LATEST NEWS

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ बेहतर भविष्य की ओर संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने 2024 सत्र के लिए एक वर्षीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गए हैं । सीमित सीटों के साथ ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति पर चल रही इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 98% है। पाठ्यक्रम और सुविधाएं यहां एडवांस्ड ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेकाट्रॉनिक्स, और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों को ठहरने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, एडवांस्ड नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन और एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के पूर्व छात्रों के शानदार रिकॉर्ड ने इसे एक अग्रणी संस्थान बना दिया है। यहां से प्रशिक्षित छात्रों को न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एडवांस्ड मोबाइल डिवाइस और IoT टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए है आवेदक जीएसपी की साइट admission.gsp@mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंआवेदक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9713992665, 9093346258, 9981919733 पर कॉल कर सकते हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता सिंधिया का जयंती पर किया स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्याग, समर्पण एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता सिंधिया का सम्पूर्ण जीवन जन-कल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आपने जो अहर्निश कार्य किये, हम सभी को सदैव राष्ट्र एवं समाज उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” (आरएसएस) के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए सर्वदा तैयार रहता है। भारत और भारतीयता को समर्पित राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़कर माँ भारती की सेवा करना उसका सौभाग्य है।  

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक

शहडोल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है। हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि परिवार के सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए। जो हमें अध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे हैं। किंतु आर्थिक विकास के साथ-साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की साल 2047 तक 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चे आगे बढ़ें। लेकिन नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शहडोल में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाए और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल में डाले। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्ति पुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं। बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है। धार्मिक पर्व में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारों के आधार स्तंभ एवं ओजस्वी वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया द्वारा समाज से भेद-भाव मिटाकर समानता स्थापित करने एवं वंचितों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किये गए, वो सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय रहेंगे।  

‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर साथ: रिपोर्ट्स

अक्षय कुमार, सुनील मॉल और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘हेरा फेरी’ अब तक दो पार्टियाँ आ चुकी हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं। वहीं, इसके तीसरे पार्ट के आने की बात चल रही है। ‘हेरा फेरी 3’ से क्लोजअप को उम्मीद है और इस बात का भरोसा भी है कि ये जब भी रिलीज होगी, सारे रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे। जबान इस फिल्म के डिब्बा बंद होने की चर्चा थी। साथ ही बताया जा रहा है कि इसे हरी झंडी मिल गई है। पिछले साल 2023 में टायर एक्टर्स ने इस बारे में बताया था कि ये फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है लेकिन फ्रेंचाइजी से जुड़ा कानूनी मामला सामने आने के बाद सब बंद हो गया था। मगर अब फिल्म के लिए फिल्म साफ हो गई है क्योंकि क्रिएटिव नाडियाड वाले लीगल पचैडर्स से खुद को बाहर निकाला गया है। प्रोफेसर नाडियाडवाला की फिल्में ‘हेरा फेरी’ के अलावा, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘वेलकम’ सहित अन्य फिल्में दर्शकों के बीच पसंद की गई हैं। उन्होंने ही ‘वेलकम टू जंगल’ का लॉन्च किया था और अक्षय के साथ-साथ फिल्म स्टार्स की फौज के साथ इस मूवी पर काम शुरू किया था। बताया जाता है कि ‘फिर हेरा फेरी’ का प्रमोशन भी हुआ था। मैगज़ीन और इरोस के बीच कानूनी जंग के कारण उनकी रिलीज़ नहीं हो सकी। जब उन्होंने हेरा फेरी 3 बनाने का निर्णय लिया, तब इरोस ने पेपर्स को लीगल नोटिस भेजा था और कहा था कि जब तक 60 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक फिल्म के राइट्स कपनी के पास ही रहेंगे। ‘हेरा फेरी 3’ में होगा ये कलाकार ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चॉकलेट नाडियावालाड ने कंपनी का पूरा भुगतान किया है। जिससे इस फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों के भी अधिकार उनके पास आ गए हैं। KOIMOI ने बताया, ‘फ़िरोज़ ने सारी पेंडिंग पैवेलियन क्लियर कर दी है और हेरा फेरी समेत अन्य फिल्मों के लिए कोर्ट से नो ड्यू डेट हासिल कर लिया है। वह अब अपनी मोनिका से फिल्में बनाने के लिए आजाद हैं।’ रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार के अलावा सुनील पाठक और परेश रावल भी देखने को मिलेंगे।

IPS योगेश देशमुख को बनाया गया ADG Intelligence, छुट्‌टी के दिन गृह विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल  प्रदेश सरकार ने करीब दो सप्ताह से खाली पड़े एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार देर रात गृह विभाग ने योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाने के आदेश जारी किए। इससे पहले, जयदीप प्रसाद इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें लोकायुक्त का प्रभारी डीजी बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। योगेश देशमुख को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी अभी तक योगेश देशमुख भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सायबर सेल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अब एडीजी इंटेलीजेंस का पदभार सौंपा गया है।  इससे पहले एडीजी इंटेलीजेंस का पद संभाल रहे जयदीप प्रसाद को हाल ही में लोकायुक्त का प्रभारी डीजी नियुक्त किया गया था। उनके इस स्थानांतरण के बाद से एडीजी इंटेलीजेंस का पद रिक्त था। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर शस्त्र-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।  

भोपाल में आज होगा 105 फीट बड़े रावण का दहन, राजधानी में 25 जगहों पर विशाल आयोजन

 भोपाल दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी आएंगे। बिट्‌ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलियासोत समेत 25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे।  पुराने शहर के छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को करीब 78 साल हो चुके हैं। पहले यह हिंदू त्योहार समिति मनाती थी, अब वर्ष 1960 से हिंदू उत्सव समिति के हाथ में है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण जलेगा और आतिशबाजी होगी। इसके पहले शहर का सबसे बड़ा दशहरा चल समारोह समिति मारवाड़ी रोड से निकालेगी, जो छोला मैदान पहुंचेगा। शहर में इन 22 में से 10 स्थानों पर दशहरा उत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। 3 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 से 9 बजे के बीच राजधानी में तीन स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7 बजे वे बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा समारोह में रावण दहन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल हाेंगे। आखिर में रात 8:55 बजे छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। जयपुर-शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी कोलार हिंदू उत्सव समिति 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। उत्सव का यह 22वां वर्ष है। समिति के सचिव रवींद्र यती ने बताया, जयपुर और शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। भजन गायक अनूप जलोटा कार्यक्रम की शान रहेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा, दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, जेएनसीटी ग्रुप के जयनारायण चौकसे, महापौर मालती राय, समाजसेवी ज्ञानचंद जैन, पार्श्वनाथ ग्रुप के एमडी संजय जैन, समिति अध्यक्ष महेश मीना आदि मंच पर रहेंगे। बैरागढ़ में 65 साल से आयोजन संत नगर में नवयुवक सभा द्वारा 45 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु गेहानी ने बताया कि रंगारंग आतिशबाजी व सम्मान समारोह भी होगा। उत्सव शाम 6.30 पर शुरू होगा। उत्सव का यह 65वां साल है। छोला में रावण दहन से पहले चल समारोह निकलेगा छोला दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया, बांके बिहारी मंदिर से दोपहर एक बजे चल समारोह निकलेगा। राम-रावण युद्ध का मंचन भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। यहां भी होंगे आयोजन     एमवीएम मैदान जहांगीराबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा और रंगारंग आतिशबाजी के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष केके चौरसिया ने बताया कि उत्सव शाम 7 बजे से होगा। समारोह का यह 16वां वर्ष है।     भेल दशहरा मैदान में 51वें वर्ष में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। भोपाल व ग्वालियर के आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता होगी।     कलियासोत दशहरा मैदान में जनश्री लोक कल्याण समिति 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करेगी। अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। समिति का यह 13वां वर्ष है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद रहेंगे।     टीटी नगर ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। समन्वयक अजय श्रीवास्तव व स्वागताध्यक्ष वात्सयन जैन ‘सोनू भाभा’ ने बताया, साहित्यकारों का सम्मान होगा। उत्सव का 65वां वर्ष है।     शाहपुरा दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण व कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। अध्यक्ष भरत पाल ने बताया कि उत्सव का यह 36वां साल है। उत्सव रात 8 बजे शुरू होगा।     बिट्‌ठन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति  के तत्वावधान में 54 फीट ऊंचे रावण व 53 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। जयपुर की आतिशबाजी चलेगी। अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया, उत्सव का यह 46वां वर्ष है।     राम मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा जंबूरी मैदान आनंद नगर में 55 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुंबई के कलाकार डिजिटल आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। यह 35वां दशहरा उत्सव है। यहां भी मनेगा दशहरा उत्सव करोंद उत्सव समिति 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। एकतापुरी में मातृछाया दशहरा उत्सव समिति 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेगी। रात 8 बजे दहन किया जाएगा। श्री दुर्गाधाम दशहरा उत्सव समिति 51 फीट, संजीव नगर में 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। अशोका गार्डन। कोहेफिजा, गांधी नगर, विजय नगर लालघाटी, राम नगर, भानपुर, मिनाल, अयोध्या नगर, सलैया, कटारा हिल्स में भी बड़े कार्यक्रम होंगे।  

प्रदेश में पहली बार भव्य शस्त्र पूजन: मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री और अधिकारी ने किया ऐतिहासिक आयोजन..

 भोपाल डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भोपाल के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। मैहर में राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी।मध्यप्रदेश में दशहरे के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अलग-अलग जगहों पर शस्त्र पूजन कर रहे हैं। भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय और पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि सभी मंत्री प्रभार के जिले में शस्त्र पूजन करेंगे लेकिन अब सिर्फ सीएम और 6 मंत्री ही प्रभार के जिलों में शस्त्र पूजन करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले खरगोन जिले के महेश्वर में बूढ़ी जीन परिसर में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके बाद सीधे राजवाड़ा परिसर स्थित अहिल्या बाई होल्कर की राजगद्दी पर माल्यार्पण करेंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। वे खरगोन में 83 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। वे यहां मां रेवा गोशाला में गौ पूजन कर जिले की सभी पंजीकृत गोशालाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सीहोर: मंत्री करन सिंह वर्मा और राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया पूजन सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन किया। मुरैना: सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने दी प्रतीकात्मक बलि दशहरा के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस लाइन में भी शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने मां काली की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद हवन पूजन और आरती की गई। सबलगढ़ विधायक सरला रावत, पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुशांत कुमार सक्सेना समेत कई अफसर मौजूद रहे। मैहर: राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने शस्त्र पूजन के बाद बलि दी मैहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान रहीं। पुलिस लाइन के शस्त्रागार में पूजा के बाद मंत्री ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। भिंड: मंत्री राकेश शुक्ला और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शस्त्र पूजन किया भिंड के पुलिस लाइन शस्त्रागार में मंत्री राकेश शुक्ला ने शस्त्र पूजन किया। हवन के बाद आरती की गई। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एसपी असित यादव और एएसपी संजीव पाठक भी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक से पहले लिया था फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों से कहा था कि इस वर्ष दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। बाद में मीडिया से चर्चा में यादव ने कहा था कि शस्त्र पूजन में मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहकर शामिल होना है।

दुर्गा वाहनी बहनों ने अस्त्र शस्त्र चलाकर बताया, हम अपनी रक्षा कैसे करे ।

Durga Vahini sisters showed how to protect ourselves by using weapons. हरिप्रसाद गोहे आमला । विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में विजय दशमी के उपलक्ष में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला मुलताई प्रखंड आमला की बहनों ने किया शस्त्र पूजन। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अस्त्र-शस्त्र चलाकर बताया कि अपनी आत्म रक्षा कैसे करें। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सोनाली नागले ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का यह वार्षिक कार्यक्रम होता है। जो की नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ होकर विजय दशमी तक चलता है।माता रानी के नव स्वरूपों के बारे में एवं शास्त्र ज्ञान के साथ शस्त्र ज्ञान भी जरूरी हैं यह बताते हुए बहनों को सम्बोधित किया।बहनों को कहा की राष्ट्र, धर्म व शास्त्रों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें। बहनों ने मिलकर दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया एवं माता के नो स्वरूपों के बारे में बताया।कार्यक्रम में मुख्य  रूप से मातृशक्ति जिला संयोजिका शीला बरदे, रीना तोमर, राजेश्वरी हरने, अंजु बरदे, दुर्गा वाहिनी की बहने नंदनी, सिंधु,मोनिका, यशिका,खुशबू, मुस्कान, माही आदि बहनें उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे

नागदा-खचरौद को फोर-लेन सड़क की सौगात शीघ्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री नागदा कन्या-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कन्या-पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कन्या-पूजन कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पक्ष बताया और कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि नागदा-खाचरौद को शीघ्र ही फोर-लेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जन-प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदा से उन्हें विशेष लगाव है। यहां रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह से मनाया गया था। कन्या-पूजन कार्यक्रम कमल धाकड़ स्मृति मंच एवं विश्व युवा मंडल ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, मण्डल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, रवि काठेड़, संस्था अध्यक्ष राजेश धाकड़, महंत जय नारायण दास और राजकुमार मेहता उपस्थित रहे।  

प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रीवा में लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकार्पण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले स्थल में मंचीय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।  

ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 6,7 और 9 मे किया विकास कार्यों का निरीक्षण और भूमि-पूजन

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता है। ग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि अभी तो शुरूआत है, विकास की कड़ी में आगे कई नए आयाम स्थापित होंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड क्रमांक-6 में बम भोले की बगिया से प्रभुदयाल जी के मकान तक सीसी रोड तथा हथियापोर में नाला निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। यह नाला क्षेत्र में जल-निकासी की समस्या को हल करने में मदद करेगा और स्वच्छता व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने वार्ड-7 के शिव विहार में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-7 स्थित शिव विहार कॉलोनी में सीसी रोड, सीवर लाइन, पेयजल और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारे संकल्प का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक-9 के राजामंडी क्षेत्र में सड़कों, सीवर, पेयजल, और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा जनहित में विकास कार्यों की प्रगति को समीक्षा करते हुए, समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सागर ताल क्षेत्र में माता प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। देवी विसर्जन के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet