LATEST NEWS

20 अक्टूबर करवा चौथ 80 साल बाद गजकेसरी योग में मानेगा

 हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को कठोर व्रत में से एक माना जाता है, क्योंकि इसे निर्जला रखा जाता है। रात को चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत खोलते हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर काफी दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। बता दें कि अबकी बार करवा चौथ के दिन गजकेसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य, जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर बन रहे शुभ योगों से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत… ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अबकी बार सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह शुक्र की राशि तुला में है। ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र के वृश्चिक राशि में आने वह गुरु के साथ मिलकर समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा शनि अपनी राशि कुंभ में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा चंद्रमा वृषभ राशि में गुरु के साथ युति करके गजकेसरी और मिथुन राशि में मंगल के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac) इस राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। इस राशि के जातकों के ऊपर बुध, शुक्र, शनि के साथ-साथ मंगल ग्रह की विशेष कृपा हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों द्वारा किए गए कामों की सराहना हो सकती है। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने की चाह पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कन्या राशि (Kanya Zodiac) कन्या राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन लाभकारी सि्द्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही आपकी भी थोड़ी सी टेंशन कम होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी नौकरी पाने के भी चांसेस तेजी से बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ही अच्छा रहने वाला है। तुला राशि (Tula Zodiac) इस राशि के जातकों के लिए भी करवा चौथ काफी खुशियां लेकर आने वाला है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता अच्छे होने के कारण आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भविष्य के लिए लिया गया ये निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्रों के लिए भी ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

राशिफल मंगलवार 15 अक्टूबर 2024

मेष राशि:आपके द्वारा लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ हो सकता है। लोगों का उधार भी चुकाएंगे। घर में खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। कार्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य ही रहेगा। वृषभ राशि :आज वृषभ राशि वालों को संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा। यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्याओं का सहयोग मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। निजी और व्यवसायिक जीवन में तरक्की करेंगे। बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में माता-पिता से बात करने का सही समय। कर्क राशि :कर्क राशि वालों को आज किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती को अच्छे से संभालेंगे। सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज पैसों का लेन-देन सोच-समझकर ही करें। पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे। सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। कन्या राशि :कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रियजनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। निजी जीवन में छोटे-मोटे बदलाव संभव हैं जो आपके करियर को प्रभावित कर सकते हैं। आप खुद को मोटिवेटेड रखें। कोई नई नौकरी खोजनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तुला राशि:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा। आज के दिन सभी कार्य शांति और धैर्य से करें। हालांकि कोई पुरान रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं। अपने निजी जीवन पर ध्यान दें और जरूरत हो तो जीवनशैली में बदलाव करें। इससे आपको प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की मिलेगी। मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी है। वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आपके सपनों के पूरे होने का समय आ गया है। पारिवारिक मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। भाई–बहन से सपोर्ट मिलेगा। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। नई नौकरी पाने के लिए शुभ समय। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इस समय किया गया निवेश आपको भविष्य में अच्छा लाभ देगा। धनु राशि: धनु राशि वाले आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। जीवन के प्रति आशावादी बने रहें। कुछ निजी और व्यवसायिक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। मकर राशि: मकर राशि वालों को आज के दिन सावधान रहने की खास जरुरत है। नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। आपको अपने करियर और काम के बारे में एनालिसिस करने का समय है। यदि इसमें आपको मानसिक शांति नहीं मिलती तो इसे छोड़ देना चाहिए। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी मसले पर परिवार के सदस्यों से बात करना जरूरी है। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएं। कुंभ राशि:कुंभ राशि वालों को भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। हालांकि यह दिन आपके लिए अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। दापंत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से भी शुभ फल की प्राप्ति होगी। मीन राशि:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य कहा जा सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सही मौके का इंतजार करना चाहिए। किसी भी विवादों और झगड़ों से बचने के लिए अपने निजी जीवन में शांत रहें। आज आप व्यस्त रहेंगे। करियर में पॉजिटिव दिशा की ओर आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। सकारात्मक बने रहें और अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाए रखें। जल्द ही आपको पॉजिटिव रिजल्ट दिखेगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है।

माता के इस चमत्कारी मंदिर में घी या तेल से नहीं पानी से जलता है दीपक

कालीसिंध नदी के किनारे एक ऐसा माता का मंदिर स्थित है जिसमें घी या तेल से नहीं बल्कि पानी से दीपक जलता है। अपनी अनोखी विशेषता के कारण यहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। इस मंदिर में आपको घी, तेल की जरुरत नहीं पड़ती। यह क्रम आज से नहीं बल्कि पिछले 6 सालों से चल रहा है। इस मंदिर को गड़ियाघाट वाली माता के नाम से जाना जाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में पहले हमेशा तेल का दीपक जला करता था। परंतु आज से लगभग 6 साल पहले माता ने सपने में मुझे दर्शन दिए और कहा कि तुम अब पानी का दीपक जलाओ। माता का आदेश मानकर मैने पानी से दीपक जलाया जो कि जल उठा। तब से मां के चमत्कार से यह दीपक ज्यों का त्यों जल रहा है। इस दीपक को जलाने के लिए कालीसिंध नदी से पानी लाया जाता है। इस मंदिर का यह दीपक सिर्फ बरसात के मौसम में नहीं जलता क्योंकि कालीसिंध नहीं में जल का स्तर बढ़ जाने के कारण ये मंदिर पानी में डूब जाता है। जिसके कारण दीपक बंद हो जाता है। इसके बाद ज्योत को पुनः शारदीय नवरात्र के पहले दिन जला दिया जाता है, जो कि अगली बारिश तक जलता रहता है। यह मंदिर अपनी इस विशेषता के कारण बहुत प्रसिद्ध हो चुका है और यहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। अगर आप भी इस चमत्कार को देखना चाहते हैं तो एक बार इस मंदिर में जाकर माता के दर्शन अवश्य करें। (इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)  

15 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

सनातन धर्म में भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ हनुमानजी की पूजा-आराधना बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे कर्ज समेत सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रत्येक माह में आने वाले शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह विशेष दिन शिवजी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह का आखिरी प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को रखा जाएगा। इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं है कि अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भौम प्रदोष व्रत रखा जाता है। भौम प्रदोष के दिन शिवजी के हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इससे मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है। कब है भौम प्रदोष व्रत ? द्रिक पंचांग के अनुसार,अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 अक्टूबर 2024 को सुबह 03 बजकर 42 मिनट पर होगा और 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजकर 51 मिनट से लेकर रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजा सामग्री लिस्ट फल,फूल,आक के फूल, मिठाई, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर,आरती की थाली,गाय का घी समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें। प्रदोष व्रत की पूजाविधि भौम प्रदोष व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्वच्छ कपड़े धारण करें। घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और मंदिर को गंगाजल से छिड़कें। शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र,धतूरा,फल,फूल,भांग इत्यादि अर्पित करें। शाम को प्रदोष काल में भी शिव पूजा करें और भोलेनाथ के मंदिर जाएं। भौम प्रदोष व्रत के लाभ धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शनि की साढ़ेसाती और मांगलिक दोषों से भी मुक्ति पाने के लिए यह व्रत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी और भोलेनाथ की पूजा-आराधना से आत्मविश्वास, ओज और तेजस्विता की प्राप्ति होती है।

राशिफल सोमवार 14 अक्टूबर 2024

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन अच्छा रहने वाला है, उनका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसके लिए उनको काफी मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आपके काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे, जिससे आपको हैरानी भी होगी.  आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. बिजनेस में भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय तक लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है. वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप यदि पार्टनरशिप करेंगे, तो उससे आपको कोई नुकसान अवश्य होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा.  आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में टेंशन बनी रहेगी. आपका किसी बेवजह के काम से नुकसान हो सकता है. परिवार में लोगों को मनवाने व्यवहार से  आपको समस्या होगी.  आप किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है. कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी नए काम की शुरुवात करने के लिए रहेगा. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगी. आपने यदि किसी से कुछ कर्ज ले  रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आपको कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह कल फाइनल हो सकती है. सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए कल खुशनुमा रहने वाला है. आपको कई बड़ा निवेश को समझ कर करना होगा. सामाजिक लोगों के प्रयास रंग लायेगे. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयास में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है.  संतान की तरक्की होने से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है. आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. आपकी कोई डील  फाइनल हो सकती है. आपकी सेहत आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा. आपका कोई काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन किस वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है. परिवार में संपत्ति संबंधित विवाद में आप चुप लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है.  आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा. आपका कोई लड़ाई झगड़ा पढ़ने मे समस्या होगी, इसलिए आपको कोई लेनदेन  पूरी लिखा पड़े करके करना ही बेहतर रहेगा. वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है. आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी. यदि आपके कुछ जरूरी कागजात लटके हुए थे, तो वह पूरे हो सकते हैं. आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.  आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी. धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है. प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद विवाद में ना पड़े और अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों  को कल अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस में आप कोई उलट फेर ना करें, नहीं तो उससे कोई नुकसान हो सकता है. आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा  दूर होगी. आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है.  आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. आपको  अपनी संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी. आप किसी को धन उधार देने से बचे. आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं.  आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा. मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा व कोई निर्णय  थोड़ा सोच समझ कर ले, क्योंकि उसमें उनसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है. परिवार में चल रहे आपसी वाद विवाद बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको किसी दूसरे से मन की बात शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

16 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पूरे साल भर में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, जिसमें शरद पूर्णिमा को विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा और कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग महारास रचाया था, इसलिए इसे रास पूर्णिमा कहते हैं. वहीं शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं, जिसे कोजागर पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. शरद पूर्णिमा की रात में खुले आसमान के नीचे खीर रखते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस साल शरद पूर्णिमा कब है? शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में खीर रखने का समय क्या है? शरद पूर्णिमा 2024 तारीख वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा के लिए जरूरी अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर बुधवार की रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट तक मान्य रहेगी. ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा. रवि योग में है शरद पूर्णिमा 2024 इस साल शरद पूर्णिमा को रवि योग बन रहा है. शरद पूर्णिमा को रवि योग सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से बनेगा, जो शाम को 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. उस दिन ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर सुबह 10:10 बजे तक रहेगा. उसके बाद व्याघात योग है. शरद पूर्णिमा वाले दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शाम को 07:18 बजे तक है, उसके बाद से रेवती नक्षत्र है. हालांकि शरद पूर्णिमा पर पूरे दिन पंचक भी रहेगा. शरद पूर्णिमा 2024 खीर रखने का समय 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय शाम में 5 बजकर 5 मिनट पर होगा. शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की किरणों में खीर रखते हैं. इस साल शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का समय रात में 08 बजकर 40 मिनट से है. इस समय से शरद पूर्णिमा का चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होकर अपनी किरणों को पूरे संसार में फैलाएगा. शरद पूर्णिमा की रात क्यों रखते हैं खीर? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है और उस रात अमृत की वर्षा होती है. चंद्रमा की किरणें औषधीय गुणों वाली होती हैं, जो शीतलता भी प्रदान करती हैं. इस वजह से शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर कुछ समय के लिए रखा जाता है, ताकि वह चंद्रमा की किरणों से औषधीय गुणों वाली हो जाए. उसे खाने से सेहत ठीक होती है.

पापांकुशा एकादशी में क्या खाएं और क्‍या नहीं खाएं?

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 13 अक्‍टूबर को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसे रामा एकादशी भी कहा जाता है। पापांकुशा एकादशी हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण मानी जाती है, और यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को नियमों का पालन करते हुए शुद्धता और सादगी के साथ भोजन करना होता है। पापांकुशा एकादशी व्रत के दौरान भी कुछ खाद्य पदार्थों को खाने और कुछ को न खाने की परंपरा है। पापांकुशा एकादशी में क्या खाएं फल और सूखे मेवे: फलाहार के रूप में सेब, केला, नारियल, अंगूर, पपीता और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश आदि खा सकते हैं। दूध और दूध से बने उत्पाद: दूध, दही, छाछ, पनीर, मक्खन का सेवन किया जा सकता है। साबूदाना: साबूदाने की खिचड़ी या वड़ा बनाकर खा सकते हैं। सिंघाड़े और कुट्टू का आटा: सिंघाड़े और कुट्टू के आटे से रोटी, पूड़ी या हलवा बना सकते हैं। आलू और शकरकंद: आलू और शकरकंद को उबालकर या तलकर खाया जा सकता है। आप आलू की सब्जी या शकरकंद का हलवा बना सकते हैं। मखाना: मखाने को भूनकर खा सकते हैं या मखाने की खीर बना सकते हैं। सेंधा नमक: साधारण नमक की जगह केवल सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। गुड़: चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। पापांकुशा एकादशी में क्या नहीं खाएं? अनाज और दालें: चावल, गेहूं, बाजरा, जौ, मक्का, और अन्य अनाज वर्जित होते हैं। साथ ही, दालें भी नहीं खानी चाहिए। साधारण नमक: साधारण नमक का सेवन वर्जित है, केवल सेंधा नमक का ही उपयोग किया जाता है। तेज मसाले: हल्दी, हींग, मिर्च, गरम मसाले, लहसुन और प्याज का सेवन वर्जित है। मांसाहारी भोजन और अंडे: मांस, मछली, अंडे आदि पूरी तरह से निषिद्ध हैं। तामसिक भोजन: शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि तामसिक चीज़ों का सेवन भी पूरी तरह से वर्जित है। व्रत का महत्त्व पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। व्रत में नियम और संयम का पालन करना ज़रूरी होता है, ताकि मन और शरीर दोनों की शुद्धि हो सके।  

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं मनाती करवा चौथ, जाने इसके नियम

सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान वह सूर्योदय होने पर व्रत शुरू करती है। चंद्रोदय के साथ ही उनका व्रत समाप्त हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखनी वाली महिलाओं का वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार रहता है। उनको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस आर्टिकल में हम आपको करवा चौथ व्रत के नियमों के बारे में बताएंगे। इन नियमों का करें पालन     करवा चौथ के व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को लाल वस्त्र पहनना चाहिए। लाल रंग का वस्त्र सुहाग की निशानी होता है।     पूजा अर्चना के दौरान सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। उसके बाद पूजा-अर्चना करनी चाहिए।     महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत को पूरा करना चाहिए।     व्रत के दौरान किसी के खिलाफ गलत विचार नहीं लेकर आने चाहिए।     व्रत के दौरान अन्न व जल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस विधि से करें व्रत को करें पूरा करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है। महिलाएं इस दिन का चांद का सबसे ज्यादा इंतजार करती हैं, क्योंकि इस व्रत में वह पानी तक नहीं पीती हैं। चांद के निकलने के बाद व्रत को पूरा करने के लिए पूजा करें। एक दीपक जलाएं और छलनी से चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति को देखें। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल को ग्रहण करें। करवा चौथ 2024 का समय पंचाग के अनुसार 20 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ करवा चौथ के व्रत की शुरूआत हो जाएगी। करवा चौथ के व्रत का समय सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट तक है। करवा चौथ में पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक है। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 22 मिनट पर है।

राशिफल शनिवार 12 अक्टूबर 2024

मेष राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन में कुछ दि‍क्‍कतें बनी रहेंगी। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वृषभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होना। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मि‍क कार्यों में रुचि‍ बढ़ेगी। कर्क राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कन्या राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। तुला राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि- मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना हो सकता है। धनु राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरी स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। कुंभ राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

भारत में एक मात्र जगह…जहां दशहरे पर रावण नहीं, महिषासुर का होता है दहन, इसके पीछे अनोखी कहानी

 ब्यावर राजस्थान में ब्यावर जिले के बिजयनगर के निकट शक्तीपीठ श्री बाड़ी माता मंदिर में आसोज नवरात्रि में रावण की जगह महिषासुर के दहन की परंपरा है। ये प्रदेश का ऐसा पहला स्थान है, जहां महिषासुर के पुतले का दहन होता है। दरअसल, ये सिलसिला आज से करीब 23 साल पहले शुरू हुआ था। वहीं, कल यानी 11 अक्टूबर को मंदिर परिसर में मां भगवती मर्दिनी 41 फीट के महिषासुर के पुतले का दहन करेंगी। एक और संपूर्ण देश व प्रदेश में बुराई के प्रतिक रावण का दहन किया जाता है। वहीं बिजयनगर के निकट स्थित बाड़ी माताजी में पिछले 23 वर्षों से महिषासुर के पुतले का दहन किया जा रहा है। इस बार 11 अक्टूबर को मंदिर परिसर में मां भगवती मर्दिनी द्वारा 41 फीट के महिषासुर के पुतले का दहन किया जाएगा। जानें-क्यों होता है महिषासुर का दहन बिजयनगर के निकट स्थित प्रमुख शक्तिपीठ श्री बाड़ी माता मंदिर ट्रस्ट प्रमुख कृष्णा टांक ने बताया की महिषासुर एक राक्षस था। जिसका वध करने के लिए ब्रह्नमा, विष्णु और महेश के तेज पुज से व देवी-देवताओं ने अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित कर मां भगवती को शक्ति प्रदान की। इसके बाद मां भगवती ने सिंह पर सवार हो अपना विकराल रूप धारण कर महिषासुर का वध किया। बाड़ी माता भी एक मां का ही रूप है। इसलिए यहां पर महिषासुर के पुतले का दहन किया जाता है। 23 सालों से महिषासुर का दहन कार्यक्रम बाड़ी माता तीर्थ धाम पर पिछले 23 सालों से महिषासुर का दहन का कार्यक्रम होता आया है। हर साल जगह-जगह पर दशहरे पर रावण दहन का कार्यक्रम होता है। लेकिन, प्रदेश व देश में शायद एक मात्र बिजयनगर शहर के निकट बाड़ी माता मंदिर है। जहां महिषासुर का दहन होता है। महिषासुर के दहन बाड़ी माताजी मंदिर में महिषासुर के दहन का कोई विशेष कारण नहीं बताया जा रहा है। बस वर्षों पहले माताजी के परमभक्त स्मृतिशेष चुन्नीलाल टांक ने ये परमंपरा शुरू की थी। जिसने अब एक विशाल रूप ले लिया है। हर साल दशहरे पर यहां मेला भरने सहित भव्य झांकिया का भी आयोजन होतो है। साथ ही शानदार आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाता है। बाड़ी माता मंदिर में विराजित माता की प्रतिमाएं मूल स्वरूप में बाड़ी माता मन्दिर के शिखर की ऊंचाई 185 फीट है मन्दिर में भगवान शिव, मां लक्ष्मी, धर्मराज, श्रीकृष्ण राधा, श्रीराम दरबार, चारभुजानाथ, गंगा मैया, चित्रगुप्त, सूर्यनारायण भगवान, रामदेव, गायत्री माता, शीतला माता सहित की अन्य देव प्रतिमाएं विराजित है। नवरात्र के दौरान यहां भक्तजनो का तांता लगा रहता है।

पाकिस्तान से धमकी: मंडला के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज की सुरक्षा पर चिंता

Threat from Pakistan: Concern over the safety of Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri Maharaj of Mandla. मध्‍य प्रदेश में मंडला के निवास में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri महाराज को मोबाइल में फोन आया। बोले- उन नंबर से मुझे जान से मारने व सर कलम कर मेरे टुकडे़ टुकडे़ करने की धमकी दी गई है और साथ ही कहा गया है कि तुम वफ्फ बोर्ड की संपात्ति के विरुद्ध बहुत बयान दे रहे हैं। मुझे जान का खतरा है। मंडला । Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri महाराज को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन किया गया है। जान से मारने व सि‍र कलम कर टुकड़े करने की धमकी दी गई है। इसकी लिखित शिकायत निवास थाने में मंहामंडलेश्वर स्वामी ने की है। महाराज बोले-ये काल पाकिस्तान से आए थेजिले की निवास तहसील में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri श्रीराम कथा कह रहे हैं। यह धमकी उन्हें कई नंबरों से धमकी दी गई है। ये काल पाकिस्तान से आए थे। उन्हाेंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि तहसील निवास में श्री राम कथा की जा रही है। Read More : https://saharasamachaar.com/the-game-of-charge-in-the-forest-department/ पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया थाबोले-मैंने प्रवचन के दौरान वफ्फ वोर्ड की संपत्ति जिसमे इनके द्वारा जबरन भूमियों पर अतिक्रमण करना एवं अनैतिक पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया था। निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल बोलीं-आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने लिया था आशीर्वादश्री राम कथा पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कथा पंडाल पर पहुंच कर कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी जी महाराज से आश्रीवाद लिया साथ ही कथा का श्रवण भी किया।

राशिफल शुक्रवार 11अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों आज आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां दूर हो सकती हैं। साथी के साथ समय बिताकर दिन का आनंद उठाएं। इस बात की काफी संभावना है कि आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों को उस व्यक्ति की ओर अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए, जिसे वे पसंद करते हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों अगर आप लंबे समय से सिंगल हैं तो डेटिंग ऐप्स के जरिए आज आपका स्पेशल पर्सन आपको मिल सकता है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आज के दिन का आनंद लें। खर्च बढ़ सकते हैं। कमिटेड लोग कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहेंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक आज सोच पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आपको ऐसा लग रहा है कि आप ही किसी रिश्ते को संभाले हुए हैं, तो आपको बात पर गौर करने की जरूरत है। आपको अपने बॉस के साथ बातचीत बढ़ानी चाहिए। काम में कम इन्टरेस्ट होने के कारण का पता लगाएं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों ऑफिस में ईर्ष्या की भावना से बचें। पिछले कुछ समय से अपने पार्टनर को अच्छा कमाता हुआ देखना आपके ऊपर असर कर रहा है। आज आपको किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचने की जरूरत है। अपने साथी के साथ मुद्दों पर बातचीत करें। अपने खराब मूड के पीछे का असली रीजन भी बताएं। सिंह राशि- सिंह राशि वालों आज कुछ सिंगल जातकों का दिल टूटने की संभावना है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। आज ड्राइव करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में न जाने की जल्दबाजी न करें। पुराने रिश्ते से उबरने के लिए खुद को समय दें। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों आपका साथी आज अनोखे तरीकों से रोमांस दिखा सकता है। सिंगल लोग अपने क्रश के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन का उपयोग अपने खर्चों व बजट की योजना बनाने लिए करें। डाइट में हरी साग सब्जी शामिल करें। तुला राशि- तुला आज करियर में कई बदलाव हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए मूव ऑन करने का टाइम आ गया है। काम का ज्यादा प्रेशर न लें। एक दूसरे के साथ टाइम स्पेन्ड करें। आर्थिक स्थिति पर विचार करने के लिए वक्त निकालें। काम के मामले में वर्क लाइफ बैलेंस बनाने पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को कोई नया व्यक्ति मिल सकता है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों आपके और आपके साथी के बीच चल रही प्रॉब्लम आज दूर हो सकती है। अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं और उनकी सेहत पर भी ध्यान दें। अगर आप थोड़ा एक्साइटमेंट महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताएं। कुछ लोगों की कैजुअल डेटिंग आज कमिटेड रिश्ते में बदल सकती है। धनु राशि- धनु राशि वालों गलतियां दोहराने के लिए नहीं होती हैं। यह सबक आपने पहले ही सीख लिया है। सिंगल लोग आज डेट पर जा सकते हैं। आज अपनी स्किल्स दिखाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। मकर राशि- मकर राशि के जातकों पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इस बात की अधिक संभावना है कि आप किसी बहस में उलझ सकते हैं। अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें क्योंकि इससे आपके साथी को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप कुछ समय से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन ईमानदार रहना चाहिए। काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज ही कदम उठाएं। टीम मीटिंग के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा। सिंगल लोगों को पार्टनर ढूंढने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि जो आपका है वह खुद ही आपके पास आएगा। मीन राशि- मीन राशि के जातकों अपनी फिलिंग्स को आज खुलकर शेयर करें। काम की वजह से आज कमिटेड जातकों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं बचेगा। तनाव कम करने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी को समय दें। खर्चों पर पकड़ बनाएं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।

राशिफल गुरुवार 10 अक्टूबर 2024

मेष: आज के दिन मेष राशि के जातक अपना फोकस बनाए रखें। बेतहाशा सपनों का पीछा करने और उस चीज से मुक्त होने का दिन है, जो आपको रोक रही है। जंक फूड को नो कहें और सेल्फ-लव पर फोकस करें। सावधान रहें और उत्साह में अपने खर्च को कंट्रोल से बाहर न जाने दें। अगर आप किसी बदलाव या नए प्रोजेक्ट के बारे में सोच रहे हैं, तो अब जरूरी डिसीजन लेने का सही वक्त है। वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज सेल्फ-केयर पर ध्यान देना चाहिए। आपका कॉन्फिडेंस व लीडरशिप स्किल्स दूसरों को प्रभावित करेंगी। मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें। धन से जुड़े निर्णय सोच समझकर ही लें। फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। संयम से काम लें और खुद को बीजी रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। मिथुन: आज मिथुन राशि के जातक नए लोगों के साथ बात-चीत शुरू करने से न डरें। जो जातक रिलेशनशिप में हैं, वो आज अपनी फीलिंग्स और विचार अपने साथी के साथ शेयर करें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। चाहे आप नई नौकरी पाना चाहते हों या प्रोमोशन पाना चाहते हों, आज का दिन लकी है। खुद पर विश्वास करें। आपको अपनी खर्च करने की आदतों पर ध्यान देना चाहिए। कर्क: कर्क राशि के जातकों आज अपनी फाइनेंशियल बॉउन्डरी को मेन्टेन करने पर ध्यान दें। करियर के मामले में आज सावधानी के साथ प्लान करें। आप अपने धन संबंधी मामलों में सफलता देखेंगे। सही दृष्टिकोण और थोड़े से साहस के साथ आप अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें। अपने रूटीन में जरूरी बदलाव करें। सिंह: आज के दिन सिंह राशि के जातकों आपकी सेहत ही आपका धन है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बड़े पैमाने पर फल देंगे। पैसे कमाने के आज कई मौके मिल सकते हैं। रोमांस से भरपूर रहेंगे आज आप। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में संकोच न करें। अपने एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी, जैसे कि कोई नया वर्कआउट ट्राई कर सकते हैं। कन्या: आज कन्या राशि के जातक अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें। नए अवसर पर अपना फोकस रखें, जो आपके करियर को अगले लेवल तक ले जा सकते हैं। अपने साथी से जुड़ने और अपना प्यार बांटने के लिए अपने अट्रैक्शन और कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करें। धन संबंधी मामलों में आज आप सफलता देखेंगे। संतुलित जीवनशैली बनाए रखें। तुला: तुला राशि के लोगों आज आपके लिए पैसों के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। मौजूदा रिश्तों को आपकी सूझ-बूझ से आज काफी लाभ हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। लव के मामले में कुछ बातों को इग्नोर करने से रिश्ते में दरार पड़ने से रोका जा सकता है। वित्तीय सलाह लेने या फ्यूचर के लिए प्लान बनाने के लिए भी आज एक अच्छा दिन है। अपने सभी टास्क समय पर पूरे करें। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों आज के दिन आप बेहतर महसूस करेंगे। बेहतर दिखेंगे और दिनभर में जो भी चैलेंज आएंगे, उनसे निपटने के लिए आपके पास अधिक एनर्जी होगी। रिलेशन में रहने वालों के लिए रोमांस को फिर से जगाने का बेस्ट समय है। अपने कार्यों और डीसीजन को गाइड करने के लिए खुद पर भरोसा रखें। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर जांच करवाते रहें। धनु: आज धनु राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद के प्रति सच्चे रहें। नया प्रोजेक्ट या कोई जिम्मेदारी आपके सामने आ सकती है। हमेशा अपने स्वास्थ्य को पहले स्थान पर रखना याद रखें, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा। यूनिवर्स आज आपके पक्ष में रहेगा। धन के मामले में सावधानी जरूरी है। आपका कनेक्शन इमोशनल रूप से आज मजबूत होगा। मकर: आज मकर राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरा दिन रहने वाला है। अपनी फीलिंग्स को खुलकर एक्सप्रेस करें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें कि आप क्या करने में सक्षम हैं। धन के मामले में लकी रहने वाले हैं आज आप। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल ग्रोथ जरूरी है। खुद को हाइड्रेटेड रखें। कुंभ: कुंभ राशि के जातकों आज के दिन फाइनेंशियल स्थिति में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हेल्दी डाइट का सेवन करें। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने का दिन है। सावधानी के साथ योजना बनाने से आप अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को बढ़ा सकते हैं। स्किल्स में सुधार करना चाहते हैं, तो अब कदम उठाने का समय आ गया है। आज कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। मीन: आज मीन राशि के जातकों का दिन पॉजिटिव रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए आज अपने पार्ट्नर्शिप में फिर से स्पार्क लाने का सही समय है। अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान देने से छोटी-मोटी समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। आज पैसों से जुड़े मामलों को मैनेज करने में आपका पार्टनर मदद कर सकता है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

राशिफल बुधवार 09 अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातक आज प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। आपको पैसों को सही तरीके से मैनेज करने की सलाह दी जाती है। पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने की कोशिश करें। अपनी क्षमताओं को काम न समझें। अपनी पर्सनालिटी को चमकने दें। ऑफिस का काम आपके दिन को बिजी बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। डाइट में सुधार करें। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के जातकों को क्रिएटिविटी बढ़ाने पर फोकस रखना चाहिए। अपने प्रेम जीवन में हो रहे बदलावों को अपनाएं। ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने और आपके नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। रोजाना एक्सरसाइज करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए पैसों की सिचूऐशन आज पॉजिटिव रहने वाली है। लेकिन लेन-देन के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी रहेगा। आपका शरीर और दिमाग दोनों ताल-मेल में रहने वाले हैं। नए प्रोजेक्ट्स के अवसर सामने आएंगे, जो आपके ध्यान और समर्पण की मांग करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों आज के दिन सफलता के नए रास्ते तलाशना जरूरी है। अगर निवेश की बात आए तो केलकुलेटेड रिस्क लें। स्ट्रेस और बिजी शेड्यूल से कुछ जातक परेशान हो सकते हैं। दुनिया को आपके क्रिएटिव विचारों की आवश्यकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित पा सकते हैं। जंक फूड्स से दूरी बनाएं। सिंह राशि- आज सिंह राशि के जातकों का परिश्रम रंग लाएगा। सहकर्मियों और नए प्रोफेशनल्स से जुड़ें। पैसों के मामले में आप समृद्धि का आनंद लेंगे। रिलेशन में दोबारा स्पार्क लाने के लिए एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करनी चाहिए। बर्नआउट से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। तनाव दूर करने के लिए अपनी पसंदीदा एक्टिविटी के लिए भी कुछ वक्त निकालें। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों आपके लिए आज का दिन अपने सपनों की ओर बढ़ने के बारे में है। अपनी क्रिएटिव एनर्जी का भरपूर लाभ उठाएं। हेल्दी रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाएं। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। सिंगल लोग खुद को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित पा सकते हैं, जो उनको समझता हो। योग करने से तनाव भी कम हो सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों आज खुद को फिट रखने के लिए कुछ देर एक्सरसाइज करें। धन संबंधी मामलों में कुछ व्यापारियों को सफलता मिल सकती है। छोटे-मोटे रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं। शांति और सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। पार्टनर को अपनी इच्छाओं को क्लियर तौर पर बताने के लिए समय निकालें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों नए मौके खोजने के लिए आज आपको कमर कस लेनी चाहिए। प्यार के मामले में ईमानदारी के साथ दिक्कतों पर बात करें। डिसिप्लिन में रहना आपको किसी भी अप्रत्याशित खर्च से निपटने में मदद करेगा। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। थकान या बेचैनी को नजरअंदाज न करें। आज सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। धनु राशि- आज के दिन धनु राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देने की खास जरूरत पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां लेने का यह एक बढ़िया समय है। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। काम या पर्सनल लाइफ के कारण तनाव बढ़ सकता है। जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मकर राशि- आज मकर राशि के जातकों को सलह दी जाती है कि वे भीड से अलग होने से न डरें। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। नए अवसरों और बदलावों के लिए तैयार रहें। सितारे करियर को विकास की ओर ले जाने में मदद करने के लिए संरेखित हो रहे हैं। अपने पार्टनर की जरूरतों को समझें। गुस्से को काबू में रखें। हेल्दी डाइट का सेवन करें। कुंभ राशि- आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को सोच-समझकर रिस्क उठाने की जरूरत है। कुछ दोस्तों का घर पर आगमन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर इनवेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। याद रखें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलह लेना बेहद जरूरी है। परिवार में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आज किचन में काम करते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए। खुश रहें। मीन राशि- मीन राशि के लोगों आज आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। ध्यान या योग जैसी एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं। प्राकृतिक आकर्षण और कम्यूनिकेशन स्किल्स आज काम आएंगी। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी फीलिंग्स को ईमानदारी से जाहिर करें। साथी की बात भी सुनें।

शारदीय नवरात्रि 2024: छठे दिन माँ कात्यायनी पूजा विधि

माँ दुर्गा का छठा स्वरूप है माँ कात्यायनी, नवरात्रि के छठे दिन इन्ही की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यायन के घर हुआ था इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति को काम, मोक्ष, धर्म और अर्थ की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन की पूजा, मां कात्यायनी का भोग, मंत्र और उनकी आरती। मां कात्यायनी की पूजा से लाभ और जन्म की कथा मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। माँ कात्यायनी अपने भक्तों के सभी पाप हर पाती हैं। साथ ही मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां के जन्म की बात करें तो विश्वप्रसिद्ध ऋषि कात्यायन ने मां से बात की भगवती की उपासना की और कठिन तपस्या की। जब माँ भगवती ने उनके दर्शन किये तो उन्होंने माँ भगवती सा से कहा कि उनके घर उनके पुत्र का जन्म हो। इसके बाद मां भगवती ने स्वंय के घर में जन्म लिया। इसलिए उनका नाम कात्यायनी लिखा। इतना ही नहीं गोपियों ने भी भगवान कृष्ण को पति रूप में लाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी। कैसा है माँ कात्यायनी का स्वरूप माँ कात्यायनी का स्वरूप बहुत ही आकर्षक है। हमारे चार भुजाएँ हैं। उनका दाई तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में रहता है। और उसका नीचे वाला हाच वर मुद्रा में। माँ के बायीं ओर के ऊपर वाले में तलवारें हैं और नीचे वाली बात में कमल का फूल विराजमान हैं। माँ कात्यायनी भी सिंह की सवारी करती हैं। धार्मिक पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी मंत्र कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।। जय जय अम्बे, जय कात्यायनी। जय जगमाता, जग की महारानी। कंचनाभा वरभयं पद्मधरां मुक्तोज्ज्वलां। स्मेर्मुखिं शिवपत्नी कात्यायनी नमोस्तुते।’ मां कात्यायनी का भोग मां कात्यायनी को पीला रंग अधिक प्रिय है। इसलिए उन्हें पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। साथ ही माता को शहद से बने हलवे का भोग भी लगाना चाहिए। माता को सूजी के हलवे में शामिल करके आप अकेले भी रह सकते हैं। मां कात्यायनी की पूजा विधि इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें। आप अगर चाहें तो लाल रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।  इसके बाद सबसे पहले गंगाजल से पूजा स्थल की फिल्म से शुद्ध कर लें। इसके बाद सर्व प्रथम कलश का पूजन करें।  फिर मां कात्यायनी के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें वस्त्रहीन कर दें।  इसके बाद घी का दीपक पूजन शुरू करें। सबसे पहले माता को रोली का तिलक करें। अक्षत, धूप और पीले रंग के फूल निकेश।  माँ को पान के पत्ते पर शहर में रुकें और बताएं कि लौं की तलाश में जरूर जाएं। अंत में कपूर पूजन मां कात्यायनी की आरती करें। माँ कात्यायनी की आरती जय जय अम्बे, जय कात्यायनी। जय जगमाता, जग की महारानी। बैजनाथ स्थान। वहाँ वरदाती नाम पुकारा। अनेक नाम हैं, अनेक धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है। हर मंदिर में जोत विवाह। अन्यत्र योगेश्वरी महिमा न्यारी। हर जगह उत्सव होता रहता है। हर मंदिर में भक्त कहते हैं। कात्यायनी रक्षक काया की। ग्रंथ काते मोह माया की। मोहो से सिद्धांत बनाने वाली। जय जय अम्बे, जय कात्यायनी। जय जगमाता, जग की महारानी। अपना नाम जपने वाली। पुरोहितों को पूजा करियो। ध्यान कात्यायनी का धरियो। हर संकट को दूर करें। भंडारे की व्यवस्था। जो भी माँ को भक्त कहे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे। जय जय अम्बे, जय कात्यायनी। जय जगमाता, जग की महारानी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet