The water stream flowed due to the efforts of councilor Kumari Khushboo Vijay Atulkar.
पार्षद खुशबू विजय अतुलकर के प्रयासों से सालों से बंद नलकूप से फूटा पानी, वार्डवासियों को मिलेगी राहत
हरिप्रसाद गोहे
आमला। पार्षद खुशबू विजय अतुलकर की पहल पर वर्षों से बंद पड़ा नलकूप दोबारा चालू हो गया है। नगर पालिका की टीम ने मशीन की मदद से नलकूप के अंदर फंसे टूटे पाइप निकाले और मोटर पंप डालकर विद्युत कनेक्शन कराया।
नलकूप से पानी निकलते ही वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अब पानी की दिक्कत दूर होगी। पार्षद ने नगर पालिका और जल शाखा टीम का आभार जताया।
recent visitors 236








