लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 43 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई।
The second list of Congress candidates for 43 Lok Sabha seats was released for the Lok Sabha elections 2024.
The second list of Congress candidates for 43 Lok Sabha seats was released for the Lok Sabha elections 2024.
Digvijay Singh acquitted in defamation case पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है। ग्वालियर। जिला अदालत की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चल रहे मानहानि के दावे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को उन्हें दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि जिन तथ्यों को आधार बनाकर यह केस दायर किया गया है उनके हिसाब से मानहानि का दावा चलाए जाने योग्य नहीं है। जिला अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को दोषमुक्त कर दिया। दरअसल, एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा काे लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर मानहानि का मामला दायर किया था। आरोप यह था कि 31 अगस्त 2019 को भिंड प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने मीडिया से संवाद करते हुए बजरंग दल,आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद इस बयान को आधार बनाकर एडवोकेट अवधेश ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया था। यह थी विवादित टिप्पणी31 अगस्त 2019 को दिग्विजय सिंह ने भिंड के एक राजनीतिक कार्यक्रम में टिप्पणी करते हुए कहा था ‘कि एक बात मत भूलिए जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह भाजपा, आरएसएस व बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं। एक बात और बताता हूं कि पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम, गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं।’ दिग्गी बोले – नरोत्तम मिश्रा के यहां सीजीएसटी छापे में डेढ़ करोड़ मिले, सैकड़ों करोड़ मिलने थे ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट में फैसला आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में रिसोर्ट में सीजीएसटी छापे के सवाल पर कहा कि यह तौहीन की बात है। नरोत्तम मिश्रा के यहां डेढ़ करोड़ मिले हैं सैकड़ों करोड़ मिलने थे। इस रिसोर्ट में मिश्रा के बेटे भी डायरेक्टर हैं।
Deepak Joshi in the mood to return home, Arunoday Choubey from Sagar can also join BJP भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत से फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दीपक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दीपक जोशी के साथ पन्ना गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस जॉइन ली थी बता दें कि 2020 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ देवास जिले की हाटपिपल्या से कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी ने भाजपा जॉइन की थी। दीपक जोशी को हराकर मनोज चौधरी विधायक बने थे। चौधरी के बीजेपी में आने के बाद दीपक जोशी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट की संभावना नहीं बची थी। दीपक ने तत्कालीन शिवराज सरकार पर अपने पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी के स्मारक बनवाने में उदासीनता बरतने और खुद की उपेक्षा के आरोप लगाकर बीजेपी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दीपक ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी। एक दिन पहले: अरुणोदय चौबे का चुनाव लड़ने से इनकार बता दें कि एक दिन पहले रविवार को सागर जिले के खुरई से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अरुणोदय को सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस का दावेदार बताया जा रहा था। अरुणोदय ने फेसबुक पर लिखा है कि व्यक्तिगत कारणों से सागर लोकसभा सीट से अपना नाम वापस ले रहा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत करा दिया है। मेरे नाम पर विचार नहीं किया जाए।
To hide the scam, the state government set fire to Vallabh Bhawan, Jitu Patwari जीतू पटवारी ने कहा कि… मंत्रालय में पांच बार आग लग चुकी है और यहां घोटाले को दबाने के लिए आग लगाई गई है.. यह सरकार का पाप है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा आरोप वल्लभ भवन के सामने धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
Now elections do not matter to me, after all Uma Bharti, what signal should the party give? ‘मैं 2 साल के लिए पूर्ण आजादी चाहती हूं, अब मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता’ चुनाव नहीं लड़ने पर Uma Bharti ने क्यों कहा ऐसा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगी तो मेरे निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी और गंगा नदी के लिए काम एक साथ नहीं किया जा सकता। मैं 2 साल के लिए पूर्ण आजादी चाहती हूं। गंगा से जुड़े कार्यों को पूरा करूंगी। गंगा को लेकर जाति समुदाय या राजनीतिक दलों को लेकर कोई विवाद नहीं है। भोपाल। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगीं। मैं दो साल चुनाव नहीं लड़ूंगी। गंगा में जाति, संप्रदाय का कोई विवाद नहीं है। बीजेपी इस चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उमा भारती ने कहा कि मेरे लिए गंगा महत्वपूर्ण है। मैं अगले दो साल गंगा के लिए काम करूंगी। पीएम नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। जरूरत पड़ने पर मैं खुद चुनाव प्रचार करूंगी। 2 साल के लिए पूर्ण आजादी चाहती हूं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगी तो मेरे निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी और गंगा नदी के लिए काम एक साथ नहीं किया जा सकता। मैं 2 साल के लिए पूर्ण आजादी चाहती हूं। गंगा से जुड़े कार्यों को पूरा करूंगी। गंगा को लेकर जाति, समुदाय या राजनीतिक दलों को लेकर कोई विवाद नहीं है। पूरी योजना तैयार है, सभी अनुमतियां मिल चुकी हैं, सिर्फ गति धीमी हुई है। गंगा नदी से अधिक कोई मायने नहीं रखता उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी भी मिशन गंगा के लिए प्रतिबद्ध हैं। जरूरत पड़ी तो प्रचार में हिस्सा लूंगी, लेकिन चुनाव नहीं लड़ूंगी । हम चाहते हैं कि बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीते… पहले मैंने घोषणा की थी कि मैं चुनाव में खड़ी होऊंगी लेकिन अब मेरे लिए गंगा नदी से अधिक कोई मायने नहीं रखता। भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी उमा भारती ने कहा कि मोदी जी 400 से ज्यादा सीटें लेकर आए, अकेले बीजेपी को 400 से ज्यादा मिलें और एनडीए के पास भी 400 से ज्यादा सीटें होनी चाहिए। यह मेरे मन का भाव है। इसमें आपको जहां मेरा सहयोग लगे मैं करूंगी। मैंने पहले 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन अब मेरे लिए गंगा के लिए कुछ महत्व नहीं रखना।
6 MLAs missing from Rahul Gandhi’s rally, all from Kamal Nath’s stronghold; what sign भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 29 में से 25 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। अभी छिंदवाड़ा समेत 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने बाकी हैं। कांग्रेस की तरफ से नामों का ऐलान बाकी है । कांग्रेस दिग्गज और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को लेकर अटकलों का दौ खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। खबर है कि वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में छिंदवाड़ा छेत्र के 6 विधायक गैरमौजूद रहे। इतना ही नहीं खबरें हैं कि राज्य में एकमात्र सांसद नकुलनाथ भी यात्रा में सिर्फ पहले ही दिन शामिल हुए। साथ थे कमलनाथ लेकिन… बुधवार को बदनावर में रैली से कमलनाथ समेत सभी विधायक नदारद रहे। हालांकि, मंगलवार को कमलनाथ उज्जैन महाकाल मंदिर में राहुल के साथ थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि वह सीईसी बैठक के लिए गए हुए थे। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 29 में से 25 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। अभी छिंदवाड़ा समेत 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने बाकी हैं। खबर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल ने एमपी के सभी 66 विधायकों के साथ बैठक तय की थी। अखबार से बातचीत में कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे सीईसी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया था।’ अन्य 6 विधायकों को लेकर उन्होंने कहा, ‘वे दिल्ली में क्या करते? उन्होंने जानकारी दी कि सिर्फ छिंदवाड़ा विधायक ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्र के नेता भी बदनावर रैली में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने कहा, ‘छिंदवाड़ा के विधायक पहली रैली में भी शामिल नहीं हुए थे।’ खास बात है कि एमपी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का गढ़ माना जाता है और आदिवासी बहुल क्षेत्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, छिंदवाड़ा क्षेत्र के सभी 6 विधायक न्याय यात्रा के सभी 6 दिन गायब रहे। वहीं, नकुलनाथ सिर्फ एक ही दिन शामिल हुए थे। अखबार से बातचीत में सिंघार ने बताया, ‘विधायकों के पास अपने कुछ कारण हैं। वे निजी कारणों के चलते नहीं आए। कमलनाथ जी कल उज्जैन में थे।’ इधर, मंगलवार को ही छिंदवाड़ा से 7 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
Rahul Gandhi said in Badnawar of Dhar – You are not a forest dweller but the real owner of India. धार जिले के बदनावर में हुई जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। धार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो में यात्रा बुधवार को धार जिले के बदनावर तहसील में पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने उद्योगपति, युवा बेरोजगारी और जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और मोदी पर निशाना साधा। राहुल के स्वागत को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर बदनावर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। गांधी ने सभा में 16 मिनट का भाषण दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा गरीब और दलितों को अपमान करने की हैं। भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहना शुरू कर दिया। जो व्यक्ति जमीन का सबसे पहला मालिक था। वे आपको आदिवासी नहीं कहना चाहते हैं। यदि वे आपको आदिवासी कहेंगे तो आपको जल, जंगल और जमीन का हक देना पड़ेगा। वनवासी का मतलब वो लोग जो जंगल में रहते हैं। आदिवासी, वनवासी नहीं है जबकि हिंदुस्तान के ओरिजनल मालिक हो। हमने ट्राइबल बिल, जमीन हक, पैसा कानून और जंगल में हक दिया। क्योंकि हम आपको आदिवासी मानते हैं। भाजपा का कहना है कि आप वनवासी है। हम आपको ना जल, जंगल और जमीन देंगे। मध्य प्रदेश में 24 प्रतिशत हैं और देश में आठ प्रतिशत हैं, लेकिन हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट निकालें। 200 मालिकों में से आपको एक भी आदिवासी मालिक नहीं मिलेंगे। यदि हमारी सरकार बनती है तो जाति जनगणना और किसानों की फसल पर एमएसपी लागू करेंगे। इसके लिए कानून भी बनाएगे। नोटबंदी और जीएसटी से बंद हुए छोटे व्यापार उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल कालेज को फीस टाइम पर जमा करते हैं, लेकिन रोजगार मिलने का टाइम आता है तो कहते हैं कि रोजगार नहीं हैं। नोटबंदी के कारण छोटे बिजनेस बंद हो गए। देष में पूरा काम दो-तीन अरबपतियों के लिए हो रहा है। यदि सब कुछ बदलना हैं तो देष में जाति जनगणना की जाना चाहिए। जनगणना, हरित क्रांति और सफेद क्रांति जितना बड़ा कदम हैं। हम चाहते हैं कि इस देश में सामाजिक, आर्थिक और किसानों के साथ न्याय हो।कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास नहीं चाहते हैं। वो ईडी और सीबीआई से कांग्रेस को कुचलते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता जब भी भाषण देते हैं, कांग्रेस के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी और खरगे मिलकर कांग्रेस को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से क्यों निकाल दिया? देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ गई है- ये सब मोदी जी के जमाने में हुआ। पीएम मोदी नहीं चाहते कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई खत्म हो जाए। मोदी जी की मंशा है कि अमीर और अमीर हो जाए, गरीब और गरीब हो जाए।
BJP launches campaign chariot, public suggestions will be included in the resolution letter भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथों को रवाना किया है। ये रथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जनता के सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल करेगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डा.यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम करती है। एलईडी रथों के माध्यम से सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनता के साथ जुड़कर सुझाव लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार फिर सरकार बनने जा रही है। चारों एक ही नारा सुनाई दे रहा है अबकी बार 400 पार। दो-दो एलईडी रथ जाएंगेसीएम यादव ने कहा कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए दो-दो एलईडी रथ जाएंगे। सुझाव पेटियों के साथ-साथ हम जागृति रथ भी निकालेंगे। निश्चित विजय हमारे सामने है, लेकिन हम जनता के साथ खड़े होना चाहते हैं। इन रथों के माध्यम से लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी’ ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनाई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल गई है। विपक्ष ने कई हथकंडे और षड्यंत्र किए, लेकिन आर्थिक व्यवस्था हो, विकास के पैमाने, मानवीय संवेदना की बात हो या फिर कोविड का कठिन काल, हर चुनौतियों में प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व को सफल सिद्ध किया है। जाति आधारित गणना पर बोले रामेश्वर शर्माउधर, कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के देश में जाति आधारित गणना की मांग को लेकर कहा कि राहुल गांधी को भी अपनी जाति बतानी होगी। हम लोग सनातन प्रवृत्ति के हैं और हिंदू समाज में वर्ग-जाति का कोई उल्लेख नहीं होता है। राहुल गांधी अगर आपने जाति पूछना शूरू कर दी तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फिरोज खान का नाम किस जाति का है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के लोकसभा चुनाव में 10 से 12 सीटें कांग्रेस के जीतने के दावे पर कहा कि दस में से आगे का एक गायब हो जाएगा और कांग्रेस शून्य पर आ जाएगी। मैं तो यही प्रार्थना करूंगा कि कमल नाथ जी इस आयु में चुनाव हारने का झटका न खाएं।
Sharma’s house became “Modi’s family” कार्यालय और आवास की दीवारों “मैं हूँ मोदी का परिवार” के पोस्टर लगवाए अपने खानदान को देश मानने वाले परिवारवादियों को मोदी से पीढ़ा होना स्वाभाविक है। – रामेश्वर शर्मा भोपाल। अपने नवाचार, रचनात्मकता और कलपज्ञ बुद्धि के लिए प्रसिद्ध भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक ओर जहां लालू प्रसाद यादव के मोदी के परिवार पर टिप्पणी के बाद मोदी समर्थकों ने अपनी सोशल मीडिया पर नाम के साथ मोदी का परिवार लिखा तो वहीं दूसरी ओर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पर नाम परिवर्तन के साथ ही रचनात्मक बुद्धि का परिचय देते हुए एक और नवाचार किया है। श्री शर्मा ने मालवीय नगर स्थित अपने कार्यालय ‘युवा सदन’ एवं अपने पत्रकार कॉलोनी स्थित निवास के बाहर “मैं हूँ मोदी का परिवार” का पोस्टर लगवाया है। जो कि तिराहे से आवागमन करने वाले के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा का यह नवाचार लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। राहगीर यहां रुककर पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी ले रहे हैं।पोस्टर कैंपेन से सुर्खियों में आए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – जिन्होंने अपने परिवार को ही देश मानकर परिवार पोषण के लिए देश को ताक पर रख दिया था, आज उन्हें संपूर्ण देश को अपना परिवार मानने वाले मोदी जी से दिक्कत होना तय है। मोदी जी के कारण उनकी परिवारवादी राजनीति का खात्मा हो रहा है, भ्रष्टाचार में डूबे परिवारों की दुकान बंद हो गई है, इसलिए वह बौखला गए हैं। और मोदी जी के परिवार पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन कल से आज तक पूरा देश देख रहा है कि मोदी का परिवार कितना बड़ा है। देश का हर जवान, किसान, महिलाओं और बुजुर्गों ने सामूहिकता के साथ दिखा दिया कि मोदी जी अकेले नहीं है। यह देश उनका परिवार है। जिस तरह मोदी जी अपने परिवार की सेवा के लिए दिनरात परिश्रम पर उन्हें सुविधा दिलाते हैं, उसी तरह देशवासी भी मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए तन-मन-प्राण से खड़े हैं। इसी का परिणाम है कि आज मोदी का परिवार बढ़ता जा रहा है और परिवारवादियों का सफाया होता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि – मोदी जी के परिवार ने ठान लिया है कि इस बार मोदी जी को 400 पार का आशीर्वाद देना है।
Nyaya Yatra will reach Ujjain at around 3 pm today. राहुल गांधी की यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार आदि के भी शामिल होने की संभावना है। उज्जैन। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज शाजापुर शहर में प्रवेश किया। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी? शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश किया। शहर में कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये हैं।
Rahul Gandhi’s visit to Ujjain tomorrow, Congress leader seen in hoarding in Tripund कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच मार्च को उज्जैन नगरी में पहुंचेगी। यात्रा का आगमन मक्सी रोड से होगा। उज्जैन आगमन के बाद राहुल गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे। मंगलवार को राहुल गांधी युवा अधिकार रैली के रूप में महाकाल चौराहा से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। वे वाहन में सवार रहकर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। रोड शो के समापन पर देवासगेट चौराहे पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद यात्रा के साथ राहुल गांधी बडऩगर मार्ग की तरफ आगे बढ़ेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में रहेगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में भी होर्डिंग-बैनर लगा दिए गए है। लेकिन शहर में लगे भारत जोड़ो नया यात्रा के होर्डिंग अनायास ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, क्योंकि इन होर्डिंग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सिर पर त्रिपुंड लगा हुआ है। जोकि शहर भर में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में राहुल गांधी उज्जैन में युवा अधिकार रैली निकालेंगे। बडऩगर में महिला संवाद होगा। इसमें राहुल गांधी महिलाओं के हित में काम करने वाले विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, उज्जैन में युवा अधिकार रैली होगी। इसमें वे अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं से संवाद करेंगे। हर पॉइंट के लिए एक प्रभारी नियुक्तकांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम ,संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं। रोड शो के पहले महाकाल दर्शनकांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। यहां स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद कायथा में विधायक महेश परमार और विजयगंज मंडी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा।
Mohan Yadav changed X’s bio, wrote ‘Modi’s family’ in front of his name अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत अब राज्य स्तर पर भी बीजेपी के बड़े नेता अपना एक्स बायो बदल रहे हैं और अपने नाम के आदे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ रहे हैं. लालू यादव के आरोपों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया नारा दे दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरा देश ही मेरा परिवार है’. इसके बाद से बीजेपी नेताओं ने एक नया अभियान ही शुरू कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बायो बदल लिया है. उन्होंने अपने नाम के आगे (मोदी का परिवार) जोड़ लिया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपना बायो चेंज किया.
Rahul said in Nyay Yatra – MNREGA budget was closed and given to industrialists; Questions raised on ‘Agniveer’ also शिवपुरी में माधव चौक पर युवाओं को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी Bharat Jodo Nyaya Yatra Shivpuri: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को एमपी के शिवपुरी में पहुंची। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निवीर योजना, मनरेगा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं से संवाद किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी का रोड शो हुआ। उसके बाद शहर के माधव चौक चौराहे पर एक आमसभा हुई। कार पर ही बैठकर राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट बंद कर दिया और यह बजट देश के 15-20 बड़े उद्योगपतियों को दे दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा के बजट से आम लोगों व ग्रामीणों को रोजगार मिलता, लेकिन मोदी जी कहते हैं कि बेकार योजना है। लेकिन मैं पूछता हूं कि जिन 15-20 लोगों को 16 लाख करोड़ रुपये दे दिया गया है, उनको (आम लोगों को) यह रुपया क्यों दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी में राहुल गांधी का रोड शो सुबह नौ बजे होना था, जिसके लिए उन्हें ग्वालियर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिवपुरी आना था। लेकिन ग्वालियर से हेलीकॉप्टर उड़ने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई। इसके बाद राहुल गांधी ग्वालियर से शिवपुरी सड़क मार्ग से आए। इस मामले में शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जान-बूझकर ग्वालियर से शिवपुरी के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी। हेलीकॉप्टर की वजह रोड से आने के कारण राहुल गांधी का पूर्व नियोजित रोड शो सुबह 9:00 बजे की बजाय करीब 10:30 बजे शुरू हुआ। इसके बाद 11:00 बजे शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर आमसभा को राहुल गांधी ने कार पर बैठकर ही संबोधित किया।सरकारी कंपनियों का किया जा रहा निजीकरण’मनरेगा का बजट बंद किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल बड़े उद्योगपति जिनमें अदानी और अंबानी शामिल हैं, को ही लाभ पहुंचा रही है। गांधी ने कहा कि भारत में पुलिस फोर्स के लिए बनाए जाने वाली आर्म्स (बंदूकें) पहले सरकारी फैक्ट्री में बनती थीं, लेकिन इनका निजीकरण कर दिया गया। आज अदानी की कंपनी ने इजरायल की एक कंपनी के साथ ज्वाइंट कंपनी बनाकर बंदूक बनाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन बंदूक बनाने का काम इजराइल और चीन की कुछ कंपनियां करती हैं। टैग लगाकर इंडिया में यह बंदूक बना दी जाती है। इसका फायदा केवल कुछ चिह्नित उद्योगपतियों को मिल रहा है। पहले इससे सरकारी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन आज निजीकरण किया जा रहा है और लोगों से रोजगार छीना जा रहा है। ‘जानबूझकर नहीं की जा रही है जातिगत जनगणना’वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जानबूझकर जातिगत जनगणना नहीं की जा रही है। मैं हर बार कहता हूं कि जातिगत जनगणना कराएं, जिससे पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी और आदिवासी लोगों की संख्या साफ तौर पर निकलकर सामने आ सके। लेकिन इस पर केंद्र सरकार द्वारा कुछ नहीं बोला जा रहा है। ‘बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को नहीं दिखाया जाता है’राहुल गांधी ने कहा कि देश में तीन बड़े मुद्दे हैं। पहला बेरोजगारी, दूसरा महंगाई और तीसरा भ्रष्टाचार। लेकिन इन तीनों मुद्दों को गायब कर दिया गया है। मीडिया पर बड़े उद्योगपतियों का कब्जा है। मीडिया में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को नहीं दिखाया जाता है। वहां पर बॉलीवुड स्टार, फिल्म, क्रिकेट और भारत-पाकिस्तान के संबंधों को ज्यादा दिखाया जाता है, जिससे आपका ध्यान मुख्य मुद्दों से हट जाए। कांग्रेस नेता गांधी ने जीएसटी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी का पैसा निकालकर गरीबों की जेब से बड़े उद्योगपतियों और अमीरों की जेब में जा रहा है। इसे रिग्रेसिव टैक्सेशन (प्रतिगामी कराधान) कहते हैं। उन्होंने कहा कि सामान की खरीदी पर अमीर-गरीब को बराबर जीएसटी देना पड़ता है। लेकिन अमीर के लिए बड़ा हिस्सा उसके लिए कोई मायने नहीं रखता, लेकिन गरीब की आय का एक बड़ा हिस्सा निकलकर टैक्स के रूप में जीएसटी में चला जाता है। ‘अग्निवीर में न पेंशन मिलेगी, न शहीद का दर्जा देंगे’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि निजीकरण करके नौकरियां समाप्त की जा रही हैं। युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं पर थोपी जा रही है। उन्होंने सभा को संबोधित कर कहा कि अग्निवीर की नौकरी में जवान को गोली लग जाती है तो मौत पर न तो पेंशन मिलेगी और न ही शहीद का दर्जा मिलेगा। राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर कही ये बातइसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के कंपटीशन (प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी के दौरान पेपर लीक किए जा रहे हैं। पेपर लीक करने वाले कौन हैं, अमीर लोगों के बेटे हैं। गरीब व्यक्ति का बेटा कंपटीशन की तैयारी करता है, घंटों पढ़ाई करता है। लेकिन जब पेपर देने जाता है तो पेपर लीक हो जाता है। वहीं, दूसरी ओर अमीर का बेटा पेपर लीक कर उससे परीक्षा दे देता है।
Bharat Jodo Nyay Yatra; Rahul Gandhi’s visit to Scindia’s stronghold हेलीकॉप्टर की नहीं मिली इजाजत, अब ऐसे करेंगे सफर Rahul Gandhi in Madhya Pradesh: शिवपुरी में डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद यात्रा रुकेगी. यहां से राद्यौगढ़ के साडा कॉलोनी चौराहा पहुंचे. दोपहर में राहुल गांधी न्यू बस स्टैंड पर सभा करेंगे. Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार (4 मार्च) को तीसरा दिन है. राहुल गांधी आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में दस्तक देंगे. हेलिकॉप्टर की परमिशन नहीं मिलने की वजह से राहुल गांधी ग्वालियर से खुली जीप में रोड शो कर शिवपुरी पहुंचेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया के अनुसार राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से ग्वालियर आएंगे. मध्य प्रदेश शासन ने ग्वालियर से शिवपुरी तक के लिए हेलिकॉप्टर की परमिशन नहीं दी, इसलिए राहुल गांधी ग्वालियर बायपास से खुली जीप में सवार होकर रोड शो करेंगे. यहां से हेलिकाप्टर से गुना पहुंचेंगे. दिग्विजय के गढ़ में लंच ब्रेक तय शेड्यूल के अनुसार शिवपुरी में डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद यात्रा रुकेगी. यहां से राद्यौगढ़ के साडा कॉलोनी चौराहा पहुंचे. दोपहर में राहुल गांधी न्यू बस स्टैंड पर सभा करेंगे. जेपी यूनिवर्सिटी के पास लंच होगा. यहां से दोपहर 2.30 बजे यात्रा बीनागंज के लिए रवाना होगी. दोपहर 3 बजे यात्रा बीनागंज से चलेगी. 4.15 बजे ब्यावरा के पीपल चौराहा पर जनसभा आयोजित की जाएगी. जबकि शाम 5.15 बजे भाटखेड़ी में राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगी. भाटखेड़ी में पेट्रोल पंप के पास रात्रि विश्राम होगा. 5 मार्च का कार्यक्रम पांच मार्च को सुबह 8.00 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत होगा. सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में स्वागत होगा. दोपहर 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा. दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा. मक्सी में दोपहर का भोजन होगा. यही पर राहुल गांधी परीक्षार्थियों संवाद करेंगे. शाम 5 बजे राहुल गांधी उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो करेंगे. रात 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद यहां रात्रि विश्राम होगा.
Government will leave to visit Ramlala देवड़ा बोले-मोदी जी की 400 सीट से सरकार बनने की कामना करेंगे मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट के सदस्य सपत्नीक सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या रवाना होंगे। भोपाल ! अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद मंत्रालय से ही सभी मंत्री सपत्नीक वाल्वो बस से एयरपोर्ट रवाना होगी। इससे पहले मंत्रालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज मंत्रिमंडल अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा। यह सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुशहाली की कामना के साथ ही 400 सीट के साथ मोदी जी की सरकार बनने की कामना करेंगे। वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आज अयोध्या यात्रा जाने पर गर्व हो रहा है। कार सेवा में मैं माजूद था। मेरे साथ के दो साथियों का कार सेवा में निधन हो गया था। आज रामलला के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बता दें सरकार अयोध्या में मध्य प्रदेश की जनता के लिए भवन बनाकर धर्माशाला और सरयू नदी के किनारे सम्राट विक्रमादित्य घाट बनाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा था कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रि-मंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने अवश्य जाने का आव्हान किया ।