LATEST NEWS

शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’, चमचमाती कार और 15 लाख रुपये

मुंबई डांसिंग रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ का तीन महीने बाद समापन हुआ। 10 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले था, जिसकी ट्रॉफी शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने उठा ली। इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपय विनिंग अमाउंट भी मिला। साथ ही एक चमचमाती कार भी दई गई। वहीं, उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपये प्राइज के तौर पर दिए गए। स्टीव का मुकाबला, हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय से था, जिन्हें उन्होंने हरा दिया। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की थी। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुई थीं। वहीं, इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था। स्टीव की जीत पर खुश हैं माता-पिता स्टीव ज्यरवा 17 साल के हैं। उन्होंने अपनी जीत के बारे में ‘ईटाइम्स’ से कहा, ‘मैं अपने कोरियोग्राफर रक्तिम की मदद से यह शो जीतकर बहुत खुश हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। यहां तक कि मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं। जब मेरा नाम विनर के रूप में अनाउंस किया गया तो वो खुशी से झूम उठे। हमारे शहर से कोई भी इस तरह के स्टेज पर नहीं आया और शो नहीं जीता।’ स्टीव बचपन में चल नहीं पाते थे बचपन में जहां मैं चल नहीं सकता था। आज मैं बहुत अच्छा डांस करता हूं। मेरे फुटवर्क की तारीफ होती है। मुझे यकी नहीं होता कि बचपन में चल नहीं पाता था। मेरी नानी ने मुझे इससे उबरने में मदद की। उनकी मेहनत के कारण ही मैं आज चल पा रहा हूं और डांस भी कर सकता हूं।’ स्टीव के लिए जीती हुई रकम मायने रखती है स्टीव ने बताया, ‘उनके लिए ये जीत बहुत मायने रखती है। उन्हंने अपने परिवार को पैसों के मामले में और मेरी वजह से रिश्तेदारों के साथ बहुत स्ट्रगल करते देखा है। मेरी नानी और मां के अलावा मेरा बाकी परिवार डांस करने के खिलाफ था। मैंने उनको गलत साबित किया। मेरी जीत उनकी सभी शंकाओं के खिलाफ है।’

वाह मोहन भैया आपने जेसी मिल का निरीक्षण कर ग्वालियर मजदूरों, युवाओं और उद्योग जगत मे एक उम्मीद जगा दी

ग्वालियर ग्वालियर शहर की पहचान राजघराने सिंधिया के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी जाना जाता है I जिसमें जेसी मिल जैसे उद्योगों की पहचान किसी से छुपी नहीं है I मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका निरीक्षण करके एक सकारात्मक संदेश ग्वालियरवासियों को दिया है I जिससे उम्मीद की जा सकती है कि अब ग्वालियर को विकास और रोजगार भरपूर मिलेगा I मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर में जे.सी. मिल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों / स्थानीय नेताओं और मन्त्रियों से मिल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के जे सी मिल और अन्य उपेक्षित मिलों के मजदूरों के हित में निर्णय लेकर एक उचित दिशा में काम कर सर्वजन हिताय की परिभाषा को चरितार्थ करेंगे I

जिले की समाज सेविका मयंका गौतम जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मंडल सदस्य बनी,बधाईयों का लगा तांता

खजुराहो  विश्व धरोहर नगरी खजुराहो की प्रसिद्ध समाज सेविका मयंका गौतम को राज्य सचिवालय राज भवन द्वारा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मण्डल सदस्य नामांकित किया गया है। इस संबंध में राजभवन, भोपाल से दिनांक 6 नवम्बर 2024 गजट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम,  की धारा 25 (1) (5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय कुलाधिपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रबंध मण्डल में मयंका गौतम को अधिसूचना जारी होने की दिनांक से 03 वर्ष की कालावधि के लिये सदस्य नामांकित किया है।इनके सदस्य बनते ही इनके शुभ चिंतक के द्वारा बधाईयों का सिल सिला जारी है,

इंदौर में बदमाशों का तांडव, रेसकोर्स रोड पर बदमाशों ने चार लोगों से सोने के गहने लूटे

इंदौर इंदौर शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड पर लूट की बड़ी वारदात की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने यहां चाकू अड़ाकर चार लोगों से सोने के आभूषण लूट लिए। सोने के आभूषण लाखों रुपये कीमत के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से कई सवाल खड़े होने लगे हैं। बदमाश लोगों को धमका रहे थे कि अगर वे गहने नहीं देते तो उन्हें चाकू मार देंगे। घबराए लोगों ने अपने गहने उतारकर उन्हें दे दिए। जिसे लेकर वे फरार हो गए। कॉलोनियों में घुसे चोर, घरों से लाखों के आभूषण चुराए रात्रि गश्त और नाकाबंदी के बाद भी नकाबपोश बदमाश सूने घरों में घुस गए। पाश कॉलोनियों से चोर लाखों रुपये कीमती आभूषण, नकदी, लेपटाप व अन्य सामान चुराकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर अलग-अलग घरों में दस्तक देते नजर आ रहे हैं। वारदात की शुरुआत राऊ थाना अंतर्गत साईं रायल पाल्म कालोनी में हुई है। फरियादी राशी सोलंकी सात नवंबर को रात करीब आठ बजे पति नवनीतसिंह सोलंकी के साथ पैतृक निवास सुदामा नगर गई थीं। महंगी शराब की बोतलें भी चुरा ली शनिवार सुबह सवा आठ बजे पड़ोसी जेके सोनी ने कॉल कर बताया घर का दरवाजा खुला हुआ है। राशी और नवनीत घर आए तो पता चला घर में चोरी हुई है। पांच अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर सोने के आभूषण,नकदी और महंगी शराब की बोतलें चुरा कर ले गए। राशी और नवनीत सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने थाने में शिकायत की। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे और चोरों के फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चार चोर नजर आए दो दो-दो की टुकड़ी बनाकर चोरी कर रहे थे। चोरों ने कई घरों के दरवाजों पर दस्तक दी थी। जिन घरों में ताले नहीं लगे उनको छोड़ दिया। सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं।  

उपचुनाव की जंग, जनता किसके संग, BJP-Congress के बीच कांटे की टक्कर, चुनाव प्रचार आज थमेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, जहां प्रचार के लिए पहुंच रहे आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए अपनी ताकत झोंकेंगे. मध्य प्रदेश को विधानसभा सीट क्रमशः बुधनी और विजयपुर और छत्तीसगढ़ में दक्षिण रायपुर में बुधवार को उपचुनाव होना है. MP के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट और CG के दक्षिण रायपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज यानी 11 नवंबर को अंतिम दिन है. उपचुनाव के अंतिम दिन दिग्गज नेता कैंपेनिंग करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे. विजयपुर और बुधनी और दक्षिण रायपुर में प्रचार का अंतिम दिन आज मध्य प्रदेश के विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत BJP से मैदान में हैं, तो उनके सामने कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया गया है. कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत ने बीजेपी से जुड़ने के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विजयपुर सीट पर रिक्त हो गया. वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद बुधनी सीट रिक्त हो गया. बुधनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल मैदान में हैं. प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विजयपुर में करेंगें चुनाव प्रचार रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर BJP की कई बड़े नेताओं ने विजयपुर और बुधनी में कैंपेन कर रहे हैं. तो वहीं कांग्रेस से जीतू पटवारी और सचिन पायलट जैसे नेता विजयुपर में प्रचार किया है. प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर में अलग अलग जगहों पर चुनाव प्रचार में करेंगे. विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा आमने-सामने हैं, जबकि बुधनी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बुधनी में अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे प्रचार वहीं, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में पहुंचेंगे और बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर जनसभा और कार्यक्रम बैठकों में शामिल होंगे. जबकि बीते रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद बुधनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे और बुधनी मेंअलग अलग जगहों पर प्रचार करते हुए नज़र आए थे. आज शाम 5 बजे विधानसभा क्षेत्रों में बंद हो जाएंगे चुनाव प्रचार आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज 11 नवंबर को चुनाव प्रचार बंद हो गए. आज शाम 5 बजे तक ही सभी राजनीतिक दल चुनाव कैंपेन लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार कर पाएंगे. हालांकि मतदान से पहले एक दिन पहले बिना गाजे-बाजे और लाउडस्पीकर के पार्टी प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर अपने लिए वोट मांगेंगे. बीजेपी का पलड़ा भारी आदर्श नगर निवासी मन्नत धनगर का कहना है कि चुनावी माहौल किसका है अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन जैसे चुनाव के दिन नजदीक आएगा पता चलेगा. यह बीजेपी का वार्ड है लेकिन टक्कर जोरदार रहने वाली है 2-4 दिन में पता चल जाएगा. अभी माहौल ठंडा है चुनाव नजदीक आने पर माहौल गरम होगा. वार्ड में दोनों पार्टी के अन्य नेता प्रचार प्रसार करने आ रहे हैं. सुनील अग्रवाल का कहना है कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी है. यह इलाका बृजमोहन का गढ़ होने की वजह से उसको हरा पाना मुश्किल. इस इलाके में पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बहुत सारे काम करवाए हैं. उनके काम को जनता देख रही है. चाहे सड़क निर्माण की बात हो या गली की चौक चौराहा पर बिजली लाइटिंग की व्यवस्था की बात, सारी सुविधाएं बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान हुए है. इसी वजह से लोग बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा को पसंद करते हैं और इस बार दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में यहां से बीजेपी की जीत होगी. 8 बार जीत चुके हैं बृजमोहन अग्रवाल आदर्श नगर दुर्गा पारा निवासी जयसिंग देवांगन का कहना है उपचुनाव के दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के टक्कर के हैं. लेकिन दक्षिण विधानसभा बृजमोहन अग्रवाल का गढ़ है. यहां के वे पूर्व विधायक है. उनकी काट का आज तक कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है. इस बार बीजेपी से सुनील सोनी जरूर चुनावी मैदान में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता बृजमोहन अग्रवाल के कहने पर वोट करती है. इसका लाभ सुनील सोनी को मिलेगा. यहां के बच्चे बच्चे बृजमोहन अग्रवाल को जानते हैं. बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए उनके नाम का यहां माहौल बना हुआ है. कांग्रेस से आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रत्याशी अच्छा है बाकी जितनी मेहनत करेगा उतना उसको फल मिलेगा. कांग्रेस ने टिकट देने में कोई गलती नहीं की है आकाश शर्मा प्रत्याशी अच्छा है.

भोपाल में 6 घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखे गए व्यापारी को साइबर पुलिस ने किया रेस्क्यू

भोपाल  एक व्यापारी की सूझबूझ और पुलिस की तत्काल मदद ने साइबर ठगों के इरादों पर पानी फेर दिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक व्यापारी को साइबर अपराधियों द्वारा लूटे जाने से बचा लिया। ठग व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट करने वाले थे। क्या है मामला एमपी पुलिस साइबर सेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर मामले के बारे में विस्तार से बताया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर के अरेरा कॉलोनी निवासी विवेक ओबेरॉय को शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया। उस व्यक्ति ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताकर फोन किया। सीबीआई और क्राइम ब्रांच का दिया हवाला विज्ञप्ति में बताया गया है कि घोटालेबाजों ने ओबेरॉय को ऐसे लोगों से कनेक्ट कराया, जो खुद को सीबीआई और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। ठग दावा कर रहे थे कि ओबेरॉय के आधार कार्ड का उपयोग करके कई फर्जी बैंक खाते खोले गए हैं। ठगों ने ओबेरॉय को कहा कि उनके आधार से ट्रांजैक्शन के लिए कई सिम कार्ड भी खरीदे गए हैं। स्काइप एप डाउनलोड करने का कहा साइबर बदमाशों ने ओबेरॉय को स्काइप वीडियो ऐप डाउनलोड करने को कहा और एक कमरे में रुकने को कहा। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए व्यवसायी ने सूझबूझ से काम लिया। उसने एमपी साइबर पुलिस को कॉल कर सतर्क कर दिया और पुलिस उसकी ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के बीच उसके घर पहुंच गई। जब पहुंची असली पुलिस जब असली पुलिस ने फर्जी कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के आईडी वेरिफिकेशन की मांग की, तो जालसाजों ने वीडियो कॉल काट दिया। ठग को व्यवसायी की ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के दौरान उसके बैंक डिटेल तो मिल गए थे, लेकिन उसने पैसे का कोई लेनदेन नहीं किया। ओबेरॉय की आधार डिटेल और मार्केटिंग कनेक्शन के साथ खोले गए फर्जी बैंक खातों के दावों का उपयोग करते हुए, उन्होंने उन्हें स्काइप ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया, जहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान, जालसाजों ने उनसे संवेदनशील व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश करते हुए एक फर्जी पूछताछ भी की। उन्होंने उन्हें चेतावनी दी कि वे अपने परिवार को इस स्थिति के बारे में न बताएं, और ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जैसे-जैसे स्कैम आगे बढ़ा, साइबर पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और वीडियो कॉल में हस्तक्षेप किया। पुलिस ने अपना परिचय दिया और धोखेबाजों से उनकी पहचान का सबूत दिखाने को कहा। धोखेबाजों ने तुरंत कॉल काट दिया, जिससे डिजिटल अरेस्ट खत्म हो गई। इसके बाद, पुलिस ने ओबेरॉय को बताया कि घोटालेबाजों द्वारा दिखाए गए सभी नोटिस और आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत थे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस नहीं आती तो उनसे करोड़ों रुपए की ठगी हो जाती। क्या होता है डिजिटल अरेस्ट डिजिटल अरेस्ट के मामले में साइबर ठग आपको अनजान नंबर से कॉल करते हैं। अगर आप कॉल उठाते हैं, तो सामने वाला शख्स अपना परिचय किसी उच्च अधिकारी के रूप में दे सकता है। उदाहरण के लिए वह कह सकता है कि आपके नाम से पार्सल विदेश जा रहा था जिसमें ड्रग्स था। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इंसान घबरा जाता है। इसके बाद ये फर्जी अधिकारी आपके नाम का फेक अरेस्ट वॉरेंट तक दिखाते हैं। आपको कैमरे के सामने रहने की हिदायत दी जाती है। यही डिजिटल अरेस्ट होता है।

शहर के वार्ड 13 की बस्तियों में 3.19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्वालियर ग्वालियर में प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी। आमजन की सुविधा के लिये जहाँ जरूरत होगी, वहाँ विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी कड़ी में वार्ड-13 की विभिन्न बस्तियों में 3 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है । यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड-13 में विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कहीं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीवर लाइन चोक न हो इसके लिए मेन ट्रंक लाइन डाली जा रही है। साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर में पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही पार्कों में ओपन जिम व बच्चों के लिए झूले एवं अन्य खेलकूद उपकरण लगाए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्पताल प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सेवाएं दे रहा है। वहां की ओपीडी में हजारों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य सेवाएँ ले रहे हैं। शीघ्र ही यहाँ पर सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को हजार बिस्तर अस्पताल या अन्य जगहों पर सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा।  

मल्लिकर्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला: ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना पर दोहरा रुख

Mallikarjun Kharge’s sharp comment on Modi government: Double stance on OBC reservation and caste census नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी जी चुनावी लाभ के लिए खुद को बार-बार ओबीसी बताने का दावा करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं बताते कि वे जातिगत जनगणना से पिछड़ी जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को क्यों छुपाए रखना चाहते हैं।खड़गे ने इस संदर्भ में मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा, “जब मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की गईं, तो बीजेपी ने इसका विरोध करते हुए यात्रा निकाली थी। अब मोदी जी ओबीसी वोट हासिल करने के लिए ओबीसी होने का दावा करते हैं, लेकिन जब बात उनके वास्तविक कामकाजी रुख की आती है, तो वे पिछड़ों के हक में कभी खड़े नहीं हुए।” राहुल गांधी के हालिया बयान का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि हाल ही में धनबाद में राहुल गांधी ने यह खुलासा किया था कि देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग से है, 15 प्रतिशत दलित हैं, और 8 प्रतिशत आदिवासी वर्ग के लोग हैं। इन वर्गों की बेहतर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का सबसे बड़ा तरीका जातिगत जनगणना है।खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग के खिलाफ है, और यह बात झारखंड की गठबंधन सरकार द्वारा किए गए एक बड़े कदम से स्पष्ट होती है। झारखंड विधानसभा ने OBC आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे गवर्नर से रोकवा दिया। “यह दोहरा चरित्र दर्शाता है कि मोदी जी अपने घोषणापत्र में OBC आरक्षण बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन जब असल में इसे लागू करने का समय आता है, तो वे उसे रोकने में किसी भी हद तक जा सकते हैं। क्या इस तरह के दावे पर आप लोग विश्वास करेंगे?” खड़गे ने सवाल उठाया। खड़गे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार का यह दोगला रुख ही उनकी असल नीयत को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर गंभीर सोच-विचार करें और सही पक्ष का समर्थन करें।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं से अपील: 13 नवंबर को करें मतदान

Leader of Opposition Umang Singhar’s appeal to the voters of Vijaypur and Budhni: Vote on 13th November and strengthen democracy. भोपाल ! मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव में न केवल इन दो विधानसभा क्षेत्रों का भविष्य तय होगा, बल्कि यह मध्य प्रदेश सरकार के पिछले 10 महीने के कार्यकाल का भी महत्वपूर्ण मूल्यांकन का अवसर होगा। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं से एक अपील की है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की ताकत को मजबूत करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यों पर आम जनता की राय जानने का भी मौका है। उमंग सिंघार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “आपका एक-एक वोट प्रदेश की दिशा तय करेगा। यह सिर्फ विधानसभा चुनाव नहीं है, बल्कि यह हमारी सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता का मापदंड भी है। आपके मतदान से यह संदेश जाएगा कि आप किस प्रकार के नेतृत्व और नीतियों को अपने क्षेत्र और प्रदेश में देखना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि 10 महीने पहले सत्ता में आई प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, वादों की पूर्ति और जनता की सेवा के हिसाब से इस उपचुनाव में मतदाताओं को अपना फैसला लेना है। यह एक बड़ा मौका है जहां जनता को यह तय करना है कि क्या सरकार अपने वादों को पूरा करने में सफल रही है या नहीं।“आपका मतदान ही यह तय करेगा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की विकास यात्रा किस दिशा में आगे बढ़ेगी। विजयपुर और बुधनी के मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं, और हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप 13 नवंबर को अपने मतदान का अधिकार अवश्य उपयोग करें,” उमंग सिंघार ने कहा। यह उपचुनाव न केवल इन दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव परिणामों से यह संकेत मिलेगा कि राज्य के नागरिक आगामी विधानसभा चुनावों में किस दिशा में अपना समर्थन देंगे।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा हिनौती गोधाम में हजारों गौवंश को आश्रय मिलेगा

हिनौती गोधाम में गौवंश रखने के लिए तत्काल करें आवश्यक व्यवस्थाएँ – उप मुख्यमंत्री  उप मुख्यमंत्री ने कहा गौशालाओं संचालन तथा गौसेवा के लिए दान दी गयी राशि को आयकर की छूट में शामिल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा हिनौती गोधाम में हजारों गौवंश को आश्रय मिलेगा भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गोधाम में हजारों गौवंश को आश्रय मिलेगा। इसे आधुनिक गौशाला और गोसंवर्धन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। गौशाला में जारी बाउंड्रीबाल का निर्माण शीघ्र पूरा करायें साथ ही स्वीकृत प्लान के अनुसार गौवंश के रहने के लिए शेड तथा भूसा भण्डारण के लिए शेड का निर्माण भी तत्काल शुरू करायें। हिनौती गोधाम को माडल गौशाला के रूप में विकसित करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं संचालन तथा गौसेवा के लिए दान दी गयी राशि को आयकर की छूट में शामिल करें, जिससे इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर सहयोग मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सतना को बगदरा गौ-अभयारण्य का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि चित्रकूट के समीप बगदरा घाटी हजारों गौवंश के प्राकृतिक रहवास का अनूठा स्थल है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रीवा कमिश्नर कार्यालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि बाउंड्रीबाल का निर्माण ग्रामीण यंत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। शेड का निर्माण भी दो दिन में शुरू हो जायेगा। गुढ़ में भैरव बाबा मंदिर के समीप स्वीकृत गौशाला में 50 एकड़ में 18 लाख रूपये की लागत से फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। यहां भी शेड निर्माण के लिए राशि मंजूर कर दी गयी है। बैठक में राजेश पाण्डेय ने गौशाला संचालन समिति में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का सुझाव दिया। जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी ने गौशाला संचालन के संबंध में सुझाव दिया। बैठक में विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, कमिश्नर बी.एस. जामोद, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, उप संचालक पशु पालन डॉ. राजेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

जनवरी से होंगे प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभागों से मांगी जानकारी

भोपाल. प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को स्वयं इस कार्य को देखने और समय सीमा के भीतर प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कहा है तो मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। प्रदेश में इस समय लगभग सात लाख नियमित कर्मचारी हैं। रिक्त पदों की पूर्ति नहीं होने के कारण विभाग आउटसोर्स या फिर संविदा कर्मचारियों से काम चला रहे हैं। इससे काम की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरने का निर्णय लिया है। रिक्त पदों की मांगी गई जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों को पत्र जारी कर 2024 में रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि अगस्त 2022 तक किस श्रेणी के कितने पदों की भर्ती की गई। परिणाम इनके जारी हुए या नहीं और चयनित अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण किया है या नहीं। 31 मार्च 2025 तक कितने पद किस संवर्ग के रिक्त हो जाएंगे।वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर भर्ती के लिए कब स्वीकृति ली गई। उधर, भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य सचिव राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार जनवरी से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी और। लक्ष्य यह है कि वर्ष 2025 के अंत तक नियुक्तियां प्रारंभ हो जाएं। बजट में किया जाएगा प्रविधान वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2025-26 के बजट की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसमें कर्मचारियों के वेतन-भत्ते के लिए सभी को स्थापना व्यय में प्रविधान करना है। एक लाख पदों पर भर्ती के हिसाब से सभी विभागों को बजट प्रविधान भी करना होगा। अभी लगभग 23 प्रतिशत बजट स्थापना व्यय के लिए रखा जाता है।

आज से राज्य सेवा परीक्षा-2022 के 457 पदों के लिए इंटरव्यू, रोजाना 70-80 अभ्यर्थी साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे

इंदौर राज्य सेवा परीक्षा-2022 की अंतिम चयन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 457 पदों पर 1551 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। रोजाना 70-80 अभ्यर्थी साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए है। मुताबिक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा पहचान पत्र भी साथ में रखना होगा। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम सात जून को जारी किया था। जुलाई में साक्षात्कार के लिए आवेदन बुलाए, जिसमें 1551 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 1259 मुख्य भाग और 292 प्रावधिक भाग में शामिल थे।   जिला पंजीयक, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वाणिज्यिक कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के 457 पद हैं। अधिकारियों के मुताबिक 48 चयनित अभ्यर्थियों ने जुलाई में दस्तावेज जमा नहीं किए, जिसमें 27 अभ्यर्थियों ने आवेदन और 21 अभ्यर्थियों ने समयावधि बाद दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। अक्टूबर में आयोग ने इनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी। आपत्ति आने के बाद आयोग ने दोबारा आवेदन बुलाए है। अभी प्रक्रिया चल रही है। वे बताते है कि 11 नवंबर से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) अगले महीने राज्य पात्रता परीक्षा करवाने जा रहा है। एक दर्जन शहरों में 25 दिसंबर को परीक्षा रखी गई है। 20 विषयों में 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। नवंबर अंतिम सप्ताह से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। ऑफलाइन आयोजित होगी परीक्षा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा। इस बिंदु पर गाइडलाइन में उल्लेख किया है। म्यूजिक, गणित, कंप्यूटर साइंस, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, भूगोल, रसायन सहित 31 विषय रखे गए हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को दो पेपर हल करने होंगे, जिसमें शिक्षण व शोध अभिवृत्ति और ऐच्छिक विषय रखा है। 300 अंकों के होंगे दो पेपर पहले पेपर में 50 और दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे। 300 अंक के दोनों पेपर होंगे। अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 150 प्रश्न हल करने होंगे। ये सभी आब्जेक्टिव प्रश्न रहेंगे। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, खरगोन, रतलाम में परीक्षा केंद्र बनाएंगे। केंद्रों पर 100-150 अभ्यर्थी होंगे। अधिकारियों के मुताबिक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पेपर होंगे।

कलेक्टर सिंह ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने का किया आव्हान, अब तुरंत हो होगी कार्रवाई

इंदौर इंदौर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) ने काम करना प्रारंभ कर दिया है। रविवार को इसका ट्रायल किया गया और एक चौराहे पर सिग्नल तोड़कर भागने वालों को अगले चौराहे पर तुरंत पकड़ लिया गया। चौराहों पर लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ने में पुलिस को कोई परेशानी भी नहीं हुई। अभी तक इंदौर में कैमरे से चालान कट रहे थे और मोबाइल पर मैसेज आ रहे थे या फिर घर पर चालान आ रहे थे। लोग यह चालान नहीं भर रहे थे और इस पर पैनल्टी बढ़ती जा रही थी। इस वजह से पुलिस ने रियल टाइम एक्शन शुरू किया है। अब यदि लोग किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक नियम तोड़कर भागेंगे तो उन्हें अगले चौराहे पर पकड़ लिया जाएगा। अधिकारियों ने दिए सिस्टम को शुरू करने के निर्देश इंदौर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर  प्रशासन एवं पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्ती प्रारंभ कर दी है। इंदौर शहर में यातायात के नियंत्रण के लिये विगत दिनों आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक चौराहे पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अगले चौराहे पर ही चालान काटे जाने की कार्रवाई किये जाने का निर्णय लिया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा के निर्देशों के क्रम में इंदौर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। कैमरे के चालान नहीं भर रहे थे लोग, इसलिए अगले चौराहे पर ही पकड़ेगी पुलिस कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी मिशन इंदौर एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आज रसोमा चौराहे पर आईटीएमएस  सिस्टम से चालानी कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि यह देखने में आ रहा था कि सिग्नल तोड़ने पर ऑटोमेटिक चालान जेनरेट तो हो जाते हैं लेकिन चालान जमा करने के सिस्टम में आवश्यक सुधार की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसके लिए यह निर्णय लिया गया था कि चालानी कार्रवाई रियल टाइम की जाये। वाहन चालक द्वारा एक चौराहे पर सिग्नल को तोड़ा जाता है तो अगले चौराहे पर संबंधित पर चालानी कार्रवाई करते हुए वसूली की जाए। इसी के तहत यह कार्रवाई प्रारंभ की गई। कलेक्टर सिंह ने आम नागरिकों से आव्हान किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कार्रवाई से बचें। स्पॉट फाइन किया गया आज स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह एवं पुलिस उपायुक्त अरविन्द तिवारी द्वारा आईटीएमएस सिस्टम से चौराहे पर लाल बत्ती का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से चालानी कार्यवाही की गई। दिव्यांक सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर चालान बनाए जा रहे हैं। आज इस सिस्टम से रसोमा चौराहे से लाल बत्ती का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमआर-9 चौराहे पर चिन्हित वाहनों के चालान बनाए गए एवं स्पॉट फाइन किया गया।

COP29 में मध्यप्रदेश की बिटिया की भागीदारी गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की प्रतिभाशाली बिटिया डॉ. साक्षी भारद्वाज को पर्यावरण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे COP29 आयोजन में भागीदारी के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. साक्षी की भागीदारी गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 11 से 22 नवंबर 2024 तक अज़रबैजान के बाकू शहर में हो रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन COP29 में भारत एवं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. साक्षी भारद्वाज का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत माह भोपाल में भारत के पहले राज्य-स्तरीय Pre-CoP सम्मेलन का आयोजन भी पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में एक सार्थक प्रयास रहा है। डॉ. साक्षी कई वर्षों से पर्यावरण-संरक्षण के लिए कार्यरत हैं। राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ ही डॉ. साक्षी भोपाल से स्वच्छ भारत की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व की यह उपलब्धि देश के युवाओं को पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में आगे लाने में प्रेरक भूमिका निभाएगी।  

इंदौर में 15 नवंबर के बाद तापमान में आएगी गिरावट, अभी कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम

इंदौर इंदौर शहर में अभी अलसुबह व रात के समय उत्तरी हवा हल्की ठंडक का अहसास करवा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। एक सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। 15 नवंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले सप्ताह भी हल्की ठंड का असर रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वर्तमान में इंदौर में हवा का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी तो है, लेकिन यह जमीन की सतह से एक से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर ही चल रही है। इसके ऊपर पश्चिमी हवा चल रही है। उत्तरी हवाओं में अभी नहीं है ठंडक यही वजह है कि अभी शहर में शीतलता का असर दिखाई नहीं दे रहा है। नवंबर में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर न दिखने के कारण भी अभी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के न आने से हिमालय क्षेत्र में भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। इस वजह से हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवा में अभी ज्यादा ठंडक नहीं है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अभी सुबह व रात में ठंडक व दोपहर में धूप के कारण गर्मी होने के कारण शहरवासी वायरल, बुखार के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम में सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अलसुबह वाक या काम पर जाते समय जैकेट पहनें व सिर व कान को टोपी, मफलर से ढंककर रखें। रात के समय भी ठंडक बढ़ने पर इस तरह की सावधानी रखें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet