LATEST NEWS

सदस्यता अभियान की समीक्षा में जुटी भाजपा, राजस्थान में नड्ढा लेंगे मीटिंग

जयपुर. प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है। जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है। भजनलाल v/s दीया कुमारी वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।   विधानसभा        नए बनाए सदस्य आदर्शनगर              46879 सांगानेर                  40232 विद्याधर नगर           40222 झोटवाड़ा                27958 सिविल लाइंस          26072 मालवीय नगर          25672 बगरू                    18696 चाकसू                   14794 आमेर                    13782 विराटनगर              13095 बस्सी                     10729 जमवारामगढ़            9615 चौमू                        7891 किशनपोल               8433 किशनपोल               5515 बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार – पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ। राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड जिला     विधानसभा    सदसय बनाए      क्षेत्र संख्या   जयपुर            7     1,35,735 अजमेर            3      80493 चूरू           6      80301 सीकर           8      80233 भीलवाड़ा          7      71621 भरतपुर         7      70535 जैसलमेर      2      562190 जालौर        5      66244 जोधपुर        3      62190 जयपुर देहात      661324  

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, चौहान ने बताया ऐसे होंगे किसान मालामाल?

Big announcement by Union Agriculture Minister, Chauhan told how farmers will become rich? भोपाल ! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्याज के दाम में इजाफा नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. सरकार जरूरत पड़ने पर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति करेगी. आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने सोयाबीन का मिनियम सपोर्ट प्राइज तय किर दिया है. पॉम आयल आने के कारण सोयाबीन की कीमत कम हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के लिए भी अच्छी खबर सुनाई. पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि बासमती का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइज समाप्त कर दिया गया है. गैर बासमती पर भी सरकार ने प्रतिबंध हटाया है. उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के उत्पादन में 10 मिलियन टन का फर्क है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. जरूरत पड़ने पर सरकार स्टॉक से प्याज रिलीज करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव में बीजेपी जीत रही है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. किसानों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या दी खुशखबरी? शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में भी बीजेपी को जनता का समर्थन मिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगायेगी. हरियाणा में विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को किसानों का हितैषी बताया. उन्होंने खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि के विकास और किसानों के हित में दो नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. पीएम कृषि विकास योजना और कृषि उन्नत योजना से किसानों को लाभ मिलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की उन्नति के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने युवाओं से ‘बाहर निकलकर मतदान करने’ का आग्रह किया

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मनु भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to ‘come out and vote’ हरियाणा ! दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को युवाओं से बाहर निकलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने का आग्रह किया।हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट और महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दो कांस्य पदक जीतेअपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला।भाकर ने एक्स पर लिखा, “मुझे स्याही लगी है! एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैंने आज सुबह हरियाणा विधानसभा चुनाव में गर्व के साथ अपना वोट डाला। मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका वोट मायने रखता है।”हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ, भारतीय चुनाव आयोग ने कहा। चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे तक अंबाला में 39.47 प्रतिशत, भिवानी में 38.27 प्रतिशत, फतेहाबाद में 40 प्रतिशत, हिसार में 38.34 प्रतिशत, करनाल में 39.74 प्रतिशत, रोहतक में 36.19 प्रतिशत, सोनीपत में 33.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पंचकूला में हुआ, जहां दोपहर 1 बजे तक 25.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान आंदोलन तथा पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रही है। हरियाणा में मुख्य चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (आईएनएलडी-बीएसपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल, 1,031 उम्मीदवारों के साथ 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 20,632 मतदान केंद्र स्थापित

Mohan Cabinet Meeting:दमोह के सिंग्रामपुर में ‘ओपन एरिया’ में मोहन कैबिनेट की बैठक

Cabinet Meeting: Mohan Cabinet meeting in ‘Open Area’ in Singrampur, Damoh दमोह ! वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक सिंग्रामपुर में हो रही है. इस बैठक के साथ मध्य प्रदेश सरकार कई सौगातें भी दे रही है. इसमें सबसे ज्यादा इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे इलाकों के विकास के लिए भी बीजेपी सरकार आगे बढ़ रही है. मोहन यादव कैबिनेट की यह दूसरी बैठक हैं जो भोपाल से बाहर हो रही है. इससे पहले जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. अब इतिहास के पन्नों में दर्ज वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा स्थापित राजधानी सिंग्रामपुर में यह बैठक हो रही है. बैठक दोपहर एक बजे से शुरू हो चुकी है और इसके बाद दो बजे एक जनसभा आयोजित की जाएगी. इस मौके पर अक्टूबर महीने की लाड़ली बहन योजना की राशि भी लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. सरकार की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों तक भी सरकार विकास कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि एमपी कैबिनेट की यह पहली बैठक है जो ओपन एरिया में हो रही है. इस बैठक को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भी काफी उत्साहित थे. आज ही लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे पैसेमंत्री परिषद की बैठक में दमोह को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा सरकार की ओर से एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1,574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए 55 लाख लोगों के खातों में 332.31 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसी तरह 24 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 450 रुपये में गैस रिफिलिंग योजना के तहत 28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर : संजय जोशी हो सकते हैं “राष्ट्रीय अध्यक्ष”

Big news regarding the post of National President of BJP: Sanjay Joshi may become the “National President” भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय जोशी अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है। नई दिल्ली ! सूत्रों के मुताबिक संजय जोशी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ पार्टी पार्टी के मंत्रियों से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। भाजपा की वर्तमान राजनीति में यह नाम निश्चित ही चौंकाने वाला है। ऐसा नहीं है कि जोशी इस पद के योग्य नहीं है, उनकी गिनती कुशल संगठकों में होती हैं। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि वर्तमान भाजपा में जिन नेताओं का दबदबा है, जोशी की उनके साथ बिलकुल भी पटरी नहीं बैठती। दरअसल, जगत प्रकाश नड्‍डा का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो चुका है। वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। पार्टी की एक व्यक्ति एक पद की नीति में भी फिट नहीं बैठते। ऐसे में अध्यक्ष के लिए नए नामों की चर्चा है। इन्हीं में एक नाम संजय जोशी का भी है। जोशी के बारे में कभी उनके सहयोगी रहे गोरधन झड़ाफिया ने कहा था- ‘अपार क्षमता वाले एक मूक कार्यकर्ता हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं’। भाजपा को बहुत अच्छे से समझते हैं जोशी : मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री वाले 62 वर्षीय संजय जोशी भाजपा के ‘मैकेनिज्म’ को भी बखूबी समझते हैं। वे संघ के पूर्वकालिक प्रचारक हैं। 1989-90 में संजय जोशी को आरएसएस ने संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात भेजा था। उस समय उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया था, जबकि नरेन्द्र मोदी संगठन मंत्री के रूप पहले से ही काम कर रहे थे। दोनों ने ही मिलकर पार्टी को मजबूत किया और 1995 में भाजपा ने पहली बार गुजरात में सरकार बनाई। दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं : गुजरात में 1998 में भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई। कहा जाता है कि मोदी उस समय गुजरात आना चाहते थे, लेकिन जोशी के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसी के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गईं। केशुभाई फिर राज्य के सीएम बने। 2001 में राजनीतिक समीकरण बदले और मोदी की गुजरात में वापसी हुई और वे मुख्‍यमंत्री पद पर आसीन हो गए। कहा जाता है कि मोदी ने गुजरात लौटने के बाद संजय जोशी को दिल्ली रवाना करवा दिया। हालांकि उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2001 से 2005 के कार्यकाल में जोशी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का काम किया। सीडी विवाद के बाद जोशी नैपथ्य में चले गए। संघ के करीब हैं जोशी : जोशी और मोदी के संबंधों की खटास किसी से भी छिपी नहीं है, लेकिन जोशी कई मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके हैं। नागपुर में जन्मे संजय जोशी संघ के काफी करीब हैं। वे पूर्णकालिक प्रचारक के तौर पर संघ में सक्रिय भी हैं। जेपी नड्‍डा के बयान कि भाजपा अब बड़ी हो गई है, उसे संघ की जरूरत नहीं है, इस बयान को लेकर संघ में नाराजगी है। संघ भी चाहता है कि अध्यक्ष पद पर संघ के प्रति समर्पित कोई व्यक्ति बैठे। यदि जोशी इस पद पर बैठते हैं तो संघ सरकार पर भी शिकंजा कस पाएगा। संजय जोशी वास्तव में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो यह भारतीय जनता पार्टी के भविष्य के लिए बेहद सुनहरा अवसर होगा आदरणीय संजय जोशी जी एक कर्मठ कर्मनिष्ठ भाव से कार्य करने वाले स्वयंमेव है और राष्ट्रीयता का भाव कूट कूट कर भरा हुआ है वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी आयातित कार्यकताओं के बदौलत जो साम्राज्य खड़ा करने कि कोशिश कि है वह बेवजह किया गया है इसके कोई कारण नहीं है बल्कि बिना सोचे-समझे बिना विचार किए निर्णय का परिणाम है कि आज कांग्रेस मय भारतीय जनता पार्टी बनकर रह गया है इससे हम जैसे कार्यकताओं को काफी धक्का लगा और घर बैठ गया और ऐसे हजारों हजार कि संख्या में कार्यकर्ता घर बैठ गए क्योंकि आयातित कार्यकताओं कि वजह से स्वत ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया या वह आत्म सम्मान से समझौता नहीं किया वर्तमान परिस्थितियों में एक कर्मनिष्ठ भाव वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष कि जरूरत है और यह जरुरत संभवतः संजय जोशी जी पुरा करने कि दक्षता रखते हैं!!

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर

छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अब भाजपा का किला बन रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब जनता ने भी कमलनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिला संगठन ने 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए. इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में इंदौर शहर के बाद नंबर दो पर आ गया है. खास बात ये है कि पहली बार छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस से बीजेपी में आए लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता बढ़-चढ़कर ली है. एक दिन में बीजेपी ने जोड़े 39 हजार से ज्यादा सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रदेश में सदस्यता अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर को पूरी भाजपा सदस्यता के महाअभियान में जुटी. 25 सितंबर की सुबह 10.45 बजे से 26 सितंबर को साढ़े 10 बजे तक छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने 39,241 सदस्य बनाए. जिससे छिंदवाड़ा जिले में सदस्य की संख्या 2,69,235 तक पहुंच गई है. वहीं पांढुर्ना जिले ने एक दिन में महज 7904 सदस्य बनाए गए. छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी ने जोर-शोर से चलाया सदस्यता अभियान विधानसभा लक्ष्य सदस्यता     छिंदवाड़ा 81734 87647     चौरई 65249 51495     अमरवाड़ा 70134 54270     जुन्नारदेव 68590 41411     परासिया 68172 34415     सौंसर 62929 31593     पांढुर्ना 65810 27857 फिर भी लक्ष्य से दूर दोनों जिले, छिंदवाड़ा सम्मानजनक स्थिति में सदस्यता के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोटों के 75 फीसदी सदस्य बनाने का टारगेट दोनों जिलों को मिला. छिंदवाड़ा जिले को 3 लाख 57 हजार का टारगेट मिला. जबकि अब तक सदस्यता 2,69,235 हो पाई है. पांढुर्ना सदस्यता में फिसड्डी साबित हुआ. यहां 1,26,500 के टारगेट पर अब तक 59,450 सदस्य बन पाए. कम सदस्यता की वजह गुटबाजी और टीम भावना से काम नहीं होना माना जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का कहना है “जनता भाजपा के साथ है. लोग आगे आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं. इसका नतीजा है कि हम इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं.? सदस्यता अभियान में भी बढ़ाई ताकत चुनावों में शिकस्त देने के बाद भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को मात दे रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस का सबसे सक्रिय और अनुशासित संगठन था, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। भाजपा ने जिस तरीके से अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है, अगले चुनाव में कांग्रेस के समक्ष मुश्किल खड़ी हो सकती है। पांढुर्ना जिले में 59,450 सदस्य बने भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के 75 फीसदी यानी 3 लाख 57 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 25 सितंबर तक 2,69,235 सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता के मामले में पांढुर्ना जिला फिसड्डी साबित हुआ। यहां 1,26,500 के लक्ष्य के मुताबिक, 59,450 सदस्य बने हैं। यहां कम सदस्यता का मूल कारण नेताओं की आपसी गुटबाजी मानी जा रही है। पार्टी ने दूसरे चरण में सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। अभियान नहीं, देश को सशक्त करने का माध्यम सांसद ने कहा-जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने का माध्यम भी है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन देश के टाप पांच विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा शामिल है। भाजपा के सदस्यता अभियान में यहां सबसे अधिक सदस्य बनाने की जानकारी मिली है। जबलपुर में 2.5 लाख सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2.70 लाख सदस्य बनाने का है। लक्ष्य का प्रतिशत 79 पहै। प्रदेश में सदस्यता अभियान का प्रतिशत 79 प्रतिशत हो चुका है। बूथ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकार्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिलाई भाजपा की सदस्यता विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर शरद जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।  

क्या बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना? सूत्रों के हवाले से उठ रहे सवाल

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रमुख योजनाओं में शुमार लाड़ली बहना योजना पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर एफ़डीएमपी (FDMP) के तहत लगाए गए प्रतिबंध के बाद, इस योजना के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। वित्त विभाग की ओर से कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या लाड़ली बहना योजना बंद होने की कगार पर है? सूत्रों की मानें, तो सरकार उन योजनाओं पर पुनर्विचार कर रही है जो अपनी मौजूदा स्थिति में वित्तीय बोझ बन चुकी हैं या जिनका राजनीतिक लाभ अपेक्षाओं से कम रहा है। लाड़ली बहना योजना भी उन योजनाओं में शामिल हो सकती है जिन पर वित्तीय अनुशासन के मद्देनज़र कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती रही है, जिसने पार्टी को 29/29 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इसके बंद होने की अटकलों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। वित्त विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, “अभी तक किसी योजना को बंद करने का औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति और FDMP के सख्त नियमों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। लाड़ली बहना योजना भी इसमें शामिल हो सकती है।” इसके बावजूद, सरकारी सूत्रों से यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके करीबी सहयोगी इस योजना को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि योजना का उद्देश्य महिलाओं और गरीब वर्ग को आर्थिक सहायता देना है, इसका राजनीतिक महत्व भी काफी बड़ा है। यदि यह योजना बंद होती है, तो राज्य सरकार को विपक्ष और जनता की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक, वित्त विभाग के पास मौजूदा परिस्थितियों में विकल्प सीमित हैं। “अगर योजना बंद नहीं होती, तो इसे नए स्वरूप में लाने का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है, जिसमें लाभार्थियों की संख्या कम की जा सकती है या योजना के लिए नए मापदंड तय किए जा सकते हैं,” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया। हालांकि, अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि अगले कुछ हफ्तों में इस पर सरकार की तरफ से कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम इस पर गंभीरता से विचार कर रही है कि किस तरह इस योजना को राज्य की वित्तीय नीतियों के अनुरूप बनाया जा सके। अंततः, क्या यह योजना बंद होगी या इसे नई शक्ल में पेश किया जाएगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। तब तक, लाड़ली बहना योजना के भविष्य पर कई सवाल बने हुए हैं, जिनके जवाब का इंतजार प्रदेश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी किया जा रहा है।

कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में नगर निगम अध्यक्ष का तख्ता पलट करने की तैयारी में जुटी भाजपा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara, the stronghold of Kamal Nath. छिंदवाड़ा (Chhindwara News)। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कभी कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर होने वाला है। नियमों के मुताबिक 48 पार्षद और एक वोट महापौर का है। ऐसे में 25 पार्षद के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष के लाभ पर विश्वास प्रस्ताव पारित हो सकता है। 48 पार्षदों के सदन में बहुमत का आंकड़ा 25पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ में भाजपा अंतिम किला फतह करने की तैयारी में है। भाजपा अब नगर निगम में सभापति का पद अपने कब्जे में लेना चाह रही है। इसी को लेकर बीती देर रात एक होटल में भाजपा के सभी पदाधिकारी और भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच मंत्रणा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबलइस दौरान जहां भाजपा के नाराज पार्षदों को समझाइश दी गई, वहीं सभापति पद के लिए तय नाम (जो कि अभी तय नहीं हुआ है) का समर्थन करने के लिए कहा गया। इससे पहले सभी भाजपा समर्थित पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत किया गया। बता दें कि सदन में संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबल हैं। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया था2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा किया था। यहां उसके पार्षदों की संख्या भी अधिक रही, लिहाजा बिना किसी अड़चन के कांग्रेस के धर्मेंद्र सोनू बाबू को नगर निगम अध्यक्ष चुन लिया गया था। बदले राजनीतिक परिवेश में जहां महापौर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष मेंकुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। ऐसे में अंकगणित मौजूदा सभापति के प्रतिकूल हो चुका है। इसलिए भाजपा जल्द ही उनके विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। गुरुवार की देररात इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भाजपा-समर्थक पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में 32 पार्षद शामिल हुए। ये है सदन का अंकगणितछिंदवाड़ा में कुल 48 पार्षद हैं और एक वोट महापौर का है। मौजूदा परिस्थिति में 32 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति दे दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाराज चल रहे सात पार्षदों को भी समझाइश देकर मना लिया गया है कि नया निगम अध्यक्ष सभी की सहमति से बनाया जाएगा। दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था2022 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के 26, भाजपा के 18 और चार निर्दलीय पार्षद जीते थे। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा तो दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय महापौर विक्रम अहाके सहित कुछ अन्य पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

धार के आदिवासी छात्रावासों में 8 माह में 5 विद्यार्थियों की मौत, सरकार और विपक्ष चुप

5 students died in tribal hostels of Dhar in 8 months, government and opposition silent

5 students died in tribal hostels of Dhar in 8 months, government and opposition silent उदित नारायणभोपाल। आदिवासी बहुल धार जिले के आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में 8 महीने में पांच विद्यार्थियों की मौत के बाद भी सरकार और विपक्ष चुप है। सबसे बुरी स्थिति एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की है। इन छात्रावास आश्रमों ना तो पौष्टिक भोजन मिलता है और ना ही उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल रही हैं। जबकि हर वित्तीय वर्ष में आदिवासी छात्रावास और आश्रमों के लिए करोड़ों रुपया व्यय किया जा रहा है।इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने प्रभारी सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला के निलंबन आदेश में धार में स्थित आदिवासी छात्रावासों एवं एकलव्य आदर्श विद्यालयों की दुर्दशा का ब्यौरा दिया है। इंदौर संभावित कुमार ने अपने निलंबन आदेश में उल्लेख किया है कि विगत कुछ माहों मे धार जिले में लगातार छात्रावास आश्रमों में निवासरत् छात्र- छात्राओं के द्वारा आत्महत्याएं की जा रही है, तथा आदिवासी छात्रों की दुखद मृत्यु भी हुई हैं। छात्र- छात्राओं को विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी समुचित ढंग से न मिलने के कारण आए दिन छात्र छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन आदि किये जा रहे है। जिले में कई बार छात्रावास आश्रमों में अत्यंत अप्रिय स्थितियों निर्मित हो रही है। कमिश्नर के निलंबन आदेश के प्रमुख अंशकमिश्नर के निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि 4 जनवरी 2024 को छात्रा कु. नंदिनी मुवेल पिता गंगाराम मुवेल नि. पटलावद तह मनावर, जिला धार द्वारा पंखे से लटक कर फॉसी लगाई गई। छात्रा कु. नंदिनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सीनियर बालक छात्रावास पगारा, धरमपुरी 2 सितंबर 24 को शाम 6.30 बजे छात्रावास में निवासरत् छात्र अशोक पिता छोटू भाबर कक्षा 9 वी द्वारा भोजन करने के बाद कीटनाशक दवाई पी लिये जाने से दिनांक 6 सितम्बर 24 को छात्र अशोक पिता छोटू का निधन हो गया। इंदौर कमिश्नर के निर्देशों की अवहेलनाइंदौर कमिश्नर दीपक सक्सेना ने 17 अगस्त 23, 30 नवंबर 23, 1 दिसंबर 23 और 17 में 24 को समीक्षा बैठकों में जो-जो निर्देश दिए थे, आजाक अधिकारियों ने उन निर्देशों में एक का भी पालन नहीं किया। मसलन, समस्त छात्रावास आश्रमों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, एवं उन्हे मिलने वाली सुविधाओं पर सर्वोच्च ध्यान दिया जावें। छात्रावास आश्रमों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर पालन प्रतिवेदन आपके द्वारा एंव खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्डों, विशिष्ठ संस्थाएँ- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसरों से संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंदौर को भेजने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु आज दिंनाक तक आपके द्वारा पूर्व बैठको मे दिये गये निर्देशो का पालन प्रतिवेदन नही भेजा गया है।

MP NEWS : सिंधिया बोले- ‘चप्पा-चप्पा बीजेपी’, कांग्रेस बोली, ‘ये पब्लिक है सब जानती है…’

Union Minister Scindia said - 'BJP, no matter what', Congress said, 'This is public, it knows everything…'

Union Minister Scindia said – ‘BJP, no matter what’, Congress said, ‘This is public, it knows everything…’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को “चप्पा-चप्पा बीजेपी” का नारा दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक बार फिर सदस्यता अभियान को लेकर सवाल खड़े करते हुए सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स के कर्मचारियों के जरिए जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया हौंसला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ रहे सदस्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है. उन्होंने नारा दिया है कि चप्पा चप्पा बीजेपी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी लिखा है कि 22 दिनों में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. इस तरह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काफी कम दिनों में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल आंकड़ों पर चल रही है, मगर आंकड़े कैसे बढ़ाए जा रहे हैं, यह मध्य प्रदेश की जनता को अच्छी तरह पता है. उन्होंने कहा कि आउट सोर्स के कर्मचारियों को सदस्यता अभियान में लगा दिया गया है. सिंघार ने आरोप लगाया कि पीडीएस की दुकान पर राशन लेने आने वाले और सरकारी कर्मचारियों को भी बीजेपी का सदस्य बनाया जा रहा है. डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी घूम रहे हैं. अभी तक एक करोड़ 14,429 सदस्य बना लिए गए हैं. पहले चरण में एक करोड़ का आंकड़ा पार हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्साहित है.

जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी ने बताया RSS का प्लान

Rahul Gandhi told RSS's plan on caste census

Rahul Gandhi told RSS’s plan on caste census हरियाणा के असंध में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि हरियाणा के युवा अमेरिका क्यों जा रहे हैं? जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी को घेरा कांग्रेस नेत राहुल गांधी ने अपने भाषण में जातिजग जनगणा पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन में बीजेपी के लोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं में बीजेपी के लोग. यहां आपको गरीब और दूसरी जाति के लोग नहीं मिलेंगे. इसलिए हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी वाले संविधान पर हमला कर रहे हैं. हिंदुस्तान में किसकी कितनी आबादी है, हम उसे चेक करने के लिए कहते हैं. आरएसएस कहती है कि जाति जनगणना करना चाहिए, लेकिन अंदर से मना कर देती है. गरीब पिछड़ा आपको कहीं बड़े पोस्ट पर नहीं मिलेगा.” ‘अमेरिका जाने के लिए जमीन बेचे’ कांग्रेस सांसद ने कहा, “जब मैं अमेरिका गया था, तो मैंने देखा कि एक कमरे में 15-20 लोग सो रहे थे. एक युवा ने मुझे बताया कि उनमें से कई ने अमेरिका आने के लिए 30-50 लाख रुपये का कर्ज लिया या अपनी जमीन बेची. जब मैंने उन्हें बताया कि वे उसी पैसे से हरियाणा में बिजनेस शुरू कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा करना संभव नहीं है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जब मैं करनाल गया, तो मैंने एक बच्चे को कंप्यूटर पर चिल्लाते हुए अपने पिता से वीडियो कॉल के दौरान (अमेरिका से) वापस आने के लिए कहते देखा…हरियाणा सरकार ने राज्य और उसके युवाओं को खत्म कर दिया है.” रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ये लड़ाई हरियाणा नहीं, हिंदुस्तान को बचाने की है. देश की सारी संस्थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया गया है, जिस पर पूरा कंट्रोल नागपुर का है. उसमें हिंदुस्तान के 90 फीसदी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है.”

किसान आंदोलन, कृषि कानून; क्या बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहीं कंगना रनौत ?

Farmers movement, agricultural law; Is Kangana Ranaut creating problems for BJP?

Farmers movement, agricultural law; Is Kangana Ranaut creating problems for BJP? भोपाल ( कमलेश )। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान बीजेपी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। कुछ ही समय में कंगना ने ऐसे दो बयान दिए हैं, जिससे बीजेपी ने तुरंत किनारा कर लिया। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि वह बीजेपी की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। पहले किसान आंदोलन और फिर अब तीनों कृषि कानूनों को लेकर कंगना ने जो कहा है, उससे पार्टी के अंदर भी उनके खिलाफ सुर उठने लगे हैं। कृषि कानूनों को लेकर कंगना रनौत ने पहले कहा कि मुझे पता है कि विवाद होगा, लेकिन मुझे लगता है कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को भी इसकी मांग करनी चाहिए। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कंगना ने खेत जताते हुए अपने शब्दों को वापस ले लिया। कंगना के बयान से बीजेपी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही थी। कंगना के बयान से हरियाणा में हो सकता था नुकसान हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोटिंग है, जिसके नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। राज्य में पिछले एक दशक से बीजेपी की सरकार होने से पार्टी को पहले से ही एंटी इनकमबेंसी का सामना करना पड़ रहा है। अग्निवीर, किसान संबंधी मुद्दे, बेरोजगारी आदि को लेकर राज्य की जनता में बीजेपी सरकार के खिलाफ कई बार नाराजगी भी देखी गई है। वहीं, टिकट कटने की वजह से बीजेपी कई नेताओं की बगावत भी झेल रही। ऐसे में चुनावी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कंगना के तीनों कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग करने वाला बयान हरियाणा में बीजेपी को और नुकसान पहुंचा सकता था। यही देखते हुए बीजेपी ने कंगना के बयान का खंडन करते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान है। कुछ साल पहले दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा के भी बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के लिए लंबे समय तक बैठे थे। इसके बाद पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने मारा मौके पर चौका जैसे ही कृषि कानूनों पर कंगना रनौत ने बयान दिया, कांग्रेस ने मौके पर चौका मारते हुए उसे हरियाणा चुनाव में भुनाने की तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विभिन्न रैलियों में कंगना के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन कृषि कानूनों को फिर से वापस नहीं आने देंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने रैली में कहा, “750 किसानों ने अपनी शहादत देकर MSP और मंडी प्रणाली को भाजपा की तानशाही सरकार से बचाया है। काले कृषि कानून वापस लाने के मंसूबे रखने वाले तमाम भाजपा सांसदों को हमारी चुनौती है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश में ऐसी कोई ताकत नहीं जो ये कानून वापस लागू कर सके।” कांग्रेस के ओर से मुद्दा उठाए जाने के बीच बीजेपी ने भी कंगना के बयान से अपने आप को अलग किया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान उन 3 कृषि कानूनों से संबंधित है, जिन्हें पहले बीजेपी सरकार ने रद्द कर दिया था। इस प्रकार, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान कंगना रनौत के व्यक्तिगत विचारों को दर्शाता है और किसी भी तरह से 3 कृषि कानूनों से संबंधित बयान में बीजेपी के विचारों को नहीं दर्शाता। मुझे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत को बीजेपी द्वारा 3 कृषि कानूनों के विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।”

डंकी के चलते युवा क्यों हो रहे हैं पराए देशों में मजबूर, राहुल गांधी ने X पर किया पोस्ट

Why are youth being forced to go to foreign countries because of dinky, Rahul Gandhi posted on X

Why are youth being forced to go to foreign countries because of dinky, Rahul Gandhi posted on X कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका यात्रा से लौटे हैं। जिसके बाद वह पिछले दिनों हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे थे, यहां उन्होंने अमेरिका में रहने वाले अमित के परिजनों से मुलाकात की। जोकि, वहां सड़क हादसे में घायल हो गया था। अब राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि बड़ी संख्या में युवा बेहतर रोजगार और अवसरों की तलाश में विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन में रोजगार के अवसरों की कमी के चलते यह स्थिति और गंभीर हो गई है। बेरोजगारी की इस बीमारी ने लाखों परिवारों को अपनों से दूर कर दिया है, जिससे न सिर्फ युवा बल्कि उनके परिजन भी पीड़ित हैं। पिछले एक दशक में भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार के अवसर छीनकर उनके साथ गहरा अन्याय किया है। टूटी उम्मीदों और हारे मन से मजबूर होकर ये युवा यातनाओं की यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि अगर इन्हें अपने देश में, अपनों के बीच जीविका कमाने का पर्याप्त अवसर मिलता, तो ये कभी अपना वतन छोड़ने को तैयार न होते। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि सरकार बनने के बाद एक ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी जिससे हरियाणा के युवाओं को विदेश जाने की मजबूरी नहीं होगी। हम राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाकर इस समस्या का समाधान करेंगे, ताकि कोई भी युवा अपने सपनों के लिए अपनों से दूर न हो।

मंदिर-मस्जिद में जाकर पूजा या इबादत करना आध्यात्म नहीं: राजनाथ सिंह

Going to temple-mosque to worship or worship is not spirituality: Rajnath Singh

Going to temple-mosque to worship or worship is not spirituality: Rajnath Singh जयपुर ! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर-मस्जिद में जाकर पूजा या इबादत करना आध्यात्म नहीं है. उन्होंने कहा कि मन जितना बड़ा होगा, जीवन में कष्ट उतना ही कम होगा. राजनाथ ने कहा कि हम हमेशा से नॉलेज बेस्ट सोसायटी हैं और आज भी हमारा भारत नॉलेज बेस्ड सोसायटी है. रक्षा मंत्री ने कहा कि दर्शनशास्त्र हो, गणित हो, मेडिकल साइंस हो, आर्किटेक्चर हो, नृत्य संगीत हो, मार्शल आर्ट हो या फिर अन्य कोई विधा हो, उन सब पर हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणालियों में विशेष ध्यान दिया गया है. ये और बात है कि किसी कारणवश या फिर मैकाले द्वारा निर्देशित शिक्षा पद्धतियों या फिर अन्य कारणों से ये बात दुनिया के सामने नहीं लाई गई कि हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली का ध्यान मैथ्स और साइंस पर भी उतना ही था. उन्होंने कहा कि एक कारण यह हो सकता है कि उनको अपनी शिक्षा प्रणाली को बेहतर दिखाना था और हमारी शिक्षा व्यवस्था को कमतर. दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जयपुर में एक सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया. इसी के मौके पर उन्होंने ये बातें कहीं. इस मौके पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रहीं. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि यह बिल्कुल भी नहीं था कि हमारा ध्यान केवल दर्शनशास्त्र और आध्यात्म पर था. हमारा ध्यान गणित और विज्ञान पर था. हमारा ध्यान खगोल और ज्योतिषशास्त्र पर भी था. रक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान ऐतिहासिक रूप से भारत के इतिहास का एक केंद्र रहा है. यह धरती सिर्फ वीरता के लिए ही नहीं बल्कि अनोखी संस्कृति के लिए भी जानी जाती है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet