LATEST NEWS

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20I पर बारिश ने फेरा पानी.

Rain played spoilsport in the first T20I between India and South Africa. टॉस के लिए भी मैदान में नहीं आ सके कप्तान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस भी नहीं हो सका. स्टोरी हाइलाइट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20I हुआ रद्द बारिश के चलते पहले टी20 में फिरा पानी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. साउथ अफ्रीका के डरबन में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का स्वागत बारिश ने किया और इसके चलते टॉस तक नहीं हो सका. जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच होने का इंतजार करते-करते फिर बिना खेले होटल को लौट गए. इसके साथ ही फैन को भी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 का रोमांच देखने को नहीं मिला. डरबन के मैदान में मैच से पहले ही बारिश हो रही थी और बाद में रुकी ही नहीं, जिसके चलते इसे रद्द करना ही अंतिम विकल्प बचा. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को ग्केबरा में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया अपने घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद साउथ अफ्रीका पहुंची थी. जहां पर अगले साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले डरबन में होने वाले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

मध्य प्रदेश में फिर डराने लगा कोरोना, इंदौर में मरीज मिलने के बाद मचा हड़कंप

COVID in Madhya Pradesh, as a patient in Indore tests positive. Doctors advise people to stay vigilant. इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। इंदौर में एक मरीज मिलने के बाद डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। एक बुजुर्ग की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सर्दी और बुखार से पीड़ित था। निजी लैब में कोविड जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को होम आईसोलेशन में रखा गया है। दो साल बाद भी कोविड का भय खत्म नहीं हुआ है। 70 वर्षीय बुजुर्ग की सर्दी खांसी के जांच के बाद कोविड पॉजिविट मिला है। इसके बाद मरीज का होम आईसोलेशन कर उपचार किया गया। मरीज की हालत ठीक है।कोविड नोडल अधिकारी डॉ अमित मालाकार ने बताया कि हरदा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित था। निजी लैब में कोविड जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मरीज को आईसोलेशन में रखकर उसका उपचार किया गया। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है। मामला 24 नवंबर का है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के सभी सदस्यों की कोविड जांच की गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। बता दे कि मामले के 16 दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट मरीज की सांझा नहीं की है।

बलिदान दिवस: अमीरों का लुटेरा…गरीबों का मसीह ‘टंट्या भील’

मध्यप्रदेश का जननायक टंट्या भील आजादी के आंदोलन में उन महान नायकों में शामिल है जिन्होंने आखिरी सांस तक अंग्रेजी सत्ता की नाक में दम कर रखा था। टंट्या भील को आदिवासियों का रॉबिनहुड भी कहा जाता है, क्योंकि वो अंग्रेजों के भारत की जनता से लूटे गए माल को अपनी जनता में ही बांट देते थे। टंट्या भील को टंट्या मामा के नाम से भी जाना जाता है। आज यानी 4 दिसंबर को उनका बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं उनकी शौर्य गाथा को। बता दें कि इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर पातालपानी क्रांतिकारी टंट्या भील की कर्म स्थली है। यही वह जगह है जहां टंट्या भील अंग्रेजों की रेलगाड़ियों को तीर कामठी और गोफन के दम पर अपने साथियों के साथ रोक लिया करते थे। इन रेलगाड़ियों में भरा धन, जेवरात, अनाज, तेल और नमक लूट कर गरीबों में बांट दिया करते थे। टंट्या भील देवी के मंदिर में आराधना कर शक्ति प्राप्त करते थे और अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर आस पास घने जंगलों में रहा करते थे। टंट्या भील 7 फीट 10 इंच के थे और काफी शक्तिशाली थे, उन्होंने अंग्रेजों को थका दिया था। जानिए, कौन थे टंट्या मामा… इतिहासकारों की मानें तो साल 1842 खंडवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा में भाऊसिंह के घर टंट्या का जन्म हुआ था। पिता ने टंट्या को लाठी-गोफन और तीर-कमान चलाने का प्रशिक्षण दिया। टंट्या ने धर्नुविद्या के साथ-साथ लाठी चलाने और गोफन कला में भी दक्षता हासिल कर ली। युवावस्था में अंग्रेजों के सहयोगी साहूकारों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने साथियों के साथ जंगल में कूद गया। टंट्या मामा भील ने आखिरी सांस तक अंग्रेजी सत्ता की ईंट से ईंट बजाने की मुहिम जारी रखी थी। टंट्या मामा का जन्म 1840 में खंडवा के पास पंधाना तहसील के गांव बरदा में होना ऐतिहासिक तथ्यों से प्रमाणित है। उनकी क्रांतिकारी गतिविधियां 1878 से 1889 तक रहीं। साल 1889 में उन पर जबलपुर में मुकदमा चला और 4 दिसंबर 1889 को उन्हें फांसी दे दी गई। वे मातृभूमि के लिए शहीद कर दिए गए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

IND vs AUS, 5th T20: अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी आखरी एक ओवर में बचाएं 10 रन , बन गए हीरो IND vs AUS, 5th T20: टीम इंडिया ने पांचवां टी20 जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है. टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर मैच को अपने नाम किया । नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाने में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहा जिन्होंने आखिरी ओवर में 10 रन का बचाव करते हुए मेहमान टीम के जबड़े से जीत छीन ली. भारत का इस साल घर में यह आखिरी मैच था. अर्शदीप ने आखिरी ओवर में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया और भारत को रोमांचक जीत दिला दी. टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे 3 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

कनाडा के लिए वीजा शुरू कर सकता है भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया किस शर्त पर बहाल होंगी सेवाएं?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अगर भारत को कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति दिखती है, तो वह कनाडा के लोगों के लिए जल्द ही वीजा सर्विस शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा कि भारत के जरिए कुछ हफ्ते वीजा सर्विस को अस्थायी रूप से रोका गया. इसकी मुख्य वजह कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा की चिंता रही. कनाडा राजनयिकों को सुरक्षित वातावरण नहीं दे पाया, जो वियना संधि का उल्लंघन है.  भारत और कनाडा के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. इसकी वजह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या है, जिसका आरोप कनाडा ने भारत पर लगाया. साथ ही कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को ओटावा छोड़कर जाने को कहा. भारत ने पहले तो निज्जर की हत्या में हाथ होने से इनकार किया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में कनाडा के राजनयिक को नई दिल्ली छोड़ने का आदेश दिया. साथ ही कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को भी बंद कर दिया. विदेश मंत्री ने और क्या कहा? जयशंकर ने कहा कि अगर हमें कनाडा में अपनी राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति होती हुई दिखेगी, तो हम वीजा सर्विस शुरू करने का विचार करेंगे. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ऐसा बहुत जल्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले कनाडा में भारत ने वीजा जारी करने के प्रोसेस को बंद कर दिया था. इसकी वजह ये थी कि हमारे राजनयिकों के लिए काम पर जाकर ऐसा करना सुरक्षित नहीं था. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अस्थायी तौर पर वीजा सर्विस बंद करनी पड़ी. विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई की सुरक्षा की स्थिति बेहतर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बेहतर होने पर राजनयिकों के लिए आत्मविश्वास से काम करना मुमकिन हो पाएगा. राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वियना संधि का सबसे बुनियादी पहलू है. जयशंकर ने कहा कि अभी कनाडा में इस तरह की ढेरों चुनौतियां हैं, जिनकी वजह से हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं. हमारी राजनयिकों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है. राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति होते ही वीजा सर्विस शुरू होगी भारत से हाल ही में 41 कनाडाई राजनयिक गए हैं. उन्हें नई दिल्ली छोड़कर जाने का आदेश मिला था. इसे लेकर बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वियना संधि के जरिए राजनयिकों की संख्या में समानता प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय नियम है. उन्होंने बताया कि ये पूरा मामला सामनता है कि किसी देश में कितने राजनयिक होने चाहिए. ये एक ऐसी व्यस्था है, जो दोनों देशों पर लागू होती है. हमने कनाडा को संख्या बराबर रखने को कहा, क्योंकि उसके अधिकारी हस्तक्षेप कर रहे थे.

भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में रखा जातिगत समीकरणों का ध्यान

निमाड़ की बड़वाह सीट पर गुर्जर और ठाकुर समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैै। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक सचिन बिरला को फिर टिकट दिया है। सचिन गुर्जर समाज से आते है और सनावद क्षेत्र के रहवासी है। इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट में जिले की 9 सीटों मेें सबसे कम वोटर है। पौने दो लाख वोटरों की इस विधानसभा में 15 हजार ब्राम्हण मतदाता भी है। जूनी इंदौर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ब्राम्हण मतदाता है। भाजपा ने इस वोटबैंक को ध्यान में रखकर गोलू शुक्ला का नाम पर मुहर लगाई,क्योकि कांग्रेस के उम्मीदवार पिंटू जोशी भी ब्राम्हण समाज से है। इस विधानसभा में सबसे तगड़ा मुस्लिम वोटबैैंक है। जिसका फायदा ज्यादातर चुनाव में कांग्रेस को होता हैै। इंदौर की देपालपुर सीट के उम्मीवार का चयन में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर किया गया। भाजपा उम्मीदवार मनोज पटेल धाकड़ समाज से आते हैै। कांग्रेस प्रत्याशी भी उसी समाज से है। गुर्जर वोटबैैंक के कारण बिरला को टिकट निमाड़ की बड़वाह सीट पर गुर्जर और ठाकुर समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैै। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक सचिन बिरला को फिर टिकट दिया है। सचिन गुर्जर समाज से आते है और सनावद क्षेत्र के रहवासी है। इस सीट पर जातिगत के अलावा क्षेत्रीय समीकरण का भी संतुलन बैठाने की कोशिश की गई। मालवा की कालापीपल विधानसभा सीट पर दोनो उम्मीदवार खाती समाज से है। इस सीट पर खाती समाज का वोटबैंक निर्णायक स्थिति में रहता है। कांग्रेस उम्मीदवार कुणाल चौधरी और भाजपा उम्मीदवार घनश्याम चंद्रवंसी दोनो एक समाज से हैै। खरगोन सीट पर भी जातिगत समीकरण के कारण पूर्व विधायक बालकृष्ण पाटीदार भारी रहे। इस सीट पर पाटीदार समाज के वोट ज्यादा है। दोनो टिकट कोरकू समाज से देवास जिले की बागली सीट पर दोनो उम्मीदवारों कोरकू समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया है। कोरकू वोटबैंक इस सीट में हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है। खातेगांव सीट पर भाजपा ने आशीष शर्मा को टिकट दिया है। वे ब्राम्हण समाज से आते है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर आए दीपक जोशी को उम्मीदवार बनाया। वे भी ब्राम्हण समाज से है। झाबुआ में भाजपा और कांग्रेस ने भूरिया उपनाम के उम्मीदवार उतारे है।

इंदौर-3 से टिकट कटने पर आकाश विजयवर्गीय बोले- ‘जब पिता जी को टिकट मिला तभी…’

आकाश विजयवर्गीय ने कहा, आगामी राज्य चुनावों के लिए राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर-3 से टिकट दिया गया है. हमें खुशी है, हमने इस फैसले को स्वीकार किया क्योंकि यह पार्टी के हित में है. आदित्य शर्मा, इन्दौर | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इंदौर 3 विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की जगह इस बार गोलू शुक्ला (Golu Shukla) को चुनावी मैदान में उतारा है. अब इस पर आकाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आकाश ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया है. आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को पार्टी ने टिकट दिया था उसी समय ये बात लगभग स्पष्ट हो गई थी इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर है. पार्टी के हिट में जो भी होता है वो हम सभी के लिए मान्य होता है. आकाश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके भाई जैसे गोलू शुक्ला को पार्टी ने इंदौर 3 (INdore) से उम्मीदवार बनाया है, और उन्हें क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है. गोलू शुक्ला जैसे नेता को टिकट मिलना खुशी की बात आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले पांच सालों में पार्टी ने क्षेत्र में काफी विकास किया है. सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया. बीजेपी का जो नारा है सबका साथ सबका विकास, हमने उसी के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम किया है. इसके आगे आकाश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गोलू शुक्ला जैसा ऊर्जावान और युवा नेता क्षेत्र को मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि गोलू शुक्ला उनसे भी ज्यादा अनुभवी हैं, ऐसे में उन्हें यकीन है कि गोलू शुक्ला के नेतृत्व में भी क्षेत्र का और भी तेज गति से विकास किया जाएगा. इसके अलावा आकाश ने कहा कि वो पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं. आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उन्हें वो निभाएंगे । संजय शुक्ला के चचेरे भाई हैं गोलू शुक्ला गौरतलब है कि शनिवार को पार्टी ने अपने 92 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है, जिसमें आकाश की जगह गोलू शुक्ला को इदौंर 3 से उम्मीदवार बनाया गया है. गोलू शुक्ला संजय शुक्ला के चचेरे भाई हैं जो इंदौर 1 से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. जिनका मुकाबला कैलाश विजयवर्गीय से है. आकाश के टिकट पर थी सभी की निगाहें बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश के टिकट को लेकर कई दिनों से चर्चाएं थी. सभी की निगाहें इस क्षेत्र पर थी. पहले ही अटकलें लगाई जा रही कि इस बार आकाश का पत्ता साफ हो सकता है. जिसके पीछे एक बड़ी वजह 2019 का बल्ला कांड भी हो सकता है. दरअसल 2019 में आकाश का बल्ला कांड काफी सुर्खियों में रहा था. जर्जर मकान पर कार्रवाई के दौरान आकाश ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर क्रिकेट के बैट से वहां मौजूद एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी थी.

इंदौर कलेक्टर की अनूठी पहल,चुनाव उम्मीदवार को QR के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड करने की सुविधा

कलेक्टर की मंशा अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी के आवेदकों को चुनाव से संबंधित अनुमति के आवेदन के फॉर्मेट हेतु भटकना ना पड़े इस हेतु E गवर्नेंस INDORE की टीम के द्वारा QR कोड तैयार किया गया है। जिसको SCAN करके विभिन्न प्रकार के FORMAT DOWNLOAD किया जा सकते हैं । आदित्य शर्मा, इंदौर। कलेक्टर डा इलैया राजा टी के प्रयासों से आवेदको की सुविधानुसार e गवर्नेंस इंदौर की टीम के द्वारा एक ऐसा QR कोड ईजाद किया जिसमे आवेदक स्कैन करके पूरा फार्मेट डाउनलोड कर सकेंगे ….।।

इंदौर में बना देश का सबसे बड़ा डांडिया, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावेदारी

इंदौर में 80 क्विंटल लोहे से बनाया गया 75 फीट ऊंचा डांडिया अब तक का देश में सबसे बड़ा डांडिया है. जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावेदारी भी प्रस्तुत की गई है. आदित्य शर्मा, इंदौर में इन दिनों 75 फीट ऊंचा डांडिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बड़ी संख्या में लोग ऊंचे डांडिया को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. शहर के टी जी एल गरबा महोत्सव में इस डांडिया को सजाया गया है. चार दिवसीय टी जी एल गरबा महोत्सव गुरुवार से ही आरम्भ हो चुका है. जहां बड़ी संख्या में लोग इस विशाल डांडिया को देखने के साथ-साथ ही गरबे का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंच रहे हैं. जहां इस गरबा महोत्सव के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है इसीलिए इस गरबा महोत्सव को भव्य बनाया जा रहा है. डांडिया महोत्सव में पहले दिन मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और बबीता का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता भी पहुंचे थे. यहां पर 80 क्विंटल लोहे से बनाए गए 75 फीट ऊंचे डांडिया का अनावरण भी किया गया. यह अब तक बना देश में सबसे बड़ा डांडिया है. जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावेदारी भी प्रस्तुत की गई है. कार्यक्रम के आयोजक मयूर भाई कुंभानी और धर्मेश जागीरदार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर तक लाभ गंगा परिसर में किया जा रहा है. इस गरबे के पहले दिन ही हजारों की संख्या में लोग आए. पूरी तरह गुजराती थीम पर आयोजित इस पंडाल को गुजरात के कलाकारों ने ही तैयार किया है. रंग- बिरंगे वस्त्र पहने और परंपरागत गुजराती गरबा की थीम धुन पर हजारों लोग एक साथ थिर रहे हैं. गरबे में 20 अक्टूबर को जॉली राठौर ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही पूरे प्रदेश में विरोध के सुर.

INC; Congress; Gwalior; Malhargarh; Politics;

As soon as the second list of the Congress party comes, there is an uprising across the entire state.

गरबा पंडाल से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, धार्मिक आयोजनों में मतदान करने की दिलवाई जा रही शपथ

संतोष सिंह तोमर , भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। वहीं, निर्वाचन कार्यालय भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की कवायद में लग गए है। खंडवा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने एक अनूठा प्रयोग किया है। जिसके तहत स्वीप से जुड़े कर्मचारी गरबा पंडालों में पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे है। शहर के सबसे बड़े गरबा आयोजन केसरिया गरबा महोत्सव में स्वीप से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी ने शामिल होकर मंच से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई। साथ ही उन्हें इसका महत्व बताया। जिला पंचायत सीईओ एसएस सोलंकी ने बताया कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

केरल के अफसर की इंदौर में मौत, देर रात साथियों के साथ डिनर किया, सुबह कमरे में मृत मिले

आदित्य शर्मा इंदौर. केरल के एक आईएएस अफसर की इंदौर में मौत हो गयी. ये अफसर स्मार्ट सिटी का दौरा करने आयी टीम में शामिल थे. आशंका है कि अधिकारी को होटल में हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. फिलहाल पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.कोच्चि की 35 सदस्य टीम इंदौर में स्मार्ट सिटी का दौरा करने आई थी. इन सभी सदस्यों को बायपास स्थित एक होटल में रुकवाया गया था. इस दौरान टीम में शामिल निगम सेक्रेट्री संजीत कुमार नहीं रहे. देर रात उन्होंने सबके साथ डिनर किया था. लेकिन सुबह वो मृत मिले. इसकी सूचना उनके परिवार दो फौरन दे दी गयी. नगर निगम के अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को कोच्चि ले जाने की व्यवस्था की. सॉलिड वेस्ट सिस्टम समझने आया था दल केरल से नगर निगम अधिकारियों का एक दल सॉलिड वेस्ट सिस्टम देखने इंदौर आया था. आईएचएस के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को समझने के लिए 35 सदस्य का एक दल केरल से इंदौर आया हुआ है. इनमें एक निगम सेक्रेट्री संजीत कुमार की मौत हो गई. उनके साथ आए अधिकारियों ने बताया सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो लॉक नहीं खुला. अंदर जाकर देखा तो वह बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए थे. फौरन ही संजीत कुमार को नजदीक के अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हार्ट अटैक की आशंका साथी अफसरों के मुताबिक देर रात सभी लोगों ने एक साथ डिनर किया था. तब तक सब कुछ सामान्य था. आशंका जताई जा रही है संजीत कुमार को देर रात हार्ट अटैक आया और इस वजह से उनकी मौत हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. कनाडिया पुलिस मामले जांच कर रही है.

अस्पताल की व्यवस्था देखकर नाराज हुआ केन्द्रीय दल

आदित्य शर्मा,उज्जैन। तीन दिन पहले चरक तथा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जांचने के लिए एनक्यूए अर्थात् नेशनल क्वालिटी असिसमेंट का दो सदस्यीय दल रायसेन से आया था। दल को चरक अस्पताल में तो व्यवस्थाएं ठीक नजर आई, लेकिन जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं और मरीजों की हालत देखकर दल के सदस्य नाखुश थे। जिला अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले एनक्यूए के दल ने नागपुर से दो डॉक्टर्स की टीम आई थी। टीम दो दिन शहर में रूकी थी। पहले दिन दल द्वारा मातृ शिशु चरक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जांची गई थी। इनमें दल ने चरक अस्पताल की सेंट्रल लैब, वार्डों में मरीज के बेड और अन्य सुविधाएं से लेकर स्टॉफ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली थी। सूत्र बताते है कि यहां की व्यवस्थाओं को एनक्यूए का जांच दल संतुष्ट था, लेकिन अगले दिन जब टीम ने जिला अस्पताल का दौरा किया तो यहां पर करीब हर वार्ड में मरीजों के पलंग पर बिछे हुए गद्दे पुराने और फटे हुए थे। चादर और कंबल भी पलंगों पर पर्याप्त नहीं थे। इसके अलावा वार्डों के दरवाजों में लगे शीशे भी ज्यादातर टूट हुए थे। सूत्रों का कहना है जिला अस्पताल के यह हाल देखकर दल के सदस्य नाराज हुए थे और यहां से नाखुश होकर लौटे हैं। उल्लेखनीय है एनक्यूए दल की रिपोर्ट के आधार पर ही स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों को लाखों का अनुदान जारी करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet