Due to the negligence of the administration, there is a jam in Amla Main Market, people are troubled.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के मुख्य मेन मार्केट में शाम के समय रोज लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर ऑटो, बाइक और पैदल राहगीरों की भीड़ के चलते आवागमन ठप हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से हालात बिगड़ रहे हैं।

जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। लगातार समस्या बनी रहने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
recent visitors 255








