LATEST NEWS

मध्य प्रदेश पुलिस ने किया डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Madhya Pradesh Police performed excellently in the digital field. एनसीआरबी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया सम्मान, पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डीजीपी श्री सक्सेना ने पुलिस टीम को दी बधाई भोपाल ! पुलिसिंग में तकनीकी पहल करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की एससीआरबी टीम ने नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आज मप्र पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना से सौजन्य भेंट की। यह उपलब्धि प्राप्त करने पर डीजीपी श्री सक्सेना ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मध्य प्रदेश पुलिस को नवीन ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। जिन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है, वे इसे कायम रखें और जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, वे आगामी वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें।इस अवसर पर भोपाल के पुलिस मुख्यालय, एससीआरबी में पदस्थ एडीजी श्री चंचल शेखर, एआईजी प्रांजलि शुक्ला, निरीक्षक डॉली गोस्वामी, प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) अंकुश सोनी और अर्शदीप सिंह सहित पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस को मिला प्रथम पुरस्कार :-उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 21-22 दिसंबर 2023 को आयोजित “Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS, 2023 ” में राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं आईसीजेएस का उपयोग करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। आईसीजेएस (इन्टर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में सराहनीय कार्य के लिए संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश पुलिस को यह ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रदेश की फॉरेंसिक शाखा को देशभर में द्वितीय स्थान और मध्य प्रदेश पुलिस को e-Rakshak Mobile App की नई पहल के लिए भी तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। शीघ्र एवं पारदर्शी विवेचना के लिए महत्वपूर्ण तकनीक है आईसीजेएस :-एडीजी एससीआरबी श्री चंचल शेखर ने बताया कि मध्यप्रदेश में आईसीजेएस के क्रियान्वयन में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। एससीआरबी सभी पिलर्स के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करता है ताकि आईसीजेएस का सुचारू रूप से संचालन, अपराधों की शीघ्रता से विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। एससीआरबी द्वारा सभी पिलर्स की मासिक बैठक लेकर समस्याओं का समाधान करने के साथ ही इनकी रिपोर्ट माननीय उच्च न्यायालय की ई-कमेटी को प्रेषित की जाती है।इन्टर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) माननीय सर्वाेच्च न्यायालय की ई-कमेटी की एक पहल है। यह आपराधिक एवं न्यायिक प्रणाली को त्वरित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईसीजेएस मुख्यत: एक एकीकृत पोर्टल है, जो पुलिस, जेल, फॉरेंसिक, प्रॉसिक्यूशन और न्यायिक विभागों को संयुक्त स्थानीय न्यायिक प्रणाली से जोड़ता है और अपराधों की विवेचना व कार्रवाई में सुधार करने में सहायता करता है। इस प्रणाली का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार लाना है ताकि विभिन्न संगठनों और विभागों के बीच समन्वय बढ़े और कार्यप्रणाली में सुधार हो सके। पैन इंडिया क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्च, आइडेंटिफिकेशन ऑफ क्रिमिनल नेटवर्क, 360 डिग्री प्रोफाइलिंग ऑफ सस्पेक्ट आदि इसकी विशेषताएं हैं। अपराधों पर नियंत्रण का मापदंड होता है चयन का आधार :-एडीजी एससीआरबी श्री चंचल शेखर ने बताया कि आईसीजेएस पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन मुख्यत: चार बिंदुओं पर आधारित है, जिन पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सफलता पूर्वक कार्य किया गया है।प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं में संलिप्त लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच, जो कि जनवरी 2023 तक 3 लाख 50 हजार थीं, जो नवंबर में बढ़कर 56 लाख हो गई हैं।आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी स्तंभों में जानकारी का अधिक से अधिक आदान-प्रदान होना – एफएसएल की जांचों की जानकारियों का आदान-प्रदान देश में पहली बार मध्य प्रदेश में व्यवस्थित रूप से किया गया।आईसीजेएस के उपयोग से अपराधियों तक पहुंचनामध्य प्रदेश में पहली बार जिले एवं तहसील स्तर के न्यायाधीशों का आईसीजेएस में प्रशिक्षण एवं उपयोग किया गया।

सामाजिक जनजागरण है, राहुल गांधी की “भारत न्‍याय यात्रा “- जीतू पटवारी

Rahul Gandhi’s “Bharat Nyay Yatra” is social awareness – Jitu Patwari मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया में बातचीत में कहा कि भारत न्‍याय यात्रा का मध्‍य प्रदेश में स्‍वागत है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है।मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारत न्‍याय यात्रा का मध्‍य प्रदेश में स्‍वागत है।राहुल गांधी ने इससे पहले देश में भारत जोड़ो यात्रा की थी। भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है।मणिपुर से मुंबई तक क़रीब 6200 किलोमीटर की यह लंबी यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक निकाली जाएगी। यह यात्रा 14 राज्यों से होकर निकलेगी। इनमें मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ भी शा‍म‍िल है। भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय रखा गया है।मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया में बातचीत में कहा कि भारत न्‍याय यात्रा का मध्‍य प्रदेश में स्‍वागत है। उन्‍होंने कहा कि राहुल जी ने इससे पहले देश में भारत जोड़ो यात्रा की थी। आधुनिक भारत के पहले शख्‍स थे जिन्‍होंने देश में भाईचारे के लिए, प्रेम के लिए, प्‍यार के लिए भगवान राम-कृष्‍ण और भारत वर्ष के जो मूल विचार हैं, इंसानियत की रक्षा के लिए, प्राणियों में सद्भावना हो इस विश्‍वास के लिए यात्रा निकाली थी। पूरे देश ने उसे आत्‍मसात किया था। अब न्‍याय यात्रा निकाली जा रही है।पटवारी बोले-वोट की ताकत को कम किया जा रहा पटवारी ने यह भी कहा कि राजनीतिक रूप से जो तानाशाही देश में चल रही है, लोकतंत्र की हत्‍या करने का जो दुष्‍चक्र चल रहा है। विधायकों और सांसदों को अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। वोट की ताकत को कम किया जा रहा है। व्‍यापक रूप से दलबदल किया गया। इसके खिलाफ और सामाजिक जनजागरण के लिए न्‍याय यात्रा है।

राहुल गांधी करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’, मणिपुर से 14 जनवरी से होगी शुरुआत, 6200 KM का होगा पूरा सफर

Rahul Gandhi will undertake the ‘Bharat Nyay Yatra’ starting from January 14th, beginning from Manipur. The entire journey will cover a distance of 6200 kilometers. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पहले ही पूरी कर चुके हैं. इस यात्रा में उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय किया था.नई दिल्ली ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं. पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं. ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है. भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी. राहुल ने इस यात्रा में दक्षिण से उत्तर का सफर किया था. वहीं, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से होगी, जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी. इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं. पूरी यात्रा में 6200 किमी सफर तय किया जाएगा. ज्यादातर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं पैदल भी सफर किया जाएगा. भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण बताया गया है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी. यात्रा में क्या होने वाला है खास? कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडा दिखाएंगे. इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी. ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी. भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी. मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरने वाली है. कैसे आया भारत यात्रा का विचार? कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ’21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपना मत रखा कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम की ओर एक यात्रा करनी चाहिए. राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए.’ उन्होंने कहा, ‘ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाएगी. इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं. बस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा. यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा.’ भारत जोड़ो यात्रा क्या थी? राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जो जनवरी 2023 में जाकर खत्म हुई. राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई. इस यात्रा के जरिए उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय किया. इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट और देश को मजबूत करना था. कांग्रेस की इस यात्रा से उसका संगठन काफी मजबूत हुआ था. भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया था. ये यात्रा जिस-जिस राज्य से होकर गुजरी, उस-उस राज्य में कांग्रेस नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. कई प्रमुख हस्तियों को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया था.

चेतन्य कश्यप, सरकार को वेतन वापिस करने के बजाय उस राशि को अभावग्रस्त लड़कियाँ की शिक्षा पर खर्च करें : उमा

Instead of returning the salary to the Government, the amount should be spent on the education of underprivileged girls, according to Uma Bharti. भोपाल। उमा भारती ने लिखा है कि हाल ही में मंत्री बने रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन्य काश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की हैं। अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ़ लिखी गई थी कि वो अपना विधायक का वेतन नहीं लेते जोकि साल भर का क़रीब 12 लाख होता हैं । 296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौनसी बड़ी बात हैं । उन्होंने लिखा है कि चेतन्य काश्यप सरकार को वेतन वापिस करने के बजाय वह राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करें ।उमा ने आगे लिखा है कि हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और न वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं।एक बार सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सांसदों को तनखा एवं पेंशन नहीं लेना चाहिए। वरुण गांधी ऐसा कर सकते है क्यूँकि वो हज़ारों-करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक है । अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए ।अगर विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलना आसान बनाना है तो चेतन्य काश्यप जैसे पूंजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायक की तनखा एवं अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलना चाहिए

वन विभाग ने वनों की सुरक्षा के लिए मांगी एस.ए.एफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां

The Forest Department requested three additional companies of the Special Armed Forces (S.A.F.) for the protection of forests. उदित नारायण भोपाल। राज्य के वन विभाग ने मंत्रालय में दिये एक उच्च स्तरीय प्रेजेन्टेशन में एसएएफ की तीन अतिरित कंपनियां मांगी हैं। वर्तमान में एसएएफ की तीन कंपनियां क्रमशः आठवीं वाहिनी छिन्दवाड़ा, 15 वीं वाहिनी इंदौर एवं 26 वीं वाहिनी गुना के 221 सशस्त्र अधिकारी एवं कर्मचारी वन क्षेत्र में पदस्थ हैं जिन्हें 14 संवेदनशील वनमंडलों में संलग्न किया गया है। चूंकि वनकर्मियों को बंदूक चलाने का अधिकार नहीं दिया गया है, इसलिये वन विभाग ने एसएएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियों को देने की और मांग की है। इसी प्रकार, प्रेजेन्टेशन में वन अधिकारियों को पुलिस की तरह वाहनों में बीकन लाईन लाइट लगाने, वन्य प्राणी के हमले में जनहानि होने पर 12 लाख रुपये हर्जाना देने, वन कर्मचारियों को पुलिस की तरह 13 माह का वेतन देने, पौष्टिक आहार भत्ता देने एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थी पर पुलिस की तरह नक्सल भत्ता देने की भी मांग की है जिससे वन कर्मियों का मनोबल बढ़ सके।

श‍िवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास खाली किया, खाली करने से पहले पूजा अर्चना की

Shivraj Singh Chouhan vacated the Chief Minister’s residence, performing a puja and ritual before the evacuation. सीएम आवास खाली करने से पहले श‍िवराज ने किए गौ माता के दर्शन, सुरक्षाकर्मियों ने दी विदाई श‍िवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में की पूजा .भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान सीएम आवास खाली कर रहे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में सीएम हाउस छोड़कर B8 74 बंगले में शिफ्ट हो गए।इससे पहले श‍िवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए । इस अवसर पर सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे विदाई भी दी। धर्मपत्‍नी साधना सिंह ने भी श‍िवराज को तिलक कर और आरती उतारकर स्‍वागत किया।इस दौरान श‍िवराज ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्‍होंने नए दायित्‍व के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी उन्‍हें जो भी जिम्‍मेदारी देगी वे उसे निभाएंगे।उल्‍लेखनीय है कि दिल्‍ली में श‍िवराज भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात के बाद यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि पार्टी उन्‍हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोई महत्‍वपूर्ण दायित्‍व सौंपेगी। श‍िवराज ने भी यह कहा है कि वे फ‍िलहाल दक्षिण के राज्‍यों का दौरा करेंगे।

औचक निरीक्षण में बंद मिली आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता व समूहों को थमाए नोटिस.

Anganwadi found closed during surprise inspection, notices served to workers and groups. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Morena.मुरैना, अंबाह परियोजना के सीडीपीओ अजय प्रताप सिंह ने पिछले कुछ दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, इस बीच कई आंगनबाड़ी बंद पाई गईं। इसके साथ ही कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूह मीनू के अनुसार भोजन का वितरण करते नहीं मिले। जिस पर सीडीपीओ अंबाह ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नोटिस जारी किए हैं। इसी बीच छह समूहों को भी नोटिस जारी किये गए है। सीडीपीओ व्दारा आंगनबाड़ी ताल का पुरा की कार्यकर्ता रमा तोमर, खिरेटा कार्यकर्ता कमलेश, चतुर की गढ़ी की कार्यकर्ता गीता शर्मा, कछपुरा की कार्यकर्ता रजनी शर्मा, हवेली की उप कार्यकर्ता सुमन, खोखलपुरा की उप कार्यकर्ता रीनू, कदमन का पुरा कार्यकर्ता साधना व सहायिका सविता व ताल का पुरा की सहायिका मीना को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह मीनू अनुसार खाना या नास्ता न देेने पर मां दुर्गा स्व-सहायता समूह उमरिया पुरा, नवीन वैष्णो देवी समूह, मां शारदा, श्रीगणेश समूह, टेड़ीमाता समूह दिमनी तथा बजरंग भागना समूह को नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर कटनी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जारी किया नोटिस.

Collector Katni issued a notice to the District Supply Officer. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विगत 20 दिसंबर को जिले के धान उपार्जन कार्य की वर्चुअली समीक्षा के दौरान उपार्जित धान का परिवहन कम होने तथा जारी किए गए स्वीकृति पत्रक का प्रतिशत होने के कारण किसानों के भुगतान की कार्यवाही लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर कर जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस मे समक्ष मे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में धान का परिवहन कम होने और कृषकों का भुगतान लंबित होने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला द्वारा यथोचित कार्यवाही एवं समीक्षा न करने को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत एवं दण्डनीय होने का लेख किया जाकर समय- सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु निर्देशित किया है।

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज पी आई यू के इंजीनियर, प्रचार्य एवं अधीक्षक उप यंत्री एवं अन्य अधिकारियों को नोटिस.

Notice issued to negligent officials PIU, Engineer, including the Director, Deputy Engineer, and other officers, regarding careless conduct. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी। जिले में सुशासन के माध्यम से आमजन को संवेदनशील, जनोान्मुखी और जवाबदेह प्रशासन मुहैया कराने संकल्पित कलेक्टर अवि प्रसाद अपने भ्रमण और निरीक्षण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्याे की गुणवत्ता पर खास नजर रखते है। वहीं जनाकांक्षाओं के विषयों पर पैनी निगाह रखते हुए जन के लिए तंत्र को समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित करते है। वहीं प्रशासनिक कसावट के नजरिये से लापरवाह कर्मियों को कार्याे के प्रति सचेत और सतर्क करने समय-समय पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाती है। तभी तो निर्माण कार्याे की गुणवत्ता और स्कूल में आधार पुस्तक और पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं करने सहित छात्रावास से अधीक्षक की अनुपस्थिति जैसे मामलों पर 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें 6 पी.आई.यू के इंजीनियर, एक प्राचार्य और एक छात्रावास अधीक्षक शामिल है। जिले के ढीमरखेडा तहसील मे नवनिर्मित भवन शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी एवं उमरियापान मे महाविद्यालय भवन का निर्माण 2021-22 में किया गया था। भवन अधिग्रहण पश्चात भवन कई जगह से क्षतिग्रस्त हाने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव निर्मित भवनों के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता हेतु जांच समिति गठित कर अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों को दो टूक कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पाया जाता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। ढीमरखेडा तहसील मे नवनिर्मित भवन शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी एवं उमरियापान मे महाविद्यालय के नव निर्मित भवनों के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता की जांच हेतु गठित जांच समिति द्वारा महाविद्यालय के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता मे कमियां पाये जाने पर कलेक्टर प्रसाद द्वारा लोक निर्माण विभाग कटनी परियोजना यंत्री डी.के.मिश्रा, यशवराम अवढारिया, संभागीय परियोजना यंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, के.पी.कुजूर सहित एम.के. द्विवेदी को निर्माण कार्याे में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी जारी कर 7 दिवस मे समक्ष में उपस्थित होकर सकारण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही

Severe action taken against the accused for trespassing by the Kamor Police. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni. कटनी, कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही। 24/दिसम्बर को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी दीपक उर्फ जानू गुप्ता पिता राजू उर्फ राजेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमहेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विजयराघवगढ़, गांजा परिवहन में संलिप्त स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Police apprehended an individual involved in the temporary warrant related to drug transportation in Vijayaraghavgarh. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni. कटनी। विजयराघवगढ़ आरोपी 6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जिसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं एसडीओपी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर द्वारा गठित टीम ने आरोपी को कैमोर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2017 में कटनी के बरगवां निवासी पवन कोल पिता चमन कोल उम्र 25 साल को पकड़ा था जो दो पहिया वाहन से गांजा का परिवहन कर रहा था। आरोपी के कब्जे से एक किलो सात सौ पचास ग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही उसे न्यायालय में पेश किया गया था जिसके आद आरोपी जेल चला गया था। जमानत से रिहा होने के बाद आरोपी पेशी में नहीं जा रहा था जिसके कारण न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कई बार प्रयास किये गये लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने पुनः लगातार प्रयास करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, हरिओम सिंह, श्याम कोल, विनोद एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा की टीम को लगाया गया। पुलिस की टीम द्वारा हर सम्भावित स्थानों में छापामारी की गई किन्तु सफलता नहीं मिली। इसी बीच तकनीकी एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र से सम्पर्क करने पर सूचना मिली कि आरोपी कैमोर में छिपा है। पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी कैमोर में ही खेत में बनी झोपड़ी में छिपा बैठा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और आवश्यक कार्रवाई उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फर्जी उपार्जन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही, फूड कंट्रोलर सस्पेंड, सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान.

Major crackdown on fake purchasing centers, Food Controller suspended; CM Mohan Yadav takes cognizance. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Jabalpur. जबलपुर । नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा मंगलवार की शाम जबलपुर के फूड कंट्रोलर कमलेश टांडेकर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें उपार्जन केंद्रों की स्थापना में हुई देरी और अनियमियता का दोषी पाया गया है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जो 20 सदस्य जांच दल जबलपुर आया हुआ था उसने भी अपनी रिपोर्ट मेल के माध्यम से मुख्यालय में भेज दी है जिसके बाद मंगलवार देर रात या बुधवार को और भी बड़ी कार्यवाहियां हो सकती हैं। जिसमें कुछ गोदाम को ब्लैकलिस्टेड करने की बात सामने आ रही है। इस पूरे मामले की गंभीरता को इस बात से भी समझा जा सकता है कि वल्लभ भवन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा इस पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों से मांगी गई है जबकि जबलपुर आई टीम के द्वारा अपनी रिपोर्ट दे दी गई है। ऐसे में सीएम को वास्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।

ग्वालियर के पुरानी छावनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म.

Sexual assault on a 15-year-old female student residing in Old Cantonment, Gwalior. ग्वालियर । ग्वालियर के पुरानी छावनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ मौसेरे भाई ने ही ज्यादती की। इतना ही नहीं उसके फोटो भी खींच लिए। इन्हें बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उसे दोबारा बुलाया। जब छात्रा ने इनकार किया तो फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिए। छात्रा के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय छात्रा घर के पास कोचिंग पढ़ती है। उसकी मौसी की जेठानी के बेटे निवासी अलापुर, मुरैना से शादी में मुलाकात हुई। फिर फोन पर बात होने लगी। छात्रा कुछ दिन पहले अपनी कोचिंग पर थी। इसी दौरान शिवम का फोन आया। शिवम ने उसे मिलने के लिए बुलाया। शिवम ने कहा- उसका जन्मदिन है। जन्मदिन की पार्टी के लिए वह उसे बहोड़ापुर इलाके में रेस्त्रां पर ले गया। यहां दोनों ने बर्गर खाया। किशोरी ने बर्गर खाई तो उसकी आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। छात्रा को वह अपने परिचित के घर लेकर पहुंचा। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाने लगा। उसने फोटो खींच लिए। इंटरनेट मीडिया पर फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उसने छात्रा को चुप करा दिया। छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। उसने छात्रा के फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस  को दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाईट अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

थाना कमला नगर पुलिस ने 06 घंटे मे मोबाईल लूट का किया पर्दाफास.

Kamla Nagar Police Station cracked the case of mobile phone robbery within 6 hours. • तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार, लूटे गये दो मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल तथा फोल्डिंग चाकू किया वरामद, दो आरोपियो का है पूर्व का आपराधिक रिकार्ड, अपने शौक को पूरा करने के लिये की लूट की वारदात, लूटे गये मोबाईल को थे बेचने की फिराक मे.     सैर सपाटा रोड पर हुई लूट के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शतप्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये है ।                उक्त अनुक्रम मे श्री रामजी श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिसउपायुक्त जोन-01 श्रीमान शशांक एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटीनगर संभाग भोपाल श्रीमान चंद्रशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना  कमला नगर निरीक्षक निरुपा पाण्डेय और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए लूट के तीन आरोपियो को थाने पर प्राप्त सूचना के 06 घंटे के भीतर  गिरफ्तार कर लूटे गये दो मोबाईल घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल व फोल्डिंग चाकू बरामद किया ।  घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 25.12.2023 को फरियादी अभिमन्यु पाण्डेय निवासी प्रेमपुरा अपने पिता व दोस्त के साथ थाना आया मौखिक बताया कि दिनांक 24.12.2023 का शाम 09.30 वजे मै अपने दोस्त कवीर के साथ जवाहर चौक से मोबाईल खरीद कर पैदल अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही सयाजी होटल के आगे जंगल के पास मोड पर पहुंचे उसी समय तीन अज्ञात लडके मोटर सायकिल से हमारे पास आये जिसमे दो लडके मोटर सायकिल से नीचे उतरकर हमसे बात करने के लिये मोबाईल मांगने लगे हमने मोबाईल देने से मान किया तो उसमे से एक लडके ने मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया तथा दुसरे लडके ने मेरे दोस्त कवीर के गाल पर चाटा मारकर हमारे मोबाईल छीन लिये तीसरा लडका मोटर सायकिल चालू करके खडा था उसकी गाडी मे बैठकर तीनो लडके मोबाईल लेकर भाग गये जाते जाते मैने मोटर सायकिल का नंवर देख लिया था की रिपोर्ट पर असल अपराध क्रमांक 739/2023 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।    पुलिस के व्दारा जप्त किये गये मशरूका का विवरण- 1 रेडमी 9 पावर का टच मोबाईल          01 2 हिरो कंपनी का की-पेड मोबाईल         01 3  फोल्डिंग चाकू                               01 4 बजाज पल्सर एनएस    एमपी 04 जेडएन 0509                                                                                                                गिरफ्तार आरोपी का विवरण –  (1). संजू जाटव पिता संतोष जाटव उम्र 23 साल नि. म.न. 105 हनुमान मंदिर के पास नया वसेरा (2). सुमित चन्नाल पिता प्रकाश चन्नाल उम्र 18 साल नि. म.न. 3350 हनुमान मंदिर के पास नया वसेरा (3). हर्ष पाल उर्फ विट्टू पिता किश्वर पाल उम्र 18 साल नि. म.न. 120 छत्तीसगढ बरगद मंदिर के पास नया वसेरा  सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सुश्री निरूपा पाण्डेय  उनि अफसार खान  उनि शैलेन्द्र सिंह सउनि मो. सादिक प्रआर 1621 दिनेश सिंह , 947 मुकेश , 1651 छत्रपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्षेत्र में राम दीपावली मनाई जायेंगी

People busy in preparations to celebrate Ram Diwali, हरिप्रसाद गोहेआमला। आगामी 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्षेत्र में राम दीपावली मनाई जायेंगी । जिसके लिए मंदिरों, घरों में रंग रोगन, साफ सफाई, कर विधिवत विधि विधान से पूजन, सुंदरकांड , अखंड रामायण, रात्रि में दीप उत्सव रंगीन रोशनी से मंदिर व घरों को सजाने के साथ पटाखे फोड़ना आतिशबाजी की तैयारी की जा रही है । इस मौके पर मंदिर समितियो द्वारा भव्य शोभा यात्रा श्री रामनवमी की तरह निकाले जाने पर विचार किया जा रहा है । मंदिर और घरों को पूर्ण रूप से दीपावली की तरह सजाने की तैयारी हो रही है 22 जनवरी 2024 को राम दीपावली के दिन भारत में शासकीय अवकाश के लिए माननीय राष्ट्रपति जी को ज्ञापन देने की भी तैयारी है जल्द ही लोगों के साथ ज्ञापन दिया जाएगा । भारत में इस दिन अवकाश हो जाता है । तो समय अनुसार सभी भक्तगण राम दीपावली मना लेंगे श्री राम भक्त हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी के कार्यकर्ता मनोज दीवाने उमेश तायवाडे राजेश अमरोही राकेश मिश्रा लवली शिवहरे गोलू जोंजारे, रवि जोंजारे, अनंत साबरे सहित अन्य लोग राम दीपावली की तैयारी में अति उत्साहित होकर जुटे हुए हैं ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet