Auto driver’s son Udit Pawar achieves 8th position in 10th state merit list
हरिप्रसाद गोहे
आमला। संघर्ष और मेहनत से सफलता की नई इबारत लिखते हुए आमला के उदित पवार ने 10वीं बोर्ड में 98.4% अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान पाया। उदित जिले में दूसरे और आमला ब्लॉक में पहले स्थान पर रहे।
उदित के पिता गिरधारी पवार ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उदित ने शतरंज, पेंटिंग और फिल्मों से तनाव दूर कर पढ़ाई में बेहतर एकाग्रता बनाए रखी।
उदित की उपलब्धि पर सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर समाज ने भव्य अभिनंदन किया। सचिव विजय सोलंकी, मीडिया प्रभारी अनिल सोनपुरे और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार टिकारे ने उदित को प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
recent visitors 390








