LATEST NEWS

मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की लेंगे बैठक

जबलपुर संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैं। वे संस्कारधानी में पांच दिन तक रहेंगे। मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। वहीं आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी। RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय जबलपुर प्रवास पर हैं। वे आरएसएस के महाकौशल प्रांत के मुख्यालय केशव कुटी में रूकेंगे। मोहन भागवत जबलपुर में महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। प्रवास के दौरान आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी। शताब्दी वर्ष में संघ का प्रत्येक मंडल के विस्तार का मुख्य लक्ष्य रहेगा। भागवत शहर में लगने वाली RSS की चुनिंदा शाखाओं में जा सकते हैं। आरएसएस प्रमुख 10 नवंबर को प्रबुद्धजन सम्मलेन में व्याख्यान देंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेशन एवं इन्फॉर्मेशन सेंटर ओमती में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित होगा।

धान के खेत में अजगर ने किया बुजुर्ग किसान का शिकार, चारों तरफ फैल गई दहशत

मंडला  मध्य प्रदेश के मंडला जिले से अजगर द्वारा इंसान के शिकार का मामला सामने आया है। बिछिया तहसील के राता गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय प्रेम लाल की मौत हो गई। प्रेम लाल शाम के समय अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी एक अजगर ने उन पर हमला कर दिया। दरअसल, हर दिन की तरह प्रेम लाल शाम के समय अपने धान के खेत की देखभाल करने जा रहे थे। उन्हे क्या पता था कि रास्ते में खेत की मेड़ पर घास में छिपा एक अजगर उनका इंतजार कर रहा है। वे बिना उस पर ध्यान दिए हुए वहां से निकले तभी अजगर उनके पैर से लिपट गया। प्रेम लाल हड़बड़ा कर गिर पड़े और अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। काफी देर तक जब प्रेम लाल घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले। अजगर ने बनाया शिकार खेत में आकर परिजनों को दृश्य देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेम लाल को अजगर ने जकड़ रखा था। उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अजगर को प्रेम लाल से अलग किया। बेहोशी की हालत में उन्हें बहमनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग ने किया रेस्क्यू ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्ग की मौत अजगर के हमले के बाद सांस रुकने के कारण हुई है। थाने में पंचनामा की कार्रवाई की गई है।

कक्षा में शर्ट उतारकर सो रहे टीचर का वीडियो वायरल: बीईओ ने दिए जांच के आदेश

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शिक्षा के हालात की ताजा तस्वीर सामने आई है। जिले के मझौली तहसील स्थित प्राथमिक स्कूल नंदग्राम में एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर सो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपने कपड़े उतारकर क्लास में चैन की नींद सो रहा है। क्लास में बच्चों के बैग तो हैं लेकिन छात्र दिखाई नहीं दे रहे हैं।सरकारी टीचर का नाम विनोद मांझी बताया जा रहा है। नोटिस के जवाब टीचर ने दी ये सफाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारी ने टीचर विनोद मांझी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि वीडियो के संबंध में टीचर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह सो गया था। बीईओ का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। बच्चों के बैग पैर और सिर के पास रखा जानकारी के मुताबिक, विनोद मांझी प्राथमिक शाला नंदग्राम में पदस्थ हैं। बुधवार को स्कूल आए टीचर मांझी ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें खेलने के लिए कहा और खुद कक्षा में आराम करने लगा। विनोद ने अपनी शर्ट उतारकर छात्रों के स्कूली बैग को सिर के नीचे तकिए की तरह रखा। इतना ही नहीं कुछ बैग उसने पैरों के पास भी रखे थे। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल बच्चों ने विनोद मांझी की इस हरकत के बारे में गांव के कुछ लोगों को बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में शिक्षक के सोते हुए वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी का भी बयान सामने आया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ बच्चों के साथ मारपीट करने और उन्हें न पढ़ाने संबंधी शिकायतें मिली हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह बच्चों के बैग पर सिर रखकर सोते नजर आ रहे हैं। जांच के लिए बनाई गई टीम उन्होंने बताया कि आज ही स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। इस संबंध में विनोद मांझी को नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया था। इस पर उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही है। बीईओ ने बताया कि इस मामले में एक जांच टीम बनाई गई है और रिपोर्ट आते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

समोसे में निकली छिपकली, मासूम को पता चला तब तक छिपकली दिखी मसाले में, अस्पताल में इलाज जारी

रीवा आजकल बाहर का थाना इतना खतरनाक हो गया है कि पूछिए मत, दुकानदार मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं सोच रहे हैं। कीड़े वाले पिज्जा से लेकर सड़ा हुआ खाना कस्टमर को पहुंचाया जा रहा है। ताजा मामला इससे कई गुना खतरनाक है। रीवा के निपनिया मोहल्ले में एक 5 साल के बच्चे को समोसा खाना भारी पड़ गया। उसने जैसे ही खाने का एक निवाला अंदर लिया तो अजीब स्वाद से समोसे को रख दिया, फिर उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने मसाले को देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर एक मरी हुई छिपकली थी। छिपकली वाला समोसा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे परिजनों ने गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। समोसे जलेबी खरीदना पड़ा भारी घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बच्चे के पिता पंकज शर्मा अपनी पत्नी का इलाज करवाने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने दोस्त से पास की एक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदने को कहा। आधी छिपकली मिली समोसे में घर पहुंचने पर बच्चे ने खाना मांगा और उसे समोसे दिए गए। बच्चे ने जैसे ही आधा समोसा खाया, उसे कुछ अजीब सा स्वाद लगा और उसने बाकी समोसा नीचे रख दिया। तुरंत उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पिता को शक हुआ और उन्होंने बचा हुआ समोसा उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। छिपकली का आधा शरीर समोसे में था। परिवार करेगा शिकायत परिवार का कहना है कि उन्होंने ढेकहा मोहल्ले में स्थित सुरेश होटल नामक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदी थी। वे अब दुकानदार के खिलाफ पुलिस और खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

गुना में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, जंगल में बेसुध मिली, भोपाल किया रेफर

गुना मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को दुकान से कम पैसे वापस मिलने का कहकर बातों में लगाया और पैसे दिलवाने का भरोसे देकर बच्ची को अपने साथ ले गया। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सिरसी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही सिरसी थाने की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जहां घटना हुई वहां म्याना थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए म्याना पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टर धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत अधिक गंभीर है, ऑपरेशन हो गया है। फिलहाल अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। बच्ची के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गईं थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाया। इसके बाद दोनों घर लौट रहीं थी। इसी दौरान बीच रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने मेरी पत्नी से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। इसमें 100 रुपए कम हैं। तुम चलो या बच्ची को भेज दो, मैं पैसे दिलवा देता हूं। पिता के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उसकी पत्नी ने बेटी को पैसे लाने उसके साथ भेज दिया। वह व्यक्ति बच्ची को बाइक में बैठाकर जंगल ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश की। लगभग दो घंटे तलाश करने के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र में जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके जिस्म पर कपड़े नहीं थे। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी विवेक अस्थाना ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, बमोरी थाने का बल और उमरी चौकी का बल लगाया गया है। बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बीजेपी ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया तेज की, 22 नवंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक

BJP speeds up the process of appointing a new president, big meeting in Delhi on November 22 बीजेपी ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है. 20 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान खत्म होते ही 22 नवंबर को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज होगी. इस सिलसिले में बीजेपी ने 22 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक 22 नवंबर को बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सभी प्रदेश अध्यक्षों सहित संगठन से जुड़े लगभग सवा सौ शीर्ष नेताओं के साथ संगठन की चुनावी प्रक्रिया को लेकर वर्कशॉप किया जाएगा. ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं. दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस बैठक में बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा इस बैठक में हर राज्य से प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे. सभी प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारी के साथ साथ बीजेपी के सभी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बैठक में बुलाए गए हैं. प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह अधिकारी भी बैठक में रहेंगे मौजूद संगठन में अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त किए गए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण और तीनों सह चुनाव अधिकारी के अलावा सभी प्रदेशों में नियुक्त किए गए प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह अधिकारियों को बैठक में रहना है. इस बैठक में देश भर से सक्रिय सदस्यता प्रमुखों को भी बैठक में बुलाया गया है. बैठक में बुलाए गए बीजेपी के सभी पदाधिकारियों और आगंतुक नेताओं को कहा गया है कि स्थानीय सक्रिय सदस्यता अभियान से लेकर अब तक की जितनी भी सांगठनिक चुनाव से संबंधित गतिविधियां चलाई गई हैं सबका विस्तृत विवरण लेकर आए. चुनाव के लिए नेशनल अपील कमेटी का गठन इससे अलग, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर एक और अहम फैसला लिया है. बीजेपी संगठन चुनाव के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने नेशनल अपील कमेटी का गठन कर दिया है. इस कमेटी के कन्वीनर राधामोहन सिंह को बनाया गया है जबकि बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेताओं को नेशनल अपील कमिटी का को-कन्वीनर विजयपाल सिंह तोमर, संजय भाटिया, गजेंद्र पटेल को बनाए गए हैं. ये अपील कमेटी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में किसी भी गड़बड़ी को रोकने का काम करता है साथ ही इस कमिटी के साथ चुनावी प्रक्रिया में की गई त्रुटियों की शिकायत भी की जा सकती है. दरअसल बीजेपी संविधान के नियम 4 के मुताबिक पार्टी के सांगठनिक चुनाव यानी अध्यक्षीय चुनाव के लिए एक नेशनल रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की जाती है. ये नेशनल रिटर्निंग ऑफिसर अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपनी टीम बनाता है, जो प्रत्येक राज्यों में रिटर्निंग ऑफिसर और को इंचार्ज बनाता है. इसी क्रम में बीजेपी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एक नेशनल अपील कमेटी का गठन करता है जहां अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत और उसका निवारण किया जाता है. कैबिनेट मंत्रियों की बैठक शाह ने ली थी प्रगति रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष पद चुनाव की गति में तेजी लाने को लेकर विगत मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. बैठक में बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल थे. मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों के साथ की गई इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यवार सांगठनिक चुनाव की प्रगति रिपोर्ट लिया. उसके बाद अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को गति देने के लिए योजना बनाई गई. 22 नवबर को वर्कशॉप उसी बैठक में चर्चा के बाद ये निर्णय लिया गया कि 22 नवंबर को एक वर्कशॉप आयोजित कर पार्टी अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को तेज किया जाए और नेशनल अपील कमेटी का गठन कर चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाय। माना जा रहा कि बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जनवरी के तीसरे हफ्ते तक पूरी कर ली जाएगी यानी पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 जनवरी के बाद कभी भी मिल सकता है.

नगर घुवारा में DAP खाद की कालाबाज़ारी से ग्रामीण किसान परेशान

नगर घुवारा में DAP खाद की कालाबाज़ारी से ग्रामीण किसान परेशान किसानों को लगातार कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है घुवारा DAP खाद की कालाबाजारी का मामला फिर से उभरकर सामने आया है जहां 1500 रुपये में मिलने वाली DAP खाद की बोरी यहां 1800 रुपये तक में बेची जा रही है, जिससे किसानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों के लिए DAP खाद एक आवश्यक तत्व है, जिसका उपयोग फसलों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस खाद की महंगी दरों पर बिक्री से किसानों को फसल लागत में बढ़ोतरी और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि किसानों में इस काला बाजारी को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि फसल उत्पादन में अत्यधिक लागत लग रही है, और ऐसी कालाबाजारी के चलते उनकी मेहनत पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

नाबालिग से छेड़छाड का आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

सिंगरौली  बस स्टैण्ड वैढ़न में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया है दिनांक 06.11.2024 को पीड़िता की मां द्वारा आरोपी झिट्टू प्रजापति के विरूद्ध अपनी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बस स्टैण्ड बैढ़न में छेडछाड़ करने सबंधी रिपोर्ट करने पर थाना बैढन मे आरोपी के विरूद्ध 74,78 बीएनएस, 7,8,11,12 पाक्सो एक्ट की धारा का अपराध पंजीबद्ध कर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी झिट्टू प्रजापति पिता रंगलाल प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी चिटनिया थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि रूपा अग्निहोत्री सउनि सजीत सिंह, सउनि उमेश द्विवेदी, मप्रआर 59 शकुन्तला यादव प्रआर 434 अवधलाल सोनी, प्रआर अंकित सिंह, आर. 32 संजू धुर्वे, आर 781 अखिलेश का सराहनीय योगदान रहा।

बैरागढ़ के कपड़ा मार्केट में लगी आग, बैरागढ़ में 3 दुकानें खाक, फ्लैट में रखा सामन भी जला

भोपाल राजधानी भोपाल में शुक्रवार तड़के आगजनी की बड़ी घटना हो गई। भोपाल के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट बैरागढ़ में 3 दुकानें और एक फ्लैट आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें फर्स्ट फ्लोर पर रह रहे परिवार तक पहुंच गईं। कोई जनजानि तो नहीं हुई, लेककिन गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर ) आगजनी की यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे हुई है। सूचना मिलते ही बैरागढ़, फतेहगढ़ और गांधीनगर फायर स्टेशनों से आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग बुझाई। फिलहाल, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। खाली था फर्स्ट फ्लोर बैरागढ़ मेन मार्केट में सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित जिस बहु मंजिला इमारत में आग लगी है। उसके ग्राउंड फ्लोर में कपड़े की रिटेल दुकानें और ऊपरी मंजिल में परिवार रहता है। सेकंड फ्लोर खाली था। आग पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी और बाद में आसपास की दो अन्य दुकनों को चपेट में ले लिया। फिर फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। गनीमत रही कि यह फ्लैट खाली था। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। बैरागढ़ में 400 से अधिक दुकानें सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। बैरागढ़ भोपाल का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है। यहां थोक और रिटेल की 400 से अधिक दुकानें हैं। जिन दुकानों में आग लगी है, ठीक उसके पीछे कपड़ की थोक दुकानें हैं। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो मुश्किल हो सकती थी।  राजधानी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में मेन रोड पर स्थित एक कपड़ा दुकान में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दो दुकानों के अलावा बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बने फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से करीब एक दर्जन दमकलों को मौके पर रवाना किया गया, जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से करीब एक करोड रुपए के नुकसान का अनुमान है। डीपी से उठी चिंगारियां जानकारी के अनुसार आग मोहिनी टेक्सटाइल की दुकान से शुरू हुई। इस दुकान के बाहर बिजली कंपनी की डीपी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि वहीं से पहले चिंगारियां उठीं और आग लग गई। कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने बताया कि आग लगने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण आग फैल गई और आसपास की दो दुकानों में भी पहुंच गई। रिद्धि-सिद्धि टेक्सटाइल एवं वाहेगुरु टेक्सटाइल की दुकान में रखा कपड़ा भी आग से जल गया। कपड़ों का थोक बाजार आग इतनी भीषण थी कि नगर निगम की दमकलों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नेहरू क्लॉथ मार्केट स्थित इस बाजार में 100 से अधिक कपड़े की दुकानें है। यदि तत्काल आप पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के ऊपर रहवासी फ्लैट भी बने हैं। एक फ्लैट में भी आग पहुंची, हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। कपड़ा बाजार के निकट सुरेश इलेक्ट्रिकल की दुकान भी है। समय पर आग बुझाने के कारण इस लाइन में आग नहीं पहुंच सकी।  

चौकी देरी पुलिस ने 126 लीटर अबैध शराब जब्त की गयी

टीकमगढ़  अवैध शराब के बढ़ते कारोबार ने जिले भर में खलबली मचा रखी है। दूध से ज्यादा अवैध शराब दुकानों के चलते युवाओं पर इसका बुरा असर देखा जाने लगा है। एक ओर सरकार नशा को छोड़ने के लिए तरह-तरह के आयोजन करने में लगी है। तो वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं शराब ठेकेदारों द्वारा भी कई स्थानों पर गली – मुहल्लो मे धड़ल्ले से शराब की बिक्री कराई जाती रही है। लोगों में बढ़ते असंतोष के चलते इन दिनों अबैध शराब बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। ऐसे में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई जरूर लोगों के लिए राहत देने वाली कहीं जा रही है। जिले में जहां कई थाना क्षेत्रों में अबैध शराब के अड्डे बिना रोक – टोक संचालित किया जा रहे हैं। वही देरी पुलिस  चौकी अंतर्गत आने वाले इलाकों में अवैध शराब विक्रेताओं की लगातार धर पकड़ की जाती रही है। यहां अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मची हुई है। चौकी प्रभारी चंदन शाक्य सहित पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्रवाइयों से आम लोगों में राहत देखी जा रही है। बताया गया है कि उन्होंने 126 लीटर अबैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या द्वारा अबैध शराब, जुआ, सट्टा, अबैध हथियार, अबैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारम्मय मे एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी देरी पुलिस द्वारा दिनांक 07/11/24 को मुखबिर सूचना पर ग्राम छिदारी से आरोपी रमेश पिता सरजा वंशकार उम्र 40 साल निवासी छिदारी चौकी देरी के मकान के बेड़ा के पास से 13 खाकी कार्टून प्रत्येक कार्टून में 50 प्लेन देसी मंदिरा क्वार्टर, एक कार्टून में गोवा व्हिस्की  के 50 क्वार्टर कुल 700 क्वार्टर कुल मात्रा 126 ली. कुल कीमती 64500 जब्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध  34(2)आव. एक्ट के तहत अपराध पंजीब्रद्ध कर न्यायालय जे आर हेतु पेश किया गया।  उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य, प्र आर 192 घनश्याम खटीक,आर. 621 अवनीश यादव,आर. 398 रामकेश पटेल, आर 515 अमित अहिरवार,आर.779 धर्मेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री शाक्य ने बताया की इन दिनों पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान असमाजित तत्वों की धर पकड़ की जा रही है। क्षेत्र में सट्टा,जुआ, और अबैध शराब पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रात्रि में चोरी के लिए घर में घुसे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनूपपुर          कोमल प्रसाद राठौर पिता घनश्याम प्रसाद राठौर उम्र करीब 50 साल निवासी अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मंगलवार की रात्रि करीब 01.00 बजे जब वह अपने घर में सो रहा था, आहट आने पर नींद खुलने पर देखा तो दो युवक चोरी की नियत से लोहे की राड एवं आरी लिए हुए घर के अंदर घुसे थे जो हल्ला करने पर पीछे के रास्ते से दीवाल फांदकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 479/24 धारा 1331(4),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर  आरोपियों की पतासाजी की गई।                   टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक दीपक बुन्देला, कपिल सोलंकी के द्वारा रात्रि में चोरी की नियत से घुसने वाले आरोपियो गोलू गोड़ पिता श्यामलाल गोड़ उम्र 21 साल निवासी चंदासटोला अनूपपुर एवं गुलाब पवार उर्फ विसम्भर पवार पिता नाथ सिहं पवार उम्र 32 साल निवासी जैतपुर जिला शहडोल से लोहे की राड एवं आरी जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी गोलू गोड़ एवं विसम्भर उर्फ गुलाब पंवार आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व से चोरी नकबजनी एवं वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है।

वार्ड नंबर 41 गनियारी छठ पूजा में उमड़ी भीड़

सिंगरौली छठ पूजा के दूसरे दिन वार्ड नंबर 41 इंदिरा वार्ड गनियारी तालाब में सूर्यऊंदय के समय अर्घ्य देने माताएं बहनें भारी संख्या में उपस्थित होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया की विधिवत पूजा अर्चना की। छठ पूजा पंडाल में सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के लिए वार्ड पार्षद गौरी अर्जुनदास गुप्ता की तरफ से चाय बिस्कुट पानी एवं बच्चों के लिए टॉफी का इंतजाम किया गया था। छठ पूजा में आए हुए सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं ने पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता को बेहतरीन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया। छठ पूजा में इनका रहा सराहनीय योगदान छठ पूजा हेतु व्यवस्था एवं देख रेख में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता, प्रदीप चौरसिया, मनोज यादव, बबलू शाह, आकाश रजक, अंकित जायसवाल, बच्ची सोनी, गणेश खत्री, संजय गिरी, धनंजय शाह, कमलनयन चौरसिया, पप्पू सिंह, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।

डबरा में घर के बाहर खड़े युवक को 3 गोलियां मारी, घटना सीसीटीवी में कैद

डबरा ग्वालियर सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं और 20 सेकेंड में हत्या कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक पैरोल पर बाहर आया था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। डबरा की गोपाल बाग सिटी में रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार (45) चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था। वह दस दिन पहले ही जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। हर रोज खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में घूमता था। गुरुवार रात को वह कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जसवंत से कुछ बातचीत की और अचानक उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। परिवार वाले पास की गली से दौड़ते हुए आए और जसवंत को तुरंत ग्वालियर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को ही वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और रोज कॉलोनी में घूमता था। इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया। गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। वे जानते थे कि चौकीदार छुट्टी पर है। जब जसवंत दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसके ऊपर तीन लोगों की मौजूदगी में गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके। एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।  

देशभर में छठ पर्व धूमधाम , मध्य प्रदेश के घाटों पर सुबह आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

भोपाल  देशभर में सूर्य उपासना का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लोग अपने परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूरा माहौल श्रद्धा भाव से सराबोर दिख रहा है. बिहार, उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व की धूम देखी गई. बड़े हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया गया. सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया गया. दोनों ही प्रदेशों के घाटों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल और अन्य शहरों के घाटों में व्रतधारियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही. सुबह 3 बजे से ही लोग यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे रहे. सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ का आज चौथा व अंतिम दिन है जहां सुबह तड़के सूर्य निकलते ही छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी मन्नत मांगी.  रात भर और सुबह-सुबह लोग अपनी आस्था को लेकर कड़कड़ाते ठंड में भी उत्साह में दिखाई दिए. सूर्य उपासना का यह पर्व एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव व छठ माता की आराधना करते हैं. राजधानी रायपुर के घाटों और अम्बिकापुर के सबसे पुराने छठ घाटों में एक शंकर घाट में महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया.   कोरिया जिला मुख्यालय के जोड़ा तालाब में अर्घ्य से पहले मां गंगा की आराधना की गई. व्रतियों ने पानी में  खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के श्रीराम मंदिर तालाब के घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठी मइया की पूजा-अर्चना की. बाजार पारा की सड़क पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा एकल योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें-सचिव नरहरि प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश पंचायत एवं पीएचई विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें-सचिव नरहरि सिंगरौली सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी नरहरि द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीधी एवं सिंगरौली जिले की नल जल योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि हर घर तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। नल जल योजनाओं की प्रगति धीमी है इसे गति देकर निर्णायक समाप्ति की ओर ले जाना आवश्यक है। कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित कर आपसी समन्वय से उसे प्राप्त करने का प्रयास करें।     सचिव नरहरि ने एकल योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति मार्च 2025 के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीधी जिले में एकल योजना अंतर्गत 16696 एफएचटीसी तथा सिंगरौली जिले में 12840 एफएचटीसी शेष है। उन्होने अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि इस कार्य में जिन संविदाकारों द्वारा उदासीनता या लापरवाही बरती जा रही है उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। सिंगरौली के जिन कार्यों को निरस्त किया गया है उसके पुनः टेंडर की कार्यवाही सोमवार को अनिवार्यतः करें। सचिव ने कहा कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा एक सकारात्मक पहल है। निश्चित ही इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार होगा।     प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम केवीएस चैधरी द्वारा सीधी तथा सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि सिंगरौली जिले में तीन समूह नल जल योजनाओं बैढ़न-1, बैढ़न-2 तथा गोंड देवसर और सीधी जिले में मझौली समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर तथा सीधी-गुलाबसागर के माध्यम से सभी बसाहटों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जावेगी। मझौली समूह जल प्रदाय योजना पूर्ण हो चुकी है तथा शेष के कार्य प्रगतिरत हैं। योजनाओं को पूर्ण करने की तिथि मार्च 2025 निर्धारित है। सीधी जिले में 86893 तथा सिंगरौली में 85951 एफएचटीसी शेष हैं, जिसे पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने रोड मरम्मतीकरण के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।      बैठक में कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्द्र सिंह, प्रमुख अभियंता पीएचई केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़, उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेष द्विवेदी, अधीक्षण यंत्री एस एल धुर्वे, कार्यपालन यंत्री टीएस बड़कड़े सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet