतीजों को नहीं माना, तो अमेरिकी इतिहास में ऐसी परिस्थिति खड़ी हो सकती है जो अभी तक सामने नहीं आई है. अभी क्या है अमेरिका की स्थिति? आपको बता दें कि अमेरिका के लोगों ने तीन नवंबर को मतदान किया है और मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू हो गई है. मौजूदा डाटा के मुताबिक, जो बाइडेन करीब 224 इलेक्टोरल वोट पा चुके हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 213 वोट ही मिल पाए हैं. लेकिन, अभी ये सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है और अंतिम आंकड़ा इससे काफी अलग हो सकते हैं. इस बार चुनाव नतीजों में इतनी देरी क्यों? दरअसल, अमेरिकी चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दस करोड़ के करीब वोट सिर्फ मेल-इन के जरिए डाले गए हो. यानी इलेक्शन डे से पहले ही दस करोड़ लोगों ने मतदान कर दिया. जबकि इस बार के चुनाव के लिए कुल 16 करोड़ वोटरों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था, ऐसे में आधे से अधिक वोट मेल के जरिए ही डाले गए हैं. अब अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ राज्यों ने अभी सिर्फ उन वोटों को ही गिना है जो 3 नवंबर को डाले गए हैं. यानी राज्यों ने अभी मेल-इन वोटों को नहीं खोला है. हालांकि, जो छोटे राज्य हैं वहां दोनों वोटों की गिनती हो रही है. यही कारण है कि मौजूदा नतीजों को कोई अंतिम नहीं मान रहा है और मेल-इन वोटरों को गिने जाने तक इंतजार करना पड़ रहा है. अदालती लड़ाई की ओर बढ़ा अमेरिका चुनाव? सिर्फ वोटों की गिनती ही नहीं बल्कि नतीजों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कुछ राज्यों में वोटों की गिनती गलत हो रही है, ऐसे में वो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं. यानी कुछ राज्यों के नतीजों को लेकर अदालती लड़ाई शुरू हो सकती है, जवाब में जो बाइडेन की टीम ने कह दिया है कि उनकी लीगल टीम तैयार है और अदालती लड़ाई मंजूर है. अगर ऐसा होता है तो नतीजों के लिए काफी दिनों की सुनवाई हो सकती है. अगर टाई हो गया अमेरिकी चुनाव तो ? अभी के रुझानों में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला कांटे का चल रहा है. ऐसे में ये भी अंदेशा है कि अंत में मुकाबला टाई हो सकता है क्योंकि अब दोनों ही पार्टियां कुछ राज्यों में लीड कर रही हैं. अगर इलेक्टोरल वोट 269-269 पर जाकर रुकते हैं तो फिर हर किसी की नज़रें अमेरिकी सीनेट पर टिकी रहेंगी. हाउस ऑफ रिप्रेंजटेटिव सबसे पहले उपराष्ट्रपति पद का चुनाव करेगा, फिर वोटिंग के जरिए पूरी सीनेट अंत में राष्ट्रपति को चुनेगी. लेकिन इस प्रक्रिया में वक्त लग सकता है और पूरे नतीजे आने में दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि अमेरिका में लोगों की वोटिंग के बाद जो इलेक्टर्स चुने जाते हैं, वो ही राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं. 14 दिसंबर को अमेरिकी सीनेट में वोटिंग होगी, जहां 538 इलेक्टर्स नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे. इनमें बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए.

अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल गोदाम में आग लगने से धमाका, 9 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने व विस्फोट से बगल ही बने टेक्‍सटाइल गोदाम की छतें धराशायी हो गईं और आग गोदाम तक जा पहुंची। गोदाम में 24 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में दबने के चलते हुईं मौतें सभी मौतें 4 गोदामों की छतों के मलबे में दबने के चलते हुईं। अन्य घायल कर्मचारी भी मलबे के चलते तेजी से भाग नहीं सके और लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। केमिकल फैक्ट्री व इसके बाद गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां लगानी पड़ गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। केमिकल फैक्ट्री में हुए 5 ब्लास्ट मिली जानकारी के अनुसार नानूभाई एस्टेट की केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक 5 ब्लास्ट हुए। इन धमाकों से बगल ही बने कपड़े के गोदाम की छतें धराशायी हो गईं और वहां भी आग की लपटे जा पहुंची। गोदाम में करीब 24 लोग थे, जिनमें से अधिकतर मलबे की चपेट में आ गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। कपड़े के गोदाम के मालिक का आरोप है कि यह केमिकल फैक्‍ट्री अवैध तौर पर चलाई जा रही थी।

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट में मिली बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश, मूर्तियों से सिर पर वार

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है. दोनों अपने फ्लैट में मरे मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से हमला करके हत्या की गई है. सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली से पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और क्राइम ब्रांच के इन्वेस्टिगेटर मौके पर पहुंचे हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. बुधवार की सुबह सोसाइटी के टावर नंबर बी-2 में नौवें फ्लोर पर एक फ्लैट में यह वारदात हुई है. इस फ्लैट में एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी रुके हुए थे. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग कुछ दिनों के लिए यहां रहने आए थे. दोनों की लाशें बुधवार की सुबह फ्लैट के भीतर पड़ी मिली हैं. लोग दोहरे हत्याकांड की आशंका जाहिर कर रहे हैं. बुजुर्गों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से वार किए गए हैं. पूरे घर में खून फैला मिला है. पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है. छानबीन की जा रही है.

आरएसएस की बड़ी बैठक भोपाल में , दिग्विजय सिंह ने पूछे सवाल

भोपाल। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘क्या वे भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करता है? भागवत जी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी इस बार मध्य क्षेत्र की टोली के साथ भोपाल के शारदा विहार में बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोना काल में संघ द्वारा की गई सेवाओं की समीक्षा होगी। आदिवासियों के बीच में भ्रम फैलाने वाली संस्थाओं से निपटने व मजदूरों को मुख्य धारा में लाने की रणनीति बनाई जाएगी। बीते तीन महीने में संघ प्रमुख भागवत का यह तीसरा भोपाल दौरा है।

MP : विस्फोट के बाद चलती कार में भीषण आग, तीन महिला समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

नरसिंहपुर। जिले हाइवे 22 पर बेलखेड़ी पावरहाउस के सामने एक चलती कार में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कार में मौजूद तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों ने कूद कर जान बचाई। कार चालक के मुताबिक सभी छिंदवाड़ा के अमरबाड़ा से शादी समारोह में शरीक होने बनखेड़ी होशंगाबाद की ओर आ रहे थे। तभी अचानक बेल खेड़ी के पास कार के सामने इंजन वाले पार्ट पर जोरदार विस्फोट हुआ और देखते-देखते कार में आग लग गई। जैसे तैसे कार में सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में लगातार विस्फोट की सूचना चौका पुलिस और अग्निशामक वाहन को दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गया था। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। जिसे पुलिस की मौजूदगी में आग बुझाया गया। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।

थाने पहुंची महिला बोली- पति मैचिंग साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलाते, केस दर्ज करो

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पुलिस ने महिला उत्पीड़न के मामलों की त्वरित सुनवाई और समाधान के लिए हर एक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया है. मिशन शक्ति के तहत स्थापित किए गए इस महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं. रोज महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर यहां पर पहुंच रही हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं. जिनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से संबंधित बताए जा रहे हैं. लेकिन चंदौली के थाने में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क एक ऐसा केस पहुंचा जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. शिकायतकर्ता महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति उसे मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी और मेकअप का सामान नहीं दिलवाते हैं. लिहाजा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इस अजीबोगरीब शिकायत को सुनने के बाद वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी हक्की-बक्की रह गई. बताया जाता है कि बाद में शिकायत लेकर आई महिला को पुलिस कर्मियों ने काफी समझाया बुझाया और तब जाकर महिला मानी और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उसे वापस घर भेज दिया. चंदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझवार मोहल्ले की एक विवाहिता सोमवार की दोपहर चंदौली कोतवाली में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची. महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने जब इस महिला से इसकी शिकायत सुनी तो कुछ देर के लिए तो उनको समझ में ही नहीं आया कि वह करे तो क्या करें. अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति उसे मैचिंग की साड़ी लिपस्टिक और चूड़ी नहीं दिलवाते हैं साथ ही साथ जब गैस खत्म हो जाती है तो उपले और लकड़ी पर खाना बनाने के लिए कहते हैं. महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि पति की इन हरकतों से तंग आ गई है और वह चाहती है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे. शिकायतकर्ता महिला की बातें सुनकर महिला पुलिस कर्मियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर वे करें तो क्या करें. इसके बाद वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने शिकायत करने आई महिला को काफी समझाया बुझाया और काउंसलिंग की. इसके बाद वह महिला मानी और वापस घर चली गई. इस संदर्भ में चंदौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी और हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उस की काउंसलिंग की. साथ ही साथ उसके पति को भी फोन पर समझाया. इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई. उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए यूपी पुलिस के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं.

राज्यसभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, BSP से भी ‘मजबूत’ हुई ट्यूनिंग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के लिए अब राज्यसभा में बिलों को पास कराने की राह आसान हो गई है. ऐसा उत्तराखंड की एक और यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव नतीजों की वजह से हुआ है. यूपी की 10 सीटों में बीजेपी के खाते में 8 सीटें और उत्तराखंड की भी एक सीट बीजेपी के खाते में ही आई है. इसी के साथ बीजेपी राज्यसभा में 92 सांसदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. दूसरी तरफ कांग्रेस 38 सीटों के साथ ऊपरी सदन में अपने न्यूनतम स्तर पर है. राज्यसभा में बीजेपी के सहयोगी दलों के पास 22 सांसद हैं. इनमें एआईएडीएमके के 9, जेडीयू के 5, मनोनीत 4 के अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, एजीपी, पीएमके और एनपीपी का एक-एक सांसद है. राज्यसभा में बीजेपी के 92 सांसद और सहयोगी दलों के 22 सांसद हैं यानी एनडीए के कुल सांसद 114 हैं. राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 245 है यानी कि किसी भी बिल को पास कराने के लिए सरकार को 123 सांसदों की जरूरत होगी. फिलहाल राज्यसभा में एनडीए के पास 114 सांसद हैं यानी कि बहुमत से 9 सांसद दूर. ऐसे में कई मौके आए हैं जब बीजेडी, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने समय-समय पर महत्वपूर्ण बिल को लेकर सरकार का साथ दिया. इनमें ट्रिपल तलाक़, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, सीएए जैसे बिल का नाम लिया जा सकता है. ऐसे में पूरी संभावना है कि अब सरकार को राज्यसभा में किसी भी महत्वपूर्ण बिल को लेकर कोई खास अड़चन पेश नहीं आएगी.

हिंदू युवकों ने बरसाना रोड की मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा, जय श्रीराम के नारे लगाए

मथुरा। नंदबाबा मंदिर में 29 अक्टूबर को 2 मुस्लिमों के नमाज पढ़ने के विरोध में बरसाना रोड की ईदगाह में 4 युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। मामला सोशल मीडिया में आते ही पुलिस एक्शन में आ गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शाहरुख नाम के युवक ने चुनौती दी थी कि जब मुस्लिम, मंदिर में नमाज अता कर सकता है तो कोई हिंदू, ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं कर सकता। इसका जवाब देने के लिए चारों युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों युवकों को घर से गिरफ्तार किया SSP गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुद को हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताने वाले सौरभ शर्मा, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर मंगलवार को बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर पहुंच गए। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में जय श्री राम के नारे लगाते हुए ईदगाह से बाहर निकल आए। गोवर्धन थाना पुलिस ने चारों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में नमाज पढ़ने वाला एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव उधर, नंदबाबा मंदिर में मस्जिद पढ़ने वाले फैजल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव आया। इसलिए, उसे अस्थाई जेल में रखा जाएगा।

अफ्रीका के माली में फ्रांस ने की आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, 50 आतंकी मारे गए

बमाको। फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। दावा है कि इस हमले में अलकायदा के करीब 50 आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं। एक फिदायीन जैकेट जब्त की गई है। यह संगठन यहां सेना के ठिकाने पर हमला करने वाला था। बुर्कीना फासो और नाइजर की सीमा के पास फ्रांसीसी ड्रोन को मोटरसाइकिलों का एक काफिला नजर आया था। इस पर दो मिराज विमानों से मिसाइल दागी गईं। फ्रांस ने पिछले हफ्ते इस इलाके में जिहादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, “मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो बेहद अहम है। इसे 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।” आईएस आतंकियों के खिलाफ भी चलाया जा रहा ऑपरेशन सेना के प्रवक्ता बार्बरी ने यह भी बताया कि माली में आईएस आतंकियों की विंग ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेटर सहारा’ के खिलाफ भी एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें 3000 सैनिकों को लगाया गया है। यह ऑपरेशन करीब एक महीने पहले शुरू किया गया था। इसके नतीजे आने वाले दिनों में बताए जाएंगे। यूनाइटेड नेशंस ने शांति अभियानों के तहत माली में 13 हजार सैनिकों की तैनाती की है। वहीं, फ्रांस ने इस इलाके में 5100 सैनिकों को तैनात किया है। फ्रांस में धार्मिक टकराव में हुए हमले धार्मिक टकराव के कारण दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों ने फ्रांस को हिला दिया है। पहले पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने वाले टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया था। इसके बाद नीस में चर्च के बाहर चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शनिवार को भी एक अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च में पादरी को गोली मार दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने हमलों को बताया था इस्लामिक आतंकवाद लगातार हो रहे हमलों के कारण सरकार ने फ्रांस में तैनात सैनिकों की संख्या दोगुनी कर दी है। मैक्रों ने इन घटनाओं को इस्लामिक आतंकवाद करार दिया था। इसके बाद से ही वे मुस्लिम देशों के नेताओं के निशाने पर हैं। कई देशों में फ्रांसीसी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। ‘कार्टून का समर्थन नहीं करते’ एक मीडिया हाउस से बातचीत में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि पूरे मामले को गलत तरीके से समझा जा रहा है। वे पैगंबर मोहम्मद के कार्टून का समर्थन नहीं करते। इस कार्टून से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बाद भी देश में अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की जाएगी। इसमें कार्टून छपना भी शामिल है।

मधुबनी में रैली कर रहे नीतीश पर प्याज फेंके गए तो 5 बार बोले- फेंको, खूब फेंको

पटना। मधुबनी के हरलाखी में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में लोगों ने आलू -प्याज फेंका। हालांकि, इनमें से कोई भी आलू-प्याज सीएम तक नहीं पहुंचा। इस दौरान भी नीतीश रैली को संबोधित करते रहे और उन्होंने कहा- जितना फेंकना है, फेंकते रहो। नीतीश के सुरक्षाकर्मी जब विरोध करने वालों को रोकने पहुंचे तो नीतीश ने उन्हें भी रोक दिया। कहने लगे कि उन्हें रोकिए मत, फेंकने दीजिए। इसके बाद लोगों की ओर से आलू-प्याज फेंकना बंद हो गया। नीतीश ने इसके बाद तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पूछा कि जो आज नौकरी देने की बात कह रहा है, 15 सालों में कितने लोगों को उसने नौकरी दी। नीतीश ने कहा, “हमने बिहार में अर्थव्यवस्था 24 हजार करोड़ से 2 लाख 11 हजार करोड़ तक पहुंचाई। प्रदेश का विकास किया। पहले की सरकार के दौरान बिहार को 7 सौ मेगावाट बिजली मिलती थी, इसे बढ़ाकर हमने 6 हजार मेगावाट कर दिया। घर-घर बिजली देने का काम किया। मधुबनी पेंटिग को उद्योग में परिवर्तन करने के लिए इसे आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी से जोड़ा। इसके प्रशिक्षण के लिए सौराठ में विद्यालय देकर मिथिला और मैथिली का मान बढ़ाया।

फ्रांस में आतंकी हमले को जायज बताने वाले शायर मुनव्वर राणा पर केस

भोपाल. फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान देने के मामले में शायर मुनव्वर राणा पर FIR दर्ज हुई है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और IT एक्ट में केस दर्ज करवाया है। वहीं, बेटी सुमैया ने कहा कि पापा अपनी बात पर अडिग हैं, वे पीछे नहीं हटेंगे। राणा ने फ्रांस में 16 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले को सही ठहराते हुए कहा था, “हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।” ‘पैगम्बर का कार्टून बनाना गुनाह है’ सुमैया कहती है, ‘मुकदमे के बाद पापा का कहना है कि किसी भी हाल में न तो अपनी बात से पीछे हटेंगे। न हम बेल के लिए जाएंगे। अगर सरकार चाहती है कि मुझे जेल भेजा जाए तो बेशक मुझे जेल में डाल दे। वह अपनी बात पर अडिग है। उनका मानना है कि सिर कलम करना गुनाह है तो पैगम्बर का कार्टून बनाना उससे भी बड़ा गुनाह है। क्योंकि आपने किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।’ राणा ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था राणा ने फ्रांस में हुए हमले की निंदा करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा।” राणा ने ये भी कहा था, “मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में विवादित कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।” फ्रांस में क्या हुआ था? पेरिस के पास कॉन्फ्लांस सेन्ट होनोरिन इलाके में एक टीचर ने पिछले महीने क्लास में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद हमलावर ने 16 अक्टूबर को टीचर की हत्या कर दी थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था। हमलावर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला, कट्टरपंथियों ने कई घरों में आग लगा दी

ढाका . बांग्लादेश में कथित रूप से इस्लाम की निंदा संबंधी पोस्ट की अफवाह के चलते कोमिला जिले में कुछ कट्टरपंथियों ने कई हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी। बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम ने खबर दी कि रविवार को इन घरों में तोड़फोड़ की गयी और उनमें आग लगा दी गई। इस घटना से पहले फ्रांस में रहने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने अमानवीय विचाराधारा के खिलाफ कदम उठाने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की कथित रूप से प्रशंसा की थी। मैक्रों ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को दिखाने पर पेरिस में एक शिक्षक का सिर कलम कर दिए जाने पर कड़े कदम उठाए हैं। खबर के अनुसार, पूर्बो धौर के बाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पोस्ट पर टिप्पणी में मैक्रों की कार्रवाई का स्वागत किया था। फेसबुक पोस्ट के बारे में अफवाह फैलने पर शनिवार को इलाके में तनाव छा गया। इस खबर में बांगरा बाजार थाने के प्रभारी अधिकारी कमरुजम्मां के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें बाल विद्यालय का प्रधानाध्यापक और समीप के अंडकोट गांव का एक बाशिंदा शामिल हैं। जिले के उपायुक्त मोहम्मद अदुल फजल मीर ने इलाके का दौरा करने के बाद बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम से कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है। उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों समेत कई अन्य लोगों के घरों पर हमला किया। जब उनसे पूछा गया कि प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं तो उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई की है। कमरुजम्मां ने बताया कि हमले को लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो देखेगी। पैगंबर मोहम्मद के काटूर्नों को लेकर फ्रांस के खिलाफ कई मुस्लिम बहुल देशों में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन किया जा रहा है।

मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी, 4 पर FIR

मथुरा .  नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके फोटो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। मंदिर को गंगाजल से भी धोया गया। घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। कोरोना की वजह से मंदिर में भीड़ कम थी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मंदिर में नमाज पढ़ने वाले दिल्ली की खुदाई खिदमतगार संस्था के लोग हैं। इस बीच मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मामले में कानून सख्ती से काम करेगा। बताया जा रहा है कि मंदिर में चार युवक पहुंचे थे। इन्होंने अपना नाम फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक बताया। इन युवकों ने खुद को हिंदू-मुस्लिम संस्कृति में विश्वास रखने वाला बताया। मोबाइल में तमाम संत-महंतों के साथ अपनी फोटो भी दिखाईं। इन्होंने मंदिर के सेवादार कान्हा गोस्वामी से दर्शन करने की अनुमति मांगी, तो उन्होंने अनुमति दे दी। जिस समय फैजल और मोहम्मद चांद नमाज पढ़ रहे थे, उनके दोस्त नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर साधु-संतों में गुस्सा है। सेवादार कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फैजल, चांद, नीलेश और आलोक पर धारा 153ए , 295 और 505 में केस दर्ज किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet