LATEST NEWS

देवउठनी एकादशी: योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि विष्णु, जाने शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष नवंबर में देवउठनी एकादशी कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है। सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं, जिससे चातुर्मास का समापन होता है। इसके बाद विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं और इस दिन से शुभ मुहूर्त भी देखे जाते हैं। देवउठनी एकादशी की तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6:40 बजे से शुरू होगी और 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। देवउठनी एकादशी पूजा विधि देवउठनी एकादशी के इस पावन दिन पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर, सूर्योदय से पहले स्नान कर भगवान विष्णु के व्रत का संकल्प लेते हैं। इसके बाद घर के मंदिर की सफाई कर, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हैं। भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर हल्दी या गोपी चंदन का तिलक लगाते हैं। भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला, मिठाई, फल और तुलसी के पत्ते अर्पित करते हैं। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का श्रद्धा से जाप करते हैं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं। दिनभर व्रत का पालन करते हुए रात में भजन-कीर्तन और जागरण किया जाता है, और अगले दिन सुबह पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है। देवउठनी एकादशी के मंत्र – वन्दे विष्णुं भव भय हरं सर्वलोकैक नाथम्। – ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्। – ॐ नमो नारायणाय। – ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। – मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः॥ देवउठनी एकादशी का महत्व देवउठनी एकादशी के साथ शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। इस दिन शालिग्राम और तुलसी का विवाह भी होता है, जो तुलसी पूजा के महत्व को बढ़ाता है। तुलसी और शालिग्राम की पूजा करने से पितृ दोष समाप्त होता है। इस व्रत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है, जो मानसिक शांति और समृद्धि लाने में सहायक है।

राशिफल शुक्रवार 8 नवंबर 2024

मेष राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की करेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। वृषभ राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट रहें। सोच-समझकर धन खर्च करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ में आपके उपलब्धियों की प्रशंसा की जाएगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। कुछ जातक नए लोकेशन पर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप हेल्दी और फिट रहेंगे। कर्क राशि- वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोगों का रिलेशनशिप में विवाह के बारे में चर्चा हो सकती है। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि- आपके स्किल और टैलेंट से सहकर्मी इंप्रेस होंगे। कुछ जातक नया घर खीरद सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज घर में रिश्तों को मधुर बनाने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। तुला राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को अधूरा न छोड़े। सभी कार्यों को डेडलाइन के अंतर्गत पूरा करने की कोशिश करें। परिजनों की सलाह से आप करियर में खूब तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि- घर में सुख-शांति आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। रोमांटिक लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक स्थल पर यात्राके योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करने में संकोच न करें। मकर राशि- किसी करीबी से मुलाकात संभव है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुंभ राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। सिंगल जातकों क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिल सकता है। आज आपको फैमिली या लाइफ पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने टैलेंट और स्किल से आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।

राशिफल गुरुवार 7 नवंबर 2024

मेष राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की करेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। वृषभ राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट रहें। सोच-समझकर धन खर्च करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ में आपके उपलब्धियों की प्रशंसा की जाएगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। कुछ जातक नए लोकेशन पर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप हेल्दी और फिट रहेंगे। कर्क राशि- वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोगों का रिलेशनशिप में विवाह के बारे में चर्चा हो सकती है। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि- आपके स्किल और टैलेंट से सहकर्मी इंप्रेस होंगे। कुछ जातक नया घर खीरद सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज घर में रिश्तों को मधुर बनाने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। तुला राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को अधूरा न छोड़े। सभी कार्यों को डेडलाइन के अंतर्गत पूरा करने की कोशिश करें। परिजनों की सलाह से आप करियर में खूब तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि- घर में सुख-शांति आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। रोमांटिक लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक स्थल पर यात्राके योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करने में संकोच न करें। मकर राशि- किसी करीबी से मुलाकात संभव है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुंभ राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। सिंगल जातकों क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिल सकता है। आज आपको फैमिली या लाइफ पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने टैलेंट और स्किल से आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।

छठ पूजा का प्रसाद मांग कर खाने की परंपरा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

छठ पूजा में प्रसाद में ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल और कई प्रकार की पूजा सामग्री शामिल होती है, जिन्हें विशेष रूप से व्रती द्वारा तैयार किया जाता है। यह प्रसाद पूरी पवित्रता और सावधानी के साथ बनाया जाता है, और इसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। प्रसाद मांग कर खाने का प्रचलन इस पूजा से जुड़ी विनम्रता और सेवा भाव का प्रतीक है। माना जाता है कि व्रती अपनी आस्था और त्याग से प्रसाद तैयार करते हैं और उसे देवी छठी मैया को अर्पित करते हैं। छठी मैया की कृपा पाने के लिए लोग इस प्रसाद को पवित्र मानते हैं और इसलिए इसे स्वयं बनाने के बजाय व्रती से मांग कर ग्रहण करते हैं। यह मान्यता है कि मांग कर खाने से प्रसाद का पवित्र प्रभाव और बढ़ जाता है, क्योंकि इसे व्रती की अनुमति और आशीर्वाद के साथ ग्रहण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, मांग कर प्रसाद खाने का महत्व यह भी है कि इससे एकता और सामाजिक समरसता की भावना को बल मिलता है। व्रतियों के परिवार और पड़ोसी भी इस प्रसाद को लेकर गर्व और सम्मान की भावना से इसे ग्रहण करते हैं। प्रसाद मांग कर खाने से एक विनम्रता का भाव भी उत्पन्न होता है, क्योंकि यह समाज में इस बात की शिक्षा देता है कि समर्पण और श्रद्धा से किसी चीज को प्राप्त करना अधिक मूल्यवान है। इस प्रकार छठ का प्रसाद मांग कर खाने की परंपरा इस पूजा में समर्पण, एकता और आशीर्वाद प्राप्ति का प्रतीक है, जो इस महापर्व की महत्ता को और भी बढ़ा देता है।

छठ पूजा की शुरुआत 7 नवंबर 2024 से, भूल कर भी ना करें ये चीजें

छठ पूजा की शुरुआत इस साल 7 नवंबर 2024 से हो रही है. ये बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा पर्व  है जो पूरे देश में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और सप्तमी तिथि तक चलता है. चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास और एहम  होता है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. छठ पूजा में सूर्य देव के साथ उनकी बहन छठ मैया की भी पूजा की जाती है. छठ पूजा को लेकर कई मान्यताए है जो इस के व्रत को और भी खास बनाती है. छठ पूजा पर रखे जाने वाला व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है उनकी लंबी उम्र ,अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि  के लिया 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते है. यह व्रत महिलायें रखती है और इसके कुछ कड़े नियम भी है जिनका पालन भी करना पड़ता है. इन बातों का रखें ध्यान व्रती महिलाएं सूर्य  देव को अर्घ्य दिए बिना कुछ भी ना खाएं. पहले और दूसरे दिन सूर्य को जल देने के बाद ही भोजन करें और व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर ही सोएं. पूजा में किसी भी तरह का चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस पूजा में केवल मिट्टी के चूल्हे और बर्तनो का ही इस्तेमाल करें. पूजा के प्रसाद को गलती से भी बनाते हुए जूठा ना करें और प्रसाद बनाने से पहले कुछ भी न खाए. पूजा में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. 36 घंटो के व्रत और पूजा करने के दौरान साफ कपड़े पहने और इस बात पर ध्यान रखें की पूजा की चीज़ो को साफ हाथ से ही छुएं. छठ पूजा के दौरान बिकुल भी मांसाहारी भोजन, लहसुन और प्याज़ का सेवन ना करें. प्रसाद बनाने की जगह पर भोजन न करें. छठ का व्रत रखने वाले अपनी वाणी पर संयम रखें किसी को भी अपशब्द न कहे अन्यथा आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा.

राशिफल बुधवार 6 नवंबर 2024

मेष राशि- आज मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। वृषभ राशि– पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। मिथुन राशि- आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। सिंह राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। कन्या राशि– करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। तुला राशि- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आज आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें। धनु राशि- आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। मकर राशि- मकर राशि वाले आज लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मीन राशि : मीन राशि वालों को आज घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें।

गायत्री मंत्र: हर समस्या के लिए है कारगर उपाय

अगर कोई जीवन की उन समस्याओं से बहुत परेशान है जिनका कोई हल नही निकल रहा है तो उसकी समस्याएं अब समाप्त हो जाएंगी। बस आपको अपनी दिनचर्या से थोड़ा समय निकलना होगा और रोज गायत्री मंत्र का जाप करना होगा। संस्कृत का यह मंत्र ऋगवेद से लिया गया है जो भृगु ऋषि को समर्पित है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से जीवन में उत्साह और सकारात्मक के कारण आपकी त्वचा में चमक आती है। आंखों में तेज आता है साथ ही आप जिस काम में असफल हो रहे है। वो काम भी जल्द से जल्द हो जाते है। ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। इसका अर्थ है उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अंतःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें। शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। इसके जप के लिए तीन समय बताए गए हैं। पहला समय है प्रातःकाल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप किया जाता है। तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना चाहिए। इन तीन समय के अतिरिक्त यदि गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से जप करना चाहिए। मंत्र जप तेज आवाज में नहीं करना चाहिए। किसके लिए यह मंत्र है लाभकारी:- विद्यार्थी: गायत्री मंत्र इनके लिए काफी फायदेमंद है। इस मंत्र का जाप कोई विद्यार्थी कम से कम 108 बार जप करें तो उसे सभी प्रकार के ज्ञान को प्राप्त करने में समस्या नही होती है। साथ ही हर विषय जल्द याद हो जाता है। अगर किसी को अपना विषय आराम से याद न हो रहा हो तो उसे इस मंत्र का जरुर जाप करना चाहिेए। दरिद्रता को भगाएं: अगर आपकों हर काम में असफलता मिल रही है। हर काम चाहें वो व्यापार को हो या फिर नौकरी में हानि हो रही हो। इसमें गायत्री मंत्र काफी फायदा मिलता है। इसके लिए शुक्रवार का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करके हाथी में विराजित गायत्री मां का ध्यान कर इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी सभी दरिद्रता दूर हो जाएगी। संतान से संबंधित समस्या के लिए: अगर किसी दंपति को संतान की प्राप्ति में कठिनाई हो रही हो या फिर संतान को कोई कष्ट हो तो उनके लिए गायत्री मंत्र काफी लाभदायक है। इसके लिए दंपति प्रातः स्नान करके गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा कर इस मंत्र का जाप करें। जल्द ही उनकी संतान से संबंधित समस्याओं से निजात मिल जाएगा। शत्रु से विजय: अगर आप किसी शत्रु से परेशान है। लेकिन इसका कोई निवारण नही निकल रहा हो तो। रोज या विशेषकर मंगलवार, रविवार और अमावस्या के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे एवं पीछे क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही कोर्ट से संबंधित कामों और परिवार में एकता और प्यार बढ़ेगा। विवाह में हो रही देरी: यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही हो तो सोमवार को प्रातः स्नान करके पीले रंग के वस्त्र पहनकर माता पार्वती का ध्यान करते हुए क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करें। इससे आपका विवाह जल्द होगा। साथ ही सभी बाधाओं से मुक्त हो जाएगें। इसे लड़का और लड़की दोनों कर सकते है। किसी रोग से परेशान हो तो: अगर आप कई दिनों से किसी बीमारी से परेशान हो और किसी दवा से फायदा नही मिल रहा है तो किसी भी शुभ मुहूर्त में दूध, दही, घी और शहद को मिलाकर एक हजार गायत्री मंत्रों के साथ हवन करने से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं। इसमें समिधाएं पीपल की होना चाहिए। गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का बुरा और घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है। नारियल के बुरे मे यदि शहद का प्रयोग किया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। या फिर किसी भी शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में जल भर के रख लें और लाल रंग के आसन में बैठकर ऐं ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें। जाप करने के बाद जो व्यक्ति बीमार हो उसे उस पात्र का जल मिला दें। इससे गंभीर से गंभीर बीमारियों में निजात मिल जाएगी।  

छठ त्योहार पर सूर्य देवता और छठी मईया की आराधना की जाती है

नई दिल्ली  यूपी-बिहार में मनाया जाने वाला छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। छठ में सूर्य देवता और छठी मईया की आराधना की जाती है। यह पूजा चार दिनों तक चलती है और इसमें श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देते हैं। आइए आज हम आपको छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने की प्रथा के पीछे की पौराणिक कहानी के बारे में बताते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्य देवता जीवन और ऊर्जा के स्रोत माने जाते हैं। उनकी आराधना से मनुष्य को स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि सूर्य देवता ने अपने तेज से संसार को प्रकाश दिया और अंधकार को मिटाया। इसलिए, सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। छठी मईया को गौरी, उषा या छठ देवी भी कहा जाता है और वह सूर्य देवता की बहन मानी जाती हैं। उनका विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण समुदायों में बहुत सम्मान है। छठ पूजा के दौरान, श्रद्धालु विशेष रूप से छठी मईया की आराधना करते हैं, जिनसे उन्हें संतान सुख और परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति की उम्मीद होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से छठी मईया की पूजा करते हैं, उनको परिवार में कभी भी दुख और दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता। छठी मईया के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मनुष्य के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। छठ पूजा का आयोजन मुख्य रूप से कार्तिक महीने में, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर सप्तमी तक किया जाता है। इस पूजा में विशेष रूप से उपवास किया जाता है। इस अवसर पर लोग नदी, तालाब या किसी जल स्रोत के किनारे जाकर पूजा करते हैं। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, इस दिन श्रद्धालु स्नान करके विशेष पकवान बनाते हैं, जिसमें चावल, चना का दाल और कद्दू की सब्जी शामिल है। दूसरे दिन, जिसे ‘खरना’ कहा जाता है, उपवास रखकर शाम को खीर का प्रसाद बनाया जाता है। इसी प्रसाद को खाने के बाद शुरू होता है निर्जला व्रत। तीसरे दिन, श्रद्धालु नदियों के किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात परिवार के सभी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। बिहारी समाज के अनुसार छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा की एक अमूल्य धरोहर है। बिहार के लोग छठ पूजा को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के रूप में मनाते हैं, जो भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है।    

राशिफल मंगलवार 5 नवंबर 2024

मेष राशि-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि-मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। मिथुन राशि-मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि-प्रसन्नता रहेगी और आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। सिंह राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कन्या राशि-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। तुला राशि-मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वृश्चिक राशि-किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। धनु राशि-मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि-अशांति महसूस होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सप्ताह के प्रारंभ में संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कुंभ राशि-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मीन राशि-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

इन पांच लोगों को खिलाएं खाना, रहेगी स्थिर लक्ष्मी

हमारें जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है जिससे की लोग बहुत दुखी होते है और कुछ लोग उस समस्या का निजात निकाल कर उससे निकल जाते है। इस दुनिया में बहुत कम लोग है जो अपने जीवन से खुशी है। किसी न किसी को की न कोई समस्या है। अमीर के पास धन होते हुए भी और धन की ललसा और एक गरीब के पास धन न होते हुए सिर्फ पेट की भुख मिटाने तकी ललसा। हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या नही करते है। तरह-तरह के उपाय अपनाते है जिससे कि माता लक्ष्मी हमारे घर से कभी न जाएं। हिंदू धर्म के शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गें है जिनका आमरण करे तो हम सफलता ही हर ऊचांई को छूते चले जाएगे। शास्त्रों में दी गई बातें हमें कभी निराश नही कर सकती है। इसी प्रकार शास्त्रों में भोजन के बारें में की बातें बताई गई है। इसके अनुसार जब भोजन करते है तो उससे पहले हमें इन लोगों के लिए भोजन जरूर निकालना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमारें घर से कभी नही जाएगा। एक उपाय तो ये है कि हम अपनी मेहनत से और स्वयं की समझदारी से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और दूसरा उपाय यह है कि हम धार्मिक कर्म करें। शास्त्रों में पांच लोग ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें खाना खिलाने से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए वह कौन पांच लोग है। जिससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। किन लोगों को खिलाना चाहिए खाना… गाय को खिलाएं रोटी हिंदू धर्म में गाय को माता समान माना जाता है। यह पुज्नीय भी है। हमारें शास्त्रों में कहा गया है कि जब भी हम खाना बनाएं उसके बाद सबसे पहले एक रोटी गाय को खिलाएं। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी गाय को रोटी या हरी घास रोज खिलाता है तो उसे जल्द ही कोई अच्छा फल मिलता है साथ ही कई गुना पुण्य भी मिलता है। साथ ही कुंडली में लगे कई दोष ही शांत हो जाते है। और घर में माता लक्ष्मी का वास हो जाता है। इसलिए एक रोटी जरुर खिलाना चाहिए। कुत्तें को खिलाएं रोटी अगर आपको अपने शत्रु का भय सता रहा हो जिसके कारण आप उससे डर कर रह रहे है। तो रोज एक रोटी कुत्ते को खिलाएं। इससे आपका शत्रु का भय खत्म हो जाएगा। और आप निडर हो कर रह सकेगे। साथ ही अगरा पकी कुंडली में शनि का दोष है तो शिवार के दिन काले रंग के कुत्तें को रोटी खिलाएं। इससे आपको जल्द फायदा मिलेगा। और शनि दोष शांत होगा। माता लक्ष्मी आपके घर हमेशा के लिए आ जाएगी। मछली को खिलाएं आटे की गोली शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपकी पुरानी संपत्ति हाथ से निकल गई हो या फिर कोई मुल्यवान चीज खो गई हो तो रोज तालाब या नदी में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी पुरानी संपत्ति वापस मिल जाएगी। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिसके कारण आपके घर में कभी भी धन की कमी नही होगी। साथ ही आपको अक्षय पुण्य की प्राप्त होगा। चीटियों को डालें आटा अगर आप बहुत ज्यादा परेशान है। आपको हर काम में असफलता मिल रही है जिसके कारण आप कर्ज में डूबते चले जा रहे है। जिसके कारण आप तनाव में चले जाते है। शास्त्रों में माना जाता है कि अगर आप अपने घर में निकलने वाली चीटियों को आटा या चीनी डालेगे। जो इससे आपको अधिक फायदा होगा। इससे हमें सभी कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नही होगी। पक्षियों को खिलाएं अनाज शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि अगर आपके घर में आर्थिक लाभ न हो रहा हो। हर काम में असफलता प्राप्त हो रही हो तो इस समस्या से निजात आपको पक्षी दिला सकते है। इसके लिए रोज पक्षियों को दाना डालें जिससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। और काम में आपको सफलता प्राप्त होगी।    

राशिफल सोेमवार 4 नवंबर 2024

मेष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा। वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबारन के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं। तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मकर राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें, परंतु उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

राशिफल रविवार 3 नवंबर 2024

मेष राशि- भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों मेंसफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहेहैं। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वृषभ राशि- माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता मेंकमी हो सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कर्क राशि- कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर होना पड़ सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सिंह राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार में वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या राशि- आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। धनु राशि- नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास मेंकमी आएगी। मकर राशि- किस मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कुंभ राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि- किसी मित्र के सहयोग से कारोबर के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

राशिफल शनिवार 2 नवंबर 2024

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है. काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे. लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे. इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को ख़ुशी होगी. आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे. आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है. वृष राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे. आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी. आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे. काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी. आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से प्रसन्नता होगी. आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें. दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं. बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा. मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे. इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा. लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी. आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी. कारोबार में आज सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे अच्छी खासी इनकम होगी. आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा. मानसिक रूप से फिट रहेंगे. लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे. कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा. आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी. आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा. आज आपकी उलझने कम होंगी. आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी. साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे. आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा. जीवन की नकारात्मकता दूर होगी. सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है. इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा. आज शाम का डिनर बाहर करेंगे. बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा. शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी. आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी. आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे. इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां ख़त्म होंगी. स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा. कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें. पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए. आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी. आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे. दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा. आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा. हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा. तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी. कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है. आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए. आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी. दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी. यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी. इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें. वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है. वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा. आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे. आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी. आज सोंची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी. जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे. आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी. भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे. किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है. अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी. धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा. पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपके कार्य से खुश होंगे. आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है. ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें. दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी. मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे. आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा. सफलता की नयी किरण दिखाई देगी. आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं. काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा. पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी. उनसे घनिष्टता बढ़ेगी. आज आपका स्वास्थ बेहतर बना रहेगा. महिलायें आज अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगी. कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)- आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज आपके सोचे हुए कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आपके कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़ोतरी होगी. इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए. लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी. माता … Read more

प्रार्थना की शक्ति

मनुष्य कितना दीन, हीन अल्प शक्ति वाला, कमजोर प्राणी है, यह प्रतिदिन के उसके जीवन से पता चलता है। उसे पग-पग पर परिस्थितियों के आश्रित होना पड़ता है। कितने ही समय तो ऐसे आते हैं, जब औरों से सहयोग न मिले तो उसकी मृत्यु तक हो सकती है। इस तरह विचार करने से तो मनुष्य की लघुता का ही आभास होता है, किन्तु मनुष्य के पास एक ऐसी भी शक्ति है, जिसके सहारे वह लोक-परलोक की अनंत सिध्दियों तथा सामर्थ्यों का स्वामी बनता है। अविचल श्रध्दा यह है प्रार्थना की शक्ति, परमात्मा के प्रति अविचल श्रध्दा और अटूट विश्वास की शक्ति। मनुष्य प्रार्थना से अपने को बदलता है, शक्ति प्राप्त करता है और अपने भाग्य में परिवर्तन कर लेता है। विश्वासपूर्वक की गयी प्रार्थना पर परमात्मा दौड़े चले आते हैं। सचमुच प्रार्थना में बड़ा बल है, अलौकिक शक्ति और अनंत सामर्थ्य है। प्रार्थना विश्वास की प्रतिध्वनि है। रथ के पहियों में जितना अधिक भार होता है, उतना ही गहरा निशान वे धरती में बना देते हैं। प्रार्थना की रेखाएं लक्ष्य तक दौड़ी जाती हैं और मनोवांछित सफलता खींच लाती है। विश्वास जितना उत्कट होगा परिणाम भी उतने ही प्रभावशाली होंगे। प्रार्थना आत्मा की आध्यात्मिक भूख है। शरीर की भूख अन्न से मिटती है, इससे शरीर को शक्ति मिलती है। उसी तरह आत्मा की आकुलता को मिटाने और उसमें बल भरने की सत साधना परमात्मा की ध्यान आराधना ही है। इससे अपनी आत्मा में परमात्मा का सूक्ष्म दिव्यत्व झलकने लगता है और अपूर्व शक्ति का सदुपयोग आत्मबल संपन्न व्यक्ति कर सकते हैं। निष्ठापूर्वक की गई प्रार्थना कभी असफल नहीं हो सकती। आत्मा शुध्दि का आठान भी प्रार्थना ही है। इससे मनुष्य के अंतःकरण में देवत्व का विकास होता है, विनम्रता आती है और सदुगुणों के प्रकाश में व्याकुल आत्मा का भय दूर होकर साहस बढ़ने लगता है। ऐसा महसूस होता है, जैसे कोई असाधारण शक्ति सदैव हमारे साथ रहती है। हम जब उससे अपनी रक्षा का याचना, दुःखों से परित्राण और अभावों की पूर्ति के लिये अपनी विनय प्रकट करते हैं तो सद्य प्रभाव दिखलाई देता है और आत्म संतोष का भाव पैदा होता है। असंतोष और दुःख का भाव जीव को तब तक परेशान करता है, जब तक वह क्षुद्र और संकीर्णता से ग्रस्त रहता है। मतभेदों की नीति ही संपूर्ण अनर्थों की जड़ है। प्रार्थना इन परेशानियों से बचने की रामबाण औषधि है। भगवान की प्रार्थना से सारे भेदों को भूल जाने का अभ्यास हो जाता है। सृष्टि के सारे जीवों के प्रति जब ममता आती है तो इससे पाप की भावना का लोप होता है। जब अपनी असमर्थता समझ लेते हैं और अपने जीवन के अधिकार परमात्मा को सौंप देते हैं तो यही समर्पण का भाव प्रार्थना बन जाता है। दर्पणों का चिंतन और परमात्मा के उपकारों को स्मरण रखना ही मनुष्य की सच्ची प्रार्थना है। महात्मा गांधी कहा करते थे-मैं कोई काम बिना प्रार्थना के नहीं करता। मेरी आत्म के लिये प्रार्थना उतनी ही अनिवार्य है, जितना शरीर के लिये भोजन। मनुष्य जीवन में अच्छे बुरे दोनों तरह की वृत्तियां रहती हैं, आत्मा के गहन अंतराल में तो सत्-तत्व पाया जाता है। इस शुभ, शिव और परमतत्व से एकाकार प्रार्थना से होता है, जिससे आसुरी वृत्तियों का लोप और दैवीय गुणों का प्रादुर्भाव होता है। प्रार्थना से ही अंतरात्मा में प्रवेश मिलता है और बुध्दि की सूक्ष्म ग्रहणशीलता उपजती है। इस परिवर्तनशील जगत के सारे रहस्य खुलने लगते हैं। मोह की दुरभि संधि मिटकर सत्य प्रकाशित होने लगता है। ईश्वरत्व का समन्वय प्रार्थना प्रयत्न और ईश्वरतत्व का सुंदर समन्वय है। मानवीय प्रयत्न अपने आप में अधूरे हैं क्योंकि पुरुषार्थ के साथ संयोग भी अपेक्षित है। यदि संयोग सिध्दि न हुई तो कामनाएं अपूर्ण ही रहती हैं। इसी तरह संयोग मिले और प्रयत्न न करें तो भी काम नहीं चलता। प्रार्थना से इन दोनों में मेल पैदा होता है। सुखी और समुन्नत जीवन का यही आधार है कि हम क्रियाशील भी रहें और दैवीय विधान से सुसंबध्द रहने का भी प्रयास करें। धन की आकांक्षा के लिये तो व्यवसाय और उद्यम करना होता है साथ ही उसके लिए अनुकूल परिस्थितियां भी चाहिए ही। जगह का मिलना, पूंजी लगाना, स्वामिभक्त और ईमानदार नौकर, कारोबार की सफलता के लिये चाहिये ही। यह सारी बातें संयोग पर अवलंबित हैं। प्रयत्न और संयोग का जहां मिलाप हुआ वहीं सुख होगा, वहीं सफलता भी होगी। यह अनिवार्य नहीं कि प्रार्थना पूर्णतया निष्काम हो। सकाम प्रार्थनाओं का भी विधान है किन्तु सांसारिक कामनाओं के लिये की गयी प्रार्थना में वह तल्लीनता नहीं आ पाती जो परमात्मा तक अपना संदेश ले जा सके। ऐसी प्रार्थनाएं भोग के निविड़ में भटककर रह जाती है। परिणामतः समय का अपव्यय और शक्ति का दुरुपयोग ही होता है। परोपकार, आत्मकल्याण और जीवन लक्ष्य की प्राप्ति के लिये ही प्रार्थना का सदुपयोग होना चाहिये। ऐसी प्रार्थंनाओं में सजीवता होती है, चुंबकत्व होता है और परमात्मा को प्राप्त करने की प्रबल आकुलता होती है, ये कभी निष्फल नहीं जाती। सद्उद्देश्यों के लिए की गई हृदय, आत्मा की पुकार अनसुनी नहीं जाती। परमात्मा उसे जरूर पूरा करते हैं। अभी तक जो शक्तियां मिलीं और जो मानव जीवन का सौभाग्य प्राप्त होता है, इसमें भी पूर्व भावनाओं की सौम्यता ही प्रतीत होती है। हमने उनका आश्रय छोड़ दिया होता तो अन्य जीवधारियों के समान हम भी कहीं भटक रहे होते किन्तु यह अभूतपूर्व संयोग मिलना निश्चय ही उनकी कृपा का फल है। प्राप्त परिस्थितियों का सदुपयोग तब है जब इन साधनों का उपयोग आत्मविकास में कर सकें। इसके लिये हमारा संपूर्ण जीवन एक प्रार्थना हो। हम अनन्य भाव से अपने आपको उस परमात्मा के प्रति समर्पित किए रहें और उनकी दुनिया को सुंदर और सरस बनाने के लिये अपने कर्तव्यों का यथा रीति पालन करते रहें। हृदयहीन मुखर प्रार्थना नहीं चाहिए, जिसमें केवल स्वर का महत्व प्रकट होता है और प्रर्थना नहीं, वह तो विडंबना हुई, प्रार्थना वह होती है जो हृदय से निकल कर सारे आकाश को प्रभावित करती है और परमात्मा के हृदय में भी उथल-पुथल मचा कर रख देती है। हे ईश्वर, हे परमपिता परमेश्वर! सृष्टि के कण-कण में आपका स्पंदन है। ये सृष्टि आपसे ही है। पालक पोषक सब कुछ आप ही हैं। हमें अपनी शरण में ले … Read more

भाई-बहन के प्यार के प्रतीक दूज का पर्व, जाने तिलक करने का सही नियम

रक्षाबंधन के अलावा भाई दूज के पर्व को भी भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार रक्षाबंधन के दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। ठीक उसी तरह भाई दूज के दिन भी भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वजन उन्हें देते हैं। हालांकि इस दिन राखी नहीं बांधी जाती है, बल्कि बहनें अपने भाइयों का केवन तिलक करती हैं। प्यार के रूप में भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं। इस बार भाई दूज की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं साल 2024 में 2 नवंबर या 3 नवंबर, किस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसी के साथ आपको तिलक करने के शुभ मुहूर्त और नियम के बारे में भी पता चलेगा। 2024 में भाई दूज कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 02 नवंबर को रात 08:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 03 नवंबर को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। 03 नवंबर 2024 को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 22 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं। भाई दूज पर तिलक करने का तरीका     बहनें भाई दूज के दिन सुबह ही तिलक की थाली तैयार करें।     थाली में फल, फल, कुमकुम, मिठाई, चावल और चंदन जरूर रखें।     शुभ मुहूर्त में ही बहनें अपनी अनामिका यानी छोटी उंगली से भाई के माथे पर कुमकुम या चंदन से तिलक करें।     इसके बाद तिलक के ऊपर चावल लगाएं।     तिलक करने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं।     अंत में बहनें भाई की आरती उतारें।     इसके बाद भाई अपनी बहनों को गिफ्ट दें और उनका आशीर्वाद लें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet