Women and Child Development team stopped two child marriages in Amla, action taken in three cases in one month.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर को सूचना मिली कि ग्राम बड़ा खारी निवासी गिनदु बाई परते 7 मई 2026 को अपनी नाबालिग बेटी का विवाह कर रही हैं। स्कूल मार्कशीट के अनुसार बेटी का जन्म 18 जनवरी 2009 का है। उक्त प्राप्त सूचना को एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी को अवगत कराया गया। एसडीएम के निर्देश पर सेक्टर पर्यवेक्षक पुष्पा खातरकर व आंगनवाड़ी टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम समझाए। परिजन मान गए और विवाह रुक गया।

इसी तरह ग्राम लालढाना में दिनेश दोबारे भी नाबालिग बेटी का विवाह कर रहे थे, जिसे टीम ने समझाइश देकर रुकवाया। गौरतलब हो की
आमला विकासखंड में एक माह के भीतर तीन बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं।









