LATEST NEWS

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन, देवास में बनेगा देवी लोक

World’s first Vedic clock inaugurated, Devi Lok to be built in Dewas; PM will give a gift of Rs 17 thousand crores उज्जैन !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार के विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान PM मोदी 17 हजार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार के विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में हो रहे इस कार्यक्रम का पूरे प्रदेश के 500 स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा। गुरुवार शाम 4 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना वर्चुअल संबोधन देंगे। इस दौरान PM मोदी मध्य प्रदेश में 17 हजार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शाम चार बजे वर्चुअली लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। स्वीकृत हो चुके 16961 करोड रुपए से अधिक के कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पूरे हो चुके प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, इसमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जलपूर्ति, कोयला उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के प्रोजेक्ट शामिल है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का शुभारंभ और उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी करेंगे। वही महाकाल लोक की तर्ज पर देवास में देवी लोक भी बनाया जाएगा। विश्व की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ उज्जैन के चिंतामन रोड स्थित जंतर मंतर वेधशाला परिसर में 85 फीट ऊंचे टावर पर विश्व की एकमात्र और पहले वैदिक घड़ी स्थापित की गई है। यह समय के साथ मुहूर्त पर्व ग्रह नक्षत्र समेत कई जानकारियां दर्शाएगी। उज्जैन की वैदिक घड़ी दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वॉच होगी, जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) तो बताएगी ही साथ ही पंचांग और मुहूर्तों की भी जानकारी देगी। इस घड़ी में सूर्योदय-सूर्यास्त से लेकर सूर्य और चंद्र ग्रहण कब होगा, घड़ी यह भी बताएगी। उज्जैन में जंतर-मंतर पर 85 फीट ऊंचे टॉवर पर इसे लगाया गया है। इसके साथ ही वैदिक घड़ी का एप भी लॉन्च किया जाएगा। गुरुवार को इसका शुभारंभ शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वैदिक घड़ी की क्या है खासियत:इस घड़ी की एक खास बात यह भी है कि यह समय की गणना एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक की अवधि के आधार पर करती है. यह नक्षत्र, धूमकेतु, कालग्रहण, संचार, परिभ्रमण, तिथि वार, नक्षत्र, योग आदि की जानकरी उपलब्ध करायेगी. यह घड़ी दो सूर्योदयों के बीच की समयावधि को आईएसडी के अनुसार 30 भागों में विभाजित करती है. समय की गणना 0:00 बजे से सूर्योदय के साथ 30 घंटे (48 मिनट का एक घंटा) के लिए शुरू होगा. यह घड़ी वैदिक हिंदू पंचांग से 30 मुहूर्त, तिथि और विभिन्न अन्य समय के बारें में भी बताएगी. इसकी बारें में जानकारी देते हुए महाराजा विक्रमादित्य शोध संस्थान के निदेशक ने बताया कि ”यह दुनिया की पहली घड़ी होगी जिसमें भारतीय समय की गणना प्रदर्शित की जाएगी”. इस वैदिक घड़ी के लिए एक एप्लिकेशन भी तैयार किया गया है जिसकी मदद से मोबाइल, एलईडी, स्मार्ट टीवी, टैब में भी इसे इंस्टाल करके देखा जा सकता है.

कांग्रेस का आरोप: स्कूल शिक्षा विभाग में टैक्सी घोटाला, इनोवा के नाम पर दिया स्कॉर्पियो का किराया

Congress alleges: Taxi scam in School Education Department, Scorpio fare given in the name of Innova भोपाल। कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा विभाग में वाहन बिल घोटाले का आरोप लगाया है। लाइट नहीं होने पर कैंडल लाइट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि तत्कालीन विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार के स्टाफ के लिए इस्तेमाल छह वाहनों के बिल में फर्जीवाड़ा किया गया। एक वाहन के लिए 13 महीने में 8 लाख 62 हजार 236 रुपए का भुगतान किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र में इस गाड़ी का नाम मारुति सियाज और रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी04-सीडब्ल्यू-9950 दर्ज है। परिवहन विभाग से पता करने पर यह रजिस्ट्रेशन नंबर हुंडई क्रेटा को अलॉट मिला। यही नहीं मंत्री के नाम पर आवंटित एक अन्य वाहन को 11 महीने में कुल 17,92,133 रुपए का भुगतान किया गया। इस मामले में लोकायुक्त को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और मप्र कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र से सूचना के अधिकार में मिली जानकारी के अनुसार केंद्र में लगे प्राइवेट वाहनों के नाम पर 13 महीनो में करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए का भुगतान श्री ट्रैवल एजेंसी को किया गया। स्कार्पियों को एक माह का 1.80 लाख रुपए का भुगतानस्कूल शिक्षा मंत्री के नाम पर आवंटित वाहन क्रमांक एमपी 04 बीसी 7480 बिल में गाड़ी इनोवा किस्टा दर्ज है, जबकि परिवहन विभाग में संबंधित नंबर की गाड़ी स्कार्पियों दर्ज है। उक्त वाहन का एक माह का बिल भुगतान 01 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक का 1,80,628 रू. का भुगतान किया गया। जबकि वाहन स्कार्पियों है। अनुबंध के अनुसार इनोवा किस्टा को प्रतिमाह लगभग 75,000 रू. प्रतिमाह किराया एवं अतिरिक्त चलने पर 18.50 रू. प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया गया, जो बिल में उल्लेखित है। सरकार के निर्देशों का खुला उल्लंघनकांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी सर्कुलर के अनुसार विभाग और कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में टैक्सी कोटे में रजिस्टर्ड वाहन ही किराए पर ले सकते है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र ने वाहन कार्यालय/ स्कूल शिक्षा मंत्री और मंत्री के स्टाफ के लिए ट्रेवल एजेंसी से टैक्सी कोटे की जगह प्राइवेट वाहन लिए गए।

प्रधानमंत्री मोदी आज वीसी से करेंगे आंवलिया एवं पारसडोह सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

Prime Minister Modi will inaugurate Anwalia and Parsdoh irrigation projects today with VC. भोपाल ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को “विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की 809.67 करोड़ रूपए की 2 मद्यम-सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं आंवलिया एवं पारसडोह का लोकार्पण करेंगे। मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अपरान्ह 4 बजे से आयोजित होगा।

भोपाल जिला पंचायत की मीटिंग में हंगामा: DEO के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव; पीएचई से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों की नाराजगी

Uproar in Bhopal District Panchayat meeting: No-confidence motion against DEO; Displeasure of members on issues related to PHE भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग में हंगामा हो गया। अध्यक्ष रामकुंवर बाई गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन जाट समेत सदस्यों ने डीईओ एके त्रिपाठी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास किया। सभी का कहना है कि डीईओ उनकी कॉल रिसीव नहीं करते। पीएचई से जुड़े मुद्दों पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। मीटिंग बुधवार दोपहर 1 बजे से शुरू हुई। करीब 15 महीने के बाद हो रही मीटिंग में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष जाट ने कई विषयों पर नाराजगी जताई। सदस्य विनय मेहर ने कहा कि पीएचई में ठेकेदारी प्रथा है। कई गांवों में नल-जल योजना शुरू नहीं हुई है। लोग पानी को तरस नहीं है। गांवों में ट्यूबवेल खनन के लिए कहते हैं, लेकिन अफसर काम नहीं करते। मेहर ने बताया कि मीटिंग में डीईओ त्रिपाठी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया है। स्कूल से जुड़े मुद्दे पर किससे बात करें? इसलिए उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन समिति की मीटिंग भी हुई। जिसमें प्रतिनिधियों की एंट्री नहीं की गई। बता दें कि बता दें कि 29 जुलाई 2022 को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए थे। इसके बाद पहली मीटिंग हुई थी। फिर मीटिंग नहीं हुई। बीच में बैठक की तारीख भी प्रस्तावित भी की गई, लेकिन मीटिंग टल गई थी। अब यह मीटिंग बुधवार को हुई। इसलिए जरूरी है मीटिंग जानकारी के अनुसार, मीटिंग ही एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जब सभी विभागों के अफसरों से जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रूबरू होते हैं। पिछली बैठक में तो उपाध्यक्ष और सदस्यों की अधिकारियों पर भड़ास भी निकली थी। इसके बाद कामों में थोड़ी तेजी आई, लेकिन मीटिंग नहीं होने से गांव के विकास से जुड़े काम अटक गए। सदस्यों का कहना है कि मीटिंग नहीं होने से वे गांव से जुड़े पानी, सड़क, नाला-नाली निर्माण, बिजली कनेक्शन समेत जनता से जुड़े अन्य विषय नहीं उठा पा रहे थे। दो महीने में होनी चाहिए मीटिंग पिछली मीटिंग को एक साल से भी अधिक समय हो गया है। नियमानुसार मीटिंग हर दो महीने में होनी चाहिए।

कांग्रेस में फूट को भाजपा रही लूट, लोकसभा चुनाव से पहले फिर एक बड़ा झटका

BJP looted the split in Congress, again a big blow before Lok Sabha elections उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता योगेंद्र सिंह बंटी बना ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की लिस्ट लंबी होती जा रही है। ऐसे में उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता योगेंद्र सिंह बंटी बना ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजप का दामन थाम लिया है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में जाने से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। योगेंद्र सिंह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं और उनका परिवार 51 सालों से कांग्रेस में शामिल रहा था। शाजापुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंटी बना सहित सैकड़ों पदाधिकारी भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। मंगलवार की शाम को पूर्व विधायक स्व. मनोहर सिंह के बेटे एव जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने भोपाल प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि योगेंद्र सिंह बंटी बना व परिवार 51 सालों तक कांग्रेसी रहा। उनके पिता और परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस को मजबूत करने काम किया। योगेंद्र ने कहा, “15-20 वर्षों से कांग्रेस में पट्ठावाद हावी हो गया है। जमीनी नेताओं को पार्टी में तवज्जो नहीं दी जा रही है। पैसों के बल पर राजनीति करने वालों को महत्व दिया जा रहा है इसलिए कांग्रेस छोड़ने का निर्णय किया।” भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री इंदरसिंह परमार के समक्ष कांग्रेस के शाजापुर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना, आगर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री चंदरसिंह मेवाड़ा, सहित 2500 कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों, एवं पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

पटवारी भर्ती रद करने की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में लिया

Demonstration in Bhopal demanding cancellation of Patwari recruitment, police detained protesting youth. प्रर्दशनकारी युवाओं की मांग है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष जांच दल ( एसआइटी) का गठन किया जाए। नियुक्ति प्रक्रिया रद हो। भोपाल। एक तरफ जहां पटवारी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है, वहीं इसका विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है। पटवारी भर्ती रद करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी में प्रदेशभर से अभ्यर्थी पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा एमपी नगर में ज्योति टाकीज के पास स्थित शेड में एकत्र हुए और यहां से रैली की शक्ल में वल्लभ भवन (मंत्रालय) का घेराव करने निकले। इन प्रर्दशनकारी युवाओं में अनेक महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, हिरासत में लियायुवाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कर्मचारी चयन मंडल कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी। ये प्रदर्शनकारी युवा बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुए जैसे ही व्यापमं चौराहे तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ये युवा मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड के दफ्तर से वल्लभ भवन की ओर कूच रहे थे। पुलिस उन्हें गाड़ियों में भरकर थाने ले गई। नेशनल एजुकेडेट यूथ यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग है कि बगैर निष्पक्ष जांच के की जा रही पटवारियों क नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए क्योंकि सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने शंका को सही ठहराते हुए जांच के आदेश दिए थे। अभ्यर्थियों ने छात्रों ने जांच आयोग को सबूत ले जाकर दिए थे। किंतु बिना जांच रिपोर्ट जारी किए नियुक्ति की जा रही है। पटवारी भर्ती में जमकर धांधलीउनका आरोप है कि बिना जांच रिपोर्ट जारी किए सरकार पिछले दरवाजे से 10 से 15 लाख में पेपर खरीदने वालों को नियुक्ति दे रही है। इस पूरी परीक्षा में 45 से 50% घोटाला हुआ है। यदि निष्पक्ष जांच होती तो यह तमाम लोग जेल में होते। सरकार डाक्युमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर चंद फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन प्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का जो गोरख धंधा जो अलग- अलग जिलों में जारी है, उन एक भी अधिकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और ओबीसी आरक्षण मुद्दे का समाधान जैसी कुछ अन्य मांगें भी कर रहे हैं। कमल नाथ ने बोला सरकार पर हमलाराजधानी में बेरोजगार युवाओं के इस प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार और बहुत से सरकारी पदों पर भर्ती न होने के खिलाफ प्रदेश के नौजवान आज भोपाल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन युवकों की मांग है कि पटवारी भर्ती परीक्षा को दी गई क्लीन चिट सही नहीं है और गलत तरीके से पास हुए लोगों पर कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान लगातार नौजवान यह मुद्दे उठाते रहे और डा. मोहन यादव सरकार में भी युवाओं को सरकारी नौकरियों में होने वाले इस भ्रष्टाचार और सरकार के उदासीन रवैये से जूझना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी उदासीनता की तिहरी मार से परेशान है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी न देने का मन बना लिया है और प्रदेश को भ्रष्टाचार के रास्ते पर धकेल दिया है। बता दें कि बीते दिनों ऐसी ही मांग को लेकर इंदौर पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली भी निकाली थी।

नगरपालिका की बैठक के दौरान दो भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हुई हाथापाई, चले लात-घूंसे

There was a fierce scuffle between two BJP councilors during the municipal meeting, kicking and punching took place. गुना में मंगलवार को नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान भाजपा के दो पार्षदों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बता दें कि इनके बीच जलकार्य के मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। गुना। लंबे समय बाद नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक के दौरान भाजपा के दो पार्षदों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इनके बीच जलकार्य के मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, परिषद की बैठक के बाद वार्ड-11 के पार्षद बृजेश राठौर द्वारा सीवर लाइन के लिए खुदी सड़कों के पैचवर्क का मुद्दा उठाते हुए जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित ढिमरी से सवाल-जवाब किए जा रहे थे। इसमें कहा कि डेढ़ साल से उक्त सड़क खुदी पड़ी है। मरम्मत के सवाल पर प्रभारी ठेकेदार से बात करने का बोल रहे हैं। भाजपा पार्षद आपस में भिड़ेपार्षद बृजेश राठौर ने कहा कि मुझे उससे क्या मतलब, मैं तो प्रभारी से बात करूंगा। इसी बीच जलकार्य समिति प्रभारी व वार्ड-22 के पार्षद राजू ओझा बीच में जवाब देने लगे। इस पर दोनों भाजपा पार्षदों में लड़ाई होने लगी। उनके बीच गरमागरमी इतनी बढ़ गई कि दोनों अपनी कुर्सियों से उठकर हाथापाई करने लगे। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि और अन्य पार्षदों ने उठकर बीच-बचाव कराया और दोनों को अलग किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं, मामला शांत होने के बाद परिषद सभाकक्ष के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ। हालांकि, अध्यक्ष व अन्य पार्षदों की समझाइश के बाद किसी ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। नपा का बजट पेशबता दें कि नगरपालिका परिषद की इस बैठक के दौरान करीब 285.18 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जो 1.46 लाख बचत का है। इसी तरह नपा जल प्रकोष्ठ का लगभग 109.35 करोड़ का बजट पेश किया गया, जो 20 हजार रुपये बचत का रहा।

किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन करने बाबत कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Congress gave memorandum regarding procurement of crops at support price to farmers. हरिप्रसाद गोहे आमला । किसान संगठनों की और से एम एस पी के लिए कानूनी गारंटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो को लागू करने किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्जमाफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर अन्न दाता किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर विगत दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से रुपए 2700 प्रति क्विंटल पर गेहूं , और रुपए 3100 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषणा की थी, लेकिन खेद की बात है की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है।  इस संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा माननीय राज्यपाल के नाम आमला तहसीलदार महोदया जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, न.प. उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, संगठन मंत्री शेख आबिद, वरिष्ठ नेता छन्नू बेले, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र परमार, युवक कांग्रेस से प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुडे, मनीष नागले, शिवम सोलंकी, नवीन सोनेकर एव आस पास के गांव के किसान उपस्थित थे।।

मुरैना-ग्वालियर के दौरा पर रहेंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर करेंगे बैठक

PCC Chief Jitu Patwari will be on tour to Morena-Gwalior today, will hold a meeting regarding ‘Bharat Jodo Nyaya Yatra’ ग्वालियर ! पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, बोले- करप्सन, क्राइम और कर्ज पर काम कर रही भाजपा सरकारमध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर के दौरे पर हैं. वो ट्रेन के जरिए भोपाल से ग्वालियर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्ची से निकले हैं. यह सरकार थ्री सी पर ही काम कर रही है. इनका तीन पर ही फोकस है करप्सन, क्राइम और कर्ज. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा करप्सन है. एमपी में अभी सबसे ज्यादा क्राइम चल रहा है और कर्ज की हालत तो ये कि जब से मुख्यमंत्री आये है रोज कर्ज लेते हैं. दो महीनों में उन्होंने 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 27 फरवरी से एक मार्च तक मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, धार और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां जोड़ो न्याया यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक लेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मंगलवार की सुबह 11 बजे मुरैना पहुंचेंगे, जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे मुरैना में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे.

सीहोर में मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने किया रोड शो, जगह-जगह मंच से किया गया स्‍वागत

Chief Minister Mohan Yadav did a road show in Sehore, welcomed from the stage at many places. कार्यक्रम से पहले मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर में रोड शो किया। सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य की वर्चुअली आधारशिला रखी। इसको लेकर मध्यप्रदेश के सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए । मुख्‍यमंत्री यादव रोड शो कर कार्यक्रम स्‍थल तक पहुंचे।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आज देशभर के 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अपने तय समय पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव हेलीकॉप्टर से अल्हादखेड़ी हेलीपैड से सैकड़ाखेड़ी, नया बस स्टैंड,आनंद डेयरी होते हुए कोतवाली चौराहा पहुंचे और कोतवाली चौराहा से लीसा टॉकीज होते हुए तहसील चौराहे तक रोड शो किया गया। इस दौरान जगह-जगह मंच से उनका स्वागत किया गया। वहीं सीएम तहसील चौराहे से कार द्वारा शुगर फैक्ट्री लुनिया चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां वे कार्यक्रम में शामिल हुए।

सियासतनामा एक झटके में 40 साल पुरानी निष्ठा गंवा बैठे कमलनाथ

Political news: Kamalnath lost 40 years of loyalty in one stroke विशेष संवाददाता भोपाल ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अब बैकफुट पर हैं। भाजपा में जाने को लेकर उन्होंने जो सियासी दांव खेला, इसके बाद नुकसान-फायदा अपनी जगह, लेकिन 40 साल से ज्यादा समय कांग्रेस में रहकर उन्होंने जो जगह बनाई थी, वह मिट्टी में मिल गई। एक झटके में वे गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा भी गंवा बैठे। कांग्रेस में उनके स्थान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाने का ऑफर दे दिया था। उन्हें इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा जाे कहा जाता था। सांसद बेटे नकुलनाथ ने एक्स हैंडल से कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हटा दिया। इसका अनुसरण सज्जन वर्मा सहित उनके कट्टर समर्थकों ने किया। दिल्ली में नाथ ने अपने समर्थकों का जमावड़ा लगाया और उनके साथ कौन भाजपा में जा सकता है, बाकायदा इसकी सूची तैयार कर ली। जब डील पक्की नहीं हुई तो पूरा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया गया। इस बार जिलों को अब तक नहीं मिले उनके ‘प्रभारी मंत्री’ भाजपा की सरकार बने ढाई माह से ज्यादा का समय गुजर चुका, लेकिन अब तक जिलों को उनके ‘प्रभारी मंत्री’ नहीं मिले। जिला योजना समितियों की बैठक मंत्रिमंडल की तर्ज पर होती है, जहां जिले के विकास को लेकर निर्णय लिए जाते थे। इनमें जिले के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सभी विभागों के प्रमुख अफसर हिस्सा लेते हैं। निर्णय सभी की राय से हाेते हैं, लेकिन प्रभारी मंत्री न होने के कारण बैठकें ही नहीं हो रहीं। सरकार ने हाल में एक आदेश जारी कर प्रभारी मंत्रियों की अनुपस्थित में जनसंपर्क राशि वितरण के अधिकार कलेक्टरों को दिए हैं। लगता है कि जिलों को प्रभारी मंत्री चुनावों के बाद ही मिल पाएंगे। गुना से ग्वालियर पहुंचते ही बदला दिग्विजय का बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आमतौर पर अपने बयानों पर टिके रहते हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि गुना से ग्वालियर पहुंचते ही उनका बयान बदल गया। गुना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी ने निर्देश दिया तो वे गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पहले राजगढ़ में वे कह चुके थे कि लोकसभा चुनाव वे नहीं लड़ेंगे, क्योंकि राज्यसभा का उनका कार्यकाल अभी लगभग सवा दो साल शेष है। इसे कमलनाथ के भाजपा में जाने के ड्रॉप हो गए सियासी ड्रामे से जोड़कर देखा गया। आरोप लग रहे थे कि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता, जबकि पार्टी नेतृत्व हर वरिष्ठ नेता को चुनाव लड़ाने के मूड में है। राहुल की न्याय यात्रा से ‘निकलेगी’ पटवारी की टीम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अब तक अपनी टीम का गठन ही नहीं कर सके। कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद भंवर जितेंद्र सिंह अपने पहले दौरे में ही प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर चुके थे। उम्मीद की जा रही थी कि कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कुछ पूर्व पदाधिकारी ही काम करते नजर आ रहे हैं। कार्यकारिणी के गठन में इस बार नेताओं का कोटा नहीं चलेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद पटवारी की टीम घोषित हो जाएगी। टीम का पदाधिकारी बनने के लिए न्याय यात्रा में नेताओं की सक्रियता प्रमुख योग्यता मानी जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कौन नेता कैसी मेहनत करता है, इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। राहुल की यात्रा की तैयारी को लेकर चंदि्रका प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम का गठन हो चुका है। महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक टीम ने लोकसभा चुनाव के लिए वार रूम ने काम शुरू कर दिया है। इनके अलावा राजीव सिंह पूर्ववत संगठन का काम देख रहे हैं और केके मिश्रा मीडिया का। कांग्रेस-सपा का ‘खजुराहो समझौता’ गठबंधन और चुनावी राजनीति के इतिहास में संभवत: पहली बार कांग्रेस ने मप्र में एक लोकसभा सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी को समझौते में दे दी है। बुंदेलखंड पर सपा की नजर पहले से है। यदा-कदा विधानसभा चुनाव में यहां से उनके विधायक जीतते रहे हैं। क्षेत्र में यादव मतदाताओं की तादाद अच्छी खासी है। खजुराहो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं। वे यहां से लगभग 5 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। इस बार भी उनके बड़े अंतर से जीतने की संभावना है। इसलिए, खजुराहो छोड़ने से कांग्रेस को अन्य सीटों पर यादव और मुस्लिम समाज के कुछ वोट मिल सकते हैं। सपा खजुराहो से भले हार जाए लेकिन इसके जरिए वह बुंदेलखंड में अपनी उपस्थिति बरकरार रख सकती है।

प्रवक्ता साथी पूरे मनोबल के साथ मीडिया में अपना पक्ष रखें : जीतू पटवारी

Spokesperson should present his/her position in media with full morale: Jitu Patwari भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को पूरी मुखरता से उठाये : जीतू पटवारी भारत जोड़ों यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करे : जीतू पटवारी भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, प्रवक्तागणों और संभागीय प्रवक्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, संगठनात्मक गतिविधियों के साथ साथ मीडिया में पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखने संबंधी विभिन्न मुद्दों बैठक कर चर्चा की। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से विभिन्न हथकंडों को अपनाकर सरकार बना ली, उससे जहां एक ओर पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हैं, वहीं दूसरी और प्रदेश की जनता भी इस बात को जरा भी समझ नहीं पा रही है कि विधानसभा चुनाव के जो परिणाम आये हैं वह भाजपा के इतने पक्ष में आयेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत करने की जबावदारी हम सभी की है। खासकर मीडिया के माध्यम से बाते जनता तक जाती है वह एक ठोस आधार स्तंभ होता है। हमें विपक्ष की भूमिका अनुशासनात्मक तरीके से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ताकत के साथ निभाना है। जीतू पटवारी ने मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के साथियों से कहा कि हमें अपना मनोबल बनाये रखना है, मीडिया में अपनी बात पूरी मुखरता के साथ करना है, भाजपा हमें समाप्त करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो न तो कभी डरी है न डरेगी। भाजपा कितने ही प्रपोगंडा रच ले, जनता के सामने उसकी हकीकत एक दिन सामने आ ही जायेगी। हमारे प्रवक्ता साथी पूरी दृढ़ता के साथ के साथ भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को उठाये। भाजपा ने जो घोषणा पत्र जनता और प्रदेश के विकास को लेकर जारी किया है, हर मुद्दों को मीडिया के माध्यम से पूरी मुस्तैदी से उठायें। जीतू पटवारी ने कहा कि 2 मार्च को माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मप्र में प्रवेश कर रही है, हम सभी को यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया के समक्ष अपनी बात रखने के लिए मुद्दों पर चर्चा साथ ही संगठन की गतिविधियों पर भी मुखरता से अपना पक्ष रखें।  प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने पूरी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम पूरे जोश के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।  इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले सहित मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्तागण उपस्थित थे।

शाह के दौरे पर जीतू पटवारी बोले- PM मोदी की गारंटी पूरी करें

Jitu Patwari said on Shah’s visit – Fulfill PM Modi’s guarantee, if you lie to ask for votes, thank you केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अमित शाह जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरी करें। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को कहा कि अमित शाह जी मोदी गारंटी पूरी करो। प्रबुद्धजनों से मिलना अच्छी बात है। देश के गृहमंत्री है उनको मिलना चाहिए। साथ में इस बात को भी व्यक्त करना होगा कि 2014 की मोदी गारंटी पूरी नहीं हुई है। 2023 में मध्य प्रदेश की जनता से किए वादे तभी पूरे हो सकते है, जब प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए दें। यदि झूठ बोलकर फिर वोट लेने आ गए है तो उनको धन्यवाद। अब मध्य प्रदेश की जनता जाग गई है। जनता से अनुरोध है कि इनके झूठ को समझो। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे सिर्फ देश या सिर्फ मध्य प्रदेश में खुशी नहीं है। पूरे ब्रह्माण में खुशी है। लेकिन भगवान राम के भक्तों से सरकार ने जो वादे किए उनको पूरा करें।

कमलनाथ का BJP पर हमला कहा, ”रोजगार की बातें सिर्फ विज्ञापन और पोस्टर तक सीमित Kamal Nath’s attack on BJP said, “Talks about employment are limited only to advertisements and posters.” कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आरोप लगाया कि इस समय देश और प्रदेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है बेरोजगारी. केंद्र और राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने देश में हो रही भर्ती परीक्षाओं और बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा ”इस समय देश और प्रदेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है – बेरोजगारी. केंद्र और राज्य सरकार न सिर्फ नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही हैं बल्कि उससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि रोजगार देने की उनकी कोई नियत ही नहीं है.” कमलनाथ ने कहा, ”रोजगार की बातें सिर्फ विज्ञापन और पोस्टर तक सीमित रह गई है. प्रदेश का हाल यह है कि पहले तो कोई भर्ती परीक्षा नहीं होती और अगर भर्ती परीक्षा होती है तो उसके रिजल्ट घोषित नहीं किए जाते और जब रिजल्ट घोषित होते हैं तो उसमें भर्ती घोटाले के आरोप लग जाते हैं और जब यह आरोप लग जाते हैं तो सरकार घोटाले को दबाने की कोशिश करने लगती है.” कमलनाथ ने कहा, ”नतीजा यह होता है कि कोई प्रत्यक्ष बेरोजगार होता है तो कोई चयनित अभ्यर्थी के रूप में बेरोजगार होता है तो कोई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने के कारण बेरोजगार रह जाता है.” कमलनाथ ने राहुल गांधी की तारीफ की कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, ”देश और प्रदेश के नौजवानों की यही आवाज श्री राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूप में उठा रहे हैं और जनता का ध्यान समाज के असली मुद्दों की तरफ ले जा रहे हैं ना कि उन मुद्दों की तरफ जो समाज को विभाजित करते हैं. समाज को जोड़ने की इसी पहल का नाम है भारत जोड़ो न्याय यात्रा. हम सबको इस यात्रा को सफल बनाना है ताकि खुशहाल मध्य प्रदेश और खुशहाल भारत का निर्माण संभव हो सके.”

तेजस्वी के बयान पर BJP नेता का पलटवार, कहा- जनता ‘अनाथ’ कर देगी

Bihar: BJP leader countered on Tejashwi’s statement, said- public will ‘orphan’ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ‘जन विश्वाश यात्रा’ पर निकले हुए हैं और उनके कार्यकाल में हुए कामों के बारे में जनता के बीच चर्चा कर रहे हैं.इस बीच उनके एक बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद फिर से जनता की याद आई है.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों ‘जन विश्वाश यात्रा’ पर निकले है और सूबे की जनता के बीच जाकर अपने पिछले सत्रह महीने के काम-काज को बता रहे हैं. नीतीश कुमार के सत्रह साल के शासन की तुलना अपने सत्रह महीने के शासन से करते हुए, तेजस्वी सीएम के साथ बीजेपी पर भी लगातार हमलावर हो रहे हैं. तेजस्वी यादव अपने भाषणों में यह बता रहे हैं कि पहले उनकी पार्टी माई से जानी जाती थी, अब उनकी पार्टी की पहचान बाप से होने लगी है, जिसमें बिहार के सभी जाति और धर्म के लोगों का समावेश है, इसी से मौजूदा सरकार घबरा रही है. बीजेपी ने किया पलटवार तेजस्वी यादव के बयान के बाद बीजेपी ने ना सिर्फ आरजेडी पर हमला तेज कर दिया बल्कि तेजस्वी यादव पर भी लगातार निशाना साध रही है.दरभंगा शहर से बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता से बेदखल होने के बाद अब बाप-बाप चिल्ला रहे हैं. आने वाले वक्त में बिहार की जनता उन्हें राजनीतिक रूप से अनाथ भी बनाने का काम करेगी.  बीजेपी नेता ने आरजेडी को परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि जब सत्रह महीने सत्ता में रहे, तब सिर्फ भ्रष्टाचार और उगाही की. जब सत्ता से बाहर हुए हैं, तो फिर से जनता की याद आई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet