LATEST NEWS

सेवा भारती द्वारा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम, कन्या-पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर होने वाला कन्या-पूजन मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रि, जीवन में ऋतु परिवर्तन की महत्ता को भी स्थापित करती है। सनातन परंपरा में विद्यमान उपवास की अवधारणा और उसके लाभ को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था भी स्वीकार करती है। भारतीय संस्कृति मातृसत्ता की महत्ता को नमन करती है। हमारी संस्कृति में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और मां लक्ष्मी को धन संपदा की देवी के रूप में पूजा जाता है। भारतीय संस्कृति भोजन और भाव दोनों को महत्व देती है यह स्व से संपूर्ण ब्रह्मांड को एकाकार करने के विचार पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल द्वारा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित विशाल कन्या-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर कन्याओं का स्वागत और विधि-विधान से उनका पूजन भी किया। नवदुर्गा शक्ति संचय का पर्व है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति जीव मात्र से प्रेम और शांति का संदेश देती है। यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और देश का सामर्थ्य ही है, जिसके परिणामस्वरूप विश्व, शांति के लिए भारत की ओर देखता है। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष, शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर सभी देश आशा से देख रहे हैं। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। नवदुर्गा शक्ति संचय का पर्व है, देश भी शक्ति सम्पन्न हो तथा अधिक से अधिक शक्ति संचय की ओर हम अग्रसर हों, इसी उद्देश्य से सेवा भारती संस्था समाज के सभी वर्गों के कल्याण और हित संवर्धन के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेवा भारती के श्री रवि सेठी, श्री विमल त्यागी, गोविंदपुरा क्षेत्र के उद्योगपति, जन-प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।  

10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर: ममता ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा, मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया जाना चाहिए

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कुल्तुली में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया जाना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को 3 महीने में मौत की सजा मिले. वही, मामले को लेकर पीड़िता के परिवार की मांग के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. साथ ही इसको लेकर लोगों में गुस्सा है और राजनीति भी अपने चरम पर है. आज रविवार (06 अक्टूबर) को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कुल्तुली पुलिस थाने के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “नौ साल की बच्ची को बचाया नहीं जा सका? बच्ची को बचाने के लिए दो नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात नहीं किया जा सका! नाबालिग का शव शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले के कुल्तुली गांव में एक नहर में मिला. बच्ची के रिश्तेदार ने देखे खून के धब्बे 10 की बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया कि बच्ची के पूरे शरीर पर खून के धब्बे थे. एएनआई से बात करते हुए रिश्तेदार ने कहा कि उसने अस्पताल में बच्ची का शव देखा था. उसने दावा किया कि शुक्रवार शाम को ट्यूशन से वापस आते समय बच्ची लापता हो गई थी. रिश्तेदार ने बताया, ”लड़की के शरीर पर कई चोटें हैं. उसके पूरे शरीर पर खून के धब्बे थे. हाथ टूटे हुए थे. वह ट्यूशन से वापस आते समय लापता हो गई थी.” शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जयनगर इलाके में दलदली जमीन से लड़की का शव बरामद किया. ‘पुलिस ने की मामले की अनदेखी’ रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि जब लड़की के पिता पुलिस स्टेशन गए थे तब पुलिस ने मामले की अनदेखी की. उन्होंने कहा, “उसके पिता ने उसे हर जगह खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वह उसे नहीं ढूंढ़ पाया तो वह पुलिस स्टेशन गया, लेकिन पुलिस ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया और उसे जयनगर पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा. पुलिस ने मामले की अनदेखी की.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- एआई को दुनिया के लिए परमाणु बम जिनता खतरनाक, तेजी से उभर रही यह टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को दुनिया के लिए परमाणु बम जिनता खतरनाक बताते हुए कहा कि तेजी से उभर रही यह टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया को अगले दशक में गहराई तक प्रभावित करेगी। नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ और वित्त मंत्रालय की साझेदारी में आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि एआई आने वाले समय में काफी बढ़ने वाला है और देशों को इसके प्रभावों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह वैश्विक इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण कारक बनने जा रहा है। दुनिया के लिए “एआई कुछ इतना खतरनाक होगा, जितने एक समय पर परमाणु बम थे”। विदेश मंत्री ने कहा कि जनसांख्यिकी, कनेक्टिविटी और एआई वैश्विक व्यवस्था को बदल देंगे। अगले दशक में वैश्वीकरण को हथियार बनाया जा सकता है और दुनिया को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। दुनिया में कई लोग इसे बेरोजगारी और क्रांति के अन्य नकारात्मक प्रभावों के लिए दोषी मानते हैं। विदेश मंत्री ने कहा, “वैश्वीकरण पर सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया ने पिछले दशक में गति पकड़ी है। वैश्वीकरण की वास्तविकताएं अनिवार्य रूप से संरक्षणवाद से टकराती हैं।” जयशंकर ने आगे कहा कि आज के युग में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका केवल एक दर्शक की रह गई है। उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र एक पुराना बिजनेस है, जो जगह काफी ले रहा है, लेकिन दुनिया के मुताबिक बदल नहीं रहा है।” मध्य पूर्व के देशों में चल रहे संघर्ष पर जयशंकर ने कहा कि आज के समय में लड़ाई केवल आर्थिक गलियारा, जमीन और समुद्र के लिए हो रही है, लेकिन भविष्य में लड़ाइयां जलवायु परिवर्तन के लिए भी होंगी।

अबूझमाड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी। वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे। करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मारे गये नक्सलियों के नाम व पद दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है।

पुडुचेरी में योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में देने का निर्णय

पुडुचेरी हम अक्सर सुनते हैं कि त्योहारी सीजन में कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स पेश करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार भी त्योहार पर ऑफर देती है? जी हां, ऐसी ही एक खबर सामने आई है। पुडुचेरी की सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर खास ऑफर निकाला है। इस योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उन सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आते हैं। दरअसल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को दिवाली के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने बताया कि दिवाली से पहले, कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाएंगे। यह निर्णय विभिन्न वर्गों से मिली मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राशन की दुकानों का फिर से खुलना रंगासामी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी परिवारों को मुफ्त चावल और चीनी वितरित किया जाएगा। इसके लिए पहले से बंद पड़ी राशन की दुकानें फिर से खोली जाएंगी, ताकि लोगों को आसानी से सामग्री मिल सके। कर्मचारियों को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को, जिन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, दुकानें खुलने पर एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, पुडुचेरी सरकार ने चावल और चीनी की आपूर्ति के लिए आवश्यक कॉन्ट्रैक्ट भी अंतिम रूप दे दिया है। लाखों परिवारों को लाभ रंगासामी ने कहा कि इस मुफ्त वितरण योजना के लिए चावल और चीनी की खरीद के लिए विशेष धनराशि निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लगभग तीन लाख परिवार शामिल हैं, जो इस योजना का लाभ उठाएंगे। इस प्रकार, दिवाली के मौके पर यह पहल पुडुचेरी सरकार की ओर से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें त्यौहार की खुशियों का अनुभव करने में मदद मिलेगी।

भोपाल में फैक्ट्री से मिली 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स, दो गिरफ्तार

भोपाल गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), मध्य प्रदेश एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, दिल्ली की टीम ने एमडी ड्रग के विरुद्ध चल रहे अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसियों ने भोपाल के बागरोदा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग और इसे बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल जब्त किया है। इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। जांच एजेंसियों ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गुजरात के गृहमंत्री ने दी बधाई गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने खुद कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा, ‘यह उपलब्धि हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ड्रग्स की तस्करी से लड़ने में उनके अथक प्रयास को दर्शाती है। उनका प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और सेहत की सुरक्षा के लिए अहम है। उनका यह समर्पण सच में तारीफ के काबिल है। भारत को सुरक्षित और सेहतमंद राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका साथ देना जारी रखें।’

लालसोट में सड़क हादसे के दौरान 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 से अधिक लोग घायल, थाने में मच गया बवाल !

दौसा दौसा जिले के लालसोट तहसील में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । तो चलिए बात करते हैं कि दौसा जिले में ऐसी क्या घटना हो गई कि लालसोट थाने में बवाल मच गया। हालांकि दौसा जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है, लेकिन रविवार को हुई घटना को जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो बताते चले कि दौसा के लालसोट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए । जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है । बात करते हैं पूरे घटनाक्रम की तो रोडी से भरा हुआ एक डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था, जहां उसके अचानक ब्रेक फेल हो गए । इस दौरान डंपर ने कई बाइक सवारों को रौंदते हुए एक बस को टक्कर मार दी । जिसके बाद घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हो गए । हालांकि बस में कोई सवारियां नहीं बैठी हुई थी नहीं तो और भी लोगों की जानें जाने की संभावना बढ़ सकती थी । वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लालसोट थाने का घेराव शुरु कर दिया । जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए । आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । जहां लालसोट थाना अधिकारी महावीर सिंह ने मोर्चा संभाला । इस मामले पर लालसोट एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामला सुबह का है जब एक डंपर घाट की ढलान उतरते समय ब्रेक फेल का शिकार हो गया और उसने अपना संतुलन होते हुए लालसोट शहर में खड़े कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारी । जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और कुछ लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया है, जहां उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है । इधर दौसा एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि लालसोट में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो चुके हैं जिनका इलाज जारी है । दुर्घटना में ब्रेक फेल होने के बाद डंपर ने करीबन तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप और एक बस को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया । उधर मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और थाने पर प्रदर्शन लगातार जारी है । जहां हजारों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने रोड को जाम कर दिया है ।  

शिमला की संजौली मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर तोड़ेगी तीन फ्लोर

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तोड़ने के लिए कहा है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ था, लेकिन अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए आवेदन के बाद सुनाया है. संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि आने वाले दो महीनों के अंदर मस्जिद के अवैध रूप से बनी तीन मंजिलों को तोड़ना होगा. साथ ही इस काम में आने वाला सारा खर्च मस्जिद कमेटी उठाएगी. कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का काम मस्जिद प्रधान की देखरेख में होने का आदेश दिया है. संजौली मस्जिद के निर्माण का काम साल 2009 में शुरू हुआ था. साल 2010 आते-आते मस्जिद के निर्माण पर विवाद शुरू हो गया था. 2018 में बनी पांच मंजिला मस्जिद की इमारत विवाद बढ़ने के दो साल बाद यानी 2012 में वक्फ बोर्ड ने मस्जिद बनाने की अनुमति दी थी. जिसके बाद 2013 में एक व्यक्ति ने मस्जिद की ओर से एक मंजिला इमारत बनाने का प्रस्तावित नक्शा निगम में दिया था, लेकिन 2018 तक मस्जिद कमेटी ने बिना किसी वैध मंजूरी के पांच मंजिला इमारत बना डाली थी. तभी से इस मस्जिद को लेकर विवाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गया था. इस पूरे विवाद पर लोगों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई. जिसको जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाना चाहिए. वक्फ बोर्ड ने माना 2 मंजिल अवैध बीते दिनों इस मामले में हिंदू संगठन के नेताओं ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था. उनकी भी यही मांग थी कि प्रदेश भर में बनी सभी मस्जिदों की जांच की जानी चाहिए. कोर्ट ने मस्जिद के अवैध मंजिल को तोड़ने का फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन के बाद सुनाया है. एप्लीकेशन में मस्जिद कमेटी ने खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव रखा था. संजौली मस्जिद विवाद पर शिमला वक्फ बोर्ड ने भी माना है कि संजौली मस्जिद की दो मंजिल अवैध है.  

“शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम बोले- शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रवींद्र भवन में “शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में 3 महानुभावों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुसुमलता केडिया, डॉ रामचंद्रन आर और प्रोफेसर के के अग्रवाल को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, एक लाख रुपए का चेक, सिल्वर प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि- हमारे देश में करोड़ों ऋषि मुनियों ने जन्म लिया और रिसर्च कर 4 वेद और 18 पुराण लिखे. उनकी ही रिसर्च को आज पीएचडी (phd) की उपाधि दी गई है. बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग गुरुकुल की परंपरा को छोड़कर आज बच्चों को कान्वेंट स्कूल में पढ़ा रहे है. कान्वेंट की व्यवस्था में नकारात्मक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. आज हम सब लोग यह संकल्प लें कि और गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे. ऋषि मुनियों की संपदा की सोच बनी रहे. हम आध्यात्मिकता में जीने की कोशिश करें. शिक्षा से पहले दीक्षा जरूरी है, जब तक दीक्षा नहीं होगी तब तक कैसे शिक्षा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा- शिक्षा का विकास हो रहा तो भ्रष्टाचार भी हो रहा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी बढ़ रही है. अमेरिका में स्कूल में बच्चे ही बच्चे को गोलों मार रहे है. कुछ न कुछ मौलिक गड़बड़ है उसको ठीक करना है, मंथन भी चल रहा है. इसीलिए नई शिक्षा नीति भी केंद्र सरकार लाई है. स्मार्ट क्लासेस चल रही है, बहुत बात हो रही है इससे आदमी बनाना चाहती है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि-शिक्षकों गुरुओं का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे, भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

राजनांदगांव छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार की रात डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए। इधर, प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गई है। प्रशासन ने की अपील, व्यवस्था बनाएं रखने करें सहयोग श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंच रहे हैं। कलेक्टर शसंजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें। भीड़ की अधिकता को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भीड़ में बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को पहले जाने का अवसर दें और भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें। श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें।

शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है।

असीरगढ़ किले के पास खेतों में मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह से लोग जुटे खुदाई में

बुरहानपुर मुगल शासकों की पसंदीदा जगह रहे बुरहानपुर जिले में इन दिनों सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैली हुई है। बताया जा रहा है कि इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के लिए की गई खोदाई के दौरान एक खेत से सोने के सिक्के निकले थे। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर और असीरगढ़ किले के पास है। यह अफवाह तेजी से असीरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीण रात में वहां पहुंच कर खोदाई कर रहे हैं। सिक्कों पर उर्दू और अरबी भाषा में कुछ लिखे होने की बात हालांकि, अब तक एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी ग्रामीण को सोने के सिक्के मिलने की पुष्टि हुई हो अथवा प्रशासन के पास उन्हें जमा कराया गया हो। क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के मुताबिक ये सोने के सिक्के मुगलकाल के हैं। इनमें उर्दू अथवा अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पुरात्तवविदों और कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। पहले भी मिले हैं सोने के सिक्के पुरातत्वविद और डीएटीसी के सदस्य कमरुद्दीन फलक के अनुसार एतिहासिक असीरगढ़ के किले में मुगल बादशाह के डर से तत्कालीन कई अमीरों ने शरण ली थी। उन्होंने अपना खजाना असीरगढ़ किले के पास ही जमीन में दबा दिया था। बाद में उनकी मृत्यु हो गई और खजाना वहीं गड़ा रह गया। पहले भी आसपास के क्षेत्र में मुगलकालीन सिक्के लोगों को मिल चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने भी जिला प्रशासन से पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि यह अफवाह है तो इसे फैलाने वाले षड़यंत्र रच रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सराफा बाजार में सिक्के खपाए असीरगढ़ क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई खेत मालिकों और ग्रामीणों को सोने के सिक्के मिले हैं। उन्होंने इन सिक्कों को स्थानीय सराफा व्यापारियों के यहां खपा दिया है। हालांकि कैमरे के सामने कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन जिस तरह से खेतों और पहाड़ियों में खोदे गए ताजा गड्ढे मिल रहे हैं, उससे यह तो साफ है कि ग्रामीण रात में वहां खोदाई कर सोने के सिक्कों की तलाश कर रहे हैं।

अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी, अंतरिक्ष में उठने वाला है भयानक तूफान

नई दिल्ली. अंतरिक्ष में बड़ी आंधी उठने वाली है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि यह बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकराने वाला है। ऐसे में इस बात को भी समझने की आवश्यक्ता है कि यह भारत को कितना प्रभावित करेगा। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इलेक्ट्रॉनिक संचार को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सौर तूफान, कणों, ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्रों और सामग्री का अचानक विस्फोट है जो सूर्य के कारण सौर मंडल में विस्फोट होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को बाधित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विशेषज्ञों ने कहा कि उन्होंने भारतीय उपग्रह ऑपरेटरों को सभी एहतियात बरतने के लिए सूचित किया है। अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि तूफान नीले ग्रह की ओर बढ़ रहा है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, “कुछ दिन पहले सौर उर्जा भड़क उठी थी। वह मई में हुई भड़क के समान ही शक्तिशाली है। इसलिए हम मैग्नेटोस्फीयर में किसी तरह के हस्तक्षेप की उम्मीद करेंगे। लेकिन हम इंतजार करना और देखना चाहेंगे क्योंकि पृथ्वी से टकराने में कुछ दिन लगते हैं। हम आज रात या कल रात कुछ करने की उम्मीद करते हैं ताकि पता चल सके कि कुछ हो रहा है या नहीं।” डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, “भविष्यवाणियां हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं भी हो सकता है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।” मई में आए शक्तिशाली सौर तूफान ने उत्तरी गोलार्ध में ऑरोरा डिस्प्ले का निर्माण किया। जब यह तूफान पृथ्वी की ओर आता है तो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में एक बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसे भू-चुंबकीय तूफान कहा जाता है। यह रेडियो ब्लैकआउट, बिजली की कटौती और ऑरोरा जैसे प्रभाव पैदा कर सकता है। हालांकि वे पृथ्वी पर किसी को भी सीधे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, क्योंकि ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल हमें इन तूफानों से सबसे खराब होने से बचाता है।

एशिया कप 2025 का फॉर्मेट होगा टी20, रोहित ओर विराट नहीं ले पाएंगे भाग

नई दिल्ली. एशिया कप की मौजूदा चैंपियन भारत की टीम है, जिसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रोहित-विराट के फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि भले ही दोनों खिलाड़ी पिछले एशिया कप में खेले हों और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे, जो 2025 में आयोजित होने वाला है। इसके पीछे कारण आप यहां जान लीजिए। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा। ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा भी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें वुमेंस एशिया कप, मेंस अंडर 19 एशिया कप, मेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, वुमेंस अंडर 19 एशिया कप और वुमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप शामिल है। इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे। इसके अलावा बात इस पर करते हैं कि जब एशिया कप अगले साल यानी 2025 में भारत में खेला जाएगा तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं खेलेंगे? इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है। 2025 में दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet