LATEST NEWS

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की हुई प्रस्तुतियाँ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस आज राजभवन में गरिमामय एवं भव्यता के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उत्तराखंड स्थापना दिवस का आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत किया गया था। समारोह में उत्तराखंड मूल के भोपाल निवासी नागरिकों ने उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के संदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश राज्यों की लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से उत्तराखंड मूल के भोपाल निवासियों के संगठन अध्यक्ष नेगी, सुरेश कर्नाट और वरिष्ठ साहित्यकार हिन्दी सेवी कैलाश चंद पंत का सम्मान किया गया। सम्मान राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने किया। उन्हें स्मृति प्रतीक एवं चंदेरी हस्तकला का नमूना अंग वस्त्र भेंट किये। कार्यक्रम के अंत में सहभोज भी हुआ। राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धता और राष्ट्रीय सार्मथ्य में उत्तराखंडवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए उत्तराखंड को भारत की देव भूमि और वीर भूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी विशिष्टताओं को संजोए हुए हम सब भारतवासी है। यही हमारी पहचान है। इसे मजबूत बनाना हम सबका दायित्व है। उत्तराखंड मूल के हिन्दी सेवी कैलाशचंद पंत ने कहा कि राजभवन में उत्तराखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक संबंधों की प्रगाढ़ता को बढ़ाने की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि देश की राजनैतिक व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक व्यवस्था के उन्नयन, सांस्कृतिक समृद्धता की वृद्धि और पत्रकारिता के विकास आदि सभी क्षेत्रों में उत्तराखंडवासियों का योगदान विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासी राज्य के बाहर कही भी देश अथवा विदेश में रहे, अपनी यादों को संजोकर रखते है। उनकी निष्ठा और कर्मठता की मिसाल दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महू में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में 1942 में शिक्षा व्यवस्था की शुरुआत उत्तराखंड निवासी भोला, खेमचंद और विष्णु चंद पंत ने की थी। समारोह को सुरेश कर्नाट एवं नेगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नियंत्रक हाऊस होल्ड राजभवन श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने किया।    

सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, भारत के आर्टिस्ट ने बनाई जगह

म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का ऐलान किया जा चुका है। पॉप सिंगर बियोंसे 11 नॉमिनेशंस के साथ टॉप पर हैं। द रिकॉर्डिंग अकेडमी ने 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का ऐलान किया। इसमें जहां पहले नंबर पर बियोंसे हैं, तो दूसरे नंबर पर बिली एलिश, चार्ली XCX, केंड्रिक लमार और पोस्ट मेलॉन जैसे नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बियोंसे अब तक की सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली आर्टिस्ट हैं। वहीं भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को चौथी बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है। सितार वादक और सिंगर अनुष्का शंकर का भी नाम शामिल है। Beyonce ने अपने करियर में 32 ग्रैमी जीते हैं, और अब 67th Grammy Awards में बियोंसे ने 11 नॉमिनेशंस के साथ बाजी मार ली है। ये नॉमिनेशंस उन्हें उनके एल्बम Cowboy Carter के लिए मिले हैं, जो ‘एल्बम ऑफ द ईयर’, ‘रिकॉर्ड ऑफ द ईयर’ और ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ जैसी कैटिगरी में ग्रैमी के लिए भिड़ने को तैयार है। बियोंसे को पॉप, रैप, कंट्री और अमेरिकाना जैसी कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसे किस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है, यहां देखिए पूरी लिस्ट: Record of the Year The Beatles – Now and Then Beyoncé – Texas Hold ’Em Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Charli XCX – 360 Kendrick Lamar – Not Like Us Sabrina Carpenter – Espresso Taylor Swift Featuring Post Malone – Fortnight Album of the Year André 3000 – New Blue Sun Beyoncé – Cowboy Carter Billie Eilish – Hit Me Hard and Soft Chappell Roan – The Rise and Fall of a Midwest Princess Sabrina Carpenter – Short n’ Sweet Taylor Swift – The Tortured Poets Department Charli XCX – Brat Jacob Collier – Djesse Vol. 4 Best New Age, Ambient, or Chant Album Anoushka Shankar – Chapter II: How Dark It Is Before Dawn Chris Redding – Visions of Sounds De Luxe Radhika Vekaria – Warriors of Light Ricky Kej – Break of Dawn Ryuichi Sakamoto – Opus Song of the Year Beyoncé – Texas Hold ’Em Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Kendrick Lamar – Not Like Us Lady Gaga & Bruno Mars – Die With a Smile Sabrina Carpenter – Please Please Please Shaboozey – A Bar Song (Tipsy) Taylor Swift Featuring Post Malone – Fortnight Best New Artist Benson Boone Doechii Chappell Roan Khruangbin Raye Sabrina Carpenter Shaboozey Teddy Swims Producer of the Year, Non-Classical Alissia Daniel Nigro Dernst “D’Mile” Emile II Ian Fitchuk Mustard Songwriter of the Year, Non-Classical Amy Allen Edgar Barrera Jessi Alexander Jessie Jo Dillon Raye Best Pop Solo Performance Beyoncé – Bodyguard Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Charli XCX – Apple Sabrina Carpenter – Espresso Best Pop Duo/Group Performance Ariana Grande, Brandy & Monica – The Boy Is Mine – Remix Beyoncé Featuring Post Malone – Levii’s Jeans Charli XCX & Billie Eilish – Guess Featuring Billie Eilish Gracie Abrams Featuring Taylor Swift – Us. Lady Gaga & Bruno Mars – Die With a Smile Best Pop Vocal Album Ariana Grande – Eternal Sunshine Billie Eilish – Hit Me Hard and Soft Chappell Roan – The Rise and Fall of a Midwest Princess Sabrina Carpenter – Short n’ Sweet Taylor Swift – The Tortured Poets Department Best Dance/Electronic Recording Disclosure – She’s Gone, Dance On Four Tet – Loved Fred Again.. & Baby Keem – Leavemealone Justice & Tame Impala – Neverender Kaytranada Featuring Childish Gambino – Witchy Best Dance Pop Recording Ariana Grande – Yes, And? Billie Eilish – L’Amour de Ma Vie [Over Now Extended Edit] Charli XCX – Von Dutch Madison Beer – Make You Mine Troye Sivan – Got Me Started Best Dance/Electronic Music Album Charli XCX – Brat Four Tet – Three Justice – Hyperdrama Kaytranada – Timeless Zedd – Telos Best Remixed Recording Charli XCX – Von Dutch A. G. Cook Remix Featuring Addison Rae Doechii & Kaytranada Featuring JT – Alter Ego (Kaytranada Remix) Julian Marley & Antaeus – Jah Sees Them (Amapiano Remix) Sabrina Carpenter – Espresso (Mark Ronson x FNZ Working Late Remix) Shaboozey & David Guetta – A Bar Song (Tipsy) (Remix) Best Rock Performance The Beatles – Now and Then The Black Keys – Beautiful People (Stay High) Green Day – The American Dream Is Killing Me Idles – Gift Horse Pearl Jam – Dark Matter St. Vincent – Broken Man Best Metal Performance Gojira, Marina Viotti & Victor le Masne – Mea Culpa (Ah! Ça ira!) Judas Priest – Crown of Horns Knocked Loose Featuring Poppy – Suffocate Metallica – Screaming Suicide Spiritbox – Cellar Door Best Rock Song The Black Keys – Beautiful People (Stay High) Green Day – Dilemma Idles – Gift Horse Pearl Jam – Dark Matter St. Vincent – Broken Man Best Rock Album The Black Crowes – Happiness Bastards Fontaines D.C. – Romance Green Day – Saviors Idles – Tangk Jack White – No Name Pearl Jam – Dark Matter The Rolling Stones – Hackney Diamonds Best Alternative Music Performance Cage the Elephant – Neon Pill Fontaines D.C. – Starburster Kim Gordon – Bye Bye Nick Cave & the Bad Seeds – Song of the Lake St. Vincent – Flea Best Alternative Music Album Brittany Howard – What Now Clairo – Charm Kim Gordon – The Collective Nick Cave & the Bad Seeds – Wild God St. Vincent – All Born Screaming Best R&B Performance Chris Brown – Residuals Coco Jones – Here We Go (Uh Oh) Jhené Aiko – Guidance Muni Long – Made for Me (Live on BET) SZA – Saturn Best Traditional R&B Performance Kenyon Dixon – Can I Have This Groove Lalah Hathaway Featuring Michael McDonald – No Lie Lucky Daye – That’s You Marsha Ambrosius – Wet Muni Long – Make Me Forget Best R&B Song Coco Jones – Here We Go (Uh Oh) Kehlani – After Hours Muni Long – Ruined Me … Read more

लाड़ली बहना योजना की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5000 बढ़ाने तक का दिए संकेत

भोपाल. जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। योजना की 18वीं किस्त जारी करने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राशि बढाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 3000 और 5000 तक ले जाने के संकेत दिए है। दरअसल, आज शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में सभा करने बुधनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहनों आप बताओं क्या कभी कांग्रेस ने आपके खाते में कभी पैसे डाले।ये कांग्रेस के लोगों से पूछना। अरे तुम तो लूट ले जाते थे। यहां पर जो मिल रहा वो भी छीन ले जाते थे।हमने कहा था लाड़ली बहनों के पैसे भी मिलेंगे और हमने दिए । हमारी शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने इसकी घोषणा की थी तो कांग्रेस कहती थी ये पैसे बस चुनाव तक मिलेंगे, इसके बाद योजना बंद हो जाएगी।हमने कहा तुम बोलते रहो और हम देते रहेंगे, क्योंकि ये हमारी सरकार है।आज ही मैं इंदौर से 1250 रुपए 1.29 करोड़ बहनों के खाते में डालूंगा और ये राशि डालते डालते 3000 से 5000 तक बढ़ते जाएंगे।ये हमारी सरकार की नीति है। आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त आज शनिवार शाम इंदौर से सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे, इसके तहत फिर 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये और 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये भेजे जाएंगे। जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। जानिए Ladli Behna Yojana के बारें में प्रमुख बातें लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

करकेली में तीसरी लाइन कनेक्टविटी के कारण ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रद्द करेगी

शाहडोल  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर यात्री ट्रेनों को रद्द करने जा रही है। इसके लिए  रेलवे ने पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार करकेली में तीसरी लाइन की कनेक्टविटी करने के कारण लोकल व लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द करेगी। ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इसके पहले भी रेलवे ने बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोडऩे के लिए 3 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया था। वहीं एक महीने बाद अब करकेली में तीसरी लाइन की कनेक्टविटी की जाएगी। बार-बार ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रेलवे ने जारी पत्र में उल्लेख किया है कि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर 16 से 19 नवम्बर तक एवं 11266 अंबिकापुर-जबलपुर 17 से 20 नवम्बर तक रद्द रहेगी। इसी तरह बिलासपुर- रीवा 15 से 19 नवम्बर तक, रीवा- बिलासपुर को 16 से 20 नवम्बर तक रद्द करेगी। वीकली ट्रेन रीवा- चिरमिरी अप एंड डाउन 18 एवं 19 नवम्बर, दुर्ग- कानपुर को अप एंड डाउन ट्रेन को 17 व 18 नवम्बर, दुर्ग- नवतनवा अप एंड डाउन को 14 एवं 16 नवम्बर तक केंसिल रहेगी। पैंसेजर ट्रेन वीकली चिरमिरी-अनुपपुर अप एंड डाउन को 19 नवम्बर, चिरमिरी- चंदिया अप एडं डाउन को 17 से 19 नवम्बर, कटनी- चिरमिरी अप एंड डाउन को 16 से 20 नवम्बर तक रद्द किया गया है।

पुराने मामले को लेकर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे सहित लात से आदिवासी युवक से मारपीट

सीधी सीधी जिले में अपराधी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सीधी जिले के जमोड़ी थाना का यह मामला बताया गया है जहां इसके ट्रेडर्स के मालिक ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। प्रदीप कुमार सिंह गोंड़ ने बताया कि 7 नवबर को शाम करीब 4:30 बजे मैं बिहारी जायसवाल के दुकान में सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान बिहारी जायसवाल का छोटा लड़का सोनू जायसवाल सामान लेने के बारे में बात ही कर रहा था कि उसी समय उसका बड़ा लड़का भूपेन्द्र आया और पुराने मामले को लेकर मुझे गाली-गलौज करने लगा। साथ ही लाठी-डंडे सहित लात से मारपीट की। हल्ला करने के बाद कुछ लोग आए इसके बाद बचाव हुआ है। शनिवार के दिन वीडियो वायरल हो रहा है। घायल ने बताया की मेरे शरीर में कई चोटें आई हैं। इस मामले में भूपेन्द्र जायसवाल जान से खत्म करने की धमकी भी दे रहा है। इसकी शिकायत के लिए मैंने 8 नवंबर को जमोड़ी थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर निरीक्षक जमोड़ी विशाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो गया है। जिस मामले में शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिजन एक्ट सहित अन्य धारााएं लगा दी गई हैं।

हिंदू युवती-मुस्लिम युवक की शादी के मामले में हाई कोर्ट की अंतरिम रोक, DGP-कलेक्टर को भेजा नोटिस

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हिन्दू-मुस्लिम कपल को झटका दिया है। हाई कोर्ट ने एकलपीठ के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी जिसमें एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी की अनुमति दी गई थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत, जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ ने इस मामले प्रदेश के डीजीपी, जबलपुर के कलेक्टर, मैरिज ऑफिसर और एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, एकल पीठ के आदेश के खिलाफ युवती के पिता इंदौर निवासी हीरालाल राठौर ने डिवीजन बेंच में अपील पेश की। अपीलाकर्ता ओर से अधिवक्ता अशोक ललवानी ने दलील दी कि युवक ने लड़की का ब्रेनवॉश कर दिया है। उसे ‘लव-जिहाद अभियान’ के तहत निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि युवती को उसके परिवार वालों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह दलील भी दी गई कि मुस्लिम लॉ के तहत मूर्ति पूजक या अग्नि की पूजा करने वाले से शादी अवैध कहलाती है। 22 अक्टूबर को इंदौर की हिंदू युवती अंकिता और जबलपुर के मुस्लिम युवक हसनैन अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की थी। दोनों की ओर से कोर्ट में कहा गया था कि वे दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 साल से जानते हैं। पिछले एक साल से वे लिव-इन में रह रहे हैं और अब दोनों शादी करना चाहते हैं। दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। युवती का कहना है कि परिवार वाले उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहते हैं और दोनों की जान को खतरा है। एकलपीठ ने युवती को 11 नवंबर तक शास्त्री ब्रिज स्थित राजकुमारी बाई बाल निकेतन भेजने के निर्देश दिए थे। वहीं युवक को फिलहाल किसी अज्ञात स्थान पर रखने और स्थिति अनुकूल होने पर उसके घर भेजने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान दोनों एक दूसरे से संपर्क नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा था कि 12 नवंबर को युवती को नारी निकेतन से मैरिज रजिस्ट्रार के यहां ले जाएं और शादी के पहले उसके बयान दर्ज कराएं।

एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर विशाल रैली का आयोजन किया गया

टीकमगढ़ केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय टीकमगढ़ पर एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने उपस्थित सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, अधिकारियों एवं अन्य नागरिको को  प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने अतिथियों के साथ नजरबाग प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली नजरबाग प्रांगण ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर मिश्रा तिराहा से जवाहर चौराहा, कटरा बाजार, लक्ष्मी टॉकीज, स्टेट बैंक, किले का मैदान होते हुये पुनः नजरबाग में समाप्त हुई। रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार दिया गया। इस अवसर पर अमित नुना,  विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि  अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, अन्य न्यायाधीशगण, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई, एएसपी  सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़  संजय कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, एनसीसी, खेल विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुये।

7 साल से फरार आरोपी को बरमान पुलिस ने धर दबोचा

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में फरार आरोपियों की धर पकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बरमान पुलिस द्वारा 7 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी अनिल महोबिया पिता उमेश महोबिया उम्र 28 साल निवासी ग्राम बरमान को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर द्वारा तीन प्रकरण में जारी स्थाई वारंट में दिनांक 8 तारीक की रात में गिरफ्तार किया गया है जिसे दिनांक 9 /11/ 24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा तीनों प्रकरणों में जेल वारंट जारी किया गया है आरोपी को जेल दाखिल किया गया है उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में तेंदूखेड़ा एसडीओपी मधुर पटेरिया सुबह तलब थाना प्रभारी बी,एल, त्यागी बरमान चौकी प्रभारी सुमित तिवारी, आरक्षक धर्मेंद्र 220, आरक्षक आकाश 480, आरक्षक अनुराग 45, आरक्षक 680 आशीष पटेल की विशेष भूमिका रही

भोपाल से रीवा और खजुराहो के लिए जल्द ही शुरू होगी फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 भोपाल  फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी 19 सीटर विमान की शुरुआत करने होने जा रही है. फ्लाई बिग की विमान सेवा चार शहरों को जोड़ेगी. भोपाल से रीवा तक का किराया महज 999 रुपये होगा. फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ, खजुराहो, रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार एयरलाइन कंपनी ने सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का शेड्यूल जारी किया है. फ्लाइट की वजह से बड़े शहरों के बीच लोगों को कनेक्टिंग उड़ानें भी आसानी से मिल सकेंगी. रीवा फ्लाइट की नाइट पार्किंग व्यवस्था राजा भोज एयरपोर्ट पर होगी. पहले दिन फ्लाइट की पूरी सीट बुक हो चुकी है. उड़ान का साधारण किराया 1999 रुपये के करीब है, लेकिन 50 प्रतिशत कम फेयर का ऑफर यात्रियों को मिल रहा है. फ्लाइट का शेड्यूल सोमवार का शेड्यूल: फ्लाइट (एस9-333) हर सोमवार को लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.35 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से 11 बजे सुबह उड़ान भरकर 11.55 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से दोपहर 12 बजे रवाना उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे भोपाल पहुंचेगी. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार का शेड्यूल: भोपाल से फ्लाई बिग की विमान सेवा सुबह 8 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी तरह रीवा से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.15 बजे भोपाल पहुंचेगी. शुक्रवार का शेड्यूल: भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 10.05 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.35 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में फ्लाइट दोपहर 2.05 बजे उतरेगी. बता दें कि 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से भोपाल फ्लाइट संचालन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब अमल होने जा रहा है. 15 नवंबर से फ्लाई बिग की उड़ान सेवा शुरू होगी.  

थाना बमीठा पुलिस ने हाईवे किनारे से करीब सवा 3 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। थाना बमीठा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोरलेन हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना बमीठा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। छतरपुर पन्ना हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में दो व्यक्ति जो बोरी लिए खड़े थे, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब सवा 3 किलोग्राम कीमत करीब 50000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी 1. अखिलेश उर्फ धनीराम पटेल पिता मुन्नीलाल पटेल ग्राम रिछाई थाना बमीठा 2. बबलू कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा ग्राम नयागांव थाना खजुराहो के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन छतरपुर में अवैध शराब का प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक हरदेव सिंह , उप निरीक्षक एम एल मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक रामकृपाल आरक्षक उदय, निकेश, भानु पटेल की भूमिका रही।

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर से अधिक शराब एवं स्कूटी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी। पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों 1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर 2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी 3. निकेश राय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी बिना परमिशन के ही खोदी प्रधानमंत्री सड़क

The arbitrariness of the Jal Jeevan Mission contractor dug the Prime Minister’s Road without permission. विदिशा ! गंजबासौदा जनपद की ग्राम पंचायत आटासेमर ग्राम पंचायत के ग्राम नान्नूखेडी से बरबटी के बीच जल जीवन मिशन के ठेकेदार के द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क खोद दीजिसके कारण ग्रामीण सड़क से निकलते समय दुर्घटना का शिकार हो रहे है । जल जीवन मिशन का कार्य जिंदल पाइप लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है । इस सड़क पर ठेकेदार के द्वारा बिना परमिशन के ही प्रधानमंत्री सड़क की सर्विस सड़क खोद कर पाइपलाइन बिछाई गई है। इस संबंध में जब स्थानीय ग्रामीण प्रकाश सेन, शुभम दांगी ऋषभ दांगी के द्वारा बताया गया है कि ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया है कि, यह सड़क बागरोद चौराहा से आटासेमर तक डली हुई है । जल जीवन मिशन के ठेकेदार के द्वारा सड़क खुद देने के चलते ग्रामीणों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में जब प्रधानमंत्री सड़क के जीएम एस पी आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार के द्वारा सड़क खोदने की कोई परमिशन नहीं ली गई है। मौके पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन ने चार बसें की जब्त

 इंदौर इंदौर शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए मूसाखेड़ी के पास रिंग रोड पर ट्रैवल एजेंसियों द्वारा अवैध रूप से खड़ी की जा रहीं बसों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। मुख्य मार्ग पर खड़ी चार बसों को जब्त किया गया और अवैध रूप से संचालित सात ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय सील किए गए। सात बसों और ट्रैवल एजेंसियों पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख से अधिक रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को मूसाखेडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल ने बताया कि सात ट्रैवल एजेंसियों के अवैध रूप से संचालित होना पाए जाने पर कार्यालय सील किया गया, वहीं 18 ट्रैवल एजेंसियों को चेतावनी दी गई हैं। चार बसों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया और सात बसों पर चालानी कार्रवाई की। 25 बसों को चेतावनी दी गई। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखा एक ट्रक सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीपी हिंदू सिंह मुवेल, एआरटीओ राजेश गुप्ता, सूबेदार काजिम हुसैन, यातायात पुलिस की टीम, नगर निगम टीम मौजूद रही। ट्रैवल एजेंसी से वसूला 85 हजार रुपये जुर्माना कार्रवाई के दौरान 85 हजार रुपये जुर्माना ट्रैवल एजेंसियों से वसूला गया। वहीं 22500 रुपये की अन्य चालानी कार्रवाई की गई। कुल एक लाख सात हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अमर ज्योति ट्रैवल्स, बाबा ट्रैवल्स, जय भवानी ट्रैवल्स, ओम साइन ट्रैवल्स, एमआर ट्रैवल्स, चौहान ट्रैवल्स सहित अन्य अवैध रूप से संचालित ट्रैवल्स को सील किया गया है। पार्किंग स्थल से हटाए अवैध निर्माण इंदौर शहर में यातायात मुहिम के तहत सत्यसाईं चौराहा से न्याय नगर तक भी कार्रवाई जारी रही। एसडीएम कल्याणी पाड़े के नेतृत्व में पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। लोगों को पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए समझाइश भी दी गई, ताकि सड़क पर यातायात सुगम हो सके। कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा भी मौके पर पहुंची।

जंगल महकमे में रिक्त है एमडी से लेकर फील्ड डायरेक्टर तक के पद, खेला जा रहा है प्रभार का खेल

Posts from MD to Field Director are vacant in the forest department, the game of charge is being played. भोपाल। जंगल महकमे में पीसीसीएफ कैम्पा, वन विकास निगम के एमडी से लेकर वन वृत के संरक्षक, डीएफओ और पेंच और कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर के पद रिक्त है। इन पदों पर पूर्णकालिक पोस्टिंग के बजाय राज्य शासन के शीर्ष अधिकारी प्रभार का खेल खेल रहे हैं। केंद्र की फटकार के बाद ही बांधवगढ़ में साल भर बाद फील्ड डायरेक्टर की पोस्टिंग की गई। पीसीसीएफ कैंपा और वन विकास निगम के एमडी, वन संरक्षक, छतरपुर वन वृत शिवपुरी वन वृत के वन संरक्षक, इंदौर वन वृत में वन संरक्षक, वन मंडल रीवा, सिवनी दक्षिण, शहडोल उत्तर, शाजापुर, राजधानी परियोजना वन मंडल, विदिशा इत्यादि वन मंडलों में डीएफओ के पद रिक्त है। वन मंडलो के अलावा भोपाल और सागर को छोड़कर सभी अनुसंधान एवं विस्तार वन वृत्त में पद खाली पड़े हुए है। इन पदों पर प्रभार देने का खेल खेला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस खेल में मंत्रालय से लेकर मुख्यालय तक के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। वन विभाग ने प्रभार देने का कोई क्राइटेरिया तय नहीं किया गया है। पीपी मोड और शीर्ष अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने वाले आईएफएस अफसरों को ही प्रभार को दिया जा रहा है। मसलन, वन विकास निगम के एमडी का प्रभार इंदौर में पदस्थ एपीसीसीएफ अजय यादव को दिया गया है। पीसीसीएफ कैम्पा का प्रभार देने में मुख्यालय से लेकर मंत्रालय तक कंफ्यूज रहे। कैंपा पीसीसीएफ महेंद्र धाकड़ के रिटायर होने पर पीसीसीएफ संदीप सिंह को केंप का प्रभाव दिया गया। इस आदेश के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अचानक शासन ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए केंप का प्रभार पीसीसीएफ पीके सिंह को दे दिया गया। वर्तमान में पीके सिंह के पास पीसीसीएफ सामाजिक वानिकी के अलावा संरक्षण का भी प्रभार है। कैम्पा का प्रभार आने पर उनके पास महकमे के दो-दो प्रमुख शाखों का प्रभार है। कान्हा का प्रभार डिप्टी डायरेक्टर को दिया एसीएस के ब्लू आई ऑफिसर एवं डिप्टी डायरेक्टर कान्हा नेशनल पार्क पुनीत गोयल को फील्ड डायरेक्टर का भी प्रभार दे दिया गया। ऐसा पहली बार किया गया है, क्योंकि कैडर में फील्ड डायरेक्टर पद सीसीएफ अथवा सीएफ का पद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर छवि वाले कान्हा नेशनल पार्क में नक्सली मूवमेंट भी है। ऐसे डिप्टी डायरेक्टर के ऊपर कान्हा टाइगर रिजर्व का प्रबंध छोड़ देना, यह वन मंत्रालय की अक्षमता का परिचायक है। पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन का वर्किंग प्लान बनाने वाले आईएफएस अधिकारी जे देवा प्रसाद को पेंच नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर के अलावा अनुसंधान विस्तार सिवनी का भी प्रभार दिया गया है। यानि प्रसाद को तीन पदों का प्रभार एक साथ दिया गया है। इंदौर वन वृत का प्रभार मस्तराम बघेल वन संरक्षक उज्जैन, छतरपुर का प्रभार अनिल कुमार सिंह वन संरक्षक सागर को दिया गया है। रिक्त सभी वन मंडलों में डीएफओ का प्रभार भी प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन एक विवेक जैन की विशेष कृपा पर ही दिया गया है। प्रभार देने की खेल के चलते ही हाल ही में 6 आईएफएस अधिकारियों की वर्किंग प्लान बनाने के लिए में पोस्टिंग की गई, जिनमें से केवल देवांशु शेखर को ही सागर अनुसंधान एवं विस्तार का प्रभार दिया गया है। आपदा को अवसर में बदला प्रभार का खेल खेलने में मंत्रालय से लेकर मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी ने तो आपदा को अवसर में बदल दिया है। यानी अधिकारियों की कृत्रिम कमी दर्शाकर प्रभार का खेल खेला जा रहा है। उदाहरण के तौर पर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में फील्ड डायरेक्टर के पद के लिए बृजेंद्र झा, अनिल शुक्ला, रमेश विश्वकर्मा, रविंद्रमणि त्रिपाठी और नरेश यादव जैसे वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस होल्डर आईएफएस अधिकारी के होते हुए भी शिवपुरी में पहले से कार्यरत वन संरक्षक अनुपम सहाय को फील्ड डायरेक्टर बनाकर वन संरक्षक शिवपुरी का पद जानबूझकर रिक्त कर दिया गया। ताकि इस पद को मैनेजमेंट कोटे से भरा जा सके। पोस्टिंग के इंतजार में है अफसर प्रभार का खेल खेलने के कारण ही वर्किंग प्लान बना चुके आईएफएस अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं की जा रही है। दिलचस्प पहलू यह है कि इस मामले में मुख्यालय के अधिकारी बताते हैं कि प्रस्ताव शासन के पास लंबित है। यानी शासन के स्तर पर पोस्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। यही वजह है कि प्रभार का खेल खेलने के लिए मैदान खाली है। धार का वर्किंग प्लान बना चुके आदर्श श्रीवास्तव, जबलपुर में पदस्थ वर्किंग प्लान अधिकारी रमेश विश्वकर्मा, वर्किंग प्लान अधिकारी पीएन मिश्रा, वर्किंग प्लान अधिकारी एचएस मिश्रा जैसे आईएफएस अफसर को अपनी पोस्टिंग का इंतजार है। इनमें से कुछ अधिकारियों की सेवा के 5 महीने बचे हैं तो किसी अफसर के रिटायर होने की साल भर की मियाद बाकी है। अब सीएफ और डीएफओ भी खेलने लगे भोपाल से शुरू हुआ प्रभार देने का खेल अब वन संरक्षक और डीएफओ भी खेलने लगे हैं। धार वन मंडल में तो एक-एक डिप्टी रेंजरों को दो-दो रेंज के अलावा उन्हें एसडीओ का भी प्रभार दिया गया है। धार में इसी वर्ष वनपाल से बने प्रभारी उप वन क्षेत्रपालों को दो रेंजों का प्रभार दे दिया है। जबकि वन मंडल धार में ओरिजिनल उपवन क्षेत्रपाल विक्रम सिंह निनामा एवं कमलेश मिश्रा पदस्थ हैं और वे सीनियर भी हैं किन्तु उन्हें नहीं दिया गया। इसके कारण वन मंडल में असंतोष है और यही कारण है कि धार वन मंडल में अवैध कटाई और अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रीवा वन वृत के अंतर्गत आने वाले रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली, छतरपुर वन वृत्त के अलावा प्रदेश के अधिकांश वन मंडलों में एसडीओ- रेंजर के पद लंबे समय से रिक्त है। इन पदों पर भी प्रभार का खेल खेला जा रहा है।

MP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, नवम्बर में खाते में आयेगी बढ़ी हुई सैलरी

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो के लिए खुशखबरी है। मोहन सरकार ने सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों के बाद अब छठवें वेतन आयोग के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। वित्त विभाग ने इन कर्मचारियो के 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है, इस वृद्धि के साथ है अब महंगाई भत्ता 230% से बढ़कर 239% हो गया है, बढ़ी हुई राशि नवम्बर के महीने की सैलरी के साथ आयेगी। मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग द्वार जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन के छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को 01 जुलाई, 2023 से 230% की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है जिसे अब 9 प्रतिशत की दर से बढ़ाया गया है और अब ये बढ़कर 239% हो गया है, आदेश के मुताबिक ये वृद्दि 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी और अब तक की अवधि की राशि एरियर के रूप में कर्मचारियों को मिलेगी। चार समान किस्तों में होगा एरियर का भुगतान आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 01अक्टूबर, 2024 (भुगतान माह नवम्बर, 2024) से किया जायेगा एवं दिनांक 01 जनवरी, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक की अवधि के एरियर राशि का भुगतान चार समान किस्तों में क्रमशः माह दिसम्बर, 2024, जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2025 में किया जायेगा। रिटायर होने वाले कर्मचारियों और मृत कर्मचारी के नॉमिनी को एकमुश्त मिलेगी एरियर की राशि वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के कर्मचारी जो दिनांक 01 जनवरी 2024 से 30 सितम्बर 2024 की अवधि में सेवानिवृत हो गए हैं फिर मृत हो गये हैं, उन्हें अथवा उनके नॉमिनी को एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जायेगा। मंहगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि दिवाली से पहले तोहफा देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4% बढ़ा दिया जो बढ़कर 46% से 50% हो गया है, पिछले दिनों पेंशनर्स की महंगाई राहत मेभी वृद्धि की गई है अब दिवाली बाद छठवें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि मोहन सरकार ने की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet