LATEST NEWS

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- आर्थिक रूप से कमजोर व असहायों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को दिव्यांगों को 47 ट्राई साईकिल व 2 व्हील चेयर एवं 359 हितग्राहियों को कामकाजी महिला कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याणी पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण किया। ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय आवास पर यह सहायता वितरित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अन्य जरूरतमंदों की मदद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन समुदाय से कहा कि आप सबके सहयोग से ग्वालियर उप नगर की तस्वीर बदल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर देश व प्रदेश के विकास में जुटी हैं। सरकार से ग्वालियर उपनगर के विकास के लिये लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, इससे इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं ट्राई साईकिल वितरण कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में ग्वालियर को अव्वल बनाना है। इसलिए अपने घर व अपनी गली को स्वच्छ रखना हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा, तभी हम स्वच्छ ग्वालियर के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 359 हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए गये। ऊर्जा मंत्री ने कहा वे नियमित रूप से फेसबुक पर लाइव होते हैं। इसके जरिए भी मुझसे जुड़कर नाकरिक अपनी समस्या बता सकते हैं। श्री तोमर ने यह भी कहा हम सभी संकल्प लें कि हमें नशा मुक्त और स्वच्छ ग्वालियर बनाना है।  

अपने भीतर के पत्रकार को जगाए रखें : कुलगुरु श्री तिवारी

भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के नवनियुक्त सहायक जनसंपर्क अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं अपर संचालक गुरमीत सिंह वाधवा ने किया। इस अवसर पर कुलगुरु श्री तिवारी ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारियों में जन शब्द लगा है इसीलिए उन्हें जन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पी आर ओ को लिखते समय अपने भीतर के पत्रकार को मरने नहीं देना चाहिए, उसे हमेशा जगाए रखना चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि पीआरओ सीधे जनता से जुड़ेंगे तो जनता को अच्छा लगेगा। अच्छा लिखने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा लिखने का सामर्थ अच्छा पढ़ने से आता है इसलिए आपको खूब पढ़ना चाहिए ताकि अच्छा लिख सको। श्री तिवारी ने कहा कि अगले 25 साल अतिमहत्वपूर्ण हैं। 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो इसमें आपका भी योगदान और भूमिका बहुत बड़ी होगी। कुलगुरु ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारियों को अच्छी मंशा एवं नियत के साथ कार्य करना चाहिए। गांव में बहुत अच्छे अच्छे कार्य करने वाले, नवाचार करने वाले लोगों से, सरपंचों से मिलना चाहिए और उनकी कहानियों को लेखन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि जनता से सीधे जुड़े विषय पर लेखन करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप जिस भी जिले में जाएं उसके इतिहास, वहां की खूबियों के बारे में अवश्य जानकारी रखें। जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री गुरमीत सिंह वाधवा ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारियों को रुटीन खबरों के अलावा यूनिक एवं हटके खबरें देने का प्रयास करना चाहिए। हमेशा सजग रहने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीआरओ को सफल होना है तो मीडिया के साथ समन्वय बहुत जरूरी है। उन्होंने समाचार लेखन में सुधार की चर्चा करते हुए कहा कि अखबारों की लीड और हेड लाइन को प्रतिदिन देखें और उनसे भी कुछ नया सीखे। श्री वाधवा ने कहा कि सोशल मीडिया से पहले जनसंपर्क विभाग का काम सुबह 10 से शाम 6 तक का था, लेकिन आज के दौर में यह काम 24 घंटे का हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के कारण आपको सावधानी और सतर्कता के साथ अपनी भूमिका निभाना है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी सरकार और समाज के बीच ब्रिज का काम करते हैं। वर्तमान युग सोशल मीडिया का है अत: पी.आर.ओ. की भूमिका भी बदल गई है। पहले प्रचार प्रसार मुख्य कार्य था लेकिन आजकल क्राइसिस मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारी भी निभाना रही रहा है। श्री दुबे ने जनसंपर्क अधिकारियों को केश करने पढ़ने एवं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा। शुभांरभ सत्र के बाद अगले सत्र में मध्यप्रदेश की भौगोलिक जानकारी, क्षेत्रफल, जनसंख्या विषय पर विषय विशेषज्ञ सी.के. शर्मा ने महत्वपूर्व जानकारी प्रदान की। वहीं कमलेश माहेश्वरी ने सोशल मीडिया प्रबंधन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंतिम सत्र में विषय विशेषज्ञ मनोज श्रीवास्तव ने कृषि विकास योजनाएं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।  

जल स्‍त्रोंतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करें-मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुंडम विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरागी में परियट नदी के उद्गम स्‍थल ग्राम खाम्‍हा और कुंडम में हिरण नदी के उद्गम स्‍थल कुंडेश्‍वरधाम में गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्‍त्रोतों का पूजन किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बहुत पहले जबलपुर में परियट नदी से ही जल आपूर्ति होती थी, लेकिन आज इसे पुनर्जीवित करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि हम सब नदियों के जल से संबंध रखते हैं, लेकिन मुख्‍य बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर जल नदियों में आता कहां से है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस बात की चिंता करनी चाहिए कि जल स्‍त्रोत सूखने नहीं चाहिए। जल गंगा सं‍वर्धन अभियान का मुख्‍य उद्देश्‍य भी यही है कि जल संरचनाओं के गाद व मिट्टी को हटाकर उन्‍हें पुनर्जीवित किया जाये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, अत: नदियों का संरक्षण भी करें। नदियों को पुनर्जीवित करने से कभी पानी की समस्‍या नहीं होगी। नर्मदा में छोटी-छोटी नदियों से पानी आता है, ऐसे जल स्‍त्रोंतों को बनाये रखने के लिए सघन रूप से वृक्षारोपण करें। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय स‍मुदाय मकर संक्रांति, शिवरात्रि और अक्षय तृतीय में जल स्‍त्रोंतों में पूजन-अर्चन कर प्रकृति की अराधना करते हैं, कहीं-कहीं तो नवरात्रि के दोनों पर्व पर भी जल स्‍त्रोंतों की पूजा होती है। पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्राम मटामर के कैलाशधाम पहुंचकर दर्शन व पूजन किया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जुलाई माह में होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यह 15वीं कावड़ यात्रा होगी, इसे भव्‍यतम बनाने के सभी समुचित प्रयास किये जायें। जहां से यात्रा गुजरती है वहां के सड़क मार्ग को सुव्‍यवस्थित किया जाये। कैलाश धाम के पास पहाड़ी के रास्‍ते का चौड़ीकरण किया जाये तथा पेयजल की समुचित व्‍यवस्‍था भी की जाये। उन्‍होंने कहा कि विशेष रूप से कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण करें, क्‍योंकि वृक्ष वर्षाजल को आकर्षित करते हैं, साथ ही ऑक्‍सीजन व कई बहुमूल्‍य उत्‍पाद भी प्रदान करते हैं। इस दौरान पनागर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।  

मुख्यमंत्री निवास पर गौ-शाला सम्मेलन कल 12 बजे से होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास पर 20 जून को प्रदेश के गौपालकों एवं गौशाला संचालकों से संवाद करेंगे। साथ ही गौशालाओं को लगभग 90 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर गौ-शाला सम्मेलन दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से शासकीय एवं अशासकीय गौ-शाला संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में पंजीकृत गौ-शालाओं में गौवंश के उचित व्यवस्थापन के लिए आर्थिक अनुदान को रू. 20 प्रति गौ वंश प्रति दिवस से बढाकर रू. 40 प्रति गौ वंश प्रति दिवस किया गया है। इसके अनुसार गौ-शालाओं में पालन किए जा रहे गौ वंश के लिए माह अप्रैल व मई 2025 की अनुदान राशि लगभग 90 करोड़ की किश्त सम्मेलन में जारी की जाएगी. सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं एवं संस्थाओं को गौ-सेवा पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। प्रथम पुरस्कार रुपए 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार रुपए 3 लाख, तृतीय पुरस्कार रुपए 02 लाख तथा सांत्वना पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के प्रदान किए जाएंगे. गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार रूपये 01 लाख, द्वितीय पुरस्कार रूपये 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार रूपये 20 हजार का दिया जाएगा. प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें डेयरी व्यवसाय के लिए 25 दुधारू पशुओं से लेकर 200 दुधारू पशुओं तक की योजनाएं स्वीकृत हो सकेंगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. सम्मेलन में नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र तथा म.प्र.गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रेक्टर, ट्राली वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन में “पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम” विषय पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।  

सप्रे संग्रहालय में हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह 21 जून को

भोपाल ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 21 जून को पूर्वान्ह 10:30 बजे हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे। भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश दुबे अध्यक्षता करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजयमनोहर तिवारी रहेंगे। इस अवसर पर ‘माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान’ से प्रखर संपादक श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से प्रेरक वक्ता डा. विजय अग्रवाल और ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से श्री राकेश मालवीय को विभूषित किया जाएगा। कीर्तिशेष मनोज पाठक के मित्रों-स्वजनों की भावांजलि पर केन्द्रित पुस्तक ‘मित्र स्मृति : स्मरण मनोज पाठक’ का विमोचन अतिथि करेंगे। सप्रे संग्रहालय के निदेशक श्री अरविंद श्रीधर ने बताया कि श्री हरिवंश के व्याख्यान का विषय ‘डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियाँ रखा गया है। श्री प्रकाश दुबे ‘पत्रकारिता का वर्तमान परिदृश्य और साख का संकट, भारतीय मीडिया परिषद की आवश्यकता पर वक्तव्य देंगे। श्री विजय मनोहर तिवारी ‘श्री हरिवंश कृत समय के सवाल : सामाजिक सरोकारों और समसामयिक सवालों के लिए सचेत संपादक के बहुआयामी कृतित्व का मूल्यांकन प्रस्तुत करेंगे। हिन्दी पत्रकारिता की द्वि-शताब्दी के प्रसंग में श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के व्याख्यान का विषय है- ‘हिन्दी पत्रकारिता को कानपुर की देन।’ कार्यक्रम सप्रे संग्रहालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे आरंभ होगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईरान से भारतीयों की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 110 भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित “ऑपरेशन सिन्धु” संकट के समय में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का पर्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता ‘नए भारत’ के अतुल्य सामर्थ्य और कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक प्रमाण है। भारत सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अपने नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में कभी अकेला नहीं छोड़ती है।  

मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित 266 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के समग्र प्रयासों से अब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 52 हजार रूपये हो गई है। दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि नियमित दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विमान या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार मरीजों को उपचार के लिए भी भेजती है। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायलों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे अब सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी। शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 2 लाख पद होंगे रिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 9 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 2 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन स्थानों पर बनेंगे राम पथ गमन मार्ग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद कर दी है। प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। नगरीय क्षेत्र में गीता भवन बनाए जाएंगे। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन पर राम पथ गमन मार्ग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वींग जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा और बड़वाह में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री सचिन बिरला, श्री राजकुमार मेव, श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्रीमती छाया मोरे, … Read more

प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया, डाक्यूमेंट की जांच में पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने किया केस दर्ज

 इंदौर  मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। मल्हारगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली थी। बुधवार को दस्तावेजों का परीक्षण करने के दौरान उसकी पोल खुल गई। पूछताछ में पता चला परीक्षा तो साल्वर ने पास की थी। मामला 15वीं वाहिनी (महेश गार्ड लाइन) का है। निरीक्षक रोहित कास्डे द्वारा दुर्गेश राठौर और राघवेंद्र रावत के विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार एमएस रोड द्वारकापुरी बस्ती जौरा (मुरैना) निवासी दुर्गेश ने आरक्षक (जेडी) एवं आरक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा वर्ष-2023 में भाग लिया था। दुर्गेश का केंद्र रतलाम (मारुति एकेडमी) आया था। उसके द्वारा शारीरिक एवं लिखित परीक्षा पास कर ली गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को आधार इतिहास, दस्तावेज परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन के लिए कमेटी द्वारा बुलाया गया था। पूछताछ में उसने बहाना बनाया 4 जून को दुर्गेश लिखित हस्तलिपि में संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ में उसने बहाना बनाया और कहा कि चाकू से चोट लगने के कारण उस वक्त छोटे भाई ने लिखा था। परंतु हस्ताक्षर उसने ही किए हैं। शक होने पर अफसरों ने फोटो, बायोमेट्रिक आदि की जांच की गई। सख्ती से पूछताछ भी की दुर्गेश से सख्ती से पूछताछ भी की गई। उसने साल्वर राघवेंद्रसिंह रावत निवासी सबलगढ़ (मुरैना) का नाम स्वीकार कर लिया। बुधवार को उसके विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक दुर्गेश का परीक्षा केंद्र रतलाम का है। शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रतलाम भेजी जा रही है।

राजगढ़‌ में डिवाइडर से टकराई कार चार की मौत, अयोध्या से गुजरात लौट रहा था परिवार

 राजगढ़  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सूरत लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब उनकी XUV 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। झपकी के चलते हुआ हादसा पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर के निवासी हैं। वे अयोध्या दर्शन के बाद दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुए थे। राजगढ़ के पास ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। एक कार में कुल सात लोग सवार थे। अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिला पांडे (55) और शिवदेवी तिवारी (45) ने इलाज के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पचोर अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार घायलों के परिजन आयुष दुबे ने बताया, हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से दो कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। अहमदाबाद जा रहे एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया, हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। इसके बाद ट्रक चालकों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला। कार सवार सभी रिश्तेदार थे हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे (50), बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे। अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे, अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं। शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया, 4 घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है। वहीं, भोलेनाथ को मामूली चोटें आई हैं। यूपी के रहने वाला है परिवार कार सवार सभी मूलतः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने यूपी में अपने गांव गया था। वहां से लौटते समय अयोध्या दर्शन कर बुधवार शाम को दो कार से सूरत के लिए रवाना हुए थे। एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने निभाई मानवता घटना के समय अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया कि हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। उन्होंने ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना की पूरी जानकारी परिजनों के अनुसार, हादसे के कुछ देर पहले कार ड्राइवर भोलेनाथ दुबे ने बताया था कि उन्हें नींद आ रही है। इस पर परिवार ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी थी, लेकिन एक घंटे बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग     भोलेनाथ दुबे (ड्राइवर)     पत्नी पुष्टम दुबे (50)     बेटा अनमोल दुबे (16)     बेटी अंशिका दुबे (14)     बहन प्रमिला पांडे (55)     प्रमिला का बेटा प्रियांशु पांडे (11)     बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी (45) अस्पताल प्रशासन की जानकारी शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को पचोर से लाया गया था। इनमें से दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है।

सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों का डिमोशन होने से बचाने SC जाएगी मोहन सरकार

भोपाल  प्रमोशन नियम 2002 से पदोन्नत हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के ऊपर डिमोशन किए जाने की तलावर लटक रही है। पदोन्नत नियम 2002 को हाई कोर्ट ने 2016 में में निरस्त कर दिया था। ऐसे में इस नियम के तहत पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करने की मांग तभी से उठ रही है। हालांकि, सरकार किसी पर कार्रवाई के पक्ष में नहीं है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी गई थी , जिस पर अंतिम निर्णय होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश मिले। अब चूंकि सरकार नए पदोन्नति नियम बना चुकी है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया जाएगा कि उस समय के नियम से जो पदोन्नतियां हुईं, उन्हें मान्य किया जाए और विचाराधीन मामले को समाप्त किया जाए। पदोन्नति की वैधता पर सवाल उठे थे हाई कोर्ट के अप्रैल 2016 में पदोन्नति नियम को निरस्त करने से पदोन्नति की वैधता पर सवाल उठे थे। अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने 2002 के नियम से पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करने की मांग की। इसका आधार पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े मामले में एम नागराज के निर्णय का पालन सुनिश्चित न होने को बनाया गया। इसी आधार पर नियम भी निरस्त हुए थे पर सरकार किसी को नाराज नहीं करना चाहती है इसलिए निर्णय आते ही तत्काल सुप्रीम कोर्ट चली गई और वहां से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश मिले। अब नए पदोन्नति नियम को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सपाक्स ने की यह मांग अब उससे पदोन्नतियां भी मिलने लगेंगी पर अनारक्षित वर्ग के जो कर्मचारी वरिष्ठ होने के बाद भी 2002 के नियम के कारण पीछे हो गए थे, अब भी पिछड़े रहेंगे। इसे लेकर सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने सरकार से मांग की है कि जो अन्याय अनारक्षित वर्ग के साथ हुआ था, उसे गलत पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करके ठीक किया जाए, तब नए नियम पर सहमति की बात होगी। इसका लाभ पदोन्नत हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में विधि एवं विधायी विभाग से परामर्श किया जा रहा है। चूंकि, तत्समय पदोन्नतियां उपलब्ध नियम के आधार पर हुईं थीं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया जाएगा कि याचिका को निराकृत कर दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो इसका लाभ 2002 के नियम से पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा।

ग्वालियर के जाने-माने जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में मौत

ग्वालियर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में संदिग्ध मौत हो गई है। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली एम्बेसी पहुंच गए हैं। शव को भारत लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। दरअसल 26 मई को दुबई में जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की मौत हो गई है। 32 साल के सूरज की संदिग्ध रूप से मौत हुई है। 23 मई को सूरज दिल्ली से दुबई पहुंचा था। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दी है। सूरज के परिजन दिल्ली स्थित एम्बेसी पहुंचे है और शव को भारत लाने के लिए आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 

इंदौर में जोरदार बारिश से राहत, अगले चार दिन में क्या होगा मौसम का हाल

इंदौर इंदौर में बुधवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार तक चलता रहा। गुरुवार को सुबह से बारिश शुरू हुई और लगातार रुक-रुककर होती रही। तेज ठंडी हवाओं ने मौसम पूरी तरह बदल दिया और गर्मी और उमस पूरी तरह से गायब हो गई। इससे पहले बुधवार को दोपहर बाद बादल छाए और शाम को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बाद में उमस का असर तेज हो गया था। पिछले 24 घंटों में इंदौर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। इस दौरान तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अब लगातार बारिश की संभावना जताई है। जून के तीसरे हफ्ते में बढ़ेगी बारिश जून का तीसरा हफ्ता चल रहा है, और इस महीने इंदौर की औसत बारिश 5 इंच रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 12 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। गुरुवार को इंदौर, उज्जैन और पूरे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दो लो प्रेशर एरिया और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है, और 24 घंटों में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर बुधवार रात 8.30 बजे तक तीन मिमी वर्षा दर्ज हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 8.50 मिमी वर्षा दर्ज हुई।भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है। शहर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी वहीं एक द्रोणिका पंजाब होते हुए उत्तरी गुजरात तक जा रही है। इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में निरंतरता दिखाई देगी। इंदौर में अगले दो दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वही गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। दो वेदर सिस्टम एक्टिव मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम की वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इस कारण रुक-रुककर बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। मानसून का एक दिन देर से आगमन इस बार मानसून देश में तय समय से 8 दिन पहले ही पहुंच चुका था। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मानसून तय समय से पहले ही आया था, जिसके कारण यह अनुमान था कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले हफ्ते में आ जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, और मानसून पिछले 15 दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ही ठहरा हुआ था। 13-14 जून को मानसून ने आगे बढ़कर मध्य प्रदेश में प्रवेश किया, लेकिन यह प्रदेश में एक दिन लेट हो गया। गुजरात में बने सिस्टम से तेज बारिश की संभावना तीन दिन के भीतर ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून होती है, जबकि पिछले साल यह 21 जून को आया था। अब गुजरात में बना सिस्टम मध्य प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसमें एक-दो दिन का समय लगेगा। इस दौरान प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 

अमरनाथ यात्रा के लिए इस वर्ष नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाइंग जोन घोषित

भोपाल  बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से शुरू हो रही है, यह अगस्त तक चलेगी। इस बार यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग को श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक जुलाई से 10 अगस्त तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। ऐसे में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर यात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।  तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा तक या तो पैदल जाना होगा या फिर टट्टू या पालकी से पहुंचना होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन इससे तीर्थयात्रियों की संख्या पर असर पड़ सकता है। बड़ी संख्या में यात्री हेलिकॉप्टर से पवित्र गुफा तक जाते हैं। इनमें बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग भी शामिल होते हैं। ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में ऐसे यात्री हैं, जो हेलिकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाएं बंद करने के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है. लेकिन सुरक्षा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आतंकी हेलिकॉप्टरों को निशाना बना सकते थे. इसलिए सरकार को यह फैसला लेना पड़ा हैं. वैसे कारण चाहे जो भी हों, इस निर्णय का असर व्यापक और गहरा पड़ा है. इसने कश्मीर को एक बार फिर डर के साये में जीने को मजबूर कर दिया हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पूरे देश में कश्मीर की नकारात्मक छवि बनेगी. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बैसरन हमले के बाद कश्मीरियों ने दो महीने तक कड़ी मेहनत कर हालात सामान्य किए थे. लेकिन एक फैसले ने सब पर पानी फेर दिया. श्राइन बोर्ड के इस फैसले से उन हजारों श्रद्धालुओं में भी रोष है जो हेलिकॉप्टर से यात्रा करने की योजना बना रहे थे. खासकर ऐसे श्रद्धालु जो उबड़-खाबड़ और पहाड़ी रास्तों में चल पाने में असमर्थ हैं . कई यात्रियों को अब यह संदेह सताने लगा है कि क्या सचमुच में अमरनाथ यात्रा करना पूरी तरह सुरक्षित होगा. इस बार जिस तरह सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शोर मचा हुआ है. उससे यह आभास होता है कि कोई बड़ा खतरा वाकई यात्रा पर मंडरा रहा है. ऐसे में यात्रा करने से तो डर तो मन मे बना ही रहेगा. बताते चलें कि बाबा अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरु हो रही है जो 38 दिन की होगी और रक्षा बंधन वाले दिन 9 अगस्त को संपन्न होगी। पहलगाम व बालटाल रूट से हेलीकॉप्टर सेवा हर साल से चलती आ रही थी। दोनों तरफ के रूट के लिए आनलाइन बुकिंग होती थी और अलग अलग किराया निर्धारित होता था। नो फ्लाइंग जोन घोषित होने से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं करवाने का फैसला किया गया है।

बाबा बागेश्वर को फिजी में सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे, एयरपोर्ट पर भक्त भाव विभोर हो गए

छतरपुर   देश के जाने माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथाओं का रसपान इन दिनों न्यूजीलैंड के लोग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्त भाव विभोर हो गए. एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के विदेशी नागरिकों ने अपने-अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया, जिसे देख कर बाबा हैरान रह गए. न्यूजीलैंड से पहले फिजी में कथा की, महाभारत काल के नाग मंदिर पहुंचे भारत के चर्चित कथा वाचक पर्ची बाले बाबा के नाम से फेमस पंडित धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड से पहले फिजी के नाडी शहर में थे. यहां तीन दिवसीय हनुमंत कथा हुई और इसके बाद उन्होंने फिजी के विश्व प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए. मान्यता है कि यहां महाभारत काल का नाग मंदिर है. फिजी के लंबासा में स्थित यही नाग मंदिर भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत काल में किए गए कालिया मर्दन से जुड़ा है. बाबा को सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे न्यूजीलैंंड से पहले फिजी में आयोजित बाब बागेश्वर की कथा में सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे. यहां फिजी के दो उप-प्रधानमंत्री जिनमें चंद्र प्रसाद और उप प्रधानमंत्री मानोआ कमिकमिदा मौजूद रहे. इतना ही नहीं यहां पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र पाल चौधरी और सांसद प्रवीण बाला भी उपस्थित रहे. कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने प्रवचन माला के माध्यम से हनुमान जी के चरित्र को सभी के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र संपूर्ण विश्व को आनंद देने वाला चरित्र है और लोगों को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला चरित्र है. न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर के दीवाने हुए भक्त फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्तों ने अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया. महिलाओं ने तिलक लगाकर बाबा का स्वागत किया और मंगल गीत गाए. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने अपनी भाषा, वेषभूषा और नृत्य के साथ बाबा का अभिनदंन किया. इस दौरान न्यूजीलैंड के युवा बाबा के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे.    

दीपावली से लाड़ली बहनों को मोहन सरकार देगी 1500, साल 2028 तक तीन हजार कर देंगे

इंदौर   मध्य प्रदेश के बड़वानी में आज सिकल सेल एनिमिया दिवस के मौके पर कार्यक्रम चल रहा है। पहले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनका शेड्यूल कैंसिल हो गया। वहीं, खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी नहीं पहुंच सके, पर उन्होंने इंदौर से वर्चुअली जुड़कर आयोजन को संबोधित किया। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर उठाए सवालों पर खासा हमला किया। यही नहीं, सीएम ने उन्होंने राशि बढ़ाए जाने के समय की भी घोषमा कर दी। 2028 तक 3000 रुपए कर देंगे उन्होंने कहा कि साल 2028 तक इसे 3000 रुपए कर दिया जाएगा। सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी सरकार जवाबदेही से काम करती है। उन्होंने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के मामले में कहा कि कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कांग्रेसी नेता सभी जमानत पर चल रहे सीएम यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार जवाबदेही से चलती है। अय्याशी कांग्रेस करती है और यह उनका रिकॉर्ड है कि सभी नेता जमानत पर चल रहे हैं। बीजेपी सरकार जनता के लिए काम करती है। वहीं कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के लव जिहाद के लिए फंडिंग के मामले में फरारी पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में कानून का राज चलता है, कानून तोड़ने वालों से निपटना जानते हैं, चाहे वह डकैत हो या डकैत का बाप हो। हमने प्रशासन से भी कहा है जो जहां मिले उसे पकड़ो, हर हाल में कानून का शासन रहेगा। बता दें कि सीएम अचानक कार से भोपाल से इंदौर पहुंचे थे। दरअसल उन्हें बड़वानी कार्यक्रम में जाना था लेकिन मौसम के चलते वह इंदौर आए और यहां वर्चुअली पर शामिल हुए। सीएम के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, चिंटू वर्मा व अन्य नेता थे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने पटवारी को दी नसीहत- मर्यादा से राजनीति करें सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाओ नहीं तो चोरी होगी, इन्हें पाप लगेगा। यह तो डाके डालते थे, कभी चिंता नहीं की, कांग्रेसी सरला मिश्रा कांड भूल गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को शर्म आना चाहिए, उन्होंने जिस भाषा से बात की, उन्हें जवाब देना चाहता हूं, राजनीति करना है तो मर्यादा से करना चाहिए। हमने डंके की चोट पर कहा कि लाड़ली बहना को तीन हजार देंगे।  हमारी सरकार के समय दो हजार दाम बढ़े गेंहू के सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि से लेकर किसानों को बिजली देना, सोलर उर्जा जैस कई प्रयास किए। हमारी सरकार ने औद्योगीकरण विकास दर 25 फीसदी कर किया है, खासकर फूड प्रोसेसिंग ध्यान दिया, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम मिले।  गेंहू पर हमने एमएसपी के साथ बोनस देकर सबसे ज्यादा दाम 2600 रुपए प्रति क्विटंल दिए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में 55 साल सरकार रही। साल 1956 में 94 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू था जब दिग्विजय सिंह की सरकार गई तब 550 का दाम था, 55 साल में केवल 500 रुपए दाम बढ़ाए। वही हमारी 20 साल की सरकार ने दो हजार रुपए प्रति क्विंटल गेंहू के दाम बढ़ाए हैं। किसानों पर कुछ नहीं बोलती कांग्रेस- सीएम सीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने किसानों के लिए भी कुछ नहीं कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के गेहूं को देश में सबसे ज्यादा एमएसपी राशि 2500 रुपये क्विंटल में खरीदा। कांग्रेस की सरकार में वर्ष 1956 में 94 रुपये गेहूं के दाम क्विटंल थे, जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो साढ़े पांच सौ रुपएं क्विंटल पर सरकारी खरीदी होती थी। 55 वर्षों में सिर्फ 500 रुपए क्विंटल दाम बढ़े। भाजपा की सरकार में 20 वर्षों में दो हजार रुपये क्विंटल भाव बढ़ाए है। किसानों को लाभ देने का प्रयास उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जन्म शताब्दी वर्ष पर हमारी सरकार कई काम करेगी। आठ घंटे से ज्यादा बिजली किसानों को खेतों में दी जा रही है। हम फूड इंडस्ट्री पर भी ध्यान दे रहे है, ताकि किसानों को भी इसका लाभ मिल सके। हम वादे पर हैं कायम सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देने के अपने वादे पर कायम है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वो करती है। पांच साल में पूरा करेंगे संकल्प पत्र मोहन यादव ने कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र को 5 साल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत राशि को हर साल बढ़ाया जाएगा। दिवाली पर यह राशि 1500 रुपए होगी। इसके बाद 2026, 2027 और 2028 में भी राशि बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे सभी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, जबकि कांग्रेस अय्याशी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिकॉर्ड खराब है और उनके सभी नेता जमानत पर चल रहे हैं। बीजेपी सरकार हमेशा जनता के लिए काम करती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet