LATEST NEWS

राजधानी में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा आज सुबह फजिर की नमाज के साथ शुरू हो गया

भोपाल भोपाल। राजधानी में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के साथ शुरू हो गया। चार दिन चलने वाले इस मजहबी समागम का समापन सोमवार को दुआ के साथ होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उलेमाओं की तकरीरें होंगी। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ सैंकड़ों निकाह भी होंगे। इस समागम के समापन पर बड़ी तादाद में जमात देश-दुनिया के सफर पर रवाना होंगी। बड़ी संख्या में पहुंचे जमाती इस मजहबी समागम के लिए ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा इज्तिमागाह को पूरी तरह तैयार कर दिया है। गुरुवार दिन से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद हो रही तकरीर और बयान के दौर में शामिल होने के लिए अलसुबह से लोग इज्तिमागाह पहुंचने लगे थे। करीब एक लाख जमाती आ चुके हैं। चार दिन तक जमातियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। विदेशी जमात का भी आगमन इंतजामिया कमेटी के कोऑर्डिनेटर डा. उमर हाफीज ने बताया कि गुरुवार तक मोरक्को, म्यांमार, सउदी अरब, किरगिस्तान, बांग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, इजिप्ट, फ्रांस, केन्या, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, यूके, ईराक सहित अन्य देशों के जमाती इज्तिमा में शिरकत करने पहुंचना शुरु हो गए हैं। पंडाल में पांच लाख के ठहरने का इंतजाम इज्तिमागाह पर पिछले सालों के मुकाबले इस साल बढ़ी हुई तादाद में जमातियों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए करीब 125 पंडाल में पांच लाख से ज्यादा जमातियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जरूरत के लिहाज से यहां और पंडाल लगाए जाने का इंतजाम किया गया है। रियायती दाम में नाश्ता-खाना दुनिया भर से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं। जिनमें रियायती दरों पर चाय, नाश्ता, खाना और पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया है। इज्तिमागाह पर 60 रुपये में भरपेट खाना, 20 रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में चाय मिलेगी। इसी तरह पानी की बोतल यहां 70 रुपये में 12 का पैक और एक बोतल सात रुपये में मिलेगी। 65 पार्किंग जोन में खड़े होंगे वाहन इज्तिमा में वाहन व्यवस्थित रखने के लिए करीब 65 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन अलग-अलग खड़े किए जा सकेंगे। यहां पर रोशनी और जनरेटर का भी इंतजाम किया गया है। एक करोड़ लीटर पानी होगा खर्च इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16 हजार नल लगाए गए हैं। करीब एक करोड़ लीटर पानी रोजाना नहाने, वुजू और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा। नौ अलग-अलग जोन में वुजू खानों को बनाया गया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल इज्तिमा इंतजामों में ईंटखेड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है। इनमें बड़ी तादाद में हिंदू धर्म से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पानी के इंतजाम के लिए यहां करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं। जिसमें माली समाज सहित अन्य स्थानीय कृषक शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी सेवाएं देते हैं। दो बाइक एंबुलेंस तैनात आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए दो बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इज्तिमा पांडाल से दूर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाने में बीमारों को परेशानी होती है, इसलिए बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पिछली बार एक बाइक एंबुलेंस तैनात की गई थी। इस बार इत्जिमा स्थल पर दो बाइक एंबुलेंस खिदमत में रहेंगी। इसमें मोटरसाइकिल के साथ एक स्ट्रेचर अटैच कर इसे मोडिफाई किया गया है। इसमें मरीज को लेटाने की सुविधा के साथ फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा भी जोड़ी गई है। इससे मरीज को एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में आसानी होगी। यह भी इंतजाम     – इज्तिमा स्थल पर पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह- इस बार करीब 350 से ज्यादा निकाह के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।     – पानी के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन, 52 ट्यूबवेल, 22500 टोटियां, एक करोड़ लीटर पानी रोजाना मुहैया कराया जाएगा।     – नहाने और वुजू के लिए गर्म पानी- 2000 लीटर पानी की आठ टंकियों में गर्म होता रहेगा पानी।     – दोगुना वोलेंटियर रखेंगे सफाई का ख्याल, पंडाल में रहेंगे डस्टबिन।     – सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से इज्तिमागाह को रखा जाएगा बदबू रहित।     – इज्तिमागाह पहुंच मार्ग पर वालेंटियर्स संभालेंगे ट्रैफिक, पुलिस की रहेगी निगरानी।  

दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की पूरी सूची

अगले महीने थिएटर से लेकर फ्लोरिडा तक धमाका होने वाला है। एक तरफ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ रिलीज हो रही है तो दूसरी तरफ डिजिटल दुनिया में कई हिंदी वेब सीरीज लाइन से रिलीज होने वाली हैं। इनमें ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ से लेकर ‘सी डेटाबेस’, ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ समेत कई शोज शामिल हैं। ये साजिद से लेकर जी5 तक पर आने वाली हैं। सूची पढ़ें। 1. मिसमैकैंड सीजन 3 रिलीज डेट- 13 दिसंबर कहां देखें- नेटफ्लिक्स ‘मिसमैकैंड’ सीजन 3 एक बार फिर से आपको प्यार-मोहब्बत और गलतफहमियों की दुनिया में लेकर जाने वाला है। भले ही वे जयपुर के अरावली इंस्टिट्यूट को पीछे छोड़ गए हैं, लेकिन ग्रुप अब हैदराबाद में फिर से एक के साथ है। कॉलेज से शुरू अब ऑफिस की दौड़भाग है। इस बीच चैट और डेटिंग ऐप का पूरा ताना-बाना है। रोहित सराफ, विहान समत, प्राजक्ता कोहली समेत कई चेहरे नजर आने वाले हैं। 2. बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 रिलीज डेट- 13 दिसंबर कहां देखें- प्राइम वीडियो बिल्कुल अलग हटकर इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन आउटलुक वाला है। साथ में बहुत ही शानदार म्यूजिक भी मिलेगा। लीड रोल में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चन्ना समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 3. सी दस्तावेज़ रिलीज डेट- 21 दिसंबर कहां देखें- सोनीलिव एक तरफ टीवी पर सी डेटाबेस का नया सीज़न शुरू हो रहा है। एक बार फिर से अपराध और सच्चाई तक जाने का शानदार जर्नी दर्शन। एसीपी प्रद्युम्न (शिवाजी साटम), दया और अभिजीत नजर आने वाले हैं। 4. तनाव सीजन 2: तनाव 2 रिलीज डेट- 6 दिसंबर कहां देखें- SonyLIV इस नए सीज़न में देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिससे दरें और भी बढ़ गई हैं। ‘तनाव 2’ की आकर्षक कहानी में साहस, विश्वास, लालच, प्यार और प्रतिशोध की झलकियां शामिल हैं। कबीर एक खतरनाक नए दुश्मन अल-दमिश्क का सामना करने के लिए स्पेशल टास्क ग्रुप (STG) का मार्गदर्शन करता है, जो कश्मीर में तबाही मचाने के लिए एक युवा को तैयार करता है। 5. मेरी रिलीज डेट- 6 दिसंबर कहां देखें-Zee5 इस शो में तारा देशपांडे की कहानी है। एक माँ, जिसकी अपनी लाडली बेटी मनस्वी पर हुए हमलों के गवाह हैं। असफल कानूनी व्यवस्था का सामना कैसे होता है। ये संघर्ष आपको रोंगटे हो जाएगा।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे जस्टिन बीबर

नई दिल्ली पॉप आइकॉन जस्टिन बीबर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी उनके बेशुमार फैंस हैं। वो पिछले लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं, जिस वजह से उन्होंने अपने कई टूर भी कैंसिल कर दिए थे। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वो खराब सेहत के बावजूद टूर शुरू करेंगे। इसकी वजह ये है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं! जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इससे जस्टिन का आधा चेहरा पैरालाइज्ड हो गया था। वो एक साइड आंखों की पलकें तक नहीं झपका पा रहे थे। इस बीमारी के कारण सुनने में परेशानी होती है और चक्कर भी आते हैं। इससे ग्रस्त होने के बाद जस्टिन ने 2023 में अपने कई म्यूजिक टूर कैंसिल कर दिए थे, क्योंकि वो फोकस नहीं कर पा रहे थे। वो कई दिनों से इलाज करवा रहे हैं। इनकम से ज्यादा हो गए हैं खर्चे! रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जस्टिन के खर्चे, उनकी इनकम से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में खराब हेल्थ के बावजूद उन्हें मजबूरन म्यूजिकल टूर करना पड़ेगा। एक सूत्र ने कहा, ‘जस्टिन को इनकम बनाने के लिए टूर की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने 2021 के बाद से कोई नया म्यूजिक नहीं बनाया है। वो एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। ऐसे में उनके खर्च करने की आदतों के कारण वो आर्थिक परेशानियों से जूझने की कगार पर हैं।’ मैनेजर ने किया था घालमेल! एक सूत्र का कहना है कि जस्टिन अपने बैंक-बैलेंस की जांच किए बिना ही खुलकर खर्च करते हैं। इन सबके बीच जस्टिन अपने एक्स मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। जस्टिन ने मैनेजर पर 300 मिलियन डॉलर (25,35,11,34,330.00 रुपये) को मिसमैनेज करने का आरोप लगाया है। जस्टिन और हेली की नेट वर्थ इन सबके बीच जस्टिन और उनकी वाइफ हेली बीबर एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसके इर्द-गिर्द उनकी दुनिया बसती है। जस्टिन की नेटवर्थ की बात करें तो ये 4105 करोड़ रुपये है। उनकी बीवी के पास भी 1,69,00,54,200.00 रुपये की संपत्ति है।

सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 पर चलाई कैंची, हटाए गए दो सीन्स

मुंबई एक्टर अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज के बीच इसे सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि फिल्म से दो सीन्स हटाए गए हैं. दरअसल, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. हालांकि फिल्म के तेलुगु वर्जन से सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स हटाने का निर्देश दिया है. फिल्म में हद से ज्यादा हिंसक सीन को हटाने के लिए कहा गया है. जिसमें से एक सीन में कटी हुई टांग हवा में दिखाई गई थी. इस सीन को हटाने के लिए कहा गया है. वहीं, दूसरे सीन में अल्लू अर्जुन ने कटी हुई बाजू अपने हाथ में पकड़ी है, तो इस सीन को भी हटाने को कहा है और इसे ग्राफिक का इस्तेमाल कर दिखाने का निर्देशन दिया है. फिल्म से हटाए गए अपशब्द इस साथ ही पुष्पा 2 में इस्तेमाल की गई गाली को भी सेंसर बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया है. फिल्म में तीन ऐसे सीन है, जहां पर गाली का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया है. इसके अलावा मूवी में Denguddi और Venkateshwar जैसे शब्दों के इस्तेमाल को भी हटाने का आदेश दिया है. इन निर्देशों के बाद फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है. इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग बता दें कि पुष्पा 2 साल 2021 की फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल है. फिल्म उस दौरान जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, 350 करोड़ के बड़े बजट में बनी पुष्पा 2 के जबरदस्त कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू होगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे.

जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द होगी प्रारंभ, कोलकाता अहमदाबाद और चेन्नई के लिए भी मांगपत्र भी सौंपा

जबलपुर  जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सांसद आशीष दुबे को दिया है। सांसद दुबे ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में नागरिक विमानन मंत्री से भेंट कर जबलपुर से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया। महाकुंभ के लिए जबलपुर से 16 दिन के लिए चलेगी विमान सेवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जबलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी। यह विमान पहले दिल्ली से रात आठ बजे जबलपुर आएगा और फिर प्रयागराज के लिए 8.25 बजे रवाना होगा। कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग सौंपा केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जबलपुर से पुणे के बीच शीघ्र उड़ान प्रारंभ की जाएगी। इस उड़ान को हरी झंडी दिखाने वे स्वयं जबलपुर आएंगे। सांसद दुबे ने जबलपुर से पुणे, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से अहमदाबाद और जबलपुर से चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। जनभावना के अनुरूप जबलपुर में विमान सेवा की आवश्यकता से अवगत कराया था …     सांसद ने कहा कि जबलपुर से देश के महत्वपूर्ण नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद ने अक्टूबर में भी भेंट की थी।     सांसद दुबे ने कहा कि पूर्व में जबलपुर से अनेक नगरों की उड़ानों को आर्थिक रूप से अच्छा प्रतिसाद और लगभग फुल लोड मिलता रहा है।     उड़ानें यात्री क्षमता के लक्ष्य की पूर्ति करती हैं इसीलिए अब जबलपुर से फ्लाइट कनेक्टिविटी का विस्तार हर पहलू से समय की महत्वपूर्ण मांग है।     जहां बड़े रक्षा संस्थान सहित महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान स्थित हैं वहीं पर्यटन के लिहाज से भी जबलपुर में विमान सेवा की महती आवश्यकता है।     फ्लाइट कनेक्टिविटी बेहतर होने से जबलपुर के समग्र विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी सांसद ने नागरिक विमानन मंत्री नायडू से चर्चा की। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से होने वाली असुविधा के बारे में बताया सांसद ने बताया कि पहले जबलपुर से देश के विभिन्न महानगरों व नगरों के लिए सीधी अथवा वन स्टाप उड़ान उपलब्ध थी परंतु पिछले कुछ महीनों में इसमें कमी आई है। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से जबलपुर के नागरिकों को होने वाली असुविधा के बारे में सांसद ने मंत्री से चर्चा की। मुंबई जाने के लिए भी पुणे से एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जबलपुर से पुणे के बीच उड़ान प्रारंभ किये जाने की मांग बड़े पैमाने पर की गई थी। महाकुंभ के लिए जबलपुर से चलेगी विमान सेवा 10 जनवरी से एलायंस एयर शुरू कर रहा उड़ान कुंभ जाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सड़क रेल मार्ग से निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वायु मार्ग भी दिया गया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। एलायंस एयर ने भी 26 जनवरी तक यह उड़ान रखी है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है।  

लाड़ली बहनों के 7.59 लाख रूपये पहुंचे यूपी, मचा हड़कंप

भोपाल मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इसे अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर बड़ी गड़बड़ी करने की कोशिश, यह तो जांच के बाद ही तय होगा। जी हां लाड़ली योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। जब मामले की जानकारी उजागर हुई तो ​अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के सिद्धार्थनगर के दो बैंक खातों में पहुंच गए। खातों में इतनी बड़ी रकम आते ही बैंक कार्यालय सर्तक हो गया और दोनों खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी। यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पहुंची। महिला ने दी सूचना बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया के हरैा गांव की रहने वाली महिला गीता ने बैंक को सूचना दी थी की उनके खाते में लाखों रूपये की राशि आई है। जब बैंक अधिकारियों ने मोबाइल पर आए मैसेज की जांच की तो पता चला की एमपी की लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार 250 रूपये की राशि एक ही दिन में महिला के खाते में जमा हो गई  है। महिला के खाते में कुल 6 लाख 92 हजार रूपये जमा हुए है। पुरूष के खाते में आए 67 हजार रूपये वही उदयपुर के रहने वाले दीपक नामक युवक के खाते में 67 हजार रूपये की राशि जमा हुई है। यह राशि भी लाडली बहना योजना की किस्त के जरिए पहुंची है। बैंक ने लगाया प्रतिबंध मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने दोनों बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह गलती बैंक की डेटा फीडिंग के चलते हुई है। दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया हैं।  

नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन जारी, अनूपपुर पुलिस ने 11 नाबालिग चालकों पर की कार्रवाई

अनूपपुर अनूपपुर जिले में नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की शिकायतों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन, शुक्रवार को, टीआई कोतवाली श्री अरविंद जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।  कार्रवाई का विवरण: टीम ने अमरकंटक रोड स्थित बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 11 दोपहिया वाहनों के नाबालिग चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इनमें शामिल वाहन: 1. स्कूटी (एम.पी. 65 जेड ए 1225) 2. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 0996) 3. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 7303) 4. सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एम.पी. 65 एन 6744) 5. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 4060) 6. टीवीएस रेडऑन (एम.पी. 18 एम बी 8739) 7. बिना नंबर की नई स्कूटी 8. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 8713) 9. टीवीएस विक्टर (एम.पी. 18 जी 7005) 10. होंडा एक्सब्लेड (एम.पी. 65 एम इ 4771) 11. स्कूटी (एम.पी. 54 एन 7309) इन वाहनों को ज़ब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।  पिछले दिन की कार्रवाई: गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने भारत ज्योति स्कूल के पास चेकिंग के दौरान 6 नाबालिग चालकों के वाहन ज़ब्त किए थे।  स्कूल और अभिभावकों को समझाइश: बेथेल मिशन स्कूल के प्रबंधन और प्राचार्य को थाना बुलाकर नोटिस दिया गया है। उनसे कहा गया कि नाबालिग छात्रों को वाहन चलाने से रोकने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही, ज़ब्त वाहनों के 11 नाबालिग चालकों के अभिभावकों को थाना बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की समझाइश दी गई।  पुलिस अधीक्षक की अपील: पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी है।  यह अभियान अनूपपुर पुलिस द्वारा सतत जारी रहेगा।

प्रशासन या राजतंत्र? आगर-मालवा में कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा?

Administration or monarchy? Threat to employees’ jobs in Agar-Malwa? त्वरित टिप्पणी विशेष संवाददाता: उदित नारायण आगर-मालवा का प्रशासन इन दिनों कर्मचारियों के लिए डर और तनाव का केंद्र बनता जा रहा है। हाल ही में सहायक ग्रेड-03 सुरेश चौहान को नौकरी से बाहर करने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे जिले में चर्चा को जन्म दे दिया है। यह कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी तीन पटवारियों को नौकरी से निकाला गया था। हैरानी की बात यह है कि जब इन पटवारियों ने हाई कोर्ट का रुख किया, तो अदालत ने कलेक्टर के निर्णय को त्रुटिपूर्ण बताते हुए कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश दिया। परंतु, कलेक्टर साहब ने आदेश को नजरअंदाज कर दिया। उनके इस रवैये ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे न तो किसी का जवाब सुनने को तैयार हैं और न ही अदालत के आदेश को मानने को। इसी बीच, एक नए विवाद ने आग में घी डालने का काम किया है। सूत्रों के अनुसार, मुआवजे से जुड़े एक प्रकरण में लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि गलत तरीके से वितरित की गई। जब यह मामला उजागर हुआ, तो गलती छुपाने के लिए साहब ने पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को निलंबित कर दिया और एक आदेश जारी कर दिया कि किसी भी तरह से यह पैसा वापस जमा कराया जाए। यह फरमान कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाने का प्रतीक है, जबकि गलती का असली स्रोत कहीं और है। कर्मचारियों के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण है। उनका कहना है कि यहां किसी की भी नौकरी कब चली जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। एक कर्मचारी ने व्यंग्यात्मक स्वर में कहा, “साहब को तो बस दूसरों की गलतियां पकड़ने का शौक है। अपनी गलतियों पर कोई सफाई नहीं देते। और अगर गलती दिखा दो, तो सीधे नौकरी से निकाल देते हैं।” अब सवाल उठता है कि क्या कलेक्टर साहब की यह “राजशाही” कभी समाप्त होगी या हाई कोर्ट के आदेशों को अनदेखा करना, अपनी गलतियों का ठीकरा कर्मचारियों पर फोड़ना और तनावपूर्ण माहौल बनाना क्या प्रशासनिक आदर्श का हिस्सा है या राजतंत्र

मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जर्मनी यात्रा ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। गुरूवार को डॉ. यादव ने निवेशकों से मिलने के बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटित की। यह निर्णय मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। भोपाल को मिलेगा वैश्विक औद्योगिक केंद्र का दर्जा भोपाल के अचारपुरा में जर्मन कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड को 27,200 वर्गमीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है। इस समझौते के तहत कंपनी ने भोपाल में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। इस कम्पनी की स्थापना से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस उद्योग की स्थापना से एक्स-रे मशीन निर्माण एवं अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट सहित नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस यात्रा ने प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए अब ऐसा माहौल तैयार हो चुका है, जहां व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच और निवेशकों के प्रति सकारात्मक रवैया ने ही जर्मन कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार की प्रेरणा दी है। भोपाल में जर्मन कंपनी एसीईडीएस को भूमि आवंटन मात्र एक शुरुआत है। यह साझेदारी न केवल औद्योगिक विकास की एक नई लहर लाएगी, बल्कि इसे प्रदेश के समग्र विकास के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस ऐतिहासिक यात्रा ने यह भी प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश न केवल भारत बल्कि वैश्विक निवेश का अगला प्रमुख केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है।  

मैहर के रामनगर पहुंचे जंगली हाथी आये हाई टेंशन की चपेट, एक की मौत

 सतना शहडोल के रास्ते से मैहर के रामनगर पहुंचे जंगली हाथी, सुबह तकरीबन 4:30 बजे हाई टेंशन तार में फंसने के कारण मेल हाथी की मौत हाे गई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर मैहर एवं डीएफओ मौके पर पहुंचे विद्युत सप्लाई कराई गई बंद। शहडोल से बूढ़ा बाउर ग्राम पंचायत के कुआं गांव में पहुंचे थे हाथी शहडोल जिले की जंगलों में एक हफ्ते से मूवमेंट कर रहे जंगली ही हाथियों का दल बीती रात मैहर जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत बूढ़ा बाउर ग्राम पंचायत के गांव कुआं पहुंच गया। जहां विद्युत विभाग की हाइट टेंशन के तार में चपेट में आने से एक मेल हाथी की मौत हो गई है। अभी क्षेत्र में चार जंगली हाथियों का मूवमेंट बताया जा रहा है। पीएम के लिए पन्ना से डॉक्टर संजय गुप्ता को मौके पर बुलाया गया मुकुंदपुर रेंज की सभी बीट की टीमों को अन्य चार जंगली हाथियों की तलाश के लिए लगाया गया है। जबकि पीएम के लिए पन्ना से डॉक्टर संजय गुप्ता को मौके पर बुलाया गया है। टीमों को अन्य चार जंगली हाथियों की तलाश के लिए लगाया गया …     अन्य जंगली हाथी करंट के चपेट में ना आए इसके लिए सुबह ही मुकुंदपुर रेंज के आसपास के गांव की विद्युत सप्लाई बंद कराई गई है।     लगातार टीम में अन्य चार की संख्या मौजूद हाथियों के दल को खोज रहा है। हाथी की मौत की सूचना पाकर मैहर कलेक्टर रानी बाटड मौके के पर पहुंची।     उन्होंने पूरे घटनाक्रम की न केवल जानकारी ली बल्कि अन्य जंगली हाथियों की तलाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किया है।  

एडल्ट एक्ट्रेस सोफी रेन हर महीने 30 करोड़ से ज्यादा कमाती है , स्क्रीनशॉट देख उड़े होश

एडल्ट एक्ट्रेस सोफी रेन की कमाई ने लोगों को चौंका दिया है। ओनलीफैन्स मॉडल ने खुद यह बताया कि वह ऐप के जरिए कितना कमा लेती हैं। फ्लोरिडा की रहने वाली इन्फ्लुएंसर ने अपनी इनकम को लेकर स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया है। लाखों यूजर्स को इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। रेन ने बताया कि पिछले साल 43.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई। OnlyFans पेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बीते एक साल के लिए शुक्रगुजार हूं।’ इसमें उनकी कुल कमाई 43,477,695 डॉलर (367 करोड़ रुपये से ज्यादा) दिखाई गई है। महीने के हिसाब से यह कमाई का यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सोफी रेन ने बीते दिनों एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी कमाई के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि ओनलीफैन्स पर वह हर महीने लगभग 4 मिलियन डॉलर (33 करोड़ रुपये) कमा लेती हैं। यह सुनकर दर्शक हैरान रह गए थे। मालूम हो कि OnlyFans सब्सक्रिप्शन आधारित कंटेंट प्लेटफार्म है जो क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स के जरिए सीधे कमाई करने का मौका देता है। यहां एडल्ट एक्टर्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट जारी करते हैं और उनकी कमाई बढ़ती जाती है। गरीब परिवार से थीं सोफी रेन, ऐसे बदले हालात अगर सोफी रेन की बात करें तो वह अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। ओनलीफैंस पर अपने काम से उन्हें पहचाना जाता है। अप्रैल 2023 में उन्होंने अपनी बहन सिएरा के साथ कंटेंट बनाना शुरू किया, इसे लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीफैंस पर उनके 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोफी रेन की कहानी यह है कि वह एक मजदूर वर्ग के परिवार में पली-बढ़ीं। 17 साल की उम्र होने पर उन्होंने वेट्रेस के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत गरीब परिवार से थी। कई बरसों तक आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष चला। जब मैंने ओनलीफैन्स पर पोस्ट करना शुरू किया तो हालात बदलने लगे। मेरे पास पैसे आए और मैं फेमस हुई। इस कमाई से मैं अपने पिता का कर्ज चुका पाई।’

Bharat Darshan : मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि तक पहुंचाने का संपूर्ण मार्गदर्शन एवं कहा कहां घूमें

Bharat Darshan: Complete guidance to reach the birthplace of Shri Krishna in Mathura and where to visit. भोपाल ! मथुरा उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक नगर है, जिसे विशेष रूप से हिंदू धर्म में श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में पूजा जाता है। यह नगर यमुना नदी के किनारे स्थित है और भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मथुरा का धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है। मथुरा का इतिहास मथुरा का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है और यह एक महत्वपूर्ण वैदिक नगर था। यह महाभारत काल में भी प्रमुख था और प्राचीन समय में मथुरा का महत्व धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक था। मथुरा को पौराणिक कथाओं में “मथुरापुर” के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा का नाम संस्कृत शब्द ‘मात्र’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है ‘प्यार’ या ‘स्नेह’, और यह इस स्थान के महत्व को दर्शाता है। श्री कृष्ण और मथुरा श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उनके जन्म से जुड़ी घटनाओं का वर्णन विशेष रूप से भगवद गीता, भागवतकथा, और महाभारत में मिलता है। कृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में हुआ था, और उनकी माता देवकी और पिता वासुदेव थे। मथुरा के कंस के अत्याचारों से बचने के लिए वासुदेव ने कृष्ण को गोकुल में यशोदा के घर भेज दिया था। श्री कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में मथुरा और गोकुल में कई लीलाएं की थीं, जो अब भी भक्तों के बीच प्रसिद्घ हैं। कृष्ण का जीवन मुख्य रूप से उनके बाल्यकाल, यवकाल, और द्वारका के शासनकाल पर आधारित है। मथुरा में उनकी कई महत्वपूर्ण लीलाएं, जैसे कि कंस का वध और अपने माता-पिता को कंस के अत्याचार से मुक्त करना, हुईं। मथुरा में भगवान कृष्ण से जुड़ी कई पवित्र जगहें हैं, जैसे कि *जन्मभूमि मंदिर, जहां श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, और *कंस किला, जो कंस द्वारा बनवाया गया था। मथुरा के प्रमुख स्थल मथुरा का सांस्कृतिक महत्व मथुरा का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व अत्यधिक है, और यह स्थान भारतीय संस्कृति, संगीत, कला, और साहित्य के प्रमुख केंद्रों में से एक रहा है। यहां की संस्कृति में राधा-कृष्ण की प्रेमकथा की प्रमुखता है, जो विभिन्न कला रूपों में व्यक्त की जाती है, जैसे कि संगीत, नृत्य, चित्रकला और साहित्य। मथुरा में आयोजित होने वाले प्रमुख उत्सवों में जन्माष्टमी, दीपावली, और राधा अष्टमी विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। इन अवसरों पर मथुरा में लाखों श्रद्धालु आते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। इस प्रकार मथुरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है, जहां से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और प्रेम की भावना फैलती है।

पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मंडला, पारा 6.8 डिग्री, बर्फीली हवा से शहडोल, मंडला शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। बर्फीली हवा की वजह से शहडोल, मंडला जैसे छोटे शहर शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिन भी सर्द हैं। सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस लगाई हैं। मौसम वैज्ञानिक कुमार ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कल्याणपुर, मंडला ने पचमढ़ी को पीछे किया प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी है। हरियाली से घिरा होने से यहां अब तक दिन और रात का तापमान सबसे कम रहा, लेकिन फिलहाल शहडोल का कल्याणपुर और मंडला की रातें सबसे ठंडी हैं। बुधवार-गुरुवार की रात में कल्याणपुर में टेम्प्रेचर 6.1 डिग्री और मंडला में 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 7.2 डिग्री, उमरिया में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इनमें से कई शहर ऐसे हैं, जो शिमला, माउंट आबू जैसे शहरों से भी ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में शिमला में 7.2 डिग्री, देहरादून में 9.4 डिग्री, मसूरी में 7.1 डिग्री, माउंट आबू में 7 डिग्री, जम्मू शहर में 10.1 डिग्री और कटरा में तापमान 9.2 डिग्री रहा। देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ अब मध्य भारत के राज्यों में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर फिलहाल सबसे ठंडे राज्य हैं। मौसम विभाग ने बताया हिमाचल के लाहौल स्पीति में रात का तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में MP के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शहडोल और मंडला में न्यूनतम तापमान शिमला, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी कम है। यहां रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उधर, तमिलनाडु में कल यानी 30 नवंबर की सुबह फेंगल तूफान टकरा सकता है। इसके असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है।

एमपी गजब: ग्रामीणों ने आरआई और पटवारी की पिटाई, नक्शा-खसरा भी फाड़ा

MP Amazing: Villagers beat RI and Patwari, even tore map and Khasra कटनी । जिले के एक गांव में सीमांकन करने गए आरआई और पटवारी के साथ ग्रामीण ने जमकर पिटाई कर दी। गांव के एक युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। राजस्व संघ की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम गूडा में जमीन सीमांकन के दौरान गांव के ही युवक ने आरआई और पटवारी के साथ मारपीट कर दी। आरआई मोहन साहू ने बताया की गांव के सरपंच ने जमीन सीमांकन का आवेदन दिया था तहसीलदार के निर्देश पर सीमांकन करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जा रही थी, तभी गांव का महेंद्र लोनी आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद के दौरान युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। विवाद में पटवारी मृगेंद्र शुक्ला और दान सिंह के साथ भी युवक ने मारपीट की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। देर शाम पटवारी संघ के द्वारा FIR लिखाई गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि आरआई के आवेदन पत्र के मारपीट और धमकाने वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

कोहरे से निपटने ट्रैक मैन को सिग्नल क्लियर करने पटाखे दिए, वहीं कुछ खास डिवाइस का इस्तेमाल भी किया जा रहा

भोपाल  ठंड की दस्तक के साथ कोहरा अपना असर दिखाता है, जिससे रेल की रफ्तार में बाधा खड़ी होती है। भोपाल रेल मंउल में बाधा रहित ट्रेन संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, ट्रैकमैन को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। दरअसल, ट्रेन के परिचालन में कोहरा बाधा खड़ी करता है, कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे लोको पायलट के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में फॉग सेफ डिवाइस को लोको पायलट की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह उपकरण सिग्नल की सटीक जानकारी देता है। साथ ही अलग स्थानों पर लगे सिग्नल को विशेष रूप से चेतावनी के साथ बताता है, जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और निर्बाध रूप से हो सके। इस डिवाइस का होगा इस्तेमाल फॉग सेफ डिवाइस एक जीपीएस आधारित उपकरण है, जो लोको पायलट को उनके मार्ग पर सिग्नलों और अन्य प्रमुख स्थानों की जानकारी देता है। यह उपकरण सिग्नल की दूरी और ट्रेन की गति को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, यह लोको पायलट को अलर्ट भी देता है, जब ट्रेन किसी सिग्नल के करीब होती है। पटाखे से होगा सिग्नल क्लियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि लोको पायलट को कोहरे के समय फॉग सेफ डिवाइस के साथ ट्रेनों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे अथवा जरुरत के मुताबिक रफ्तार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सिग्नल की सूचना दर्शाने वाले बोर्ड पर चमकीली पट्टी लगाई जा रही है। इसके अलावा स्टेशन मास्टर को विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट (वीटीओ) के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इससे लोको पायलट को स्टेशन पास होने की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा ट्रैकमैन द्वारा लोको पायलट को रास्ते में सिग्नल होने की चेतावनी देने के लिए पटाखे का उपयोग करने के निर्देश देते हुए पर्याप्त मात्रा में पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet