LATEST NEWS

अलग-अलग धर्मों के लोग कैसे आए साथ, अमेरिका का मंदिर जहां पूजा करने से नहीं झिझकते लोग

धर्म को लेकर भेदभाव आजकल आम बात है। अलग-अलग धर्म के लोग ही नहीं, एक धर्म के विभिन्न पंथों में भी अक्सर तकरार हो जाती है। ऐसे में आपको यह जानकर अचंभा होगा कि अमेरिका में ऐसे मंदिर हैं, जहां एक ही धर्म के अलग-अलग पंथों और कहीं-कहीं हिंदू व जैन संप्रदायों के लोग एक ही मंदिर में पूजा करने से नहीं झिझकते। बॉस्टन (Boston) से करीब 20 मील दूर, नॉर्वुड (Norwood) नाम के शहर में ऐसा ही एक मंदिर है। गिरजाघरों की खाली बेंचें ईसाई धर्म के लूथरन संप्रदाय की चर्च 1893 में स्थापित की गई थी। लेकिन अमेरिका और तमाम पश्चिमी देशों में लोग धर्म से विमुख हो रहे हैं। जो लगातार चर्च जाने वाले लोग थे वे या तो दूसरे धर्मों में दिलचस्पी ले रहे हैं, या योगासन में, और अन्य आध्यात्मिक विकल्पों में नए धर्म खोज रहे हैं। कुछ सर्वे में पाया गया कि करीब 30% अमेरिकी नागरिक संस्थागत धर्म से दूर हो रहे हैं। पादरियों के अनुसार, गिरजाघरों की बेंचें खाली होती जा रही हैं। चर्च का बदलता रूप ऐसे में कई सारे गिरजाघर अपना रूप बदलते जा रहे हैं। कई सारी ऐसी चर्च हैं जो डिवेलपर्स को बेची जा चुकी हैं और उनकी जगह म्यूजियम, आर्ट गैलरी और अपार्टमेंट्स ने ले ली है। हालांकि, कुछ मामलों में चर्च की जगह मंदिर, मस्जिद और बौद्ध मठ स्थापित हो गए हैं। न्यू यॉर्क के नज़दीक बफैलो (Buffalo) शहर में बैतूल ममूर जामी मस्जिद और मस्जिद जकरिया दो गिरजाघरों के स्थान पर बनी हैं। एक चर्च का नाम था सेंट जोचिम्स रोमन कैथलिक चर्च (St. Joachim’s Roman Catholic Church) और दूसरी, होली मदर ऑफ द रोजरी पोलिश नैशनल कैथलिक कैथीड्रल (Holy Mother of the Rosary Polish National Cathedral)। डेमोग्राफी में बदलाव आज के अमेरिका में ये धर्मस्थान यहां के बदलते डेमोग्राफिक को जाहिर करते हैं। सर्वे दिखाते हैं कि 1990 में करीब 90% अमेरिकी ईसाई धर्म को मानते थे, लेकिन 2007 के बाद यह संख्या घटकर 63% हो गई। आज अलग-अलग धर्मों और देशों के लोग अमेरिका में बस रहे हैं। बफैलो जैसे शहर के नए नागरिक अधिकतर दक्षिण एशिया, वियतनाम, इराक और मध्य अफ्रीका से हैं। मिलकर करते हैं देखभाल ऐसा नहीं कि अलग-अलग धर्मों के लोगों में आपसी मेलजोल न हो। Purdue University की आशिमा कृष्णा ने अपनी रिसर्च में पाया कि ईसाई, यहूदी, मुसलमान और अन्य धर्मों के लोग कुछ धर्मस्थानों की साथ मिलकर सफ़ाई व देखभाल भी करते हैं। काफी जगहों पर तो गिरजाघरों की वास्तुकला को भी बरकरार रखा गया है, सिर्फ क्रॉस और बाकी ईसाई धर्म के चिह्न हटा दिए गए हैं। हिंदू-जैन सद‌्भाव ऐसा ही समन्वय हिंदू और जैन मंदिरों में भी देखने को मिलता है। उदाहरण के लिए, लास वेगस में एक मंदिर में हिंदू और जैन, दोनों एक ही मंदिर में पूजा करते हैं। हिंदू धर्म मानने वालों के लिए वहां दुर्गा, राम-सीता-हनुमान, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, एवं बालाजी की प्रतिमाएं हैं और जैन श्रद्धालुओं के लिए भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ, महावीर की प्रतिमाएं। इस मंदिर में अगर गणेश विसर्जन का आयोजन होता है, तो जैन धर्म के नियमों के अनुसार दसलक्षण पर्व का भी। पहला जैन मंदिर नॉर्वुड के जैन मंदिर में भी कुछ ऐसा ही माहौल है। जब 1981 में इसकी स्थापना हुई थी, यह पूरे अमेरिका में पहला जैन मंदिर था। उस वक्त बॉस्टन में रह रहे कुछ प्रवासी जैनियों ने 32,000 डॉलर इकट्ठा करके जमीन ख़रीदी थी। भगवान पार्श्वनाथ के मूर्तिपूजन से इस मंदिर की स्थापना की गई थी। आज मंदिर में भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ और महावीर की प्रतिमाएं दोनों पंथों – श्वेतांबर और दिगंबर – की पद्धति को दर्शाती हुई विराजमान हैं। दीवारों पर जैन धर्म के दर्शन के बारे में जानकारी है और मार्बल से बनी वेदियों पर तीर्थंकरों की प्रतिमाएं हैं। यहां दिगंबर पद्धति से देवशास्त्र पूजा होती है और श्वेतांबर स्नात्र पूजा भी होती है, जिसमें भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के दिन करें मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में दर्शन

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा में गोवर्धन यानी की गायों के गोबर या गोधन की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गायों को पूजनीय माना गया है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं। गोवर्धन का त्योहार श्री कृष्ण से जुड़ा है और इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं और ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। ये भी माना जाता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से चार धाम यात्रा करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा के लिए गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की योजना बना रहे हैं तो मथुरा वृंदावन की सैर करें। आइए जानते हैं इस गोवर्धन पूजा पर कैसे मथुरा-वृंदावन की बजट यात्रा कर सकते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन करें मथुरा वृंदावन के दर्शन श्रीकृष्ण की नगरी की यात्रा की शुरुआत मथुरा से करें। दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 162 किमी है। सफर तय करने में 3 घंटे का समय लग सकता है। देर रात या भोर के वक्त निकलेंगे तो सुबह की आरती के वक्त मथुरा पहुंच जाएंगे। मथुरा दर्शन के बाद वृंदावन और गोकुल बरसाना की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा यमुना घाट पर स्नान के लिए जा सकते हैं। मथुरा वृंदावन में घूमने की जगह मथुरा में आप श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वृंदावन में श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर ,रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, अक्षय पात्र, वैष्णो देवी मंदिर के भी दर्शन करें। निधिवन ,श्री रामबाग मंदिर, गोपीनाथ, गोकुलेश, श्री कृष्ण बलराम मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां आप गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा जरूर करें और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें और यहां  दानघाटी मंदिर के दर्शन जरूर करें। मथुरा वृंदावन का बजट ट्रिप मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए दिल्ली से बस का किराया लगभग 300 रुपये हो सकता है। इसके अलावा अगर आप निजी टैक्सी बुक करते हैं तो 3000 से 5000 रुपये में यात्रा पर जा सकते हैं। यहां रहने के लिए 1000-1200 तक होटल में कमरा मिल जाएगा। स्थानीय जगहों की सैर के लिए ऑटो रिक्शा बुक करें।  से प्रतिदिन लगभग 400-500 रुपए में कई मंदिरों की सैर का मौका मिल जाएगा। टैक्सी से सफर का मजा ले रहे हैं तो यहां लगभग 1500-1800 रुपए में पूरा शहर घूम सकते हैं। वहीं अगर आप टूर पैकेज ले रहे हैं तो आपको लगभग 7000 रुपए / व्यक्ति(2 रात 3 दिन ) का मिल सकता है।

दिवाली के दूसरे दिन मानाने वाला पर्व भाई दूज, जानें तारीख और महत्व

भाई दूज का पर्व हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को रखती है। इस बार 2 या 3 नवंबर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि किस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। यहां जानें भाई दूज की तारीख और धार्मिक महत्व। भाई दूज 2024 तिथि : भाई दूज का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का पर्व है। भाई दूज के साथ ही पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का भी समापन हो जाता है। भाई दूज के पर्व हर साल की कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन रखा जाता है। देशभर में भाई दूज के पर्व को अलग अलग नामों से जाना जाता है। यह पर्व भाई बहन के रिश्तों को मजबूत करता है। आइए जानते हैं इस बार भाई दूज कब मनाई जाएगी। कब है भाई दूज 2024 ? कार्तिक मास द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर को रात में 8 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा और कार्तिक द्वितीया तिथि 3 नवंबर को रात में 10 बजकर 6 मिनट तर रहेगी। उदया तिथि में द्वितीया तिथि 3 नवंबर को होने के कारण भाई दूज का पर्व 3 तारीख को मनाया जाएगा। दरअसल, 3 तारीख को सुबह में 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। इसलिए भाई दूज के दिन पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। भाई दूज का महत्व भाई दूज का पर्व हिंदुओं में प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार है। भाई दूज भाई बहन के बीच मान सम्मान और प्रेम प्रकट करने का शानदार अवसर है। भाई दूज का धार्मिक महत्व भी है। भाई दूज का धार्मिक महत्व भी है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि पर यम अपनी बहन के घर गए थे। वहां अपनी बहन द्वारा किए गए आदर सत्कार से प्रसन्न होकर वरदान दिया कि जो भाई बहन इस दिन यमुना में स्नान करके यम पूजा करेंगे। उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। भाई दूज को लेकर एक अन्य मान्यता यह भी है कि एक बाद भगवान कृष्ण जब नरकासुर राक्षस का वध करके द्वारका नगरी लौटे थे। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फूल, मिठाई और अनेकों दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। देवी सुभद्रा ने भगवान कृष्ण के मस्तक पर टीका लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की थी। तभी से भाई दूज का पर्व मनाया जाने लगा।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में राम मंदिर में नमाज पढ़ने पर विवाद: पुलिस ने तीनों भाइयों पर दर्ज की FIR

Madhya Pradesh: Controversy over offering Namaz in Ram temple of Shajapur, FIR registered against three brothers मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के गांव किलोदा स्थित राम मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अकबर खान, रुस्तम खान और बाबू खान के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जब वह पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे, तब तीन लोग मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश कर गए। उन्होंने मंदिर में रखे मटके का पानी लिया और हाथ-पैर धोकर परिसर में घुस गए। पुजारी और ग्रामीणों द्वारा मना करने पर भी इन लोगों ने प्रांगण में नमाज अता की, जिससे वहां उपस्थित लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस का बयानसरसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों भाइयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मंदिर प्रांगण में लोगों की प्रतिक्रियाघटना के बाद से मंदिर के आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक शांति का मुद्दाइस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सद्भाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी धर्मों के लोगों से अपील की गई है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और इस प्रकार की घटनाओं से बचे ताकि समाज में शांति बनी रहे।

स्वर्ग नहीं, मोक्ष हो काम्य

जब भी किसी पुण्यात्मा की मृत्यु होती है तो हमारे मुख से निकलता है कि इसको जरूर स्वर्ग की प्राप्ति हुई होगी। इस विषय में महर्षि व्यास द्वारा बोले और प्रथम पूज्य गणेश जी द्वारा लिखी गई महाभारत में इसका विस्तार से वर्णन है। कुरूक्षेत्र में रहने वाले मुद्गल ऋषि की दुर्वासा मुनि द्वारा जब परीक्षा ली गई और मुद्गल ऋषि परीक्षा में खरे उतरे तो एक देवदूत उन्हें स्वर्ग ले जाने के लिए विमान सहित उतरा। तब यही प्रश्न पूछा गया। देवदूत ने कहा-स्वर्ग यहां से बहुत ऊपर का लोक है, जिसे स्वर्गलोक भी कहते हैं। असत्यवादी, नास्तिक और जो तप, दान, यज्ञ नहीं करता, यहां प्रवेश नहीं कर सकता। धर्मात्मा, जितेंद्रिय, शम-दम से संपन्न, द्वेषरहित, दानी, युद्ध में मारे गए शूरवीरों को ही यहां प्रवेश मिलता है। देवता, साध्य, विश्वेदेव, महर्षि याम, धाम, गन्धर्व और अप्सरा-इन सबके अलग-अलग लोक हैं। यहां इच्छानुसार भोग उपलब्ध है। सोने का पर्वत सुमेरूगिरि है। यहां किसी को भूख-प्यास नहीं लगती, उदासी नहीं आती मन में, पसीना नहीं निकलता, गर्मी और जाड़ा नहीं होता, कष्ट और भय नहीं होता। विलाप और अशुभ वस्तु नहीं होती। बुढ़ापा और थकावट नहीं होती। दुर्गंध नहीं आती और मल-मूत्र भी नहीं निकलता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि स्वर्गवासियों के शरीर में तैजस तत्त्व की प्रधानता होती है। कपड़े मैले नहीं होते। दिव्य कुसुमों की मालाएं दिव्य सुगंध फैलाती रहती हैं। स्वर्ग के दोष में सबसे बड़ा दोष यह है कि यहां नया कर्म नहीं किया जाता। स्वर्ग का भोग अपनी मूल पूंजी गंवा कर ही प्राप्त होता है। जिस दिन पुण्य समाप्त होता है, उस दिन स्वर्ग में रहने वाले के गले की माला कुम्हला जाती है। यही स्वर्ग से गिरने की सूचना है। यह देखते ही भयवश विचार आता है कि अब गिरा, अब गिरा। उन पर रजोगुण का प्रभाव पड़ता है। स्वर्ग से जब कोई गिरने लगता है तो उसकी चेतना लुप्त हो जाती है, सुध-बुध नहीं रहती। यह सुन कर मुद्गल ऋषि ने कहा-मेरा आपको प्रणाम है। स्वर्ग में तो भारी दोष है। मुझे स्वर्ग और उसके सुख से कोई काम नहीं है। मैं तो वहां जाऊंगा, जहां व्यथा और शोक से पिंड छूट जाए। शास्त्रों में इसीलिए कहा गया है किसी सिद्धि के और स्वर्ग में रुचि न लें। केवल मोक्ष पर ध्यान दें।  

धनतेरस का महत्व: क्यों मनाते हैं, किसकी पूजा करते हैं और क्या खरीदना होता है

धनतेरस के पीछे का रहस्य – पौराणिक प्रसंगों के अनुसार एक राजकुमार की किस्मत में उसके विवाह के चौथे दिन की मृत्यु लिखी गई थी। जब उनकी शादी हुई तो उनकी नवविवाहिता पत्नी ने अपने सभी सोने-आशय के खंड, सिक्के, गोदाम-जवाहरात आदि के घर शयनकक्ष के सभी दरवाजों पर चढ़कर महल का कोना-कोना करवा प्रकाशित किया। निश्चित समय पर जब मृत्यु के देवता यम सर्प का रूप धारण करके आए तो सोने-अरे की चमक से उनकी आंखें चुंधिया निकलीं और उन्हें कुछ भी नहीं मिला, क्योंकि उनके पति के प्राणों की रक्षा हुई, तब से उस दिन धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। प्रतिष्ठा के अनुसार धनतेरस के दिन ताज्जुब, जवाहरात, सोना, चांदी या अपनी राशि के शुभ धातु के पोर्शन के अनुसार किसी व्यक्ति के भाग्य को चमकाने की क्षमता होती है। धनतेरस नाम कैसे जाना जाता है – देवताओं और दानवों द्वारा जाने वाले समुद्र मंथ के दौरान देवताओं के वैद्य धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस नाम नीजी धन्वंतरि के नाम से प्रचलित हुआ। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। धन का अर्थ है धन-धान्य और तेरस का अर्थ है युवा माह की तेरहवीं तिथि, यह दीपावली से दो दिन पहले पंचपर्व का शुभारम्भ होता है। इस दिन धन्वंतरि पूजन, पोषाहार-आभूषण आदि का क्रीड़ा, यम दीपदान, कुबेर पूजन सहित अन्य कार्य निकाले जाते हैं। धन त्रयोदशी के दिन संकल परिवार सदस्यों की रक्षा एवं मृत्यु भय सुरक्षा सहायता घर के बाहर दीपदान करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस की शुभ खरीददारी करने पर धन के देवता कुबेर अपनी संपत्ति से शुभ वस्तुओं के साथ लक्ष्मी आपके घर तक पहुंच जाते हैं, इसलिए धनतेरस के दिन लोग कुछ न कुछ खरीददारी करते हैं।

राशिफल शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज आर्थिक रूप से आप निराश हो सकते हैं। आज आपको धन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी मुश्किल काम को करने से आप प्रसन्न होंगे। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड घर को एक खुशहाल जगह बनाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होगी। जंक फूड से परहेज करना आपके अच्छे स्वास्थ्य की चाभी है। किसी नए बिजनेस के लिए पैसे जुटाना कुछ लोगों के लिए कठिन काम साबित हो सकता है। किसी नए सहकर्मी को काम की प्रक्रिया समझाने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लीजिए। वृषभ राशि- आपसे जिम ज्वाइन करने या फिटनेस रूटीन अपनाने के बारे में बात की जा सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। एजुकेशन के मामले में आज थोड़ा डिप्रेसिंग महसूस हो सकता है, लेकिन कोशिश करें कि आपकी सोच पॉजिटिव ही रहे। साथी के साथ बहस न करें। मिथुन राशि- आज एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का कोई सदस्य अपना सबसे अच्छा व्यवहार करेगा और आपको गर्व महसूस कराएगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में नई पहचान बना सकते हैं। जिन लोगों को लोन लेने की जरूरत है, आज उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपसे खाली समय में किसी सीनियर का पर्सनल काम करने की उम्मीद की जा सकती है। घर परिवार में सुख शांति वाला माहौल रहने वाला है। कर्क राशि- आज कुछ लोगों का लोन पास हो सकता है। आज किसी बुजुर्ग से महत्वपूर्ण मामले में सलाह ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति हिल सकती है। आज शहर से बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। आज के दिन आपको सेहत के मामले में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अभी खर्च पर सख्त कंट्रोल रखने की जरूरत है। कम से जुड़ी कोई यात्रा कैंसल करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा और आपको अच्छा महसूस भी कराएगा। सिंह राशि- सेहत के मोर्चे पर आपके फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आज किसी को ऑफिस में अचानक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रुपए-पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। आज धन की बचत करने में सफल रहेंगे। कोई मित्र या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज अच्छा करेंगे। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा के मामले में अपने कंपटीशन को हराने के लिए आपको अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी। कुछ जातकों की लाइफ में एक्स लवर की एंट्री हो सकती है। कन्या राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यापारी धन जुटाने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नए व्यापार में विस्तार की संभावना है। आज कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। आज शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण घर में एक खुशहाल माहौल बनाने में मदद करेगा। स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की जरूरत होगी। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि- आज आपको एक्सरसाइज करने का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज कर्ज चुकाने की स्थिति में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ हासिल करने के लिए आज ज्यादा प्रयासों की जरूरत हो सकती है। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपने जो सोचा है उसे लागू करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज लो प्रोफाइल रहना महत्वपूर्ण रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। शिक्षा के मामले में आपकी परफॉर्मेंस के संबंध में मोटिवेशन कम हो सकता है। आप प्रोफेशनल कनेक्शन बनाने के लिए दूसरों के साथ बातचीत करने के लिए समय निकाल सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बढ़े हुए खर्च आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए ट्रिप या डिनर की योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में आपकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। हो सकता है कि आप अपने साथी को तनाव लेते हुए पाएं। इसलिए उनके स्ट्रेस को कम करने के लिए उनसे बात करें। धनु राशि- आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सतता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आप किसी पार्टी या पारिवारिक समारोह का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिल सकती है। आज परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल्स पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। लव के मामले में आज आप अपने साथी के बनाए गए प्लान के अनुसार आगे बढ़ें। मकर राशि- आज आप फिट रहेंगे। आज आपके सामने खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के योग हैं। अच्छी नेटवर्किंग आपको नए मौके दिला सकती है, लेकिन आपको अपने कनेक्शन के साथ बातचीत बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कुंभ राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास पैसा आएगा। अच्छी नेटवर्किंग आपको जगह दिलाएगी, लेकिन आपको अपने संपर्कों को फ्रेश … Read more

अनिर्वचनीय है उपकार का आनंद

भगवान महावीर ने कहा था कि संसार में लोक कल्याण, विश्वशांति, सद्भाव और समभाव के लिये अपरिग्रह का भाव जरूरी है। यही अहिंसा का मूल आधार है। परिग्रह की प्रवृत्ति अपने मन को अशांत बनाती है और हर प्रकार से दूसरों की शांति को भंग करती है। लेकिन आज हर बड़ी मछली छोटी मछली को निगल रही है। धनवान व्यक्ति परिग्रह और अहं प्रदर्शन के द्वारा असहायों एवं कमजोरों के लिये समस्याएं पैदा करता है। यह संसाधनों पर कब्जा ही नहीं करता बल्कि उसका बेहूदा प्रदर्शन करता है, जिससे मानसिक क्रोध बढ़ता है और हिंसा को बढ़ावा मिलता है। महावीर ने इसलिए एक-दूसरे के सहायक बनने की बात कही। उन्हीं के दिये उपदेशों से निकला शब्द है विसर्जन। समतामूलक समाज निर्माण के लिये जरूरी है कि कोई भी कितना ही बड़ा व्यवसायी बने, लेकिन साथ में अपरिग्रहवादी भी बने। अर्जन के साथ विसर्जन की राह पर कदम बढ़ाये। डा. अच्युता सामंता ने कलिंग विश्वविद्यालय के रूप में उच्च शिक्षा के बड़े गढ़ स्थापित किये तो उससे होने वाली आय को आदिवासी गरीब बच्चों के कल्याण में विसर्जित किया। 12 हजार से अधिक गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले सामंता आज भी एक चटाई पर सोते हैं उनका कोई आशियाना नहीं है। इसी भांति गणि राजेंद्र विजयजी अपनी संतता को सार्थक करते हुए आदिवासी कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं, उनका भी कोई भव्य आश्रम नहीं है। ऐसे ही प्रयत्नों से हम भारत को विकसित होते हुए देख सकते हैं। तभी तो शंकराचार्य ने कहा है- दरिद्र कौन है? भारी तृष्णा वाला। और धनवान कौन है? जिसे पूर्ण संतोष है। गांधीजी ने अहमदाबाद में आश्रम शुरू किया, एक समय आर्थिक तंगी के कारण आश्रम बंद करने की नौबत आयी। गांधी जी मंथन कर रहे थे। आश्रम बंद होगा, यह बात निश्चित लग रही थी। एक शाम एक सर्वथा अनजाना व्यक्ति आया और रुपयों की एक थैली देकर, साबरमती के अंधकार में अदृश्य हो गया। आज तक यह पता नहीं लग सका कि व्यक्ति कौन था। आश्रम अगर चालू रह सका, तो उस व्यक्ति के कारण। निःस्वार्थ, सहज, सात्विक उपकार ऐसा ही होता है। सही रूप में विसर्जन, बिना किसी अपेक्षा के। ऐसा उपकार मनुष्य पर प्रकृति पल-पल करती रहती है। सूर्य, पृथ्वी, वायु आकाश एवं जंगलों की तरफ से सतत् होता रहता है- तभी हमारी जीवन है हम जिंदा हैं। इसीलिये जार्ज बनार्ड शा को कहना पड़ा कि कमाए बगैर धन का उपयोग करने की तरह ही खुशी दिए बगैर खुश रहने का अधिकार हमें नहीं है। रेल में या बस में थोड़ा सिकुड़ कर अगर आप किसी के लिये जगह बना देते हैं तो एक विशेष प्रकार के संतोष की अनुभूति होती है। स्मरण कीजिए, भूतकाल में कई बार आपके लिये किसी ने इसी प्रकार जगह बना दी थी। आज आप उनका नाम व चेहरा भी भूल गये होंगे। यह दुनिया भी एक रेल है। यहां भी ऐसे ही किसी अनजान के लिये थोड़ा संकोच करें बिना किसी अपेक्षा के, पेड़ अगर फल देता है तो क्या आपसे थैंक्यू की भी अपेक्षा करता है? सचमुच देने का सुख अप्रतिम है। कृतज्ञता अहंकार का विसर्जन है। संत तिरूवललुवर की उक्ति बहुत मर्मस्पर्शी है कि स्ेह शून्य व्यक्ति सब वस्तुओं को अपने लिए मानते हैं। स्नेह संपन्न व्यक्ति अपने शरीर को भी दूसरों का मानते हैं। उपकार का आनंद अनुभव करना है तो आपने जो किया उसे जितनी जल्दी ही भूल जाएं और आपके लिये किसी ने कुछ किया, उसे कभी न भूलें। आज जरूरत है हर समर्थ आदमी अपने से कमजोर का सहायक बने। तकलीफ तब होती है जब इसका उल्टा होता है।  

अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

इस साल 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाएगा। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान की दीर्घायु और तरक्की के लिए माताएं अहोई अष्टमी व्रत का निर्जला व्रत रखती है। हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। माताएं अपने संतान की दीर्घायु, तरक्की और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती है। देश के कई राज्यों में अहोई अष्टमी को आठें अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अहोई माता और स्याही माता की पूजा की जाती है और अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुना या पढ़ा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। संतान सुख की प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन शाम को तारों को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण किया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 01 बजकर 18 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर 2024 सुबह 01 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाएगा। पूजा मुहूर्त 24 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजकर 42 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन तारों को शाम 06 बजकर 06 पीएम तक दर्शन किया जा सकता है। अहोई अष्टमी की पूजाविधि अहोई अष्टमी व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठें। स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। अहोई माता की पूजा आरंभ करें। अहोई मां को फल,फूल, धूप,दीप समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें। अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। मां के समक्ष घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें और उनकी आरती उतारें। शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।

राशिफल बुधवार 23 अक्टूबर 2024

मेष राशि : मेष राशि वालों को आज कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई मौकै मिलेंगे। वृषभ राशि : आज वृषभ राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। हालांकि, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरे हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे। किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। नौकरी-कारोबार में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा। घर में शादी-विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। बेकार के वाद-विवादों से बचें। आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। कर्क राशि : आज कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लंबी यात्रा के दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। किसी से बेकार में बहस न करें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। कुछ जातकों को नौकरी में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़े परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से ज्यादा अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा। मन अशांत रहेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसा बचाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने काम पर फोकस करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और कामयाबी हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। आज आपको शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेंटल स्ट्रेस से मुक्ति मिलेगी। तुला राशि : आज कार्यस्थल पर वाद-विवाद से तनाव बढ़ सकता है। बेकार के बहस से बचें। मन में अच्छे विचार रखें। नेगेटिविटी से दूर रहें। यह फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का परफेक्ट टाइम है। हेल्दी और फिट रहने के लिए न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवादों में सफलता हासिल करेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी की जरुरतों पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में इगो इश्यूज न आने दें। वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सभी कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जिससे आप प्यार करते हैं, वह शाम को आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज साथी से थोड़ा अनबन हो सकती है। अगर आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आज आपको वापस करने की जरुरत पड़ सकती है। धनु राशि : आज धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। कुछ जातक नए घर या नए शहर में शिफ्ट हो सकते हैं। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्यार हो सकता है। लंबे सम. के बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती है। मकर राशि : आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन परिजनों से वाद-विवाद संभव है। शांत दिमाग से फैसले लें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। घर का खाना खाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। प्रियजनों से अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को बकाया हुआ धन वापस मिलने मे देरी हो सकती है।कार्यों के आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली मेंबर्स का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी होगी। पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहराएं। आज करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

अहोई अष्टमी का व्रत भारतीय संस्कृति में माताओं द्वारा अपने बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत प्रचलित है। अहोई अष्टमी व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में माताएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को तारों को देखकर व्रत खोलती हैं। यह व्रत खासतौर पर संतान सुख और उसकी लंबी आयु के लिए समर्पित होता है। अहोई अष्टमी पर तारों को क्यों पूजा जाता है? अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का धार्मिक महत्व है। इस व्रत का उद्देश्य संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करना होता है। तारों का संबंध संतान की सुरक्षा और दीर्घायु से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तारों को देखकर व्रत खोलने से मां को संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन तारों का दर्शन करना शुभ माना जाता है, और पूजा के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की परंपरा अहोई अष्टमी व्रत को तारों के दर्शन के बाद ही पूर्ण माना जाता है। तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का संबंध कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। यह माना जाता है कि तारों का संबंध संतान से है, और उनका आशीर्वाद लेकर मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती है। इस परंपरा के पीछे एक कथा भी प्रचलित है: प्राचीन कथा के अनुसार, एक समय एक स्त्री अपने सात पुत्रों के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रही थी। वह दिवाली के पहले दीवारें लीपने के लिए मिट्टी खोदने गई थी, तब गलती से उसकी खुरपी से एक शेर के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद, उस महिला को श्राप मिला, जिससे उसके सभी पुत्रों की मृत्यु हो गई। श्राप से मुक्ति के लिए उसने तपस्या और व्रत किए। उसे सलाह दी गई कि वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को अहोई माता की पूजा करके व्रत रखे और संतान सुख की कामना करे। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हुई कि माताएं अपनी संतान की भलाई के लिए यह व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की पूजा विधि और महत्व अहोई अष्टमी के दिन माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं, उनके चित्र के साथ सात तारों की प्रतीकात्मक पूजा भी की जाती है। तारों का महत्व इस व्रत में इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि उन्हें संतान की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं शाम को तारों के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती हैं, ताकि उनके बच्चों की उम्र लंबी हो और उनका जीवन सुखमय हो। यह व्रत न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि मातृत्व के प्रेम और देखभाल का भी प्रतीक है।

राशिफल मंगलवार 22 अक्टूबर 2024

मेष राशि : आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर ही कोई डिसीजन लें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे पेपरवर्क जल्द पूरे हो जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को आज इंकम बढ़ाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज प्रियजन के साथ कहीं बाहर जाने के लिए प्लान बनाने का परफेक्ट दिन है। कुछ जातक नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। खर्चों को कंट्रोल कर सकेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धन खर्च करेंगे। अगर आपको किसी बात को लेकर स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यह फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बनाने के लिए बेस्ट टाइम है। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज ऑफिस में आपके परफॉर्मेंस सीनियर्स इंप्रेस होंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेकार के कामों में न उलझें। कार्यों की प्राथमिकता तय करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद के संकेत हैं। लंबी समय से चली आ रही परेशानियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए करीबी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। सिंह राशि : सिंह राशि वालों की ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रियजन के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। प्रापर्टी से जुड़े लिए गए फैसले आपके पक्ष में होंगे। फैमिली मेंबर्स की तरफ से कोई दुखद खबर मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। पार्टनर के साथ लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि : आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में खास रहने वाला है। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आमदनी में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ जाएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। तुला राशि : आज जो लोग इंकम बढ़ाने चाहते हैं, वह आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जिससे हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों के तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन आ सकता है। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी लेने पर सीनियर्स आपसे इंप्रेस होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लव और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के बड़े भाई-बहनों का विवाह तय हो सकता है। करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। धनु राशि : आज धनु राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। जो लोग नई जगहों पर रहने जा रहे हैं, उन्हें थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के विचारों से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों को नजरअंदाज करने से डांट भी मिल सकती है। कार्यों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं। मकर राशि : आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थान में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। आपको प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं। घर में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों द्वारा लिए गए आर्थिक फैसले भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी। मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आज कार्यों में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी संभव है।

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी ईश्वर की पूजा, भक्ति और व्रत के लिए होता हैं पर सोमवार का दिन हिन्दू धर्म परमपराओं के अनुसार भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि शिवजी की भक्ति हर पल ही शुभ होती है। सच्चे मन से पूजा की जाए तो शिव अपने भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते है। क्यों सोमवार को ही शिवजी की पूजा करना अधिक लाभदायक होता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें- सोमवार के दिन रखा जाने वाला व्रत सोमेश्वर व्रत के नाम से जाना जाता है। इसके अपने धार्मिक महत्व होते हैं। इसी दिन चन्द्रमा की पूजा भी की जाती है। हमारे धर्मग्रंथों में सोमेश्वर शब्द के दो अर्थ होते हैं। पहला अर्थ है-सोम यानी चन्द्रमा। चन्द्रमा को ईश्वर मानकर उनकी पूजा और व्रत करना। सोमेश्वर शब्द का दूसरा अर्थ है-वह देव, जिसे सोमदेव ने भी अपना भगवान माना है। उस भगवान की सेवा-उपासना करना, और वह देवता हैं-भगवान शिव। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत और पूजा से ही सोमदेव ने भगवान शिव की आराधना की। जिससे सोमदेव निरोगी होकर फिर से अपने सौंदर्य को पाया। भगवान शंकर ने भी प्रसन्न होकर दूज यानी द्वितीया तिथि के चन्द्रमा को अपनी जटाओं में मुकुट की तरह धारण किया। यही कारण है कि बहुत से साधू-संत और धर्मावलंबी इस व्रत परंपरा में शिवजी की पूजा-अर्चना भी करते आ रहे हैं क्योंकि इससे भगवान शिव की उपासना करने से चन्द्रदेव की पूजा भी हो जाती है। धार्मिक आस्था व परंपरा के चलते प्राचीन काल से ही सोमवार व्रत पर आज भी कई लोग भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते आ रहे हैं परन्तु यह चंद्र उपासना से ज्यादा भगवान शिव की उपासना के लिए प्रसिद्ध हो गया। भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा कर सुख और कामनापूर्ति होती है।  

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

वैदिक पंचांग अनुसार इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व है। वहीं आपको बता दें कि उससे पहले महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस राजयोग का निर्माण मंगल और चंद्रमा की युति से होगा। क्योंकि यह युति धनतेरस से पहले कर्क राशि में बनेगी। जिससे इस राजयोग का असर सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं… तुला राशि (Tula Zodiac) आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आप इस अवधि में ज्यादा धन की बचत भी कर सकेंगे। आपकी पर्सनल लाइफ भी इस अवधि में पहले से काफी अच्छी रहेगी। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac) महालक्ष्मी राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही  साथ ही नौकरीपेशा जातक इस दौरान काफी मेहनत करेंगे और उनको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते अनुकूल बने रहेंगे। आपकी सेहत इस अवधि में काफी अच्छी रहेगी। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। मेष राशि (Aries Zodiac) आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान अच्छी मात्रा में धन लाभ मिलेगा। घर परिवार में भी खुशियां आएंगी। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

राशिफल सोमवार 21 अक्टूबर 2024

मेष राशि : मेष राशि वालों आज के दिन आत्मविश्वास ही आपका हथियार रहेगा। ऑफिस रोमांस से दूरी बनाए रखें, खासकर अगर आप मैरिड हैं। काम के मामले में आपके अहंकार का असर आपका डिसीजन पर भी पड़ सकता है। पिछले इन्वेस्टमेंट से एक्सपेक्टेशन मुताबिक रिजल्ट नहीं सकेगा। कुछ उम्रदराज जातकों को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च कम करें। इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स लाएं। वृषभ राशि :वृषभ राशि के जातकों आज ऐसी कोई भी एक्टिविटी न करें, जिसमें बहुत ज्यादा रिस्क हो। व्यवसायी अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाने के लिए दिन शुभ रहेगा। कुछ जातकों को गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से भी दूर रहना चाहिए। मिथुन राशि :मिथुन राशि के लोगों आज आपकी लाइफ में थोड़ी-बहुत हलचल बनी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले चीजें बेहतर हो जाएंगी। हेल्दी रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए यह वह दिन हो सकता है, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर पहला कदम बढ़ाएंगे, जिसने आपका ध्यान खींचा हो। रियल एस्टेट और व्यवसाय में निवेश करने की योजना पर भी दबाव बढ़ेगा। बिना रेसर्च कोई फैसला न लें। कर्क राशि :कर्क राशि के जातकों आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति में फंसने से बचें। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस वालों का पार्टनर आज उन्हें सरप्राइज दे सकता है। स्ट्रेस से दूर रहें। सिंह राशि :सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कन्या राशि :कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। व्यावसायिक ज़िम्मेदारियां दिन को व्यस्त रखेंगी। जिम या योग क्लास में शामिल होना अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी की गुड क्वालिटी पर फोकस करें। जिन लोगों को नौकरी के लिए इंटरव्यू देना है, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। जंक फूड के सेवन से दूरी बनाएं। निवेश करने के बारे में भी एक्सपर्ट की राय लें। तुला राशि :आज का तुला राशि के जातकों आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर फिर से विचार करना चाहिए। पैसों को सावधानी से संभालें। मानसिक सेहत उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना आपका शारीरिक स्वास्थ्य। धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आपको अपनी और अपने साथी की भावनात्मक जरूरतों को समझना चाहिए। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि के जातकों आज के दिन आज सेल्फ लव पर ध्यान देना चाहिए। डेडलाइन के भीतर काम को निपटाना जरूरी रहेगा। फ्रीलांसिंग काम से अच्छी आमदनी हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। सहकर्मी के साथ किसी भी रोमांटिक रिश्ते में फंसने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धनु राशि : धनु राशि के जातकों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज काम के सिलसिले में ट्रेवल भी करना पड़ सकता है। आपका साथी आपके देखभाल करने वाले रवैये को समझ पा रहा है या नहीं इस बात का ख्याल रखें। इनकम बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। कुछ लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अहंकार से दूर रहें। मकर राशि : मकर राशि वालों आज के दिन रिलेशनशिप की हर वो प्रॉब्लम सॉल्व करें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकती है। आज आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। कोई बड़ा आर्थिक मसला आपको परेशान नहीं करेगा। पैसों के मामले में अच्छी व स्ट्रांग पोजिशन में रहेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। दिनभर के कामकाज के बीच खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि के जातकों आपके करियर में आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। जल्दबाजी में आकर किसी भी तरह का डिसीजन न लें। सेहत अच्छी रहने वाली है। प्रेम संबंध जो टूटने की कगार पर थे, उनमें आज सुलह हो जाएगी। अपनी रूटीन में बदलाव करें। मीन राशि : मीन राशि के जातकों आज के दिन आपको धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में पास्ट के मुद्दे न उठाना ही बेहतर है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को नयी पार्टनरशिप अट्रैक्ट कर सकती है। बहस में न पड़ें। सेहत के मामले में दिन यादगार आपका रहने वाला है। साथी को अच्छे मूड में रखें। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet