खेड़ली बाजार में आबादी के बीच शराब दुकान से परेशान महिलाएं, नेत्री सीमा के नेतृत्व में एस डी एम को सौंपा ज्ञापन ।
Women troubled by the liquor shop in the middle of the population in Kherli Bazaar, submitted a memorandum to the SDM under the leadership of leader Seema.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर की अगुवाई में खेड़ली बाजार की महिलाओं ने आबादी क्षेत्र में चल रही शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में एस डी एम शैलेन्द्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।महिलाओं ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल के पास संचालित शराब दुकान से आवागमन में परेशानी हो रही है। 1/4/2026, 11/3/2026 और 21/4/2026 को दुकान के पास महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आईं। कई बार संचालक से दुकान हटाने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुकान आबादी से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।
इन्होंने क्या कहा ज्ञापन मिला है ज्ञापन आबकारी आयुक्त को भेजा दिया गया। वहीं आबकारी आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया है।
शैलेन्द्र बड़ोनिया अनुभागीय अधिकारी राजस्व आमला








