LATEST NEWS

दुकान संचालक की मनमानी से राशन उपभोक्ता परेशान, समय पर नहीं खुलती नांदपुर राशन दुकान ।

Ration consumers are troubled by the arbitrariness of the shop operator, Nandpur ration shop does not open on time. हरिप्रसाद गोहे  आमला/ बेतूल। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अंधारिया अंतर्गत आने वाली नांदपुर राशन दुकान में दुकान संचालक की मनमानी से नियमित एवं निर्धारित समयानुसार राशन दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है जिस कारण दुकान से राशन लेने आने वाले राशन उपभोक्ता परेशान है। यह समस्या बीते लंबे समय से बनी हुई है बावजूद इस और न तो स्थानीय प्रशासन की नजर है और न ही खाद्य विभाग की विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते अंधरिया राशन दुकान संचालक अपनी मनमर्जी से दुकान का संचालन कर राशन उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा हे। महिलाओं ने नांदपुर राशन दुकान संचालक की कार्यप्रणाली से न खुश होकर शनिवार बंद राशन दुकान के समक्ष घंटो बैठकर प्रदर्शन किया और राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की गई। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम देवठान, अंधारिया की महिला राशन उपभोक्ताओं ने बताया नांदपुर दुकान संचालक द्वारा हमेसा ही हमे निर्धारित समय अनुसार राशन नहीं दिया जाता है, दुकान पर दुकान संचालन का सूचना बोर्ड तो लगाया है लेकिन पटल पर दुकान खुलने, बंद होने का समय चस्पा नंही है, न ही दुकान संचालक का मोबाइल नंबर ही मजबूरी में कही से नंबर लेकर लगाया जाता है तो दुकान संचालक द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। शनिवार एक सैकड़ा से अधिक महिला सुबह से दोपहर दो बजे तक राशन लेने दुकान खुलने का इंतजार करती रही लेकिन दुकान नही खुली थी। जब राशन दुकान संचालक नांदपुर से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्हों फोन रिसीव नहीं किया। ग्राम नांदपुर राशन दुकान संचालक द्वारा दुकान संचालन में अगर अनिमितत्ता बरती जा रही है तो जांच करवाई जाएंगी  शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ।

ई- केवाईसी लक्ष्य से कोसो दूर ग्राम पंचायतें, कलेक्टर के आदेश की जिम्मेदार कर रहे अवेहलना ।

Gram Panchayats are far away from e-KYC target, those responsible are ignoring the Collector’s orders. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लेने अब समग्र ई के वायसी कराना अनिवार्य है । जिसको लेकर नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्य प्रगतिरत है। ई केबायसी कार्य को 10 जून तक सत प्रतिशत पूर्ण करने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 30 मई को एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत, सेल्समैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कोटवार और नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। बावजूद मैदानी अमले एवं जिम्मेदार विभाग प्रमुखों की अनदेखी के चलते समग्र ई केबायसी कार्य जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतो में कछुआ चाल से चल रहा है। जिला कलेक्टर के आदेश पर गठित दलीय सदस्यों द्वारा अमल नहीं करने से लोग ई के वायसी कराने नहीं पहुंच रहे है । ऐसे में कैसे होगा लक्ष्य पूर्ण यह बात एक गंभीर प्रश्न का विषय है। ये है स्तिथिअगर बात करे पंचायतवार ग्राउंड रिपोर्ट की तो समग्र ई के वायसी कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट निर्धारित लक्ष्य से बेहद कम है। ग्राम पंचायत कनोजिया, खानपुर ग्राम में कुल 954 पात्र हितग्राही है जिसमे दिनांक 10/06/2025 तक महज 146 हितग्राहियों ने अभी तक अपनी ई समग्र केवायसी करवाई है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गणपति अलोने ग्राम रोजगार सहायक किशोर सूर्यवंशी ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया ग्राम पंचायत में प्रतिदिन ई समग्र के वायसी कार्य किया जा रहा हैं । कनोजिया, खानापुर ग्राम से अभी तक 146 लोगों ने ई के वायसी करा ली है निर्धारित लक्ष्य कुल 954 हितग्राहियों का है। कार्य प्रगति बढ़ाने गठित दलीय सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार एवं अन्य का साथ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में आंगवाड़ी केंद्र क्रमांक (2)पहुंच कार्यकर्ता से जानकारी लेनी चाही गई तो केंद्र तो खुला मिला लेकिन कार्यकर्ता कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थी वहीं केंद्र क्रमांक (1) की कार्यकर्ता सर दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने ई के वायसी कार्य में सहयोग प्रदाय करने की बात कही । ग्राम पंचायत अंधरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम में समग्र ई केवायसी का कुल 1267 निर्धारित लक्ष्य है ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है आज दिनांक तक 200 लोगों ने केवायसी करा ली है दलीय सदस्यों का सहयोग नहीं मिल रहा है । वहीं ग्राम पंचायत नांदपुर की अगर बात करे तो यहां लोग समग्र ई के वायसी करवाने तो पहुंचा रहे लेकिन ग्राम पंचायत में जिम्मेदार मौजूद नही मिलने से हितग्राहियों को परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा के दौरान ग्राम रोजगार सहायक रामकिशोर पुंडे ने बताया ग्राम र्मे 1000 समग्र ई केवायसी का लक्ष्य है अभी तक 200 लोगो ने समग्र ई के वायसी करा ली है । क्या कहते है जिम्मेदारग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक समग्र ई पंजीयन कार्य कर रहे है अभी तक ग्राम पंचायतों में 66 प्रतिशत ई समग्र के वायसी कार्य पूर्ण हो गया है।संजीत कुमार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । अगर आंगनवाड़ी भवन खुला है वहा कार्यकर्ता मौजूद नहीं है तो आप मुझे फोटो भेजिए में कल ही नोटिस पत्र जारी करूंगा ।निर्मल सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी आमला ।

बुजोर्गो का सम्मान कर मनाया फादर्स डे,लगाया एक पौधा पिता के नाम ।

Celebrated Father’s Day by respecting the elders, planted a tree in the name of father. एक वृक्ष बिना किसी अपेक्षा के जीवन भर छाव देता है ,उसी तरह पिता भी अपने पूरे जीवन में परिवार के लिए अडिग खड़ा रहता हैं ( संयोजक डाक्टर संदीप गोहे ) हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल । फ़ादर्स डे के अवसर पर सामाजिक संगठन सेव इंडिया फैमिली बैतूल (एसआईएफ बैतूल) द्वारा यहां स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनों का सम्मान किया गया, इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा गया, वही उनके सम्मान में पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम की  शुरुआत वृद्धजनों को फूलमालाएं पहनाकर और सम्मान देकर की गई। इज दौरान वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा गया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन भी कराया गया। आयोजन का उद्देश्य उन वृद्ध पुरुषों को सम्मान देना था, जिन्होंने अपने जीवन का संपूर्ण योगदान परिवार और समाज के लिए दिया, लेकिन आज उपेक्षा का जीवन जीने को विवश हैं। पौधा रोपण के जरिए इन पिताओं को श्रद्धांजलि दी गई, जो जीवनभर परिवार के लिए त्याग और छांव की मिसाल बने रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप गोहे ने बताया कि एसआईएफ बैतूल इस आयोजन को हर वर्ष करता है, लेकिन इस बार पौधा रोपण को विशेष महत्व दिया गया। उन्होंने कहा कि जैसे एक वृक्ष बिना किसी अपेक्षा के जीवनभर छांव देता है, वैसे ही एक पिता भी अपने पूरे जीवन में परिवार के लिए अडिग खड़ा रहता है। समाज को अब पुरुषों की भावनाओं को भी समझना होगा। इस आयोजन में चंद्रप्रकाश झारे, राजेश उपराले, रूपेश पवार, संचित सोनी, अभिषेक वाल्मीकि, विजय साहू, दिलीप पुआर और देवी प्रसाद मालवीय ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिली। उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए एक नई मिसाल और प्रेरणा बताया, जिससे यह संदेश जाता है कि पितृत्व भी पूजनीय है और हर पिता अपने जीवन में वटवृक्ष की तरह होता है, जो बिना किसी अपेक्षा के जीवनभर देता ही रहता है।

सिंदूर घाट के नाम से जाना जाएगा प्रतिमा विसर्जन घाट , गायत्री परिवार के आग्रह पर नपा अध्यक्ष ने अलग विसर्जन घाट बनाने दिया आश्वासन

The statue immersion ghat will be known as Sindoor Ghat यज्ञ से वातावरण का परिष्‍कार होता है –गायत्री परिवार हरिप्रसाद गोहे आमला । जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्‍तर्गत श्रमदान करके नितिन गाडरे ने गायत्री परिवार के निवेदन पर पूजन सामग्री विसर्जन की अलग व्‍यवस्‍था के साथ अलग विसर्जन घाट बनाने का आश्‍वासन दिया । इस मौके पर आमला के विभिन्‍न धार्मिक और सामाजिक संगढनों ने श्रमदान कर जल सवंर्धन का संदेश दिया जिससे आने वाली पीड़ी को भरपूर पेयजल मिल सकें जल संवर्धन और जनजागृति के उद्देश्‍य से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जन अभियान परिषद प्रगतिशील व्‍यापारी संघ आमला अधिवक्‍ता संघ एवं अन्‍य संगठनो ने प्रचुर मात्रा में प्लास्टिक की पन्नियां और पूजन सामग्री को निकाल कर रमली रोड के मूर्ति विसर्जन घाट को साफ सुथरा किया इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ शिशुपाल ढढोरे ने कहा कि जलाशय एवं घाटों को सहेजना प्रत्‍येक का कर्तव्‍य जिससे आने वाले समय में शुद्ध पानी हमें मिलता रहें जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी/घाट की सफाई करना हमारा कर्तव्‍य है । गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रमदान कर कर जागरूकता का संदेश दिया। गायत्री परिवार आमला के ट्रस्टी ठाकुरदास पवार , युवा प्रकोष्ठ निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा प्रसाद सोलंकी , कैलाश धाकड़ , राजेश मालवीय, परसोड़ा के कृष्ण माथनकर, रमली के जगदीश दोडके अधिवक्ता नितिन देशमुख शमी खान मनोज कश्यप, मनोज विश्वकर्मा, जन अभियान के नितेश साहू प्रगतिशील व्यापारी संगठन से यशवंत चडोकर, रमेश पुंडे, गोलू देशमुख पूर्व जनपद सदस्‍य ससुन्द्रा आदि परिजन मौजूद रहें।एनजीओ संचालक ममता बचले ,भावना बचले, पवन गोरले ने ओम साईं विजन की ओर से श्रमदान किया। पंडित राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नदीयो का केवल पूजन ही नहीं बल्कि उनकी साफ सफाई भी एक अनिवार्य कर्त्तव्य है शिवराम सिंह उपनिरीक्षक रेल्‍वे सुरक्षा बल ने श्रमदान कर साफ सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्‍होने बताया कि पेयजल प्‍लास्‍टिक मुक्‍त हो जिससे आने वाली पीड़ी भी शुद्ध पेयजल प्राप्‍त कर सकें। कार्यक्रम में जितेन्‍द्र शर्मा सतीश देशमुख धनराज धौलपुरिया मुकद्दम और नगर पालिका परिषद आमला के कर्मचारियों ने श्रमदान कर कचरा घाट से निकालकर निश्‍तार की व्‍यवस्‍था बनाई।

पिता के नाम एक पौधा: कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा फादर्स डे

A plant in the name of father: Father’s Day will be celebrated in Matoshree old age home हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! फादर्स डे के अवसर पर रविवार 8 जून को सेव इंडियन फैमिली बैतूल(एसआईएफ बैतूल) द्वारा सुबह 10 बजे मातोश्री वृद्ध आश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी एसआईएफ बैतूल द्वारा फादर्स डे मातोश्री वृद्ध आश्रम में ही मनाया जाएगा, लेकिन इस बार पिता के नाम पौधारोपण की एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के नाम एक पौधा लगाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया जाएगा और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया जाएगा। सदस्य इन बुज़ुर्गों के अनुभव सुनेंगे और समाज में पुरुषों की भूमिका पर संवेदना के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के साथ बिताए पलों, उनकी सीख, त्याग और भावनाओं को भी साझा करेंगे। एसआईएफ बैतूल की ओर से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसे पुरुष, पिता या भाई हैं जो किसी झूठे केस, मानसिक या सामाजिक दबाव, या कानूनी उलझनों से पीड़ित हैं, तो उन्हें इस आयोजन में जरूर शामिल करें। यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक सहयोग और जागरूकता का मंच बन सकता है। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित पुरुष सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मेहरा समाज प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी झारिया का भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं ।

Mehra Samaj delegation gave a grand welcome to SP Jharia and extended best wishes to him. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल एस पी निस्घल एन झारिया को मिली नवीन पदौन्नत्ती पर मेहरा समाज संगठन बैतूल द्वारा उनके कार्यालय पहुंच सौजन्य भेंट कर एस पी का स्वागत कर उन्हें मिली पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहरा समाज संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने एस पी झरिया को डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर उन्हे शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले,प्रांतीय नोडल जी सी पूर्वे जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर , सहित मेहरा समाज समिति जिला बैतूल के पदाधिकारी एवं समस्त सामाजिक बंधुओ ने पुष्प गुच्छ सहित फूल माला से भव्य स्वागत किया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला द्वारा रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया

On World No Tobacco Day, Akhil Vishwa Gayatri Pariwar Amla organized an awareness campaign through a rally हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला के परिजनो, अन्य सामाजिक संगठनो ने मिलकर विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के लिए रैली के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया ! गायत्री परिवार जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने कहा की अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्तसूत्रीय कार्यक्रमो के अंतर्गत नशा निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! नशा मुक्ति अभियान प्रभारी टी के चौधरी ने कहा कि इस दिवस को पूरे जिले की तहसील समन्वय समितियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की 31 मई शनिवार को बाजार चौक बोडखी से रैली प्रारम्भ कि गई ! गायत्री परिवार ट्रस्ट आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े ने पूज्य सभी को संबोधित कर रैली के संबंध मे जानकारी दी ! पूर्व ट्रस्टी ठाकुरदास पवार ने गायत्री परिवार के सत संकल्पों को पढ़कर सुनाया तत्पश्चात जागरूकता वाहन रैली बोडखी के मुख्य मार्ग से होकर रेल्वे स्टेशन के रास्ते मुख्य बाजार आमला होकर तहसील कार्यालय पहुची| रैली के समापन पर समन्वय समिति के भरत धोटे ने सभी उपस्थित परिजनो को धन्यवाद ज्ञापित किया ! रैली मे समाज सेवी राजेंद्र उपाध्याय, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ नीलेश मालवीय, बोडखी से अमित मालवीय, भरत रावत, मनोज विश्वकर्मा, गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य किशन सराटकर, केशोराव दवन्डे, अनिल कुमार, राजेश मालवीय, ऋषभ पवार, कैलाश धाकड़, पवन टिकारे, ग्राम तोरणवाड़ा से भीम नागपुरे, ससुन्द्र से संतोष कनाठे, फकीरिया धींडोडे, केन्द्रीय विद्यालय आमला के अरुण खातरकर, रोशन पटवारी, जेएनएम कॉलेज आमला के अरविंद पाटनकर, सुरेश विजयकर, नगरपालिका आमला के उल्लास जोशी, शिव गुजरे, रमेश देशमुख, सूर्यवंशी ढोलेवार समाज के भोलाराम कोकाटे, अजय आसोले कृष्ण लीला फ़ाउंडेशन, जन अभियान परिषद तथा अन्य संस्थाओं के परिजन शामिल हुए !

जिले में पहली बार पुरुषों के हक में आयोजित हुआ एक कुर्सी मर्दों के नाम कार्यक्रम

For the first time in the district a program in the name of men was organized in favor of men हरिप्रसाद गोहेआमला । सेव इंडियन फैमिली बैतूल (एसआईएफ बैतूल) की टीम ने मंगलवार को आमला में पहली बार पुरुषों के मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक उपेक्षा के खिलाफ एक कुर्सी मर्दों के नाम नामक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम ने अमला-एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्ज़ी मुकदमों, घरेलू हिंसा में पुरुषों पर झूठे आरोप, और बढ़ते मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। ज्ञापन में यह मांग रखी गई कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो और पुरुषों के पक्ष को भी समान गंभीरता से सुना जाए। कार्यक्रम में दो नए और चौंकाने वाले मामलों का खुलासा भी हुआ। पहला मामला आमला के हर्षित सोनी का है, जिनकी शादी के महज तीन दिन बाद ही उनकी पत्नी बिना किसी पूर्व सूचना के घर छोड़कर चली गई। अब वह न तो लौट रही है और न ही किसी प्रकार का संवाद कर रही है। उल्टा हर्षित को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। दूसरा मामला आमला के ही 19 वर्षीय युवक उदय पठाहे का है। इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद लड़की ने उसी युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया, जिसके चलते उसे 20 दिन जेल में बिताने पड़े। अब वही लड़की फिर से उसी घर में रह रही है और युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पुरुषों की पीड़ा को अक्सर किया जाता है नजरअंदाज कार्यक्रम में उपस्थित एसआईएफ संस्था के प्रमुख, साइकोलॉजिस्ट, सोशल वर्कर, मेंस राइट्स एक्टिविस्ट डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि समाज में पुरुषों की पीड़ा को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जबकि वे भी झूठे मामलों और सामाजिक दबाव का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईएफ का प्रयास है कि हर उस पुरुष को न्याय दिलाया जाए जो किसी भी प्रकार के अन्याय से पीड़ित है। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम के प्रमुख सदस्य रूपेश पवार, बिश्वजीत मंडल, हितेश सोनी, बाबूलु बाचले, दिलीप पवार, उदय पठाहे और देवी प्रसाद मालवीय उपस्थित थे।

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार,कृष्‍ण लीला फाऊंडेशन एवं हसलपुर ग्राम पंचायत के बैनर तले चलाया स्वक्षता अभियान ।

Water source purification campaign was carried out in Hasalpur pond under Jal Ganga Conservation Campaign. जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हसलपुर तालाब में चलाया जल स्त्रोत शुद्धि अभियान । पंचायत ने जारी किया फरमान , तालाब में प्लास्टिक डालना प्रतिबंध, निर्देशों का उलंघन करने पर देना होगा जुर्माना । अभियान के दौरान विसर्जन सामग्री, प्‍लास्‍टीक पन्‍नीयों से पटा मिला हासलपुर तालाब । हरिप्रसाद गोहे आमला । जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अंचल के विभिन्न ग्रामों में स्वयं सेवी संस्था, जागरूक समाज सेवी, संगठन एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को सार्थक बना क्षेत्र के जल मग्न नदियों, तालबो, कूपो, बावड़ियों को पुनर्जीवित कर स्वक्ष सुंदर रूप देकर जल उपयोगी जल स्रोत बनाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय पहल है । अभियान अंतर्गत रविवार ग्राम पंचायत हसलपुर स्थित जलमग्न तालाब में अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला,कृष्ण लीला फाउंडेशन आमला, एवं ग्राम पंचायत हासलपुर के सहयोग से वहा स्थित तालाब से विसर्जन सामग्री एवं प्लास्टिक पन्नी को तालाब से बाहर निकाल जल सुद्धि अभियान चलाया गया । गौरतलब हो की जल स्‍त्रोतो की शुद्धि के लिए चलाए जा रहें शुद्धि अभियान में तालाब में सालों पहले विसर्जन की गई पूजन सामग्री पन्‍नीयों में बंधी मिली जिसे श्रमदान कर बाहर निकाला गया। हसलपुर सरपंच सरस्‍वती बेले ने कहा की तालाब में प्‍लास्‍टिक विसर्जन पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया जायेगा । विदित हो कि विगत 2 माह से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार, कृष्‍णलीला फाऊंडेशन एवं विभिन्‍न ग्राम पंचायतो के सहयोग से जल शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है जिससे प्रकृति का सौंदर्य पुन: उसे लौटाया जा सकें। वरिष्‍ट वकिल,समाजसेवी राजेंद्र उपाध्‍याय ने बताया कि गायत्री परिवार एवं विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संगढनो के सहयोग से आमला विकासखण्‍ड में जल स्‍त्रोतो की शुद्धि का अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्‍य जहां जल स्‍त्रोता की शुद्धि करना है वहीं जनमानस में जनस्‍त्रोतां के प्रति जागरूकता लाना है। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के एस पी डढोरे एवं वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि जल स्‍त्रोतो की शुद्धि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के सप्‍त सूत्री आंदोलनों में से एक आंदोलन है जिसके अन्‍तर्गत प्राकृतिक जल स्‍त्रोतो की सफाई और व्‍यवस्‍था श्रमदान और जनसहयोग से प्रत्‍येक गांव और नगर में की जानी है। जिला युवा प्रकोष्‍ठ के निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा सोलंकी ने इस एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम के माध्‍यम से युवाओं का आव्‍हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित कुएं तालाब बावली नदी बरसाती नालों की सफाई कर इस आंदोलन को गति दें और आने वाली पीड़ी के लिए निर्मल जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। इस अभियान में गायत्री परिवार और अन्‍य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निर्मल जल अभियान चलायें। जल स्‍त्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान में पंहुचे ग्राम के कोटवार निर्मल बेले पत्रकार अजय बचले सनील नागले सदाराम झरबडे सुरेंद्र कापसे अधिवक्‍ता संघ के पूर्व अध्‍यक्ष मोहम्‍मद शफी खान अशोक पाल आदि परिजनों ने श्रमदान कर जल स्‍त्रोतो की सफाई का संकल्‍प लिया । इन्होंने क्या कहा आज रविवार विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, समाज सेवियों, श्रमदानियो एवं ग्राम पंचायत हसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम में स्थित तालाब पर श्रमदान कर साफ सफाई कर जल श्रोत सुध्दि अभियान चला तालाब के सफाई की गई।आगे से तालाब में प्लास्टिक पन्नी डालना पूर्णतः प्रतिबंध है नियमों का उलंघन करने वालो को जुर्माना देना होगा ।सरस्वती निर्मल कुमार बेले सरपंच ग्राम पंचायत हासलपुर ।

आमला मे पाँच एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन सम्पन्न |

Five and nine Kundiya Gayatri Maha Yagya and Shreemad Prajna Puran Katha was organized in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे उपजोन छिंदवाड़ा की टोलीयों द्वारा ग्राम कुटखेड़ी तथा बासन्या मे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा सम्पन्न हुई | टोली नायक धनराज धोटे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि वर्तमान समय मे सदज्ञान एवं सद्बुद्धि के लिए गायत्री एवं यज्ञ ही एक मात्र साधन है | गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया की पूरे जिले मे 5 कुंडीय एवं 9 कुंडीय गायत्री यज्ञों की शृंखला चलाई जा रही है | जिला सहसमन्वयक रवि शंकर पारखे के बताया की गायत्री परिवार के सप्त सूत्रीय कार्यक्रमों के साथ साथ यज्ञों का क्रम भी निरंतर चल रहा है | जिला व्यसन मुक्ति अभियान प्रभारी टी के चौधरी ने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा जिसमे रैली व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा | आमला तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की ग्राम बासन्या, कुटखेड़ी, के बाद वन ग्राम ठूठामा मे दिनांक 28 से 31 मई तक पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है | ग्राम बासन्या एवं कुटखेड़ी मे 251 परिजनो ने गुरुदीक्षा लेकर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य को गुरु वरण किया| कुटखेड़ी के हरिप्रसाद साहू एवं बासन्या के सतीश साहू ने बताया की यज्ञ मे दीक्षा संस्कार के साथ पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुए| जिला समन्वय समिति के रमेश सूर्यवंशी बोरदेही, नीलेश मालवीय, आर के पालीवाल, अजय पवार, अनूप वर्मा, सुखदेव धोटे तथा यमुनाप्रसाद यादव कुटखेडी, आमला के सक्रिय कार्यकर्ता एस पी डढोरे, ठाकुरदास पवार, राजेश मालवीय, किसन सराटकर, जी आर खादीपुरे, गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े, महिला मण्डल की विमला पवार, वंदना डढोरे, पुष्पा साहू एवं तहसील आमला के नवचेतना केंद्र के गायत्री परिजनो का सहयोग रहा |

मुख्य सड़कों के गड्ढों से निजात दिलाने, आमला में पंडोले का दुखी प्रदर्शन, चलने लायक सड़क की कर रहे मांग ।

Demand for relief from potholes on main roads, sad protest by Pandola in Amla, demanding a walkable road. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला नगर की प्रमुख एवं मुख्य सड़कों में व्याप्त जानलेवा गड्डो से लोग दुखी है वहीं सड़क समस्या आमला शहर में लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुईं है। दो पहिया, चार पहिया वाहन हो या फिर पैदल सफर करने वाले लोगों को बदहाल एवं खस्ताहाल सड़कों पर आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बतादे शहर की प्रमुख एवं मुख्य सड़कों में पड़े बड़े एवं जानलेवा गड्डे किसी गंभीर एवं अप्रिय घटना को आमंत्रण दे रहे है। सबसे ज्यादा परेशनी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वाहनों से शहर से बाहर उपचार कराने ले जाते समय हो रही है। बावजूद इस और शासन, प्रशासन एवं जनता द्वारा चुने गए जन सेवकों की नजर नहीं पड़ रही है । इतना ही नही जन हितैषी गंभीर सड़क समस्या का निराकरण करने में जिम्मेदार विभाग प्रमुख भी अपनी उदासीनता दिखा रहे है । जिस कारण भी आमला शहर में लोगों को जान जोखिम में डाल शहर की सड़कों पर आवागण करने मजूबूर होना पड़ रहा है । ऐसे में शहर को पूर्व में मिली सौगात आमजन की नजरों में महज औपचारिकता पूर्ण करती प्रतीत हो रही है । नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर लोग प्रशासन से पूछ रहे सवाल साहब कब सुधरेंगे आमला की सड़कों के हालत जिसका रहेगा हमे इंतजार । गोरतलब हो की संपूर्ण आमला शहर की उखड़ी, गड्डो युक्त खस्ताहाल , बदहाल सड़को की समस्या से न खुश होकर समाज सेवक चंद्रशेकर पंडोले ने जन हितैषी मुद्दे को दृष्टिगत रख शहर की उखड़ी सड़को के गड्डो पर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने दुखी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके पूर्व भी ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यानाकर्षण शहर में व्याप्त सड़क समस्या पर पंडोले द्वारा कराया गया था जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें जूस पिलाकर सुव्यवस्थित चलने लायक सड़क का सुधार कार्य कराने आस्वासन दिया गया था। बावजूद महज सड़क के गड्ढों में गिट्टी भर औपचारिकता पूर्ण कर दी गई जो गिट्टी अब निकल कर लोगों को चोटिल कर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रही है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान चंद्रशेखर पंडोले ने बताया मुझे बड़े दुखी मन से कहना पड़ रहा है हवाई पट्टी से एडीएन बंगला, बोड़खी पहुंच मार्ग से लोकों, हनुमान मंदिर होते हुए लक्ष्मण नगर, पहुंच मार्ग इधर जनपद चौक से पीर मंजिल पहुंच मार्ग उखड़ने से बड़े, बड़े गद्दे बीच सड़क में हो गए हैं । जिस कारण आम जनता को आवागम में परेशानी हो रही है उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता दुखी हैं। जन हितैषी सड़क समस्या के चलते मेरे द्वारा शासन प्रशासन से सड़क सुधार, निर्माण की मांग की गई सड़क समस्या का निराकरण नहीं होने से दुखी मन से दुखी प्रदर्शन करना पड़ रहा हे आगामी दिनों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी का विधानसभा क्षेत्र के सारणी में आगमन होना है जहा पहुंच मेरे द्वारा उन्हें आमला की सड़क समस्या से अवगत कराया जायेगा। वहीं आमला से सारणी सवारी बस चलने लायक सड़क बनाने मांग की जाएगी ।

गुरुनानक विद्यालय के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

Children of Gurunanak Vidyalaya performed excellently in the board exams. विद्यार्थियों की सफलता उत्साहवर्धक कदम ( प्राचार्य नाईक ) दसवीं में अरमान, बारहवीं में कशिश साहू ने मारी बाजी ।शाला परिवार ने बच्चों को दी शुभकामनाएं । हरिप्रसाद गोहेआमला । राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक , गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोडखी विद्यालय के सचिव सर एस एस पंडाग्रे द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने वर्ष 20025 दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिर एक बार शाल सहित अभिभावकों का नाम रोशन किया है । बोर्ड परीक्षा में गुरुनानक विद्यालय के बच्चों को मिली सफलता को शाला के प्राचार्य मुकेश कुमार नाईक ने प्रेरणा दायक और उत्साहपूर्ण कदम होना बताया । बच्चों को मिली यह सफलता उनके लिए मत्वपूर्ण उपलब्धि है शाला परिवार बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करता है ।वहीं शाला के सचिव राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक सर एस एस पंडाग्रे ने बोर्ड परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को अपनी ओर से सुभकामनाएं देकर कहा आप सभी का यह सफल परीक्षा परिणाम गुरुनानक विद्यालय को एवं अभिभावकों के नामों को गोरान्नवित करता है आप इसी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शाला का नाम रोशन करे में बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करता हु । शाला से प्राप्त जानकारी अनुसार गृणानक उच्चतर माध्यमिक विधालय बोड़खी आमला में बोर्ड परीक्षा वर्ष 20025 में कक्षा दसवीं में छात्र अरमान पिता नासीर खान ने ( 84,02 प्रतिशत वहीं भानु चौधरी पिता घनश्याम चौधरी ने ( 70 प्रतिशत )कक्षा बाहरहवी में कुमारी कशिश साहू पिता खुशीलाल साहू ने ( 64,02 प्रतिशत ) अंक अर्जित कर बोर्ड परीक्षा पास कर गुरुनानक विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया । जिन्हे विद्यालय परिवार एवं गुरुनानक शिक्षण समिति बोड़खी /आमला के सदस्यों एवं गुरुनानक परिवार के सचिव एस एस पंडाग्रे, प्राचार्य मुकेश नाईक, प्रधान पाठक जी एस साहू, शिक्षक पी आर घोटे , राहुल रैकवार, विजेंद्र सिंह चौहान , सुनील पंवार, श्रीमती जरीना शेख, निशा परते, सोनम गंगारे, सुलेखा पंवार आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

अज्ञात बदमाशो ने गल्ला व्यापारी के घर में घुस चोरी की घटना को दिया अंजाम, दो बाहर रेकी कर रहे थे ।

Unknown miscreants entered the house of the grain merchant and committed theft, two were doing recce outside. हरिप्रसाद गोहेआमला । शहर में बीते दो दिन पूर्व देर रात में नकाब पोश बदमाशो के गिरोह का शहर में रेकी करते हुए तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड होने के बाद शहर में दहशत का माहोल व्याप्त था। बाद घटना दिनाक 21/05/2025 की दरमियान रात्रि तीन बजे के आस पास आमला के रतेड़ा रोड स्थित गल्ला व्यापारी के घर चार अज्ञात बदमाशो ने देर रात सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पांच लाख रुपए लेकर फरार होने के घटना क्रम ने शहर में हाड़कम मचा रखा है। मिली जानकारी अनुसार उसी रात्रि के दौरान अंचल के एक ग्राम से दो मोटर साईकिल चोरी हो जाने का मामला भी प्रकाश में आया है । बरहाल थाना आमला में फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना जारी हे।गोरतलब हो की अज्ञात बदमाशो की शिकायत रहवासियों द्वारा पुलिस चौकी बोडखी में कर कार्यवाही की मांग की गई थी। वहीं घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रख जिले से उच्च अधिकारियों के दल एवं डाग स्काट टीम ने घटना स्थल पहुंच घटना क्रम की बारीकी से पड़ताल कर जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी की बात कही है । विवेचना अधिकारी उनि बी एल यादव थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी कल्लूलाल प्रजापति निवासी आमला द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 21-22/05/2025 की रात करीब 03.20 बजे अज्ञात चार बदमाशो द्वारा के घर मे घुसकर (घर के बाहर से छत पर चढकर, घर के बीच अंदर की तरफ उतरने वाले सीड़ी से उतरकर ) मारपीट कर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर – (सोने के चार कंगन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र पांच पत्ती वाला, सोने की हाय, दो जोड़ चांदी की पायल ,पांच चेन चांदी की छोटी बड़ी, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया, चांदी के पांच सिक्के लक्ष्मी पूजा वाले ) एवं नगद पांच लाख रूपये लूट कर ले गये । एक बदमाश द्वारा फरियादी की पत्नि प्रमिला के गले पर चाकू अडाकर मंगल सूत्र छीन लिया गया । दो बदमाशो द्वारा फरियादी के साथ गन्ने तथा लोहे के सरिये जैसे हथियार से मारपीट की गई, जिससे फरियादी के सिर में तथा पेरो मे चोटे आई है । अंदर घुसे चार बदमाशो मे से एक ने मुंह पर लाला छीट वाला रूमाल दूसरे ने काला रूमाल बांध रखा था, चारो बदमाश कम हाईट के ओर कम उम्र के सावले से थे, ओर चड्डे पहने हुए थे । उनके दो अन्य साथी घर के बाहर रैकी के लिये खडे होना बताया गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र 363/2025 धारा 310(2) बी एन एस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

बेल नदी के उदगम स्थल पर जल गंगा संवर्द्धन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया

Cleanliness drive was conducted at the origin of Bel river under Jal Ganga Samvardhan पवित्र सरोवर की सफाई की और जल स्त्रोत को सदानीर बनाने हेतु श्रम दान किया हरिप्रसाद गोहे  आमला । बेल नदी के उदगम  स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों जन अभियान परिषद अखिल विश्व गायत्री परिवार कृष्ण लीला फाउंडेशन आदि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जल गंगा संवर्द्धन कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक जलस्रोतों के सदानीरा बने रहे इस हेतु स्वच्छता अभियान चलाया,पंखा स्थित बेल नदी के उदगम स्थल पर पवित्र सरोवर की साफ सफाई की सरोवर से कूड़ाकरकट प्लास्टिक आदि बाहर निकाले,तथा तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया।साथ ही जल कलश का पूजन अर्चन किया।इस कार्यक्रम में प्रशासन, कि ओर से श्याम प्रसाद समेले जी नायब तहसीलदार आमला,प्रभात कुमार शाखा प्रबंधक आई सी आई सी आई बैंक आमला,अरविंद माथनकर ब्लाक समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद आमला,गायत्री परिवार के प्रमुख शिशुपाल डडोरे जी, सहित कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार एडवोकेट राजेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा, आशीष कोकने,सुनील सोनी,किशोराव,नितेश साहू,नीलेश मालवीय,नर्मदाप्रसाद सोलंकी,मो सफी खान,राजू मदान, परपर्यावरण प्रेमी मित्रगण मोजूद  थे।       कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रम दान किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।आज बैतूल जिले की जीवन दायिनी नदियों में शामिल बेल नदी के उदगम स्थल पर यह अभियान चलाकर जल गंगा संवर्द्धन अभियान को सार्थक किया।

हत्या कर खेत में गाड़ने वाले आरोपी को उम्रकैद

Life imprisonment to the accused who murdered and buried the dead body in the field हरिप्रसाद गोहेआमला । बैतूल जिले के आमला में 40 हजार रुपए की उधारी मांगना आमला के शिवपुरी निवासी कोयला व्यापारी राधेश्याम (38) को महंगा पड़ गया। पैसों की मांग से नाराज होकर दिलीप यदुवंशी नाम के युवक ने अपने साथी वस्तुलाल के साथ मिलकर राधेश्याम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मक्का के खेत में दफना दिया। यह सनसनीखेज वारदात 7 सितंबर 2021 को सामने आई थी। अब कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी दिलीप को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि दूसरा आरोपी वस्तुलाल सबूतों के अभाव में बरी हो गया है।फरियादी पक्ष के अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राधेश्याम ने आरोपी दिलीप को 4% ब्याज पर 40 हजार रुपए उधार दिए थे। उसी रकम की वसूली के लिए वह घर से निकला था। दिलीप ने राधेश्याम को अपने गांव बुलाया और फिर नवेगांव थाना क्षेत्र के एक मक्का खेत में ले जाकर शराब पिलाई। वहां दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले गमछे से गला घोंटा और फिर पेट में छुरा घोंप दिया। हत्या के बाद शव को उसी खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और राधेश्याम की बाइक को बेल नदी में फेंक दिया।राधेश्याम की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने आमला थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो वह आखिरी बार बोरर्देही क्षेत्र में दिखा। वहीं उसकी निमोटी गांव के दो लोगों से बातचीत हुई थी। पुलिस ने जब दिलीप और वस्तुलाल से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।सख्त साक्ष्य, डीएनए से लेकर फिंगरप्रिंट तकपुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास और हत्या के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए, जिनमें मृतक का खून लगा था। साथ ही डीएनए रिपोर्ट, कॉल डिटेल, लोकेशन और फिंगरप्रिंट के आधार पर कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश किए गए।खास बात यह रही कि शव जिस जगह से मिला वह छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में था, जबकि राधेश्याम आमला (बैतूल) का रहने वाला था। इसके बावजूद तत्कालीन एसपी के निर्देश पर जांच बैतूल पुलिस से ही कराई गई, इसलिए केस आमला कोर्ट में चला।आमला एडीजे कोर्ट ने आरोपी दिलीप को हत्या के मामले में उम्रकैद और 300 रुपए जुर्माना, साथ ही साक्ष्य छिपाने के लिए 3 साल की सजा और 200 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं दूसरा आरोपी वस्तुलाल सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet