LATEST NEWS

पटवारी भर्ती रद करने की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में लिया

Demonstration in Bhopal demanding cancellation of Patwari recruitment, police detained protesting youth. प्रर्दशनकारी युवाओं की मांग है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष जांच दल ( एसआइटी) का गठन किया जाए। नियुक्ति प्रक्रिया रद हो। भोपाल। एक तरफ जहां पटवारी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है, वहीं इसका विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है। पटवारी भर्ती रद करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी में प्रदेशभर से अभ्यर्थी पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा एमपी नगर में ज्योति टाकीज के पास स्थित शेड में एकत्र हुए और यहां से रैली की शक्ल में वल्लभ भवन (मंत्रालय) का घेराव करने निकले। इन प्रर्दशनकारी युवाओं में अनेक महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, हिरासत में लियायुवाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कर्मचारी चयन मंडल कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी। ये प्रदर्शनकारी युवा बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुए जैसे ही व्यापमं चौराहे तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ये युवा मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड के दफ्तर से वल्लभ भवन की ओर कूच रहे थे। पुलिस उन्हें गाड़ियों में भरकर थाने ले गई। नेशनल एजुकेडेट यूथ यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग है कि बगैर निष्पक्ष जांच के की जा रही पटवारियों क नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए क्योंकि सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने शंका को सही ठहराते हुए जांच के आदेश दिए थे। अभ्यर्थियों ने छात्रों ने जांच आयोग को सबूत ले जाकर दिए थे। किंतु बिना जांच रिपोर्ट जारी किए नियुक्ति की जा रही है। पटवारी भर्ती में जमकर धांधलीउनका आरोप है कि बिना जांच रिपोर्ट जारी किए सरकार पिछले दरवाजे से 10 से 15 लाख में पेपर खरीदने वालों को नियुक्ति दे रही है। इस पूरी परीक्षा में 45 से 50% घोटाला हुआ है। यदि निष्पक्ष जांच होती तो यह तमाम लोग जेल में होते। सरकार डाक्युमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर चंद फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन प्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का जो गोरख धंधा जो अलग- अलग जिलों में जारी है, उन एक भी अधिकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और ओबीसी आरक्षण मुद्दे का समाधान जैसी कुछ अन्य मांगें भी कर रहे हैं। कमल नाथ ने बोला सरकार पर हमलाराजधानी में बेरोजगार युवाओं के इस प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार और बहुत से सरकारी पदों पर भर्ती न होने के खिलाफ प्रदेश के नौजवान आज भोपाल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन युवकों की मांग है कि पटवारी भर्ती परीक्षा को दी गई क्लीन चिट सही नहीं है और गलत तरीके से पास हुए लोगों पर कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान लगातार नौजवान यह मुद्दे उठाते रहे और डा. मोहन यादव सरकार में भी युवाओं को सरकारी नौकरियों में होने वाले इस भ्रष्टाचार और सरकार के उदासीन रवैये से जूझना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी उदासीनता की तिहरी मार से परेशान है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी न देने का मन बना लिया है और प्रदेश को भ्रष्टाचार के रास्ते पर धकेल दिया है। बता दें कि बीते दिनों ऐसी ही मांग को लेकर इंदौर पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली भी निकाली थी।

ब्रह्माकुमारीज की द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा से शिवमय हुआ आमला

Amla became Shiva-like due to Brahma Kumaris’ Dwadash Jyotirlinga Yatra. हरिप्रसाद गोहे आमला । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा मंगलवार आमला नगर में विशाल एवं भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया गया । ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों द्वारा ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर शिव ध्वज फहराकर शिवरात्रि पर्व मनाया बाद यात्रा निकाली गई । इस यात्रा के द्वारा इस धरा पर परमात्मा शिव के अवतरण का दिव्य संदेश दिया गया । यात्रा के द्वारा बताया गया कि कलयुग रूपी घोर रात्रि के समय परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है और वह अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर हमारे जीवन में ज्ञान प्रकाश से दिव्य गुण लाते हैं और जब मनुष्य गुणवान बन जाता है तो नई सतयुगी सृष्टि , स्वर्ग की सृष्टि में जाने की वह पात्रता धारण कर लेता है अर्थात मानव ही देव मानव बन जाता है देवता बन जाता है तथा परमात्मा इस पुरानी कलयुग की दुनिया को परिवर्तन कर नई सतयुग की दुनिया लाते हैं। ब्रह्मा कुमारीज ने इस यात्रा के द्वारा सभी का आह्वान किया है की इस सृष्टि पर अवतरित हो चुके परमात्मा को पहचान कर वे भी अपने संस्कारों के परिवर्तन से संसार परिवर्तन के इस देवी कार्य में सहयोगी बने और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएं । द्वादश ज्योतिर्लिंग का रथ बनाकर हुआ नगर भ्रमण ।यात्रा में परमात्मा शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग को रथ पर सजाकर सारे नगर का भ्रमण कराया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग में महाकालेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, विश्वनाथ, बैद्यनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ,मल्लिकार्जुन आदि 12 ज्योतिर्लिंग को सजाकर यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से आमला निवासी सभी शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी हुआ। यात्रा ब्रह्माकुमारी की सेवा केंद्र से निकलकर शहर के मुख्य स्थान से होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारी केंद्र पहुंची। यात्रा ने बोड़खी की और आमला के मुख्य मार्ग का भ्रमण किया तथा भक्तों को शिव बाबा के दर्शन कराए। मनाई 88वी त्रिमूर्ति शिव जयंतीसारनी से पधारी बी के सुनीता दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव को इस धरा पर अवतरित हुए 88 वर्ष हो चुके है। वे साधारण मानव ब्रह्मा तन का आधार लेकर श्रृष्टि परिवर्तन का कार्य कर रहे है। निकट भविष्य में शीघ्र ही स्वर्गिक सृष्टि की स्थापना होने वाली है। इसके लिए परमात्मा हमे राजयोग सीखा रहे है। वही आमला सेवाकेंद्र संचालिका बी के हेमलता बहन ने बताया की ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्र पर निशुल्क राजयोग प्रशिक्षण दिया जाता हैं जिसे कोई भी व्यक्ति आके सिख सकता है ।

मेडिकल संचालकों के ऊपर नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्यवाही इधर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने भी की जाच पडताल दुकानों को किया गया सील

Action taken against medical operators for violating rules. Food Safety Administration also investigated and shops were sealed. कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिले के औषधि निरीक्षक द्वारा विगत दिवस लखेरा स्थित विभिन्न दवा दुकानों मेसर्स माँ मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स, मेसर्स राय मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मेसर्स शेल मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स शिवा मेडीकोज, मेसर्स प्रिया मेडीकोज की जांच की गई।जांच के दौरान मेसर्स माँ मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स, मेसर्स शेल मेडीकल स्टोर्स, मेसर्स शिवा मेडीकोज एवं मेसर्स प्रिया मेडीकोज में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियम 65 का उल्लंघन पाया गया तथा मुख्यतः सभी दुकानों में बिल बुक नियमानुसार संधारित नहीं पाई गई।औषधि अनुज्ञापन अधिकारी मनीषा धुर्वे ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त दुकानों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब प्राप्ति उपरांत औषधि प्रसाधान सामग्री अधिनियम 1940 के नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। बिना लायसेंस दुकान हो रही थी संचालित, बगैर लाइसेंस दुकान संचालन पर दुकान को किया गया सील मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गल्ला मंडी पहरुआ कटनी स्थित कुंज बिहारी वल्लभ दास फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गुड़, शक्कर, नारियल का व्यवसाय बिना एफ.एस.एस.ए.आई लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के करते पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सील बंद किया गया, तथा शक्कर, गुड के सैंपल लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजनें की कार्यवाही की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी निरीक्षण के दौरान दुकान में लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नही पाए जाने के अलावा लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन कर व्यवसाय करते पाये जाने पर दुकान संचालक को अधिनियम की धारा 32 के तहत 14 दिवस में नियम के तहत शर्तो का पालन नहीं पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किये जानें का नोटिस दिया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

भोपाल सतपुड़ा भवन से हटकर अब उज्जैन जाएगा धर्मस्व विभाग का मुख्यालय

The headquarter of endowment department will now move from Bhopal Satpura Bhavan to Ujjain. बताया जा रहा है कि मुख्यालय की शिफ्टिंग के पीछे का कारण उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ है. हर 12 वर्ष में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है. भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. इस विभाग का डायरेक्ट्रेट अब भोपाल से हटाकर सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में शिफ्ट किया जाएगा. सीएम ने इस संबंध में एक नोटशीट विभाग को भेजी है. विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के पास प्रस्ताव भेजा है. बता दें यह संचालनालय तीर्थ दर्शन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों का आयोजन करता है. वर्तमान में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय सतपुड़ा भवन, भोपाल में संचालित होता है. शिफ्टिंग के पीछे सिंहस्थमुख्यालय की शिफ्टिंग के पीछे का कारण उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को बताया जा रहा है. हर 12 वर्ष में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है. अगस्त सिंहस्थ 2028 में होना है, इसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की बड़ी भूमिका रहेगी. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन में शिफ्ट होने के बाद पूरा स्टाफ वहीं बैठेगा. हालांकि विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य स्टाफ भोपाल में ही बैठेगा. शिफ्टिंग की तैयारी की जा रहीधार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई रमेश के अनुसार सरकार की मंशा अनुसार धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग डायरेक्ट्रेट उज्जैन में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है.

नगरपालिका की बैठक के दौरान दो भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हुई हाथापाई, चले लात-घूंसे

There was a fierce scuffle between two BJP councilors during the municipal meeting, kicking and punching took place. गुना में मंगलवार को नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान भाजपा के दो पार्षदों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बता दें कि इनके बीच जलकार्य के मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। गुना। लंबे समय बाद नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक के दौरान भाजपा के दो पार्षदों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इनके बीच जलकार्य के मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, परिषद की बैठक के बाद वार्ड-11 के पार्षद बृजेश राठौर द्वारा सीवर लाइन के लिए खुदी सड़कों के पैचवर्क का मुद्दा उठाते हुए जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित ढिमरी से सवाल-जवाब किए जा रहे थे। इसमें कहा कि डेढ़ साल से उक्त सड़क खुदी पड़ी है। मरम्मत के सवाल पर प्रभारी ठेकेदार से बात करने का बोल रहे हैं। भाजपा पार्षद आपस में भिड़ेपार्षद बृजेश राठौर ने कहा कि मुझे उससे क्या मतलब, मैं तो प्रभारी से बात करूंगा। इसी बीच जलकार्य समिति प्रभारी व वार्ड-22 के पार्षद राजू ओझा बीच में जवाब देने लगे। इस पर दोनों भाजपा पार्षदों में लड़ाई होने लगी। उनके बीच गरमागरमी इतनी बढ़ गई कि दोनों अपनी कुर्सियों से उठकर हाथापाई करने लगे। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि और अन्य पार्षदों ने उठकर बीच-बचाव कराया और दोनों को अलग किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं, मामला शांत होने के बाद परिषद सभाकक्ष के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ। हालांकि, अध्यक्ष व अन्य पार्षदों की समझाइश के बाद किसी ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। नपा का बजट पेशबता दें कि नगरपालिका परिषद की इस बैठक के दौरान करीब 285.18 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जो 1.46 लाख बचत का है। इसी तरह नपा जल प्रकोष्ठ का लगभग 109.35 करोड़ का बजट पेश किया गया, जो 20 हजार रुपये बचत का रहा।

जनता दुखी है साहब, हाथ जोड़ रहे हैं, पांव पड़ रहे हैं साहब , उमाकांत शर्मा

The public is sad sir, hands are folded, feet are falling sir, Umakant Sharma मध्य प्रदेश के विदिशा में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एसडीएम के पैर पड़ते दिख रहे हैं। कह रहे हैं कि जनता दुखी है साहब। हाथ जोड़ रहे हैं। पांव पड़ रहे हैं। कुछ करिए। मध्य प्रदेश के विदिशा में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने जलसंकट दूर करने के लिए SDM के पैर तक पकड़ लिए। फिर भी इलाके में जलसंकट दूर होता नजर नहीं आ रहा। जनता की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन देने एसडीएम के पास पहुंचे विधायक ने हाथ जोड़े। पैर भी पकड़े। उन्होंने कहा कि जनता बहुत दुखी है। प्यासी मर रही है। माताएं-बहनें मटका लेकर बैठी है साहब। उन्हें पता ही नहीं है कि पानी कब आएगा? कौन-से कहें साहब, आप बता दीजिए ताकि हम वहां चले जाएं। हाथ जोड़ रहे हैं साहब। पांव पड़ रहे हैं। सिरोंज के विधायक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जब विधायक पैर पकड़ने के लिए नीचे झुके तो एसडीएम हर्षल चौधरी ने उन्हें उठाया और यह भी कह दिया कि हमें मरा देखना चाहते हैं तो आप हमारे पांव पड़िए। विधायक का कहना था कि कुछ इलाकों में चार तो कुछ इलाकों में सात दिन से पानी नहीं आया है। इसी का ज्ञापन लेकर वह कलेक्टर को देना चाहते थे। सुनवाई नहीं हो रही है विधायक ने कहा कि शहर में सात दिन से पेयजल नहीं है। महिलाएं रोज नलों पर बर्तन लेकर बैठती हैं लेकिन नल कब आएंगे, यह पता नहीं रहता। ग्रामीण क्षेत्रों में बीस-बीस किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कलेक्टर से लेकर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ तक को शिकायत कर चुके हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सिरोंज के 310 गांवों में से कितने गांवों में जलसंकट है, यह भी एसडीएम नहीं बता सके। यह वानप्रस्थ का असर है? सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा अपने गुस्से के लिए खासे मशहूर हैं। ऐसे में उनका एसडीएम के सामने गिड़गिड़ाना, आसपास खड़े लोगों को भी गुदगुदा गया। सभी हंस पड़े। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उमाकांत शर्मा ने कहा था कि वह वानप्रस्थ आश्रम में जा रहे हैं। घर पर निवास नहीं करेंगे। यदि कोई पांव पड़ेगा तो उनका मरा मुंह देखेगा। फिर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे कसरत करते नजर आए थे। अब यह पानी के लिए गिड़गिड़ाने का मामला सामने आया है।

हरदा ब्लास्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क, 30 दिनों बाद होगी नीलामी

Property of Harda blast accused confiscated, auction to be held after 30 days हरदा ! प्रदेश के हरदा में पटाखा विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है. कुर्क संपत्ति की नीलामी के लिए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर दिए हैं. आगामी 30 दिन के भीतर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने 1 लाख 20 हजार किलोग्राम पटाखा सामग्री जब्त की है, उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है. मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजू अग्रवाल की तीन जगहों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है. 30 दिन बाद संपत्ति की नीलामी होगी. राजेश और सोमेश अग्रवाल की हरदा, खिरकिया और हंडिया में जमीनें हैं. वहीं उनके पास कार और दुकानों  समेत 18 करोड़ की संपत्ति है, जिसे कुर्क कर लिया गया है. वहीं दूसरे जिलों से भी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है.इस संबंध में कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री से 1 लाख 20 हजार किलो पटाखा सामग्री जब्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ रुपये है. इसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है. एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइनलाइन के अनुसार, विशेषज्ञों की देखरेख में प्रोटोकॉल के अनुसार इसे नष्ट किया जाएगा.

किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन करने बाबत कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Congress gave memorandum regarding procurement of crops at support price to farmers. हरिप्रसाद गोहे आमला । किसान संगठनों की और से एम एस पी के लिए कानूनी गारंटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो को लागू करने किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्जमाफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर अन्न दाता किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर विगत दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से रुपए 2700 प्रति क्विंटल पर गेहूं , और रुपए 3100 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषणा की थी, लेकिन खेद की बात है की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है।  इस संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा माननीय राज्यपाल के नाम आमला तहसीलदार महोदया जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, न.प. उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, संगठन मंत्री शेख आबिद, वरिष्ठ नेता छन्नू बेले, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र परमार, युवक कांग्रेस से प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुडे, मनीष नागले, शिवम सोलंकी, नवीन सोनेकर एव आस पास के गांव के किसान उपस्थित थे।।

साई आराधना आईटीआई मे वार्षिक उत्सव मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Sports competition being organized in the annual festival at Sai Aradhana ITI हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के रैदास वार्ड स्थित साई आराधना आईटीआई आमला मे वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार साईं आराधना आईटीआई आमला में 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव में आज कबड्डी ,स्लो साइकिल रेस,गोला फेंक,खो खो एवं रस्सा कसी खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे गोला फेंक पुरुष वर्ग में नकुल उइके,महिला वर्ग में श्यामवती यदुवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदा गौतम की कप्तानी में टीम ने विजय हासिल की। जबकि रस्सा कसी में पुरुष वर्ग में निखिल बनखेड़े की कप्तानी में टीम ने जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग में काजल और सीमा के नेतृत्व में टीम ने जीत दर्ज की । इसके साथ खो खो प्रतियोगिता में जोया और करुणा की टीम ने विजय प्राप्त की । कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का विशेष योगदान रहा । बता दे कि दिनांक 29 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को साईं आराधना आई टी आई में छात्रों के द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं अलग अलग अनुप्रयोगों पर बने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा ।

विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को दी आवश्यक जानकारी

The judge gave necessary information to the students in the legal literacy camp. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के मध्य स्थित लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजित किया गया । उक्त आयोजित कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय आमला के न्यायधीश राकेश सनोडिया के मुख्य आतिथ्य, यूनिवर्सल इन्टरनेशनल हायर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी के विशिष्ट आतिथ्य तथा लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई.स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती संगीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । आयोजित शिविर के माध्यम से अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्घोदन में श्रीमती रश्मि सोनी ने कहा कि जनता को कानून से संबंधित सामान्य बातो से परिचित कराकर उनका सशक्तिकरण करना ही विधिक जागरूकता का उद्देश्य है, साथ ही कानूनों के निमार्ण में लोगों की भागीदारी बढ़ती हैं और कानून के शासन की स्थापना की दिशा में प्रगति होती हैं । अपने अध्यक्षीय उद्घोदन में श्रीमती संगीता यादव ने कहा की आज के समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना, उनके व परिवार के विकास के लिये अत्यंत आवश्यक हैं । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावीं छात्रा नेहनीन अली, महक इन्दौरकर (93 प्रतिशत), अश्विनी टहेरिया (92 प्रतिशत), इंसिया मुस्तफा (91 प्रतिशत), वंश नागले (90 प्रतिशत) को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती प्रेमलता कापसे एवं सोनिका जोशी ने किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार माना ।

भोपाल में बारिश का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा: तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे

5 year record of rain broken in Bhopal: hailstorm also fell along with strong storm भोपाल में मंगलवार दोपहर 3.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लालघाटी, कोलार इलाके में छोटे आकार के ओले भी गिरे हैं। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, टीन शेड उखड़ गए। बीजेपी ऑफिस के बाहर लगे फ्लैक्स-बैनर भी उड़ गए। कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। इस कारण पीएचक्यू ऑफिस के पास और अयोध्या बायपास समेत कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती हुई गुजरी। इससे पहले साल 2018 में फरवरी महीने में आखिरी बार बारिश हुई थी। मंगलवार को बारिश होते ही 5 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 74 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं भोपाल में 3 से 4 बजे के बीच 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की यह रफ्तार राजा भोज एयरपोर्ट के एटीसी टॉवर में रिकार्ड की गई। एयरपोर्ट स्थित एटीसी कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर चली। इसलिए बदला मौसम IMD, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रति चक्रवात की वजह से आंधप्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं। जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण बारिश, ओले और आंधी का दौर चल रहा है। गर्मी, बारिश और ठंड का रहता है ट्रेंड राजधानी में फरवरी के महीने में रात में ठंड, दिन में गर्मी और बारिश होने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 20 फरवरी के बाद दिन का टेम्प्रेचर 43 31 डिग्री के पार पहुंच जाता है। वहीं, रातें भी ठंडी रहती हैं। इस बार भी अब तक ऐसा ही मौसम रहा। कई दिन तक पारा 30 डिग्री के पार ही रहा। हालांकि, पिछले पांच साल से बारिश नहीं हुई है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 74 साल पहले 11 फरवरी 1950 की रात में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, पिछले 10 साल में पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम रहता है।

इंटरनेशनल टूरिज्म सर्किट के साथ 2000 करोड़ की अर्थव्यवस्था का केंद्र बनेगा Kuno, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का दावा

Kuno will become the center of economy worth Rs 2000 crore with international tourism circuit, claims Union Forest Minister Bhupendra Yadav. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवेदन पर केंद्रीय वन मंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट भी चलाया जाएगा और हाथियों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को गजमित्र बनाया जायेगा. मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और मंदसौर के गांधीसागर में चल रहे प्रोजेक्ट चीता की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की मौजूदगी में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. कूनो को केंद्रीय इको टूरिज्म का केंद्र बनाया जाएगा. वहीं, प्रदेश में प्रोजेक्ट टाइगर की तरह अब प्रोजेक्ट एलिफेंट शुरू किया जाएगा. श्योपुर प्रवास के दौरान सेसईपुरा स्थित जंगल रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री यादव के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने प्रोजेक्ट एलिफेंट को अमली जामा पहना जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश को इको टूरिज्म का हब बनाने की कार्य योजना बनाई जाए. इसे रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए करीब 2 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए. इसी तरह गांधी सागर अभयारण्य में भी ऐसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी. मध्य प्रदेश के CM यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को इको टूरिज्म का बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी. इससे रोजगारोन्मुख अर्थव्यवस्था संचालित करने में सहयोग मिलेगा. भविष्य में कूनो में ही लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. श्योपुर के सेसईपुरा के जंगल रिसोर्ट में चीता पुनर्स्थापन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा, अर्थ-व्यवस्था आधारित गतिविधियों से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और वन्य जीवों के साथ जंगल का भी संरक्षण होगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल आधारित अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री यादव के निर्देशानुसार काम किया जाएगा. इसके लिए अलग से राज्य स्तर पर सेल बनाई जाएगी और अपने प्रोजेक्ट बनाकर संबंधित क्षेत्र के इको टूरिज्म वाली जगहों पर लोगों को रोजगार से जोड़ने इसके लिए डेवलपमेंट और अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करेगी. श्योपुर कूनो से इसका शुभारंभ होगा. मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवेदन पर केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट भी चलाया जाएगा और हाथियों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को शिक्षित किया जाएगा. स्थानीय लोगों को गजमित्र बनाया जाएगा. प्रोजेक्ट एलिफेंट के अंतर्गत केंद्रीय दल मध्य प्रदेश आएगा, जो असम और केरल के राज्यों के अनुभवों के साथ यहां के हाथियों के झुंड की व्यवहारों का अध्ययन करेगा और उसके संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगा. इससे हाथियों के संरक्षण पर काम किया जा सके.केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश इको टूरिज्म का केंद्र बिंदु है. जंगलों, अभयारण्य, टाइगर रिजर्व क्षेत्र अन्य जगहों पर की तुलना में सबसे ज्यादा क्षेत्र मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं.समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा चीता पुनर्स्थापना वन्य क्षेत्र के जुड़ाव से एक सर्किट बनता है. कूनो को इको टूरिज्म का हब बनाया जाएगा और केंद्रीय इको टूरिज्म केंद्र की स्थापना भी की जाएगी. मध्य प्रदेश देश में सबसे अनूठा केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे अनूठा है और कूनों का क्षेत्र अपने आप में सबसे अलग है. चीता पुनर्स्थापना केंद्र शुरू किया गया है और दुनिया में यह सबसे बड़ी सफलता का क्षेत्र भी है क्योंकि यहां पर चीता को पुनर्स्थापित करने में हमने सफलता पाई है. वर्तमान में 21 चीता हैं और यह एक बड़ी संभावनाओं का क्षेत्र है देश में कुल 10 वन्य क्षेत्र को इस संबंध में चिन्हित किया गया था.

मोहन कैबिनेट बैठक में जनता से जुड़े करीब दर्जनभर प्रस्तावों पर चर्चा

About a dozen proposals related to the public discussed in Mohan cabinet meeting मप्र में पीपीपी माडल पर शुरू होगी पर्यटन विमान सेवा, उज्जैन समेत पांच शहरों में चलेंगी पीएम ई-बसेंमंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। दोपहर 12 बजे मंत्रालय में सीएम डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक आरंभ हुई, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि मध्य प्रदेश में पीपीपी माडल पर पर्यटन विमान सेवा शुरू की जाएगी। यानी हवाई मार्ग के जरिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा। 20 सीटर तक होंगे विमान। पांच शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसेंइसके साथ-साथ कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन जिले में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होगी। इन शहरों की सड़कों पर ई-बसें दौड़ेंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ई-बस उपलब्ध कराएगी। 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यउप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 29 फरवरी को प्रदेश में 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिले में रहने के निर्देश दिए हैं।

मुरैना-ग्वालियर के दौरा पर रहेंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर करेंगे बैठक

PCC Chief Jitu Patwari will be on tour to Morena-Gwalior today, will hold a meeting regarding ‘Bharat Jodo Nyaya Yatra’ ग्वालियर ! पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, बोले- करप्सन, क्राइम और कर्ज पर काम कर रही भाजपा सरकारमध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर के दौरे पर हैं. वो ट्रेन के जरिए भोपाल से ग्वालियर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्ची से निकले हैं. यह सरकार थ्री सी पर ही काम कर रही है. इनका तीन पर ही फोकस है करप्सन, क्राइम और कर्ज. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा करप्सन है. एमपी में अभी सबसे ज्यादा क्राइम चल रहा है और कर्ज की हालत तो ये कि जब से मुख्यमंत्री आये है रोज कर्ज लेते हैं. दो महीनों में उन्होंने 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 27 फरवरी से एक मार्च तक मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, धार और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां जोड़ो न्याया यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक लेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मंगलवार की सुबह 11 बजे मुरैना पहुंचेंगे, जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे मुरैना में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे.

कलेक्टर के आदेशों की हो रही अवहेलना: बोरदेही ,पंचायती राज आमला उतरा हिटलर शाही पर

Collector’s orders are being disobeyed: Bordehi, Panchayati Raj Amla landed on Hitler Shahi डॉ जाकिर शेख अजब पंचायती राज आमला की गजब गाथा, चुके ग्राम पंचयात बोरदेही दुकानों के मामले मे बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने 25 दुकानदार, 5 सरपचं के साथ ही 3 सचिव, एक सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, परतु 1 माह से अधिक समय हो जाने के पश्चात भी नहीं हुई कोई कार्यवाही राजनैतिक दबाव के कारण जिला पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आमला जनपद पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय दुकानों के मामले को रफा दफा करने मे लगे हुए दिखाई दे रहे, वही पत्रकारों से दूरी बनाते हुए, सेल फोन कॉल के माध्यम से भी जानकारी नहीं दे पा रहे, पंचायती राज के आका दिन-ब-दिन सीएम हेल्पलाइन का महत्व खत्म होता दिखाई दे रहा है… चुके 181 पर कुछ और ही दर्शाया जा रहा, पंचायती राज के किसी और मामले का निराकरण जनपद पंचायत आमला मैं बैठे आका के चलते या मिली भगत से सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ता से बिना किसी जानकारी के कर दी गई बंद आमला / उलझ रही है, एय जिंदगी तू , फिर क्यों न तुझे चासनी में डुबोकर मजा ले ही लिया जाए… प्राय-प्राय देड माह बीतने को आया, जिला कलेक्टर के आदेशों का पालन हो रहा है, न हीं कोई पंचायती राज की ओर से बडी कार्यवाही… चुके जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बैतूल कलेक्टर कि कहीं न कहीं आमने-सामने की जुगलबंदी दिखाई दे रही… चूकी जिले में बैठे आकाओ द्वारा अपने-अपने गरिमामय पद का दुरुपयोग करने के कारण गरीबो की रोजी रोटी पे बढ़ रहा बड़ा संकट, पंचायती राज के देन के चलते पूर्व सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ने काटी है, बड़े पैमाने पर चांदी, आमला में बैठे आका है मौन…शिकायतग्राम पंचयात बोरदेही दुकानों मे बडी गड़बड़ी की गई है, तत्कालीन सरपंच, सचिव के चाह ने वालों को एक नहीं, कई-कई दुकाने आवंटित की गई, कई दुकानदारों के नाम पर एक से अधिक दुकाने पाई गई, तो कई दुकानदारों ने ग्राम पंचायत की दुकानों की बनावाट व्यवस्था को ही बदल कर राख दिया, कई दुकानों को तोड़कर एक बड़ी चाल में परिवर्तित कर दिया गया है. कुछ दुकानों को आपस में क्रय-विक्रय का खेल किया गया है… सर्वाधिक दुकान किराए पर चला कर मोटी रकम वसूल रहे हैं… जिससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा, पंचयात की दुकानों मे एक व्यक्ति के नाम पे दो दुकाने भी पाई गई है,दुकानदारों के द्वारा कई दुकानों की दीवारों को तोड़ कर एक दुकान से कई दुकानें बनाई गई. परंतु इस मामले मे बैतूल कलेक्टर ने करवाई तो की है… किंतु परिपूर्ण तरीके से दुकानों पर कार्यवाही नहीं हो सकी, 32 लोगों को इस मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था.. 32 लोगों के बयान लेने के पश्चात मामले को तरीके से विराम दिया गया, ऐसा प्रतीत होने लगा है… सूत्रों का कहना है कि राजनीति षड्यंत्र कहो या सियासत का दबाव, “अधिकारियों मे डर का माहौल व्याप्त है” कहीं न कहीं जनप्रतिनिधि द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त सरपच, सचिव के सर पर आ-का-ओ के हाथ के चलते अधिकारियों पर दबाव के कारण इस मामले को कचरे के ढेर में तब्दील कर शासकीय दुकानों के मामले को विराम देने की नाकाम कोशिश की जा रही… सवाल तो यह है, कि नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इस मामले को संज्ञान में लिया था, तो इस मामले में किसी सरपंच, सचिव एवं दुकानदारो पर दंडात्मक कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की गई… मामले मे ऐसा क्या मोड आ गया कि शिकायतकर्ता से मौखिक मुलाकात तो दूर सेल फोन के माध्यम से मुलाकात करने पर भी अधिकारियों को डर लगने लगा है… अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे, या फिर जनप्रतिनिधि किसी विशेष पार्टी या डबल इंजन का डर अधिकारियों मैं खास तौर से दिखाई दे रहा…भ्रष्टाचारी सरपंच, सचिव की मिली भगत के कारण एक ही व्यक्ति को दो दुकान आवंटित तो कर दी गई, परंतु जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं….जिला पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिडिया से अब क्यू दुरी बानने लगे, बोरदेही दुकानों के मामले मे जानकारी के लिए पत्रकारों के फोन तक उठाए नहीं जा रहे, ऐसा लग रहा है की राजनीति का डंडा अब जिला अधिकारी को डराने में लगा हुआ है…. बोरदेही दुकाने के मामले को रफा दफा करने मे लगे, जिला पंचयात वही जनपद पंचयात के बड़े अधिकारीचुके सीएम हेल्पलाइन नंबर 24506954 दिनांक 30/09/2023को शिकायत की गई थी, परतु जनपद पंचयात के अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता को गुमराह किया गया, और इस शिकायत पे पुरना मामला जो की हाईकोर्ट मे विचाराधीन स्थिति में पड़ा है, परंतु अधिकारी इस मामले में पुरना निराकरण दर्शाकर मामला को शिकायतकर्ता से बिना पूछे की गई सीएम हेल्पलाइन भी बंद जहाँ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीस विश्वास की गारंटी देते हैं, किंतु उनके अधिकारीयो द्वारा किस प्रकार से शिकायतकर्ता को गुमराह कर मामले को रफा दफा करने मे लगे हुए है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet