LATEST NEWS

अम्बाह नगर थाने मे 5 साल से अधिक पदस्थ कर्मचारियों की तानासाही

Dictatorship of employees posted for more than 5 years in Ambah Nagar police station सहारा सामाचार,अम्बाह अंबाह ! थाने में कई साल से पदस्थापना हुई पुलिस कर्मचारियों के तवादले ना होने के कारण उनकी मनमानी से आम जनता त्रस्त हैं! ना सट्टे वाले पर कार्यवाही नही हो रही है ना ही जुआ शराब की तो दुकान अनेक जगह खुली हुई है कार्रवाई के नाम पर जीरो थाना प्रभारी को कई बार अवगत को होने के बाद भी सट्टा वाले पर कार्रवाई नहीं नहीं कर रहे हैं यहां तक की देखा गया गली-गली में सट्टे की दुकान ऐसे खुली हुई है जैसे कि पुड़िया की दुकान हो पर पुलिस कर्मचारी जो कि कई सालों से टिके हुए इसलिए कार्रवाई नहीं करते हैं कि शायद इनके पास मोटी रकम जा रही हो इसलिए कार्रवाई नहीं करते जबकि खुलेआम सट्टा शराब और जुए के अड्डा चल रहे है पर कार्रवाई जीरो

नगर में सट्टे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा जिम्मेदार अधिकारी मौन

Betting business is booming in the city, responsible officer silent विशेष संवाददाता मुरैनाअम्बाह ! मुरैना जिले के अम्बा में जुआ-सट्टे का कारोबार जोरो पर है। सूत्रों की माने तो चौराहे सहित अन्य स्थानों पर जुआ-सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन यहां तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इन सटोरियो पर कार्यवाही करने नहीं पहुँच पा रहे है। और स्थानीय लोगों की मदद से यहाँ जुआ-सट्टे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। युबाओ पर हो रहा सट्टे का असर:- जुआ-सट्टा जैसे संगीन अपराध यहाँ के युवा वर्ग के लोगों पर ज्यादा असर दिखाई पड़ रहा है। युवा वर्ग के लोग सट्टा एवं जुआ जैसे संगीन अपराध में संलिप्त हो रहे हैं।। लेकिन इस अपराध को हर कोई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। नगर के चौराहा और बाजार में खुले आम सट्टे का कारोबार खूब चल निकला है। कभी कभार पुलिस दो-चार छोटे एजेंटों को पकड़ कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है। जबकि हकीकत में यहाँ सटोरियों के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। ओर यही वजह है कि यह कारोबार मेघनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी कॉफी फल फूल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब खुलेआम सट्टा खेल रहे हैं और उनमें पुलिस का भी कोई डर नहीं नजर आ रहा हैं। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले पर अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। नगर की तंग गलियों में काफी लोग सट्टे के धंधे में लगे हुए हैं। हालात देखकर लगता है कि इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं पुलिस इन सटोरियों पर बड़ी कार्यवाई नही कर रह हैं और लोग खुलेआम सट्टा लगा रहे हैं।

निगम विरुद्ध चल रही मीट की दुकानों को एसडीएम ने कराया बंद

SDM closed meat shops running against the corporation विशेष संवाददाता सहारा समाचार मुरैना अम्बाह ! खुलेआम बिक रही मांस की दुकानों पर आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी दुकानों को मौके पर पहुंचकर बंद कराया है, अंबाह में आज एसडीएम अरविंद माहौर, पुलिस व पटवारी ने नगर के पचासा मैदान के पास पर पहुंचकर खुलेआम बिक रही मीट की दुकानों को बंद कराया है।फिर से दुकान खोली तो होगी कार्रवाईएसडीएम अरविंद माहौर ने मौके पर मौजूद मीट दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार खुले में मीट की दुकान को संचालित नहीं कर सकता है, अगर कोई भी दुकानदार ने मीट बेचते हुए पाया जाता है तो उस पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम अरविंद माहौर ने बताया कि आज हमने नगर के पचासा मैदान के पास संचालित मीट की दुकानों को बंद कराया है, वहीं दुकानदारों को खुले में मीट की दुकानों को संचालित नहीं करने की हिदायत भी दी है।

जिला चिकित्सालय में रक्त स्त्राव से गर्भवती महिला की मृत्यु के मामले में चार सदस्यीय समिति गठित।

A four-member committee was formed in the case of death of a pregnant woman due to bleeding in the district hospital. विशेष संवाददाता सहारा समाचार कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने गर्भवती महिला श्रीमती रंजीता बर्मन निवासी डुमरिया की गुरूवार की सुबह उपचार के दौरान अधिक रक्त स्त्राव से मृत्यु के मामले में जिला अस्पताल द्वारा मृतिका को रक्त उपलब्ध कराने के समुचित प्रयासों की जांच हेतु समिति का गठन किया है। जिले के ब्लड बैंक मे रक्त की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार 23 दिसंबर को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों सहित महाविद्यालयों के एन एस एस, स्काउट गाइड के कार्यक्रम अधिकारियों की सहभागिता से रक्तदान हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा

कोनिया धाम, पर्यटन के लिए होगा विकसित, कलेक्टर ने बाणसागर डैम में, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा।

Koniya Dham, for tourism development, will be developed, the collector has assessed the possibilities of tourism development in the Bansagar Dam. विशेष संवाददाता सहारा समाचार कटनी ! कलेक्टर अवि प्रसाद गुरूवार को अपने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के प्रवास के दौरान यहां बाण सागर डैम में मोटर वोट से करीब तीन किलोमीटर का जलविहार कर तटीय गांव कोनिया से इटौरा के चंडिन माता मंदिर पहुंचे और इसे जल पर्यटन केन्द्र के तौर पर संवारने और विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान तिमुआ सरपंच तीरथ पटेल सहित मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अभियंता, तहसीलदार बी.के.मिश्रा मौजूद रहे। इटौरा में स्थित भव्य चंडिन माता मंदिर के प्रति क्षेत्रीय लोगों में गहरी आस्था और श्रद्धा है। बाण सागर के तटीय गांव कोनिया स्थित मॉ कालीधाम से इटौरा की चंडिन माता मंदिर तक पहंुचने में बांध के पानी में तैरती राजसी सफेद बादलों की छाया और अथाह जल राशि यहां की जल यात्रा को और मनमोहक और खुशनुमा एहसास दिलाती है। मरम्मत कार्य की वजह से महानदी पुल बंद होने के कारण सड़क मार्ग की बजाय कलेक्टर श्री प्रसाद को कौनिया से चंडिन माता मंदिर तक पहुंचने और वापास आने को मिलाकर करीब 6 किलोमीटर लम्बे जलमार्ग का सहारा लेना पड़ा। यहां की नैसर्गिक प्राकृतिक छटा से सम्मोहित कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रकृति की गोद में चंडिन माता के मंदिर तक की रोमांचक और अविस्मरणीय धार्मिक जल यात्रा कर यहां की भव्यता से खासे प्रभावित हुए। उन्होने दूरबीन से बाणसागर के विहंगम नजारों का दृश्यावलोकन भी किया। कलेक्टर श्री प्रसाद को यहॉ जल पर्यटन की अपार संभावनांयें दिखीं। जल पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने पर यहां रोजगार के अवसर बढेंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी बढोत्तरी होगी। इस स्थल में पर्यटन सुविधाओं का विकास और विस्तार कर भविष्य में इसे देश के पर्यटन मानचित्र में खूबसूरत जल पर्यटन केन्द्र के तौर पर पहचान दिलाई जायेगी। कालान्तर में यहां जल महोत्सव जैसे भव्य आयोजन के माध्यम से दिल को छू लेने वाली वाटर स्पोर्टस जैसी साहसिक गतिविधियों के आयोजन का भी मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। चंदिन धाम इटौरा पहुँचकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने माँ काली की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। तदुपरांत मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। कोटवार लालजी से हुए प्रभावित गाँव के कोटवार लालजी पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद थे, वे सारे खसरा-खतौनी, नक्शा के साथ डटे रहे, कलेक्टर को उन्होंने मंदिर की भूमि के बारे में नक्शा दिखाया। ग्राम कोटवार की मुस्तैदी देख कलेक्टर खुश हुए और कोटवार के जज्बे की तारीफ भी की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर तक पहुँचने के लिए सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में बुरहानपुर ने प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Burhanpur secured the first position in the Chief Minister’s Help Line Grading in the state. विशेष संवाददाता सहारा समाचार, बुरहानपुर बुरहानपुर ! सी.एम. हेल्पलाईन ग्रेडिंग माह नवम्बर 2023 जारी किया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के कुशल नेतृत्व में बुरहानपुर जिला सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में अव्वल रहा। माह नवम्बर में बुरहानपुर जिला प्रदेश में 79.44 वेटेज के साथ रेटिंग बी ग्रेड प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। वहीं जिला पंचायत ए ग्रेड रेटिंग के साथ ग्रुप बी में वेटेज 87.22 के साथ सातवें स्थान पर रहा। वेटेज 97.14 एवं ए ग्रेड रेटिंग के साथ नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा तथा पुलिस विभाग ने 79.19 वेटेज के साथ समूह बी में आठवां स्थान प्राप्त किया है। आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा सी.एम. हेल्प लाईन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसे प्रदेश में प्राथमिकता पर रखा जाता है।

142 सांसदों के निलंबन के विरोध में, जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा धरना और फूका पुतला.

In protest against the suspension of 142 MPs, a district Congress committee staged a demonstration and burnt an effigy. कटनी, संवाददाता, सहरा सामाचारकटनी। संसद के सुरक्षा में चूक मामले पर सवाल पूंछनें और सदन में गृहमंत्री के वक्तव्य की मांग करने पर भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा एवम राज्यसभा से 142 सांसदों का अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबन लोकतंत्र पर तानाशाही के हावी होने का प्रमाण है।लोकतंत्र बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से लोकतंत्र को तार-तार कर संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जो लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है जो देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है इनके निलंबन को बहाल कर लोकतंत्र के ऊपर हो रहे ऐसे घिनौनी कृत को रोकने की मांग कांग्रेस करती है lजिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष के आवाज को कुचलने का जो कार्य किया जा रहा है यह देश के प्रत्येक नागरिक के हक अधिकार के विरुद्ध है,लोकतंत्र पर अब के इतिहास में सबसे बड़ा कुठारा घात है l कांग्रेस पार्टी ऐसा कतई होने नहीं देगी हम सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे l विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता के हित और देश हित के लिए आवाज उठाना नहीं छोड़ेंगे जरूरत पड़ी तो देश एवं प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के एक आवाज पर एकजुट होकर आगे और जोरदार प्रदर्शन हम लोग करेंगे।जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इंजी यदुवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जो यहां विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है इससे सपा डरने वाली नहीं है हम सड़कों पर जनता के बीच उनके अधिकार के लिए लड़ाइयां लड़ते रहेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशहित के लिए कार्य किया है जनता के हक अधिकार के लिए कार्य की है और देश हित के लिए हम सभी एकत्रित होकर लड़ाईया लड़ेंगे lजिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि आज इस भ्रष्ट भाजपा सरकार का जो चरित्र सामने आ रहा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले दृश्य पर जिसने जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष के 142 सांसदों का निलंबित किया जाना लोकतंत्र पर कुठाराघात हमला किए जाने का प्रमाण है जिसका जिला युवा कांग्रेस घोर निन्दा करती है। जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि देश हित में लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज बुलंद करती है आगे भी जरूरत पड़ी तो आम जनता के हक अधिकार के लिए आवाज बुलन्द करते हुए उग्र आंदोलन भी करेंगे।इस अवसर पर मप्र कांग्रेस शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री राकेश जैन कक्का राजा जगवानी देवीदीन गुप्ता डॉ बीके तोमर शशि शेखर भारद्वाज ने भी धरना में संबोधन दिया।धरने के उपरांत देश की सत्ता में बैठकर देश के लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला जलाया गया। सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भैंसदेही कृषि उपज मंडी में, मक्का की बढ़ी आवक, किसानो को हो रहा नगद भुगतान.

In the Bhainsdehi Mandi, there is an increased arrival of maize, and farmers are receiving cash payments. विशेष संवाददाता, सहारा समाचारबैतूल, भैंसदेही। कृषि उपज मंडी समिति भैंसदेही के प्रागंण में इन दिनों कृषि उपज मक्का की आवक में दिनोदिन वृद्धि हो रही है। क्षेत्रीय किसानो का जिले की बड़ी मंडियों एवं पास की मंडियों की अपेक्षा मंडी भैंसदेही में एवं यहाँ के व्यापारियों के प्रति किसानों का आकर्षण बढ़ा है जिसका कारण मंडी प्रशासन के द्वारा किसानो को उचित मूल्य, सही तौल एवं नगद भुगतान की व्यवस्था है।मंडी सचिव सूरज उइके द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष मंडी की आवक में वृद्धि दर्ज की गई है।आज दिनांक 21/12/2023 को मंडी में 2000.00 क्लिंटल की अधिकतम आवक रही है जो सीजन की सर्वाधिक आवक है।मंडी सचिव श्री उइके द्वारा किसानो से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि उपज मंडी प्रागंण भैंसदेही में ही विक्रय करे तथा मंडी द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे।

पुलिस लाइन में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजित सम्पन्न.

The farewell ceremony in the police lineup was successfully organized on Friday. ग्वालियर ! पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हाल ही में सीबीआई में स्थानांतरित हुए रेंज के एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा का विदाई समारोह भी रखा गया था। सम्मेलन में पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभोज भी किया । इस दौरान पुलिसकर्मियों की व्यवहारिक समस्याओं को लेकर उनके विचारों अफसरों ने जाना और भविष्य में एक टीम भावना के साथ काम करने के लिए सभी पुलिस कर्मचारियों को वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेरित किया। इस मौके पर एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा ने बहादुर पुलिस कर्मचारियों का सम्मान भी किया। जिन्हें एक बदमाश को पकड़ने के दौरान गोली लगी थी। उन्होंने बावजूद इसके आरोपी को नहीं छोड़ा था और उसे कानून के हवाले किया था ।इनमें कपिल और रफीक नामक पुलिस कांस्टेबल शामिल थे। इनका नाम गैलंट्री मेडल के लिए भी अग्रेषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा के कार्यकाल और उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की है और उनके कार्यकाल को एक बेहतर अफसर का कार्यकाल बताया है।

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह”

In the field of classical music, the world-renowned festival “Tansen Samaroh. ग्वालियर ! शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की शुभ घड़ी आ गई है। आज समारोह के तहत संगीत की नगरी ग्वालियर के 15 स्थानों पर एक साथ “तानसेन संगीत महफिल” सजी है। हर स्थल पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्वालियर के बैजाताल तैरते रंगमंच पर अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक सुदीप भदौरिया ओर राजेन्द्र विश्वरूप ने सुर बहार की प्रस्तुति दी। आपको बता दें कि अखिल भारतीय तानसेन समारोह की शुरुआत इस बार 24 दिसंबर से होने जा रही है। इसके पूर्व यह आयोजन किया जा रहा है। वहीं 23 दिसंबर को गमक कार्यक्रम होगा, जिसमें सूफी गायिका रिचा शर्मा परफार्म करेंगी।

कांग्रेस में हलचल तेज़, लोकसभा चुनाव के लिए बनी, कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी.

There is a buzz in the Congress, as a manifesto committee has been formed for the Lok Sabha elections. नई दिल्ली ! MP से ओमकार सिंह मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी ! लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां !एआईसीसी ने लोकसभा इलेक्शन के लिए घोषणा पत्र कमेटी का किया गठन !मध्य प्रदेश से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को मिली जगह !वहीं पी चिदंबरम को कमेटी का चेयरमैन और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को बनाया संयोजक !देखिए सूची…पी. चिदंबरम – अध्यक्ष, टी.एस. सिंहदेव – संयोजक , सिद्धारमैया , प्रियंका गांधी वाड्रा , आनंद शर्मा , जयराम रमेश , डॉ. शशि थरूर , गायखंगम , गौरव गोगोई , प्रवीण चक्रवर्ती , इमरान प्रतापगढ़ी ,के. राजू , ओमकार सिंह , मरकाम , रंजीत रंजन , जिग्नेश मेवाणी , गुरदीप सप्पल

मोहन कैबिनेट जल्द लेंगा शपथ , दिल्ली दरबार बैठक सम्पन्न

The Mohan Cabinet will soon take the oath, and the Delhi meeting has concluded. नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल की सारी अड़चनें दूर कर ली गई। मंत्रियों की लिस्ट को शुक्रवार रात अंतिम रूप दे दिया गया। फार्मूले के तहत तीन बार मंत्री रहे चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा। इस बार ऐसे विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जा रही है, जो तीन या पांच बार विधायक बने पर कभी मंत्री नहीं बन पाए। जानकारी के मुताबिक 23 या 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल शपथ लेगा। मंत्रियों की संख्या भी शायद 20 से ज्यादा नहीं होगी। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री की तरह मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को शामिल करना चाहता है। यही कारण है कि तीन से पांच बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री नहीं बन सके चेहरों को इस बार मौका देना तय किया गया। अपनी दो दिन की दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा और भी कई नेताओं से अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा और भी कई नेताओं से मुलाकात की। बताते हैं कि सिंधिया से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। हाईकमान के साथ हुई बैठक में डॉ मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की लिस्ट को अंतिम रूप दिया। संभावना है कि 23 या 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार होप्नाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल शपथ में अधिक विलंब नहीं किया जाएगा। क्योंकि, फिर सभी सांसदों और विधायकों को नरेंद्र मोदी की संकल्प यात्रा के साथ जनता के बीच जाना है। ऐसे में केबिनेट गठन में देरी नहीं की जा सकती। भाजपा हाईकमान ने तय किया है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को कर ही दिया जाए। अभी करीब 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें ज्यादातर कैबिनेट और कुछ को राज्य मंत्री बनने का मौका मिलेगा। इनके मंत्री बनने की संभावना डॉ मोहन यादव ने जिन संभावित मंत्रियों के नामों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की उनमें सभी गुटा, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा ध्यान लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी किया गया है। इसके तहत हर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक विधायक को मंत्री बनने की कोशिश की गई। जिन नामों पर मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई उनमें विश्वास सारंग, रमेश मेंदोला (या मालिनी गौड़), इंदरसिंह परमार, निर्मला भूरिया, मंजू दादू, एदल सिंह कंसाना, कुंवर टेकाम, संपतिया उइके, ओमप्रकाश धुर्वे, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, अंबरीश शर्मा गुड्डू, बृजेंद्र यादव, नीना वर्मा, भगवानदास सबनानी, राकेश सिंह, राजेश सोनकर, रीति पाठक, राजकुमार मेव, दिव्यराज सिंह, ललिता यादव, प्रदीप लारिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, देवेंद्र कुमार जैन, प्रियंका मीणा के नाम शामिल हैं। इनमें से भी कुछ नाम बाहर हो सकते हैं। बड़े नामों पर ये हुआ फैसला सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल में शामिल न करके उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। यह काम भी मंत्रिमंडल गठन के साथ ही होगा। वीडी शर्मा को केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा। राकेश सिंह और रीति पाठक को मंत्री बनाया जा रहा है, जबकि, प्रहलाद पटेल को फिर लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। नरेंद्र तोमर को पहले ही विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा चुका है।

शहर में आवारा कुत्तों की धमक, प्रशासन, निगम लाचार

Threat of stray dogs in the city, administration, corporation helpless दहशत में लोगों ने सुबह-शाम टहलना छोड़ा। स्कूली बच्चों से लेकर साइकिल व बाइक वालों पर झपटते हैं श्वान। 3500 मामले हर महीने केवल लाल अस्पताल में पहुंच रहे।2014-15 से कुत्तों की नसबंदी किए जाने का दावा।1 लाख 80 हजार श्वानों की अब तक हुई नसबंदी। 60 हजार करीब श्वान नसबंदी के लिए बचे। इंदौर। ऐसा लगता है, मानो नगर निगम और प्रशासन ने इंदौर को आवारा कुत्तों के हवाले कर दिया है। हर गली, हर मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हद तो यह कि बीते कुछ ही दिनों में शहर में डाग बाइट अर्थात कुत्तों द्वारा बच्चों या लोगों पर हमला करने, उन्हें काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। प्रतिमाह औसतन 3500 ऐसे मामले हो रहे हैं, जिनमें किसी व्यक्ति, बच्चे या महिला को कुत्ते ने काटा हो। यह बहुत भयावह आंकड़ा है। लोगों ने कुत्तों की दहशत के कारण सुबह-शाम टहलना छोड़ दिया है। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे दहशत में हैं। बाइक सवारों पर कुत्तों के झपटने और उन्हें गिरा देने के मामले भी लगातार हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम आयुक्त, महापौर और कलेक्टर नींद में हैं तथा कुत्तों के इस आतंक को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है।देश के सबसे स्वच्छ शहर की टांग पर इन दिनों आवारा कुत्तों के दांत गड़े हुए हैं और इन कुत्तों के सामने नगर निगम, प्रशासन, जनप्रतिनिधि…सब मानो असहाय हो गए हैं। दरअसल, कुछ दिनों से शहर में डाग बाइट के मामले अचानक तेजी से बढ़ गए हैं। महालक्ष्मी नगर, निपानिया क्षेत्र में तो ऐसे-ऐसे केस हो रहे हैं कि लोगों ने डर के मारे सुबह-शाम टहलना छोड़ दिया है।शाम होते ही बच्चों को घरों में कैद कर दिया जाता है। कोचिंग के लिए बच्चों को साइकिल से भेजने के बजाय पालक उन्हें कार से छोड़ने जा रहे हैं। इधर, नगर निगम के जिम्मेदारों का रटा-रटाया जवाब है कि श्वानों की नसबंदी कराकर हम उन्हें कैद में नहीं रख सकते, उन्हें छोड़ना ही पड़ता है। नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई समाधान निकालना ही होगा।

माल गाड़ी चेक करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए लोको पायलेट की मौत

Loco pilot dies after being hit by Rajdhani Express while checking goods train -सूखीसेवनिया स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा, जीआरपी कर रही जांच भोपाल। सूखीसेवनिया रेलवे स्टेशन शुक्रवार दोपहर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी चेक करते समय लोको पायलेट लूप लाइन से निकल रही थू्र राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। राजधानी थू्र होने के कारण जब तक वह कुछ समझ पाते राजधानी उन्हें चपेट में ले चुकी थी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि बावड़िया कला शाहपुरा निवासी 46 साल के गणेश गुलबासे भोपाल रेल मंडल में लोको पायलट थे। शुक्रवार दोपहर उन्हे मालगाड़ी लेकर जाना था।शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास वह सूखीसेवनिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी चेक कर रहे थे। वह इंजन से उतरकर एक तरफ से गाड़ी चेक कर रहे थे, जबकि दूसरी तरफ गार्ड ब्रेक से उतरकर गाड़ी चेक कर रहे थे। इसी बीच लूप लाइन लाइन क्लिीयर हुआ और भोपाल की तरफ से बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरी। थ्रू होने के कारण राजधानी करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी। गणेश जब तक गाड़ी का हार्न सुनकर संभल पाते राजधानी उन्हें चपेट में लेकर गुजर गई। उन्हें इंजन की टक्कर लगी थी और वह उछलकर दूर गिरे थे। इस हादसे में गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 8 जनवरी तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Online applications for admission in Eklavya Model Residential Schools will be open till January 8 इन विद्यार्थियों के लिए आरक्षणइन विद्यालयों में प्रवेश के लिए विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया), विमुक्त जनजातियां और घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित की गईं हैं। साथ ही वे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/ उग्रवाद या कोविड आदि के कारण खो दिया है, उनके लिए भी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। विधवा महिला की संतान, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता वर्गं (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्मांण के लिए भूमि दान की हो) के विद्यार्थिंयों के लिए भी सीटें आरक्षित की गईं हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet